गुरुवार, 13 मई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 13 मई 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 मई 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया 14 मई प्रातः 05:38 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी 14 मई प्रातः 05:45 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 12:51 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:52 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:07* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समस्याओं के समाधान का बढिया उपाय* 🌷

 👉🏻 *कोई भी समस्या आये तो बड़ी ऊँगली (मध्यमा) और अँगूठा मिलाकर भ्रूमध्य के नीचे और तर्जनी ( अँगूठे के पासवाली पहली ऊँगली) ललाट पर लगा के शांत हो जायें | श्वास अंदर जाय तो ‘ॐ’ , बाहर आये तो ‘शांति’ – ऐसा कुछ समय तक करें | आपको समस्याओं का समाधान बढिया मिलेगा |*

🙏🏻 

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल मे कोई तकलीफ* 🌷

👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाए, दूध रोटी खा लें..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाए बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*

🙏🏻 *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*

🙏🏻 *वैशाख शुक्ल तृतीया और*

🙏🏻 *भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया*

*जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना का भोजन करें ….जरुर लाभ होगा…*

🙏🏻 *..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में से वशिष्ठ जी का तारा होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उन का दर्शन करते हैं …*

🙏🏻 *.शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….*

🙏🏻 *चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की यानी २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम-कुम का तिलक ख़ुद को भी करें उत्तर दिशा में मुख करके …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलाये॥*

🙏🏻 


📖 **

📒 **

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🍀🌹🌼💐🌸🌺🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा और आपको संभल कर चलने की जरूरत है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सायं काल के समय यदि आस-पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कारोबार में आ रहे उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज अचानक से आपके किसी छोटे काम के बन जाने से आपके भाग्य की रुकावटें दूर होगी और धन आने के रास्ते साफ और मजबूत होंगे, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने होने वाले जीवनसाथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिला पाए हैं, तो आज मिलवा सकते हैं। यदि आज साझेदारी मे व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आपका काम करने का तरीका नया है और इस तरीके से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आप अपनी नई डील को फाइनल करने के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। आज सायं काल के समय आपको अपना रुक हुआ धन कहीं से प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आपके घर मेहमान आगमन हो सकता है, जिसमें धन भी व्यय होगा। नौकरी में आज किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर आएगा, जिसका आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके बाद ही आप किसी निर्णय पर पहुंच पाएंगे। यदि आप किसी उद्योग संचालन का कार्य कर रहे हैं, तो छोटे कर्मचारी की गतिविधियों पर नजर रखना ना भूलें क्योंकि वह आज आराम के मूड में रहेंगे, लेकिन पैसों की हेरा-फेरी को लेकर आज आपको विशेष रूप से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में आज आपको किसी बड़े उत्तरदायित्व को निभाना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास है। आज आपके उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए भी कुछ नई नीतियों का निर्धारण कर सकते हैं। आज हर क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। आज आपके मिलनसार स्वभाव के कारण अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। ऑफिस में आज किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या 

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में गुजरेगा। आज आपके व्यापार में एक के बाद एक नई डील पर विचार-विमर्श हो सकता है, जिनमें से कुछ फाइनल होगी। यदि आप नौकरी में कार्यरत है, तो आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है, लेकिन आपको बिना किसी संघ का और विचार से अपने कर्तव्य में लगे रहना होगा, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज सुबह से ही आपके चारों ओर का माहौल कुछ परेशानी जनक रहेगा। परिवार में भी कोई विवाद पनप सकता है, जिससे घर में अशांति रहेगी। व्यापार में आज आप कुछ नई डील फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही बांधा को दूर करने के लिए किसी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है क्योंकि आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता देर से मिलेंगी, जिससे आप निराश हो सकते हैं। कई बार आप ना चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं। जहां से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है। कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी, जो आपको परेशान कर सकती है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आज यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

धनु 

आज का दिन आपके कारोबार के लिए कुछ हल्का-फुल्का रहेगा, लेकिन आज आप भूल कर भी कहीं शेयर बाजार या फिर किसी अन्य सटटे में पैसा ना लगाएं, नहीं तो वह पैसा डूब सकता है और आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर ही निर्णय लें। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आपके अंदर एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। नौकरी में छुट्टी होने के बावजूद आज आपके सभी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार में कर्मचारियों से प्यार से पेश आएंगे, तो आपको फायदा होगा और आपके कार्य का आउटपुट भी आपको ज्यादा मिलेगा। यदि आपका संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो आज आप उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ी हुई दिखेगी जिसके लिए आप कुछ दान पुण्य भी करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप कुछ थकान महसूस करेंगे, जिसमें आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का आवश्यकता है और अगर यदि आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तो आपको परेशान करने में कठिनाई कम होगी, नहीं तो आप अपने व्यवसाय व घर के लिए भी कुछ गलत निर्णय ले सकती हैं, व्यापार में आज कुछ नए नए आइडिया आएंगे, जिससे आप अपनी आय को बढ़ा सकें, लेकिन आपको आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कई रास्ते में नजर आएंगे, लेकिन उसमें से कुछ गलत भी हो सकते हैं। आपको सही रास्ता निकालकर उस पर आगे बढ़ना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें हार या जीत हो सकती हैं। बेहतर यही होगा कि आप अपने मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें, आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपके सहयोगी व आपका जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय पर ही आगे बढना होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चां

बुधवार, 12 मई 2021

कोरोना काल में प्रदेश के 8 सीएमओ इधर से उधर

 


टीआर ब्यूरो l 

लखनऊ l प्रदेश सरकार ने बुधवार को आठ चिकित्सा अधिकारियों के तबादले कर दिये। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं की वजह से किये गये हैं। बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सोनभद्र के जिला अस्पताल का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. विजय कुमार गोयल बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।

हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बृजेश राठौर को सहारनपुर मण्डल का संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पीलीभीत के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.चन्द्र मोहन चतुर्वेदी को हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.ज्ञान चन्द्र को हाथरस का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

बिजनौर के जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. अरुण कुमार बिजनौर के जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाए गए हैं। अलीगढ़ के पं.दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.अद्वैत बहादुर सिंह एटा जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता बनाये गये हैं। अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा.शिव कुमार उपाध्याय को अलीगढ़ के ही पं.दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। 

नहीं दिखा चांद, ईद जुमे को

 


नई दिल्ली। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि, 'बुधवार को देशभर में कहीं भी ईद का चांद नजर नहीं आया है। इसलिए ईद का त्यौहार शुक्रवार 14 मई को मनाया जाएगा। यानी गुरुवार को 30वां रोजा होगा और शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां माह) की पहली तारीख शुक्रवार को होगी। आपको बता दें कि शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है।

दूसरी ओर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कहीं से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं है. अब ईद 14 मई शुक्रवार के दिन होगी और मैं आपको ईद की मुबारकबाद पेश करता हूं।

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी

 टीआर ब्यूरो 

लखनऊ l मौसम विभाग के मुताबिक देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है l मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, असम, मेघालय और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है l वहीं इन राज्यों के कुछ इलाकों नें धूल भरी आंधी और बादल की गर्जना के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं l


इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड का इस महामारी की घड़ी में दिल से आभार : कुश पुरी

 मुजफ्फरनगर l आई.आई.ए सदस्य इकाई मैं० इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड (पूर्व में UP STEELS)ने मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने हेतु एक 30 Cu Mt/ Hr का प्लांट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

कंपनी के प्रबंधक निदेशक आदित्य पुरी ने





वर्तमान परिस्थितियों में मुजफ्फरनगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सीएसआर फंड से ₹75 लाख के अनुदान की घोषणा की है। आई.आई.ए के (NCR) क्षेत्र के चेयरमैन कुश पुरी व चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल द्वारा आदित्य पुरी का इस घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है। यूपी स्टील के सीईओ दीपक कुमार व HR मैनेजर ए.के.सिंह ने आगे बताया कि इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सजग है और इस कठिन समय में जिला प्रशासन व सभी नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी इसी प्रकार अपना सहयोग देते रहेगी।

हर जरूरतमंद को मिले आक्सीजन : कपिलदेव अग्रवाल


मुजफ्फरनगर । जनपद मुज़फ्फरनगर में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने एक चिट्ठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)महावीर सिंह फौजदार को लिखी है उसमें कहा गया कि संज्ञान में आया है कि आपके द्वारा कोरोना रोगियों के लिए केवल एमबीबीएस चिकित्सकों द्वारा ही एक निर्धारित प्रारूप पर ऑक्सीजन की मांग हेतु प्रमाण पत्र देकर ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने हेतु आदेशित किया गया है। इसके अलावा अन्य किसी पध्दति के चिकित्सकों को ऑक्सीजन नहीं दी जाएगी। अवगत है कि कोरोना संक्रमण गांव-गांव तक फैल गया है तथा हर गांव में छोटे कस्बों में एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध ना होने के कारण  एमबीबीएस के अतिरिक्त बीएएमएस या आप द्वारा पंजीकृत जो (अधिकृत है) ऐसे सभी चिकित्सक गली-गली गांव-गांव अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। तथा कोविड गाइडलाइन के अनुरूप औषधि दे रहे हैं तथा प्राथमिक उपचार कर रहे हैं निश्चित रूप से उनकी यह सेवा इस महामारी में वरदान सिद्ध हो रही है। आपसे अपेक्षा है कि एमबीबीएस बीएएमएस सहित सभी पंजीकृत चिकित्सकों के परामर्श पर यथा संभव ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें तथा डॉक्टरो को इस बात की हिदायत दी जाए कि वे अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन की संस्तुति ना करें


आपको बता दे मुजफ्फरनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने एक आदेश जारी किया था कि अब एमबीबीएस डॉक्टरों के पर्चे पर ऑक्सीजन मिलने की बात कही गयी थी या मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पंजीकृत चिकित्सको के द्वारा ही ऑक्सीजन की मांग की जा सकती है जिसके लिए निजी चिकित्सक को एक निर्धारित प्रारूप पर ऑक्सीजन की मांग के लिए प्रमाण पत्र देना होगा साथ ही चिकित्सा के द्वारा अपना (प्रिस्क्रिप्शन) पर्चा भी उपलब्ध कराया जाना था। जिसके बाद मरीज को ऑक्सीजन दी जानी थी उसी आदेश के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने CMO को चिट्ठी लिखी है। 

जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाएंगे मेयर संजीव वालिया




सहारनपुर। नगर निगम जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगायेगा ताकि महानगर सहारनपुर के लोगों को आॅक्सीजन की किल्लत से न जूझना पडे़। इसके लिए नगर निगम द्वारा करीब दो करोड़ रुपये जिला अस्पताल को दिए जायेंगे। मेयर संजीव वालिया की अध्यक्षता में 15 वें वित्त की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम है जो अपने शहर के लोगों की जान जोखिम कम करने और सुविधा के लिए आॅक्सीजन प्लांट लगवा रहा है। प्लांट में उत्पादित आॅक्सीजन उपचार के दौरान लोगों को निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। नगर निगम की इस मानवीय पहल पर पार्षदों ने मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की सराहना की है।

मेयर संजीव वालिया ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और आॅक्सीजन की कमी से जनजीवन पर छाये भीषण संकट को देखते हुए नगर निगम ने ये फैसला लिया कि 15 वे वित्त की निधि से जिला अस्पताल में एक आक्सीजन प्लांट लगवाया जायेगा। प्लांट में उत्पादित आॅक्सीजन उपचार के दौरान लोगों को निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में जमीन देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर निगम संभवतः प्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने आॅक्सीजन प्लांट लगवाने की पहल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्लांट के लग जाने से भविष्य में शहर के लोगों को प्राण वायु आॅक्सीजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा और सहारनपुर का कोई भी नागरिक आॅक्सीजन के अभाव में दम नहीं तोडे़गा।


मेयर वालिया ने कहा कि नगर निगम का प्रयास केवल सफाई और नाले-सड़क बनवाने तक सीमित नहीं रहा है। निगम द्वारा जनसुविधाओं को बढ़ाने, शहर को स्वस्थ और सुंदर सहारनपुर देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। संकट के समय में भी नगर निगम ने आगे आकर अपने दायित्व को संभाला है। मंगलवार को ही नगर निगम ने शेखुल हिन्द मेडिकल काॅलेज पिलखनी को निगम निधि से करीब 16 लाख रुपये की आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन उपलब्घ करायी है जिससे कोरोना टेस्ट की क्षमता दोगुणी हो गयी है। उसी दिशा में एक और बड़ी पहल करते हुए नगर निगम ने जिला अस्पताल में ये आॅक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कल नगर निगम द्वारा मेडिकल काॅलेज को आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन उपलब्ध कराना और अब आॅक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला इस बात का प्रमाण है कि नगर निगम अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पिछले साल की तरह ही कोरोना की दूसरी लहर में भी कोराना योद्धा के रुप में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोगियों को आईएमए के सहयोग से टेलीमेडिसिन के माध्यम से घर बैठे मुफ्त ईलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। राधा स्वामी सत्संग आश्रम के सहयोग से इस बार फिर जरुरतमंदों को भोजन पहुंचाने की सेवा शुरु की गयी है। इसके अलावा निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर सुबह पंाच बजे से सफाई, कूड़ा उठान, चूना व मेलाथियान छिड़काव से लेकर सैनेटाइजेशन व फाॅगिंग अभियान में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

जिले में मिले कोरोना के 490 मरीज़, 4 की गई जान

 मुजफ्फरनगर l जिले में आज 490 पॉजिटिव केस मिले हैं और 549 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, जनपद में आज कोरोना से 4 लोगो की जान भी गई हैं, अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6014 पहुंची


ककरोली थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक मामूली रूप से घायल

 मुजफ्फरनगर l आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए l


बताया जा रहा है कि ककरोली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के दो युवकों को आकाशीय बिजली छूकर निकल गईl जिसमें दोनों युवक मामूली रूप से घायल हो गए l

आक्सीजन बैंक का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । कोरोना संकट के बीच रोटरी क्लब ने जनमानस के लिए ऑक्सीजन बैंक खोला है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इसका  उद्घाटन किया। 

जनपद  में आज   रोटरी  क्लब  मुज़फ्फरनगर  मिडटाउन   द्वारा  Covid-19  की  इस  विषम  परिस्थितियो  में  एक  रोटरी ऑक्सीजन बैंक का लोकार्पण 21 A गुड़ मंडी मुज़फ्फरनगर  में  किया  गया।  जिसमे 4 मशीन क्लब की तरफ से है और  6 मशीन  रोटिरयन व रो  हर्ष पुरी, रो सुनील अग्रवाल, रो उमेश कुमार गोयल, रो आकाश बंसल, रो पंकज जैन , रो भुवनेश गुप्ता ने दी। उन्होंने  उन मशीनों को रोटरी ऑक्सीजन बैंक में देने का ऐलान करते हुए आश्वासन दिया है की जब भी किसी को जरूरत होगी तो वो सेवा में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल , शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री रहे। क्लब  अध्यक्ष  हर्ष  पुरी  ने  बताया  की  रोटरी  क्लब मुज़फरनगर  मिडटाउन  समाज  के  क्षेत्र  में  ऐसे  भी  कार्य  करता  रहेगा । वरिष्ठ  रो  सुनील  अग्रवाल   ने  बताया  की  क्लब ने पिछले साल Covid-19 की इन परिस्थितियों में राशन और भोजन  वितरित किया था और इस बार क्लब ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर  दे रही है I  इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो उमेश  गोयल , रो आकाश बंसल , रो सुनील अग्रवाल है। इस  कार्यक्रम सफल बनाने में  विशेष  रो संजीव कमल , रो सचिन अग्रवाल , रो संजय CA, रो पराग गोयल , रो अनुराग जैन , रो सुशील अग्रवाल , रो सचिन बिंदल , रो दीपक अग्रवाल , रो संदीप संगल, रो आकाश गर्ग, रो शैलेश कुच्छल , रो राजेश जैन , रो प्रगति CA, रो राज कुमार गोयल , रो श्रवण गर्ग , रो अंकित मित्तल CA, रो सौरभ , रो सचिन सिंघल , रो विपुल भटनागर , रो मनीष भाटिया , रो अनुज अग्रवाल , रो प्रशांत कुमार , रो प्रतीक भाटिया , रो अलोक गोयल व  समस्त  रोटरी  क्लब  मिडटाउन  परिवार रहा  है। क्लब  सचिव  रो  प्रगति  कुमार   जी  ने   आने  वाले  सभी  रोटेरियन का  आभार  व्यक्त किया।

इसके लिए Covid-19 के Patient को  क्लब की निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है:-

 Requirements:

1. Aadhar Card of Patient

2. Covid Report of Patient

3. Name, Address & Phone Number of attendant.

4. 200/- Per Day  rent for first 3 days.

5. 500 per day rent for 4th & 5th  day

7. Security deposit of 20000/-

 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लिये आप निम्न रोटेरियन साथियो से संपर्क कर सकते है

1. सुनील अग्रवाल (9319213677)

2. आकाश बंसल (9837084659)

3. उमेश कुमार गोयल (9837078500)

4. हर्ष पुरी (9837636984)

5. प्रगति कुमार (9837073628)

जिला परिषद मेडिकल मार्केट में ओवररेटिंग की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा




मुजफ्फरनगर l शहर में स्थित जिला परिषद मार्केट में लगातार प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी ओवररेटिंग का खेल चल रहा है वही आज जिला परिषद स्थित मेडिकल मार्केट में टॉप सर्जिकल के यहां ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और सर्जिकल के सामानों की जांच पड़ताल कर उनके रेट मेडिकल स्टोर से जाने और उन्हें कड़ी हिदायत दी कि अगर ओवरेटिंग करते हुए किसी भी सामान पर शिकायत अगर मिली और दोबारा ऑवरेटिंग की तो आप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी वही मेडिकल मार्किट में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह कालाबाजारी व ओवर रेटिंग की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ कर रहे हैं लेकिन वही दुकानदार भी ओवर रेटिंग व कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं आज भी इसी कड़ी में ओवर रेटिंग कि शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने जिला परिषद मार्केट में छापा मारा ओर ड्रग इंस्पेक्टर को टॉप सर्जिकल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए जिससे मार्किट में हड़कम्प मच गया



एक कोविड सेंटर में आग, दूसरे में आक्सीजन की कमी से 26 लोगों की मौत


नई दिल्ली। गुजरात के भावनगर में एक कोविड केयर सेंटर में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद 61 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग को तुरंत बुझा दिया गया। 

गोवा के GMCH में 26 कोविड मरीजों की मौत ऑक्सीजन सप्लाई में कमी के कारण हो गई। 

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मंगलवार रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जीएमसीएच में 26 कोविड मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सोमवार को GMCH में 1200 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 400 की सप्लाई की गई, जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी हुई।

आज का पंचांग और राशिफल 12 मई 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 12 मई  2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा 13 मई रात्रि 03:05 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका 13 मई रात्रि 02:40 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - शोभन रात्रि 11:48 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:07* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अक्षय फलदायी “अक्षय तृतीया”* 🌷

➡ *14 मई 2021 शुक्रवार को अक्षय तृतीया है ।*

🙏🏻 *वैशाख शुक्ल तृतीया की महिमा मत्स्य, स्कंद, भविष्य, नारद पुराणों व महाभारत आदि ग्रंथो में है । इस दिन किये गये पुण्यकर्म अक्षय (जिसका  क्षय न हो) व अनंत फलदायी होते हैं, अत: इसे 'अक्षय तृतीया' कहते है । यह सर्व सौभाग्यप्रद है ।*

🙏🏻 *यह युगादि तिथि यानी सतयुग व त्रेतायुग की प्रारम्भ तिथि है । श्रीविष्णु का नर-नारायण, हयग्रीव और परशुरामजी के रूप में अवतरण व महाभारत युद्ध का अंत इसी तिथि को हुआ था ।*

👉🏻 *इस दिन बिना कोई शुभ मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य प्रारम्भ या सम्पन्न किया जा सकता है । जैसे - विवाह, गृह - प्रवेश या वस्त्र -आभूषण, घर, वाहन, भूखंड आदि की खरीददारी, कृषिकार्य का प्रारम्भ आदि सुख-समृद्धि प्रदायक है ।*

🌷 *प्रात:स्नान, पूजन, हवन का महत्त्व* 🌷

🙏🏻 *इस दिन गंगा-स्नान करने से सारे तीर्थ करने का फल मिलता है । गंगाजी का सुमिरन एवं जल में आवाहन करके ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान तो सभी कर सकते है । स्नान के पश्चात् प्रार्थना करें :*

🌷 *माधवे मेषगे भानौं मुरारे मधुसुदन ।*

*प्रात: स्नानेन में नाथ फलद: पापहा भव ॥*

🙏🏻 *'हे मुरारे ! हे मधुसुदन ! वैशाख मास में मेष के सूर्य में हे नाथ ! इस प्रात: स्नान से मुझे फल देनेवाले हो जाओ और पापों का नाश करों ।'*

👉🏻 *सप्तधान्य उबटन व गोझरण मिश्रित जल से स्नान पुण्यदायी है । पुष्प, धूप-दीप, चंदनम अक्षत (साबुत चावल) आदि से लक्ष्मी-नारायण का पूजन व अक्षत से हवन अक्षय फलदायी है ।*

🌷 *जप, उपवास व दान का महत्त्व* 🌷

🙏🏻 *इस दिन किया गया उपवास, जप, ध्यान, स्वाध्याय भी अक्षय फलदायी होता है । एक बार हल्का  भोजन करके भी उपवास कर सकते है । 'भविष्य पुराण' में आता है कि इस दिन दिया गया दान अक्षय हो जाता है । इस दिन पानी के घड़े, पंखे, (खांड के लड्डू), पादत्राण (जूते-चप्पल), छाता, जौ, गेहूँ, चावल, गौ, वस्त्र आदि का दान पुण्यदायी है । परंतु दान सुपात्र को ही देना चाहिए ।*

🌷 *पितृ-तर्पण का महत्त्व व विधि* 🌷

🙏🏻 *इस दिन पितृ-तर्पण करना अक्षय फलदायी है । पितरों के तृप्त होने पर घर में  सुख-शांति-समृद्धि व दिव्य संताने आती है ।*

💥 *विधि : इस दिन तिल एवं अक्षत लेकर  र्विष्णु एवं ब्रम्हाजी को तत्त्वरूप से पधारने की प्रार्थना करें । फिर पूर्वजों का मानसिक आवाहन कर उनके चरणों में तिल, अक्षत व जल अर्पित करने की भावना करते हुए धीरे से सामग्री किसी पात्र में छोड़ दें तथा भगवान दत्तात्रेय, ब्रम्हाजी व विष्णुजी से पूर्वजों की सदगति हेतु प्रार्थना करें ।*

🌷 *आशीर्वाद पाने का दिन* 🌷

🙏🏻 *इस दिन माता-पिता, गुरुजनों की सेवा कर उनकी विशेष प्रसन्नता, संतुष्टि व आशीर्वाद प्राप्त करें । इसका फल भी अक्षय होता है ।*

🌷 *अक्षय तृतीया का तात्त्विक संदेश* 🌷

🙏🏻 *'अक्षय' यानी जिसका कभी नाश न हो । शरीर एवं संसार की समस्त वस्तुएँ नाशवान है, अविनाशी तो केवल परमात्मा ही है । यह दिन हमें आत्म विवेचन की प्रेरणा देता है । अक्षय आत्मतत्त्व पर दृष्टी रखने का दृष्टिकोण देता है । महापुरुषों व धर्म के प्रति हमारी श्रद्धा और परमात्म प्राप्ति का हमारा संकल्प अटूट व अक्षय हो - यही अक्षय तृतीया का संदेश मान सकते हो ।*

🙏🏻 *-

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अक्षय तृतीया* 🌷

🙏🏻 *'अक्षय' शब्द का मतलब है- जिसका क्षय या नाश न हो। इस दिन किया हुआ जप, तप, ज्ञान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे 'अक्षय तृतीया' कहते हैं। भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख है। इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है। इस दिन सभी देवताओं व पित्तरों का पूजन किया जाता है। पित्तरों का श्राद्ध कर धर्मघट दान किए जाने का उल्लेख शास्त्रों में है। वैशाख मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है अतः विशेषतः विष्णु जी की पूजा करें।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य अक्षय तृतीया को सूर्योदय काल में प्रातः स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे मोक्ष के भागी होते हैं। जो उस दिन मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए दान करते हैं, उनका वह पुण्यकर्म भगवान की आज्ञा से अक्षय फल देता है।*

🙏🏻 *भविष्यपुराण के मध्यमपर्व में कहा गया है वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया में गंगाजी में स्नान करनेवाला सब पापों से मुक्त हो जाता है | वैशाख मास की तृतीया स्वाती नक्षत्र और माघ की तृतीया रोहिणीयुक्त हो तथा आश्विन तृतीया वृषराशि से युक्त हो तो उसमें जो भी दान दिया जाता है, वह अक्षय होता है | विशेषरूप से इनमें हविष्यान्न एवं मोदक देनेसे अधिक लाभ होता है तथा गुड़ और कर्पूर से युक्त जलदान करनेवाले की विद्वान् पुरुष अधिक प्रंशसा करते हैं, वह मनुष्य ब्रह्मलोक में पूजित होता है | यदि बुधवार और श्रवण से युक्त तृतीया हो तो उसमें स्नान और उपवास करनेसे अनंत फल प्राप्त होता हैं |*

🌷 *अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं ।*

 *तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया ।*

*उद्दिश्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यै: ।*

 *तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव ।। – मदनरत्न*

🙏🏻 *अर्थ : भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठरसे कहते हैं, हे राजन इस तिथि पर किए गए दान व हवन का क्षय नहीं होता है; इसलिए हमारे ऋषि-मुनियोंने इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहा है । इस तिथि पर भगवानकी कृपादृष्टि पाने एवं पितरोंकी गतिके लिए की गई विधियां अक्षय-अविनाशी होती हैं ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व, अध्याय 21* 🌷

🙏🏻 *वैशाखे मासि राजेन्द्र तृतीया चन्दनस्य च ।वारिणा तुष्यते वेधा मोदकैर्भीम एव हि । ।दानात्तु चन्दनस्येह कञ्जजो नात्र संशयः । । यात्वेषा कुरुशार्दूल वैशाखे मासि वै तिथिः ।तृतीया साऽक्षया लोके गीर्वाणैरभिनन्दिता । । आगतेयं महाबाहो भूरि चन्द्रं वसुव्रता ।कलधौतं तथान्नं च घृतं चापि विशेषतः । ।यद्यद्दत्तं त्वक्षयं स्यात्तेनेयमक्षया स्मृता । । यत्किञ्चिद्दीयते दानं स्वल्पं वा यदि वा बहु ।तत्सर्वमक्षयं स्याद्वै तेनेयमक्षया स्मृता । ।योऽस्यां ददाति करकन्वारिबीजसमन्वितान् ।स याति पुरुषो वीर लोकं वै हेममालिनः । ।इत्येषा कथिता वीर तृतीया तिथिरुत्तमा ।यामुपोष्य नरो राजन्नृद्धिं वृद्धिं श्रियं भजेत् । ।*

🙏🏻 *अर्थ : वैशाख मास की तृतीया को चन्दनमिश्रित जल तथा मोदक के दान से ब्रह्मा तथा सभी देवता प्रसन्न होते हैं | देवताओं ने वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा है | इस दिन अन्न-वस्त्र-भोजन-सुवर्ण और जल आदि का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है | इसी तृतीया के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय हो जाता है और दान देनेवाला सूर्यलोक को प्राप्त करता है | इस तिथि को जो उपवास करता है वह ऋद्धि-वृद्धि और श्री से सम्पन्न हो जाता है |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप घर के किसी सदस्य या संतान की किसी बात से दुखी हो सकते हैं और हो सकता है कि आपकी प्रेमिका व जीवन साथी भी आपको आज कोई ऐसी बात बोल दे, जिससे आपका मन दुखी हो, लेकिन व्यवसाय की उन्नति देखकर आपका मन खुशी होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यालय में कुछ कठिन व्यवहार अपनाना होगा, नहीं तो आपके जूनियर्स आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की तरक्की देख के आज मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृष 

आजकल आपके लिए कुछ निर्णय महत्वपूर्ण रह सकता है। आप आज अपने घर परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो, तो उसमें अपने परिवार के बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपसे कुछ कार्य रुके हुए थे, तो पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे  लोग आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन हो सकता है, उसके लिए आपको अपने अधिकारियों को प्रसन्न रखना होगा। समाज में लोगों के बीच आज आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप खरीदारी करने आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इससे आपका किसी काम में मन नही लगेगा। आपको किसी बात से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन में आज नयी ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तुरंत डाक्टर से परामर्श अवश्य लें, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज दोपहर के बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है और संतान के भविष्य से संबंधित फैसला आज आप ले सकते हैं। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज उधार देना पड़े, तो सोच समझ करें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। यदि आज आप कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ पास व दूर की यात्राएं भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह मे कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप कोई नई संपत्ति मकान दुकान आदित्य खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर कुछ जलन महसूस करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

तुला 

आज का दिन आपके कार्यों के लिए अनुकूल मालूम होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपकी माताजी से आपकी कुछ बहसबाजी हो सकती है। व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई लिखा पड़ी करनी पड़े, तो उसके जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी मंगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने का होगा क्योंकि आज सुबह से ही आपके कार्यों को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज कोई कार्य आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। कोई व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं, वह आपको धोखा दे सकता है। विदेश में व्यापार कर रहे, जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दान-पुण्य के कार्यों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें भरा हो सकता है। आज आपके कुछ कार्य बिगड़ने से आपकी निराशा बढ़ सकती है। व्यर्थ के डर की आशंका से आपका मन अशांत रहेगा। यदि किसी कार्य में निवेश करना पडे, तो सोच विचार कर करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ तनाव महसूस होगा, जिससे वह अपने क्रोध पर काबू रखने में नाकामयाब रहेंगे। यदि ऐसा हुआ, तो आपके अधिकारी आज आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज का दिन में कुछ जानकारी हासिल करने वाला रहेगा, जो आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। किसी बड़े लाभ की आशा में आज दिन सार्थक नजर आएगा। राजनीतिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। भाई बहन के विवाह में आ रही बांधा आज दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आप की उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपके व्यापार में यदि कोई डील लटकी थी, तो आज पूरी हो सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। परिवार में आज कोई विवाद पनप सकता है, जिससे मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में लोगों का आना जाना रहा है। इस बीच कुछ अपने ही आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं। आज आप कुछ आपको सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आप आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप आज संतान को किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाने के लिए भाग-दौड़ करेंगे, जिसे सायंकाल के समय आपको थोडी थकान महसूस हो सकती है। आज दोपहर तक बहुत से काम एक साथ आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको कुछ जरूरी कामों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह भी अधूरे रह जाएंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मंगलवार, 11 मई 2021

यूपी टेट की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

प्रयागराज l देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है।

राज्य में टीईटी 2020 परीक्षा कराए जाने के संबंध


में 15-03-2021 को परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था l जिसे अब तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा का विज्ञापन 11 मई 2021 को यानी आज जारी किया जाना था l लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का नोटिस नहीं जारी हो सका। इस परीक्षा के लिए 18 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे और परीक्षा 25 जुलाई 2021 को दो पालियों में होने के लिए तय थी।

सेवा भारती के तत्वाधान में स्वंय सेवक संघ ने किया सैनिटाइजेशन

 मुजफ्फरनगर l राष्ट्रीयस्वंयसेवक संघ सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है प्रत्येक स्वयंसेवक किसी भी आपात स्तिथी में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटता l इसी कड़ी में सेवा भारती के तत्वाधान में नयी मंडी पटेल शाखा के स्वंयसेवक मंडी क्षेत्र मे एक हैंड स्प्रे मशीन के द्वारा पिछले 10 दिनो से छोटी छोटी गलियों में घर घर जा कर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे है, इसी कड़ी में आज मुज़फ़्फ़रनगर रेलवे स्टेशन को सेनेटाइज़ किया गया l इस कोरोना मुक्ती अभियान मे संघ के कार्यकर्ता रोहित सिंघल, लक्ष्य भाटिया जी, अमित जी, संजय जी, राघव जी सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य मे


लगे है

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ जाने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

 मुजफ्फरनगर l ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई l



मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई l जिसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले परीक्षण हेतु भेज दिया l

नर्स से मारपीट मामले में चर्चित चिकित्सक की मौत


रामपुर । पिछले दिनों एक नर्स से मारपीट के बाद चर्चा में आए सीनियर डॉक्टर बीएम नागर मंगलवार को अपने आवास पर मृत पाए गए। वह जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात थे। मारपीट की इस घटना के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी, जबकि मारपीट करने वाली नर्स को भी सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में उनकी फिर से ज्वाइनिंग हो गई थी और वह पुन: अपनी सेवाएं देने लगे थे। डॉ. नागर घर में अकेले ही रहते थे।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश मित्तल ने बताया कि डॉक्टर नागर का परिवार लखनऊ में रहता है। वह यहां सरकारी आवास में अकेले रहते थे। अन्य साथी चिकित्सकों ने मंगलवार को उन्हें कई बार फोन मिलाया। फोन रिसीव न होने पर दोपहर एक बजे वार्ड ब्वाय को आवास पर देखने के लिए भेजा। वार्ड ब्वाय ने वहां जाकर देखा कि वह बेहोश पड़े हैं। आवाज देने पर भी नहीं उठ रहे। इस पर अन्य डॉक्टर और स्टाफ वहां पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पल्स, ईसीजी आदि चेक किया। शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें शुगर की भी दिक्कत थी। संभावना है कि शुगर के साथ हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। परिवार को सूचना दे दी गई है।

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, देखें वीडियो


 देहरादून । देर शाम नई टिहरी में बादल फटने की घटना से शांता नदी में आये ऊफान से देवप्रयाग के शांति बाजार को भारी क्षति पहुंची है। हादसे में आईटीआई का तीन मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। शांता नदी से सटी दस से अधिक दुकानें भी बह गई। देवप्रयाग नगर से बस अड्डे की ओर आवाजाही करने वाला रास्ता और एक पुलिया पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मलबे में किसी के दबने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। कोरोना कर्फ्यू के कारण आईटीआई सहित दुकानों  के बन्द रहने से भारी-जान माल का नुकसान होने से बच गया। 

मंगलवार सांय करीब साढ़े पांच बजे देवप्रयाग के दशरथ पर्वत पर बादल फटने की घटना से दशरथ पर्वत से निकलने वाली शांता नदी अचानक भारी ऊफान पर गई। भारी मात्रा में पानी के साथ आये  मिट्टी और पत्थरों ने  शांति बाजार में तबाही मचा दी, जिससे सीमेंट और सरियों के पिलरों पर खड़ा आईटीआई का तीन मंजिला भवन जमीदोज हो गया। आईटीआई भवन में मौजूद सुरक्षा कर्मी दीवान सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आईटीआई भवन में मौजूद कम्प्यूटर सेंटर, निजी बैंक, बिजली, फोटोग्राफी सहित करीब दस  दुकानें नदी में आये मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गई। शांता नदी पर बनी पुलिया, बस अड्डे की ओर का रास्ता सहित उससे सटी ज्वेलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानें भी नदी में आये भारी ऊफान की चपेट में आने पूरी तरह ध्वस्त हो गई। देवप्रयाग बस अड्डे से शांति बाजार होकर शांता नदी भागीरथी नदी में मिलती है। शांति बाजार में भारी नुकसान होने का शुरूआती अनुमान लगाया जा रहा है। देवप्रयाग थाना पुलिस को अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है।  कोरोना कर्फ्यू नहीं होता तो नगर में बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती थी। देवप्रयाग थाना प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि  मौके पर पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।

जिले में कोरोना से 4 की मौतों के साथ 621 नए मरीज़ मिले

 मुजफ्फरनगर l जिले में मंगलवार को 621 पॉजिटिव केस मिले हैं तो वही 533 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। जनपद में कोरोना से आज 4 मौत भी हुई है, मुज़फ्फरनगर में अब तक 209 लोगों की मौत हो चुकी है। मुजफ्फरनगर में अब कुल 6073 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।।


शहर के तीन व्यापारियों समेत चार लोगों का कोरोना से निधन


मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना ने कई जिंदगियां ले ली।

शहर के व्यापारी बिशन लाल गोयल तथा नयी मंडी स्थित किशन संस के स्वामी संजीव गोयल का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। मीनाक्षी चौक के व्यापारी हाजी रफीक नेओ कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। खतौली में बिजली लाइन मैन कंवर पाल का भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया।

दूसरी ओर बुढ़ाना में मंगलवार की सुबह बार एसोसिएशन बुढ़ाना से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिपाल वर्मा की पत्नी का कोरोना से निधन हो गया। यह जानकारी बार एसोसिएशन बुढ़ाना के महासचिव ओमपाल सिंह मलिक एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वर्मा की पत्नी को कुछ दिनों पहले बुखार आया था। तब उनको कस्बा बुढ़ाना के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उनको अन्य जनपद के एक हास्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया था। सूचना मिली कि आज मंगलवार की अल सुबह उन्होंने हस्पताल में उपचार के चलते दम तोड दिया। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्री वर्मा वर्तमान में बुढ़ाना कस्बे में बड़ौत रोड पर रह रहे हैं। दूसरी और उनके निधन का समाचार पाकर अन्य अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह वर्मा और पूर्व अध्यक्ष विनय बालियान ने श्री वर्मा को फोन पर सांत्वना दी और उनकी पत्नी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इनके अलावा श्री वर्मा की पत्नी के निधन पर एसपी मलिक, संजय त्यागी, आबाद कुरैशी, मौहम्मद मियां, विनोद त्यागी, शाहनवाज कुरैशी ने दुख व्यक्त किया। दूसरी और गांव नगवा निवासी दया ठाकुर और बुढ़ाना के मौहल्ला काजीवाडा निवासी महिला खुर्शीदा की भी रहस्यमय बीमारी के चलते आज मंगलवार के दिन मौत हो गई।

आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, 2 दर्जन गंभीर

 आज़मगढ़ l


प्रदेश में एक बार फिर शराब ने अपना तांडव दिखाया है। एक तरफ शराब को लेकर दुकानों पर लाइन लगी है तो दूसरी तरफ आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में शराब पीने से दस लोगों की मौत हो गई है। करीब 24 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि जहरीली शराब के कारण घटना हुई है। पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी मित्तूपुर का घेराव भी किया। 

डीएम, एसपी, एसपी ग्रामीण, एसडीएम फूलपुर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है। बीमार लोगों का अंबेडकरनगर के जलालपुर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने रविवार शराब पी थी। सोमवार की रात पांच लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। आजमगढ़ पुलिस अपने जिले में मौतों से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि अम्बेडकर नगर जिले में मौतें हुईं हैं।

लॉकडाउन के कारण शराब दुकानें बंद होने से देशी शराब लोग जमकर पीने लगे थे। शराब कहां बिक रही और किसने उपलब्ध कराई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिन मृतकों का नाम मिला है उनमें में राजन सोनी पुत्र रमई निवासी मित्तूपुर, पूर्व बीडीसी लालता प्रसाद निवासी गांव सौदमा, प्रेम शंकर पुत्र राजाराम निवासी गांव उसरहां, मुन्ना निवासी गांव राजेपुर शामिल हैं।

मित्तूपुर के रामशेर पुत्र अच्छेलाल निवासी मित्तूपुर, रवि निवासी ग्राम उसरहां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मित्तूपुर गांव के गुड्डू पुत्र मोती व मोतीलाल पुत्र रामदेव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एडीशनल एसपी सिद्धार्थ ने कहाकि जांच के बाद ही कुछ कहना ठीक रहेगा।

मेयर संजीव वालिया ने कोरोना जांच मशीन का उद्घाटन किया


 सहारनपुर। कोरोना संदिग्ध लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पडे़गा। नगर निगम ने पिलखनी मेडिकल काॅलेज को आरटीपीसीआर टेस्ट करने वाली एक और मशीन उपलब्ध करा दी है जिससे मेडिकल काॅलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता मंगलवार से दोगुणी हो गयी है। मेयर संजीव वालिया व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सैनी, विधायक देवेन्द्र निम, एसएसपी डाॅ. एम चैनप्पा, काॅलेज प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद त्रिवेदी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व महानगर महामंत्री किशोर शर्मा  ने मंगलवार को इस मशीन का उद्घाटन किया।

मेयर संजीव वालिया ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा निगम निधि से करीब 16 लाख रुपये की आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन मेडिकल काॅलेज को उपलब्ध करायी गयी है, इससे मेडिकल काॅलेज की आरटीपीसीआर टेस्ट क्षमता दोगुणी हो गयी है। मेयर वालिया ने कहा कि इससे निश्चित ही कोरोना संक्रमित लोगों के उन परिवारजनों को भी राहत मिलेगी जो अपने को संदिग्ध मानकर जांच करवाते थे और उन्हें लंबे इंतजार के बीच कोरोना होने के भय से गुजरना पड़ता था।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस मशीन के लग जाने से प्रतिदिन लगभग 1500 अतिरिक्त सेम्पिल की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अब जनपद में मेडिकल काॅलेज की क्षमता प्रतिदिन लगभग तीन हजार सैंपल टेस्टिंग हो गयी है। अब हम सहारनपुर जनपद के अलावा शामली ही नहीं बल्कि पूरे मंडल की आरटीपीसीआर सैंपल टेस्टिंग करा सकेंगे। अब लोगों को टेस्ट रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पडे़गा।

काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ.अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि बढ़ते जांच नमूनों के कारण बायो सेफ्टी लैब में आरटीपीसीआर जांच नमूनों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अभी तक एक मशीन से प्रतिदिन लगभग 1200 नमूनों की जांच की जा रही थी। आज नगर निगम की ओर से मेयर साहब द्वारा दी गयी ये मशीन शुरु हो जाने से बीएसएल लैब की क्षमता दोगुणी हो गयी है। उन्होंने बताया कि रोगियांे व उनके परिवार के मैनेजमेंट में और उनके संपर्क में आये लोगों को पहचानने में मदद मिलेगी और उन्हें चिन्हित कर हम आइसोलेट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे रोगियों का ही नहीं बल्कि उनके परिवार और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी हित होगा। इससे कोरोना के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी। डाॅ.त्रिवेदी ने कहा कि ये सहारनपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में तीसरी मशीन शुरु हो जाने से हमारी क्षमता करीब साढे़ तीन हजार हो जायेगी। आने वाले दिनों में दूर दराज शामली व मुजफ्फरनगर से आने वाले नमूनों की भी जांच कर उसी दिन दे पायें यह प्रयास रहेगा।

डाॅ. त्रिवेदी ने बताया कि शासन की ओर से चार हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को चार मशीनों के साथ हम जल्दी ही पूरा कर लेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ सैंपल पैंडिंग होने के कारण हमने लखनऊ और मेरठ भिजवा दिये थे, उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है, जो जल्दी ही पोर्टल पर उपलब्ध हो जायेंगी। मेयर संजीव वालिया ,भाजपा जिलाघ्यक्ष डाॅ.महेन्द्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ.त्रिवेदी को मरीजों व उनके तिमारदारों को राहत देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर काॅलेज की उपप्रधानाचार्य डाॅ.प्रीति, डा.मानिका सिंह, नोडल अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र, डाॅ.प्रज्ञा वोहरा, डाॅ.इन्दु व साइंटिस्ट प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।

जिले में दवाइयों के रिटैल रेट/दर हुए जारी



मुज़फ्फरनगर । नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि निर्धारित दरों से अधिक लिये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की इस बाबत मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।

इलाज के लिए उधार पैसे मंगाए, 40 हजार ठग ने उडाए

 


मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के एक हास्पिटल में भर्ती दो सगे भाइयों के पास जब इलाज के लिए रुपए नहीं रहे तो उन्होंने एक रिश्तेदार से उधार कुछ रुपए मांगे तो ठग ने खाते से 40 हजार रुपए ही साफ कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना निवासी धर्म सिंह नायक के दो पुत्र चरण सिंह नायक और विरेंद्र सिंह नायक बीती शुक्रवार से बीमार हैं। जिनके फेफड़ों में इंफेक्शन बताया गया है। जिनको विगत दिवस कस्बे के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज में काफी रुपए खर्च होने के बाद कुछ और रुपयों की जरूरत पड़ गई तो हस्पताल में भर्ती चरण सिंह के पुत्र पंकज कुमार ने अपने मामा से फोन पर कुछ रुपये मांगे तो उन्होंने देने की बात कही। अब साइबर ठग का कमाल देखिए। पंकज ने बताया कि कुछ देर बाद उसके मोबाइल नंबर पर 8822678771 नंबर से एक फोन आया। जिसमें आगंतुक द्वारा उससे फोन पर कहा गया कि उसके मामा ने उसे आपके खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा है। तब उसने मुझसे पेय करने के लिए मेरा मोबाइल नंबर मांगा तो मैने अपना फोन पेय नंबर दे दिया। तब उसने कहा कि उसके पास नोटिफिकेशन आयेगा। तब उसके फोन पेय नंबर पर नोटिफिकेशन आया तो तुरंत उसके खाते से 20 हजार रुपए कट गये। तब आगंतुक ने कहा कि ये उसकी जरा सी मिस्टेक से कट गये हैं। अब उसके नंबर पर फिर नोटिफिकेशन आयेगा। तब कुछ देर बाद नोटिफिकेशन आया तो फिर दूसरी बार उसके खाते से 10 हजार रुपए और कट गये। इसी तरह तीसरी बार भी आगंतुक ने 10 हजार रुपए और काट लिए। इस तरह से पंकज के खाते से 40 हजार रुपए कट गये। जब पीड़ित पंकज ने अपने रिश्तेदार को फोन किया तो उसने कहा कि मैंने तो किसी को नहीं कहा कि मैं अभी पैसे भेज रहा हूं। तब पंकज ने उक्त आगंतुक पर फोन मिलाया तो आगंतुक ने पंकज को उल्टी सीधी बात बताकर फोन काट दिया। पीड़ित ने इस मामले में बुढ़ाना पुलिस को साईबर ठग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेचारे पंकज पर डबल मार गई। एक दो उसके पापा और चाचा हास्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं और उधर ठग ने 40 हजार रुपए का चूना लगा दिया। बुढ़ाना पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात ठग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल मिलाकर पीड़ित पक्ष पर डबल मार पड़ गई। उधर दोनों भाई चरण सिंह नायक और विरेंद्र सिंह नायक सीरियस बताए गए हैं।

हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर। बीती रविवार की देर रात गांव रसूलपुर दभेडी में हुई तैमूर राणा की हत्या का खुलासा कर बुढ़ाना पुलिस ने मात्र 30 घंटे में दो हत्यारों को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वे दोनों सगे भाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते बीती रविवार की देर रात गांव रसूलपुर दभेडी में तैमूर राणा नाम के युवक की हत्या हो गई थी। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। तब इस हत्याकांड के खुलासे के लिए उमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार बुढ़ाना सीओ विनय गौतम के निर्देश पर अपनी टीम के साथ लग गये थे। उन्होंने बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल के नेतृत्व में उक्त हत्याकांड का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हत्यारों ने तैमूर राणा की हत्या को पुरानी रंजिश के चलते करना स्वीकार किया। पकड़े गए दोनों हत्यारों ने अपने नाम राकिब और आदिल पुत्रगण जुल्फकार राणा निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी कोतवाली बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस की टीम ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बसी तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इन दोनों हत्यारों के पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एसएसआई लेखराज सिह, कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल तेजेन्द्र धामा भी थे। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है। मात्र 30 घंटे में ही बुढ़ाना पुलिस ने तैमूर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सीएमओ ने पूछी मरीजों की खैरियत


 मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा आज मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कॉविड वार्ड पहुंच कर रोगियों से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है,जहां पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम आदि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर वहां पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल स्वयं जिलाधिकारी महोदया द्वारा व्यक्तिगत रूप से लिया जाता है लेकिन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वार्ता में तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही मरीजों से वार्ता हो पाई थी जिस वजह से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं पी पी ई  किट पहनकर कोविड-19 वार्ड में मरीजों का हाल जानने के लिए पहुंच गए।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उनसे यह शिकायत की जा रही थी कि वार्ड में भर्ती मरीजों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है जिस वजह से भी आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं ही पीपीई किट पहनकर कोविड-19  वार्ड पहुंचकर प्रत्येक मरीज का हालचाल जाना तथा उन्हें स्वास्थ्य  संबंधी परामर्श दिया उन्होंने सभी रोगियों के पास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उनसे बात कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें यदि किसी प्रकार की समस्या थी तो उस समस्या के समाधान का निवारण भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  त्वरित रूप से कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी का कर्तव्य है कि हम सब कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहें, स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें तथा अतिआवश्यक होने पर अपने घरों से बाहर निकले तथा मानसिक रूप से सशक्त बने रहे।

अनूठी सेवा : गरीबों को मुफ्त दवाएं देंगे राजेश जुनेजा


मुजफ्फरनगर । कोरोना आपदा के इस विकट समय में  सभी लोग तरह तरह की विपत्तियों में घिरे हुए हैं।सभी लोग मजबूर हैं वह चाह कर भी किसी की मदद भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे विकट समय में मुज़फ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सभी दवा व्यापारियों से एक अपील की है कि कोरोना आपदा के इस विकट समय में जिससे जो भी बन सके वह उस रूप में लोगों की मदद करे।अध्यक्ष सुभाष चौहान की अपील पर  एसोसिएशन के संगठन मंत्री राजेश जुनेजा ने गरीब लोगों की मदद के लिए एक अनूठी पहल की है।इस महामारी में कुछ दवाईयों की बाजार में शॉर्टेज हो गई है।उन्हीं में से कुछ आवश्यक दवाइयां जेसे कि TAB ZINC 50 MG ,TAB IVERMECTIN 12 MG,TAB PARACETAMOL 650 MG, CHOLECALCIFEROL 60000 IU SACHET/CAPSULE  राजेश जुनेजा जी के प्रतिष्ठान श्री कृष्णा फार्मास्युटिकल,34/41,आर्य समाज रोड, मुज़फ्फरनगर पर उपलब्ध हैं।राजेश जुनेजा ने कहा है कि वह इन आवश्यक दवाओं को गरीब लोगों को डॉक्टर के पर्चे पर फ्री में देंगे।उन्होंने कहा कि मेरे पास इन आवश्यक दवाओं का जितना भी स्टॉक है वह इस सारे स्टॉक को गरीब लोगों को फ्री में उपलब्ध कराएंगे राजेश जुनेजा की इस पहल का सभी लोगों ने दिल से स्वागत किया है।

जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी पर ओपीडी सुविधा प्रारंभ


मुजफ्फरनगर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है , जिससे नागरिक अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक ट्रामा सेंटर है जिन पर चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है वर्तमान में पूरे जनपद में ऐसा कोई भी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है जहां पर चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई हो उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने निर्धारित स्थान पर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उन को निर्देशित किया गया है कि उनके दूरभाष नंबर पर किसी भी रोगी की कॉल

आने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी रोगी की काल कॉल को सुनते हुए उनकी परेशानी का निस्तारण कर रोगी को उपचार कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी अपने पूर्ण मनोयोग के साथ ड्यूटी करना सुनिश्चित करें अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में आक्सीजन की एक और बंदिश , पंजीकृत चिकित्सकों के पर्चे पर ही मिलेगी ऑक्सीजन


 


मुजफ्फरनगर । जिला स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा अब पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा ही  जारी किए गए पर्चे पर  ऑक्सीजन देने की सूचना जारी की है ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में घर में अपना इलाज करा रहे रोगियों के लिए अब केवल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत चिकित्सकों के द्वारा ही ऑक्सीजन की मांग की जा सकती है जिसके लिए निजी चिकित्सक को एक निर्धारित प्रारूप पर ऑक्सीजन की मांग के लिए प्रमाण पत्र देना होगा साथ ही चिकित्सक के द्वारा अपना (प्रिसक्रिप्शन) पर्चा भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसके पश्चात मरीज को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में पंजीकृत एमबीबीएस चिकित्सकों के अलावा अन्य किसी भी पद्धति के चिकित्सकों को ऑक्सीजन नहीं दी जाएगी उन्होंने बताया कि ऐसा करने से ऑक्सीजन का दुरुपयोग भी रोका जा सकेगा।

मिलकर लड़ेंगे तो जीतेंगे कोरोना से जंग : अशोक बाठला


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता अशोक बाठला ने सभी जनपद वासियों से अपील की जिस तरह पवित्र त्योहार ईद उल फितर आ रहा है इसी के मद्देनजर सभी जनपद वासियों से अपील  है कि महामारी के खात्मे के लिए बाजारों में अनावश्यक भीड ना करें। सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 के नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखें। सभी मुस्लिम भाई अपने घरों  में ईद का पवित्र त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाएं। कोरोना चरम सीमा पर है। उसी के मद्देनजर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील है कि कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन ना करें। कोई भी बाहर मत घूमें। अनावश्यक रूप से इधर उधर सड़कों पर मत खड़े होंं। रोड पर मत घूमें। अपने घरों में रहेंं। लगातार सैनिटाइजर करते रहे बिना मास्क के रोड पर बिल्कुल भी ना निकले यदि कोई आवश्यक कार्य है तभी घर से बाहर निकलें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर बिल्कुल भी ना निकले लगातार हाथ धोते रहें साथ ही अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रखें। खाली पेट ना रहे पानी ज्यादा से ज्यादा पिए गुनगुना पानी पिएं। घर में पेड़ पौधे लगाएं। सब नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।

मुजफ्फरनगर पहुंचा ब्लैक फंगस का खतरा


 मेरठ । महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद मेरठ में ब्लैक फंगस का केस आया। मेरठ में ब्लैक फंगस से पीड़ित 2 कोविड मरीज़ मिलें हैं।  इनमें मुजफ्फरनगर के एक मरीज शामिल हैं। 

कोरोना मरीजों के लिए ब्लैक फंगस नया खतरा बनकर उभरा है। महाराष्ट्र और नई दिल्ली के बाद  मेरठ में भी ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले हैं। न्यूटीमा अस्पताल के कोविड केंद्र में भर्ती दो मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है मरीज की हालत गंभीर है। इनमें एक मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी सतीश चंद्र अग्रवाल हैं जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जबकि दूसरे बिजनौर निवासी मनोज सैनी हैं। यह बीमारी उन मरीजों में ज्यादा है, जो इम्युनोसप्रेशन की दवाएं लेते हैं या जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है मेरठ में ब्लेक फंगस के मरीजो के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम मचा हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम दोनों मरीजो की स्थिति पर नज़र रखे हुए है मगर मरीजों की हालत काफी नाजुक है

डाक्टरों ने बताया कि ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस नामक बीमारी नान कोविड में मिलती रही है, लेकिन कोविड में पहली बार दिखी यह बीमारी म्यूकर नामक फंगस से होती है, जो वातावरण में रहते हैं नाक और आंख से होता हुआ संक्रमण दिमाग तक पहुंचता है। इसमें मरीज के दिमाग का अगला हिस्सा अंदर से सूज जाता है आंखें काली पडऩे के साथ ही बाहर निकल आती हैं। आंखों के मूवमेंट के साथ रोशनी भी खत्म हो जाती है। डाक्टरों का कहना है कि यह फंगस कई मरीजों के साइनस में रहता है लेकिन एक्टिव नहीं हो पाता है नाक में एक विशेष उपकरण डालकर साइनस को साफ भी करते हैं। कोरोना में प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर बाद में यह फंगस हर अंग तक पहुंच जाता है। 

कोरोना मरीजों को स्टेरायड देने से शुगर भी बढ़ जाती है फंगस ग्लूकोज खाकर बढ़ता है। शुगर के पुराने रोगियों में ब्लैक फंगस का खतरा मिल रहा है। यह जानलेवा साबित हो रहा है फंगस नाक के जरिए बलगम में मिलकर दिमाग तक पहुंचता है शुगर को काबू में रखें कोरोना से ठीक होने पर शुगर को रोजाना नापते रहें धूल और प्रदूषण से भी बचें। नाक के अंदर काले व भूरे रंग की पपड़ी जमना, नाक बंद होना, ऊपर के होठों का सुन्न होना व आंखों का लाल होना इसके लक्षण है स्ट्रांग एंटीफंगल दवाएं देनी पड़ती हैं। डॉक्टर संदीप गर्ग डायरेक्टर न्यूट्रिमा हॉस्पिटल मेरठ ने यह जानकारी दी।

जिले में कोरोना कर्फ़्यू के बीच नियमों के साथ खुले मदिरालय

 मुज़फ्फरनगर । प्रदेश में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा है। पिछले कई दिनों से यूपी के जिलों में शराब की दुकानें बंद हैं। अब अधिकांश जिलों के डीएम ने आदेश जारी कर दुकानें खुलवा दी है। प्रदेश के साथ जिले में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर गोला बनाना होगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा सके। 


जानिए क्या है नियम : 

- जिले मेें आबकारी निरीक्षकों द्वारा सभी अनुज्ञापियों को व्हाट्सएप कर संदेश भेजा गया है कि मंगलवार से समस्त थोक व फुटकर आबकारी अनुज्ञापन (बार को छोड़कर) सुबह 10 से सायं 7 बजे तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। सभी दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य है।

- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए मदिरा विक्रय की जाएगी।सभी दुकानों पर  सैनिटाइजर की उपलब्धता अनिवार्य होगी। 

- लाइसेंसधारकों को भेजे गए संदेश में साफ किया गया है कि मॉडल शॉप और देशी मदिरा दुकानों की कैंटीन फिलहाल संचालित नहीं की जाएंगी

कोरोना सैंपल की जांच अब मुजफ्फरनगर में होगी:जिलाधिकारी

 मुजफ्फरनगर । कोरोना सैंपल की जांच अब मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी होगी। 

