शनिवार, 4 जुलाई 2020

विकास दुबे के सरेंडर की तैयारी की खबर पर घेरी कचहरी

कानपुर। पुलिस कर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी की अगुवाई में मोहम्मदी की एडीजे कोर्ट परिसर को पुलिस ने घेर लिया है।


विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।  इन सभी इलाकों में जहां विकास के परिवार वाले या रिश्तेदार रहते हैं।  नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां के थानों में विकास दुबे के फोटो चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके।  विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट  है। उधर शनिवार दोपहर यह इनपुट मिला कि विकास खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है तो पुलिस-प्रशासन चोकन्ना हो गया। लखीमपुर की अदालत तो सैनिटाइजेशन के नाम पर प्रशासन ने बंद करा दी और पूरा फोर्स मोहम्मदी पहुंच गया। एडीजे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर ली गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मां वैष्णो देवी मार्ग हादसे में मरने वाले 30 हुए

  जम्मू। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 30 लोगो...