शनिवार, 4 सितंबर 2021

तानाशाह और निरंकुश है भाजपा सरकार: प्रदीप यादव


मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,भाजपा की योगी सरकार में निरंकुशता,दमन, भ्रष्टाचार से यूपी हर क्षेत्र में बिछड़ गया है। जब भी किसी सरकार ने तानाशाही व निरंकुशता से जनता का उत्पीड़न किया है अधिवक्ता समाज ने ऐसी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर उसको हटाने का काम किया है।

यह विचार सपा कार्यालय पर आयोजित सपा अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली में बोलते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान अधिवक्ताओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए प्रत्येक तहसील में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण,बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बिल्डिंग के लिए धनराशि, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करना सपा सरकार की सभी वर्गों के हितों के कल्याण रखने वाला निर्णय भुलाया नहीं जा सकता।

प्रदीप कुमार यादव ने भारी तादाद में जुटे अधिवक्ताओं से 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। संविधान बचाओ संकल्प रैली की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर ही सबसे पहली जिम्मेदारी संविधान से छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को संविधान के दायरे में रहने के लिए मजबूर करना है। यदि अधिवक्ता समाज ने खामोशी अख्तियार कर ली तो भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं से 2022 में प्रदेश के विकास बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सपा सरकार लाने की अपील की। सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार निरंकुशता के चलते जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है जब भी भाजपा सरकार तानाशाही व दमनकारी फैसले लेती है अधिवक्ता समाज इसके विरुद्ध आवाज उठाने को तैयार रहता है यही संविधान के प्रति जागरूकता अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण फर्ज है।

अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली का संचालन सपा अधिवक्ता सभा जिला महासचिव अंजुम खान एडवोकेट ने किया। सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का जनपद आगमन पर अधिवक्ता सभा के पदधिकारिओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संकल्प सभा को सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश उपाध्यक्ष रिपुसूदन यादव,जितेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष तरुण सौदाई एडवोकेट,लीलाराम एडवोकेट,सन्दीप डबास एडवोकेट,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,गुलबीर सिंह एडवोकेट,संजय मलिक एडवोकेट,सतेंद्र त्यागी एडवोकेट,चौधरी कय्यूम अली एड,नरेश कुमार शर्मा एडवोकेट, संजीव प्रधान एडवोकेट, काजी मौ नईम एडवोकेट,बुरहान कुरैशी एडवोकेट ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से उमेश त्यागी,शिवम त्यागी एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सन्दीप धनगर,आशीष त्यागी,फैजयाब खान एडवोकेट,काजी अरशद,नवेद रँगरेज,सलमान त्यागी,सहित सपा अधिवक्ता सभा के सैकड़ो अधिवक्ता मोजुद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...