जनपद में कोरोना की जांच हेतु अब तक मेरठ जांच रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजे जाते थे। अब जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अथक प्रयासों से व सीडीओ आलोक यादव के मेहनत से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एक एक्स्ट्रा मशीन कोरोना जांच की लगवाई गई है जो मशीन अब तत्काल इमरजेंसी में कोरोना की सेम्पलिंग की जांच किया करेगी। इससे समय की बचत हुआ करेगी। यह मशीन केवल इमरजेंसी केस सैंपलिंग की ही जांच किया करेगी। अब तक मरीजों की जांच रिपोर्ट मेरठ से आने पर समय ज्यादा लगता था और काफी प्रशासन का नुकसान होता था इसी के मद्देनजर यह जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी का प्रयास सराहनीय है। बाकी मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के अंदर खुद की मेडिकल कॉलेज की प्राइवेट लेब है जहां कोई भी जाकर अपनी सेम्पलिंग की भुगतान कर के जांच करा सकता है।


जिले में एक पुलिस अधिकारी और पूर्व प्रधानाचार्य सहित तीन की कोरोना से मौत

 मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले भर में अपना कहर बरपाते हुए आगे बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे सभी उपाय निष्फल ही साबित हो रहे हैं। आज पूर्व पुलिस अधिकारी और पूर्व प्रधानाचार्य समय तीन लोगों की कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर दुखद मौत हो गई है। मंगलवार को थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में रह रहे पूर्व पुलिस अधिकारी डीएसपी चितरंजन चौहान का दुखद निधन हो गया है। दिवंगत हुए पूर्व डीएसपी चितरंजन चौहान शामली जनपद के कैराना व मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली पर कोतवाल के रूप में पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा उनकी तैनाती नोएडा में भी रही, जहां चितरंजन चैहान डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दिवंगत हुए चितरंजन चौहान बहुत ही व्यवहारिक, मिलनसार और सहृदय व्यकितत्व के इंसान थे। इसके अलावा ग्राम रेई के मूल निवासी डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश त्यागी का भी मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर निधन हो गया है। इसी प्रकार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरवट रोड पर रह रहे अंकित त्यागी उर्फ अक्कू फलौदा वालों का कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर देर रात बेगराजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। कोरोना-19 के प्रोटोकॉल के तहत आज सवेरे इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की मौत हो


पांच मिनट देरी से पहुंची आक्सीजन, 11 की मौत


तिरुपति। आंध्र प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई में सिर्फ पांच मिनट की देरी हुई थी, जिस दौरान वहां भर्ती 11 मरीजों की जान चली गई। वहीं, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। 

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन के मुताबिक, यह घटना तिरुपति के रुइया अस्पताल की है। इसे कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। उनके मुताबिक, सभी मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर दोबारा भरने में पांच मिनट का अंतराल था। सिलेंडर का दबाव कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।

1.10 लाख में दिया एक आक्सीजन सिलेंडर, 9 गिरफ्तार


 पटना। क्याऑक्सीजन की एक सिलेंडर की कीमत 1.10 लाख रुपए हो सकती है। शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। पर यह हकीकत है। कालाबाजारियों ने अमेरिका में रहनेवाले एक एनआरआई से कोरोना संक्रमित उनके रिश्तेदार तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए यही कीमत वसूली है। हालांकि कालाबाजारी करनेवाले 9 शातिरों को ईओयू ने न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि गिरफ्तार भी कर लिया है। आमतौर पर 10 किलो के एक सिलेंडर की कीमत लगभग सात हजार रुपए होती है। 

अमेरिका में रहनेवाले पटना जिले के नौबतपुर के एक एनआरआई ने पांच दिन पूर्व एडीजी ईओयू एनएच खान को व्हाट्सएप पर बताया कि उनसे पटना के रहनेवाले एक शख्स ने ऑक्सीजन सिलेंडर देने के एवज में 1.10 लाख रुपए लिए हैं। उनके रिश्तेदार कोरोना संक्रमित थे। उन्हें घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। ऑक्सीजन के लिए उन्होंने संपर्क किया तो हर्ष राज नाम के शख्स ने मोटी रकम की मांग की। उन्हें जरूरत थी लिहाजा उन्होंने उसके पटेल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में यह रकम ट्रांसफर कर दी।

एडीजी ने ईओयू के डीएसपी भाष्कर रंजन व रजनीश कुमार को कालाबाजारी के इस रैकेट में शामिल धंधेबाजों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तहकीकात के बाद सोमवार को हर्षराज को ईओयू ने खरीददार बनकर संपर्क किया व उसे राजीव नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। इंद्रपुरी रोड न. 10 स्थित उसके घर की तलाशी में ली गई। ऑक्सीजन सिलेंडर भी बरामद किया गया है। जांच के दौरान बात सामने आई कि हर्ष राज के बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित उसके खाते में पिछले 6 दिनों में करीब 9 लाख रुपए जमा हुए हैं। खाते को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 मई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - भरणी रात्रि 11:31 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - सौभाग्य रात्रि 10:43 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:30 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:06* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या*

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अमावस्या और शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से अनेक प्रकार के कष्टों से आराम मिलता है। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली और समृद्धि भी आती है। पुराणों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति पीपल के वृक्ष का रोपण करता है उसे भौतिक संसार से मुक्ति प्राप्त होती है। वह जीवन-मरण के चक्रों से मुक्त होकर मोक्ष धाम को प्राप्त करता है।


🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🏻 *-

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आजा सुख शांति की चाह में रहेंगे, लेकिन आपको इसके विपरीत मिलेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार से कुछ नए लोगों से मिलना हो सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। व्यापार में गति से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी और आपका दांपत्य जीवन भी आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ ना कुछ जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार का वातावरण आनंदमय हो जाएगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पहले जैसी अनुकूलता तो नहीं मिलेगी, फिर भी छोटे कार्य में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम भी लेकर आएगा। पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आज आपके लिए आवश्यक होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आप की आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप घर के कार्य में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ व व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के आज आपको अनेक अवसर मिलेंगे, लेकिन आज आप सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन व्यय करेंगे, जिससे आप धन संचय नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक कार्यभार सौंपने पर आपसे आपके सहयोगी नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी मित्र की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल का समय आज आपको किसी विद्वान से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके लाभ व हानि बराबर होंगे, जिससे धन लाभ होने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन यदि आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, जो आपको भरपूर खुशी देगी। सायंकाल के समय पुराने मित्रों से मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। आपके घर परिवार का माहौल शातिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पुरा करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप को नुकसान हो सकता है। संतान के संबंधित आज कोई सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, इससे मन में हर्ष होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप यदि मेहनत से कार्य करेंगे, तो सायंकाल तक आप सभी कार्य को समाप्त कर देंगे। आज आपके घर का वातावरण कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। भाई व बहनों की समस्याएं आसानी से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र के साथ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग दैनिक कार्य के साथ कुछ नए कार्य में भी भाग्य आजमाएंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। यदि आज कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेना हो, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह नुकसान दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं, इससे मन को शांति मिलेगी। किसी गलतफहमी के कारण परिवार का वातावरण तनावपुर्ण हो जाएगा, लेकिन परिवार के बुजुर्गो की मदद से कुछ समय बाद सामान्य भी हो जाएगा।

वृश्चिक 

आज का दिन समाजिक क्षेत्र में आप की उन्नति के नए नये खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। साथिया के बीच आपके लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी राजनीतिक मित्र से निकटता व दोस्ती होगी। घर में समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर शाति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सीनियर्स से समय निकालने मे कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी की सेहत मे कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। यदि ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चो के साथ खेल कूद मे व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए शांति प्रिय रहेगा। परिवार मे यदि आज कोई विवाद उत्पन्न होगा, तो वह थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के शत्रु आज आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान दें। यदि आज किसी अधिकारी से कोई अनबन होती है, तो वह भविष्य में आपको नुकसान दे सकती है। इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपके मन के मुताबिक कार्य होंगे। यदि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों को घुमाने लेकर जाएंगे तो उनके दिलों में जो कड़वाहट है, वह आज समाप्त होगी

मकर 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, इससे आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव पैदा हो सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय दिन की तुलना से शांति में व्यतीत होगा, लेकिन सेहत में बदलाव आने से आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई सलाह लेनी हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। घर में यदि संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो वह आज आपके पक्ष में होगा। व्यापार में आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कई महीनों में सफलतादायक रहेगा। संतान पक्ष का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा और बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने जरुरी कार्य के लिए दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपकी प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए कुछ धीमी गति से शुरू होगा। व्यवसाय में भी आज यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो भविष्य में आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको पूरे दिन मिलता रहेगा, लेकिन सायं काल के समय आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आपकी माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए उनकी बात को सुनें और समझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा।!

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा

 

इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।


 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92



 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...