सोमवार, 1 नवंबर 2021

भाजपा राज में महंगाई और महिला उत्पीड़न बढा : सपा


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व महिला सभा उपाध्यक्ष व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी का पूर्व मंत्री उमा किरण ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष अलका शर्मा द्वारा आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कहा की बढ़ती महंगाई पर अन्य सरकारों के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाली भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज क्यों खामोश है, महिलाओं की रसोई की सभी आवश्यक वस्तुएं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के चलते दोगुने से ज्यादा कीमत पर पहुंच गई है, भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बलात्कार , उत्पीड़न की घटनाओं ने यूपी को पूरे देश में कलंकित करने का काम किया है, योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व अधिकार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार ही महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व सुरक्षा सम्मान देने में सक्षम है, महिलाओं को एकजुट होकर 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लामबंद होना होगा।

 समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का दम भरने वाली भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों ने सभी हदें पार कर दी है, महिलाओं को राजनीति में भागीदारी व सम्मान देने के स्थान पर भाजपा की योगी सरकार में पंचायत व प्रमुख चुनाव में उनको गुंडागर्दी के बल पर नामांकन तक नहीं करने दिए गए, महिलाओं को नामांकन करने से रोकने के लिए उनके साथ हिंसा करते हुए चीरहरण किए गए, इन घटनाओं से पूरे देश में भाजपा के महिलाओं के सम्मान के दावे की पोल खुल गई है। जरीना उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं को पूर्ण सम्मान उचित प्रतिनिधित्व व भागीदारी मिलती है, महिलाएं बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराध से त्रस्त हो चुकी हैं,  2022 के चुनावों में महिलाओं की भी पहली पसंद समाजवादी पार्टी बनकर उभर रही है।

 पूर्व मंत्री उमाकिरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने 2022 के चुनाव में बढ़ती महंगाई व बढ़ते अपराधों का करारा जवाब भाजपा को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा ने कहा कि सपा महिला सभा की सक्रिय मजबूत कार्यकर्ता हर बूथ पर टीम बनाकर मिशन 2022 की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करे।

 कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम , प्रदेश सचिव छात्र सभा विभा चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, वकीला बेगम, सत्यवीर प्रजापति, ओमपाल सिंह सैनी, राकेश सैनी, चाहती देवी, सविता वाल्मीकि, अनिता शर्मा, दुर्गेश चौधरी, कमलेश देवी ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से बेबी फात्मा, सोनिया रानी, डॉ नूर हसन सलमानी, प्रदीप गुप्ता, सन्दीप धनगर, फ़राज अंसारी, मुकुल त्यागी, रईस मलिक सहित महिला सभा की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...