रविवार, 31 मई 2020

पैरों में रहता है दर्द तो करें ये

*अगर आपके भी रहता है पैरों में दर्द तो जरूर करें यह घरेलू उपाय*


 


कभी-कभी शारीरिक कमजोरी, उठने बैठने का गलत तरीका और खानपान में लापरवाही करने के कारण भी पैरों में दर्द होने लगता है। कई लोग पैरों के दर्द से आराम पाने के लिए पेनकिलर्स का सेवन करते हैं। जिससे उनकी सेहत को बहुत सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं।


 


*अपनाएं ये तरीके:*


 


# पैरों के दर्द का कारण हड्डियों की कमजोरी भी हो सकती है। इसलिए अपने खाने में कैल्शियम से भरपूर आहारों को शामिल करें। रोज कैल्शियम युक्त आहारों का सेवन करने से पैरों का दर्द ठीक हो जाता है।


 


# नियमित रूप से रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें। दूध का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत हो जाते हैं और पैरों का दर्द ठीक हो जाता है।


 


# गर्म पानी से नहाने से भी पैरों के दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा पैरों के दर्द से आराम पाने के लिए आप हॉट पैड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


 


# केले में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना एक केले का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है और पैरों के दर्द से छुटकारा मिलता है।


 


# सरसों के तेल में भरपूर मात्रा में एसिटिक एसिड मौजूद होता है जो किसी भी प्रकार के दर्द को दूर करने में मदद करता है।


आज का पंचांग तथा राशिफल 31 मई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 मई 2020*


⛅ *दिन - रविवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी शाम 05:36 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 01 जून रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात हस्त*


⛅ *योग - वज्र शाम 04:31 तक तत्पश्चात सिद्धि*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:25 से शाम 07:05 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *महेश नवमी* 🌷


🙏🏻 *ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 मई, रविवार को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस अवसर पर हम आपको शिवपुराण में लिखे कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से साधक की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान है।*


➡ *भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है ।*


➡ *भगवान शिव को बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर पत्नी मिलती है ।*


➡ *शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करने से कमजोरी दूर होती है ।*


➡ *महादेव की पूजा हरसिंगार के फूलों से करें तो सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है ।*


➡ *कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं ।*


➡ *महादेव को जूही के फूल चढ़ाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*


➡ *धतूरे के फूल से पूजा करने पर महादेव सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं ।*


➡ *भगवान शिव को गेहूँ चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है ।*


➡ *शिवजी की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है ।*


➡ *शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी सुख मिलते हैं ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गंगा दशहरा* 🌷


*भारतीय संस्कृति में गंगा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में भी गंगा का देव नदी कहा गया है यानी देवताओं की नदी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी (गंगा दशहरा) पर गंगा धरती पर आई थी। (01 जून, सोमवार) गंगा दशहरा के मौके पर हम आपको बता रहे हैं गंगा जल के कुछ आसान उपाय।*


  ➡ *अगर परिवार के लोगों में नहीं बनती तो रोज सुबह पूरे घर में गंगा जल छिड़के ।इससे घर की नेगेटिविटी कम होगी और शांति का माहौल बनेगा ।*


➡ *दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल भर कर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें ।इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी ।*


➡ *परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो पीपल के पेड़ पर रोज गंगा जल चढ़ाएं, क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु का वास मना गया है ।*शास्त्रों के मुताबिक शनिवार को पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन पीपल में जल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। वहीं शास्त्रों में रविवार के दिन पीपल में जल चढ़ाना निषेध किया गया है। माना जाता है कि इस दिन पीपल में जल अर्पण करने से धन की हानि होती है। साथ ही हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। इसके अलावा भी पीपल के पेड़ को काटना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों को कष्ट मिलते हैं और वंश-वृद्धि में रुकावट आती है।


गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि "मैं वृक्षों में पीपल हूं।" पीपल के जड़ में ब्रह्मा जी, बीच में भगवान विष्णु और सबसे ऊपरी भाग में शिव का वास होता है।


घर में पीपल के पौधे का उगना अच्छा नहीं माना गया है। यदि पीपल का पौधा उग गया है तो उसे तोड़कर फेंकना नहीं चाहिए।रविवार के दिन प्रणाम कर के माफी मांग के किसी और से हटवाकर उसे एक गमले में शिफ्ट कर देना चाहिए।और मंदिर में रख आना चाइये।


 


➡ *दुकान में किसी ने तंत्र प्रयोग किया हो तो पूरी दुकान में गंगा जल छिड़के ।इससे उस जगह की नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी और व्यवसाय चलने लगेगा ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गंगा दशहरा* 🌷


🙏🏻 *दशहरा तिथि को गंगा स्नान व पूजन करने से 10 प्रकार के (3 कायिक ,4 वाचिक, 3 मानसिक) पापों नाश होता है।* 


🙏🏻 *


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष -


आज आपका समय काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। काम में आपका दिन बीतेगा। कुछ लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हो सकता है काम के दबाव में आज आप अत्यधिक तनाव महसूस करेंगे। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल नजर आएगी लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही आपके पक्ष में बदल सकती हैं, अपनी योग्यता और कुशलता पर पूरा भरोसा रखें। समय आपके अनुकूल होने के संकेत हैं।


 


वृष - 


आज का दिन आप अपनी छवि को बेहतर बनाने और कुछ नई ख्याति अर्जित करने की योजना पर काम करेंगे। आपको अपने काम करने के तरीकों के लिए वरिष्ठों से काफी प्रशंसा मिल सकती है। आज आप अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। सभी के विचारों को जानने या समझने की कोशिश करें।


 


मिथुन 


आज आप खुद को काफी उम्मीदों से भरा हुआ और सकारात्मक पाएंगे। कुछ नए काम आपको आकर्षित कर सकते हैं और आपको किसी ऐसे इंसान से मिलने का भी मौका मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज आप अपने कामों को कुछ अतिरिक्त मेहनत के साथ समय से पहले ही परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। आपको अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है। इससे आपमें भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


 


कर्क - 


आपके लिए दिन आज कुछ खास रह सकता है। पर्सनल लाइफ में कोई अच्छा अचीवमेंट मिलने के योग हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कुछ लोगों के लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर भी बहुत लाभकारी रहने वाला है। कोई अच्छी सूचना आपका इंतजार कर रही है। संभव है आपको अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या तरक्की मिल सकती है। आपको किसी मित्र या करीबी व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो आपको काफी प्रसन्नता देगा।


 


सिंह - 


आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत भाग्यशाली है, जो लोग अपने लिए कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आप अपनी पूंजी को कहीं इंवेस्ट करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। अगर किसी रोजगार स्कीम के तहत कुछ काम करना चाहते हैं तो आज आवेदन करने के लिए दिन काफी अच्छा है। आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी बिजनेस के लिए अगर आप बैंक से ऋण लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास अच्छा अवसर है।


 


कन्या -


आज आप अपने कामों में बहुत बेहतरीन साबित हो सकते हैं। आपका अनुभव काम आएगा और आपको नए लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ के लिए भी कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको अपने से ज्यादा अनुभव वालों से थोड़ी सलाह लेने से काफी लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में परिवार का भी सहयोग लेने से आपको लाभ हो सकता है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कुछ मामलों में आपको कामों का परिणाम अपेक्षित नहीं मिलेगा। इससे निराशा हो सकती है। करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलने के संकेत भी हैं। लेकिन, इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके लिए समय मिला-जुला ही रहेगा। परेशानियों से घबराए बिना आप सामना करेंगे तो लाभ मिल सकता है।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बहुत शानदार साबित हो सकता है। आप पर काम का दबाव रहेगा लेकिन काम की गति तेज रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी काफी बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक लाभ मिलने और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में आपको किसी का विरोध झेलना पड़ सकता है। ऐसे समय में कार्ड्स आपको सलाह देते हैं कि इन परिस्थितियों का धैर्य और शांति के साथ सामना करें, सारी बातें अपने आप सुलझ जाएंगी।


 


धनु - 


आज का दिन आपके लिए निराशा से भरा हो सकता है। कोई आपके खिलाफ जा सकता है, अथवा कोई आपसे किया हुआ वादा तोड़ सकता है। इससे आप खुद को ठगा और हताश सा महसूस करेंगे। आज के दिन को आपको खुद की योग्यता से बेहतर बनाना होगा। अगर आप दूसरों के भरोसे रहे तो आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कल्पना शक्ति से अपने लिए नए रास्ते तलाशने के लिए उपयुक्त समय है।


 


मकर -


आज पुराने कामों को खत्म करके, कुछ नए कामों को शुरू करने का दिन है। आपके पास जिम्मेदारियों की अधिकता रह सकती है, इस कारण आपको काम की गति भी सामान्य से ज्यादा रखनी होगी। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। संभव है कि आप आज अपने किसी खास दोस्त के साथ पार्टनरशिप में भी नए काम की शुरुआत करें। आपकी प्लानिंग को लोग सहर्ष स्वीकार करेंगे और उस पर अमल भी करेंगे।


 


कुम्भ -


आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को मूर्तरूप देने की शुरुआत करने का है। आज सितारों का साथ मिल सकता है, इसलिए अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज से शुरुआत कर दें। कार्ड्स आपको संकेत दे रहे हैं कि आपको किसी भी मामले में आपको ज्यादा चिंता या तनाव नहीं लेना चाहिए, ये आपकी प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकता है। आज आप कहीं दूर स्थान पर यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।


 


मीन -


आज का दिन आपके लिए दोहरी जिम्मेदारियों वाला हो सकता है। प्रोफेशनल के साथ ही आप पर कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप दोनों के बीच खुद को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। इसके बावजूद आपका दिन आज खुशनुमा रह सकता है। आपके चारों तरफ ऐसे लोग रहेंगे जो आपकी परवाह करते हैं, या जो आपको खुश देखना चाहते हैं। किसी भी मामले में आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। आज कुछ धन लाभ होने के भी संकेत हैं।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


 


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


  


शुभ वर्ष : 2021 2031, 2040 2060,   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 


 


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


नहीं होंगे उत्तराखंड के सीएम रावत और उनके मंत्री क्वारंटाइन 

 


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री क्वारंटाइन नहीं किए जाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी कैबिनेट के क्वारंटाइन होने की खबरों पर विराम लग गया है। बताया गया है कि न तो सीएम रावत और न ही उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य क्वारंटाइन किया जाएगा। दरअसल, मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में शिरकत की थी। इसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन कर दी जाएगी। लेकिन रविवार देर रात इन खबरों पर विराम लग गया।


इससे पहले शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूवज़् विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को खुद सतपाल महाराज की रिपोटज़् भी पॉजिटिव आ गई थी। यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कमज़्चारियों की रिपोटज़् भी पॉजिटिव आई थी। रिपोटज़् सावज़्जनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया क्योंकि शक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे। इतना ही नहीं महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।


उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज परिवार सहित कोरोंना पॉजिटिव l

टीआर ब्यूरों l


देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। वे फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके बेटे, बहू समेत स्टाफ के 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।


रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि सतपाल महाराज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पर्यटन विभाग की एक बैठक में भी सतपाल महाराज शामिल हुए थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वरांटाइन किया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री समते उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन हो सकती है।


मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर की वार्ता

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड 19 को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्षों से ली। रविवार को सीएमयोगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के जिला व नगर अध्यक्षों से बात करते हुए प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि किस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की गई और उनके भोजन की समुचित व्यवस्था की गई।


इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित काफी लोग मौजूद रहे l


लॉक डाउन का खुला उल्लंघन कर शुक्रताल पहुँचा जनसैलाब,

टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर l ज़िला प्रशासन ने एक पत्र जारी कर कहा था कि इस वर्ष लॉक डाउन के चलते मेले का आयोजन नहीं होगा l लॉकडाउन में प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन की बिना अनुमति के ज्येष्ठ दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड शुकतीर्थ पहुंच गई है। श्रद्धालुओं ने रविवार को गंगा स्नान व दीपदान किया। हालांकि घाट पर न तो साफ सफाई की गई है और गंगा में भी घाट के पास कीचड व पेड पौधे हैं लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था सब पर भारी पड़ रही है। आश्रमों के कपाट बन्द होने से श्रद्धालु तेज बारिश में भीगते नजर आये।ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर शुकतीर्थ में रविवार की सुबह से ही ट्रेक्टर ट्रालियों व अपने निजी वाहनों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।


 


प्राचीन तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में प्रतिवर्ष जिला पंचायत द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरे के अवसर पर स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दो लाख से अधिक लोग दिनभर में गंगा स्नान करते रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने को पिछले करीब 68 दिनों से जारी लॉक डाउन में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लॉकडाउन-4 का आखिरी दिन होने के कारण प्रतिबंध लागू हैं। पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी अनलॉक-1 के संबंध में आई। जिसमें धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने की बात कही गई है। इसी से उत्साहित होकर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए चल दिए। लॉक डाउन प्रतिबंध के चलते प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन को रद्द किया गया है, जिसके चलते शुकतीर्थ में मेले के दौरान लगने वाले बाजार आदि नही लगाए गए हैं। कोई व्यवस्था घाट पर भी स्नान के लिए नही की गई है। भोपा पुलिस द्वारा शुकतीर्थ में सभी दुकानें भी बन्द करायी गयी हैं। इसके बावजूद रविवार दोपहर बाद श्रद्धालुओं का शुकतीर्थ पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक हजारो श्रद्धालु टेक्टर ट्रॉली, मोटर साइकिल आदि वाहनों से शुकतीर्थ पहुंचते रहे थे। श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच गंगा स्नान किया व पितरों के निमित दीपदान किया। --तैयारी न होने से फैली अव्यवस्थाप्रशासन द्वारा मेला आयोजन की कोई अनुमति न देने से किसी प्रकार की स्नान आदि की व्यवस्था इस बार जिला पंचायत द्वारा नहीं की गयी है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है। पीने का पानी, जलपान, उचित प्रकाश व्यवस्था आदि न होने से श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड रहा है। --भारी गन्दगी के बीच हो रहा गंगा स्नान ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर मेले का आयोजन नही होने के कारण गंगा घाट के सामने गंगा नदी की सफाई नही कराई गई है। गंगा घाट पर भारी गन्दगी फैली हुई है। घाट से उतरते ही पानी में जलकुम्भी तथा सिल्ट आदि होने के कारण श्रद्धालु गंगा घाट से इतर गहरे पानी में जाकर स्नान कर रहे हैं। जिससे खतरा भी हो सकता है। हालांकि कोई इंतजाम न तो घाट पर है और न ही किसी डूबते को बचाने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुख्य स्नान रविवार की देर रात से शुरू होकर सोमवार की सुबह तक रहेगा। --सोशल डिस्टेंस व मास्क को भूलेलॉक डाउन के प्रतिबंध लागू होने और कोरोना संक्रमण रोकने को सोशल डिस्टेंस व चेहरे पर मास्क लगाने की अनिवार्यता के बावजूद यहां गंगा स्नान को पहुंचे लापरवाह श्रद्धालु न तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। वाहनों में भरकर पहुंच रही भीड को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन ने हाथ खडे कर दिये हैं। --आश्रमों के बाहर बैठाया पहराश्रद्धालु आश्रमों न ठहरे, इसे लेकर प्रशासन द्वारा आश्रमों के द्वार पर पुलिस का पहरा बैठाया गया है। आश्रमों में प्रवेश को लेकर श्रद्धालु पुलिस से निवेदन कर रहे हैं। गंगा घाट पर सभी दुकानें बन्द होने से श्रद्धालुओं ने स्वयं खाना बनाकर खाने की व्यवस्था की।


 


काफी श्रद्धालुओं को वापस लौटायावहीं श्रद्धालुओं की बढती भीड को देखकर मोरना पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा शुकतीर्थ में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को रोककर कोरोना महामारी व लॉकडाउन का हवाला देकर वापस भेज दिया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने वैकल्पिक मार्गों को अपनाते हुए शुकतीर्थ जाना जारी रखा। इस दौरान मोरना में जाम की स्थिति बनी रही। शुकतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई है।


 


 


वीडियो कॉन्फ्रेंस से की गई बैठक

टीआर ब्यूरों I


मुजफ्फरनगर lअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज वोरा विधायक लखनऊ की अध्यक्षता में एक वीडियो बैठक आयोजित हुई जिसमें कपिल देव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विधायक मुजफ्फरनगर, राहुल गोयल अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,शिशु कांत गर्ग महासचिव, सुशील संगल कोषाध्यक्ष,पवन बंसल संगठन मंत्री वह अन्य प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे साथ में राष्ट्रीय महासचिव बाबूराम गुप्ता ने भी समाज के प्रति अपना मार्गदर्शन दिया आईवीएफ रिलीफ फंड के लिए 100₹ या उसे ज्यादे इच्छा अनुसार योगदान व रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया मंत्री उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि लॉक डाउन में वैश्य समाज की दान में मदद करने में सबसे ज्यादा भागीदारी रही है हमने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से यह भी अनुरोध किया है कि व्यापारियों को उद्योग लगाने में ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के मुजफ्फरनगर अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि मुजफ्फरनगर के फेस समाज के व्यापारियों ने अपने व्यापार उद्योग बंद होने के बावजूद भी निर्धन व जरूरतमंद परिवारों की तन मन धन से मदद की वह सरकार को भी मदद की जो वैश्य समाज के यह बहुत गर्व की बात है वह अन्य पद अधिकारी ने अपनी अपनी बातें रखी मैं अपने सुझाव दिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज वोरा विधायक लखनऊ ने कहा कि अभी कोई भी सभा करना संभव नहीं है आगे जो भी कार्यक्रम होगा वे सभी जूमएप के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करी जाएगी वह अभी सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर आदि से अपने परिवार की व्यस्त समाज की सुरक्षा करने का संदेश दिया इस कॉन्फ्रेंसिंग में मुजफ्फरनगर से अध्यक्ष राहुल गोयल, शिशु कांत गर्ग एडवोकेट, सुशील संगल, पवन बंसल मौजूद रहे


रात्रि कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक घूमने वालो पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई :- अभिषेक यादव

टीआर ब्यूरों l


 मुजफ्फरनगर l जिले में लॉकडाउन में सांय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक अनावश्यक घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं दिन में पुलिस ने मुख्य चौराहों पर बगैर मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान भी काटे। बगैर मास्क लगाए सडक पर घूमने वाले लोगों को पुलिस ने नसीहत भी किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने लॉकडाउन के दृष्टिगत शहर के मुख्य चौराहों महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल तिराहा का निरीक्षण कर डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने हेतु निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शाम 7 बजे के बाद लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने वाले लोगों के वाहनों का चालान काटे जाए। रात्रि में पुलिस को बैरियर लगाकर सख्त चैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल मैडिकल इमरजेंसी को छोडकर अन्य किसी भी वाहन के सड़क पर मिलने पर उसका चालान कर दिया जाए। रविवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मास्क को लेकर भी अभियान चलाया। पुलिस ने मिनाक्षी चौक, रामपुरी गेट व अन्य कई स्थानों पर चैकिंग चलाते हुए जुर्माना किया। उन्होंने लोगों को दोबारा बगैर मास्क लगाए घूमने पर चेतावनी भी दी।


उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन रजि ने सोपे भोजन के पैकेट

 


 


मुजफ्फरनगर l सेवा के *63वे दिन* व *लॉक डाउन 4 के अंतिम दिन* की कड़ी में 


*प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल  के मार्गदर्शन में *जरूरतमंद लोगों* के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के व्यापारी वासु गोयल(विशाल ट्रेडर्स)* द्वारा की गयी,


भोजन के पैकिट वितरण के लिए सौंपे प्रशासन को सौपे गए,


इस अवसर पर *प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल* ने कहा कि संगठन द्वारा पहले लॉक डाउन से जारी निरन्तर भोजन सेवा का आज समापन कर दिया गया है,पूरे लॉक डाउन के अंतर्गत संगठन के पदाधिकारियों एव व्यपारियो के सहयोग से निरन्तर भोजन सेवा के अलावा, जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराना, एवं हमारे कोरोना योद्धा जिसमें सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी एवं हमारे मीडियाकर्मियों को भी संगठन के द्वारा सम्मानित एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया,


 


 *नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी* ने संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए सभी *व्यपारियो, पदाधिकारियों* का आभार प्रकट किया,जिनके सहयोग से *चारो लॉक डाउन* में निरन्तर सेवा का यह क्रम जारी रहा,भोजन सौपने के दौरान तरुण मित्तल,वासु ग़ोयल,शिवकुमार सिंघल,अनिल सिंघल,अभिलक्ष मित्तल उपस्थित रहे।।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री होंगे क्वॉरेंटाइन

टीआर ब्यूरों l


देहरादून l पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री क्वारंटाइन किये जाएंगे।


बीती 29 मई को हुई कैबिनेट में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय मौजूद नहीं थी। लिहाजा यह दोनों मंत्री क्वारंटाइन होने से बच गए।


जबकि सूबे के मुख्य सचिव, सचिव, समेत कई आला अधिकारी जो इस कैबिनेट में मौजूद थे, उन सभी को होम क्वारंटाइन किए जाएंगे।


यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने देते हुए बताया कि सरकर के सभी मंत्री और अधिकारी होम क्वारंटाइन के दौरान केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे।


शामली में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l  जिले में लगातार कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी शामली शहर में दो कोरोना पॉजेटिव केस मिलने से जिला प्रशासन में हडकंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों को झिंझाना में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जबकि जिस स्थान से ये दोनों केस मिले हैं उसे सील करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से बचाव को देश में लॉक डाउन घोषित किया गया है। जनपद शामली की बात करे तो लगातार कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जहां कोरोना पॉजेटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको घरों के लिए भेज दिया गया है वही अब शामली नगर में एक बार फिर दो केस सामने आने से हडकंप मच गया है। ये दोनों लोग नगर के दयानंद नगर मौहल्ले के बताये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मरीजों को झिंझाना में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया है। डीएम जसजीत कौर का कहना है कि जिले में अब एक्टिव केस 9 हो गए हैं। जिले में अब तक 37 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 28 ठीक होकर आपने घर जा चुके हैं।


 


 


कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने पर शहर के तीन डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

टीआर ब्यूरों I


मुजफ्फरनगर lकोरोना संक्रमित मिली दाल मंडी निवासी महिला शिक्षिका की कांटेक्ट चेन में आने पर नगर में तीन चिकित्सकों के क्लिनिक/अस्पताल प्रशासन ने सील कर दिए हैं। चिकित्सकों को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ कार्यालय को बिना सूचना दिए बुखार पीड़ित महिला व उसके परिजनों का उपचार करने वाले तीनों चिकित्सकों के खिलाफ सीएमओ ने इन्फैक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल (आईपीसी) के प्रशिक्षण में कोविड-19 के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर सीएमओ ने एपिडेमिक एक्ट एवं विधियों के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर महिला के परिजनों समेत उसकी फर्स्ट कांटेक्ट में आए कुल 15 लोगों को प्रशासन ने उनके घरों से बुलाकर इंस्टीटयूशनल क्वारंटाइन कर दिया है।


 


मुजफ्फरनगर में दाल मंडी में निवासी नगर के एक डिग्री कॉलेज में कार्यरत शिक्षिका के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दरअसल महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्य को लगातार खांसी व बुखार बना हुआ था। यह कोरोना का लक्षण होता है। उसने सबसे पहले चौधरी चरण सिंह मार्किट में वरिष्ठ फिजीशियन डा.एमएल गर्ग को दिखाया। हालांकि वह करीब दस दिन पूर्व उन्हें दिखाने गई थी। महिला के खांसी बुखार के लक्षण देखकर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी थी। इसके बाद महिला ने भगत सिंह रोड पर डा. अरूण अरोरा से भी अपने पुत्र के बुखार का उपचार कराया। इसके बाद वह अपने पुत्र को दिखाने के लिए सदर बाजार में डा. हेमंत कुमार के यहां भी गई। बताया जाता है कि उसे तीन दिन से तो तेज बुखार था इसलिए चिकित्सकों ने उसका कोरोना टेस्ट कराया। उसके कोरोना पॉजिटिव आने से हडकंप मच गया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल और नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार की टीम ने महिला से उसकी कांटेक्ट चेन की जानकारी ली तो उसने बताया कि वह अपने बच्चे को दिखाने सदर बाजार में डा. हेमंत के हॉस्पिटल में गई थी। उसने डा.एमएल गर्ग से स्वयं व परिवार के अन्य सदस्य का उपचार कराया और डा. अरूण अरोरा से भी बेटे के बुखार का उपचार कराने की बात कही तो प्रशासन ने इन तीनों डाक्टरों के क्लीनिक फिलहाल सील कर दिए हैं। चिकित्सकों को फिलहाल होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया है। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपडा ने नगर कोतवाली में तीनों चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कोविड-19 के संबंध में इन्फेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल (आईपीसी) के प्रशिक्षण में समस्त निजी चिकित्सकों को अवगत करा दिया गया था कि किसी भी निजी नर्सिंग होम, निजी हॉस्पिटल या क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब में अगर कोई खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई आदि लक्षणों वाला मरीज उपचार कराने को आता है तो उसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलबध कराई जाएं। तीनों चिकित्सकों ने महिला व उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों का उपचार किया। (तहरीर में तीनों के नाम दिए गए हैं) पर इनकी सूचना सीएमओ कार्यालय को नही दी गई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से उक्त तीनों चिकित्सकों के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट एवं विधियों के तहत सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने को कहा है।


 


उधर महिला के परिवार के करीब 11 सदस्यों समेत फर्स्ट कांटेक्ट के 15 सदस्यों को प्रशासन ने उनके घर से हटाकर इंस्टीटयूशनल क्वारंटाइन सैंटर में भेज दिया है। अभी तक यह स्पस्ट नही हुआ कि महिला किस कोरोना संक्रमित की चेन में आकर कोरोना पॉजिटिव मिली है। यही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण हैं क्योंकि महिला की ट्रैवल्स हिस्ट्री भी ऐसी नही हैं कि वह कोरोना संक्रमित हो। इसी को लेकर अधिक सतर्कता करती जा रही है। --मोबाइल की दुकान भी सील की गईमुजफ्फरनगर। अग्रवाल मार्किट में एक मोबाइल की दुकान पर भी संक्रमित मिली दाल मंडी की महिला मोबाइल खरीदने गई थी। उसकी कांटेक्ट चेन का पता लगने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मोबाइल विक्रेता से बात करने पहुंची तो रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह बाजार बंद मिला। हालांकि मोबाइल की दुकान को भी फिलहाल सील किया गया है।


मुजफ्फरनगर संक्रमित पाई गई महिला का वीडियो वायरल

टीआर ब्यूरों l


 


मुजफ्फरनगर l गत रात्रि कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है l उसने  कोवीड 19  हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उठाया हैl महिला ने अपने आप को होम क्वॉरेंटाइन करने की बात की हैl


 अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने  बताया कि उक्त महिला लगातार वहां से जान बचाने के लिए अपने आपको होम क्वॉरेंटाइन करने की बात बोल रही हैl उन्होंने बताया कि कोविड-19  हॉस्पिटल  का सहारनपुर कमिश्नर डीआईजी नोडल अधिकारी जिलाधिकारी एवं एसएसपी महोदय लगातार भ्रमण कर रहे हैं तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं


वीडियो देखने के लिए लिंक पर  क्लिक करें:-https://youtu.be/tZtHzDBV79s


जिला अदालतों में 30 जून तक काम नहीं

मुजफ्फरनगर l ज़िला अदालतों में एक जून से30 जून तक सिविल कार्य नही होंगे l


जून माह में दस दिनों की रेसस अवकाश का चार्ट जारी कर बताया है कि एक जून से ग्यारह न्यायिक अधिकारी दस दिनों के रेसेस अवकाश पर हैं l


हाई कोर्ट ने हर वर्ष की तरह जून माह में ज़िले के जिला ज़ज़ राजीव कुमार शर्मा सहित 44 न्यायिक अधिकारियों व समस्त कर्म चरियों को इस माह अलग अलग तिथियों में दस दिनों का रेसेस अवकाश मंज़ूर किया है इस के तहत जून महीने में एक जून से ग्यारह अधिकारियों का रेसेस अवकाश मिला है जबकि ज़िला ज़ज़ राजीव कुमार15 जून से25 जून तक रेसेस अवकाश पर रहेंगे रेसेस पर जाने वाले अधिकारियों के स्थान पर दूसरे अधिकारी नामित हुए है 44 अधिकारियों के रेसेस का चार्ट जारी हो गया हैl


गौरतलब है कि लोकडौन के चलते कोर्ट में 26 मई से दस अदालतों ने कार्य शुरू किया है जो केवल ज़मानत व दूसरे आवश्यक काम का ही निस्तारण किया जावेगा कुल मिला कर जून माह में कोर्ट में काम न के बराबर ही होगा l


26 मई से जिला ज़ज़ व सी जे एम कोर्ट में भारी संख्या में जमानत अर्ज़ियाँ दाखिल की गई है जो निचली अदालतों से रद होकर ज़िला ज़ज़ की कोर्ट में दाखिल की गई है जिन पर अलग अलग सुनवाई की तारीख लगाई जारही है 26 मई से जिला ज़ज़ सीजेएम कोर्ट सहित केवल दस अदालतों में सीमित मात्रा में काम शुरू हुवा हैl


जिले में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

मुजफ्फरनगर l प्रदेश सरकार की गाईड लाइन जारी होने के बाद अब सबकी नजर डी एम द्वारा जारी की जाने वाली गाइड लाइन पर हैं l जल्द ही डी एम की गाईड लाइन आने के बाद तय होगा कि जिले में लॉक डाउन की स्थिति क्या रहेगी l


यूपी की  गाइडलाइन एक नजर में :



- 01 जून सोमवार से सभी सरकारी ऑफिस पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।


- बाजार रोटेशन बेसिस पर सुबह 9 से शाम 9 बजे तक खुलेंगे।


- सुपर मार्केट, ब्यूटी पार्लर/सैलून भी खुल सकेंगे।


- एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए पास की जरूरत नहीं। हालांकि नोएडा/गाजियाबाद में डीएम जरूरत देख फैसला लेंगे।


- टैक्सी, कैब, रिक्शा निर्धारित सवारी क्षमता के अनुसार सवारी बिठा चलेंगे।


- रोडवेज बसें चलेंगी।


- हर सीट पर सवारी बैठ सकेंगी।


- किसी को खड़ा होकर चलने की अनुमति नहीं होगी।


- सारे प्रतिबंध अब कैंटेनमेंट जोन तक ही सीमित।


 


केंद्र सरकार की  गाइडलाइंस : 


- आठ जून से जिन गतिविधियों को अनुमति दी जाएंगी उनमें लोगों के लिए धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां एवं अन्य होटल सेवाएं शामिल होंगी। 


- आठ जून से शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति होगी। 


- राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श कर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे। 


- शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई से खोलने को लेकर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश अभिभावकों, अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करेंगे। 


- रात में कर्फ्यू के समय की समीक्षा होगी, पूरे देश में अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध होगा


- स्थिति का आकलन करने के बाद अंतररष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो ट्रेन, सिनेमा हाल, जिम, राजनीतिक सभाओं इत्यादि पर निर्णय लिया जाएगा। 


- कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा, इन क्षेत्रों का निर्धारण जिला प्रशासन करेगा


-  कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर क्षेत्रों, जहां संक्रमण के मामले आने की ज्यादा संभावना है, की पहचान राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश करेंगे । 


- बफर जोन में जरूरत के आधार पर जिला प्रशासन पाबंदियां लगा सकता है 


- परिस्थितियों के अनुरुप राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ गतिविधियों पर रोक लगा सकते हैं या पाबंदियां लागू कर सकते हैं l


डॉक्टर एम एल गर्ग स्टाफ सहित होम क्वॉरेंटाइन

मुजफ्फरनगर l महावीर चौक स्थित नाथ क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा करंट टाइम कर देगा बताया जा रहा है कि बीती रात मिली उक्त महिला डॉक्टर एम एल गर्ग के क्लीनिक पर चिकित्सा परीक्षण के लिए गई थी l जांच के दौरान थर्मल स्कैनिंग में टेंपरेचर हाई आने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था उक्त महिला के बाद डॉक्टर एम एल गर्ग को स्टाफ सहित होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है तथा सभी के सैंपल लेकर जांच हेतु भेज दे रहे हैंl


यूपी में 9 से 9 बजे तक खुलेंगे सभी बाजार


लखनऊ l प्रदेश में लॉकडाउन 5.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। हालांकि 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक जून से राज्य में सरकारी ऑफिस पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। बाजारों को रोटेशन बेसिस पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोला जाएगा। अवनीश अवस्थी ने बताया कि कार्यालयों में अलग-अलग शिफ्ट में काम होंगे। पहली शिफ्ट 9 से 5, दूसरी शिफ्ट 10 से 6 और तीसरी शिफ्ट 11 से 7 बजे तक चलेगी।


उन्होंने कहा कि सभी मार्केट 9 बजे सुबह से लेकर रात के 9 बजे तक खुले रहेंगे। सुपर मार्केट को भी खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना होगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।


मंदिर -मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल 8 जून से खुल सकेंगे, सुबह 4 से 7 बजे तक खुलेगी सब्जी मंडी | स्कूल-कॉलेज का फैसला जुलाई में होगा | होटल,शोपिंग मॉल 8 जून से खुल सकेंगे | रोडवेज भी कुछ शर्तों के साथ शुरू होंगी, सिनेमा,जिम,बार बंद रहेंगे | परिवहन निगम 1 जून , प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।


प्रदेश में लॉक डाउन 5 की गाइड लाइन जारी

टीआर ब्यूरों I


लखनऊ l प्रदेश में लॉकडाउन 5.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। हालांकि 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक जून से राज्य में सरकारी ऑफिस पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। बजारा को रोटेशन बेसिस पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोला जाएगा। अवनीश अवस्थी ने बताया कि कार्यालयों में अलग-अलग शिफ्ट में काम होंगे। पहली शिफ्ट 9 से 5, दूसरी शिफ्ट 10 से 6 और तीसरी शिफ्ट 11 से 7 बजे तक चलेगी।


उन्होंने कहा कि सभी मार्केट 9 बजे सुबह से लेकर रात के 9 बजे तक खुले रहेंगे। सुपर मार्केट को भी खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना होगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।


दिल्ली की सबसे बड़ी होलसेल दवा मार्केट भगीरथ प्लेस  4 जून तक बंद


नई दिल्ली.दिल्ली की सबसे बड़ी होलसेल दवा मार्केट भगीरथ प्लेस को 4 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है. मार्केट में बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, जिसके बाद मार्केट एसोसिएशन की तरफ से बंद करने का फैसला लिया गया.
बाजार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से अपील की थी कि बाजार को साफ किया जाए और तत्काल नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बाजारों की सफाई के लिए कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है. ऐसा लगता है कि सरकार ने व्यापारियों और वाणिज्यिक बाजारों को भगवान की दया के भरोसे 'जहां है-जैसा है' के आधार पर छोड़ दिया है.


दिल्ली सरकार के पास नहीं सैलरी देने का पैसा, केंद्र से 5000 करोड़ रुपये मांगे 


नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. प्रत्‍येक राज्‍य में इसे लागू किया गया है. लॉकडाउन की वजह से उद्योग-धंधे बंद हैं. ऐसे में सभी राज्‍यों की सरकारों की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. इस बीच, दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम और वित्‍त मंत्री मनीष सिसोदिया  ने रविवार को बताया कि दिल्‍ली सरकार के सामने कर्मचारियों को सैलरी देने का संकट पैदा हो गया है. 
मनीष सिसोदिया ने बताया कि पिछले दो महीने में कर वसूली के तौर पर सरकार के पास कुल एक हजार करोड़ का राजस्‍व आया है. वहीं, अन्‍य स्रोतों से 725 करोड़ रुपए खजाने में आए हैं. उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली सरकार को प्रतिमाह 3500 रुपए बतौर वेतन देना होता है, लेकिन सरकार के पास सिर्फ 1725 करोड़ रुपए हैं.


अग्रवाल मार्केट -दहशत में दुकानें बंद

मुजफ्फरनगर l बीती रात मिली कोरोना पॉजिटिव महिला महावीर चौक स्थित अग्रवाल मार्केट के फेस वन में मोबाइल खरीदने के लिए गई थी l बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उक्त महिला अग्रवाल मार्केट स्थित मोबाइल की शॉप पर मोबाइल खरीदने के लिए गई थीl जिसके बाद जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने अग्रवाल मार्केट के एक हिस्से को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है lअग्रवाल मार्किट के दुकानदारों ने दहशत में दुकानें बंद कर दीं।


शिवपाल बोले- कद के हिसाब से मिला पद तो सभी दरवाजे खुले

 
लखनऊ. इटावा में होने वाले लोहिया ट्रस्ट के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को दिया है, जिसके बाद शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कद के हिसाब से उन्हें पार्टी में पद मिलता है, तो सभी दरवाजे खुले हैं. इसके बाद एक बार फिर सियासी चर्चा गरम है कि क्या शिवपाल यादव की सपा में वापसी होगी या फिर दोनों गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे.वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी पार्टी और यादव कुनबे में एका के संकेत मिल रहे हैं. चुनाव से पहले चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव  साथ आ सकते हैं. 
बता दें कि वर्ष 2018 में समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया. इतना ही नहीं शिवपाल ने लोकसभा चुनाव में सपा के खिलाफ प्रत्याशी भी उतारे थे. वे खुद रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय के खिलाफ मैदान में उतरे थे. इसके बाद से अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं, लेकिन लॉकडाउन में एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कई बार मुलाक़ात भी हुई है. पिछले दिनों जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट हुए तो वहां भी शिवपाल पहुंचे थे. इस दौरान भी दोनों के बीच मुलाक़ात की बात कही जा रही थी.


इनकम टैक्स रिटर्न में जानें क्या हुए बदलाव? 

 


नई दिल्ली. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2019-20 (असेसमेंट ईयर 2020-21) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए नए ITR फॉर्म्स जारी कर दिए हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म्स 1 से 7 को नोटिफाई कर दिया है. एक अधिसूचना में वित्त मंत्रालय ने ITR 1 (सहज), ITR 2, ITR 3, ITR 4 (सुगम), ITR 5, ITR 6, ITR 7 और ITR V फॉर्म जारी किए. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इनकम टैक्स नियमों में किए गए बदलाव को शामिल करने के लिए ITR फॉर्म 1 और ITR फॉर्म 4 को वापस ले लिया था. आपको बता दें कि नौकरीपेशा लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए आईटीआर-1 फॉर्म भरना होता है.
नए आईटीआर फॉर्म्स में वित्त वर्ष 2019-20 का लाभ उठाने के लिए साल 2020 की पहली तिमाही में किए गए टैक्स बचत निवेश का खुलाना करने के लिए अलग तालिका दी गई है.


जिले में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज ठीक

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l एक मरीज और हुआ ठीक, अब कुल संख्या 45, मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की शानदार टीम का शानदार कार्य जारी


यूपी में कोई नया टैक्स नहीं-योगी आदित्यनाथ 


लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ उनके राज्य को मिला है और राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिये जनता पर कोई नया कर नहीं लगाएगी। 
 योगी ने यहां ऑनलाइन माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित गरीब कल्याण पैकेज तथा अन्य राहतों का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है। उसी का नतीजा है कि हम अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सके हैं। उन्होंने कहा, “ चार चरणों के लॉकडाउन के बाद सोमवार से अनलॉक की कार्रवाई शुरू होगी। निरुद्ध क्षेत्रों को नियंत्रित करते हुए शेष क्षेत्रों में अधिकतम कार्यों को छूट देने की तैयारी हो रही है। हमारी आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पिछले माह की तुलना में इस माह भी हमें अच्छा राजस्व मिल रहा है। हम जनता पर कोई अलग से कर लगाने के बजाय उसे अधिक से अधिक राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि आज दोपहर दो बजे उनकी सरकार दिशा-निर्देश जारी करने जा रही है।
योगी ने कहा, “ उत्तर प्रदेश में अधिकतर विकास योजनाएं शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि 'जान भी और जहान भी' दोनों के साथ लेकर चलेंगे। हम कोरोना की कड़ी तोड़कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।”
  धार्मिक स्थलों को खोलने से अधिक लोगों के बाहर निकलने पर कोरोना विस्फोट होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''अधिक लोगों के एकत्र होने को हर हाल में रोकना है। कोई बड़े आयोजन नहीं होंगे। मेरा विश्वास है कि अब हर व्यक्ति इसके लिये तैयार हो चुका है कि इस वायरस के साथ जीना है।''


उत्तर प्रदेश में शुरू होगी बस और टैक्सी सेवा 



लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनलॉक-1 के तहत राज्य में बस और टैक्सी सेवा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी करने वाली है। सीएम योगी ने कहा कि अनलॉक-1 के दौरान सामूहिक जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क पहनना भी अनिवार्य है।
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के चौथे चरण का आज आखिरी दिन है। इससे पहले ही शनिवार को केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5.0 और अनलॉक-1 के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य अपनी-अपनी गाइडलाइंस जारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस संबंध में कुछ ही देर बाद अपनी गाइडलाइंस जारी करने वाली है।


पत्रकार ऋषिपाल सिंह  पर हमला


मुजफ्फरनगर। शहर में स्थित जिला परिषद मार्कीट में किसी कार्य से आये वरिष्ठ पत्रकार  ऋषिपाल सिंह पर अज्ञात बदमाशों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। मार्किट में आवागमन होने के कारण अज्ञात बदमाश फरार होने में सफल हो गए। 
पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर हुए कातिलाना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। 


एक जून से सहारनपुर में ट्रेनों का होगा संचालन शुरू


सहारनपुर। मई जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा विभाग लखनऊ के निर्गत शासनादेश दिनांक 28-05-2020 के अन्तर्गत रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 01 जून 2020 से 200 ट्रेनों का संचालन पूर्व में संचालित श्रमिक स्पेशल एवं स्पेशल ए0सी0 ट्रेनों के अतिरिक्त प्रारम्भ किया जा रहा है। दिनांक 01 जून, 2020 से सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के प्राप्त विवरण निम्नवत् हैं:- क्र0 ट्रेन संख्या कहाँ से कहाँ तक स्टाॅपेज सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन का समय सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान का समय दिवस जिनमें ट्रेन का संचालन होगा......01 02903 मुम्बई से अमृतसर वाया दिल्ली, मथुरा, सहारनपुर, 23ः10 23ः20 प्रतिदिन, 02 02904 अमृतसर से मुम्बई सहारनपुर मेरठ, निजामुद्दीन, मथुरा, सूरत, 03ः30 03ः40 प्रतिदिन 03 02053 हरिद्वार से अमृतसर रूड़की, सहारनपुर,
यमुनानगर, जगाधरी, अम्बाला 16ः15 16ः20 गुरूवार को छोड़कर समस्त साप्ताहिक दिवसों में 04 02054 अमृतसर से हरिद्वार सरहिन्द, अम्बाला कैन्ट, यमुनानगर, जगाधरी,
सहारनपुर, रूड़की 12ः23 12ः26 गुरूवार को छोड़कर समस्त साप्ताहिक दिवसों में
05 02408 अमृतसर से न्यू जलपाईगुडी अम्बाला कैन्ट, सहारनपुर, 15ः05 15ः15 शुक्रवार 06 02407 न्यू जलपाईगुडी से अमृतसर, सहारनपुर, अम्बाला कैन्ट, 11ः57 12ः07 गुरूवार,
07 02357 कोलकाता से अमृतसर सहारनपुर, अम्बाला कैन्ट, मुरादाबाद, लखनऊ,
बनारस, 11ः20 11ः30 बुधवार, रविवार, 08 02358 अमृतसर से कोलकाता बनारस, लखनऊ,
मुरादाबाद, सहारनपुर,
अम्बाला कैन्ट, 11ः25 11ः35 सोमवार, गुरूवार.........उपरोक्त के संबंध में निम्न जनसामान्य को निम्न तथ्यों का पालन करते हुए कार्यवाही करनी होगी:-
01- अधिक जानकारी के लिए रेलवे विभाग की विभागीय वेबसाइट एवं रेलवे विभाग के टोल फ्री नंबर 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
02- सामान्य टिकट ( अनारक्षित टिकट ) के वितरण नहीं हो रहे हैं।
03- केवल आरक्षित टिकट पर यात्रा करने की अनुमति रहेगी।
04- आरक्षित कराये गये टिकट जो कन्फ्रर्म नहीं होंगे उन पर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
05- आरक्षण रेलवे काउन्टर पर एवं आॅन लाईन दोनों प्रकार से कराये जा सकते है।
06- आरक्षण की स्थिति चार्ट बनने पर कन्फर्म होगी जिसकी सूचना संबंधित के मोबाईन नंबर पर एवं आॅनलाईन पीएनआर स्टेटस पर देखी जा सकती है। इस हेतु रेलवे स्टेशन पर आने की अनुमति नहीं होगी।
07- कन्फर्म टिकट पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को ट्रेन के प्रस्थान करने के नियत समय से 30 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
08- यात्रा करने वाले सभी व्यक्तियों की रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कोराना वायरस की स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।
09- कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति को चिकित्सा प्रोटोकाॅल के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों का सहयोग किया जायेगा।
10- जनपद सहारनपुर में यात्रा कर ठहरने वाले समस्त व्यक्तियों को 14 दिन के होम क्वारंटाइन में जाना होगा। जिन व्यक्तियों के पास अपने घर में होम-क्वारंटाइन की पर्याप्त व्यवस्था (उस व्यक्ति हेतु पृथक शौचालय सहित ) न हो तो उसे इंस्टीट्यूशनल क्वारेन्टाइन में रखा जायेगा।
11- कोरोना वायरस के लक्षण वाले व्यक्तियों के लिए पृथक से एक कक्ष की व्यवस्था की गई है।
12- ट्रेन से यात्रियों के उतरने के उपरान्त ही जाने वाले यात्रियों को रेल में बैठने की अनुमति होगी इस हेतु ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर येलो कलर से बनायी गई लाईन से पहले ही रूकना होगा।
13- जो यात्री अल्प अवधि ( एक सप्ताह से कम ) के लिए जनपद में आ रहे हो तथा यहां से किसी अन्य स्थान को जा रहे हो अथवा वापस जा रहे हो तो उन्हें अगली/वापसी की यात्रा का विवरण उपलब्ध कराना होगा, ऐसे यात्रियों को हाॅट-स्पाॅट के कन्टेनमेंट जोन में जाने की अनुमति नहीं होगी।
14- यदि वापस आने वाले आगंतुक का प्रवास किसी आवासीय परिसर के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर प्रस्तावित है तो उक्त स्थान के प्रभारी के द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों की सूचना जिला प्रशासन को देनी होगी।
15-कोई यात्री जल्दबाजी न करें - धैर्य रखे, जाने वाले सभी यात्रियों के बैठने के उपरान्त ही ट्रेन को प्रस्थान की अनुमति सक्षम प्राधिकारियों द्वारा दी जायेगी।
16- रेलवे अधिकारियों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों से दी जा रही सूचनाओं का सभीा यात्री पालन करें।
17- रेलवे स्टेशन परिसर पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
18- ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु/आरोग्य कवच अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर उपयोग करना होगा।
19- सामाजिक दूरी बनाये रखें।


69000 शिक्षक भर्ती : सोमवार को आ सकती है शिक्षक भर्ती की चयन सूची




 प्रयागराज ।  परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची रविवार रात या सोमवार सुबह जारी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 17 मई को जारी टाइमटेबल के अनुसार 31 मई को जिलेवार आवंटन सूची जारी होनी थी लेकिन बाद में मोबाइल नंबर संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ने से थोड़ी देर हो सकती है। एनआईसी की टीम आवेदन करने वाले 1,36,621 अभ्यर्थियों का पहले बैकअप लेगी फिर जिलेवार सूची तैयार की जाएगी।

















सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक भर्ती के संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को निर्देश भेजे हैं। सचिव विजय शंकर मिश्र ने कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं सेनिटाइजर आदि के इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 


3 से 6 जून के बीच होने वाली काउंसिलिंग में सभी अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से जमा करा लिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन और मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ परीक्षण प्रथम वेतन जारी होने से पहले कराया जाएगा। चयन की पूरी जिम्मेदारी जनपदीय चयन समिति की होगी। अभ्यर्थियों के अभिलेखों के आधार पर पात्रता की जांच जनपदीय चयन समिति करेगी ताकि निर्धारित तिथियों के बीच नियुक्ति पत्र जारी किया जा सके। 














भगत सिंह रोड पर एक और डॉक्टर क्वॉरेंटाइन

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l महिला के संपर्क में आए भगत सिंह रोड स्थित एक और डॉक्टर के क्लीनिक को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया हैl


बताया जा रहा है कि भगत सिंह रोड स्थित डॉक्टर अरुण अरोरा के क्लीनिक को महिला के संपर्क में आने के बाद क्वॉरेंटाइन कर दिया गया हैl


मुठभेड़ के बाद 25000 का इनामी बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

 


 


टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर l मुज़फ्फरनगर, रुड़की, बरेली से वांछित लुटेरा 25 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार घायल कर लिया है l 


समय लगभग 10.22 बजे थाना खतौली पुलिस ने मुस्सद्दी की बगिया के पास से बाद मुठभेड 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर अभियुक्त पर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बरेली आदि जगह पर क्राईम ब्रान्च का अधिकारी बनकर लूट करने के अभियोग पंजीकृत है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता सलीम सैफी उर्फ दीवाना उर्फ गंजा पुत्र कुतुबुद्दीन नि0 जाकिर कालोनी हाल निवासी हुमायु नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ।


