चैत्र नवरात्रि में गुरु के मकर राशि में प्रवेश का संयोग 178 साल बाद बना है। मकर राशि में पहले से मंगल और शनि स्थित हैं। मकर राशि में इन तीन ग्रहों की युति का संयोग 854 साल बाद बन रहा है। शनि, मंगल और गुरु की ये युति मकर राशि में अद्भुत संयोग बना रही है। मंगल इसी राशि में उच्च का है। गुरु नीच का और ये शनि स्वराशि है। 2020 से पहले मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि की युति 15 अप्रैल 1166 को बनी थी। 1166 में इन तीन ग्रहों का योग चैत्र नवरात्रि के एक माह बाद बना था। 2020 में 4 मई को मंगल के राशि परिवर्तन से इन तीनों ग्रहों का ये योग टूटेगा।
चैत्र नवरात्रि में गुरु का योग 178 साल बाद
चैत्र नवरात्रि के बीच में गुरु का नीच राशि मकर में जाने का योग 178 साल पहले 1842 में बना था। 29 मार्च को गुरु राशि बदलकर मकर राशि में जाएगा। प्रमादी संवत् के राजा बुध और मंत्री चंद्र होंगे। बुध और चंद्र आपस में शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में मंत्री और राजा के बीच मतभेद होने से प्रजा को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
किस राशि पर कैसा होगा इन ग्रहों का असर
इन तीन ग्रहों का योग मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ मिल सकता है। मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय संभलकर रहने का रहेगा। लापरवाही से बचें और धैर्य बनाए रखें। वृषभ और कर्क राशि के लोगों पर इन ग्रहों का सामान्य असर रहेगा। इन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
रविवार, 29 मार्च 2020
मकर राशि में गुरु, मंगल और शनि का यह महासंयोग-इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत
Featured Post
जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें