बुधवार, 3 नवंबर 2021

दिवाली किसके लिए क्या लाई: जानिए पंचांग और राशिफल में

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~

⛅ *दिनांक - 03 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *तिथि -  त्रयोदशी सुबह 09:02  तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त सुबह 09:58 तक तत्पश्चात चित्रा* 

⛅ *योग - विषकंभ दोपहर 02:54 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:43* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नरक चतुर्दशी, काली चौदस (गुजरात), मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष -  त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎆 *दिवाली के दिन  घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*

🙏🏻

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷

🎆 *दीपावली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख  समृद्धि की वृद्धि होगी|*

🙏🏻 *जिनके घर में  आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*

🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*

👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*

🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*

👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*

🙏🏻 *|*

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *दिवाली में* 🌷

🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना 

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*

🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*

🙏🏻

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷

🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*

*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*

🙏🏻 

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


*दिवाली में करने योग्य* 🌷

➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*

➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*

➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*

➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म  लेती हैं.*

➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*

➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है |*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने व्यवहार में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की देखकर उनसे भी शक करने लगेंगे, इसलिए आज उनको अपने मित्र के रूप में जो शत्रु हैं, लेकिन आपको उन्हे पहचानने की आवश्यकता है। आज सायंकाल के समय आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज बिजनेस कर रहे लोग यदि आपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने नौकरी या व्यवसाय में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में यदि कोई कलह है,जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में दिनभर लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त होते रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों से परे हटके कुछ नए काम में हाथ बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की परेशानी में उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज बिजनेस में आपको थोड़ा जोखिम उठाने को मिले, तो वह सावधानी में उठाए, नहीं तो आपको भविष्य में कोई परेशानी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन के कामों के साथ-साथ अपने रूके हुए कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप बहुत हद तक सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपका पुत्र व पुत्री की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले। आज आपको कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपके व्याग्रता बढ़ सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेने होंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन सेहत के लिए आज कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी निर्णय को ले,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें और हर काम सोच समझ कर करें। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज उनके लाभ मिलेगा। संतान को आज आप कोई नया बिजनेस करवाने की सोच सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि किसी संकट में भी होंगे, तो आप उससे निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। यदि आज आपके ऊपर कोई परेशानी है, तो आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी पूजा पाठ  हवन आदि का कार्यक्रम रख सकते हैं। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

क्या आप जानते हैं दीपावली के बारे में ये

दीपावली पर्व                                          

यह सर्वविदित है कि भारत त्योहारों का देश है | भारत भूमि पर 36  करोड़ देवी देवता निवास करते हैं | इसीलिए यहाँ का प्रतिदिन ही नहीं प्रतिपल भी उत्सवों का पल है | भारत में प्रत्येक उत्सव के  आयोजन के लिए निश्चित समय का महत्त्व व कारण मौजूद हैं | प्रत्येक त्यौहार के आयोजन का समय व कारण विज्ञान कि वर्तमान कसौटी पर खरा-परखा है | प्रत्येक वर्ष फागुन माह में होली तथा कार्तिक अमावस्या को दीपावली का आयोजन भारत ही नहीं, विश्व के प्रत्येक भाग में रहने वाले भारतीयों द्वारा उल्लास से किया जाता है|

दीपावली क्यों मनाई जाती है ? यह जानने के लिए हमें अपने ऋषि -मुनियों के चिंतन पर विचार करना होगा जो कि प्राचीन काल के वैज्ञानिक थे और नगरों से दूर वनों में अपने आश्रमों में शोधकार्यों द्वारा जनकल्याण के उपाय खोजा करते थे | उनके द्वारा खोजे गए सिद्धांत, उपाय आज भी अटल हैं | उन महामानवों ने अपने शोध विषयों को जनमानस से जोड़ने के लिए धर्म, त्यौहार व पर्व विशेष का सहारा लिया | उदहारण के लिए --हिन्दू धर्म में पीपल वृक्ष पर देवता अथवा भूत-प्रेत होने कि बात कहकर उसे काटने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है, साथ ही उसके नीचे सफाई व पूजा का प्रावधान भी किया गया है | जबकि इसका मूल कारण पीपल द्वारा 24 घंटे प्राण वायु ऑक्सीजन का सृजन था, जिसे वर्तमान विज्ञान भी स्वीकार करता है |

 अब दीपावली पर्व कि बात करने से पहले कुछ बात धनतेरस यानी धन्वन्तरी त्रयोदशी के बारे में भी बता दूँ। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय अमृत कलश धारण किये भगवान धन्वन्तरी प्रकट हुए थे | भगवान धन्वन्तरी ही आयुर्वेद के जनक कहे जाते हैं और यह ही देवताओं के वैध भी माने जाते हैं | कार्तिक कृषना त्रयोदशी उन्ही भगवान धन्वन्तरी का जन्म दिवस है जिसे बोलचाल की भाषा में धनतेरस कहते हैं |  सभी सनातन धर्म के अनुयायी भगवान धन्वन्तरी जी के प्रति इस दिन आभार प्रकट करते हैं | भगवान धन्वन्तरी का गूढ़ वाक्य आज भी आयुर्वेद में प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है----

"यस्य देशस्य यो जन्तुस्तज्जम तस्यौषधं हितं ।

अर्थात जो प्राणी जिस देश व परिवेश  में उत्पन्न हुआ है उस देश कि भूमि व जलवायु में पैदा जड़ी  -बूटियों से निर्मित औषध ही उसके लिए लाभकारी होंगी |

इस गूढ़ रहस्य को हमारे मनीषियों ने समझा और उसी के संकल्प का दिन है " धनतेरस "| यह अलग बात है कि अनेक कारणों से वर्तमान में आयुर्वेद का प्रचार -प्रसार धीमा पड़ गया है | इस धनतेरस पर हम संकल्प लें कि भगवान धन्वन्तरी जी द्वारा स्थापित आयुर्वेद चिकित्सा का यथा संभव प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण कर सुखी, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें |  आज ही के दिन प्रदोष काल में  यम के लिए दीप दान एवं नैवेध अर्पण करने का प्रावधान है | कहा जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है | मानव जीवन को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए दो वस्तुएं ही आवश्यक हैं --प्रकाश  = ज्ञान तथा नैवेध = समुचित खुराक|

यदि यह दोनों वस्तुएं प्रचुर मात्र में दान दी जाएँ तो निश्चय  ही देशवासी अकाल मृत्यु से बचे रहेंगे|अ ब बात करते हैं छोटी दीपावली यानि नरक चतुर्दशी की | कार्तिक  कृष्णा चतुर्दशी को ही नरक चतुर्दशी कहा जाता है | आज के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था | इस विजय के उपलक्ष्य में ही यह पर्व मनाने का उल्लेख पुराणों में मिलता है | इस दिन प्रात: उबटन , तेल आदि मलकर सरोवर, नदी तट पर नहाने का भी प्रावधान संभवत: इसीलिए किया गया है कि घरों की सफाई आदि के कारण शरीर थका हुआ तथा धूल, मिट्टी से त्वचा शुष्क हो जाती है | जिसके कारण किसी कार्य में मन नहीं लगता  | तेल, उबटन आदि से स्नान करने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती है |

छोटी दीपावली से अगले दिन कार्तिक अमावस्या को दीपावली का आयोजन किया जाता है |

 दीपावली क्यों मनाई जाती है ?

