सोमवार, 30 मार्च 2020

खेतों के बीच पकड़ी अफीम की खेती

बड़ी मात्रा में अफीम फसल बरामद एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। तितावी वरिष्ठ इंस्पेक्टर गुरूचरण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांव पीपलहेडा थाना तिताबी के जंगल से गन्ना व सरसो के खेत के बीच से अफीम की लहराती खेती करते हुए मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। बताया जाता है कि अभियुक्त पुलिस को देख वहां से भाग खड़ा हुआ लेकिन कुछ ही दूरी पर थानाध्यक्ष गुरूचरण सिंह ने उसे वार्निंग देते हुए गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान पिपलहेडा निवासी सिवकुमार पुत्र विक्रम के रूप में हुई है। शिवकुमार पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।


आज का पंचाग 30 मार्च 2020

🌞 ~ *आज क पंचांग* ~ 🌞


कोरोना को हराना है।
सरकार द्वारा लागू लोक डाउन का पूर्णतया पालन करे क्योकि इस असाध्य रोग का यही इलाज है।
जान है तो जहांन है।
⛅ *दिनांक 30 मार्च 2020*
⛅ *दिन - सोमवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - षष्ठी 31 मार्च प्रातः 03:14 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 05:18 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*
⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 06:19 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:56 से सुबह 09:28 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:34*
⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्कंद-अशोक-सूर्य षष्ठी*
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ पंचांग ~* 🌞


🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷
🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*
➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*
*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*
➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*
➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*
*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि  ||*
➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*
*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*


📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष


आज का दिन कुछ विलक्षण प्रतीत हो रहा है। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सप्ताह का आरंभ करेंगे। कोई अनूठा विचार भविष्य में बड़े लाभ का सूत्रपात करेगा। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में सजग रहना होगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे, योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा।


वृषभ:


आज का दिन कुछ खास होने का अहसास देता है। कार्यक्षेत्र से मिली कोई अच्छी खबर मन को हर्षित करेगी। स्वग्रही शुक्र इस राशि को आनंद और जोश प्रदान करेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजरेंगे। छोटी-छोटी बातों में आनंद मनाएंगे। लाभ की योजना बनेगी। खान-पान में तेल मसाले का प्रयोग कम करें।


मिथुन:


आज का दिन उत्साह वृद्धि करने वाला है। आज गुरु के स्थान परिवर्तन से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, गले में खराश व खांसी हो सकती। कहीं ये वो तो नहीं का डरावना अहसास कराएगी। चिंता छोड़कर परिवार के साथ मिलजुलकर समय बिताइए।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्र शुक्र के साथ उत्तम योग बना रहा है। आज आपके आनंद में वृद्धि होगी। मंगल और शनि की कर्क पर सीधी दृष्टि किसी तनाव का सबब बनेगी। गर्दन या पीठ में कष्ट संभव है। घर से काम कर रहे हैं तो लगातार बैठे ना रहें। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।


सिंह:
तनाव के हालात में आज का दिन आत्मविश्वास में इजाफा करेगा। कोई अच्छी खबर किसी दुआ की तरह आएगी और हंसी ओढ़ कर होठों पर बैठ जाएगी। बुध की सीधी दृष्टि बुद्धि आज खूब चलेगी। फोन पर बातचीत से ही कारोबार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुछ देर का मौन व्रत सुख देगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएं।


 



कन्या:
सूर्य की सीधी दृष्टि जहां आज इरादों को दम देगी वहीं स्वास्थ्य को नर्म और दिमाग को गर्म करेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि उतावलेपन से बचें और शांत चित्त से काम करें। मीठी वाणी से रिश्तों को मधुर बनाएं। जीवनसाथी से विवादों में ना उलझें। सकारात्मक विचारों से सब बेहतर होगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।


तुला:
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। राशि स्वामी शुक्र अपनी ही राशि में चन्द्रमा के साथ बैठ कर मुस्कुराएगा जो सुख का अहसास कराएगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। तुला पर शनि की दृष्टि किसी जुगाड़ से लाभ का संकेत दे रही है।


वृश्चिक:


आज का दिन आपके लिए उम्मीद की किरणों को जगा रहा है। घर में लॉक डाउन होकर आपका हौसला भी आज बुलंद रहेगा। चंद्रमा की शुभ दृष्टि जहां मानसिक सुख का सूत्रपात कर रही है। वहीं शुक्र के शुभ प्रभाव से विपरीत परिस्थितियों में भी देह को आराम मिलेगा। शाम का समय आपके लिए काफी रोमांटिक हो रहा है।
धनु:
आज का दिन बीते कई दिनों से घर में बैठकर बोर हो रहे लोगों में उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। राहु की नजरों के प्रभाव से आप रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ नया करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा, रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। संचार माध्यम से अपनों से संपर्क होगा।


मकर:
आज गुरु आपकी राशि में आकर आपको मुस्कुराहट देने वाले हैं। आज आपकी हिम्मत हवा का रुख़ मोड़ देगी। कई दिनों की बेचैनी आज दम तोड़ देगी। कोई विशिष्ट विचार बल देगा। किसी मित्र का सहयोग रीढ़ की हड्डी सा संबल देगा। किसी अपने की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।


कुंभ:
आज का दिन होठों पर खुशी लेकर आ रहा है। कोई सद्विचार आपके हौसले को बुलंद कर रहा है। आध्यात्मिक विचारों से कई गुत्थियां सुलझेंगी। घर में धर्म-कर्म का आयोजन कर सकते हैं। विनम्रता सुख का संचार करेगी। पैरों और पीठ का दर्द कष्ट दे सकता है।


मीन:
अनूठे विचारों के मन में आने से आज आप कुछ नया और बेहतर काम करके दिन को अपने पक्ष में कर पाएंगे। अनावश्यक चिंतन के त्याग से हर्ष होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से तनाव बढ़ेगा। योग व प्राणायाम से लाभ मिलेगा। अच्छी नींद का सुख मिलेगा। भविष्य में होने वाले लाभ के संकेतों से आपको आनंद मिलेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 
शुभ वर्ष :   2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 


रविवार, 29 मार्च 2020

उत्तराखंड में 31 को चलेंगे रोडवेज और निजी वाहन

देहरादून । प्रदेश में लॉकडाउन के मद्देनजर अपने मूल जिले और घरों से दूर फंसे हुए यात्रियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। ये यात्री अब अपने घरों को जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मंगलवार 31 मार्च को एक दिन के लिए प्रदेश के व्यावसायिक और निजी वाहनों को सुबह सात से रात आठ बजे तक संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। 
यह छूट केवल एक ही दिन के लिए मान्य होगी। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि सभी को अपने वाहनों को पूरी तरह सैनिटाइज करना होगा और इसमें सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का भी अनुपालन करना होगा। इसके अलावा सरकार ने दिल्ली और मुंबई में फंसे उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सदन और मुंबई सदन के दरवाजे भी खोल दिए हैं। वहा उन्हें खाना-पानी के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। वहीं, रविवार को भी सुबह सात से एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था रहेगी। 
प्रदेश में इस समय बड़ी संख्या में ( इलाज या अन्य कार्यों से दूसरे जनपद तक गए लोग लॉकडाउन के बाद वहीं फंसे हुए हैं। हालात यह हो रहे हैं कि किसी के पास पैसे खत्म हो रहे हैं तो कोई किसी अन्य समस्या का सामना कर रहा है। अंतरजनपदीय सीमाएं बंद होने के कारण वे दूसरी जगह भी नहीं जा पा रहे हैं। इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद सरकार ने इन सभी को राहत देने का निर्णय लिया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान किया। 
*उन्होंने कहा कि लोगों की* समस्याओं को देखते हुए एक दिन की विंडो देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुबह परिवहन निगम समेत तमाम निजी व्यवसायिक वाहन कंपनिया और ट्रेवल एजेंसियों के वाहनों के साथ ही यात्री निजी दुपहिया या चौपहिया वाहनों से अपने गंतव्य को जा सकते हैं। हालाकि इसके लिए उन्हें अपने वाहनों को पूर्ण रूप से जीवाणु से सुरक्षित बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली व मुंबई में फंसे प्रदेशवासियों के लिए भी दोनों जगह बने उत्तराखंड सदन खोल दिया गया है। 
दिल्ली में उत्तराखंड सदन के साथ ही निर्माणाधीन उत्तराखंड भवन को भी इसके लिए खोला गया है। अपर स्थानीय आयुक्त को इसके लिए 50 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले दो-तीन दिनों में 500 चिकित्सकों की भी भर्ती करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पेंशनरों को अप्रैल की पेंशन मिलने में दिक्कत नहीं होगी।


मकर राशि में गुरु, मंगल और शनि का यह महासंयोग-इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत  


चैत्र नवरात्रि में गुरु के मकर राशि में प्रवेश का संयोग 178 साल बाद बना है। मकर राशि में पहले से मंगल और शनि स्थित हैं। मकर राशि में इन तीन ग्रहों की युति का संयोग 854 साल बाद बन रहा है। शनि, मंगल और गुरु की ये युति मकर राशि में अद्भुत संयोग बना रही है। मंगल इसी राशि में उच्च का है। गुरु नीच का  और ये शनि स्वराशि है। 2020 से पहले मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि की युति 15 अप्रैल 1166 को बनी थी। 1166 में इन तीन ग्रहों का योग चैत्र नवरात्रि के एक माह बाद बना था। 2020 में 4 मई को मंगल के राशि परिवर्तन से इन तीनों ग्रहों का ये योग टूटेगा।
चैत्र नवरात्रि में गुरु का योग 178 साल बाद
चैत्र नवरात्रि के बीच में गुरु का नीच राशि मकर में जाने का योग 178 साल पहले 1842 में बना था।  29 मार्च को गुरु राशि बदलकर मकर राशि में जाएगा। प्रमादी संवत् के राजा बुध और मंत्री चंद्र होंगे। बुध और चंद्र आपस में शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में मंत्री और राजा के बीच मतभेद होने से प्रजा को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
किस राशि पर कैसा होगा इन ग्रहों का असर
इन तीन ग्रहों का योग मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ मिल सकता है। मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय संभलकर रहने का रहेगा। लापरवाही से बचें और धैर्य बनाए रखें। वृषभ और कर्क राशि के लोगों पर इन ग्रहों का सामान्य असर रहेगा। इन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।


संजीव बालियान ने दिए डेढ़ करोड़ रुपये और एक महीने की तनख्वाह


मुज़फ्फरनगर। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने अपनी सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये और अपनी एक महीने की तनख्वाह कोरोना की लड़ाई में का योगदान दिया है। डॉक्टर संजीव बालियान ने एक करोड़ रूपये और एक महीने की तनख्वाह प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए। इससे पहले भी उन्होंने 50 लाख रुपये मुज़फ्फरनगर में वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा सुविधा के लिए दिए थे । 


मेरठ में कोरोना के आठ नए मामले आने से जिले में सतर्कता बढ़ी 

मुजफ्फरनगर। मेरठ  में कोरोना वायरस के आठ नए मरीज मिलने से वेस्ट यूपी के साथ जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मेरठ में आज 50 संदिग्ध मरीजों में से 11 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। इनमें आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। वहीं पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढऩे की भी आशंका है।


सऊदी अरब से आए व्यक्ति का सैंपल जांच को भेजा


मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब से आए कुटेसरा निवासी एक संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।  
उक्त व्यक्ति ग्राम कुटेसरा का है जो पन्द्रह दिन पूर्व सऊदी अरब की राजधानी रियाद से घर वापिस आया था। वह पिछले तीन चार दिनों से एक निजी चिकित्सक के यहां देवबंद में भर्ती था। आज देवबंद से उसे एंबुलैंस में जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां उक्त संदिग्ध को भर्ती करने के साथ उसका सैंपल  लेकर मेरठ में जांच के लिए भेजा गया है। ज्ञात रहे कि जिले में लिए गए संदिग्ध 20 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यह व्यक्ति पन्द्रह दिन पूर्व रियाद से आया था जिसमें कोरोना वायरस जैसे लक्ष्ण होने की संभावना है, इसकी जांच होनी चाहिए।  


अब कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री दीपक कुमार की आईडी हैक

मुजफ्फरनगर। जिले में नेताओं पर हैकर्स की नजर टेढ़ी है। भाजपा के नेताओं के बाद अब कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री दीपक कुमार की फेसबुक आईडी हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके परिचितों से मैसेंजर के जरिये संदेश भेज कर पैसे मांगे है। दीपक कुमार ने एसएसपी को शिकायत की है। पिछले दिनों भाजपा के कई नेताओं की फेसबुक आईडी अज्ञात आरोपी ने हैक कर चुके हैं।


बाहर से आए 1457 लोग एकांत वास में रखे गए 

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि आज जनपद की सीमा में बाहरी जनपदों  से कुल 400 लोग आए थे। सभी 400 लोगों की मेडिकल टीम द्वारा थर्मल जांच की गई। इन 400 लोगों में जनपद मुजफ्फरनगर के 85 लोग चिन्हित हुए जिन्हें तत्काल बीआईटी मीरांपुर में  इंस्टिट्यूशनल क्वारटाइन किया गया है। क्वारटाइन किये गए लोग मेडिकल टीम के पर्यवेक्षण में रहेंगे। शेष अन्य जनपदों के वासियों को सकुशल उनके गंतव्य भेज दिया गया है। 
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जनपद में 1156 लोग ऐसे हंै, जिन्हें होम क्वारटाईन किया गया है।  216 बाहरी लोग है उन्हें भी होम क्वारटाइन किया गया है । इस प्रकार जनपद में कुल 1457 लोगों को क्वारटाईन किया गया है। सभी का मेडिकल टीम द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है।


लॉकडाउन में 8.34 लाख जुर्माना वसूला


मुजफ्फरनगर ।  लॉकडाउन के आदेश के उपरान्त  आवश्यक कार्य के कारण व धारा-188 का उल्लंघन करने तथा कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने  हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा 635 व्यक्तियों के विरुद्ध 122 अभियोग दर्ज  किये गए हैं। जनपद  में  3624 वाहनों का चालान   किया गया है।  चालान किये गए  वाहनों से 8,34,500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया है।  चेकिंग के दौरान  579 वाहनों को सीज किया गया है।


पड़ौस के मैडीकल स्टोर से ही दवा लें


मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने जिला परिषदमार्केट में होने वाली भीड़ रोकने के लिए लोगों से जिला परिषद बाजार जाने के बजाय अपने आसपास के मैडीकल स्टोर्स से ही दवा लेने को कहा है। 
एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी से अनुरोध किया है कि  बिना किसी आवश्यक कार्य के अपने घरों से बाहर न निकलें और न ही अकारणवश कहीं बाहर घूमें, यदि आप ऐसा करते हैं तो आप पूरे जनपद व प्रदेश के साथ साथ देश के लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं। एसएसपी द्वारा जिला परिषद मार्केट में मौजूद सभी दवाईयों के थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह रिटेलर्स/मेडिकल स्टोर स्वामियों को ही दवाई दें, जिससे वहां भीड एकत्रित न हो तथा कोरोना वायरस से बचाव हो सके। जनपद में मेडिकल स्टोर हर समय खुले रहते है इसलिए अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले न की थोक विक्रेताओं से।  जिला परिषद मार्किट या अन्य कोई भी थोक विक्रेता फुटकर में दवाई नहीं बेचेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक भीड़ न करें तथा नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई लें। 
एसएसपी ने कहा कि शहर में बहुत सामाजिक व्यक्ति इस आपदाकाल में पीडि़तों की मदद करना चाहते हंै, पुलिस व प्रशासन खाना बनवा भी रहा है पर वो वास्तविक भूखों तक नहीं पहुँच पा रहा है । यदि आपके मोहल्ले में कोई भूखा है तो आप अपने चौकी इंचार्ज,थाना प्रभारी,सभासद या पुलिस-प्रशासन के किसी भी अधिकारी को अवगत कराए ,उनके भोजन की व्यवस्था हो जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से कुछ सामाजिक संस्था सुबह शाम खाने की व्यवस्था कर रहे है, इसमें आप भी अगर कुछ सहयोग राशि देना चाहे तो जिला आपदा निधि खाते में भेज सकते है,वो आपके किसी पड़ौसी की भूख शांत करने में काम आएगी।


सामान्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के निर्देश

जनपद में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किये गये लाॅकडाउन के दृष्गित की जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज विकास भवन सभागार में मा0 राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मा0 राज्य मंत्री विजय कश्यप, मा0 विधायक बुढाना उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल एवं मा0 विधायक विक्रम सैनी ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की।
मा0 राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन लाॅकडाउन के नियमों का पालन कराये। उन्होने कहा कि इस समय जनपदवासियों केा किसी भी प्रकार से आवश्यक वस्तुओं की कमी नही रहनी चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाये जिससे कि कोइ भूखा न रहे। उन्होने कहा कि सब्जी, दूध, आटा, दाल चावल, व अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कालाबाजारी व जनता से उनके अधिक दाम न वसूलने की शिकातय पर कडी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के रेट निर्धारित कर उसकी सूची प्रत्येक दुकान, रेहडी व सब्जी वाले के पास होनी चाहिए साथ ही स्चच्छता हेतु सेनेटाईजर की भी व्यवस्था उसके पास हो। उन्होने कहा कि किसानों व पशुपालकों के हितों का ध्यान रखा जाये उन्हे किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न हो। उन्होने एसएसपी को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चत करे कि किसानों को कृषि कार्य करने जाने से न रोका जाये। उन्होने कहा कि पात्रों का राशन वितरण करना सुनिश्चत कराया जाये।  
मा0 राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनपद में निराश्रित, बेसहारा, गरीब, दिहाडी मजदूर उनके दो वक्त के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चत करे। उन्होनेक कहा कि ऐसा कोइ्र भी व्यक्ति भूखा न रहने पाये। जिलाधिकारी ने बताया किया पुलिस व प्रशासन द्वारा ऐसे लोगो केा चिन्हित कर उन्हे दो समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि सूखे खाधान्न के पैकेट बनाकर भी उपलब्ध कराये जा रहे है जिसमें आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, आलू, मसाले के पैकेट, बिस्किट आदि सामान एक डब्बे मे उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उक्त पैकेट का मा0 जनप्रतिनिधयों को अवलोकन भी कराया।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपील करते हुए कहा कि कोरोना के दृष्टिगत आर्थिक सहायता हेतु जिला आपदा निधि में भी दान दिया जा सकता है। उन्होने बताया कि जिला आपदा निधि के बैंक खाता संख्या 65117483584, स्टेट बैंक आॅफ इडिया, प्रकाश चैक शाखा, मुजफ्फ्फरनगर, आईएफएस कोड SBIN0050259, में नकद धनराशि जमा कराई जा सकती है अथवा जिला आपदा निधि के नाम से ड्राफ्ट भी दिया जा सकता है।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


