मुजफ्फरनगर। सयुक्त किसान मोर्चा ने जीआईसी मैदान में 5 सितम्बर को हुई किसान महापंचायत के दौरान 27 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया था। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने व एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर भारत बंद का ऐलान किया गया है। सोमवार को सयुक्त किसान मोर्चा के घटक भारतीय किसान यूनियन को जनपद में बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जनपद में कई स्थानों पर भाकियू चक्का जाम भी करेगी।तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने व एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर सयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के दौरान 27 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया गया था। जनपद में बंद कराने की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन को सौंपी गयी है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने की तैयारियां की। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जनपद में बघरा ब्लॉक बस स्टैंड लालूखेड़ी, चरथावल ब्लॉक के रोहाना टोल, पुरकाजी ब्लॉक के छपार टोल, मोरना ब्लॉक के चौधरी चरण सिंह चौक, जानसठ ब्लॉक के मोंटी चौराहा, खतौली ब्लॉक के नावला की कोठी, बुढ़ाना ब्लॉक के बायवाला चैकपोस्ट, मेरठ-करनाल रोड पर फुगाना बस स्टैंड, शाहपुर ब्लॉक के मैन रोड पुलिस चौकी, सदर ब्लॉक के रामपुरी तिराहे भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चक्का जाम करेंगे। पुलिस ने भारत बंद को लेकर अपनी तैयारियां की है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश दिए है। वहीं जिन स्थानों पर चक्का जाम रहेगा वहां रूट डायवर्जन कराया जाएगा। ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जबरदस्ती दुकानें बंद कराने पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है। सभी क्षेत्राधिकारियों को भी अपने क्षेत्र में गश्त करने के आदेश दिए गए है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बंद का आहवान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक किया गया है, लेकिन भाकियू के कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक का कहना है कि सुबह नौ दस बजे से लेकर बंद स्थानीय स्तर पर तय समय के अनुसार कार्यकर्ता व पदाधिकारी कर लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें