शनिवार, 4 सितंबर 2021

तानाशाह और निरंकुश है भाजपा सरकार: प्रदीप यादव


मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,भाजपा की योगी सरकार में निरंकुशता,दमन, भ्रष्टाचार से यूपी हर क्षेत्र में बिछड़ गया है। जब भी किसी सरकार ने तानाशाही व निरंकुशता से जनता का उत्पीड़न किया है अधिवक्ता समाज ने ऐसी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर उसको हटाने का काम किया है।

यह विचार सपा कार्यालय पर आयोजित सपा अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली में बोलते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान अधिवक्ताओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए प्रत्येक तहसील में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण,बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बिल्डिंग के लिए धनराशि, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करना सपा सरकार की सभी वर्गों के हितों के कल्याण रखने वाला निर्णय भुलाया नहीं जा सकता।

प्रदीप कुमार यादव ने भारी तादाद में जुटे अधिवक्ताओं से 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। संविधान बचाओ संकल्प रैली की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर ही सबसे पहली जिम्मेदारी संविधान से छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को संविधान के दायरे में रहने के लिए मजबूर करना है। यदि अधिवक्ता समाज ने खामोशी अख्तियार कर ली तो भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं से 2022 में प्रदेश के विकास बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सपा सरकार लाने की अपील की। सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार निरंकुशता के चलते जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है जब भी भाजपा सरकार तानाशाही व दमनकारी फैसले लेती है अधिवक्ता समाज इसके विरुद्ध आवाज उठाने को तैयार रहता है यही संविधान के प्रति जागरूकता अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण फर्ज है।

अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली का संचालन सपा अधिवक्ता सभा जिला महासचिव अंजुम खान एडवोकेट ने किया। सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का जनपद आगमन पर अधिवक्ता सभा के पदधिकारिओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संकल्प सभा को सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश उपाध्यक्ष रिपुसूदन यादव,जितेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष तरुण सौदाई एडवोकेट,लीलाराम एडवोकेट,सन्दीप डबास एडवोकेट,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,गुलबीर सिंह एडवोकेट,संजय मलिक एडवोकेट,सतेंद्र त्यागी एडवोकेट,चौधरी कय्यूम अली एड,नरेश कुमार शर्मा एडवोकेट, संजीव प्रधान एडवोकेट, काजी मौ नईम एडवोकेट,बुरहान कुरैशी एडवोकेट ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से उमेश त्यागी,शिवम त्यागी एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सन्दीप धनगर,आशीष त्यागी,फैजयाब खान एडवोकेट,काजी अरशद,नवेद रँगरेज,सलमान त्यागी,सहित सपा अधिवक्ता सभा के सैकड़ो अधिवक्ता मोजुद रहे।

किसान महापंचायत में किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में इन नंबरों पर करें सम्पर्क


 मुज़फ्फरनगर l 5 सितंबर महापंचायत मुज़फ्फरनगर


महापंचायत के सफल आयोजन हेतु निम्न कमेटी गठित की गई है,


1-मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष राजू     अहलावत -99 27 759892


 2-टेंट /साउंड /आईटी- दिगंबर सिंह 9411952240


3-लंगर सेवा- नवीन राठी 

 97193 95913


4-ट्रांसपोर्ट /पार्किंग जहीर फारुकी चेयरमैन पुरकाजी -9760282222


5-मीडिया दीपक खत्री 9811472335


6-पंडाल मैनेजमेंट- दिगंबर सिंह 9411952240


7-वालिंटियर- मनी चतुर्वेदी 9149958840


8-सतेंद्र पुंडीर-9758575822


किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में इन नंबर पर सम्पर्क करें।



समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व उद्योगपति गौरव स्वरूप करेंगे किसानों की सेवा



मुज़फ्फरनगर। जीआईसी मैदान में 5 सितंबर को होने वाले किसान पंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व उद्योगपति गौरव स्वरूप ने भी किसानों के लिए की व्यवस्थाएं 10000 भोजन के पैकेट किसान पंचायत में किसानों को वितरित किए जाएंगे।  वही बाकी और भी सुविधाएं उद्योगपति गौरव स्वरूप के द्वारा किसान पंचायत में समर्थन में दी जा रही है

मुठभेड में दो बदमाश व सिपाही गोली लगने से घायल


 मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की हुई में जोगी नाम का शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की गोली से सिपाही सौरभ कुमार भी घायल हो गया। घायल बदमाश पर लूट चोरी डकैती के 18 केस थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ दिन पूर्व लुहारी खुर्द गांव में घायल बदमाश ने लाखों की चोरी  की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  जोगेन्द्र उर्फ जोगी उर्फ मनोज पुत्र अतर सिहं उर्फ भजनलाल उर्फ बचना निवासी योगेन्द्रनगर भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके कब्जे से दो जोड़ी कुण्डल पीली धातु,  4500 रूपये नकद, काले रंग की एक चोरी की सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर तथा एक तमन्चा मय तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर तथा शातिर किस्म का चोर व लुटेरा प्रवृति का अपराधी है, जिस पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयत्न, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना कारित किये जाने का जुर्म इकबाल किया गया है, तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

जानिए शनि देव आज किस पर अपनी कृपा करेंगें, आज का पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य शाम 05:45 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - वरीयान सुबह 09:39 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:50*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनि प्रदोष व्रत पर्युषण पर्व प्रारंभ पंचमी पक्ष (जैन)*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।*

*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शनि प्रदोष* 🌷

🙏🏻 *शनिवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे शनिप्रदोष कहा जाता है।*

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 04 सितम्बर, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *05 सितम्बर 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*



📖)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि उसमें देर की, तो वह आपको फायदा नहीं देगा। यदि आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो आप अपने काफी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से आज यदि आपके कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त हों दोस्तों के साथ रहने से आज आपको कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों के साथ साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह नुकसान का सौदा हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि आपको कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी आज मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। नौकरी में आज आपकी अपने साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आज व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज आपको कौन से काम करने है और कौन से नहीं, इस बारे में सोच विचार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की तैयारी में झुकना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि आप कोशिश करेंगे, तो आपके लिए लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

जिला भाजपा के प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों का ऐलान


मुजफ्फरनगर । भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला और जिला प्रभारी चंद्रमोहन ने जनपद में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा कर दी है।

मुजफ्फरनगर में पहली बार होगी एतिहासिक किसान महापंचायत

 


गाजीपुर । मुजफ्फरनगर की धरती पर 5 सितंबर को महापंचायत के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक, ‌तमिलनाडू और केरल से भी आ रहे जत्थे

कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष चूंकि स्वामी गाजीपुर बार्डर से मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। 

संयुक्त मोर्चा की आव्हान पर 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई किसान महापंचायत अपने आप में एतिहासिक होगी। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इस पंचायत में लाखों किसान जुटेंगे और इससे भी बड़ी बात यह होगी कि इस महापंचायत में देश के हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक और सुदूर दक्षिण से तमिलनाडू और केरल जैसे राज्यों से भी किसानों की जत्थे आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को गाजीपुर बार्डर पर कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष और बड़े कृषि वैज्ञानिक रहे डा. नजूड़ा स्वामी के बेटी, चूंकि स्वामी अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर बार्डर पहुंचीं। आंदोलन स्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलकर उन्होंने काफी देर तक आंदोलन के बारे में चर्चा की और फिर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गईं। चूंकि स्वामी ने राकेश टिकैत के गांव सिसौली जाने की इच्छा भी जताई। 

गाजीपुर बार्डर पर शुक्रवार को तमिलनाडू और केरल के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी किसानों के जत्थे पहुंचे, उम्मीद जताई जा रही है कि मुजफ्फरनगर में महापंचायत से एक दिन पहले ही शनिवार को काफी संख्या में किसान पहुंच जाएंगे। दरअसल, देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले किसान एक दिन पहले ही अपनी मंजिल पर पहुंच जाना चाहते हैं ताकि जाम के झाम में फंसने से बच सकें। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की पंचायत को किसान और मजदूर अपनी अस्मिता से जोड़कर देख रहे हैं। महापंचायत में कितने लोग पहुंचेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि संख्या की बात छोड़ो, मुजफ्फरनगर की पंचायत एतिहासिक होगी।

बता दें कि पूरे देश में घूम रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान आंदोलन शुरू होने के बाद अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में नहीं गए हैं। राकेश टिकैत ने बताया कि उन्होंने “बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं” का प्रण ले रखा है। इसलिए वह आंदोलन शुरू होने के बाद आज तक मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में नहीं गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर वह रविवार को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे, लेकिन अपने घर नहीं जाएंगे। इस महापंचायत एक खास बात यह भी होगी कि अपने बड़े भाई और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के साथ भी किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत पहली बार मंच साझा करेंगे।

----

जीआईसी के मैदान में होगी महापंचायत :

5 सितंबर की किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े (जीआईसी मैदान) मैदान में होगी। आसपास के चार मैदानों में भी किसानों के लिए व्यवस्था की गई है। इन सभी मैदानों में महापंचायत के मंच का सीधा प्रसारण करने के लिए बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। पूरे शहर में करीब पांच सौ लंगर महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों के लिए लगाए जाने की बात कही जा रही है। इनमें से ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगने वाले कुछ लंगर मोबाइल होंगे। महापंचायत के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों में लंगर सेवा रहेगी। 

---

पांच हजार वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था :

राकेश टिकैत ने बताया बाहर से काफी संख्या में किसान-मजदूर इस पंचायत में पहुंचेंगे। इतनी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौति है। इस चुनौति को देखते हुए पांच हजार वालंटियर तैयार किए गए हैं। इन्हें बाकायदा पूरी पड़ताल के बाद आईकार्ड जारी किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर वालंटियर व्यवस्था को संभालने में मदद करेंगे। महापंचायत की व्यवस्था में लगे भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया रविवार को शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है। जरूरी काम एक दिन पहले ही ‌निपटा लें हालांकि आपात सेवाएं बहाल रहेंगी। 

---

करीब सौ मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे :

धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है। लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। किसान परिवारों से और किसानी के प्रति लगाव रखने वाले चिकित्सकों और चिकित्सालयों की मदद से करीब सौ मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था रहेगी। शहर को जाम से बचाने के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। किसान पंचायत में आने वाले किसानों से अपने वाहन पार्किंग में लगाकर आयोजन स्थल पर पैदल ही जाने की अपील की गई है। रविवार को शहर में वाहन का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई है ताकि व्यवस्था बनाने में सहुलियत हो और जाम की समस्या से बचा जा सके।

सरकार तारीख बदलने की अफवाह फैला रही : टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा पांच सितंबर की किसान महापंचायत से सरकार डरी हुई और इसे डिस्टर्ब करने का प्रयास कर रही है। सरकार के सिपाहसलार ऐसी अफवाह फैला रहे हैं कि मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली पंचायत नौ सितंबर को होगी। इस अफवाह पर ध्यान न दें। मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पांच सितंबर को ही होगी। पंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर टिकैत ने मुजफ्फरनगर वासियों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोग हमारे मेहमान हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सहयोग करें और पूरे देश के सामने मिशाल पेश करें। उन्होंने मुजफ्फरवासियों से कहा है कि आपके रिश्तेदार और जानने वाले आपके घर भी पहुंचेंगे, अपनी परंपरा के मुताबिक हमें मेहमान नवाजी के लिए तैयार रहना है। शहर के दुकानदार भाई भी पंचायत में आने वाले लोगों का ख्याल रखें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

शनिवार को इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

 मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 4 सितंबर,(दिन  शनिवार) 2021 को  नागरिक निम्नलिखित 23 स्थानों पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।


इन व्यापारियों ने किसानों को समर्थन देने का किया ऐलान


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश व्यापारी  सुरक्षा संगठन, झांसी रानी व्यापार मंडल की संयुक्त रुप से एक आवश्यक बैठक व्यापारी फोरम के जिलाध्यक्ष विजय बाटा की अगुवाई में व्यापारी फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन के प्रतिष्ठान महबूब जैन नई मंडी पर आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया और संयुक्त रूप से 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को व्यापारियों ने अपना समर्थन प्रदान किया। समर्थन पत्र भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मलिक को सौंपा गया। समर्थन पत्र देने वालों में व्यापारी फोरम से अंकुर जैन विजय बाटा अंकुर जैन उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा संगठन के जिला महामंत्री शलभ गुप्ता,कपिल कुमार  झांसी रानी व्यापार मंडल की ओर से विक्की चावला नदीम और विशाल कुमार के द्वारा समर्थन की घोषणा की गई। अंकुर जैन व विजय बाटा ने कहा व्यापारी और किसान दोनों का सुख दुख का साथ है। किसान व्यापारी के पास अपना अनाज बेचने को लाते हैं और व्यापारियों उसे बेच कर अपना व्यापार करता है। आज जब किसान भाइयों को हमारी जरूरत पड़ी है तो हम तन मन धन से उनके साथ हैं।                                  

 शलभ गुप्ता व विशाल कुमार ने कहा व्यापारी और किसान दोनों का रिश्ता भाई भाई का रिश्ता है जब जब व्यापारी को किसानों की समर्थन की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने बढ़-चढ़कर व्यापारियों का साथ दिया है आज जब हमारे देश के अन्नदाता को जन समर्थन की आवश्यकता है तो व्यापारी भी पीछे नहीं रहेंगे। आने वाली 5 तारीख को बड़ी संख्या में व्यापारी किसान महापंचायत में पहुंचेंगे और किसान भाइयों के हक और हकुक की आवाज को सरकार तक पहुंचाने पहुंचाने में किसान भाइयों के साथ रहेंगे। सुभाष चंद मित्तल और गिरीश पाहुजा ने व्यापारी दिवस के अवसर पर सभी व्यापारी भाईयो को बधाई दी।

भारतीय किसान यूनियन की और से वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मालिक ने सभी व्यापारी भाईयों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या मै किसान महापंचायत मै पहुंच महापंचायत को सफल बनाने का अनुरोध किया। मुख्य रूप से सुभाष चंद मित्तल, नरेश बंसल, दिग्गी जैन, मनीष जैन, प्रियांशु बंसल, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक गर्ग, अरुण अग्रवाल, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ट, शशांक त्यागी, शेखर त्यागी, गौरव कुछल, परवीन उपाध्याय (रेत वाले), सुशील कुमार, महक सिंह, अमित शील, हरिओम शर्मा, गिरीश पाहुजा, अरविंद गोयल, राहुल कुमार, दुर्गेश यादव, अमित अरोरा, किशन लाल अरोरा, नरेश जी, जैन साहब,सुनील जुनेजा,मयंक सिंघल आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

कल और परसों शहर में आने से पहले ये जरूर पढ़े, क्या प्लान तैयार किया है भाकियू ने

 


मुजफ्फरनगर । आगामी 5 सितंबर महापंचायत के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त ब्लॉकों अलग-अलग रूट पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए वॉलिंटियर की ड्यूटी लगा दी गई है सभी वॉलिंटियर को कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे सभी आगंतुक किसानों से अपील की जाती है निर्धारित किए गए वॉलिंटियर के दिशा निर्देश में चलकर महापंचायत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें अलग-अलग ब्लॉकों के जिम्मेदारों को जो अलग-अलग रूट पर डयूटियां सौंपी गई वे इस प्रकार हैं। बुढाना ब्लॉक बुढाना मोड़ से सूजडू चुंगी तक वाहन कंट्रोल करके नुमाइश ग्राउंड की ओर भेजने है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष और समस्त पूर्व पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में वॉलिंटियर को लेकर ड्यूटी करेंगे शाहपुर ब्लॉक सुजडू चुंगी चेकपोस्ट से नुमाइश ग्राउंड तक निर्धारित पार्किंग निवास ग्राउंड में वाहन रूकवाने हैं। ब्लॉक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी अपने वॉलिंटियर को लेकर डयूटियां करेंगे खतौली तहसील अध्यक्ष भी अपने वॉलिंटियर लेकर सुजडू से नुमाइश ग्राउंड पॉइंट पर रहेंगे । महानगर मुजफ्फरनगर कमेटी सुजडू चुंगी से नुमाइश ग्राउंड तक नुमाइश ग्राउंड तक पार्किंग की व्यवस्था में रहेंगे। बघरा ब्लॉक शामली रोड काली नदी पुल से ईदगाह चौकी से वाहनों को खालापार से मीनाक्षी पर होते हुए पार्किंग स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज डीएवी इंटर कॉलेज में प्रवेश कर आएंगे महानगर मुजफ्फरनगर की युवा टीम भी बघरा ब्लॉक के साथ रहेगी। चरथावल ब्लॉक की युवा टीम मीनाक्षी चौक से डीएवी कॉलेज तक ड्यूटी पर रहेंगे जानसठ ब्लॉक जानसठ रोड चेक पोस्ट से वाहनों को लेकर नवीन मंडी बाबूराम द्वार तक वाहन ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगे ब्लॉक में उपस्थित समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी सैकड़ों वॉलिंटियर साथ लेकर डयूटिया करेंगे मोरना ब्लॉक विश्वकर्मा चौक से सभी वाहनों को नवीन मंडी पार्किंग स्थल पॉइंट पर भेजने हैं समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां पुरकाजी ब्लॉक रुड़की चुंगी से अस्पताल चौराहा चंद्रा टॉकीज चौक मालवीय चौक होते हुए पार्किंग स्थल माल गोदाम तक वाहन लेकर जाने हैं समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां करेंगे। सदर ब्लॉक कुछ वॉलिंटियर पदाधिकारी साथ लेकर मालवीय चौक पर रहेगा सदर ब्लाक के ही कुछ पदाधिकारी वॉलिंटियर को लेकर प्रकाश चौक पर ड्यूटिया करेंगे। खतौली ब्लॉक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं ब्लाक में उपस्थित समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिन्टरो को साथ लेकर रेलवे गोदाम रोड साईं धाम मंदिर से भोपा पुल के नीचे माल गोदाम के दूसरे द्वार तक वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां करेंगे वाहन पार्किंग पॉइंट माल गोदाम में वाहनों को प्रवेश कराएंगे उपरोक्त सभी जिम्मेदारियां प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन की उपस्थिति में लगाई गई हैं सभी पदाधिकारी कर्मठता से अपने ड्यूटीओं का निर्वाह करेंगे सभी को वॉलिंटियर कार्ड कल 4 सितंबर को उपलब्ध है करा दिए जाएंगे।धीरज लाटियान पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन द्वारा यह जानकारी दी गई है

बारिश से शहर हुआ पानी पानी


मुजफ्फरनगर । तेज बारिश से शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। शिवचौक और आसपास के इलाकों में भी जलभराव के हालात बन गये। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के लिए भी बारिश खलनायक बन रही है। मैदान में सुबह भरा पानी निकालने के बाद शाम की बारिश से फिर दलदल बन गयी है। शहर के तमाम मोहल्ले पानी में डूब गए।

गौरव टिकैत ने मुस्लिम समाज की बैठक में कई महापंचायत में अनुशासन की अपील


मुजफ्फरनगर । मुस्लिम समाज की बैठक में बोलते हुए युवा भारतीय किसान यूनियन नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि हम सबको मिलकर 5 तारीख  को बुलाई गई संयुक्त मोर्चे की पंचायत को सफल बनाना है। यह पंचायत केवल किसानों की पंचायत नहीं है। यह गरीब, मजदूर ,व्यापारी ,नौकर पेशा सभी लोगों  के लिए है । केन्द्र की वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान है।

चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि हमें पूरे अनुशासन के साथ इस बड़े आंदोलन को सफल बनाना है 5 तारीख को लगभग 500 ढाबे लगाए जा रहे हैं जिससे पंचायत में पहुंचने वाले लोगों के भोजन की व्यवस्था हो सके, उनके स्वागत की व्यवस्था हो सके, इस व्यवस्था में हम सब जनपद वासियों को मिलकर सहयोग करना है। लखनऊ से पहुंचे किसान नेता हरिनाम सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती इतिहास बनाने की धरती है ।इस केंद्र  की निकम्मी सरकार को मुजफ्फरनगर की धरती से ही उखाड़ने का काम शुरू होगा। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने 5 तारीख की पंचायत में सभी भाइयों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। युवा साथियों नेता चौधरी दिगंबर सिंह ने का कि इस पंचायत में युवाओं की भागीदारी बहुत बड़े स्तर पर होगी अब युवा अपना मन बदल चुके हैं और इतिहास लिखने को आतुर है।

किसान चिंतक कमल मित्तल ने आज किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को एक नया संबोधन देते हुए कहा कि अब इतिहास में चौधरी राकेश टिकैत को किसान नेता के रूप में ही नहीं एक जननायक के रूप में जाना जाएगा । श्री कमल मित्तल ने वक्ताओं से अपील की कि अब आप अपने  संबोधन में चौधरी राकेश टिकैत को जननायक  राकेश टिकैत कहकर संबोधित करें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम के आयोजक काजी जाकिर ने अतिथियों का स्वागत करते आश्वासन दिया कि हमारा समाज 5 तारीख को  पंचायत को सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति के साथ आपके साथ रहेगा ।

3 सितंबर व्यापारी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

 




मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया नई मंडी स्थित माडी की धर्मशाला मे आज अखिल भारतीय व्यापार मंडल रजि0 द्वारा व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री व्यापारी नेता संजय मित्तल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान जिला मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र काटी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही 5 व्यापारी भाइयों को व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन अग्रवाल पटाखा, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, नई मंडी अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, राजेश गोयल, विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 
 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा की गई तथा संचालन जिला प्रभारी राजेंद्र सिंगल व नगर युवा महामंत्री डॉ पुनीत सिंगल ने किया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया तथा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल पूरे राष्ट्र में 3 सितंबर को व्यापारी दिवस मनाता आ रहा है तथा जिस प्रकार सरकार द्वारा अनेकों दिवस जैसे मजदूर दिवस बाल दिवस पर्यावरण दिवस शिक्षक दिवस सेना दिवस आदि आदि अलग-अलग तबकों को पहचान देने के लिए बनाए जाते हैं उसी प्रकार 24 घंटे समाज में काम करने वाले व्यापारी व सरकार को राजस्व देने वाले व्यापारी के लिए 3 सितंबर व्यापारी दिवस की घोषणा सरकार द्वारा की जानी चाहिए जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि व्यापारी की हालत बहुत पहले ही बहुत देनी है है कुछ तो करोना काल के चलते वैसे ही व्यापारी सड़क पर आ गया है हमारी सरकार से मांग है कि करुणा काल में मारे गए व्यापारियों को भी सरकार से मदद मिली चाहिए करोना काल में भी व्यापारी ने पूरी समाज की सेवा की है कभी भी देश में कोई भी आपदा आती है तो व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उस आपदा से निपटने के लिए सरकार का पूरा सहयोग करता है *व्यापारी दिवस पर नगर के पांच* *व्यक्तियों को भी सम्मानित* *किया गया 1. सतपाल* *जैन2. सुभाष मित्तल3.* *वीरेंद्र अरोरा4. हर्षवर्धन* *अग्रवाल5. मोहनलाल* *मित्तल को* सम्मानित किया गया
 *व्यापार मंडल के माध्यम से छह* *प्रमुख मांगे सरकार से मांगी गई* 
1 सभी दिवसों की तरह व्यापारी को सम्मान सुरक्षा और समस्याओं से समाधान के लिए देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए
2. शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से जिस प्रकार विधान परिषद सदस्य चुने जाने का संवैधानिक अधिकार शिक्षकों एवं स्नातकों को है उसी प्रकार पंजीकृत व्यापारियों में से व्यापारी चुनकर विधान परिषद भेजा जाए यह अधिकार प्राप्त हो
3 देश व प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू हो
4. महंगाई पर नियंत्रण के लिए डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए
5. वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की सभी खामियों को दुरुस्त करते हुए अर्थ जल्द स्थगित रखा जाए
6. देश एवं प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार को इंस्पेक्टर राज एवं लालफीताशाही से पूर्णतया मुक्त रखा जाए
 व्यापारी दिवस में संजय मित्तल राजेंद्र सिंघल महेश चौहान प्रमोद त्यागी राकेश धींगरा इंद्रसेन बिंदल जनार्दन शर्मा परम कीर्तन जय पाल शर्मा नरेश अरोरा सचिन अग्रवाल गौरव जैन अंशुमन अग्रवाल डॉ अमित बंटी बाबा रामपाल सिंह अमित रायसेन अनुराग सिंघल आशुतोष गुप्ता मुदित जैन मदन बंसल राकेश सैनी दिनेश बंसल अजय गर्ग सरदार प्रताप सिंह महमूद आलम भानु प्रताप विवेक गर्ग राजेश गोयल कप्तान सिंह नागपाल विनोद वर्मा नितेश वर्मा राजकुमार बक्शी मनोज शर्मा अमित गर्ग शहजाद महमूद आलम अजय गोयल विकास मोहन आदि काफी व्यापारी उपस्थित थे

किसानों की सेवा में जुटे सिख समुदाय के लोग




मुज़फ्फरनगर । 5 सितम्बर को मुज़फ्फरनगर राजकीय इंटर कालेज में होने जा रही किसान महा पंचायत को लेकर जंहा  सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है वहीं किसान पंचायत में विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों के लिए मुज़फ्फरनगर सिख समाज ने व्यापक पर तौर खाने पीने के साथ साथ रहने और मेडिकल कैम्प लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। मुज़फ्फरनगर सिख समाज ने दूर दराज़ से पंचायत में आने वाले किसानों के लिए सभी गुरुद्वारों और स्कूल कालेजों में लंगर शुरू कर दिया है। खास बात ये है गुरुद्वारों में आज से शुरू किये गए लंगर में खाना बनाने की अत्याधुनिक मशीने लगायी गयी है। जिसमे रोटी बनाने की विधुत मशीन और आटा गूथने की मशीन भी लगायी गयी है। सिख समाज के महिलाये गुरुद्वारों में बड़ी सेवा भाव से खाने की चीजें बना रही है। तो वंही सिख समाज के घर घर से एक एक व्यक्ति गुरुद्वारों में किसानों की सेवा में लगा हुआ है।

वही अब लगातार 24 घण्टे गुरुद्वारा में लंगर चलेगा अभी तक हजार के करीब लोग भोजन ग्रहण कर चुके हैं और लगातार सिख समुदाय अपनी तैयारियां कर रहे हैं। सिख समुदाय के लोगों ने कहा है कि हम तन मन धन से 5 तारीख को होने वाली किसान पंचायत में अपना मुज़फ्फरनगर का सिख समुदाय समर्थन देता है।

मिशन शक्ति में दी कानूनी जानकारी


मुज़फ़्फ़रनगर । मिशन शक्ति फ़ेस 3 अभियान के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज व ब्लॉक मोरना के ग्राम बेहड़ा थ्रू, जौली, मोरना एवं भोपा में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न क़ानूनों तथा अन्य प्रावधान जिसमें कार्यालय में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, छेड़-छाड़, बलात्कार, यौन हिंसा, यौन शोषण, दुर्व्यवहार, शारीरिक उत्पीड़न तथा बाल विवाह, भेदभाव, बाल श्रम आदि पर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज में श्रीमती सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को क़ानूनी प्रविधानो की जानकारी प्रदान कराई गई है। घरेलू हिंसा इत्यादि चीज़ों पर चर्चा की गई। श्रीमती बीना शर्मा जी बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष द्वारा महिला  हेल्पलाइन नंबर -101 102 108 112  181  1076  1090 एवं 1098 के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ब्रिजेश कुमार जी द्वारा बालिकाओं को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश कुमारी जी द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण हत्या इत्यादि विषय पर चर्चा की गई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती सलोनी रस्तोगी जी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी श्री ब्रजेश कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉक्टर राजीव बाल कल्याण समिति सदस्य, होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान, राजेश कुमारी वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य, श्रीमती शैलजा अध्यापक इत्यादि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक का अयोजन

 


मुज़फ्फरनगर । जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में जिला अधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह जी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गईए जिसमे कोविड संवेदीकरणए ज्वर पीड़ित व्यक्तियोंए कोविड एवं क्षय रोगो के लक्षण से युक्त व्यक्तियोंए बच्चों के नियमित टीकाकरणए गर्भवती माताओं का पंजीकरण एवं विशेष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण कराए जाने एवं डोर टू डोर उक्त सभी व्यक्तियों के लाइन लिस्टिंग कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिकाध्पंचायत को निर्देशित किया कि समस्त वार्ड एवं ग्राम पंचायतों में विशेष कार्य योजना बनाकर सफाई अभियानए सड़कों के गड्ढों को भरा जाए तथा समस्त स्ट्रीट लाइटों को अभियान चलाकर सही करायी जाएं। इसी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों का निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लिया जाये कि सभी सार्वजनिक संपत्तियों जैसे स्कूलए ग्राम सचिवालय इत्यादि पर नियमित रूप से साफ सफाईए कूड़े का निस्तारणए पेयजल की व्यवस्था एवं कहीं पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो पाये तथा बुखार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़कावए फागिंग एवं सेनेटाईजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी  आलोक यादव ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में प्ड।ध्छप्ड। के प्राईवेट चिकित्सों से संपर्क स्थापित कर अधिक दिनों तक ज्वर से पीडित रहने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त कर उनकी भी लाईन लिस्टिंग करा लें तथा 45़ वर्ष से अधिक व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु वोटर लिस्ट के माध्यम से परीक्षण कर लिस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त स्कूलों की साफ.सफाईए भवन की मरम्मतए विद्यालयों में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हों यह सुनिश्चित कर लें। जल निगम के अधिकारियों  को निर्देशित किया गया कि पानी की टंकियों की साफ.सफाईए ब्लीचींग पाउडर एवं हैडपंप में दवाइयों का इस्तेमाल कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी उपलब्ध करायें। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माहए आजादी का अमृत महोत्सव एवं जल जीवन मिशन के अंर्तगत गोष्ठीए परिचर्चा एवं जागरुकता मिशन के साथ प्रचार.प्रसार भी व्यापक स्तर पर कराया जायें।

