रविवार, 5 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 5 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 05 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:13 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*


⛅ *योग - इन्द्र रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात वैधृति*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:33 से शाम 07:13 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:02*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरुपूर्णिमा, व्यासपूर्णिमा, ऋषि प्रसाद जयंती, संन्यासी चतुर्मासारम्भ, विद्यालाभ योग (05 एवं 06 जुलाई को केवल गुजरात एवं महाराष्ट्र में)*


गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु को नमन करें। यदि आपने किसी को गुरु नहीं बनाया है तो आपको चाहिए कि भगवान विष्णु को गुरु मानकर नमन करें। भगवान विष्णु का पूजन करें आैर उनसे जीवन में व्याप्त कष्टों को हरने आैर कृपा बरसाने की प्रार्थना करें। - गुरु पूर्णिमा के दिन बहुत से लोग गुरु बनाते हैं


गुरू पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने और सात बार परिक्रमा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।


आज के दिन गौ सेवा जरूर करे तथा पीली वस्तु: अनाज या मिठाई का दान भी करे।


 💥 *विशेष - रविवार और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्रावणमास* 🌷


🙏🏻 *श्रावण हिन्दू धर्म का पञ्चम महीना है। इस वर्ष 06 जुलाई 2020 सोमवार (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से श्रावण का आरम्भ हो रहा है। श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है । भोलेनाथ ने स्वयं कहा है—*


 🌷 *द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।*


*श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।*


 ➡ *अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।*


🙏🏻 *श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | “अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्” श्रावण मास में अकालमृत्यु दूर कर दीर्घायु की प्राप्ति के लिए तथा सभी व्याधियों को दूर करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।*


🙏🏻 *श्रावण मास में मनुष्य को नियमपूर्वक नक्त भोजन करना चाहिए ।*


 ➡ *श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व है*


🌷 *“स्वस्य यद्रोचतेऽत्यन्तं भोज्यं वा भोग्यमेव वा। सङ्कल्पय द्विजवर्याय दत्वा मासे स्वयं त्यजेत् ।।”*


🙏🏻 *श्रावण में सङ्कल्प लेकर अपनी सबसे प्रिय वस्तु (खाने का पदार्थ अथवा सुखोपभोग) का त्याग कर देना चाहिए और उसको ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।*


🌷 *“केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात”*


🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*


➡ *शिवपुराण के अनुसार श्रावण में घी का दान पुष्टिदायक है।*


 


📖 💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष -


दिन की धीमी शुरुआत होगी। यदि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो आप शाम तक चीजों को पूरा कर लेंगे। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं।


 


वृष - 


दिलचस्प लोगों से मिलते हुए आपका समय शानदार तरीके से गुजर सकता है। वे आपकी नौकरी में मदद करेंगे। नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें


 


मिथुन - 


आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। आप से प्रेरित लोगों और अपनी टीम के साथ विनम्र रहें। आज मन में बेचैनी-सी बनी रह सकती है। परिस्थिति जैसा आपने सोचा था वैसी नहीं होगी , इस कारण परेशानी और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है, इसलिए अपने तनाव को कम करें और ईश्वर पर भरोसा रखें, जो हो रहा है वह आपकी भलाई के लिए हो रहा है।


 


कर्क - 


आपको मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। लेकिन, परिस्थितियों को लेकर शांत रहें। अपने कौशल का निर्माण करने के लिए पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझ कर हर प्रकार से स्थिति का जायज़ा लेकर ही करें। बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्थ होगा। अपनी ऊर्जाओं का उचित आंकलन करके ही किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य में लगाएं।


 


सिंह -


आप काम पर एक नए शहर में जा सकते हैं। आप कुछ बड़े लोगों से मिलेंगे जो आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। अंतरात्मा और अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि आपको किसी की बात पर भरोसा नहीं है तो उसे साफ़ साफ़ कहने की हिम्मत रखें नहीं तो आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें, किसी की निंदा से प्रभावित न हों। आपके काम में कोई कमी नहीं है, केवल अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें।


 


कन्या - 


आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। योजना के साथ कुछ शुरू करना बेहतर है, जैसा कि आप कुछ बड़े आइडियाज के बारे में सोच रहे हैं। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।


 


तुला - 


काम पर अपनी राय साझा करने का अच्छा समय है। आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। यह केवल एक फेज है जो जल्द ही बीत जाएगा। किसी मित्र या प्रियजन से अपनी परेशानी शेयर करें। बांटने से दुःख कम होता है। आपके जीवन में जो अच्छा है उसपर भी ध्यान दें। यदि किसी की कोई बात बुरी लगी हो तो उसे व्यक्त ज़रूर करें, अपने मन पर बोझ न रखें।


 


वृश्चिक -


आपको काम में तकनीकी समस्या आएगी। शाम को हालात बेहतर हो जाएंगे। धनलाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है।


 


धनु -


आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपके पास सफल होने की क्षमता है, अपने परिवार की मदद लें। यदि अपने काम से ऊब गए हैं तो जिस काम में रूचि हो उसके लिए नियमित रूप से थोड़ा समय अवश्य निकालें, इससे मन और मस्तिष्क तरोताजा रहेगा और नए लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा और निजी रिश्तों में नयापन आएगा।


 


मकर 


आप काम में बहुत रचनात्मक रहेंगे। आपकी टीम सुझावों के लिए आपके पास आएगी, आपकी सलाह उनको सफलता दिला सकती है, वे आपके प्रति आभारी होंगे। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


 


कुम्भ - 


आपके किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस हो सकती है। शांत रहें, सब ठीक हो जाएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें। इसके लिए नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें।


 


मीन - 


आपको पदोन्नति मिलेगी। यह आपको अपनी नौकरी में सफल होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। प्रोफेशनल रूप से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल जोल बढेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।


 


अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


शनिवार, 4 जुलाई 2020

जिले में दो फर्जी शिक्षकों से होगी 78 लाख की वसूली

मुजफ्फरनगर। अनामिका केस के बाद जिले में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों से 78 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक बरेली निवासी के प्रमाणपत्रों पर पुरकाजी ब्लॉक में नौकरी कर रहा था जबकि दूसरा आगरा यूनिवर्सिटी की बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक बना था। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी गई है।


डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी कर रहे 2823 शिक्षकों से वेतन की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। जिले में भी इस तरह का एक शिक्षक पकड़ में आया था। मुजफ्फरनगर के सिंभालकी निवासी अनिल चौधरी की नियुक्ति 2011 में जनपद इटावा में हुई थी और 2015 में उसने अपना स्थानांतरण मुजफ्फरनगर करा लिया। सदर ब्लॉक के बझेड़ी प्राथमिक विद्यालय में उसे तैनाती मिली। एसआईटी की जांच में उसकी आगरा यूनिवर्सिटी की डिग्री फर्जी पाई गई थी। उसे एक साल पहले बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया था। 29 जून को न्यायालय के आदेश के बाद शासन ने बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की सेवा शून्य कर रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने अनिल चौधरी के खिलाफ 44 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सदर योगेश कुमार शर्मा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नई मंडी थाने में तहरीर भी दे दी है।


पुरकाजी में रहे शिक्षक से भी होगी 34 लाख की वसूली


पुरकाजी ब्लॉक के गांव बढ़ीवाला में तैनात रहे फर्जी शिक्षक से भी 34 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। बरेली निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार सक्सेना के प्रमाण पत्रों के आधार पर आरोपी यहां शिक्षक की नौकरी करता पाया गया। मानव संपदा एप डाटा फीडिंग के दौरान यह मामला पकड़ में आया है। आरोपी नवंबर 2019 से ही फरार है। विभाग ने उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुरकाजी थाने में तहरीर दी है जबकि बरेली में नौकरी कर रहे असली प्रदीप कुमार सक्सेना ने भी वहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बढ़ीवाला में तैनात रहे फर्जी शिक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। उसकी यहां तैनाती 2011 में हुई थी। उसके खिलाफ भी करीब 34 लाख रुपये का रिकवरी आदेश जारी किया गया है।


