सोमवार, 27 सितंबर 2021

जिले में तमाम मार्ग जाम रहने से लोग हलकान

 




मुजफ्फरनगर। जिले में आज तमाम मार्गों पर जाम के चलते यातायात अस्तव्यस्त होकर रह गया। तमाम हाईवे टोल प्लाजा और मुख्य मार्ग किसानों के कब्जे में रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को मंसूरपुर के पास किया किया गया है। रोहाना टोल प्लाजा पर जाम किया गया है। भोपा रोड पर चांद पुर के पास सुबह से जाम है। रालोद नेता भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जाम में शामिल हैं।

दिल्ली देहादून हाईवे और सहारनपुर मार्ग पर जाम है। रोहाना टोल प्लाजा, दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पूरी तरीके से जाम किया हुआ है। मंसूरपुर में नावला कोठी पर जाम है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वालों को रोका गया। खतौली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्य्क्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर भारत बंद का समर्थन किया। अभिषेक चौधरी गुर्जर,धर्मेन्द्र तोमर, भूपेंद्र राठी, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, समी राठौड़, इकबाल राणा, इंशाल्लाह राठौर, औरंगजेब राठौर, श्यामपाल चेयरमेन, पप्पू मुखिया सोंटा आदि उपस्थित रहे।

चांदपुर मखियाली में जाम के कारण भोपा रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अमबावता के आदेश अनुसार मूजफफरनगर जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में  रोहाना टोल पर हुआ चक्का जाम कई किलोमीटर तक जाम पहुंचा।


भारत बंद : हाइवे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जाम शुरू, राहगीर परेशान

 



मुजफ्फरनगर ।किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे भारत बंद के दौरान जिले की लोकल सड़कों के साथ-साथ हाईवे पर भी आना जाना दुश्वार हो गया है। 

तीन कृषि बिलों को लेकर लगातार धरनारत किसान कोई ना कोई बहाना कर सड़कों को जाम कर रहे हैं, आज भारत बंद के आह्वान के चलते मुजफ्फरनगर जिले में भारत बंद किया गया है। देवबंद सहारनपुर हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा, दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पूरी तरीके से जाम किया हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वालों से लगातार बदतमीजी की जा रही है। बीमार व्यक्ति को लेकर आई एंबुलेंस के चालक के साथ एवं उस बीमार व्यक्ति के परिजनों के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, वहीं दूसरी ओर अपने पिता की तेहरवी में शामिल होने जा रही है महिला के साथ भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बदतमीजी की गई, जिसको लेकर आम जनता निवासियों भारी रोष बना हुआ है।

भारत बंद : जिले में भाकियू के साथ पुलिस प्रशासन भी पूरा तैयार


 मुजफ्फरनगर। सयुक्त किसान मोर्चा ने जीआईसी मैदान में 5 सितम्बर को हुई किसान महापंचायत के दौरान 27 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया था। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने व एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर भारत बंद का ऐलान किया गया है। सोमवार को सयुक्त किसान मोर्चा के घटक भारतीय किसान यूनियन को जनपद में बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जनपद में कई स्थानों पर भाकियू चक्का जाम भी करेगी।तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने व एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर सयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के दौरान 27 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया गया था। जनपद में बंद कराने की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन को सौंपी गयी है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने की तैयारियां की। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जनपद में बघरा ब्लॉक बस स्टैंड लालूखेड़ी, चरथावल ब्लॉक के रोहाना टोल, पुरकाजी ब्लॉक के छपार टोल, मोरना ब्लॉक के चौधरी चरण सिंह चौक, जानसठ ब्लॉक के मोंटी चौराहा, खतौली ब्लॉक के नावला की कोठी, बुढ़ाना ब्लॉक के बायवाला चैकपोस्ट, मेरठ-करनाल रोड पर फुगाना बस स्टैंड, शाहपुर ब्लॉक के मैन रोड पुलिस चौकी, सदर ब्लॉक के रामपुरी तिराहे भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे। पुलिस ने भारत बंद को लेकर अपनी तैयारियां की है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश दिए है। वहीं जिन स्थानों पर चक्का जाम रहेगा वहां रूट डायवर्जन कराया जाएगा। ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जबरदस्ती दुकानें बंद कराने पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है। सभी क्षेत्राधिकारियों को भी अपने क्षेत्र में गश्त करने के आदेश दिए गए है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बंद का आहवान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक किया गया है, लेकिन भाकियू के कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक का कहना है कि सुबह नौ दस बजे से लेकर बंद स्थानीय स्तर पर तय समय के अनुसार कार्यकर्ता व पदाधिकारी कर लेंगे।

संपूर्ण विपक्ष समेत किसान संगठनों के बंद के बीच रोड जाम और प्रदर्शन

 


नई दिल्ली। संपूर्ण विपक्ष के सहयोग से आज किसानों का भारत बंद शुरू हो गया है। दिल्ली बार्डर और पंजाब व बिहार समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन की खबरें आई हैं। 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलनरत 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे गाजीपुर और सिंघु बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।

किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।

किस पर बरसेगा भोले का आशीर्वाद : जानिए पंचांग और राशिफल में


 आज का पंचांग

शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। 27 सितंबर 2021 ई॰।सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु

*षष्ठी तिथि* अपराह्न 03:44 तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

*रोहिणी नक्षत्र* सायं 05:42 तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ,

*सिद्धि योग* सायं 04:51 तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।

*वणिज करण* अपराह्न 03 बजकर 44 मिनट तक बव करण का आरंभ। *चंद्रमा* दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय* सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर।

*सूर्यास्त* शाम 6 बजकर 13 मिनट पर।

*अभिजीत मुहूर्त* सुबह 11:48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

*राहुकाल* सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

*आज के उपाय* आज सोमवार को शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी के मंदिर में जाकर अभिषेक करें।

रविवार, 26 सितंबर 2021

मका देखभाल कै लिकडियो सुम्मार कू दस जगै टिकैत की फौज लगावैगी जाम


मुजफ्फरनगर। सोमवार 27 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को लेकर जहां शहर में ऊहापोह की स्थिति है वहीं भाकियू ने ऐलान किया है कि जनपद में 10 स्थानों पर भाकियू कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम किया जायेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर भाकियू ने जिम्मेदारी सौंपते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर जोर दिया है। इस दौरान जिले के तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही एक स्टेट हाईवे पर किसानों का पूरा कब्जा रहेगा। तमाम गैर भाजपा दलों का इस बंद को समर्थन है। वकील भी नोवर्क रखेंगे। 

बंद को लेकर भाकियू की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन मेें केन्द्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितम्बर को भारत बंद का आह्नान किया गया है, जिसके लिए मुजफ्फरनगर में भाकियू ने अपनी रणनीति बना ली है। यूनियन हाईकमान के निर्देश पर भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के साथ अपने अपने गांवों के बाहर भी सड़कों पर धरना देकर चक्का जाम करेंगे। इसके साथ ही जनपद में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सड़कों पर आकर किसान केन्द्र सरकार के तीनों कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत बंद के लिए हाईकमान की ओर से जो भी ब्लाक वाइज पाइंट जनपद में तय किये गये हैं, उन्हीं प्वाइंटों पर जाम और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखना है। इसके लिए आगामी 27 सितंबर के भारत बंद में जनपद मुजफ्फरनगर के जाम स्थल तय कर दिये गये हैं, इनमें 10 मुख्य स्थानों पर यूनियन का प्रदर्शन होगा। बघरा ब्लाक में बस स्टैंड लालू खेड़ी, चरथावल ब्लाक में रोहाना टोल प्लाजा, पुरकाजी ब्लाक में छपार टोल प्लाजा, मोरना ब्लाक में चौधरी चरण सिंह चौक मोरना, जानसठ ब्लाक में मोंटी चौराहा मीरापुर, खतौली ब्लाक में नावला कोठी, बुढाना ब्लाक में बायवाला चेक पोस्ट व मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुगाना बस स्टैंड, शाहपुर ब्लाक में कस्बा शाहपुर मैन रोड पुलिस चौकी और सदर ब्लाक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बंद शांतिपूर्ण तरीके से रखना है। स्कूल की गाड़ियां, एंबुलेंस, आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों के लिए छूट रहेगी। जाम के समय का निर्धारण हाईकमान के आदेश अनुसार होगा। मुजफ्फरनगर जिले से निकलने वाले तीनों नेशनल हाईवे दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम रहेगा। सभी ब्लाक मुख्यालय के साथ ही किसान अन्य स्थानों पर भी सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने भारत बंद के लिए सभी को साथ आने का आह्नान करते हुए कहा कि हमारी सभी व्यापारियों और जनता से अपील है कि भारत बंद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान का स्वागत करते हुए इसकी सफलता के लिए अपना सहयोग दें।

भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि भारत बंद आंदोलन में मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगा। किसानों को अपने गांव के बाहर सड़क जाम करने को कहा गया है। सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वह बीमारों की एंबुलेंस न रोके। बरात की गाड़ियां, परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को नहीं रोका जाएगा। आंदोलन को बिना किसी को परेशान किए सफल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले से निकलने वाले तीनों हाईवे दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम रहेगा।

नई मंडी के गौशाला रोड पर व्यापारी के दिनदहाड़े गन पॉइन्ट पर करोड़ों रुपये की डकैती

 मुजफ्फरनगर ।नई मंडी में व्यापारी के यहां दिनदहाड़े गन पॉइंट पर करोड़ों रुपए की डकैती की गई। 





व्यस्त गऊशाला रोड निवासी गुड़ व्यापारी नंद किशोर का नवीन मंडी में गुड़ का कारोबार है। रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे व्यापारी अपने पोता व पोती को बाहर घुमाने ले गए थे। घर पर उनकी बीमार पत्नी उर्मिला गोयल, बेटे रजनीश,राहुल, पुत्रवधु पायल व रिचा गोयल मौजूद थी। इसी बीच कार में सवार होकर आए पांच बदमाश दरवाजा खुला होने पर मकान में घुस गए। बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर दोनों बेटों व पुत्रवधुओं को गनप्वाइंट पर लेकर ज्वैलरी लूट ली। दो बदमाश ऊपरी मजिल पर गए थे, जबकि तीन बदमाश नीचे ही रुक गए। वारदात कर रहे बदमाशों ने राहुल को आंतकित करते हुए ऑफिस की चाबी मांगी। चाबी लेकर बदमाश ऑफिस में पहुंचे और लाखों रुपये कैश निकाल लिया। बदमाशों ने परिवार को ऊपरी मंजिल पर ही बंधक बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।  सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गौशाला रोड पर व्यापारी के यहाँ दिनदहाड़े गन पॉइन्ट पर परिवार को आतंकित कर करोड़ों रुपये की डकैती की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता मौके पहुंचे साथ ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 






सोमवार को बंद में ट्रकों का पहिया रहेगा जाम


मुज़फ्फरनगर। ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक बैठक टी. एस. मान ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर हुई जिसमे तय हुआ कि कल सभी ट्रांसपोर्टर अपनी अपनी ट्रांसपोर्ट किसानों द्वारा भारत बंद मे पूर्ण समर्थन देते हुये बन्द रखेंगे एवं ट्रांसपोर्ट से सम्बंधित सभी कार्य बंद रहेंगे। 

बैठक मे मुख्य रूप से सरदार सतपाल सिँह मान, सरदार कुलदीप सिँह GNR, सरदार गुरुचरण सिँह बराड (खालसा), सरदार गुरुचरण सिँह झझ, सरदार हरजीत सिँह गुराया, सरदार अवतार सिँह, सरदार चरणजीत सिँह पंढेर, सरदार बिट्टू दयोल, सरदार गुरुप्रीत सिंह मान, सरदार संदीप सिँह मान, सरदार सुखदेव सिँह, सरदार सुरेंद्र सिँह छिंदा, अलीहसन मिस्त्री, धनीराम 



संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अफसरों व कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अक्टूबर में वेतन


लखनऊ। ऊर्जा निगमों के इंजीनियरों से लेकर बाबू तक को चेतावनी दी गई है कि चल-अचल संपत्ति का ब्योरा न देने पर उनकी प्रोन्नति तो रुकेगी ही, मासिक वेतन भी लटकेगा।

पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को पत्र लिखकर 30 सितंबर तक सभी कार्मिकों को संपत्ति का ब्योरा देने की मोहलत दी है। 30 सितंबर से पहले पोर्टल पर संपत्ति की जानकारी अपलोड न करने वाले कार्मिकों को अक्टूबर में वेतन नहीं मिल सकेगा। दरअसल, तमाम तरह की अनियमितताओं को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले ऊर्जा निगमों के ज्यादातर अभियंताओं से लेकर बाबू तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। वैसे तो नियमानुसार पिछले वर्ष 2020 का चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा सभी कार्मिकों को इस वर्ष 31 जनवरी तक दे देना चाहिए था लेकिन पिछले माह तक ज्यादातर ने ब्योरा नहीं दिया। ऐसे में पावर कारपोरेशन के निदेशक (कार्मिक प्रबंधन) एके पुरवार ने सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों से 31 अगस्त तक 35 हजार से अधिक सभी बिजली कार्मिकों की संपत्ति का ब्योरा पावर कारपोरेशन के संबंधित पोर्टल (ईआरपी के ईएसएस पोर्टल) पर अपलोड कराने के लिए कहा है।

योगी का गन्ना मूल्य क्रूर मजाक, कल सब कुछ कर देंगे बंद


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गन्ना मूल्य में 25 रुपये की वृद्धि को उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ योगी सरकार का क्रूर मजाक बताया है। उन्होंने दावा किया कि कल भारत बंद में सबकुछ ठप्प कर देंगे। 
उन्होंने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली बीजेपी सरकार किसानों को कुचलने में लगी हुई है। भाजपा का उत्तर प्रदेश को लेकर जारी संकल्प पत्र भी जुमला ही साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कल भारत बंद ऐतिहासिक होगा। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के मूल्य में 25 रुपए की वृद्धि किसान हितों पर कुठाराघात है। 