विधायक विक्रम सैनी एक दंगे के मामले में कोर्ट में पेश हुए

 


मामले में अभियोजन की ओर से विवेचना अधिकारी के बयान दर्ज हुए 

मुज़फ्फरनगर । 2013 में कवालकांड के बाद के कार फुकने के मामले में आज विशेष अदालत एमपी एमएलए  कोर्ट में भाजपा विधायक विक्रम सैनी पेश हुए अभियोजन की ओर से  विवेचक संपूर्णनद के बयान दर्ज किए गए । बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भारत वीर अहलावत ने जिरह की विशेष अदालत के ज़ज़ गोपाल उपाध्यय ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर नियत की है ।

शुक्रताल आश्रम में बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला ...एक ओर पीड़ित के बयान दर्ज हुए

file photo

मुज़फ्फरनगर । शुक्रताल में गोड़ीय मठ आश्रम में मिज़ोरम व  त्रिपुरा के बच्चों के साथ यौन शोषण करने के मामले में आज पोक्सो अदालत में एक ओर पीड़ित के बयान दर्ज किए गए । पोक्सो  कोर्ट के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी ने 21 सितंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट में आरोपी आश्रम संचालक भक्ति भूषण महाराज  उसके शिष्य किशन मोहन दास पेश हए ।

गत 9 जुलाई को शुक्रताल में आश्रम के दस बच्चों को  मुक्त कर उनका डाक्टरी परिक्षण कराया गया था । जिस में योन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आने पर आश्रम के संचालक  भक्ति भूषण महाराज  उसके शिष्य किशन मोहन दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।  बाद में पुलिस ने कई संगीन धाराओं में आरोप पत्र  अदालत में दाखिल  किया था ।

रामपुर तिराहा कांड 27 वर्ष पुराने मामले में सुनवाई पुनः 17 सितंबर तक स्थगित


मुज़फ्फरनगर । गत दो अक्टूबर 1994 में उत्तराखंड आंदोलन के  दौरान पुलिस फायरिंग व बलात्कार की घटना के मामले में पुलिस कर्मचारी रहे मिलाप व वीरेंदर के विरुद्ध सीबीआई ने लूट बलात्कार  का मामला दर्ज किया था ।

आज विशेष कोर्ट पोक्सो की ज़ज़ की अदालत में  पेशी हुई लेकिन गवाह के बयान दर्ज नही हो सके मामले की सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित हो गई ।

ब्राह्मण समाज ने भी दिया किसान पंचायत को समर्थन



मुजफ्फरनगर । गांव बिरालसी में दिनेश शर्मा जी के आवास पर ब्राह्मण समाज की एक पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें आने वाली 5 तारीख को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए ब्राह्मण समाज ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया और भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज महापंचायत में लेगा भाग मास्टर विष्णु दत्त शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज को अब अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष मास्टर दिनेश शर्मा ने की और संचालन मांगेराम शर्मा जी ने किया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा विनोद शर्मा रविन्द्र शर्मा दिनेश कुमार सन्दीप शर्मा बृजपाल शर्माआदि सेकड़ो लोग मौजूद रहै और एक भंडारा समाज की तरफ से भी लगाया जाएगा



राकेश टिकैत ने दिया मंत्री संजीव बालियान के लिए ये बयान, जानिए क्या कहा


 नई दिल्ली /मुजफ्फरनगर। शहर में 5 सितम्बर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर पूरे देश की निगाहें मुजफ्फरनगर पर टिकी हुई हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान को लेकर बडा बयान दिया है।

गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने किसी राजनीतिक दल के गठन के सवाल पर कहा कि वह ऐसी बीमारी नहीं पालते। उन्होने कहा कि पूरा मुजफ्फरनगर किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

केंद्रीय मंत्री ओर मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान को लेकर जब राकेश टिकैत से पूछा गया कि ष्वह भी तो मुजफ्फरनगर के ही हैए जिन्होने कहा था कप्तान साहब बीच में से हट जाओष् तो उन्होने कहा कि लोग तो उनके घर पर भी जाएंगे। लोग खाना उनके घर पर खाएंगे ओर करेंगे पंचायत। उन्होने कहा कि लोग उनके घर पर जाएंगे तो उनकी जिम्मेदारी है कि वह लोगां का स्वागत करे।

उन्होने कहा कि घर पर आए अपने मेहमान को कोई ऐसे थोडा ही नाराज कर देगा। सबकी जिम्मेदारी है। जिसके घर पर लोग जाएंगे खाना.पीना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप उनके आवास पर जाकर देख लेना। वह भट्टी चढवाएंगे ओर लोगों को खाना खिलाएंगे।

तमंचा धारी महिला सिपाही ने दिया इस्तीफा

 


आगरा। तमंचे सहित सोशल मीडिया पर चर्चित हुई महिला सिपाही ने इस्तीफा दे दिया है

पिछले दिनों वह चर्चा में आई थी। हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं...। बैक ग्राउंड में यह म्यूजिक, हाथ में रिवॉल्वर। आगरा की सिपाही प्रियंका मिश्रा का बनाया यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर छा गया तो महकमे ने कार्रवाई की, उनको लाइन हाजिर कर दिया गया। अब वह इंस्टाग्राम एकाउंट पर कमेंट से परेशान हैं। इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। कारण लोगों के कमेंट से परेशान होना लिखा है। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि सिपाही और उनके परिजनों से बात की जाएगी। 

मूलरूप से कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। थाना एमएम गेट में तैनात थीं। इंस्टाग्राम पर उनके एकाउंट पर अब तक वह 90 वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। कुछ वीडियो पुलिस की वर्दी में भी बनाए हैं। दो वीडियो में वह असलाह का प्रदर्शन कर रही थीं। बैक ग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था।


जिले में किसान महापंचायत के दौरान ऐसे होगा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

 


मुजफ्फरनगर। आगामी 5 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत के दौरान शासन एवं प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतने के लिए तैयार नहीं है। 

मेरठ जोन के आईजी राजीव सब्बरवाल स्पष्ट किया है कि जिले में पुलिस फोर्स का जबरदस्त इंतजाम रहेगा शहर के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी तरीके से नजर रखी जाएगी। पंचायत स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। शासन द्वारा ट्रेनी आईएएस, आईपीएस के साथ जिले में मौजूद रह चुके पुराने धुरंधर पुलिस अधिकारियों को भी जिले में तैनाती दी है। निकटवर्ती जिलों में जहां से पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाएं लगती है उन जिलों में भी पुलिस फोर्स के साथ रूट डायवर्जन का मैप तैयार किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा इस किसान महापंचायत को लेकर रोड मैप जारी किया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार भी पूरी मुस्तैदी के साथ किसान महापंचायत को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।

