शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार की प्रातः 07.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना कर्फ्यू के नियम लागू



मुजफ्फरनगर l जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 775/2021-सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3, लखनऊ दिनांक 29 अपै्रल 2021 के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 30.04.2021 की रात्रि 08.00 बजे से मंगलवार दिनांक 04.05.2021 तक की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाये जाने के निर्देश दिए गए है।


अतः उक्त के अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1611/जे0ए0-2021 दिनांक 21.04.2021 के क्रम में दिनांक 30.04.2021 शुक्रवार की रात्रि 08.00 बजे से दिनांक 04.05.2021 मंगलवार की प्रातः 07.00 बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है।


यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.05.2021 को पंचायत चुनाव में मतगणना का कार्य कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग उ0प द्वारा जारी शासनादेश संख्या 3247/रा0नि0आ0-3/पं0नि0/2021 दिनांक 29.04.2021 का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मतगणना में निगेटिव रिपोर्ट की जरुरत नहीं


मुजफ्फरनगर । 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया की 2 मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों/मतगणना अभिकर्ता को आर टी पी सी आर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन पल्सऑक्सी मीटर से टेस्ट, थरमामीटर से टेस्ट कराने के उपरांत स्वस्थ्य पाये जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमती दी जाएगी।

मास्क पहनकर लिए सात फेरे

डूंगरपुर मेवाड़। एक विवाह के बंधन में बंधने के लिए दूल्हा दुल्हन ने वरमाला की जगह मास्क का प्रयोग किया।

श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया पहली पहल अगर हम करे तो निश्चित ही हम ये जंग जीतेंगे और इसी का उदाहरण उनके भाई द्वारा दिया गया। डूंगरपुर धताना निवासी दूल्हे अंकित वैष्णव की शादी मे कोरोना कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बारात डूंगरपुर पहुची वहां आयुषी वैष्णव से विवाह बंधन में बंधने के लिए दोनों दूल्हा दुल्हन ने वरमाला की जगह मास्क का प्रयोग करते हुए विवाह संपन्न किया। इस विवाह में कोविड 19 की पालना करते हुए मात्र 15 व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह संम्पन किया गया साथ ही अंकित व आयुषी ने अपने  परिवार व आम जन को भी यही संदेश दिया है कि वह मास्क का प्रयोग करे व बिना वजह घर से बाहर न निकले। इसी के साथ समाज सेवी जिग्नेश वैष्णव की इस पहल पर सभी ने इसकी प्रशंसा की। 

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत


नई दिल्ली। आज तक के शो दंगल के लिए मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है।

लंबे समय तक जी न्यूज के बाद रोहित सरदाना आज तक न्यूज चैनल में एंकर के रूप में काम कर रहे थे। एंकर सुधीर चैधरी ने ट्वीट किया है कि  थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफी है...। ॐ शान्ति।

लंबे समय से टीवी मीडिया चर्चित रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक के शो दंगल की एंकरिंग करते थे। 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार पाने वाले रोहित सरदाना की मौत की जानकारी देते हुए राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

जानिए लाॅकडाउन में क्या किस समय खुलेगा और क्या बंद रहेगा


लखनऊ। गुरुवार को टीम 11 के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। सभी जिलों में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी प्रभावी है। संक्रमण प्रसार को कम करने में कोरोना कर्फ्यू बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में अब शुक्रवार रात आठ से मंगलवार सुबह सात बजे तक साप्ताहिक बंदी होगी। इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और टीकाकरण साप्ताहिक बंदी में भी चलता रहेगा। योगी ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

सुबह 11.00 बजे के बाद आवागमन प्रतिबंधित।

सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।

कोविड कार्य के अलावा समस्त राजकीय कार्यालय बंद।

ई-मित्र और आधार केंद्र खुले रहेंगे।

किराने की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

सब्जियां एवं फल की दुकानें 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली सकेंगी।

डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी।

कृषि उत्पाद की दुकानें 6 से 11 बजे तक खोल सकेंगे।

प्रोसैस्ड फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल बंद, होम डिलीवरी मान्य।

निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

सभी बैंक, बीमा कार्यालय 10 से दोपहर 2रू00 बजे खुलेंगे।

विवाह में 50 से अधिक की उपस्थिति नहीं, 3 घंटे की अनुमति।

बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित।

पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे।

शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 अप्रैल 2021

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण** 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 07:09 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - परिघ सुबह 08:04 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:36 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:02* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:54)*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख मास* 🌷

🙏🏻 *वैशाख हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है। विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा | इस वर्ष 28 अप्रैल 2021 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से वैशाख का आरम्भ हो गया है। वैशाख मास पुण्यकारी, श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय मास है |*

🙏🏻 *वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है | इस मास के देवता “मधुसूदन" हैं | मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं। विष्णुसहस्त्रनाम “दुःस्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्” के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए |*

🙏🏻 *स्कन्दपुराणम्, वैष्णवखण्ड के अनुसार*

*न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।*

👉🏻 *वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।*

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*यथोमा सर्वनारीणां तपतां भास्करो यथा ।आरोग्यलाभो लाभानां द्विपदां ब्राह्मणो यथा।। परोपकारः पुण्यानां विद्यानां निगमो यथा।मंत्राणां प्रणवो यद्वद्ध्यानानामात्मचिंतनम् ।।सत्यं स्वधर्मवर्तित्वं तपसां च यथा वरम्।शौचानामर्थशौचं च दानानामभयं यथा ।।गुणानां च यथा लोभक्षयो मुख्यो गुणः स्मृतः।मासानां प्रवरो मासस्तथासौ माधवो मतः ।।*

👉🏻 *जैसे सम्पूर्ण स्त्रियों में पार्वती, तपने वालों में सूर्य, लाभों में आरोग्यलाभ, मनुष्यों में ब्राह्मण, पुण्यों में परोपकार, विद्याओं में वेद, मन्त्रों में प्रणव, ध्यानों में आत्मचिंतन, तपस्याओं में सत्य और स्वधर्म-पालन, शुद्धियों में आत्मशुद्धि, दानों में अभयदान तथा गुणों में लोभ का त्याग ही सबसे प्रधान माना गया है, उसी प्रकार सब मासों में वैशाख मास अत्यंत श्रेष्ठ है |* 

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “निस्तरेदेकभक्तेन वैशाखं यो जितेन्द्रियः। नरो वा यदि वा नरी ज्ञातीनां श्रेष्ठतां व्रजेत्।।” जो स्त्री अथवा पुरूष इन्द्रिय संयम पूर्वक एक समय भोजन करके वैशाख मास को पार करता है, वह सहजातीय बन्धु-बान्धवों में श्रेष्ठता को प्राप्त होता है।।*

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*दत्तं जप्तं हुतं स्नातं यद्भक्त्या मासि माधवे।तदक्षयं भवेद्भूप पुण्यं कोटिशताधिकम् ।।*

👉🏻 *माधवमास में जो भक्तिपूर्वक दान,जप, हवन और स्नान आदि शुभकर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है |*

*प्रातःस्नानं च वैशाखे यज्ञदानमुपोषणम्।हविष्यं ब्रह्मचर्यं च महापातकनाशनम् ।।*

👉🏻 *वैशाख मास में सवेरे का स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य-भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन - ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं |*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में यह बताया है की वैशाख मास में क्या क्या त्याज्य है।*

*तैलाभ्यङ्गं दिवास्वापं तथा वै कांस्य भोजनम् ।। खट्वा निद्रां गृहे स्नानं निषिद्धस्य च भक्षणम् ।।*

👉🏻 *वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना - इन आठ बातों का त्याग करना चाहिए।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार वैशाख में भूमि का दान करना चाहिए | ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है।*