उत्तर प्रदेश के बराबर के  राज्य में गन्ना 362 रुपए है। बिजली दरें भी कम है। उत्तर प्रदेश की गन्ना मूल्य परामर्शदात्री समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में गन्ने पैदा करने की उत्पादन लागत 350 रुपए बतायी थी। भाजपा के  सांसद वरुण गांधी ने भी गन्ना मूल्य 400 रुपए कुंतल किये जाने की मांग करते हुए सरकार को पत्र लिखा था। किसान पहले से ही कह रहे है कि भाजपा कॉरपोरेट की सरकार है किसान हितों से इसका कोई वास्ता नहीं है। साढ़े चार साल पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में गन्ने का रेट 370 और 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने का वादा करने वाली यूपी सरकार केवल जुमलेबाज सरकार ही साबित हुई और बरगलाकर किसानों का वोट लेकर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया। 

उन्होंने कहा कि देश में किसान आंदोलन की भी परवाह न कर बीजेपी सरकार ने किसानों के पेट पर लात मारी है। इसका जवाब किसान और मजदूर बिरादरी चुनाव में जरूर देगी। हम किसान मजदूर विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए गांव गांव जाकर किसानों को और मजबूती के साथ लामबंद करने का काम करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि कल देश मे भारत बंद ऐतिहासिक होगा । सभी राष्ट्रीय व राज्यमार्गों को जाम किया जाएगा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डासना, मोदी नगर, गढ़मुक्तेश्वर, दुहाई, सिंघु बॉर्डर पर केएमपी हाइवे भी जाम किया जाएगा।

कश्यप समाज ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की पुरजोर मांग

 


मुजफ्फरनगर। धींवर, कुम्हार, निषाद, मल्लाह समेत 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर आज गऊशाला, नदी रोड पर स्थित कश्यप धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को मांगपत्र सौंपा गया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा और 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की कोशिश भी की जाएगी। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए वह भी अपनी समाजसेवी टीम के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर लोकसेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप आदि ने भी विचार रखे । इस अवसर पर मुन्नू कश्यप, महेंद्र सिंह, सतवीर कश्यप, मदन कश्यप, सोमपाल सिंह, राहुल कश्यप, सुनील कुमार, राजन कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, नीटू कश्यप, लोतीराम कश्यप, प्रमोद कश्यप, देवेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, आदित्य कश्यप, विजय कश्यप, प्रमोद ठेकेदार, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

धर्मांतरण फंडिंग मामले में मुजफ्फरनगर से दो और नासिक से एक और गिरफ्तार





लखनऊ। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में एक बड़े स्तर पर अवैध धर्मांतरण  कराने वाले गिरोह के सरगना के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार कर एक बडे़ सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद एटीएस ने फंडिंग के आरोपों में मुजफ्फरनगर से दो तथा नासिक से एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। 
अवैध धर्मान्तरण मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी के तीन अन्य साथी  मो इदरीश कुरैशी, मो सलीम और कुणाल उर्फ आतिफ गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जाता है कि देश व्यापी अवैध धर्मान्तरण के सिंडिकेट में आरोपी शामिल हैं । धर्मान्तरण को लेकर हवाला के जरिये फंडिंग का आरोप है । तीनों के अकाउंट में 20 करोड़ की रकम का खुलासा हुआ है । जमीयते इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट के अलग अलग अकाउंट्स से भेजी गई ये । ट्रस्ट के इंडियन बैंक के अकाउंट में बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत से ही 1.5 करोड़ की रकम पहुँची। आरोपी कुणाल रूस से मेडिकल की पढ़ाई के दौरान कन्वर्ट हुआ था। नासिक में क्लिनिक संचालन के दौरान मरीजों को धर्मान्तरण के लिए प्रेरित करता था। आरोपी इदरीस ने महज 3 माह में मुजफ्फरनगर में लाखों का मकान बनवाया। कलीम और इदरीस की दिल्ली , मुजफ्फरनगर में  संपत्तियां मिली हैं । 10 दिन की रिमांड में कलीम से पूछताछ के बाद तीनों की गिरफ्तारी हुई । एटीएस ने मुज्जफरनगर और नासिक से  गिरफ्तारी की। तीनों को एटीएस  रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ।