शास्त्रों व किवदंतियों में इसके अनेक कारण बताये गए हैं, संक्षेप में उनका वर्णन निम्न है------

कहा जाता है कि कृषि प्रधान भारत देश में आज से सहस्त्रों वर्ष पूर्व इस उत्सव का प्रचलन ऋतू पर्व के रूप में हुआ था | इस समय तक शारदीय फसलें पककर घरों में आ जाती थी | अन्न, धन, रुई ,कपास से भण्डार भर जाते थे | अत: जनता का ह्रदय भी उल्लास से भर जाता था और अमावस्या के दिन दीपमालिका जलाकर नए अनाज से धन की देवी लक्ष्मी का पूजन कर उत्सव मनाया जाता था |


स्कन्द पुराण, पद्म पुराण व भविष्य पुराण में इसके भिन्न भिन्न कारणों का वर्णन किया गया है  जैसे---

१ - महाराजा पृथू द्वारा दीन-हीन भारत को पृथ्वी दोहन करके अन्न, धनादि प्राप्ति के साधन बताकर सुखी, समृद्ध करने के कारण दीपावली मनाने का वर्णन है |

२ -आज ही के दिन समुद्र मंथन से भगवती लक्ष्मी के प्रकट होने की प्रसन्नता के उपलक्ष्य में इस उत्सव को मनाने  व माँ लक्ष्मी की पूजा का प्रावधान पाया जाता है |

३ -कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानी नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर राक्षस के वध के पश्चात उसकी कैद से मुक्त राजाओं व राजकन्याओं द्वारा श्री कृष्ण के अभिनन्दन के उपलक्ष्य में अगले दिन अमावस्या को  दीप मालाएं सजाई गई थी |

४ -महाभारत के आदि पर्व में पांडवों के वन से लौटने पर प्रजा जनों द्वारा उनके स्वागत में नगर को सजाने का भी संकेत पौराणिक गाथाओं में मिलता है |

५ -भगवान राम के लंका विजयोपरान्त अयोध्या आने पर वहां की जनता ने उल्लास पूर्वक यह उत्सव मनाया | अत: कहा जाता है कि श्री राम विजयोपल्क्ष में ही दीपावली मनाई जाने का प्रारंभ हुआ |

६ -सनत्कुमार संहिता के अनुसार एक बार दैत्य राज बलि ने समस्त भूमंडल पर कब्ज़ा कर लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं को बंदी बना लिया | तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर बड़े कौशल से बलि पर विजय प्राप्त कर सबको कारागार से मुक्त  कराया |  इस अवसर पर भगवती लक्ष्मी का विशेष सम्मान किया गया तथा चारों और दीप मालाएं सजा कर प्रसन्नता व्यक्त कि गई |

७ -कल्प सूत्र नामक जैन ग्रन्थ के अनुसार २५०० वर्ष पूर्व आज ही के दिन भगवान महावीर स्वामी ने अपनी ऐहिक लीला संवरण की थी |

८ -महर्षि वात्सायन अपने "काम सूत्र " में इसे "यक्ष रात्री " के नाम से याद करते हैं | उस समय यह "माहिमान्य " उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला विशेष पर्व था |

९ -सप्तम सती  में हर्ष वर्धन इसका उल्लेख अपने नाटक " नागानंद " में " दीप प्रतिप्दुत्सव " के नाम से करते हैं |

१०-नीलमत पुराण में " कार्तिक अमायां दीपमाला वर्णनम "  के अंतर्गत दीपावली का वर्णन किया गया है | जिसमे रोशनी, नए वस्त्र धारण करना, गाना बजाना आदि का निर्देश है |

                 इस प्रकार हम कह सकते हैं कि दीपावली पर्व अनेकों कारणों से संबध होता हुआ प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का अहम् अंग है |

कुछ अन्य विवेचनाओं के अनुसार----

   शास्त्रों का कथन है “अन्धकार में भटकते मानव को प्रकाश प्रदान कर सन्मार्ग में लाने कि कामना करो |" प्रकाश यानि ज्ञान , यही भारतीय मनीषियों का चिंतन है |"

   वर्षा ऋतु के पश्चात कार्तिक माह में कीड़े य अन्य जहरीले कीट-पतंगे पैदा हो जाते हैं | जो रात्रि के अन्धकार में दिखाई नहीं देते | अत: दीप जलाकर कुँए, बावड़ी, मंदिर, धर्मशाला, चौराहे  व घर की चौखट आदि पर रखने का विधान है | कार्तिक मॉस की अमावस्या के पश्चात् शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हो जाता है |

आज ही के दिन लक्ष्मी पूजन के समय बही, बस्ते, आय-व्यय खातों के पूजने की भी प्रथा है |

भारतीय अर्थ प्रणाली के अनुसार हमारा आर्थिक वर्ष आज ही के दिन प्रारंभ होता है |

वर्षा ऋतु में धूप की कमी से वायुमंडल में अनेक कीटाणु पैदा हो जाते हैं | इस अवसर पर घरों कि सफाई कर चूना व नीलाथोथा डालकर सफेदी की जाती थी ताकि घरों कि नमी ख़त्म हो कर घर कीटाणु मुक्त हो सकें |

 दीपावली पर्व के साथ ही द्यूत क्रीडा भी जुडी है | द्यूत क्रीडा पर अनेक मतभेद हैं | भविष्यत् पुराण के उत्तर पर्व, अध्याय चार और पद्म पुराण के उत्तर खंड १२२ में कहा गया है--

            कुर्यान्महोत्सवं राजा दिनानि नव सप्त वा |

                 वैश्यांगनानरैह्वाष्टई   धूर्त क्रीडामहोत्सवै: ||              

          प्रातगोवर्धन: पूज्यो धूतं रात्रौ समाचरेत ||

 अर्थात राजा का कर्त्तव्य है कि वह नौ य़ा सात दिन का उत्सव मनाये जिसमे राज्यभर के व्यापारी सम्मलित हों , महिला सम्मलेन हो, मल्ल, घुसें बाज़ी, लठैत,शास्त्रास्त्र, स्वस्थ प्रजाजनों की  प्रदर्शनी हों | वस्तुओं के भावी भावों के अनुमानिक सौदे, घुड दौड़ आदि  मनोरंजक कार्यक्रम हों | प्रात:काल गौ वंश की समृधि के प्रतीक देवता कि पूजा एवं रात के अधिवेशन में  द्यूत का पुरोगम संपन्न होना चाहिए |

   द्यूत दो प्रकार का होता है | एक पासे, कौड़ियों, सलाई आदि वस्तुओं कि संख्या दावं पर लगाना तथा दूसरा अन्नादि वस्तुओं के भावी भावों की कल्पना करना व अनुमान लगाकर सौदे करना।  प्रतियोगिता  में हार जीत का अनुमान कर प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करना आदि |

   मनु स्मृति अध्याय ९ शलोक २३३ में  तथा नारद स्मृति में पहले प्रकार के द्यूत को ठगी तथा  दुसरे प्रकार को चुनौती कहा गया है | वेदादि में पहले प्रकार को निन्दित बताते हुए " अक्षैर्मा दिव्य" यानि पाशे मत खेलो " कहा गया है | जबकि दुसरे प्रकार के द्यूत को शास्त्रों में कल्पना शक्ति और साहस बढाने वाला कहा गया है | अत: अपने इस राष्ट्रीय त्यौहार पर पहले वाले द्यूत अर्थात ठगी , जुए का बहिष्कार करें , ऐसा शास्त्र सम्मत है |

डॉ अ कीर्तिवर्धन

विद्या लक्ष्मी निकेतन

53 -महालक्ष्मी एनक्लेव , जानसठ रोड

मुज़फ्फरनगर -251001 उत्तर प्रदेश

8265821800

e mail       a.kirtivardhan@gmail.com

kirtisushil1956@gmail.com


















मंगलवार, 2 नवंबर 2021

हरेन्द्र मलिक के निवास पर आयेंगे अखिलेश यादव

 मुजफ्फरनगर । 11 तारीख को आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव! बुढ़ाना कार्यक्रम के बाद मुजफ्फरनगर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास प्रेमपुरी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आयेंगे।


नई मंडी डकैती का एक और अभियुक्त पकड़ा, 21.5 हजार रुपये बरामद


मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी, पुलिस ने चर्चित डकैती के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 21 हजार 500 रुपये बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त पवन सैनी पुत्र रामबीर निवासी कोताना थाना बडौत, बागपत द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 26.09.2021 को थानाक्षेत्र नई मण्डी स्थित मकान में डकैती की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर CN-484/21 US-395,412,342 IPC पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के 06 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उससे 21 हजार 500 रुपये (CN-484/21 US-395,412,342 IPC से सम्बन्धित) बरामद किए गए हैं। 


 इसके अलावा 30 हजार की चरस सहित मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त जाकिर पुत्र अनवर निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास 500 ग्राम चरस-कीमत लगभग 30 हजार रुपये मूल्य की बरामद की गई। 

सडक हादसे में युवक की मौत


मुजफ्फरनगर । मोरना के पास सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में तीव्र मोड़ पर बाइक फिसलने से भोकरहेड़ी निवासी नवयुवक विशाल वाल्मीकि की मौत हो गई। मोड पर तेजी से आते हुए वह बाइक संभाल नहीं पाया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान


मुजफ्फरनगर । आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

त्योहारों के परिपेक्ष्य में जनपद में कानून व्यवस्था को सुद्रढ रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 02.11.2021 को एंटी सेबोटाज चेक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा जनपदीय पुलिस व LIU टीम के साथ मिलकर जिला अस्पताल, कचहरी परिसर, नुमाइश कैम्प, मुख्य चौराहों, मार्किट एरिया एवं अन्य भीड भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के जरिये संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/सामान की चैकिंग की जा रही है तथा अनावश्यक खडे व्यक्तियों से पूछताछ भी की। साथ ही वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गई कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

दिवाली पर बिजली आपूर्ति अबाध सुनिश्चित करने के निर्देश


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में इस बार बिजली की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए पावर कारपोरेशन ने खास इंतजाम किया है।पावर डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट ने सभी इंजीनियरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि फॉल्ट और ट्रांसफॉर्मर पर विशेष ध्यान दिया जाए।विभाग ने आगे कहा है कि अगर कहीं कोई दिक्कत हो, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए, जिससे बिजली की आपूर्ति निर्बाध तरीके से चलती रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूपी में शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी धनतेरस की सुबह से दीपावली के दूसरे दिन सुबह तक निर्बाध बिजली देने की व्यवस्था की जाए,अगर कहीं इस दौरान फॉल्ट की सूचना आए, तो तुरंत अभियंता ठीक करें।

आपको बता दें कि पावर कारपोरेशन ने पिछले दिनों कोयले की किल्लत को देखते हुए यूपी में शेड्यूल जारी किया था।इसके मुताबिक यूपी के गांवों में 21 घंटे तक बिजली सप्लाई करने की बात कही गई है।मगर अब ने निर्देश के मुताबिक 6 नवंबर तक यूपी में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी।

यूपी में कोयले की किल्लत की वजह से करीब 10000 मेगावाट कम बिजली की आपूर्ति हो रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।यूपी में दीपावली पर बिजली को लेकर राजनीति भी हो चुकी है। 2017 के चुनाव में पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में इसका जिक्र किया था।भाजपा ने चुनावी वादों में भी दीपावली पर बिजली देने का वादा किया था।

इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा दीपावली मिलन का आयोजन

 



मुजफ्फरनगर ।इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी द्वारा दीपावली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी सतपाल पाल चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसायटी अशोक कंसल पूर्व विधायक उपस्थित रहे संचालन होती लाल शर्मा महामंत्री ने किया संयोजक मनोहर लाल कालरा ने सबका आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप, प्रसिद्ध समाजसेवी देवराज पंवार उपस्थिति रहे। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

तीन बाइकचोर पकडे, सोलह बाइकें बरामद


मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़े गिरोह को दबोचकर चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद की हैं । गिरोह के तीन अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 2 आरोपी  फरार हो गए। फरार अभियुक्तों कि तलाश में दबिशें जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों से 2 तमंचे व कारतूस ओर एक चाकू बरामद किए हैं। दो पत्रकारों की चोरी हुई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की चोरों से बरामद की हैं। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने किया प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया। थाना सिविल लाइन इंचार्ज बिजेंद्र सिंह रावत व उनकी टीम ने कि चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं ।
अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी करते थे तथा वाहनों को पार्किंग व अस्पताल जैसी भीडभाड वाली जगह पर खडी कर देते थे, पुलिस चैकिंग समाप्त होने के पश्चात अभियुक्त वाहनों को दूसरी जगह छिपा देते थे। अभियुक्तगण वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर दूर-दराज के गांव में मांग के अनुसार 05-07 हजार रुपये में बेच देते थे। 
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अलकित पुत्र सुकेन्द्र निवासी अटेरना थाना सरधना, मेरठ, विपिन पुत्र धर्मपाल निवासी भमोरी थाना सरधना, मेरठ व सूरज पुत्र धीर सिंह निवासी अटेरना थाना सरधना, मेरठ हैं। उनके कब्जे से 16 चोरी की मोटरसाइकिल-विभिन्न कम्पनी की, दो तमंचे मय 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 चाकू और दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन आदि (अभियुक्तों द्वारा कुछ समय पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर से अमेजन डिलवरी मेन की मोटरसाइकिल को भी चोरी किया गया था जिसमें डिलवरी का सामान भी था, उपरोक्त सामान उसी से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन उपरोक्त पर वाहन चोरी, गैंगस्टर जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है, अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

समाजसेवी राजकुमार जैन का निधन

 


मुजफ्फरनगर । अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
राजकुमार जैन लगातार एक महीने से दिल्ली हॉस्पिटल में एडमिट थे। वहीं उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्यागा। उनके निधन पर मुजफ्फरनगर में शोक की लहर है। ओम टीआर न्यूज़ परमपिता परमात्मा से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना करते हैं।

भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित तस्कर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । तीन अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। 

थाना तितावी पुलिस द्वारा 03 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को कल्याणकारी इण्टर कालेज बघरा के मैदान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम:शौहेल पुत्र सोनी खान निवासी ग्राम गाऊमपुरा थाना मलेल कोटा जिला संगरूर पंजाब  कासिम पुत्र रफीकअहमद नि0 मौ0 खटीकान बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर और शफीक अहमद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी ग्राम सैदपुरा खुर्द थाना तितावी बताए गए हैं। उनके कब्जे से  904 नशीली गोलियां (ALPRAZOLAM TAB), 329 गोलियां (TRAMWEL TAB),105 कैप्सूल (TRAMWEL CAP) तथा 4 कैप्सूल (SPMPRX+WOCKHUT CAP) बरामद किए गए हैं। 

धनतेरस की कथा और पूजन विधि

 .       


  पाँच दिन पाँच महापर्वो में पहला दिन 👇

                            "धनतेरस"

उत्तरी भारत में कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यह पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरी का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।

         धन्वन्तरी जब प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वन्तरी क्योंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। कहीं-कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। इस अवसर पर लोग धनिया के बीज खरीद कर भी घर में रखते हैं। दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं।

         धनतेरस के दिन चाँदी खरीदने की भी प्रथा है। अगर सम्भव न हो तो कोई बर्तन खरीदें। इसके पीछे यह कारण माना जाता है, कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है, जो शीतलता प्रदान करता है, और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष है, वह स्वस्थ है, सुखी है और वही सबसे धनवान है। भगवान धन्वन्तरि जो चिकित्सा के देवता भी हैं, उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हैं।

         धनतेरस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आँगन में दीप जलाने की प्रथा भी है। इस प्रथा के पीछे एक लोक कथा है, कथा के अनुसार किसी समय में एक राजा थे, जिनका नाम हेम था। दैव कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। ज्योतिषियों ने जब बालक की कुण्डली बनाई, तो पता चला कि बालक का विवाह जिस दिन होगा, उसके ठीक चार दिन के बाद वह मृत्यु को प्राप्त होगा। राजा इस बात को जानकर बहुत दु:खी हुआ और राजकुमार को ऐसी जगह पर भेज दिया जहाँ किसी स्त्री की परछाई भी न पड़े। दैवयोग से एक दिन एक राजकुमारी उधर से गुजरी, और दोनों एक दूसरे को देखकर मोहित हो गये, और उन्होंने गन्धर्व विवाह कर लिया।

        विवाह के पश्चात विधि का विधान सामने आया, और विवाह के चार दिन बाद यमदूत उस राजकुमार के प्राण लेने आ पहुँचे। जब यमदूत राजकुमार प्राण ले जा रहे थे, उस वक्त नवविवाहिता उसकी पत्नी का विलाप सुनकर उनका हृदय भी द्रवित हो उठा परन्तु विधि के अनुसार उन्हें अपना कार्य करना पड़ा। यमराज को जब यमदूत यह कह रहे थे, उसी वक्त उनमें से एक ने यमदेवता से विनती की "हे यमराज ! क्या कोई ऐसा उपाय नहीं है, जिससे मनुष्य अकाल मृत्यु से मुक्त हो जाए ?" दूत के इस प्रकार अनुरोध करने से यमदेवता बोले, "हे दूत ! अकाल मृत्यु तो कर्म की गति है। इससे मुक्ति का एक आसान तरीका मैं तुम्हें बताता हूँ, सो सुनो। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रात जो प्राणी मेरे नाम से पूजन करके दीप माला दक्षिण दिशा की ओर भेट करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।" यही कारण है कि लोग इस दिन घर से बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाकर रखते हैं।

           धनवंतरी के अलावा इस दिन, देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा करने की मान्यता है। कहा जाता है कि एक समय भगवान विष्णु मृत्युलोक में विचरण करने के लिए आ रहे थे तब लक्ष्मी जी ने भी उनसे साथ चलने का आग्रह किया। तब विष्णु जी ने कहा कि यदि मैं जो बात कहूँ तुम अगर वैसा ही मानो तो फिर चलो। तब लक्ष्मी जी उनकी बात मान ली और भगवान विष्णु के साथ भूमंडल पर आ गयीं।

          कुछ देर बाद एक जगह पर पहुँचकर भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी से कहा कि जब तक मैं न आऊँ तुम यहाँ ठहरो। मैं दक्षिण दिशा की ओर जा रहा हूँ, तुम उधर मत आना। विष्णुजी के जाने पर लक्ष्मी के मन में कौतूहल जागा कि आखिर दक्षिण दिशा में ऐसा क्या रहस्य है जो मुझे मना किया गया है और भगवान स्वयं चले गए। लक्ष्मी जी से रहा न गया और जैसे ही भगवान आगे बढ़े लक्ष्मी भी पीछे-पीछे चल पड़ीं। कुछ ही आगे जाने पर उन्हें सरसों का एक खेत दिखाई दिया जिसमें खूब फूल लगे थे। सरसों की शोभा देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गईं और फूल तोड़कर अपना श्रृंगार करने के बाद आगे बढ़ीं। आगे जाने पर एक गन्ने के खेत से लक्ष्मी जी गन्ने तोड़कर रस चूसने लगीं। उसी क्षण विष्णु जी आए और यह देख लक्ष्मी जी पर नाराज होकर उन्हें शाप दे दिया कि मैंने तुम्हें इधर आने को मना किया था, पर तुम न मानी और किसान की चोरी का अपराध कर बैठी। अब तुम इस अपराध के जुर्म में इस किसान की 12 वर्ष तक सेवा करो। ऐसा कहकर भगवान उन्हें छोड़कर क्षीरसागर चले गए। तब लक्ष्मी जी उस गरीब किसान के घर रहने लगीं।

          एक दिन लक्ष्मीजी ने उस किसान की पत्नी से कहा कि तुम स्नान कर पहले मेरी बनाई गई इस देवी लक्ष्मी का पूजन करो, फिर रसोई बनाना, तब तुम जो माँगोगी मिलेगा। किसान की पत्नी ने ऐसा ही किया। पूजा के प्रभाव और लक्ष्मी की कृपा से किसान का घर दूसरे ही दिन से अन्न, धन, रत्न, स्वर्ण आदि से भर गया। लक्ष्मी ने किसान को धन-धान्य से पूर्ण कर दिया। किसान के 12 वर्ष बड़े आनन्द से कट गए। फिर 12 वर्ष के बाद लक्ष्मीजी जाने के लिए तैयार हुईं।

           विष्णुजी लक्ष्मीजी को लेने आए तो किसान ने उन्हें भेजने से इन्कार कर दिया। तब भगवान ने किसान से कहा कि इन्हें कौन जाने देता है, यह तो चंचला हैं, कहीं नहीं ठहरतीं। इनको बड़े-बड़े नहीं रोक सके। इनको मेरा शाप था इसलिए 12 वर्ष से तुम्हारी सेवा कर रही थीं। तुम्हारी 12 वर्ष सेवा का समय पूरा हो चुका है। किसान हठपूर्वक बोला कि नहीं अब मैं लक्ष्मीजी को नहीं जाने दूँगा। तब लक्ष्मीजी ने कहा कि हे किसान तुम मुझे रोकना चाहते हो तो जो मैं कहूँ वैसा करो। कल तेरस है। तुम कल घर को लीप-पोतकर स्वच्छ करना। रात्रि में घी का दीपक जलाकर रखना और सायंकाल मेरा पूजन करना और एक ताँबे के कलश में रुपए भरकर मेरे लिए रखना, मैं उस कलश में निवास करूँगी। किन्तु पूजा के समय मैं तुम्हें दिखाई नहीं दूँगी। इस एक दिन की पूजा से वर्ष भर मैं तुम्हारे घर से नहीं जाऊँगी। यह कहकर वह दीपकों के प्रकाश के साथ दसों दिशाओं में फैल गईं। अगले दिन किसान ने लक्ष्मीजी के कथानुसार पूजन किया। उसका घर धन-धान्य से पूर्ण हो गया। इसी वजह से हर वर्ष तेरस के दिन लक्ष्मीजी की पूजा होने लगी।


                              "पूजन विधि"


          धनतेरस की पूजा दीपावली के पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है साथ हीं यमराज के लिए घर के बाहर दीप जला कर रखा जाता है जिसे यम दीप कहते हैं। कहा जाता है की यमराज के लिए दीप जलने से अकाल मृत्यु का भय नष्ट हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के बाद, धनवंतरी जी, अमृत के कलश हाथ मे धारणकिये हुए समुद्र से बाहर आए थे । इस कारण धनतेरस को धनवंतरी जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस के इस शुभ दिन पर, देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और प्रार्थना की जाती है कि भकजनों पर माँ हमेशा समृद्धि और सुख की वर्षा करते रहे । इस दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों भी बाजार से खरीदी जाती है जिसका पूजन दीवाली के दिन किया जाता है।

          धनतेरस पूजा में सबसे पहले संध्या को यम दीप की पूजा की जाती है उसके बाद भगवान धन्वन्तरि की पूजा होती है और फिर गणेश लक्ष्मी की पूजा की जाती है।


                          यम दीप पूजन विधि


          चौकी को धो कर सुखा लें। उस चौकी के बीचोंबीच रोली घोल कर 卐(स्वास्तिक या सतिया) बनायें। अब इस 卐(स्वास्तिक या सतिया) पर सरसों तेल का दीपक (गेहूँ के आटे से बना हुआ) जलायें। उस दीपक में छेद वाली कौड़ी को डाल दें। अब दीपक के चारों ओर गंगा जल से तीन बार छींटा दें। अब हाथ में रोली लें और रोली से दीपक पर तिलक लगायें। अब रोली पर चावल लगायें। अब दीपक के अंदर थोड़ी चीनी/शक्कर डाल दें। अब एक रुपए का सिक्का दीपक के अंदर डाल दें। दीपक पर फूल समर्पित करें। सभी उपस्थित जन दीपक को हाथ जोड़कर प्रणाम करें - "हे यमदेव हमारे घर पे अपनी दयादृष्टि बनाये रखना और परिवार के सभी सदस्यों की रक्षा करना।" फिर सभी सदस्यों को तिलक लगाएँ। अब दीपक को उठा कर घर के मुख्य दरवाजे के बाहर दाहिनी ओर रख दे (दीपक का लौ दक्षिण दिशा की ओर होनी चाहिए)।


                        धन्वन्तरि पूजन विधि


यम दीप की पूजा के बाद धन्वन्तरि पूजा की जाती है।

          अब पूजा घर में बैठ कर धूप, दीप (घी का दिया मिट्टी की दिये में), अक्षत, चंदन और नैवेद्य के द्वारा भगवान धन्वन्तरि का पूजन करें। पूजन के बाद धन्वन्तरि के मंत्र का 108 बार जप करें:- “ॐ धं धन्वन्तरये नमः”

          जाप के पूर्ण करने के बाद दोनों हाथों को जोड़कर प्रार्थना करें कि - “हे भगवान धन्वन्तरि ये जाप मैं आपके चरणों में समर्पित करता हूँ। कृप्या हमें उत्तम स्वास्थ प्रदान करे।“ 

         धन्वन्तरि की पूजा हो जाने पर अंत में  लक्ष्मीजी का घी का दीपक जला कर पूजन करें ताकि श्रीलक्ष्मीजी की कृपा अदृश्य रूप में आपके घर परिवार पर वर्षभर बनी रहे।


                           आवश्यक सामग्री:-


          एक आटे का दीपक,तीन मिट्टी के दीपक (धन्वन्तरि, यम और लक्ष्मी जी के लिये), बत्ती रूई की, सरसों का तेल/घी, माचिस, एक छेद वाली कौड़ी, फूल, चावल, रोली, गंगाजल, चम्मच, चीनी/शक्कर, आसन, मिठाई/नैवैद्य, धूप और धूपदान 

पंडित नीरज कुमार शर्मा

एसडी इंजीनियरिंग में मनाया दीपोत्सव


मुज़फ्फरनगर। एस डी इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी संस्थान के सभागार में दीपोत्सव कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार ड़ा ए कीर्तिवर्धन  के संयोजन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम दो चरणों में रखा गया । प्रथम चरण में आचार्य महेंद्र जी ,  ड़ा ए कीर्तिवर्धन , ड़ा एस एन चौहान डायरेक्टर संस्थान, प्राचार्य ड़ा अरविंद गौतम ,जड़ौदा कालिज के प्राचार्य प्रवेंद्र दाहिया और शिक्षाविद ड़ा अलका जैन , विशिष्ट अथिति ड़ा रणबीर सिंह का विषयक संबोधन हुआ । संचालन रामकुमार शर्मा रागी और कवियत्री सुमन युगल द्वारा अलग अलग चरण में किया गया ।फर्रुखाबाद के जिला जज श्री ब्रजेश कुमार त्यागी जी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

दूसरे चरण में कवि सम्मेलन कार्यक्रम कवि रामकुमार शर्मा रागी की अध्यक्षता में हुआ जिसमें  रुड़की से विनीत भारद्वाज व ड़ा रश्मि और रामकुमार , नजीबाबाद से  प्रमोद कुमार प्रेम , मुज़फ्फरनगर से गज़लकार प्रतिभा त्रिपाठी ,  कवियत्री सुमन युगल ,पंकज शर्मा ,राहुल वशिष्ठ , जिंतेंद्र पांडे , कवियत्री प्रगति शर्मा ने प्रतिभाग किया । सभी प्रतिभागी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचना पेश करके श्रोताओं के मन को मोह लिया ।

इस शानदार और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में प्रथम चरण और द्वितीय चरण के सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और माला पटके के साथ सम्मानित किया गया । ड़ा ए कीर्तिवर्धन ने बेहद अनुशासित और समय की प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम को पूरी ऊंचाइयों के साथ संपन्न कराया। 

भगवान धन्वंतरि का अवतरण दिवस है धनतेरस

 धनतेरस

दीपावली पर्व कि बात करने से पहले कुछ बात धनतेरस यानी धन्वन्तरी त्रयोदशी के बारे में भी बता दूँ। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय अमृत कलश धारण किये भगवान धन्वन्तरी प्रकट हुए थे | भगवान धन्वन्तरी ही आयुर्वेद के जनक कहे जाते हैं और यह ही देवताओं के वैध भी माने जाते हैं | कार्तिक कृषना त्रयोदशी उन्ही भगवान धन्वन्तरी का जन्म दिवस है जिसे बोलचाल की भाषा में धनतेरस कहते हैं |  सभी सनातन धर्म के अनुयायी भगवान धन्वन्तरी जी के प्रति इस दिन आभार प्रकट करते हैं | भगवान धन्वन्तरी का गूढ़ वाक्य आज भी आयुर्वेद में प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है----

"यस्य देशस्य यो जन्तुस्तज्जम तस्यौषधं हितं |

अर्थात जो प्राणी जिस देश व परिवेश  में उत्पन्न हुआ है उस देश कि भूमि व जलवायु में पैदा जड़ी- बूटियों से निर्मित औषध ही उसके लिए लाभकारी होंगी |

इस गूढ़ रहस्य को हमारे मनीषियों ने समझा और उसी के संकल्प का दिन है धनतेरस। यह अलग बात है कि अनेक कारणों से वर्तमान में आयुर्वेद का प्रचार -प्रसार धीमा पड़ गया है | इस धनतेरस पर हम संकल्प लें कि भगवान धन्वन्तरी जी द्वारा स्थापित आयुर्वेद चिकित्सा का यथा संभव प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण कर सुखी, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें |  आज ही के दिन प्रदोष काल में  यम के लिए दीप दान एवं नैवेध अर्पण करने का प्रावधान है | कहा जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है | मानव जीवन को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए दो वस्तुएं ही आवश्यक हैं --प्रकाश  = ज्ञान तथा नैवेध = समुचित खुराक|

यदि यह दोनों वस्तुएं प्रचुर मात्र में दान दी जाएँ तो निश्चय  ही देशवासी अकाल मृत्यु से बचे रहेंगे।


अ कीर्ति वर्द्धन

महालक्ष्मी एनक्लेव 

मुजफ्फरनगर

धन तेरस पर करेंगे ये मिलेगा आरोग्य और सुख समृद्धि

 2 नवंबर 2021 मंगलवार धनत्रयोदशी

आज के दिन धनवंतरी जी का पूजन करना चाहिए धनवंतरी जी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी यह देवताओं के वैद्य है। धन के देवता कुबेर का भी आज के दिन पूजन किया जाता है घर में आज के दिन सोने चांदी अथवा पीतल के नए बर्तन खरीदने का विधान है। नहीं संभव हो तो स्टील आदि के भी ले सकते हैं। आज के दिन नई वस्तु खरीदने से घर में सुख सौभाग्य की वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है.शाम के समय घर के बाहर चार मुंह का सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे अकाल मृत्यु आदि का भय समाप्त होता है।



धनतेरस विशेष: आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 नवंबर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 02 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 11:31 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 11:44 तक तत्पश्चात हस्त* 

⛅ *योग - वैधृति शाम 06:14 तक तत्पश्चात विषकंभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:12 से शाम 04:37 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:43* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:01*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरु द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, यमदीप दान*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞धनतेरस के दिन किसी की बुराई न करें। इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करें। इससे घर में शांति और सकारात्मकता नहीं रहती है।

धनतेरस  

 के दिन गोमती च्रक का उपाय करने वाले व्यक्ति के पास धन-धान्य की कमी नहीं रहती है. धनतेरस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें.


- धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए पूजन के बाद रात को 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें.

 धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाने चाहिए. साथ ही 13 कौड़ियों को लेकर आधी रात को घर के हर कोने में रख दें. – घर में पैसों की कमी को दूर करने के लिए धनतेरस से दिवाली तक मां लक्ष्मी को एक लौंग का जोड़ा चढ़ाना चाहिए. – धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना बेहद समृद्धि दायक माना गया है.


🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*

🙏🏻 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 *ॐ भौमाय नमः*

🌷 *ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *ॐ भुजाय नमः*

🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*

🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनतेरस* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

🙏🏻 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*

🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।*

*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥*

🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷

➡ *03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी है ।*

🙏🏻 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*

🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*

*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये ॥“*

👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*

🙏🏻 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सन्नतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷

➡ *03 नवम्बर 2021 बुधवार को नरक चतुर्दशी (काली चौदस) है ।*

▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*

▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*

▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*



📖 **

📒 *? ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप ना चाहते हुए भी कोई ऐसा काम करना पड़ेगा, जो दूसरों के लिए सुविधाजनक होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप समझदारी से काम ले। आज सायंकाल के समय आप पिताजी से अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए कुछ बातों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसके कारण उनके मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए किसी जानकारी से सलाह अवश्य लें। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यालय में किसी विषय भी बहसबाजी में नहीं पड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयासरत कर रहना चाहिए, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज यदि आपका अपने भाई से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह भी सुलझ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए यदि आपको कोई कष्ट है, तो उसमें लापरवाही ना बरतें, डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसके कारण आपके साथियों कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने अधिकारियों से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आज आपको अपनी पत्नी को अक्समात सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, उतना नही होगा पर थोड़ा कम होगा और खर्चे अधिक होंगे, जिसके कारण थोडा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने किसी परिजन की मदद से किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है। परिवार में यदि कोई कलह है, लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह आज समाप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है और आज आप को अपने आलोचकों की आलोचनाओं की ओर भी ध्यान नहीं देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपनी पत्नी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके मन में अशांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में लाभ के अफसरों को पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज सायंकाल के समय आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन होगा, जिस पर आप को ना चाहते हुए भी खर्चा करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मंगल ही मंगल होगा, लेकिन आज आप को जल्दबाजी में अपने घर के किसी भी निर्णय को आज आपको जल्दबाजी में नहीं लेना है। आज आप अपने पिताजी से सलाह मशवरे से जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सताती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ध्यान देना होगा कि आप गलती से भी किसी का बुरा ना सोचे और अपने मन में सकारात्मक विचारों को आने दे। दोपहर के समय आज आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो लंबे समय से लटकी हुई थी, जिसके कारण आप परेशान थे, लेकिन वह सायंकाल के समय आपको प्रसन्नता देने वाली रहेगी। आज आप अपने व्यापार के किसी कार्य के लिए लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92



 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

सोमवार, 1 नवंबर 2021

कुलदीप सिंह एसपी यातायात मुजफ्फरनगर बनाए गए

 लखनऊ । प्रदेश में 17 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं । कुलदीप सिंह एसपी यातायात मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।


शारदेन स्कूल में मना दीपोत्सव पर्व दीपावली

 




मुजफ्फरनगर। स्कूल में प्रकाश का पर्व दीपावली हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया । नर्सरी कक्षा से 11वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने भरपूर उत्साह के साथ अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।कार्यक्रमो में नृत्य नाटिका, भजन ,स्तुति, वंदना, गरबा, फ्यूजन डांस , भाषण , गीत आदि के माध्यम से अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए ।

दिवाली उत्सव पर अनेक कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्वरचित कविता में 6c की छात्रा विशिका गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान वैदेही तथा आमना, तृतीय स्थान पर आराध्य 6D सफलता अर्जित की ।

 पोस्टर मीकिंगमें छात्रा मान्या वर्मा ने फर्स्ट पोजीशन प्राप्त की, सेवंथ सी के कृष्णा गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , तृतीय स्थान चंदन वर्धन को मिला ।

 निबंध लेखन प्रतियोगिता में आठवीं स की शताक्षी जैन प्रथम स्थान ,अपूर्वा शर्मा 8 ब द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर आशिर्या कौशिक रही । नारा लेखन में नव्या गुलाटी 9 c प्रथम स्थान, सक्षम बालियान 9 अ सेकंड स्थान , जोया खान 9 C ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । हिंदी लेखन प्रतियोगिता में अवनी मलिक प्रथम स्थान ,परिधि जल्होत्रा फर्स्ट सी द्वितीय स्थान अदिति सिंघल, इवान पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

कहानी लेखन प्रतियोगिता में अनस 5 सी प्रथम स्थान आरोही चौधरी 5 सी द्वितीय स्थान अंश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाल पर्व है । यह त्यौहार आपसी भाईचारा और एकता स्थापित करने का शुभ अवसर भी देता है 10 वीं के छात्रों ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य प्रस्तुत करके की। नाइंथ बी के छात्रों ने अपने नाटक" सबकी दिवाली खुशियों वाली " के द्वारा संदेश दिया कि हम सब इस महान पर्व पर असहाय और जरूरतमंदों की सहायता करते हुए अपनी खुशियां अधिक से अधिक बांटे और प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं । इस अवसर पर सभी अध्यापक अध्यापिका ने अपनी-अपनी कक्षाओं के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया । कक्षा

10 c लक्ष्मी वंदना ,8 A ज्ञानी पंडित नाटक ,8 B रामचरित चौपाइयाँ 9 D प्रदूषण मुक्त दिवाली , 5 A स्किट ग्रीन दिवाली , 11th गरबा डांस ,8 D डांस अच्युतम केशवम, क्लास 1stसे 5th के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रदर्शित किया और सबका मन मोह लिया । प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि इस बार सभी की दिवाली खुशियों वाली हो और प्रदूषण रहित हो ।

स्कूल प्रबंधक विश्वरत्न गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रियांशी बंसल तथा अनुष्का जैन ने किया


अखिलेश अली जिन्ना बोलो: केशव प्रसाद मौर्य


हापुड़ । यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अखिलेश अली जिन्ना कहा जाना ज्यादा बेहतर होगा। अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना देश के महापुरुषों के साथ करके उनका अपमान किया है। इसके लिए उन्हें लोगों से माफी मांगी चाहिए। हालांकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

डिप्टी सीएम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को हापुड़ पहुंचे थे। वे यहां गढ़ रोड स्थित एक मैरिज होम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारियों के साथ कार्ययोजना की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल मौजूद रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम सहित सभी नेताओं का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर से श्रीमोहन तायल, राजकुमार छाबड़ा व राजेश पराशर समेत तमाम मंडल अध्यक्ष इस अवसर पर मौजूद रहे। 

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2017 के विस चुनाव में पूर्ण बहुमत दिलाया था। अब 2022 के चुनाव में उससे ज्यादा बेहतर परिणाम आएंगे। ईवीएम कमल के फूल से लबालब होगी। उत्तर प्रदेश में अगर सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होता हैं, तब भी जीत भाजपा को मिलेगी।


मुजफ्फरनगर में धनतेरस के लिए सजे बाजार, कल बरसेगा धन

 


मुजफ्फरनगर । दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए। शहर सहित आसपास देहात के बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही।

बाजारों में मिठाई ड्राई फ्रूट गिफ्ट हाइट सहित सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों पर भीड़ लगी रही। वही इस बार लोगों का रुझान ड्राई फूड गिफ्ट आइटमओं की ओर ज्यादा देखा जा रहा है । दीपावली पर्व पर नगर के बाजार सुबह से लेकर रात तक खरीददारों की खरीददारी की चलते गुलजार रहे। सजावटी सामान फूल मालाएं दिए कैलेंडर देवी देवताओं की मिट्टी की मूर्तियां आदि की जमकर खरीदारी हुई। वही त्योहार पर्व पर स्पेशल ऑफर के नाम पर टीवी फ्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादक व वाहन बेचने वालों ने ग्राहकों को खूब लुभाया। वही लोगों का विभिन्न ब्रांडों के गिफ्ट आइटम खरीदने का रुझान ज्यादा रहा।

2 साल से कोरोना का दंश झेल रहे देश में अब केवल दीपावली ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाभ एवं हानि का मार्जन तय करेगी। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर के सभी बाजार पूरी तरीके से सज गए हैं। धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज को लेकर बाजारों में आज से थोड़ी बहुत रौनक देखी गई, कल धनतेरस के दिन बाजारों में धन के देवता कुबेर एवं मां लक्ष्मी की कृपा किस तरीके से बरसती है। जिसके लिए हमारे संवाददाता द्वारा मदनलाल के मालिक रचित सिंघल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार मार्केट में नए-नए मिठाइयों की वैरायटी ज्यादा बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर ज्वेलर्स में रतनदीप ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र अग्रवाल से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजार में कोरोना के बाद से फिर रौनक लौटने लगी है, परंतु दीपावली पर धनतेरस अपना एक अलग महत्व रखती है, जिसको लेकर सर्राफा बाजार में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है, वहीं ऑटोमोबाइल में राजधानी के मालिक राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजारों में अब रोनक लौटने लगी है, धीरे-धीरे बाजार की स्थिति सामान्य होने लगेगी। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में मोहन इलेक्ट्रॉनिक के मालिक श्रीमोहन तायल से वार्ता में उन्होंने बताया कि मार्केट में जान आने लगी है।

विज्ञापन 


विज्ञापन 
 


रामपुरी निवासी युवक का शव नई मंडी क्षेत्र में मिलने से सनसनी


 मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई।

नई मंडी थाना क्षेत्र के बीवीपुर बाईपास पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान रामपुरी निवासी युवक के रूप में हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

पालिका सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी ऐक्ट में मामला दर्ज

 


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका की बैठक में हाथापाई करने वाले चर्चित सभासद पर नगर कोतवाली में मारपीट और एससी/एसटी ऐक्ट का मुकदमा लिखा गया है। 

सभासद प्रवीण पीटर के साथ मामले में बीच बचाव करने आए सभासद विपुल भटनागर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है ।नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में संविदा पर ६८ सफाई कर्मचारी रखने में हुई देरी को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। हंगामे के दौरान सभासद प्रवीण पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार से हाथापाई की। इस दौरान सभासद विपुल भटनागर ने मामले को शांत कराया। हालांकि बाद में सभासद ने अपने आचरण पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से माफी भी मांग ली। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

नकली सीमेंट फैक्ट्री पकडी, तीन गिरफ्तार






मुजफ्फरनगर । पुलिस ने नकली सीमेन्ट फैक्ट्री को जब्त कर लाखों रुपये के ऐसीसी और अल्ट्रा टेक ब्रॉड का नकली सीमेन्ट बरामद किया है। 

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा जंगल ग्राम मुस्तफाबाद के पास से 03 अभियुक्तों को नकली सीमेंट के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से लाखों रुपये कीमत के नकली सीमेेंट के भरे व खाली कट्टे व उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम शहजाद पुत्र फय्याज निवासी जसवन्तपुरी थाना सिविल लईनवा, वाजिद पुत्र लियाकत निवासी  निवासी झोजीयान थाना पुरकाजी, रईश पुत्र जलीश निवासी झोजीयान थाना पुरकाजी बताए गए हैं। उनके कब्जे से एक गाडी महिन्दा योद्धा मे 80 कटटे एसीसी सीमेंट (नकली सीमेंट), 01 किलो सिमेन्ट ,4 सरिये की टूकडे आगे से मुडे हुए कटटे उठाने के लिए, एक आरी की ब्लैड कटटा काटने, एक बाल्टी ,एक छन्ना तथा कटटे भरने वाली लोहे की कीप ,स्टैण्ड फावडा एक बेलचा, 599 खाली कटटे अल्ट्राटेक रंग पीला सीमेन्ट, 499 अल्ट्राटेक सीमेन्ट रंग सफेद (नकली सिमेंट), 399 खाली कटटे अल्ट्रटेक सिमेन्ट, 165 कटटे में सिमेन्ट के टूकडे, पीले कटटे अल्ट्राटेक सिमेन्ट के टूकडे 110 कटटे (नकली सिमेंट), पुरानी खराब सिमेन्ट से बने अल्ट्राटेक सीमेन्ट के 100 कटटे रंग पीलाक50 कटटे अल्ट्राटेक सीमेन्ट रंग सफेद (नकली सिमेंट) और 50 कटटे रंग सफेद वन्डर सिमेन्ट(नकली सिमेंट) बरामद किए गए। 

भाजपा राज में महंगाई और महिला उत्पीड़न बढा : सपा


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व महिला सभा उपाध्यक्ष व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी का पूर्व मंत्री उमा किरण ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष अलका शर्मा द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा की बढ़ती महंगाई पर अन्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाली भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज क्यों खामोश है, महिलाओं की रसोई की सभी आवश्यक वस्तुएं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के चलते दोगुने से ज्यादा कीमत पर पहुंच गई है, भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बलात्कार , उत्पीड़न की घटनाओं ने यूपी को पूरे देश में कलंकित करने का काम किया है, योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व अधिकार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार ही महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सुरक्षा सम्मान देने में सक्षम है, महिलाओं को एकजुट होकर 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद होना होगा।

 समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का दम भरने वाली भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों ने सभी हदें पार कर दी है, महिलाओं को राजनीति में भागीदारी व सम्मान देने के स्थान पर भाजपा की योगी सरकार में पंचायत व प्रमुख चुनाव में उनको गुंडागर्दी के बल पर नामांकन तक नहीं करने दिए गए, महिलाओं को नामांकन करने से रोकने के लिए उनके साथ हिंसा करते हुए चीरहरण किए गए, इन घटनाओं से पूरे देश में भाजपा के महिलाओं के सम्मान के दावे की पोल खुल गई है। जरीना उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं को पूर्ण सम्मान उचित प्रतिनिधित्व व भागीदारी मिलती है, महिलाएं बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराध से त्रस्त हो चुकी हैं,  2022 के चुनावों में महिलाओं की भी पहली पसंद समाजवादी पार्टी बनकर उभर रही है।

 पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने 2022 के चुनाव में बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराधों का करारा जवाब भाजपा को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा ने कहा कि सपा महिला सभा की सक्रिय मजबूत कार्यकर्ता हर बूथ पर टीम बनाकर मिशन 2022 की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करे।

 कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम , प्रदेश सचिव छात्र सभा विभा चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, वकीला बेगम, सत्यवीर प्रजापति, ओमपाल सिंह सैनी, राकेश सैनी, चाहती देवी, सविता वाल्मीकि, अनिता शर्मा, दुर्गेश चौधरी, कमलेश देवी ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से बेबी फात्मा, सोनिया रानी, डॉ नूर हसन सलमानी, प्रदीप गुप्ता, सन्दीप धनगर, फ़राज अंसारी, मुकुल त्यागी, रईस मलिक सहित महिला सभा की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रही।

एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात नियमों के पालन का किया आह्वान


मुजफ्फरनगर । पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर नवंबर माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा की हमें यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए और विशेषकर वाहन चलाते समय हम  कोताही ना बरतें और पूरे तरीके से यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाएं साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों के लिए जन जागरूकता की बहुत आवश्यकता है, हम स्वयं तो जागरूक हों साथ ही औरों को भी इसके लिए जागरूक करें!!इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलित किया और हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी सिटी , अर्पित विजयवर्गीय, एसपी अपराध प्रशांत कुमार,  सी ओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, आर आई मोहम्मद नदीम, प्रमुख समाज सेवी कुंवर देवराज पंवार, मनीष चौधरी, नीरज बंसल ,विश्वदीप गोयल ने अपने विचार प्रकट किए! शरद शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, विक्की चावला, डॉ राजीव, गुलशन चौधरी,सहित काफी संख्या में ट्रैफिक वार्डन और यातायात पुलिस स्टाफ मौजूद रहा, टीएसआई वीर अभिमन्यु ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए आशा जताई की सभी यातायात माह नवंबर में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए यातायात माह की सार्थकता में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे, कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नादिर राणा ने किया।

मुजफ्फरनगर से अनिल दुजाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

 


मुजफ्फरनगर । जिले की एक स्थानीय अदालत ने गैंगस्टर अनिल दुजाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दुजाना समेत कई लोगों पर 2017 में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक छपार गांव में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुकदमा चल रहा है। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने सोमवार को अनिल दुजाना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पुलिस को उसे 10 नवंबर से पहले अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। इस बीच, बुलंदशहर पुलिस ने दुजाना के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी अनिल दुजाना को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है। 

Featured Post

मुजफ्फरनगर सुनील गोयल की Numax City को शराब और कई दलालों के बल पर मिली RERA की मंजूरी

 मुजफ्फरनगर। रियल एस्टेट और शहर के विकास की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है. सूत्रो की माने तो सुनील गोयल द्वारा शराब और शबाब के दम पर rera की ...