👉🏻 *वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं ।*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है |*

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में वर्णित वैशाख मास के माहात्म्य के कुछ अंश*

➡ *वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है ।*

➡ *वैशाख मास माता की भाँति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है ।*

➡ *जो वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरन्तर प्रीति करते हैं।* 

➡ *सभी दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है।*

➡ *जो मनुष्य वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों तथा ऋषियों को अत्यन्त प्रीति देने वाला है। जिसने वैशाख मास में प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया।*

➡ *वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए।* 

➡ *विष्णुप्रिय वैशाख में पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक में।* 

➡ *जो मार्ग में अनाथों के ठहरने के लिए विश्रामशाला बनवाता है, उसके पुण्य फल का वर्णन नहीं किया जा सकता।*

➡ *अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है।इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में कहा गया है “योऽर्चयेत्तुलसीपत्रैर्वैशाखे मधुसूदनम् ।। नृपो भूत्वा सार्वभौमः कोटिजन्मसु भोगवान् ।। पश्चात्कोटिकुलैर्युक्तो विष्णोः सायुज्यमाप्नुयात्” जो वैशाख मास में तुलसीदल से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह विष्णु की सामुज्य मुक्ति को पाता है।*


📖 **

📒 **

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला होगा। व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में आपको लाभ देंगी। यदि आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होता है, तो वह कानूनी हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। सायंकाल के समय अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें, तो भविष्य में आपको इसका लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज आप अपनी सभी योजनाओं की पूर्ति करेंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आपका समाजिक क्षेत्र भी बढा हुआ दिखेगा, इससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज आप अपने घर गृहस्थी की कोई वस्तु खरीदने पर धन व्यय करेंगे। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय परिवार में कोई विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए व्यापार में नए-नए उन्नति के मार्ग खुलेगा, जिससे आप सारा दिन हंसी खुशी बिताएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के कार्यों में आज कुछ अवरोध आ सकता है। रात्रि का समय आप अपने परिवार के साथ किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के नए नए प्रस्ताव आएंगे। यदि जीवन साथी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज आपको उसमें भरपुर लाभ होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज वह पूरे हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। सायंकाल के समय अत्यधिक श्रम के कारण आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप आपने चारों के वातावरण का आनंद लेते नजर आएंगे। आज आप अपने ऊपर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अपने लिए कोई मोबाइल, लैपटॉप खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ में कमी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें और उन बाहर के खान-पीन से परहेज रखें। भाई-बहन की शादी में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के आजाद होने का दिख रहा है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे, तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, इसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, तो आपके ऊपर आज उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी, जो आपको प्रमोशन दिलवा सकती हैं और आपकी सैलरी भी बढ़ सकती हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं, सायंकाल के समय यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। व्यापार में कुछ नई तरकीब आज आपके काम आएंगी, जो आपके व्यापार को गति देंगी। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज दान पुण्य के कार्यों में धन व्यय करेंगे और दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी और उसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने से आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, इससे आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। आज दिन का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके आसपास का वातावरण विपरीत हो सकता हैं किंतु अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय व्यक्ति की मदद के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने से अचानक से लाभ हो सकता है, लेकिन घर के किसी सदस्य या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। व्यापार में यदि आज आप को जोखिम उठाना पड़े, तो सोच समझकर ही उठाएं, नहीं तो भविष्य में आपको से नुकसान हो सकता है। दोस्ती के साथ आप किसी निवेश को करने की ना सोचें। यदि ऐसा किया, तो वह आपको परेशानी दे सकता है। आज आप अपने सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने से खुश नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रह सकता है। आज बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आपको संतोष होगा और अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए धन को बचा पाएंगे। व्यापार की धीमी गति के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से संतुष्टि और कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन आनंद दायक रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