मंगलवार रात मेरठ से ग्लोबल पीस सेंटर के अध्यक्ष मौलाना कलीम सिद्दीकी को  गिरफ्तार कर लिया गया था। यूपी एटीएस के अनुसार मौलाना कलीम विदेशों से मिल रही फंडिंग के आधार पर पूरे देश में संगठित ढंग से गैर मुस्लिमों को गुमराह कर रहा था। उन्हें डराकर भारत का सबसे बड़ा अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट चला रहा था। राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी है। एटीएस सूत्रों के अनुसार इस मामले में मुजफ्फरनगर से दो तथा नासिक से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नई मंडी मंडल में बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

 


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा बूथ नं० 235 पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सुना गया। 

आज "मन की बात" कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत नदियों को स्वच्छ रखने व सभी नागरिकों को इसमे अपना योगदान देने की अपील की व बताया कि पानी की स्वच्छता के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है, उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने स्वच्छता आंदोलन को जन आंदोलन बनाने का कार्य किया, स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए भारत के सपनों के साथ जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले महीने अगस्त में एक महीने में UPI द्वारा 355 करोड़ से अधिक रुपयों का ट्रांजैक्शन हुआ, उन्होंने बताया कि अब औसतन 6 लाख करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन UPI द्वारा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने "वोकल फ़ॉर लोकल" का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली के खादी शोरूम में एक दिन में 1 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ, उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को हम सबको एक नया रिकॉर्ड बनना है नया रिकॉर्ड बनाते हेतु अपने शहरों में जहाँ भी खादी व हैण्डलूम से जुड़ी वस्तुए जो कि "वोकल फ़ॉर लोकल" को मजबूत करने में मिले उसको अवश्य खरीदे व अपने दैनिक जीवन में उन वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें। "मन की बात" कार्यक्रम के अंत: में प्रधानमंत्री ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए बताया कि एक बात दीनदयाल ने लखनऊ में कहा था कि "इतनी अच्छी अच्छी चीजें व इतने अच्छे अच्छे गुण हमे समाज से ही तो प्राप्त होते है।" इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल , नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत गौतम, मण्डल मंत्री अर्ष सिंघल, युवा मोर्चा मण्डल कार्यकारिणी सदस्य प्रशांक नागर, बूथ अध्यक्ष डॉ० जगपाल, पवन गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हर हर महादेव के घोष के बीच गन्ने का दाम 500 रुपये करने की मांग



मुजफ्फरनगर। हर हर महादेव के नारों के बीच आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन महाराज ने  गन्ने के अपमान को भगवान राम का अपमान बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि गन्ने को राष्ट्रीय फसल घोषित किया जाए और यूपी में गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल किया जाए।

महापंचायत में उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तो मजदूर खुशहाल होगा और किसान-मजदूर के खुशहाल होने से देश में भी खुशहाली होगी। 

जीआईसी ग्राउंड में हिंद मजदूर किसान समिति द्वारा आयोजित महापंचायत में बोलते चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि हम कई मामलों में सरकार का धन्यवाद करते हैं, तो कई मामलों में हम सरकार के सामने अपना दुख भी प्रकट करते हैं। सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म कर दी, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन गन्ना मूल्य 4 साल से नहीं बढाया, इसका दुख भी है, सडके अच्छी बनी, लेकिन डीजल व पेट्रोल महंगा कर दिया, महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। गौहत्या रुकी, लेकिन आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, इसका भी समाधान किया जाना चाहिए। ट्रैक्टर को आजीवन किसान के पास ही रहने दिया जाए और परेशान न किया जाए। पंचायत को गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक व किसान नेता संजीव त्यागी, हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह, अमित मोलाहेडी, रमन मोलाहेडी समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। 

हिंद मजदूर किसान समिति, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, गठवाला खाप सहित कई संगठनों का पंचायत में सहयोग रहा। मंच पर सोफे एवं कुर्सियों की बजाय मूढो एवं खाट से मंचत्र तैयार कर रखा था। किसान पंचायत में छेत्रीय किसान भारी संख्या में उपस्थित थे। बारिश की वजह से ग्राउंड से पानी सुखाने में पंचायत आयोजन कर्ता जुटे रहे और मैदान को बैठने लायक बनाया। मैदान पर पानी भरे होने की वजह से तय समय से कुछ देरी से पंचायत शुरू हुई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जीआईसी ग्राउंड के आसपास भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

यूपी में गन्ने का भाव 350 रुपये घोषित


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गन्ने का खरीद मूल्य बढाकर 350 रुपये करने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।

उत्तर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दो बड़े तोहफे दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मूल्य में 25 रूपये बढ़ाने का ऐलान किया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केंद्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार भी सदैव से ही किसान व गरीबों की हितेषी रही है। सरकार की सभी योजनाएं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाती हैं। उन्होंने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की सौगात देते हुए 25 रूपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अभी तक जो गन्ना राज्य के भीतर 325 रुपए प्रति कुंतल खरीदा जा रहा था, इस सत्र में वह गन्ना 350 रुपए प्रति कुंतल की दर से चीनी मिलों द्वारा खरीदा जाएगा। इसी तरह 315 रूपये प्रति कुंतल खरीदे जाने वाले गन्ने की कीमत अब 340 रूपये प्रति कुंतल और 305 रुपए प्रति कुंतल वाले गन्ने की कीमत अब 330 रुपए प्रति कुंतल किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के बिजली के बकाया बिल पर ब्याज माफी का भी एलान किया।

वहलना मंदिर में प्रियांशु जैन को किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के सभासद प्रियांशु जैन का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर मनोनीत होने के उपलक्ष में वहलना जैन मंदिर में भव्य स्वागत किया गया।

सभासद प्रियांशु जैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में महामंत्री बनाया गया है। उनका वहलना जैन मंदिर में आज सुबह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रवीण जैन चीनू, रविंद्र जैन, राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स, अमूल जैन  अनुज जैन, मुकेश जैन, सुनील जैन, सचिन जैन, पप्पू, वीरेंद्र जैन, अमित जैन, आदित्य जैन, प्रवीण जैन, प्रियांक जैन और पुनीत जैन आदि उपस्थित रहे । प्रियांशु जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के नई दायित्व के साथ वे समाज के सभी लोगों के कल्याण और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करेंगे।

सभी कार्यकर्ता क्षेत्रों के बूथ व सेक्टर मजबूत करें-प्रमोद त्यागी

 



मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय पर सपा विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारियों की मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रत्येक सपा पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के सेक्टर व बूथ को चुनाव की तैयारी के लिए मजबूत करने का निर्देश दिया।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सेक्टर व बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए भेजे गए परिपत्र की जानकारी दी।

मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष व प्रभारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक विधानसभा पर बढ़ाए गए बूथ व मतदान केंद्र की जानकारी देते हुए उन पर भी सशक्त कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करने का निर्देश सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने दिया।

 मीटिंग में मुख्य रूप से पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी पुरकाजी विधानसभा प्रभारी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सदर विधानसभा अध्यक्ष गय्यूर चौधरी, सपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी सदर विधानसभा राजीव बालियान,विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला,विधानसभा प्रभारी मीरापुर व सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा,बुढाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सपा विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुशील सिंह, विधानसभा अध्यक्ष चरथावल नौशाद अली,विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख मौजूद रहे।

डा मधु सिंघल की स्मृति में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन



मुजफ्फरनगर । नगर की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधु सिंघल की पुण्यतिथि पर आज कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने किया। 
सिंघल नर्सिंग होम पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ मधु सिंघल की स्मृति में आयोजित निशुल्क कैंसर रोग जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ मधु सिंघल मुजफ्फरनगर के साथ तमाम चिकित्सा समुदाय के लिए एक प्रेरणा रही हैं। डॉ गिरीश मोहन सिंघल द्वारा उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन से लोगों को काफी लाभ होता है। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल, डा बीके मिश्रा, डा प्रीति, डा हृदयेश कुमार, डा एससी गुप्ता, डा आरके मलिक, डॉ विनय गर्ग, डॉ आर एन त्यागी, डॉ विकास सिंघल, डॉ हेमी सिंघल, पं कमल नारायण व होतीलाल शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। एम्स ऋषिकेश के डा मनोज गुप्ता और मुंबई टाटा मैमोरियल के डॉ अमित जैन ने परीक्षण कर सलाह दी।

किसान महापंचायत में बाबा हरिकिशन मलिक और गुरु चंद्र मोहन का जोरदार स्वागत

 




मुजफ्फरनगर । किसान मजदूर समिति की किसान पंचायत में जीआईसी मैदान में पहुंचे गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक और आध्यात्मिक गुरु चंद्र मोहन का जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच रहे हैं। 

सैकड़ों समर्थकों के साथ किसान पंचायत में पहुंचे गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक व चंद्र मोहन का भव्य स्वागत किया गया। बाबा राजेंद्र मलिक ने जीआईसी मैदान में किसान पंचायत का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकार किया। जनपद में गठवाला खाप के लोगों ने अपने चौधरी का जगह जगह स्वागत किया गया। पीनना में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हिंद किसान मजदूर समिति की किसान पंचायत में हजारों किसानों के साथ पहुंचे आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन का किसान मंच पर पगड़ी पहनाकर व फूल मालाएं पहनाकर किया गया। चंद्र मोहन ने राष्ट्रीय किसान स्वामी सहजानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किसान पंचायत का शुभारंभ किया। किसान पंचायत में बड़ी तादाद में किसान मौजूद हैं।

आईएएस में चयन पर संधि जैन का किया स्वागत


मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर के द्वारा संगठन के पुराने साथी अर्जुन जैन की बिटिया संधि जैन ने आईएएस बनकर समाज, संगठन,परिवार सभी को गौरवान्वित किया। अर्जुन भाई के निवास पटेल नगर पर जाकर बिटिया संधि को राधे-राधे का पटका पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। अध्यक्ष राहुल गोयल न ने कहा  यह समाज के साथ मुजफ्फरनगर जनपद के लिए भी बहुत गर्व की बात है की प्रथम प्रयास में ही बिटिया आईएएस बन गई। शिशु कांत गर्ग एड. महासचिव, श्रवण गुप्ता सचिव, पवन बंसल सगठन मंत्री, रजत गोयल, बिटू मित्तल, राजीव जैन आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

अखिलेश के दूत मौलाना कलीम सिद्दीकी के परिजनों से मिले और बाइज्जत रिहाई का भरोसा दिलाया



मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौलाना कलीम सिद्दीकी के आवास गांव फुलत पहुंचा और उनके परिजनों से मिलकर मौलाना को बाइज्जत रिहा कराने का भरोसा दिलाया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश  पर समाजवादी पार्टी जनपद मुज़फ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल मौलाना कलीम सिद्दीकी के घर पहुँचा। मौलाना के घर उनके बेटे अहमद सिद्दीकी से समाजवादी नेताओं ने मिलकर कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी परिवार/पार्टी आपके साथ है। कानून के दायरे में रहकर समाजवादी पार्टी हरसंभव मदद आपके परिवार की करेगी तथा हिन्दू मुस्लिम एकता के परिचायक मौलाना कलीम की गिरफ़्तारी एटीएस द्वारा जल्दबाज़ी में की गई है। हमे उम्मीद है कि जल्द ही मौलाना कलीम साहब बाइज़्ज़त बरी होकर हम सबके बीच मे होंगे। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व समस्त समाजवादी नेताओं ने सभी से आग्रह किया कि पिछले चार दिन से जिस प्रकार आपने धैर्य बनाये रखा है आगे भी हमे विश्वास है कि आप लोग कानून की इस लड़ाई में संयम रखते हुए मौलाना को बाइज़्ज़त बरी कराने में व गंगा जमुनी तहज़ीब को बचाये रखने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, ज़िला महासचिव ज़िया चौधरी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी,पूर्व जिलाध्यश गौरव स्वरूप,मेराजुद्दीन तेवड़ा,पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी, हाजी लियाकत, पूर्व मंत्री उमा किरण,सतेंद्र सैनी,अब्दुल्ला राणा,पूर्व मंत्री महेश बंसल,शिवान सैनी,गौरव जैन,अंसार आढ़ती,राजीव बालियान,विनय पाल प्रमुख, शमशाद अहमद,नईम प्रभारी, दिलशाद अंसारी, फ़राज़ अंसारी,इमरान सिद्दीकी, सत्यदेव शर्मा,सन्दीप पाल, इसरार अल्वी, हाजी लियाकत,रहीस मलिक, मुकुल त्यागी, ग्राम प्रधान फुलत और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

योगी सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार की सम्भावना आज, मुजफ्फरनगर से शामिल हो सकता है एक नाम


 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से चला रहा मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाओं पर आज विराम लग सकता है। 

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज शाम 7:00 बजे प्रदेश में 6 से 7 मंत्री योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हो सकते हैं। जिनमें से एक नाम मुजफ्फरनगर से भी शामिल हो सकता है। मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से विधायक विजय कश्यप का निधन हो जाने के बाद जिले में 1 सीट खाली चल रही है, साथ ही मंत्री पद भी खाली चल रहा है, देखते हैं आज शाम को किसके नाम सकता है मंत्री का ताज।

भारत बंद : बैंक से लेकर स्कूल तक सब रहेगा बंद : संयुक्त किसान मोर्चा


नई दिल्ली। कांग्रेस और माकपा से लेकर राकांपा और तृणमूल कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों ने किसान संगठनों के 27 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का एलान किया।

 अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन दिया है। इसलिए ऐसी संभवनाएं हैं कि देश में कई बैंक में 27 सितंबर को काम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने कहा कि भारत बंद की योजना के लिए श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों और छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया जा रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। किसान संगठनों ने कहा है कि वह दिल्ली के अंदर जाकर तो विरोध नहीं करेंगे लेकिन सीमाओं पर रोड ब्लाक किए जाएंगे। हरियाणा में 27 सितंबर को सभी राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को 10 घंटे यानी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक किया जाएगा।