प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर जनपद में पांच सितंबर को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि इसके लिए जोन के सभी जनपदों से पुलिस फोर्स जनपद में उपलब्ध रहेगा। वहीं, जनपद के देहात क्षेत्रों के साथ ही पुलिस लाइन का अतिरिक्त पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा। इसके साथ ही छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ और पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहेगा।

डीआईजी सहारनपुर पहुंचे पंचायत स्थल पर, लिया जायजा



 मुजफ्फरनगर। शहर के जीआईसी मैदान में 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर है और लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मोनिटरिंग कर रही है। दिन निकलते ही डीआईजी डॉक्टर प्रितिनेन्द्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ जीआईसी मैदान पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की और दिशा निर्देश भी दिए। डीआईजी के साथ एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वहीं पुलिस प्रशासन किसान पंचायत को लेकर कोई भी रिश्क नहीं उठाना चाहता इसलिए लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आला अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।।

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई

 


मुजफ्फरनगर । आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मुजफ्फरनगर में बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल द्वारा आज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर एवं कोविड-19 से बच्चों के बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह सामग्री जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को उनके द्वारा भेंट की गई। कार्यक्रम के समय बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, संस्था प्रभारी आशाराम, समाजसेवी प्रवीन दहिया , जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल को धन्यवाद दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा संस्था में निवासरत किशोरों से वार्ता भी की गई तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। संस्था में इस समय 30 किशोर न्यायलय के आदेशानुसार निवासरत हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 03 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 07:44 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र -पुनर्वसु शाम 04:42 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 10:10 तक तत्पश्चात वरीयान*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:23* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी पर्युषण पर्व प्रारंभ- चतुर्थी पक्ष (जैन)*    

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता लाने हेतु* 🌷

🔥 *सोते समय किसी सफेद कागज में थोडा-सा कपूर रखें और प्रात: उसे घर से बाहर जला दें | इससे घर में शांति के साथ आर्थिक सम्पन्नता आती है |*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 


🌷 *चिंता, चिडचिडापन व तनाव कम करने हेतु* 🌷

 👉🏻 *जो व्यक्ति स्नान करते समय पानी में ( 5 मि.ली.) गुलाबजल मिलाकर ‘ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |’ यह मंत्र बोलते हुए सर पर जल डालता है, उसे गंगा-स्नान का पुण्य होता है तथा साथ ही मानसिक चिंताओं में कमी आती है और तनाव धीरे-धीरे दूर होने लगता है, विचारों का शोधन होने लगता है, चिडचिडापन कम होता है तथा वह अपने – आपको तरोताजा अनुभव करता है |*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *इससे आपके घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी* 🌷

💥 *संध्या के समय घर में किसीको सोना नहीं चाहिए | उस समय घर के प्रत्येक कक्ष में कुछ देर के लिए रोशनी अवश्य कर दें | यदि सम्भव हो तो बीमार व्यक्ति भी भले बिस्तर पर ही सही, निद्रा त्यागकर बैठ जाय | सभी लोग मन-ही-मन भगवन्नाम का सुमिरन करें | इससे घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है |*

🙏🏻 *


📖 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन खुश होगा और आपके घर व व्यापार दोनों जगह विलासिता पूर्ण माहौल रहेगा, जिसका आप लुत्फ उठाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ आने से आपको संतुष्टि का अनुभव होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें जीवन सथी का आज आपको साथ भरपूर मिलेगा। आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर भी खर्च करेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको अनियंत्रित खानपान से बचना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापार में भी आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपके लिए लाभ से ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आप अपने व्यापार की कुछ नयी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आरंभ करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी जमीन की खरीदारी में अपने धन का निवेश कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित कष्ट है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसमें सफलता प्राप्त होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके निजी संबंध प्रेम और सहयोग रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने का मन बनाया है, तो आज उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। माता पिता के सहयोग से किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार की कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा व आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में हो सकता है। आज आप अपने पुराने कर्जा उतारने में सफल रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है,तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त होता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में आज आपके साथी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। माता जी के साथ यदि आपकी कोई असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह भी आज समाप्त होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आज व्यापार में आपने किसी डील को फाइनल किया है, तो आज वह आपका कोई नुकसान करवा सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग भी आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति को शामिल करना चाहते हैं, तो उसके बारे में चर्चा करें, नहीं तो आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, कहीं दूसरे इसमे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों का उतना ही साथ दे, जितना सही हो। व्यापार में आज एक के बाद एक काम आपके हाथ में आते रहेंगे, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो उसे ही पहले करें और बाकी कार्य को भी लंबे समय के लिए ना टालें। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में आज एक के बाद एक लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसके कारण आपका दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन आपको यह समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन के होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण आपको किसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला रहेगा। आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। आज आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको भला बुरा भी सुनने को मिल सकता है, लेकिन उसे आपको चुपचाप ही सुनना होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी अतिथि के घर जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप अपने घर व व्यापार के लिए कुछ उम्मीदें को सजा कर रखेंगे, जिनके पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ आज किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।



 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

कृष्ण कुमार होंगे जिले के नए एएसपी

 


लखनऊ ।मेरठ में आईपीएस प्रशिक्षु पीरियड में अपनी आक्रामक अंदाज में कार्यप्रणाली का लोहा मनवाने वाले आईपीएस 2018 बैच कृष्ण कुमार जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर एएसपी किए गए आज तैनात,आपको बताते चलें यह वही आईपीएस है जिसने उत्तर प्रदेश के टॉप मोस्ट इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो,योगेश भदौडा, भूपेंद्र बाफर के आलीशान बंगले एवं जमीनों को जमीनोजद्द कर दुर्दांत अपराधियों के जेहन में भरी थी दहसत,5 सितंबर को महापंचायत से पहले यह आईपीएस ऑफिसर जनपद मुजफ्फरनगर में अपनी आमद कराकर फिर अपनी कार्यप्रणाली से एक बार जनपद मुजफ्फरनगर के आवाम पर दमदार छाप छोड़ने की रीति रही है।

महिला सिपाही के इश्क में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर घर में ही दबा दी लाशें



ग्रेटर नोएडा। एक सिरफिरे आशिक ने एक महिला कांस्टेबल के प्यार में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर लाशें घर में कर दीं दफन कर दी। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। जनपद कासगंज पुलिस ने बिसरख क्षेत्र में एक घर की खुदाई करके तीन नर कंकाल बरामद किए हैं। यह खौफनाक वारदात चिपियाना बुजुर्ग की पंच विहार कॉलोनी में हुई। पुलिस ने ज़मीन में दफ़न 3 कंकाल खुदाई के दौरान बरामद किए। पुलिस की मौजूदगी में फावड़े और अन्य उपकरण की मदद से उस जगह खुदाई की गई जहां आरोपी ने पत्नी और दो बच्चों के शव को दफनाया था। खुदाई में मिले 3 कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। 

एसीपी बिसरख ने बताया कि डीएनए जांच में ही पुष्टि हो पाएगी कि कंकाल आरोपी की पत्नी और दोनों बच्चों के हैं। इस घटना ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को दहला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग गांव के पास पंच विहार कालोनी है। यहां रहने वाला राकेश अक्सर कालोनी के लोगों के साथ झगड़ा करता था। उसका पत्नी रत्नेश के साथ व्यवहार भी गुस्से वाला रहता था। कई बार उसका पत्नी से विवाद भी होता रहता था। उसके बच्चे अवनी और अर्पित माता-पिता की लड़ाई शांत करवाते रहते थे। कालोनी के लोगों ने भी दंपती के बीच कई बार विवाद शांत कराया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि राकेश एक महिला पुलिसकर्मी के प्यार में पागल हो चुका है। हालांकि यह बात आरोपी ने अपने दोस्तों को पहले ही बताई थी। 