मदर्स प्राइड स्कूल में बच्चों ने आनलाइन नृत्य प्रस्तुत किए


मुजफ्फरनगर । मदर्स प्राइड स्कूल मे विश्व नृत्य दिवस मनाया गया। 

बच्चों ने ऑनलाइन माध्य्म से विभिन्न नृत्यों कि शैली प्रस्तुत की व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त बच्चों ने अपने माता पिता के निर्देशन में मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल की निदेशक डॉ रिंकू स गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि नृत्य एवम संगीत के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ व तनाव रहित होकर अपनी दिनचर्या का पालन कर सकते है।

 डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि नृत्य एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।  हर वर्ष 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस  पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस बार कोरोना काल के चलते यह दिवस घर मे ही मनाया गया। सभी बच्चो ने मन को मोह लेने वाली परफॉरमेंस दी। सभी बच्चो के डांस ने दिल छू लिया। सभी बच्चो ने खूब हर्षउल्लाश के साथ इस दिवस को मनाया और उनकी माताओ के प्रोतसाहन के बिना यह संभव नहीं था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य नृत्य की शिक्षा और उसके आयोजनों में भागीदारी के लिए प्रहोत्सान बढ़ाने के लिए मानाया जाता है। इस कार्यकम को सफल बनाने मे स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री ने जारी की नई गाइड लाइन


लखनऊ । प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए योगी सरकार ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अगले 14 दिनों तक सभी कंटेनमेंट जोन में शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल कांप्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल के साथ ही धार्मिक स्थानों को बंद किया जाएगा।

14 दिन बाद स्थिति की समीक्षा के बाद इन्हें खोलने पर फैसला किया जाएगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। दिशा निर्देश में दिए गए प्रतिबंधों का अनुपालन कड़ाई के साथ करने को कहा गया है। 

कोविड के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए कंटेनमेंट क्षेत्रों को बनाने पर सरकार का फोकस रहेगा। बड़े पैमाने पर कंटेनमेंट की घोषणा करने से पूर्व लोगों को जरूरी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। 

प्रतिबंध

-कंटेनमेंट जोन में शापिंग काम्प्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल काम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल के साथ ही धार्मिक स्थानों को बंद किया जाएगा।

-रात्रि कर्फ्यू के दौरान लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध सख्ती से लागू होगा (आवश्यक क्रियाओं को छोड़कर)। रात्रि कर्फ्यू की अवधि निर्धारित करने का निर्णय स्थानीय प्रशासन लेगा। 

-सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, उत्सव से संबंधित तथा अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। अनुमति और छूट

-शादी समारोह में 50 व्यक्तियों तथा दाह संस्कार में 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी।

-आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य सेवा, पुलिस, अग्निशमन, बैंक, विद्युत, जल एवं सिंचाई, आम परिवहन जारी रहेंगे। इसी प्रकार की सेवाएं सरकारी और निजी क्षेत्र में लागू होंगी। 

-सार्वजनिक परिवहन रेलवे, बसें, मेट्रो अधिकतम 50 फीसदी क्षमता से संचालित किए जाएंगे।

-आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के साथ अंतरराज्यीय परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

-सरकारी और निजी कार्यालय अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।

-सरकारी और निजी क्षेत्र के औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रतिष्ठान अपने कार्यबल के साथ भौतिक दूरी मानदंडों के अनुरूप कार्य करेंगे।

जनसुविधा से जुड़े निर्देश

-कंटेनमेंट जोन घोषित करने से पूर्व सार्वजिनक घोषणा की जाएगी जिसमें जोन बनाने के औचित्य को रेखांकित किया जाएगा।

-सामुदायिक स्वयं सेवक, नागरिक समाज संगठनों, पूर्व सैनिक और स्थानीय एनवाईके, एनएसएस आदि को कंटेनमेंट कार्यवाही के प्रबंधन में लगाया जाएगा।

-होम आइसोलेशन के नियमों से संतुष्ट व्यक्ति को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले सभी रोगियों को एक अनुकूल किट दिया जाएगा।

-बुजुर्ग और उनके संपर्क में आए पाजिटिव मामलों को क्वारंटीन केंद्रों में स्थानांतरित कर उनकी निगरानी करने को कहा गया है।

-टीकाकरण के लिए पात्र आयु समूह के लोगों के 100 फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

-अस्पतालों में बेड की उपलब्धता और रिक्तियों का ब्यौरा ऑनलाइन करने के साथ ही दैनिक आधार पर मीडिया को भी देने को कहा गया है।

रेशु विहार में आग लगने से हडकंप


मुजफ्फरनगर । रेशु बिहार में आग से तबाही। 112 की तत्परता व फायर ब्रिगेड ने किया कमाल। मकान मालिकों ने भी दिखाई पूरी चुस्ती फुर्ती। आज लगभग 8:30 बजे साय रिशु एडवरटाइजिंग प्रांगण में सत्य प्रकाश रिशु के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। सत्यप्रकाश रिशु परिवार के साथ भोजन कर रहे थे उनके चौकीदार सुरेश ने बताया कि मेरे कमरे में गैस सिलेंडर में आग लग गई।जिस पर सत्यप्रकाश रिशु खाना छोड़ कर जलती  सिलेंडरों से गैस आग बुझाने में लग गए। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने समर सेविल चलाकर आप पर तत्पर पकड़ करी। इसी बीच 112 नंबर पर फोन करने से मेरठ चुंगी की पुलिस आ गई जिन्होंने पूरी चुस्ती फुर्ती से आग बुझाने में पूर्ण सहयोग करा साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी कुछ ही समय बाद पहुंच गई।

चुडियाला प्रधान पद का स्थगित चुनाव अब नौ मई को


मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विकास खण्ड जानसठ ग्राम पंचायत चुडियाला के प्रत्याशी श्रीमती अरूणा रानी पत्नी जनेन्द्र उर्फ कैनेडी चुनाव चिन्ह अनाज ओसाता किसान की मृृत्यु 24 अप्रैल 2021 को होने के कारण उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली 1994 के नियम 74 के प्रावधानुसार निवार्चन अधिकारी जानसठ द्वारा प्रधान पद का मतदान रद्द करने के उपरान्त ग्राम पंचायत चुडियाला विकास खण्ड जानसठ के प्रधान पद पर निर्वाचन निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार समपन्न कराये जायेगे।

उन्होने बताया कि नामांकन का समय 30 अप्रैल 2021 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 30 अप्रैल 2021 को अपरान्ह 5 बजें से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवार वापस लेने का दिनांक 01 मई 2021 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, प्रतीक चिन्ह आवंटन 01 मई अपरान्ह 3 बजे से कार्य समाप्ति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान 9 मई को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक होगा एवं मतगणना 11 मई पूर्वान्ह 8 बजे से मतगणना कार्य समाप्ति तक होगी।

उन्होनेे बताया कि ऐसे उम्मीदवार के लिए जिनका नाम निर्देशन मतदान रद्द किये जाने के समय वैध रहा हो पुनः निर्देशन आवश्यक न होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जिसने मतदान रदद किये जाने के पूर्व नियम 70 के अधीन उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने का नोटिस दिया हो, इस प्रकार से मतदान रद्द किये जाने के पश्चात नाम निर्देशित किये जाने के निमित्त पात्र न होगा।

तीन दिन आंधी और बारिश के आसार


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है।

मौसम निदेशक के अनुसार गुरूवार 29 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के इलाकों में बदली छाई रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की वजह स्थानीय मौसमी बदलाव था।

जिले में मतगणना के लिए गाइडलाइन एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह द्वारा जारी


मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देश दिये गये कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत प्रधान ग्राम पंचायत,सदस्य ग्राम पंचायत,सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत हेतु 02 मई को मतगतणा नियत है। कोविड 19 की द्वितीय लहर के दृष्टिगत मतगणना केन्द्र पर निम्न व्यवस्थाएं की जायेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं द्वारा 48 घण्टे पूर्व आरटीपीसीआर अथवा रैपिट एंटीजेन्ट टैस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड 19 वैक्सीनेशन कोर्स पूर्ण किये जाने की रिपोर्ट दिये जाने के उपरान्त मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

अथवा

1- मतगणना के दिन पल्स आॅक्सीमीटर से टैस्ट, थर्मामीटर से टैस्ट कराने के उपरान्त स्वस्थ्य पाये जाने पर मतगतणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।  

2- प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर मतगणना के दिन मेडिकल हेल्प डैस्क की स्थापना की जायेगी, जहां दवाई के साथ डाक्टर भी उपलब्ध रहेगे।

3- कोई भी व्यक्ति माॅस्क लगाकर परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुंए मतगणना केन्द्र में प्रवेश करेगा।

4- मतगणना अभिकर्ताओ की सूची निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों द्वारा मतगणना के दिन से 48 घण्टे पूर्व निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जायेगी।

5- मतगणना प्रकिया के दौरान मतगणना केन्द्र के बाहर भीड एकत्र न होनी दी जाये।

6- मतगणना कक्ष/हाॅल में सामाजिक दूरी उपयुक्त वैंटीलेशन-खिडकियों एक्जास्ट पखों का प्रबन्ध राज्य आपदा प्रबन्ध के प्रोटोकाल के अनुसार होगा।

7- मतगणना केन्द्रों को मतगणना प्रारम्भ होेने से पूर्व मतगणना के दौरान पाली परिवर्तन के समय एंव मतगणना समाप्ति पर विसक्रमित किया जायेगा।

8- मतपेटिकाओं एवं स्टील ट्रंक को भी सेनेटाईज किया जायेगा।

9- मतगणना टेबिल की संख्या कोविड 19 की गाईडलाईन के दृष्टिगत रखी जायेगी। मतगणना हाॅल/कक्ष/परिसर मे प्रवेश के समय सभी व्यक्यिों की थर्मल स्केनिग की जायेगी। सेनेटाईजर साबुन एव पानी की व्यवस्था की जायेगी। सभी व्यक्तियों को अपने हाथों को सैनेटाईज करना होगा।

10- जिस व्यक्ति को कोविड 19 के लक्षण जैसे बुखार, जुकाम आदि हो उसे मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नही होगी।

11- मतगणना हाॅल/कक्ष के अन्दर मतगणना कर्मी को अभिकर्ता आदि के बैठने की व्यवस्था राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध एवं कोविड 19 की गाईडलाईन के अनुसार होगी।

12- विजय जलूस प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी प्रत्याशी या समर्थक विजय जलूस नही निकालेगा।

13- किसी व्यक्ति द्वारा उपयुक्त निर्देशों का उल्घ्घन किये जाने पर उसके विरूद्व भारतीय दण्ड संहिती की धारा 188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

भोपा रोड पर पेपर फैक्ट्री में भयंकर आग, मचा हड़कंप

 मुजफ्फरनगर l आंधी तूफान के साथ पेपर मिल में आग लगने की सूचना पर पुलिस विभाग एवं फायर ब्रिगेड में हड़कंप मच गया l



 नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित सिल्वर्टोन पेपर मिल एवं उसके बराबर में सिल्वर्टोन पल्प पेपर मिल में भयंकर आग लग गई l जैसे जैसे हवा के झोंके आते गए l आग अपना विकराल रूप धारण कर दी गई l फैक्टरी की आग बुझाने की गाड़ी के साथ-साथ फायर बिग्रेड की गाड़ियों भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है l

क्या रामचरितमानस में महामारी की भविष्यवाणी की गई थी


मुजफ्फरनगर । कोरोना महामारी से जहां सभी लोग बुरी तरह पीड़ित हैं, वहीं रामचरितमानस की कुछ बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। रामचरितमानस के 538 पृष्ठ पर चमगादड़ और बुरी तरह फैलने वाली बीमारी का वर्णन किया गया है, जिससे कफ और छाती के रोग से लोगों में मृत्यु का प्रभाव बढ़ेगा। इसमें इसका उपचार भी दिया गया है। इसमें प्रभु भजन तथा समाधि यानी एकांतवास को इसका उपचार बताया गया है। लोग इसकी तुलना इस समय चल रही कोरोनावायरस की महामारी से कर रहे हैं।

भोपा रोड पर कार से टकराई एंबुलेंस, 1 की मौत 5 घायल


मुज़फ्फरनगर। भोपा रोड पर स्विफ्ट कार और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 5 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो स्विफ्ट सवार मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपी 112 डायल ने रेस्कयू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहडा थ्रू गांव निवासी लोकेन्द्र की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए बैगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज ले गए थे। वहां उसे भर्ती नही किया गया। परिवार के लोग उसे लेकर वापस मुजफ्फरनगर आ रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर तेज गति से आयी कार ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज लोकेन्द्र, उसकी बहन सुदेश व भाई रविन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल मरीज ने दम तोड़ दिया।

थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर अंसल टाउन के सामने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जिले में कोरोना के अभी तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, मिले 892 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर । आज अब तक सबसे ज्यादा 892 पॉजिटिव केस मिले । आज 352 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं, जनपद में कोरोना से आज 2 मौत भी हुई है।

 कोरोना ने आज सारी हदें पार कर दी हैं। आज जनपद में 892 कोरोना के मामले मिले हैं । इसके अलावा सरकारी तौर पर दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 5353 हो गए हैं। आज 352 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए गए हैं। गांवों से भी बडी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। आज बघरा ब्लॉक से 10, बुढाना ब्लॉक से 46, चरथावल ब्लॉक क्षेत्र से 13, जानसठ से ब्लॉक क्षेत्र से 12, खतौली क्षेत्र से 72, मोरना से 3, मुजफ्फरनगर देहात से 211, पुरकाजी ब्लॉक क्षेत्र से 6, शाहपुर से 7 जबकि मुजफ्फरनगर शहरी एरिया से कोरोना के 512 नए मामले सामने आए हैं।

आज शहर में आज नई मंडी क्षेत्र से 16, सिविल लाइन से चार, इंदिरा कॉलोनी से 9, सुभाषनगर से तीन, गांधी कॉलोनी से 18, नुमाइश कैंप से तीन, गौशाला नदी रोड से 15, कृष्णा पुरी से 18, रामपुरी से 7, द्वारकापुरी से पांच, लद्धावाला से पांच, केवलपुरी से तीन, रामपुरी से 7 नए मामले सामने आए हैं।



इस बार सख्त होगा लाकडाउन का डंडा

 लखनऊ । कोरोना महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने वीकेंड (शनिवार और रविवार) में लगने वाले लॉकडाउन की अवधि एक दिन और बढ़ा दी है। दरअसल बेकाबू संक्रमण का बड़ा कारण तमाम हिदायतों के बावजूद कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन ना हो पाना है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि सरकार अब पूरी सख्ती के मूड में है। इसके चलते इस बार सख्ती अधिक होना तय है। 

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को यहां


बताया कि प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पहले यह सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहता था। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सहगल के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण की तेज दर में मरीजों की तादाद बढ़ी है। इस बार की लहर में ऑक्सीजन की मांग सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ी है। इस संबंध में व्यवस्था कराई जा रही है। मगर कुछ लोग अनावश्यक भय के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने में लग गए हैं। रेमेडेसिविर जैसी जीवनरक्षक मानी जा रही दवा की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। योगी ने निर्देश दिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित कर लोगों को सही जानकारी दी जाए। किसे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है, किसे रेमेडेसिविर की जरूरत है और किन मरीज को ऑक्सीजन की अनिवार्यता है। अनावश्यक भय और अज्ञानता के कारण लोग इन आवश्यक चीजों का संग्रहण कर रहे हैं। इससे व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ अस्पतालों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिली है

विधायक के बेटे की मौत पर अस्पताल के खिलाफ तहरीर


लखनऊ । काकोरी कोतवाली में संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल ने डाक्टरों की लापरवाही से बेटे आशीष की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपों की जांच में सीएमओ कार्यालय से मदद मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मुताबिक विधायक पुत्र आशीष अग्रवाल पैक्सफेड में निदेशक थे। 16 अप्रैल को कोविड पॉजीटिव होने के बाद से वह घर में क्वारंटाइन थे। 24 अप्रैल को तबियत बिगड़ने पर उन्हें आईआईएम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 26 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद विधायक ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक 26 अप्रैल को अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत हो गई थी। डाक्टरों ने हालात बिगड़ने पर तीमारदारों को अस्पताल से बाहर कर दिया था। विधायक राज कुमार का बड़ा बेटा संजय अग्रवाल डाक्टरों से मिन्नत करता रहा। मगर, उसकी एक न सुनी गई। इस बीच हालत बिगड़ने से आशीष की अस्पताल में मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि राज कुमार अग्रवाल की तहरीर की जांच सीएमओ कार्यालय करेगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने मुख्यमंत्री से वार्ता में की जिले के कोविड हालत पर चर्चा

 


मुजफ्फरनगर । विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से दोपहर  12:48 से 12:55  तक वार्ता में जिला मुजफ्फरनगर  व विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी 13 की चिकित्सा सुविधाओं कोरोना बैड, आक्सीजन , दवाई, अन्य आवश्यक सामग्री के विषय में चर्चा की।  उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इससे बचाव व रोकथाम  के विषय पर वार्ता हुई।

इसके अलावा आज जिलाधिकारी से कोरोना महामारी के बढ़ने के विषय में बेगराज मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सुविधाओं, कोरोना बैड, आक्सीजन , दवाई  व अन्य आवश्यक  सामग्री के विषय में तथा जनता को हो रही समस्या के विषय में तथा जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर  की चिकित्सा सुविधाओं व अन्य सभी प्राइवेट हॉस्पिटल  व आयुर्वेदिक संस्थानों  विषयों पर वार्ता की ।

जिलाधिकारी को  कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अनुदेशित किया कि जो ठेले विक्रेता सब्जी, फल को गली, मोहल्ले में जाकर बेच रहे हैं वे मास्क पहनें और अपने ठेले पर सेनेटाइजर व साबुन रखे ताकि फल, सब्जी खरीदने वाला व्यक्ति पहले अपने हाथ अच्छे से सेनेजाइज करें या धोएं क्योंकि इस समय लोग अपने अपने घरों में आइसोलेट हैं। उनके परिजन बिना हाथ धोएं व सेनेटाइज किए ही फल, सब्जी को छू कर देखते है तथा खरीदते है जिससे इस महामारी के व्यापक स्तर पर फैलने का खतरा है । इसलिए इस महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए सभी ठेले विक्रेता फल , सब्जी वाले अपने ठेले पर सेनेटाइजर व साबुन जरूर रखे।

कवि कुंवर बेचैन का निधन

 


गाजियाबाद । प्रमुख कवि गीतकार कवि कुंवर बेचैन का निधन हो गया है। कुंवर जी और उनकी पत्नी संतोष कुंवर कोरोना संक्रमित हो गए थे। 12 अप्रैल को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। बाद में डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिर नोएडा के कैलाश अस्पताल के मालिक डॉ. महेश शर्मा ने उनको अपने अस्पताल में बेड दिलवाया। बेचैन की पत्नी की हालत स्थिर है। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...