जनपद में 1457 लोगों को क्वारटाइन किया गया

 
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि आज जनपद की सीमा में बाहरी जनपदों  से कुल 400 लोग आए थे। सभी 400 लोगो की मेडिकल टीम द्वारा थर्मल जांच की गई। इन 400 लोगो मे जनपद मुजफ्फरनगर के 85 लोग चिन्हित हुए जिन्हें तत्काल बी आई टी मीरापुर में  इंस्टिट्यूशनल क्वारटाइन किया गया है। क्वारटाइन किये गए लोग मेडिकल टीम के पर्यवेक्षण में रहेंगे। शेष अन्य जनपदों के वासियों को सकुशल उनके गंतव्य भेज दिया गया है।
उन्होने बताया कि इसके पूर्व जनपद में 1156 लोग ऐसे है जिन्हें होम क्वारटाईन किया गया है।  216 बाहरी लोग है उन्हें भी होम क्वारटाइन किया गया है । इस प्रकार जनपद में कुल 1457 लोगों को क्वारटाईन किया गया है। सभी का मेडिकल टीम द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है।


लॉकडाउन के पांचवे दिन भी पुलिस रही मुस्तैद

मुजफ्फरनगर। जनपद में लॉकडाउन के पांचवे दिन सुबह मंडियों में बडी संख्या में खरीदार पहुंचे, वही पूरी पुलिस फोर्स वहां लोंगों को सोशल डिस्टेसिंग समझाती नजर आई।
शहर में पुलिस प्रशासन ने जनता की परेशानियों से बचाने के लिए जरूरत की दुकानों को सुबह  6ः00 से 9ः00 तक का का समय निश्चित किया है जिससे अपनी जरूरत के सामानों को ले ले लेकिन सुबह 9ः00 बजे के बाद भी नागरिक गलियों में भीड़भाड़ रखते हैं जिस देखते हुए पुलिस फोर्स सतर्क रही और पुलिसकर्मी गलियों में भ्रमण करते नजर आए । वाहनों चालान के साथ गलियों व घर पर जमे लोगों की जमकर क्लास ली और घरों में रहने के आदेश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी व एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जनता सरकार के नियमों का पालन करें और लॉक डाउन को सफल बनाएं घरों में रहे ओर कोरोना वायरस के संक्रमण  जैसी बीमारी से अपना बचाव करे। एसएसपी ने कहा कि लोग गलियों में नजर आए तो कड़ी कार्रवाई होगी और जेल भेजा जाएगा। लगातार पुलिस गली मोहल्लों में मार्च कर रही है और दिशानिर्देश दे रही है। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है।


जिला कारागार में निरुद्ध महिला व एक पुरूष बंदी की मौत

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध महिला व एक पुरूष बंदी की मौत हो गई। कल दोपहर दोनों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। कारागार प्रशासन ने दोनों के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक जिला कारागार में तैनात कांस्टेबल राजकुमार सिंह व टेकचंद ने जेल में निरुद्ध बंदी 45 वर्षीय इसरार को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतकबंदी 45 वर्षीय इसरार पुत्र निसार निवासी सूजडू थाना शहर कोतवाली, मुजफ्फरनगर है। उसे शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कारागार अधीक्षक ने बताया कि इसरार गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था और उसका मेरठ आदि स्थानों पर इलाज भी कराया गया था। वर्तमान में वह डायलेसिस पर था और गत दिवस भी उसे डायलेसिस के लिये जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। कारागार प्रशासन ने बंदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...