कानपुर। कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे विकास दुबे के घर को जेसीबी से गिराने का काम शुरू कर दिया है। विकास दुबे की मां सरला देवी बोलीं, श्उसे पुलिस के सामने सरेंडर कर देना चाहिए। अगर वह ऐसे ही भागेगा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं कि पुलिस उसे मार दे, क्योंकि उसने जो किया है वह बेहद गलत है।
यूपी पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित करीब 100 टीमें लगाई है, जो संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही विकास दुबे की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए 9454400211 भी जारी किया गया है। बता दें कि कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने इस इनाम की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि विकास दुबे का ठिकाना बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। शनिवार को प्रशासन की एक टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे के किलेनुमा घर को गिराने का काम शुरु कर दिया है।
शनिवार, 4 जुलाई 2020
विकास दुबे के घर को ध्वस्त करने के लिए चलाया बुलडोजर
Featured Post
मां वैष्णो देवी मार्ग हादसे में मरने वाले 30 हुए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 30 लोगो...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
-
बागपत। जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें