गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.10.2023 को जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

MUZAFFARNAGAR : शहर के कूडे से बनेगी बिजली , एडीएम प्रशासन और नीदरलैंड की टीम ने किया निरीक्षण




 मुजफ्फरनगर। शहर के किदवई नगर में बने कूड़े के प्लांट पर नीदरलैंड की जी सी इंटरनेशनल कंपनी डेलिगेशन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा कुड़ा निस्तारण प्लांट का दौरा किया गया ।

मुजफ्फरनगर में लंबे समय से बने हुए कूड़े के ढेर का जल्द ही निस्तारण होगा। जिसके लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसडीएम सदर परमानंद झा ने नीदरलैंड की जी सी इंटरनेशनल कंपनी की टीम के साथ प्लांट का निरिक्षण किया गया । जिसमें नई तकनीक के माध्यम से कूड़ा निस्तारण हेतू वार्ता की गई।

रबी फसलों की एम एस पी पर धर्मेंद्र मलिक ने जताया असंतोष


 मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार ने कल (विपणन वर्ष 2024-25) एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि मसूर (मसूर) के लिए 425 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 रुपये प्रति क्विंटल, जौ के ल‍िए 115 और चने के ल‍िए 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।गेहूं का दाम 2275 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल होगा, जबक‍ि सरसों का दाम 5650 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल होगा।

 धर्मेंद्र मलिक (राष्ट्रीय प्रवक्ता) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कहा किग  रबी फसलों की इस बढ़ी हुई एमएसपी से किसानों का केवल लागत खर्च ही निकल सकेगा। पिछले 10 साल में रबी की प्रमुख फसलों का #MSP दोगुना भी नहीं हुआ। फिर किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी? चने का MSP इस साल सिर्फ 1.96% बढ़ा है। बढ़ती लागत और घटता मुनाफा खेती को घाटे का सौदा बनाते हैं। किसानो को उचित लाभकारी मूल्य मिलना उनका अधिकार है लेकिन मुद्रास्फीति दर को नियंत्रित करने के लिए किसानो को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

हालाकि गेहूं के।समर्थन मूल्य में पिछले दस वर्षों में सबसे  अधिक वृद्धि हुई है। 

भारत सरकार के पास किसानो को लागत पर 50% जोड़कर लाभकारी मूल्य घोषित कर डॉ एमएस स्वामीनाथन जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर था जिसे भारत सरकार ने खो दिया है। 

बस में बैग से नकदी उडाने वाला शातिर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बस/टेंपो में यात्रियों का सामान/रुपये/जेवर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टमाइंड व 15 हजार रूपये के ईनामी/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए 45 हजार रूपये व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामाशीष यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.10.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा बस/टेंपो में यात्रियों का सामान/रुपये/जेवर चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड व 15 हजार रूपये के ईनामी चोर अभियुक्त को महावीर चौक पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 हजार रूपये नगद व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.04.23 को वादी श्री मौहम्मद जाहिद पुत्र अब्दुल वहाब नि0 हरसुवाडा थाना नजीबाबाद बिजनौर ने तहरीर देकर थाना सिविल लाइन पुलिस को अवगत कराया कि महावीर चौक बस स्टैण्ड पर बस मे अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के बैग मे रखे रूपये चोरी कर लिये गये है जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग(मु0अ0स0-138/23 धारा- 379/411 भादवि) पंजीकृत करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व अज्ञात अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। विवेचना के दौरान बस व टेम्पों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाला गिरोह प्रकाश में आया। गिरोह के 05 सदस्यों को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा  आज दिनाँक 19.10.23 को गिरोह के मास्टमाइंड अभियुक्त अतीक को गिरफतार किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अतीक पुत्र फकरूद्दीन निवासी मौहल्ला श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।


*बरामदगी-*

✅ 45 हजार रूपये नगद (मु0अ0स0- 138/23 धारा- 379/411 भादवि से सम्बन्धित)

✅ 01 चाकू नाजायज।

 अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया वह इस गिरोह का मास्टरमाइंड है तथा सारी योजनाएं बनाता है। हम लोग बसों व टेम्पों में चढते है तथा घेरा बनाकर यात्रियो के सामान/रूपये/जेवर चोरी करते है और घटना को अंजाम देकर वापस चले जाते है।

गिरफ्तार अभियुक्त अतीक उपरोक्त काफी लम्बे समय से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने ले लिए अपने ठिकाने बदल बदल कर छिप रहा था, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

*अयोध्या हनुमानगढ़ी में नागा साधु की गला दबाकर हत्या*


अयोध्या। थाना राम जन्मभूमि के कटरा चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर में राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास उम्र 44 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर गहरा निशान है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जुटी जांच में। परिसर में ही रह रहे ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही है तलाश। मौके पर रह रहे ऋषभ शुक्ला फरार है। मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी भी  बंद मिला। 1 महीने के अंदर हनुमानगढ़ी पर दूसरी वारदात है। कुछ दिन पहले नागा साधु ने आत्महत्या की थी।  हनुमानगढ़ी क्षेत्र में ही आज हुई हत्या से सनसनी फैल गई। 

ताबड़तोड़ अभियान : खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए


मुजफ्फरनगर । नवरात्रि/ दशहरा पर्व के अवसर पर खाद्य सचल दल की टीम द्वारा सहायक आयुक्त(खाद्य)-।।  डॉ.चमन लाल के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये कुल 07 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये।

शासन के निर्देशानुसार  नवरात्रि/ दशहरा पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में खाद्य सचल दल की टीम द्वारा सहायक आयुक्त(खाद्य)- डॉ.चमन लाल के नेतृत्व में आज दिनांक *19.10.2023* को खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये कुल 07 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

01.ज़हीर मिल्क डेयरी,नसीरपुर रोड सुभाष नगर से-दुग्ध,पनीर व दही।

02.श्री गणेश दुग्ध डेयरी, नसीरपुर रोड सुभाष नगर से- दुग्ध व पनीर।

03.सूर्या दुग्ध डेयरी, नसीरपुर रोड सुभाष नगर से, दुग्ध व दही।

कुल 07 नमूने संगृहीत कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी,श्री मनोज कुमार, श्री राकेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।

*रामपुरी मुजफ्फरनगर में दशरथ केकई संवाद का हुआ सुंदर मंचन*


मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में रात्रि 18 अक्टूबर 2023 को दशरथ के कई संवाद का बहुत सुंदर मंचन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया मंथरा द्वारा कैकई को भड़काना और कैकई के द्वारा दशरथ से प्रभु श्री राम के लिए 14 वर्ष के वनवास का वरदान मांगना और भरत के लिए राज्य मांगने की बहुत सुंदर लीला का मंचन किया गया और प्रभु श्री राम की वन गमन यात्रा प्रारंभ करने की लीला का भी मंचन प्रस्तुत किया गया दशरथ के अभिनय में मंचन निर्देशक नीरज कौशिक ने केकैई का अभिनय ऋतिक कुमार ने किया और गर्ग पेपर मिल केजीएम रतन लाल शर्मा जी समाजसेवी सुरेश रावत जी संदीप चौधरी जी के द्वारा गणेश वंदना कर श्री रामायण जी की आरती वह प्रभु श्री राम की स्तुति और आरती कर मंचन का शुभारंभ कराया गया इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने सभी आगुंतको का और रामपुरी की जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष प्रमोद पाल संरक्षक सत्येंद्र त्यागी निर्देशक विपिन कुमार श्रंगारी रवी धीमन जो कि लक्ष्मण का अभिनय कर रहे हैं शिवम धीमान जो राम जी के अभिनय में है श्याम त्यागी जो माता जानकी के अभिनय में है अभिषेक शर्मा मयंक शर्मा नवीन धीमान बबलू शर्मा राकेश पाल राकेश करी शौर्य सिंह सक्षम त्यागी आदि के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में रामपुरी की जनता उपस्थित रहे। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 19 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 12:31 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र - जेष्ठा  रात्रि 09:04 तक तत्पश्चात मूल*

🌤️ *योग - सौभाग्य सुबह 06:54 तक  तत्पश्चात शोभन*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:51 से शाम 03:18 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:36*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:10*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - उपांग -ललिता पंचमी*

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*

➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*

*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*

➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*

➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*

*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि  ||*

➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*

*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे


पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा, जिनके लिए आप एक सूची बना कर रखें। आपके अपनों की बातों पर ध्यान देना होगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ते देख आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या सकती है। किसी जोखिम भरे मामले को आपको टालना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में  किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको सभी कार्यों में सूझबूझ दिखानी होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। भूमि भवन आदि के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बड़े सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। किसी काम की पहल करना आपके लिए नुकसान दे सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आपको समय से पहले पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन वह अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को धैर्य रखकर निपटाएं। आप भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से पूछताछ अवश्य करें। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कुछ नए लोगों से आप सहज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी कुछ नए परिजनों से मुलाकात होगी। सरकारी योजनाओं से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप  मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आज कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खुशियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी के बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जो आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी कला कौशल से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्य में लगाएंगे। आपके आधुनिक प्रयासों को बल मिलेगा। रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपने यदि अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करेंगे और बिजनेस में आप पूरी मेहनत से कम करें, तभी आप अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। संतान को आपको कुछ समय देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की और अग्रसर हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में  वृद्धि होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती हैं और आप अपनी योजनाओं को सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने बढ़ते खर्चों को भी रोक पाएंगे। लेनदेन के मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें और किसी को धन उधार देने से बचें। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन खुशहाली लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। कारोबार में तेजी बनाए रखें। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी कार्य को करने में संकोच न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। आपको शासन प्रशासन के मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने धन के लिए कुछ योजना बनाकर खर्च करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी स्कीम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा और कोई महिला मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकती है, जिससे आपको बचना होगा। भाग्य को लेकर यदि आपने किसी काम को किया था, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा

कुलदेवी लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली


मुजफ्फरनगर ।  महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी मुज़फ्फरंनगर् के संस्थापक और जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में न्यू मंडी मेहता वलब से प्रातः 11:00 बजे  भव्य मा कुलदेवी लक्ष्मी ओर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की नगर के मुख्य मार्गो से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 

सर्वप्रथम वैश्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मा कुलदेवी लक्ष्मी जी ओर महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई उसके पश्चात शोभा यात्रा का विधिवत अतिथियों के द्वारा शुभारम्भ किया गया। 

जिसमे जिले भर के सेकड़ो गणमान्य व्यक्तीयो ने भाग् लिय शोभायात्रा मेहता क्लब से बिंदल बाज़ार पीठ बाज़ार भोपा रोड, अंसारी रोड,मोती महल,सर्राफा बाज़ार होते हुए भगत सिंह रोड से शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर संपन्न हुई।

रास्ते मै जगह जगह् पर मा कुलदेवी लक्ष्मी ओर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की श्रद्धालुओ के द्वारा आरती की गई तथा वैश्य समाज के द्वारा भण्डारो का आयोजन किया गया। 

मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य( स्नातक) श्री दिनेश गोयल जी, श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप नगर पालिका चैयरमेन , श्री.सुधीर सैनी जी भाजपा जिलाध्यक्ष,गौरव स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता,श्री अंकुर दुआ सदस्य प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया,श्री विवेक बालियान जी प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जी,ललित अग्रवाल  प्रतिनिधि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिलदेव अग्रवाल जी  मुख्य अतिथि  तथा विशिष्ट अतिथिगन श्री सोमांश प्रकाश जी पूर्व विधायक, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी,पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला अग्रवाल,पूर्व चैयरमेन पंकज अग्रवाल जी,पूर्व चैयरमेन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी,राजीव मोहन गोयल उपजा अध्यक्ष,उद्योगपति श्री भीम सेन कंसल जी,श्री सतप्रकाश् मित्तल जी,श्री प्रदीप गोयल जे.ई ,इंजीनियर रजत गुप्ता जी,      श्री सौरभ स्वरूप,श्री अनुज स्वरूप,श्री राघव स्वरूप,श्री सत्यप्रकाश् रेशु जी,श्री विकल्प जैन जी,डॉक्टर एम. एल .गर्ग जी,उद्योगपति विशाल गुप्ता दिल्ली,कमल मितल,व्यापारी नेता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी,श्री संजय अग्रवाल भाजपा नेता राहुल गोयल ,श्री रंजन मित्तल एडवोकेट रहे तथा मुख्य रूप से शोभा यात्रा में शामिल हुए।

वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के बारे मै कहा कि वह सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे उनका जन्म द्वापर युग के अंतिम चरणो मै हुआ था वह भगवान् श्री कृष्ण समकालीन थे उनके पिता राजा वल्लभदेव भगवान श्री राम के पुत्र पुष्कर के वंशज थे वह् सूर्यवंशी राजा मान्धाता के भी वंशज थे महाराजा अग्रसेन ने 18 गौत्र की स्थापना की थी जो ऋषियों के नाम पर आधारित है आप्के 18 पुत्र थे तथा आपके द्वारा १ इंट १ रुपय मुलमंत्र सिद्धांत को स्थापित किया गया।

अतिथीगणो को समिति के द्वारा पगड़ी ,मोतियों की माला,पटका ओर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया!

 शोभा यात्रा  संयोजक , शलभ गुप्ता एड.दीपक मित्तल् सर्राफ ,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,हिमांशु गोयल,मनोज गुप्ता,दीपक गोयल पूर्व सभासद,अमित गुप्ता एडवोकेट,विपिन गुप्ता,मयंक बंसल सर्राफ,लवी गोयल,नवनीत गुप्ता सभासद,शोभित गुप्ता सभासद,प्रियांक गुप्ता सभासद,अंशुमन अग्रवाल,अश्वनी सिंघल,अभिमन्यु गर्ग,विशाल गोयल,गौरव सिंघल,लोकेश कुकड़ा,सुशील कुकड़ा,हरिश गुप्ता,सुदेश गर्ग,मोहित सिंघल एड,शोभित सिंघल,प्रियांशु गर्ग रहे। टाउन हाल पर् आरती महिका गुप्ता सभासद, ने की।नगर के प्रमुख मार्गो और चौराहो पर फूलों की वर्षा की गई!

 शोभायात्रा में वैश्य समाज के गणमान्य अनिल लोहिया,राजेंद्र गुप्ता,,अजय गुप्ता,रोहित गुप्ता,मोहित गुप्ता,अनिल कंसल,कुलदीप मित्तल,राजीव बंसल,प्रवीण गुप्ता,निखिल मित्तल,अमर् महेश्वरी,रजत, अग्रिम सिंघल,अरविन्द गोयल,अभिषेक कुछल, अभिषेक गुप्ता,राहुल गर्ग सी.ए ,गौरव गर्ग सी.ए, नविन सिंघल,सुनील तायल,सुभाष मित्तल,मुकेश,शुभम, अंकुर गोयल,प्रवीण तायल,अक्षित अग्रवाल,देवेश गर्ग,रमित् मितल,शिवा सिंघल,डॉक्टर सुमित गर्ग,डॉक्टर दीपक गोयल,डॉक्टर कमल गुप्ता,नीरज करनवाल,दीपक बंसल,अनुज् सिंघल कुकड़ा,संजय जिंदल,संजय सिंघल,बिट्टू पुरकाजी,सुधीर एरण,पंकज राजवंशी,अलोक एड,प्रशांत एड ,आदि हजारों व्यक्ति मौजूद रहे।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर वनवास लीला का भावपूर्ण मंचन


मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयोजित किये जा रहे 48वें श्री रामलीला महोत्सव के छठे दिवस पर गत रात्रि भगवान श्री राम को अयोध्या से वनवास की लीला का सुंदर और भावपूर्ण मंचन किया गया। वनवास लीला के दौरान राजा दशरथ का प्रभु श्री राम के मोह में व्याकुल होना सभी दर्शकों को भाव विभोर करने वाला साबित रहा।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर के द्वारा बीपी रात श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत वनवास लीला का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलीला महोत्सव में वनवास लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए नगर पालिका परिषद के सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, राहुल पवार, राखी पवार, नवनीत गुप्ता गरिमा गुप्ता एवं सभासद प्रशांत गौतम ने भगवान श्री गणेश की आरती तथा दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला महोत्सव कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन एवं उनकी पत्नी पालिका सभासद सीमा जैन द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन एवं मीणा ऐरन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।

श्री रामलीला महोत्सव में गत रात्रि की लीला का शुभारंभ जनकपुरी से भगवान श्री राम की बारात अयोध्या में प्रवेश करने के भव्य समारोह के साथ हुआ। भगवान श्री राम गुरु वशिष्ट के साथ जनक जननी जानकी मां सीता को स्वयंवर में जीतने के उपरांत उन्हें दुल्हन के रूप में लेकर अयोध्या पहुंचते हैं तो चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल नजर आता है। पूरी अयोध्या में मंगल गान होते हैं। प्रभु श्री राम की बारात का दृश्य सभी को रोमांचित करता रहा इस दौरान गलियों को लाइटों से की गई आकर्षक साज सजा में तब्दील किया गया था। अयोध्या में पूरी तरह से मंगल और आनंद छाया है और सभी को भगवान श्री राम की बारात देखने का मंगल अवसर प्राप्त होता है। माता कौशल्या अपने पुत्र और पुत्र वधू की आरती उतारती है। सभी इस हर्ष को प्रदर्शित करने के लिए नाश्ते और झूमते हैं राजा दशरथ भी परिवार में छाए इस मंगल आनंद के कारण हर्षित नजर आते हैं। राजा दशरथ के अभिनय में रामलीला के मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा ने बहुत ही भावुक अभिनय किया गुरु वशिष्ठ राजेश कुमार अपने अभिनय से सभी को प्रभावित करते रहे। इसके पश्चात देवासुर संग्राम लीला का मंचन भी  रोमांचकारी रहा असुरों के हमले से राजा दशरथ के अपने रण कौशल के कारण जीवन को बचाने वाली महारानी कैकई को राजा दशरथ युद्ध स्थल पर ही दो वरदान मांगने के लिए कहते हैं लेकिन कैकई अपने इन दो वरदान को राजा दशरथ के पास धरोहर के रूप में शेष छोड़ देती हैं। बाद में जब राजा दशरथ गुरु वशिष्ट के साथ विचार विमर्श के उपरांत श्री राम के राज्याभिषेक का ऐलान अयोध्या में करवाते हैं तो दासी मंथरा केके को अपने कपटी विचारों से प्रभावित करते हुए गलत सीख देकर रघुकुल की खुशियों को ग्रहण लगा देती है। महारानी केके राजा दशरथ से अपने दो धरोहर वरदान मांगती है। एक में अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का सिंहासन और दूसरे वरदान में प्रभु श्री राम को 14 वर्ष का वनवास मांगते ही राजा दशरथ व्याकुल होते हैं। प्रभु श्री राम 14 वर्ष के वनवास को शहर से स्वीकार करते हैं और अयोध्या छोड़कर जाने लगते हैं तो उनके साथ माता सीता और उनके अनुज भ्राता लक्ष्मण भी मुनिवेश में अयोध्या छोड़कर वनों की ओर गमन कर जाते हैं। रामलीला महोत्सव के समर्थन के दौरान समस्त कलाकारों ने अपने कला अभिनय के बल पर एक विशिष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया उनके अभिनय की सभी ने तालियां बजाकर प्रशंसा की।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कामिनी भारद्वाज, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इनमें से कई पदाधिकारी मंझे हुए कलाकार हैं, जो रामायण में विभिन्न पात्रों का स्वरूप धारण कर मंचीय प्रस्तुति का दायित्व भी निभा रहे हैं।

बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मौहल्ले में छापामारी

 


मुजफ्फरनगर । खाद्य सचल दल की टीम द्वारा सहायक आयुक्त(खाद्य)- डॉ.चमन लाल के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये कुल 04 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

01. हर्ष किरयाना स्टोर गांधी नगर से-कुट्टू का आटा।

02. सिंघल किरयाना स्टोर गांधी नगर से- सिंघाड़ा का आटा।

03. विकास प्रोविजन स्टोर,गांधी नगर से- सिंघाड़ा का आटा।

04.  राधिका प्रोविजन स्टोर,गांधी नगर से - बाजरे का आटा। कुल 04 नमूने संगृहीत कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। डॉ. चमन लाल सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ने बताया की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्रवाई संपादित की जाएगी। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा, टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी,श्री मनोज कुमार, डॉ. अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।

RAPID RAIL : किराया सूची जारी ,जानिए कितना है किराया



 मेरठ। एनसीआरटीसी ने आखिर बुधवार को रैपिडएक्स ट्रेन के किराये की सूची जारी कर दी है। रैपिडएक्स रेल का किराया जानने के लिए लोग काफी उत्साहित थे। बताया गया कि रैपिडएक्स के प्राथमिकता खंड पर फिलहाल छह कोच की ट्रेनें चलेंगी।


बता दें कि रैपिडएक्स ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक एक आदमी का 50 रुपये किराया लगेगा। जबकि वीआईपी कोच में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक एक आदमी का किराया 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा कस्टमर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी कार्ड) भी बनवा सकेंगे। इस कार्ड को 100 रुपये से बनवाया जा सकेगा। बताया गया कि इस कार्ड में 2000 रुपये तक का रिचार्ज करवाया सकेगा।

एनसीआरटीसी ने सभी स्टेशनों का निर्माण नौ कोच की ट्रेनों के लिए किया है। दिल्ली से मेरठ तक पूरे कॉरिडोर पर परिचालन शुरू हो जाने के बाद अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा सकेंगे।

एक ट्रेन में अधिकतम नौ कोच लगाए जा सकते हैं। फिलहाल छह कोच की ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, एक कोच प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों के लिए और चार अन्य कोच स्टैंडर्ड श्रेणी के होंगे। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक महज 17 किलोमीटर के खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन शुरू होगा


सदर बाजार के रेडीमेड विक्रेता पर जीएसटी का छापा, लाखों की कर चोरी पकड़ी


मुज़फ्फरनगर। जीएसटी विभाग की टीम ने शहर के सदर बाजार स्थित एक रेडीमेड लेडीज कपड़ो के शोरूम में छापा मारा। वंही एक कपड़ों के गोदाम में बझेड़ी में भी जाँच हुई। 19 घंटे तक चली जाँच में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का माल अवैध खरीद का पाया गया। व्यापारी से 15 लाख रुपये का जुर्माना मौके से वसूला।

भारत तिब्बत सहयोग मंच चीन का पुतला फूंकेगा


मुजफ्फरनगर। भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर इकाई ने दिनांक 17 10 2023 को मासिक बैठक का आयोजन आनंद मार्केट में विजय वर्मा जिला अध्यक्ष के कार्यालय किया जिसमें  चीन के विस्तारवाद नीति के विरोध में एक पुतला शिव चौक पर फुकने का निर्णय लिया गया और साथ ही साथ तवांग यात्रा जोकि प्रत्येक वर्ष गुवाहाटी से नवंबर के माह में शुरू की जाती है पर विस्तार से चर्चा हुई और अधिक से अधिक लोगों को तवांग ले जाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस बैठक में संदीप दास, रेणुका शर्मा, विजय वर्मा, विष्णु स्वरूप, पवन छाबड़ा, मनोज पांचाल,  अंकित उप्पल, मुकेश बंसल, कार्तिक, प्रिंस, नीतेश बक्शी, नारंग आदि लोग उपस्थित थे।


नगर पालिका के गेट पर लगी फ्लेक्सी का मामला कोतवाली पहुंचा

मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन सर्व के पदाधिकारी को लेकर नगर पालिका के गेट पर लगी फ्लेक्सी का मामला कोतवाली पहुंच गया।  नगर कोतवाली में दी तहरीर में भाकियू सर्व नेताओं ने भाजपा नेता पर फ्लैक्स ढकने का आरोप लगाया है। 

जनपद मुजफ्फरनगर के नगर पालिका के गेट के पर एक फ्लेक्सी भारतीय किसान यूनियन सर्व के द्वारा लगाई गई थी जिसको लेकर वहां पर भाजपा नेता रोहिल वाल्मीकि के द्वारा उसे फ्लेक्सी के ऊपर अपनी फ्लेक्सी लगा दी गई जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन सर्व के नेताओं के द्वारा बुधवार को नगर कोतवाली में पहुंचकर एक तहरीर देते हुए बताया कि भाजपा नेता के द्वारा दबंगई दिखाते हुए अपनी फ्लेक्सी लगा दी गई है जिस पर उनकी फ्लेक्सी को वहां से हटा दिया गया है इसलिए वह मांग करते हैं कि जल्द ही उनकी फ्लेक्सी को वहीं पर लगाया जाए अन्यथा वह एक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बीच सड़क पर चुटिया पकड कर युद्ध करती भाजपा नेत्रियों का वीडियो वायरल


लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में महिला नेताओं में जमकर बीच सड़क पर युद्ध का वीडियो वायरल हो रहा है। एक दूसरे के बाल पकड कर जमीन पर गिराकर लडती महिला नेताओं को मुश्किल से छुड़वाया गया। 

वायरल वीडियो यूपी के जालौन का बताया जा रहा है। भाजपा ने वहां नारी शक्ति वंदन सम्मेलन बुलाया था। लेकिन कार्यक्रम में सडक पर ही महिला कार्यकर्ता आपस में उलझ गई। वीडियो में महिलाएं एक दूसरे से मारपीट करती हुई और बाल खींचते हुए नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इसका वीडियो वायरल किया है और भाजपा पर तंज कसा है।

प्रेमी के साथ रहने पर अडी जसवंत पुरी की युवती


मुजफ्फरनगर । शहर के कच्ची सड़क से फरार युवक-युवती को पुलिस ने तिसंग से बरामद कर लिया लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड गई। 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र जसवंतपुरी से पांच दिन पूर्व घर से गई युवती को जनपद के ग्राम तिसंग से युवक के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया है। युवक युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दो माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर रखी है। दोनों बालिग हैं और बिना किसी दबाव अपने विवेक से एक साथ जीवन बिताना चाहते हैं। फिलहाल युवती के परिजन समझा बुझाकर युवती को घर वापसी का प्रयास कर रहे हैं। परन्तु युवती घर वापसी को तैयार नहीं हुई और अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।

रामपुर तिराहा कांड--सीबीआई बनाम बृजकिशोर आदि में बचाव पक्ष के गवाह के बयान दर्ज

 


मुज़फ्फरनगर। गत दो अक्टूबर 1994 में उत्तराखंड आंदोलन कारियों पर पुलिस फायरिंग महिलाओं पर अत्याचार की घटना के  एक मामले में  पुलिस दुवारा अवैध हथियार की फ़र्ज़ी बरामदगी उत्तराखंडियों पर दिखाने के आरोप में आज बचाव पक्ष की ओर से  सफाई में एक गवाह पत्रकार  प्रदीप शर्मा को पेश किया गया गवाह प्रदीप शर्मा ने अपने बयान में बताया कि घटना के दिन पुलिस ने उसके सामने अवैध हथियार बस से बरामद किए थे। 

विशेष अदालत के ज़ज़ मयंक जैसवाल ने गवाह से जिरह के लिए 30 अक्टूबर नियत की है बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंदर शर्मा  ने गवाह के बयान कराए। अभियोजन के अनुसार सीबीआइ ने जांच में उत्तराखंडियों के विरुद्ध दर्ज मामले फ़र्ज़ी मानकर उल्टे पुलिस को ज़िम्मेदार मानते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी झिंझाना बृजकिशोर सहित 4 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध शास्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया था  पुलिस ने उत्तराखंड आंदोलनकारियों की बस के सीट के नीचे से अवैध हत्यार बरामद दिखाए थे। एम रहमान

आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे को सात साल की सजा, जेल भेजा


 रामपुर। समाजवादी पार्टी विधायक रहे अब्दुल्ला आजम के दोहरे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराए गए मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत ने सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने हिरासत में लिए गए मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा एवं अब्दुल्ला आजम को सीधे जेल भेजने का आदेश दिया है।

*बहुचर्चित फ़र्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर (एमपी-एमएलए) कोर्ट का ये है ऐतिहासिक आदेश*

*भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज करवाया था मुक़दमा दर्ज*

*आज़म ख़ान को - 7 साल की सज़ा*

*तंज़ीम फ़ातिमा को - 7 साल की सज़ा*

*अब्दुल्ला आज़म को - 7 साल की सज़ा*
15-15 हजार का जुर्माना लगाया 
*तीनों कोर्ट से सीधा आज ही जाएँगे जेल* 

समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा


मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा सपा कार्यालय पर आयोजित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में की गई।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कीसंस्तुति पश्चात सभी जाति वर्ग को समायोजित व सम्मान करते हुए सपा जिला कार्यकारिणी गठित की गई है।

 कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक जाति वर्ग युवाओं किसानों मजदूरों को उनके अधिकार व सम्मान की हमेशा अग्रणी भूमिका में बात करती है और जिला कार्यकारिणी गठन करने में इसी को दृष्टिगत रखते हुए एक मजबूत सक्रिय भूमिका वाले चेहरों को पद व सम्मान दिया गया है।

 सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की सक्रिय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी उन्होंने आशा व्यक्त की नई जिला कार्यकारिणी की टीम पूरी मेहनत निष्ठा से संगठन को मजबूती देने के साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ तक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा की जो भी कार्यकर्ता सक्रियता व निष्ठा के साथ अनुशासन में रहकर काम करेगा उसको आने वाले समय में भी पूर्ण सम्मान देने के लिए समाजवादी पार्टी तत्पर रहेगी।

 सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर सोमपाल सिंह कोरी, नौशाद अली, प्रवीण मलिक, अमलेश शर्मा, आशु मलिक, ओमपाल सिंह चेयरमैन, धर्मेंद्र पवार उर्फ नीटू, डॉ सुरेश प्रजापति, ठाकुर सुखपाल सिंह, शमशेर मलिक, पवन बंसल, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, रोहन त्यागी को बनाया गया है। जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी को व समाजवादी पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी साजिद हसन को दी गयी।

 जिला सचिव के रूप में विभा चौधरी, जोगिंदर सैनी,चौधरी मेहरबान अली, इमरान सिद्दीकी, वकीला बेगम सभासद, मोहम्मद मुस्तकीम प्रधान, रमेश चंद शर्मा, सरदार गुलजार सिंह, नरेंद्र मलिक, रविकांत त्यागी,दिमाग सिंह गुर्जर एडवोकेट, यशपाल चौधरी, शानू तेवड़ा, जुल्फु खान, प्रधान पंकज सैनी, लोकेश कश्यप, चौधरी अजय कुमार, रेशु शर्मा, विपिन चौधरी एडवोकेट, हाजी इकबाल, पवन पाल, अंकित शर्मा, महेश कुमार उर्फ भूरा वाल्मीकि, अब्बास अली. सुरेश सैनी एडवोकेट, राजपाल सिंह, प्रवीण अवाना एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य में मुशर्रफ अंसारी डॉ ओमपाल सैनी, सुशील गुर्जर, फिरोज अख्तर पप्पू, मीर हसन, इमरान खान एडवोकेट, संजय सोम, बाबर अंसारी सभासद,कालू कश्यप, अनवर प्रधान, मुजफ्फर अली,सलीम अंसारी, सईदुजम्मा बिड़ला प्रधान,अमित कुमार, नरेश पाल, इसरार बालियान, फरमान और मोनू, अब्दुल रहमान, तनु कुरैशी सभासद, मास्टर अल्ताफ खान, श्याम सुंदर, जुल्फिकार कुरैशी, कलीम उल हक,अनेश उपाध्याय, ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान, नदीम राणा, शाहिद राणा, जमशेद प्रधान, अरविंद त्यागी, वसीम अंसारी तथा विधानसभा अध्यक्ष में बुढ़ाना विधानसभा पर अकरम खान चरथावल विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा इस्तखार चौधरी, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, मीरापुर विधानसभा पर सादिक चौहान को मनोनीत किया गया।

 समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक पूर्व सांसद कादिर राणा चरथावल विधानसभा सपा विधायक पंकज मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व राज्य मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसारी एडवोकेट,चरथावल चेयरमैन इस्लाम त्यागी, बुढ़ाना चेयरपर्सन उमा त्यागी, सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, धनवीर कश्यप,सतेंद्र त्यागी पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, मास्टर कुशल पाल त्यागी, मास्टर खुर्शीद, असद पाशा, मुन्ना ककराला सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सहित सैकड़ो सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...