जिले में एक दर्जन सरकारी वकील पद मुक्त

मुजफ्फरनगर । जिले में एक दर्जन सरकारी वकीलों को सरकार के आदेश पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पद मुक्त कर दिया है। प्रदेश के शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने फौजदारी के सबसे वरिष्ठ सहायक शासकीय अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा के साथ ही पैनल लायर्स व एडीजीसी कयूम अली, आनंद कुमार बालियान, योगेश कुमारी शर्मा, सीताराम आर्य, रीतू चौधरी, जितेंद्र कुमार, मौ.अंजुम खान व फिरोज अली को कार्यमुक्त कर दिया। इन सभी का नवीनीकरण प्रस्ताव शासन के पास लंबित था जिसे शासन ने रद्द कर दिया था। इसके अलावा शासन की ओर से कोर्ट में दीवानी वाद में पैरवी करने वाले तीन अन्य सहायक शासकीय अधिवक्ताओं को भी शासन के आदेश पर डीएम ने कार्यमुक्त कर दिया। हालांकि अब कोर्ट में पैरवी करने के लिए दीवानी के डीजीसी और केवल एक एडीजीसी रह गए है। जबकि फौजदारी के भी बहुत कम शासकीय अधिवक्ता रह गए हैं। अभी नौ सहायक शासकीय अधिवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से चल रही है जिसके लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने अपने आदेश में नौ एडीजीसी को कार्यमुक्त किया है।


पाकिस्तान के विदेश मंत्री को कोरोना

 


इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और आइसोलेशन में हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता ने ट्विटर पर लिखा कि आज शाम उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ और तत्काल आइसोलेशन में चले गए। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,21,000 के पार चले गये हैं और यहां 4,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। अल्लाह के शुक्र से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से अपना काम करता रहूंगा। कृपया मेरे लिए दुआएं कीजिए।' वहीं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने की जिद्दोजहद में लगे पाकिस्तान को अमेरिका ने 30 लाख डॉलर मूल्य के 100 वेंटिलेटर दिए हैं।


मुजफ्फरनगर में कोरोंना पॉजिटिव लैब टैक्नीशियन के सम्पर्क में आने वाले स्टाफ के 41 सदस्यों को किया क्वारंटीन

मुजफ्फरनगर। बघरा सीएचसी में तैनात लैब टैक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शनिवार को सीएचसी की ओपीडी को सील कर दिया गया तथा लैब टैक्नीशियन के सम्पर्क में आने वाले स्टाफ के 41 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है।


बता दें कि लैब टैक्नीशियन की कोरोना में ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान वह सीएचसी में रह रहे थे तथा यहां मौजूद स्टाफ के अलावा वह यहां आने जाने वाले काफी लोगों के भी सम्पर्क में आए। लैब टैक्नीशियन की कोरोना जांच की गई थी जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लैब टैक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। शनिवार को सीएचसी प्रभारी डा. अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएससी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस दौरान यहां के मौजूद स्टाफ 41 लोगों को जो लैब टैक्नीशियन के सम्पर्क में आए थे को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को पूरी सीएचसी को सेनिटाइज किया गया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का मरीज नहीं देखा जाएगा। सीएचसी को पूरी तरह से सील किया गया है।


स्कूटी सवार बहन की मौत, भाई गम्भीर रेफर

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l पुरकाजी के गांव कम्हेडा में स्कूटी पर सवार भाई बहन को टै्रक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। जबक घायल व्यक्ति को पीएचसी से रेफर किया गया है।


हरिद्वार के जौरासी गांव निवासी 55 वर्षीय फुरकान पुत्र. मुनफैत अपनी बहन रकीबा पत्नी मौ आजम निवासी ज्वालापुर को स्कूटी पर बैठाकर थाना भोपा के गांव सिकरी रिश्तेदारी में जा रहा था। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेडा में जब स्कूटी पर सवार पहुंचे से सामने से बडी तेजी व लापरवाही से आ रहे टै्रक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार फुरकान व रकीबा गंभीर रूप से घायल हो गए। रकीबा ने मौके पर दम तोड दिया। मौके पर 3 मिनट के अंदर पहुंची पीआरवी घायल को उठाकर पुरकाजी पीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डा॰ आजम व उनकी टीम ने तुंरत प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे दरोगा संदीप कुमार व प्रशांत कुमार ने मतृक महिला के परिजन को मामले से अवगत करा दिया। उधर टै्रक्टर चालक फरार हो गया। दरोगा संदीप कुमार ने बताया कि आगे की कार्यवाही परिजन के आने के बाद की जाएगी।


यूपी पुलिस में जारी की कुख्यात बदमाशों की सूची, देखें कौन से कुख्यात का नाम है शामिल

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l कानपुर कांड के बाद  यूपी पुलिस  आरपार के मूड में आ गई है यूपी में कभी  आतंक का साया रहे  बदमाशों और बाहुबलीओं की  हिट लिस्ट तैयार कर ली गई है 


डीजीपी मुख्यालय ने बनाई 33 टॉप मोस्ट अपराधियों की लिस्ट जारी की  है उस सूची में  कुख्यात एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, ब्रजेश सिंह समेत 33 अपराधियों के  नाम यूपी पुलिस शामिल किए हैं


बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

टीआर ब्यूरो l


 मुज़फ्फरनगर l जिला मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता मौजूद रहे, बैठक में बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं से जुड़े लोग व अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न बातों से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया, साथ ही बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने सभी से अलग-अलग मुद्दों पर बात की और विभिन्न जानकारियों से सभी को अवगत कराया, जिसमें मीडिया से बात करते हुए बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा आज मुजफ्फरनगर में पहुंच कर बाल संरक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों की समीक्षा करनी थी, और आज की समीक्षा बैठक में काफी सकारात्मक परिणाम भी आए हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में भी सभी सदस्यों को अवगत कराया गया है,जिससे बाल संरक्षण को बेहतर बनाया जा सके,वही मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से सभी जनता को अवगत कराया है।


 


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें किया वृक्षारोपण

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l खतौली क्षेत्र के गाँव तिगाई में जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें पहुंचकर वृक्षारोपण किया । पौधारोपण के अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें कहा कि जीवनदायी ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत वृक्ष हैं। मानव जीवन वृक्षों पर निर्भर है उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष बेहद जरूरी है।*


आर्थिक असमर्थ वाले अभिभावकों से किस्तों में वसूले फीस : आराधना शुक्ला

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण और नए सत्र के प्रवेश के लिए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को 6 जुलाई से बुलाने की अनुमति दे दी है। विद्यालयों में स्टाल लगाकर किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा फीस न देने वाले सामर्थ्यवान अभिभावकों से प्राथमिकता के आधार पर फीस वसूली जाएगी। आर्थिक कठिनाइयों के कारण असमर्थ अभिभावकों के प्रार्थना पत्र देने पर उनसे किश्तों में फीस वसूली जाएगी।


माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने इस बारे में जारी आदेश में कहा है कि अनलॉक-2 में सत्र नियमित करने और छात्रों के व्यापक हित में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों आदि को 6 जुलाई से बुलाये जाने की अनुमति दी गई है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालय भवन, फर्नीचर आदि को रोज पूर्णत: सैनिटाइज करना होगा। प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाए। तापमान सामान्य से अधिक होने पर विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए तथा इसकी सूचना सीएमओ को दी जाए।


उन्होंने कहा है कि अभिभावक संघ की जल्दी बैठक बुलाकर उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी दी जाए। अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक कक्षा के लिए प्रतिदिन कक्षावार व विषयवार समय सारिणी बना कर अधिकतम 15 जुलाई तक ऑनलाइन पढ़ाई प्रारम्भ कर दी जाए। लॉक डाउन की अवधि में परिवहन शुल्क न लिये जाने और शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शुल्क वृद्धि न किये जाने संबंधी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


 शुक्ला ने कहा है कि शुल्क जमा न करने के कारण किसी छात्र को ऑनलाइन पठन-पाठन से वंचित न किया जाए और न ही इस आधार पर किसी छात्र का नाम विद्यालय से काटा जाए।


जामा मस्जिद के दरवाजे फिर खुले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण बंद होने के बाद लागू हुए नये नियमों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर दिल्ली की जामा मस्जिद के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान मस्जिद में आने या नमाज पढ़ने के लिए नए नियमों का पालन करने होगा। सुबह 9 से रात के 10 बजे तक लोग यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।


शहीद पुलिस कर्मियों व सैनिकों को श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मैसर्स चंद्रशील डिस्ट्रीब्यूटर,अग्रवाल मार्केट मुजफ्फरनगर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें गलवान घाटी में शहीद हुए 20 वीर सैनिकों एवं हाल ही में कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 2 मिनट का मौन धारण किया गया श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से प्रमोद मित्तल,श्री मोहन तायल,ऋषि पाल सिंह, बृजेश दीक्षित, कपिल मित्तल, सुभाष चौहान,संजय गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग,संजीव वर्मा, सतीश तायल, राजेश जुनेजा, अमित वत्स,सचिन त्यागी, कुलदीप शर्मा, देशराज चौहान, ऋषि प्रसाद, संदीप चौहान, राजीव चौधरी, धर्मेंद्र वेदी, कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।


लटके तार के करंट से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत


चरथावल।  क्षेत्र के ग्राम भमेला में नीचे लटके तारो की चपेट में आने 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तथा भाकियू नेता विकास शर्मा व सतेंद्र पुंडीर भी मौके पर,आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि नीचे लटके तारो को हटवाने के लिए कई दिन पूर्व अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन बिजली विभाग ने मामले का संज्ञान नही लिया। उन्हांेने आलाधिकारियों के न पहुंचने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।


तितावी थाना क्षेत्र के गांव भमेला में 11 वर्षीय बच्चे की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से हुई मौत में उसके ग़रीब परिजनों की आर्थिक मदद के लिये धरना देते ठाकुर पूरण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान संगठन व सभी ग्रामीण व परिजन और प्रदेश उपाध्यक्ष राधे ठाकुर भारतीय किसान संघटन ,ठाकुर पूरण सिंह व राधे ठाकुर और गांव वासियों की बड़ी जदोजहद के बाद बिजली विभाग द्वारा 5 लाख रुपए का मुआवजा बच्चें के ग़रीब परिवार वालो को मिला धरने में राधे ठाकुर , कृष्णपाल जी , बबली शर्मा कुशलपाल , वेदपाल, रामदिया , मांगेराम , नरेश ठाकुर आदि किसान मौजूद रहे वही Sdm सदर , co फुगाना , sho तितावी , sdo बिजली विभाग , जई बिजली विभाग , आदि पुलिस प्रसासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट में पहुंचा कोरोना, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कोरोना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरो l


सहारनपुर l उत्तर-प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप। आयुष मंत्री को क्वॉरेंटाइन के लिये पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। आयुष मंत्री के पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया। मंत्री को खांसी की शिकायत है और वह थकावट भी महसूस कर रहे हैं। एक्सरे के बाद ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 


श्री राम कालेज बीजेएमसी में जिया त्यागी टाॅपर

मुजफ्फरनगर । चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बी0जे0एम0सी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बी0जे0एम0सी प्रथम सेमेस्टर से 80 प्रतिशत अंकों के साथ जिया त्यागी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी0जे0एम0सी0 प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के अनुसार 80 प्रतिशत अंकों के साथ जिया त्यागी प्रथम स्थान पर रही। 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 78.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीन छात्राओं क्रमशः तनू, ग्रेसी राज और हीरा सैनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


बी0जे0एम0सी0 प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिया त्यागी ने अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि कठिन परीश्रम, लगन और गुरूजनों द्वारा दिए गए मागदर्शन की बदौलत ही आज यह मुकाम हासिल कर पाई हूं। द्वितीय स्थान पर रही किरण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और महाविद्यालय एवं विभाग द्वारा उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं को देते हुए कहा कि कॉलेज में उपलब्ध पत्रकारितार एवं जनसंचार की उच्चस्तरीय एवं विश्वस्तरीय लेखकों की पुस्तकों का अध्ययन करने और गुरूजनों के मूल्यवान मार्गदर्शन में मिली सफलता ही मूलमंत्र है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं क्रमशः तनु चौधरी, ग्रेसी राज, हीरा सैनी ने संयुक्त रूप से अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि विभाग एवं कॉलेज के अनुशासन के साथ-साथ किताबी ज्ञान के अलावा विषयों का प्रयोगात्मक ज्ञान भी समय-समय पर कराया गया जिससे सफलता सुनिश्चित हो पाई है। 


श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समाज में पत्रकारिता एवं जनसंचार का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र में वि़द्यार्थियों के पास देश और समाज सेवा के साथ सुनहरा भविष्य है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है जिसकी सत्यता वर्तमान समय में कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान मीडिया के द्वारा निभाई जा रही सकारात्मक एवं चुनौतीपूर्ण भूमिका ने सार्थक सिद्व की है। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ निरन्तर आगे बढते हुए अपने लक्ष्य का चुनाव कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों की सफलता पर विभाग को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी की सफलता में प्रवक्ताओं का विशेष योगदान है।


पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षण संस्थाओं में श्रीराम कॉलेज पश्चिमी उत्तरप्रदेश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस क्षेत्र में विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर विभागीय गतिविधियां कराई जाती हैं। साथ ही पत्रकारिता जगत की हस्तियों के विचार जानने के लिए विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान एवं कार्यशाला भी आयोजित की जाती है। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में तो अच्छे परिणाम प्राप्त होते ही हैं साथ ही उनके भविष्य को व्यवसायिक क्षेत्र में आकार प्रदान करने में भी सुविधा मिलती है। जिसके फलस्वरूप आगे चलकर विद्यार्थी बौद्धिक रूप से अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर तो सशक्त बनता ही है साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में असीम अवसरों एवं चुनौतियों के बारे में भी ज्ञानवर्धन होता है।


इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के डीन डा0 पंकज शर्मा, नीतू सिंह, वैशाली , शिवानी बर्मन और शिव कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


विकास दुबे के सरेंडर की तैयारी की खबर पर घेरी कचहरी

कानपुर। पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी की अगुवाई में मोहम्मदी की एडीजे कोर्ट परिसर को पुलिस ने घेर लिया है।


विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।  इन सभी इलाकों में जहां विकास के परिवार वाले या रिश्तेदार रहते हैं।  नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां के थानों में विकास दुबे के फोटो चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके।  विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट  है। उधर शनिवार दोपहर यह इनपुट मिला कि विकास खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है तो पुलिस-प्रशासन चोकन्ना हो गया। लखीमपुर की अदालत तो सैनिटाइजेशन के नाम पर प्रशासन ने बंद करा दी और पूरा फोर्स मोहम्मदी पहुंच गया। एडीजे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर ली गई।


विकास दुबे के मुखबिरों पर सख्ती, चौबेपुर थाना प्रभारी सस्पैंड पिता रामकुमार दुबे को भी हिरासत में लेने के साथ विकास के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया

https://youtu.be/o2VXf73l9Dg



कानपुर । मुठभेड़ में विकास दुबे की काॅल डिटेल में कई पुलिसवालों के नंबर मिलने के बाद यह पता चलने पर कि उसने कई पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क थे। इस बीच पुलिस के भेदिए के रूप में संदिग्ध माने जा रहे चैबेपुर एसओ विनय तिवारी को आईजी मोहित अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया है।  एसओ विनय तिवारी को एसटीएफ ने लिया हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। टीमें दोनों का कनेक्शन तलाशने में जुटी हैं।


सूत्रों के अनुसार विकास दुबे की काॅल डिटेल में कई पुलिस वालों के नंबर मिले हैं, सभी की पड़ताल जारी है। पुलिस ने पूरे मकान को ध्वस्त करने के साथ वहां लग्जरी गाडियों समेत तमाम सामान को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों से जानकारी मिली है किचौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने ही विकास दुबे को पुलिस रेड की सूचना पहले ही दे दी थी। पुलिस ने विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे को भी हिरासत में लेने के साथ विकास के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। पुलिस विकास की सभी संपत्तियों की जांच कर रही है। 
पिछले 24 घंटे में यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड चेहरा बने विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस पूरी रात छापेमारी करती रही। 8 पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का आरोपी विकास दुबे घटना के बाद छिपा बैठा है। इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि चैबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने ही विकास दुबे को पुलिस रेड की सूचना पहले ही दे दी थी।  सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की बातचीत हुई थी। हैरानी की बात है कि विकास दुबे के फोन की काॅल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी सामने आए हैं। ये बेहद हैरान करने वाला तथ्य है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि चैबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले ही दे दी थी। इस वक्त पुलिस के शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है। तीनों की काॅल डिटेल के आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही ह।



विकास दुबे के घर को ध्वस्त करने के लिए चलाया बुलडोजर


https://youtu.be/o2VXf73l9Dg


कानपुर। कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे विकास दुबे के घर को जेसीबी से गिराने का काम शुरू कर दिया  है। विकास दुबे की मां सरला देवी बोलीं, श्उसे पुलिस के सामने सरेंडर कर देना चाहिए। अगर वह ऐसे ही भागेगा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं कि पुलिस उसे मार दे, क्योंकि उसने जो किया है वह बेहद गलत है।
यूपी पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित करीब 100 टीमें लगाई है, जो संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही विकास दुबे की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए 9454400211 भी जारी किया गया है। बता दें कि कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने इस इनाम की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि विकास दुबे का ठिकाना बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। शनिवार को प्रशासन की एक टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे के किलेनुमा घर को गिराने का काम शुरु कर दिया है।



साइकिल पर सवार होकर निकले सपा कार्यकर्ता


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा मुहिम की शुरुआत की गई जो नई मंडी क्षेत्र से आरंभ हुई आह्वान मुहिम को पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर  चालू किया गया। मुहिम का नेतृत्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। साइकिल चलाने वालों में शलभ गुप्ता एडवोकेट, महानगर महामंत्री विकल्प जैन महानगर कोषाध्यक्ष, दीपक गोयल महानगर उपाध्यक्ष , विजय बाटा महानगर उपाध्यक्ष, दुर्गेश यादव महानगर सचिव, सुभाष चंद्र एड.महानगर सचिव, महक सिंह महानगर सदस्य व मनोज कुमार आदि ने नई मंडी क्षेत्र में साइकिल चलाकर आह्वान पत्रिका  बांटकर जनता को जागरूक किया। इस मौके पर जनार्दन विश्वकर्मा , टीटू रमन पाल, उमर खान आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
दूसरी ओर दर विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरनगर में ने साइकिल यात्रा निकाली । पाटी की पत्रिका लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साईकिल पर पहुंचे और लोगों को पत्रिका का वितरण किया।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की इन पत्रिकाओं का जन जन तक वितरण करने से समाजवादी पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। आज प्रदेश में मजदूर किसान व्यापारी सब परेशान है। सरकार की नीतियां जनहित में नही है पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों का गन्ना बकाया बाकी है जबकि सरकार ने 14 दिनों में सम्पूर्ण भुगतान करने का वादा किया था। इसके बावजूद जिले के किसानों का करोड़ों रूपया भुगतान के लिए लटका पडा है। विधानसभा प्रभारी छात्र नेता युसुफ गौर, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, डाॅक्टर नूरहसन सलमानी, दिलनवाज सलमानी, साकिब अन्सारी तथा सात्विक भारद्वाज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना प्रकट की


मुजफ्फरनगर 04 जुलाई। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर संवेदना प्रकट कीऔर उनके पिता की स्मृति में वृक्षारोपण किया।
आज जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार 03 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने भी मंत्री कपिल देव के आवास पहुंचकर उनके पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। देश में प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई माह का प्रथम सप्ताह ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है। इसी के क्रम में प्रभारी मंत्री ने कपिल देव के पिता की स्मृति में उनके आवास के बाहर वृक्षारोपण किया।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए उनके पिता की श्रद्धांजलि सभा सोमवार 06 जुलाई को उनके आवास पर अति सूक्ष्म रूप में होगी। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों से दूरभाष के माध्यम से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, सरधना विधायक संगीत सोम, स्याना विधायक देवेन्द्र लोधी, रामपुर मनिहारन विधायक देवेन्द्र निम, खुर्जा विधायक विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष श्रम आयोग सुनील भराला, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेन्द्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, अनिल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष वाई पी सिंह, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ0 विशेष गुप्ता, गोपाल अंजान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...