किसानों ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं भी बंद रहेंगे। मार्केट, दुकान, मॉल, उद्योग भी बंद रहेंगे। स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद करवाए जा सकते हैं। किसानों का दावा है कि किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं करने दिए जाएंगे।किसानों ने दावा किया है कि अस्पताल, दवा की दुकान, एंबुलेंस समेत अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी। अगर किसी छात्र को परीक्षा या इंटरव्यू में जाना है तो उसे भी नहीं रोका जाएगा। वहीं कोरोना से जुड़ी किसी भी सर्विस को बाधित नहीं किया जाएगा।इस आंदोलन में किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ ना की जाए।

फायर ब्रिगेड, व्यक्तिगत इमरजेंसी जैसी किसी भी घटना से जुड़े कार्यक्रमों और कार्यों को नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा किसान संगठनों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि भारत बंद का सर्मथन करने के लिए किसी के साथ कोई जोर-जबरदस्ती ना की जाए। लोगों से स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए।

सोमवार को बंद के चलते कचहरी में नोवर्क रहेगा


मुजफ्फरनगर । 27 सितंबर सोमवार को किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद के कारण रास्ते बन्द  होने से अधिवक्ताओं व वादकरियों और पक्षकारों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सदस्य न्यायालयों में कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस कारण परसो सोमवार को कम्प्लीट नो वर्क रहेगा।

अध्यक्ष व महासचिव जिला बार एसोसिएशन ने यह जानकारी दी।

भारत बंद :कौनसी पार्टी और संगठन कर रहा है भारत बंद का समर्थन

 


नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए कल यानि सोमवार, 27 सितंबर को किसान संगठनों ने भारत बंद आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद करने की लोगों से अपील की है। भारत बंद का आह्वान सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक किया गया है। विपक्षी दल भी अब कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की जंग में शामिल होंने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस और माकपा से लेकर राकांपा और तृणमूल कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों ने किसान संगठनों के 27 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का एलान कर इस मुद्दे पर सरकार की राजनीतिक घेरेबंदी पर फोकस बढ़ाने के इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। अब तक किसान संगठनों को नैतिक समर्थन दे रहे विपक्षी खेमे के कई दलों ने तो इस बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने का भी एलान कर दिया है।दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन के भी 26 सितंबर यानि आज को 10 महीने हो जाएंगे। किसानों का कहना है कि भारत बंद से उनका यह किसान आंदोलन और मजबूत होगा। एसकेएम ने कहा है कि समाज के विभिन्न वर्गों को देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठनों द्वारा किसानों के समर्थन और एकजुटता के लिए संपर्क किया जा रहा है, जो भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक आंदोलन से साथ जुड़े हैं।

भारत बंद का असर उन राज्यों में अधिक दिखाई दे सकता है जहां विपक्ष की सरकार है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी खुलकर इस बंद में किसान संगठनों के साथ शामिल होने की घोषणा पहले ही कर दी है। बिहार में राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने बंद के दौरान तीनों कृषि कानून रद कराने के लिए सड़क पर उतरने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश में तेदेपा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कर्नाटक में जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रमुक जैसे दलों ने भी बंद का समर्थन करने का एलान करते हुए केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

एक बार फिर रणसिंघा की हुंकार, किसान और मजदूर पहुंचे जीआइसी मैदान

 







मुजफ्फरनगर ।एक बार फिर रणसिंघा की हुंकार से किसानों का जत्था मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है। आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन द्वारा बताया गया है कि जीआइसी के मैदान में होने वाली राष्ट्रवादी किसान मजदूर महापंचायत में हिंद मजदूर किसान समिति, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन,गठवाला खाप सहित कई संगठनों के पदाधिकारी सहयोग दे रहे हैं। जिसके चलते इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस महापंचायत में सोफे और कुर्सियों की बजाए मूढ़ो और खाट से मंच को तैयार किया गया है, बारिश की वजह से ग्राउंड में पानी सुखाने के लिए पंचायत के आयोजन करता जुटे हुए हैं। पानी भरा होने की वजह से पंचायत के देर से शुरू होने की आशंका लगाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहा है। आपको बता दें कि सुबह से ही पंचायत स्थल की तरफ ट्रैक्टरों के जरिए भारी भीड़ पहुंचना शुरु हो गई है आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन इस महा पंचायत को संबोधित करेंगे।

प्रदेश के बड़े आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 लखनऊ। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।


Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...