यूपी पुलिस की महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में जनपद आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में तैनात है। उसके प्यार में पागल राकेश ने अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को ग्रेनो वेस्ट में अपने घर के अंदर बेसमेंट में दफना दिया था। किसी को पता न चले इसके लिए बेसमेंट के ऊपर सीमेंट की दीवार बनवा दी थी। अब 3 साल बाद जनपद कासगंज पुलिस की सक्रियता के चलते हत्या का राज खुला है। 

एसीपी बिसरख योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश ने 2018 में पत्नी और बच्चों की हत्या की थी। उसने खुद की भी मौत का नाटक रचा था। मामले की जांच कर रही जनपद कासगंज की ढोलना पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी राकेश की शादी 2012 में एटा की रहने वाली रत्नेश से हुई थी। राकेश उससे शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन परिवार के दवाब में आकर रत्नेश से शादी करनी पड़ी। राकेश का पहले से ही गांव की रहने वाली रुबी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस समय वह यूपी पुलिस की कांस्टेबल है और जनपद आगरा में ताज़महल की सुरक्षा में तैनात है। रूबी की पुलिस में भर्ती 2015 में हुई थी। पुलिस के मुताबिक रूबी राकेश पर शादी करने का दवाब बनाने लगी। 

राकेश ने 14 फरवरी 2018 को चिपियाना बुज़ुर्ग में स्थित अपने घर में पत्नी और दोनों बच्चों को मार डाला। उस समय उसकी बेटी अवनि 2 वर्ष और बेटा अर्पित 3 वर्ष का था। आरोप है कि वारदात में राकेश के पिता बनवारीलाल, मां इंद्रवती, भाई राजीव और प्रवेश भी शामिल थे। आरोपी चिपियाना बुजुर्ग गांव के पंचविहार कालोनी में रहता था। 

आरोपी राकेश ने 25 अप्रैल 2021 को अपने दोस्त का मर्डर कर दिया था। उसके शव के पास अपना आधार कार्ड और एलआईसी के कागज रख दिए ताकि पुलिस को यह पता चले कि उसकी हत्या हुई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पहचान छिपाकर किसी दूसरे स्थान पर रहने लगा। जांच के बाद एटा पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की तो उसने पत्नी और दो बच्चों की हत्या का भी राज उगल दिया। 

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश का पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद से जनपद कासगंज से रिटायर हुआ था। वह भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल था। कासगंज की थाना ढोलना पुलिस ने आरोपी के पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है और जांच कर रही है। पुलिस ने राकेश और रत्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश की शिनाख्त पर ही बुधवार की देर रात उसके घर से खुदाई करके तीन नर कंकाल निकाले गए हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न


मुजफ्फरनगर । भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन  किया गया। जिसमें रुपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री मुख्य अतिथि, सुंदर पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा उपस्थित थे।  इसका संचालन मनोज पांचाल महामंत्री एवं जयकरण गुज्जर द्वारा किया गया। वहां पर उपस्थित पिछड़ा मोर्चा की जिले की नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे से अपना परिचय कराया और भारतीय जनता पार्टी के लिए आगामी चुनाव में बढ़ चढ़कर पिछड़ा वर्ग का वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने का संकल्प लिया ।

रुपेंद्र सैनी  क्षेत्रीय  महामंत्री,  सुंदर पाल जिलाध्यक्ष,  विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, रोहतास पाल जिला उपाध्यक्ष  ने नवगठित टीम को बधाई दी एवं उनका संबोधन कर उनको भविष्य मे आने वाले इलेक्शन में किस तरह से काम करना है बता कर संबोधित किया और कहां आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है इसलिए हमें बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

भारतीय जनता पार्टी  के शीर्ष नेतृत्व नरेंद्र मोदी जी एवं आदित्यनाथ योगी जी द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के लिए अनेकों कार्य किए हैं जिसके बारे में हमें पिछड़ा वर्ग की हर जाति को बताना है। इस कार्यक्रम में सचिन प्रजापति  मंत्री, रवि कांत प्रधान कार्यालय प्रभारी, अमित बंजारा उपाध्यक्ष, धीर सिंह प्रधान उपाध्यक्ष, अमित धर्मा मंत्री, वीरसेन चेयरमैन, अमित उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुबोध सैनी उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा मंत्री, मांगेराम पाल कोषा अध्यक्ष, विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप रोधिया प्रजापति, नरेंद्र सिंह प्रजापति, मोनू कोहली, अनमोल कपासिया का आदि लोग उपस्थित थे। 

किसान महापंचायत के दौरान जिले में तैनात रहेंगे पुराने पुलिस के धुरंधर

 


मुज़फ्फरनगर । 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत सुरक्षा व्यवस्था सुचारु कराने के लिए मुज़फ्फरनगर में तैनात रह चुके दबंग श्रवण कुमार सिंह , संजीव बाजपेई , पीपी सिंह , चमन सिंह चावड़ा , अरुण कुमार सिंह और शिवराम यादव की कल से पुलिस मुख्यालय की तरफ से ड्यूटी लगा दी गयी है। मेरठ जोन के जनपद सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर आदि का फोर्स किसान महापंचायत में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया जाएगा। इसके अलावा छह कम्पनी पीएसी व आरआरएफ को सुरक्षा के लिए जनपद में भेजा जाएगा। कई ड्रोन कैमरे, शहर में एंट्री के प्रमुख चौराहों बुढाना तिराहा, रामपुर तिराहा, वहलना चौक, जानसठ रोड ओवरब्रिज, भोपा रोड ओवरब्रिज, पचैंडा रोड आदि पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोई वाहन बिना पुलिस की नजर के शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

इन इलाकों में दो दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 


मुज़फ्फरनगर। 04 सितंबर काे 132 के.वी भाेपा राेड पर 33 के.वी लाइन गांधी कालाेनी एवं पचेडां राेड के केबिल का कार्य किया जायेगा एवं दिनांक 06 सितंबर काे लाइन के डिसमेटंल का कार्य किया जायेगा. जिसके कारण 4 एवं 6 सितंबर काे समय लगभग 8:00 से 11:00 तक गांधी कॉलोनी सब स्टेशन एवं पचेंडा रोड सब स्टेशन एवं जिला अस्पताल सब स्टेशन की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। जिसके कारण गांधी कॉलोनी, भोपा रोड, द्वारकापुरी, नई मंडी, अंकित विहार, बच्चन सिंह कॉलोनी एवं लद्धावाला की सप्लाई बाधित रहेगी।

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने किया श्रीमोहन तायल का अभिनंदन


मुजफ्फरनगर । आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड के बैनर तले व्यापारियों के द्वारा दिए गए सम्मान के लिए श्रीमोहन तायल ने आभार जताया। 

सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू की अध्यक्षता एवं महामंत्री राजू रहेजा के संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक स्वच्छ भारत अभियान विभाग बृजेश दीक्षित, अरुण सपरा, संजय गोयल, कपिल मित्तल, संजय मित्तल, शिवकुमार त्यागी, सचिन जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोरोना शहीद चिकित्सकों किया नमन



मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ मैनकाइंड फार्मा ने-डॉ राजीव शर्मा, विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी और डॉ वी के शर्मा, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी जो कोरोना शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने घातक वायरस के खिलाफ अपनी जान गंवाई।

उनकी स्मृति और समाज में जबरदस्त योगदान के लिए क्रमशः 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने इस अमूल्य योगदान की सराहना की ।

भाकियू ने कहा : रविवार को ना आएं शहर, नक्शा किया जारी


मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में चल रही किसान महापंचायत की तैयारियों के बीच भाकियू ने लोगों से अपील की है कि रविवार को शहर में ना आएं। इस बीच एस एस पी अभिषेक यादव ने आज मैदान पर व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस रविवार को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। भाकियू ने महापंचायत के लिए नक्शा भी जारी किया है। 

जीआईसी मैदान में महापंचायत की तैयारी बारिश के कारण प्रभावित हुई, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता इस ठहराव के बाद दोगुनी तेजी से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गये हैं। आज भाकियू नेताओं ने जहां मैदान का निरीक्षण किया, तो वहीं एसएसपी अभिषेक यादव भी पुलिस अफसरों के साथ मैदान पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को परखने के लिए भाकियू नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान भाकियू ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एक दिन किसानों के आंदोलन को दें और संडे के दिन शहर में सड़कों पर न आयें।

बता दें कि 5 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत बुलाई है। इसकी तैयारियों की मुख्य जिम्मेदार गृह जनपद होने के कारण भारतीय किसान यूनियन को दी गयी है। बारिश के बाद मैदान की स्थिति का जायजा लेेने के लिए भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया और वहां पर बारिश के कारण पंडाल में बिगड़ी स्थिति को संवारने का काम शुरू करा दिया गया है। मैदान पर बारिश के पानी के कारण हुए जलभराव के बाद कीचड का आलम है। इसको देखते हुए मिट्टी भराव का काम किया जा रहा है। वहीं आज महापंचायत में तैयारियों और व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव व एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने भी दौरा किया। एसएसपी के साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एसएचओ सिविल लाइन उम्मेद कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक के साथ पार्किंग और अन्य बंदोबस्तों को लेकर चर्चा की।


इस दौरान एसपी सिटी ने बताया कि महापंचायत के लिए आने वाले किसानों के वाहनों को सरकूलर से नहीं आने दिया जायेगा। इसके लिए शहर में अलग अलग स्थानों पर छह पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। इनमें मेरठ रोड पर आईटीआई मैदान, नई मण्डी में नवीन मण्डी स्थल गुड मण्डी, डीएवी काॅलेज मैदान, इस्लामिया इण्टर काॅलेज का मैदान, रेलवे रोड स्थित माल गोदाम और नुमाइश मैदान शामिल हैं। इनके अलावा कहीं भी किसानों के वाहनों को एंट्री नहीं दी जायेगी। इसके साथ ही अन्य सुरक्षा बंदोबस्तों को लेकर भी अफसरों और यूनियन नेताओं की वार्ता हुई। 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत सुरक्षा व्यवस्था सुचारु कराने के लिए मुज़फ्फरनगर में तैनात रह चुके श्रवण कुमार सिंह , संजीव बाजपेई , पीपी सिंह , चमन सिंह चावड़ा , अरुण कुमार सिंह और शिवराम यादव की पुलिस मुख्यालय की तरफ से ड्यूटी लगाई गई है।


गैंगस्टर सुरेंद्र चौहान को नौ वर्ष की सजा


मुजफ्फरनगर । गैंगेस्टर सुरेंद्र चौहान को 9 वर्ष की जेल व दस हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। 

गत 21 जुलाई 2010 को थाना मंसूरपुर  इलाके में अपने साथियों के साथ गिरोह बना कर हत्या आदि घटनाओं पर पुलिस द्वारा  गैंगेस्टर लगाए गए आरोपी सुरेंद्र चौहान को दोषी ठहराते हुए 9 वर्ष की सज़ा व दस हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत गैंगेस्टर राधे श्याम यादव की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी सन्दीप सिंह ने पैरवी की। 

अभियोजन के अनुसार किरणपाल निवासी चांदपुर थाना शाहपुर की 2010 में गोलीमार कर गिरोह ने हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी सुरेंद्र चौहान निवासी उत्तराखंड  व उसके गिरोह के कई साथियों पर गिरोहबंद की कार्यवाही मंसूरपुर  थाने ने की थी। सुरेंदर की फाइल अलग कर सुनवाई शुरू की गई। कोर्ट ने आज गैंगेस्टर के आरोपी सुरेंद्र चौहान को दोषी ठहराते हुए सज़ा सुनाई है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लाइन शिफ्ट करने की साठ लाख की योजना का शुभारंभ किया


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीनाक्षी चौक से रूडकी चुंगी तक विद्युत लाईन शिफ्ट कराये जाने के 60 लाख रूपये की लागत के कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया और विद्युत अधिकारियों के साथ शहर का सघन दौरा कर ट्रांसफार्मर्स को शिफ्ट करने के निर्देश दिये।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ अपने विधान सभा क्षेत्र के मीनाक्षी चौक, सिटी सैंटर से लेकर शिव चौक होते हुए रूडकी चुंगी, अस्पताल तक तथा शिव चौक से महामना मालवीय इंटर कॉलेज तक सडक का चौडीकरण एवं सौन्दर्यकरण हेतु विद्युत लाईनें, ट्रांसफर्मर्स, खंभें शिफ्ट किये गये हैं जिसकी लगभग 60 लाख रूपये की लागत के कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने महावीर चौक बिजलीघर के निकट रोड पर आ रहे ट्रांसफॉर्मर की प्लिंथ को अन्य स्थान पर रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि रास्ते की चौडाई बढ सके व आने जाने में आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पडे। उसके पश्चात् मंत्री कपिल देव ने जिला अस्पताल के सामने रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को अन्दर की तरफ शिफ्ट करने हेतु निर्देशित किया जिससे आवागमन के लिए सडक की चैडाई बढ जायेगी।

अधीक्षण अभियन्ता नगरीय ई0 बी0के0 मिश्र, अधिशासी अभियन्ता, ई0 ए0के0 वर्मा, ई0 ओ0पी0 मिश्रा एवं नगर क्षेत्र के समस्त उपखण्ड अधिकारी के साथ सघन निरीक्षण करते हुए कपिल देव ने जिला अस्पताल (क्षय रोग विभाग) के सामने रखे ट्रांसफार्मर, होली एन्जिल्स स्कूल के सामने रखे 02 ट्रांसफार्मर व ओमेगा होटल के निकट रखे ट्रांसफार्मर को भी पीछे हटाकर एक प्रकार से सुव्यवस्थित कराये जाने के निर्देश दिये है ताकि विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मंत्री को आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही उक्त सभी कार्यों के प्राक्कलन बनाकर प्रेषित कर दिये जायेंगें।

विद्युत अधिकारियों द्वारा मंत्री कपिल देव को विभाग की रिवेम्प योजना के तहत किये जाने वाले समस्त कार्यों की जानकारी भी दी गयी। रिवेम्प योजना में शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 20 करोड़ के कार्यों की योजना बनाई गयी है जिस पर बहुत जल्द कार्य शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर आकाश गर्ग, यश कपूर, राजकुमार कालरा, राकेश त्यागी, नवनीत कुच्छल, सभासद हनी पाल, अमित बोबी, दयाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...