बरामदगी का विवरण


1. 01 तमंचा मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।


2. 01 मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर बिना नम्बर।


पंजीकृत अभियोगो का विवरण


1- CN-229/20 US-307,414 IPC


2- CN-3/25/27 A. Act


गिरफ्तार अभियुक्त सलीम उपरोक्त थाना खतौली पर पंजीकृत CN-827/19 US-392,120B IPC में वांछित/25 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त है। अभियुक्त पर लूट, डकैती, चोरी आदि की संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्त जनपद मेरठ से हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। जिसकी जानकारी की जा रही है।


सदर बाजार स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है

मुज़फ़्फ़रनगर l बीती रात दालमंडी कि महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को   Quarantine करने का कार्य जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दिया है उसी क्रम में बताया जा रहा है कि महिला सदर बाजार स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में बच्चों को दिखाने के लिए गई थी जिसके चलते आशीर्वाद हॉस्पिटल


क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है


सदर बाजार स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेमंत शर्मा के आशीर्वाद नर्सिंग होम को क्वारंटीन कर दिया गया है l दाल मंडी निवासी पॉजिटिव महिला के सम्पर्क में आए लोगो की तलाश के बीच महिला द्वारा उक्त बच्चों के नर्सिंग होम को चिन्हित कराया गया। इस नर्सिंग होम के 18 स्टाफ को क्वारनटाईन किया गया है l


हॉट स्पॉट बनने के बाद दाल. मंडी सील

मुजफ्फरनगर l नगर के व्यस्ततम दालमंडी इलाके में बीती रात एक महिला के कोरोनावायरस पॉजिटिव . मिलने के बावजूद आज सुबह से मैं भारी भीड़ नजर आई l बाद में पुरूषार्थी मंदिर के पास के इलाके को खाली कर वहां बल्लियों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया l इस बीच पता चला है कि प्रशासन इस बात की तैयारी कर रहा है कि पूरे प्रभावित क्षेत्र को सील किया जाएl हालांकि अभी इस इलाके को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई हैl अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र से कुल 72 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से 32 मामलों की रिपोर्ट कल मिल चुकी है l एक महिला पॉजिटिव पाई गई है अब 40 और मामलों की रिपोर्ट आज आने की संभावना है इसके बाद ही तय किया जाएगा कि दाल मंडी का कितना और क्षेत्र हॉटस्पॉट्स बनाया जाएगाl उन्होंने बताया कि जिन जिस परिवार में उक्त महिला पॉजिटिव मिली है उस परिवार के अन्य लोगों के सैंपल की जांच के लिए लिए जा रहे हैंl इसके अलावा उस महिला के परिजनों के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी जांच के लिए तलाश किया जा रहा हैl


तो किराना की दुकानों पर लग जाएंगे ताले

नई दिल्ली l लॉकडाउन की सबसे अधिक मार भारत के छोटे किराना दुकानदारों पर पड़ी है। एक आकलन के मुताबिक देश करीब सात लाख छोटी किराना की दुकानें अब हमेशा के लिए बंदी के कगार पहुंच चुकी हैं। यह दुकानें घरों या गलियो में हैं। इसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है और उनकी रोजी-रोटी इसी पर टिकी है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में करीब एक करोड़ छोटे किराना दुकानदार हैं। इसमें से करीब छह से सात फीसदी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं यानी इनके पास आने-जाने के लिए अपना कोई साधन नहीं है। सार्वजनिक परिवहन नहीं चलने से यह अपनी दुकान पर जाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में पिछले दो माह से अधिक समय से इनकी दुकानें बंद पड़ी हैं।


लॉकडाउन हटने के बाद भी छोटे किराना दुकानदारों के लिए राह आसान नहीं है। उद्योग के जानकारों का कहना है कि नकदी की किल्लतऔर ग्राहकों की कमी इनके लिए बड़ी चुनौती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर किराना दुकानदारों को थोक व्यापारी या उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियां सात से 21 दिन यानी दो से तीन हफ्ते की उधारी पर माल देती हैं। अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता होने से सभी डरे हुए हैं जिसकी वजह से उधार पर माल मिलना मुश्किल होगा। साथ ही इन दुकानों के ज्यादातर खरीदार प्रवासी थे जो अपने घर जा चुके हैं। ऐसे में इन दुकानों का दोबारा खुलना बहुत मुश्किल होगा।


शनिवार, 30 मई 2020

कमजोर है प्रतिरोधक क्षमता तो घेर लेते हैं रोग

*शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए करें घरेलू उपाय*


अगर किसी व्यक्ति की इम्युनिटी पावर कमजोर हो तो उसे कोई भी बीमारी बहुत जल्दी घेर लेती हैं। इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट का सेवन बहुत ही जरूरी होता है। इससे विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, खनिज पदार्थ आदि सभी प्रकार के पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से इम्युनिटी पावर स्ट्रांग हो जाती है।


*कैसे बढ़ाएं शरीर की इम्युनिटी पावर:*


# रात में सोने से पहले 8- 10 बादाम को भिगोकर रख दें। सुबह उठने पर इनका सेवन करें. ऐसा करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाएगी।


# ब्रोकली में विटामिन ए विटामिन सी प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पेट के लिए ब्रोकली का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।


# लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो किसी भी प्रकार के इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं। रोजाना लहसुन का सेवन करने से इम्युनिटी पावर मजबूत हो जाती है।


# ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं जो दिन में एक या दो कप ग्रीन टी का सेवन करें।


आज का पंचांग और राशिफल 30 मई 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 30 मई 2020*


⛅ *दिन - शनिवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 07:57 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - मघा सुबह 06:03 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*


⛅ *योग - हर्षण रात्रि 07:28 तक तत्पश्चात वज्र*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:05 से सुबह 10:45 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞घर मे पीपल का वृक्ष नही उगना चाइये


 


वास्तव में इसके अनेक कारण हैं जिन पर मनन करने के बाद प्राचीन ऋषियों ने घर में पीपल का पेड़ लगाना वर्जित माना है।


घर में पीपल का पेड़ लगाने से क्या हानि होती है।


 


1- पीपल के वृक्ष की छाया शीतल होती है लेकिन घर के लिए ये शुभ नहीं होती। शास्त्रों के अनुसार जिस घर पर पीपल की छाया आए वह उसकी प्रगति में अवरोध बनती है। ऐसे घर में अनेक समस्याएं स्थायी रूप से जड़ जमा लेती हैं।


 


2- पीपल का वृक्ष अपने आसपास एकांत और निर्जनता पैदा करता है। अतः जिस घर में यह पौधा होगा वहां के लोगों के जीवन पर संकट आते हैं और वे दीर्घायु नहीं होते।


 


3- पीपल का वृक्ष वंशवृद्धि के लिए भी उचित नहीं होता। इससे संतान पर कष्ट आता है। साथ ही वंशवृद्धि में अनेक समस्याएं आती हैं। अतः घर में पीपल का वृक्ष नहीं होना चाहिए।


 


4- चूंकि पीपल का वृक्ष उम्र बढ़ने के साथ अधिक भारी हो जाता है। ऐसे में उसके नीचे घर का निर्माण किसी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।


 


5- पीपल का वृक्ष मोक्षदायक होता है। उसके नीचे अनेक धार्मिक संस्कार किए जाते हैं। घर में पीपल होने से उसके लिए शास्त्रों द्वारा निर्धारित किए गए पवित्रता संबंधी नियमों का पालन सहजता से नहीं होता। अतः पीपल का पेड़ घर में लगाने से दोष की प्राप्ति भी हो सकती है।


 


6- पीपल का वृक्ष वैराग्य लेकर आता है, इसलिए यह वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं होता। वास्तु के अनुसार, जिस घर में पीपल का पेड़ होता है वहां दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में कई समस्याएं आती हैं।


पीपल का वृक्ष केवल रविवार को ही निकलवाना चाइये


 


🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*


➡ *30 मई 2020 शनिवार को शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है ।*


🙏🏻 *अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें।*


🙏🏻 


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *सुख समृद्धि और सौभाग्य की बढोत्तरी के लिए व्रत*


🙏🏻 *जेष्ट मास में सुहागन देवियों के लिए व्रत "उमा ब्रह्मणि व्रत" ... भविष्‍योत्‍तर पुराण के अनुसार ज्‍येष्ठ शुक्ल नवमी को हो सके तो आसपास कन्याएं - बेटियां छोटी -छोटी हो तो उनको दूध और चावल की खीर का भोजन करायें | खुद भी खायें और माँ पार्वती के नाम का थोड़ा जप कर दें ये मंत्र बोल कर |*


🌷 *ॐ पार्वत्‍यै नमः*


🌷 *ॐ शंकरप्रियायै नमः* 


🌷 *ॐ गौरियै नमः*


🌷 *ॐ उमायै नमः* 


🙏🏻 *ये बोल कर माँ पार्वती को प्रणाम करें तो उस सुहागन देवी के घर में सुख समृद्धि और सौभाग्य की बढोत्तरी होती है |*


💥 *विशेष ~ 31 मई 2020 रविवार को ज्‍येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि है ।*


 


🙏🏻 🌞🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.


मेष - पॉजिटिव - अपने पढ़ाई एवं लिखाई के मामलों में आगे रहेगे। क्योंकि बुद्धि को कुशाग्र करने वाले बुध एवं शुक्र जो कि कला को और निखाने वाले है। आपको अच्छे संकेत दे रहे है। इसलिये प्रयासों को तेज करें तो जरूर सफल रहेंगे। अब आपका फोकस अपने लोगों और रिश्तों की तरफ होगा।


नेगेटिव - अपने ज्ञान को दुरूस्त करने के लिये अध्ययन करना चाह रहे हो तो आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु लापरवाही से बचें। यदि आप अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको आने वाले महीनों के लिए इसे टाल देना चाहिए।


लव - प्रियजनों की परेशानियां या कठिनाइयां आपको एक यात्रा या विदेश यात्रा के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इसका प्रयोग पार्टनर के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के लिए करें, साथ ही उनके हेयर स्टाइल या कपड़ों की तारीफ करके अपनी लवलाइफ को अधिक रोशन करें।


व्यवसाय - कैरियर के क्षेत्रों में बढ़त हेतु और तीव्र प्रसाय करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। भाग्यवश कैरियर एवं व्यापार के क्षेत्रों में अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य और तनाव से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृष - पॉजिटिव - आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी। "मुझे" के बजाय "हम" पर जोर दें। उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं।


नेगेटिव - यदि आप व्यवसाय से संबंधित उद्देश्य के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ भारी नुकसान हो सकते हैं, इसलिए किसी भी कीमत पर इस समय यात्रा करने से बचें। सही समय की प्रतीक्षा करें और फिर उचित कदम उठाएं।


लव - इस समय आपका ध्यान केवल अपने काम पर है, इसलिए प्यार या रोमांस आपकी प्राथमिकता नहीं है। आपके रोमांटिक विचार चीजों के उग्र बना सकते हैं इसलिए थोड़ा सब्र रखें।


व्यवसाय - आप अपने कामों को करने में लगे हुये रहेंगे। हालांकि पाप ग्रही प्रभाव होने से राजनैतिक, फिल्म, कला, संगीत, तकनीक के क्षेत्रों में परेशानियों का दौर हो सकता है। अतः सावधानी बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी।


स्वास्थ्य - बीमारी या चोट से सावधान रहने के साथ-साथ अपनी तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन - पॉजिटिव - इस समय लोगों का सहयोग और विचार शेयर करना आपके लिए लाभदायक है। इस समय पारिवारिक, दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते विकसित होंगे। जीवन की हर परिस्थिति में "मुझे" के बजाय "हमें" के संदर्भ में अपने सोचना बुद्धिमानी होगा।


नेगेटिव - आपको कुछ अतिरिक्त समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी बाजार बहुत खराब है, और काम करते रहें और सही समय का इंतजार करें और फिर आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मानसिक या आर्थिक कठिनाई आपको तनाव दे सकती हैं।


लव - यौन गतिविधियां आपके लिए विशेष हैं। अपने रिश्ते के लक्ष्यों पर काम करें और आप जो चाहते हैं उस पर अटल रहें। याद रखें, दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ को देखा या अनुभव नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है।


व्यवसाय - अपने अर्थ लाभ को और अच्छा बनाने के लिये एड़ी से चोटी का बल लगाते हुये रहेंगे। क्योंकि आयभाव गत शुभ ग्रही संबंध का आभाव बन रहा है। जिससे अच्छी आमदनी के लिये आपको और कड़ी मेहनत की जरूरत रहेगी।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8


 


कर्क - पॉजिटिव - यह आपके लिए बदलाव की अवधि है लेकिन यह छोटे, महत्त्वहीन परिवर्तनों की तरह नहीं है; जिस तरह से आप अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से व्यवहार करते हैं वो भी इस समय बदल सकता है। जीवन मैं ऐसी कई चीज़ें हैं जिनका आप अभी आनंद ले सकते हैं।


नेगेटिव - आपमें से अधिकांश को कठिन परिश्रम करना होगा और आप उतनी सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे। यह निराशाजनक हो सकता है, लेकिन आप इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते। आपके अच्छे संपर्कों और सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद आपको उचित अवसर नहीं मिल पाएगा।


लव - दिल के मामले इस समय आपके लिए मुख्य हैं। इस हफ्ते आप स्वयं को स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे आपके आकर्षण की शक्ति इस समय उच्च स्तर पर हैं किंतु जिसे आप चाहते हैं उसके पास जाएँ, न की उसके आने का इंतज़ार करें।


व्यवसाय - अपने अर्थ लाभ को और अच्छा बनाने के लिये अपने तंत्र को दुरूस्त करने एवं उत्पादकता के साथ ही विक्रय बढ़ाने के लिये मेहनत करने की जरूरत बनी हुई रहेगी।


स्वास्थ्य - किसी चोरी या चोट से बचने के लिए यात्रा करते समय सावधान रहें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


 


सिंह - पॉजिटिव - साल के अन्य समय की तुलना इस समय आप अधिक आनंदित और प्रेरित महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि किसी भी रचनात्मक परियोजना से निपटने के लिए यह एक बेहतरीन समय है। सहजता और जोखिम लेने की इच्छा आपको आश्चर्यचकित कर सकती है।


नेगेटिव - आपके सहयोगी शायद आपकी इतनी मदद न करें। आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं, और आपके व्यवसाय से संबंधित यात्रा भी आपको अच्छे फल नहीं दे पाएगी। सब तरह से यह एक बहुत सुस्त समय है, और आपको बहुत धीरज रखना होगा तथा कड़ी मेहनत करनी होगी।


लव - आप जीवन के सांसारिक पहलुओं के बीच संतुलन बनाये रखने में इच्छुक हैं लेकिन ऐसे में इस शारीरिक आकर्षण को न भूलें जो आप किसी खास व्यक्ति के लिए महसूस कर रहे हैं।


व्यवसाय - आपको अर्थ लाभ के लिये संघर्षो से गुजरना पड़ सकता है। ज्ञान को और अच्छा बनाने के लिये अपनी कोशिश तेज करने की जरूरत बनी हुई रहेगी।


स्वास्थ्य - अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं और तनाव से बचें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9


 


कन्या - पॉजिटिव - छोटे भाई बहन के साथ किसी ट्रिप का मज़ा लें। आपके सभी प्रयास आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में मदद करेंगे, लेकिन प्रारंभिक चरण थोड़ा धीमा होगा। आखिरकार, चीजें बढ़ेंगी, और आप पर्याप्त लाभ कमाएंगे। घरेलू सुख आपको सबसे अधिक प्रदान करता है और अपने परिचितों के साथ समय बिता सकते है।


नेगेटिव -यदि आप एक कामकाजी पेशेवर हैं, तो इस समय संभावनाएं बहुत उज्ज्वल नहीं हैं। आपको काम के दौरान काफी कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है और आपके द्वारा किये गए प्रयासों के अनुसार पुरस्कार नहीं मिल पाएगा। आपको कुछ अवांछनीय परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है।


लव - आपकी बातचीत इस समय व्यावहारिक होगी । संचार के माध्यम से आप अपने प्रियतम को अपने करीब पाएंगे जैसे उसे पत्र या प्यार भरा सन्देश लिखकर।


व्यवसाय - अपने व्यापार को और अच्छा बनाने के लिये गहन विचार विमर्श में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि भावगत राहू का संबंध बन रहा है। जिससे ऐसे सभी पहलुओं पर अमल होगा जो कि आपके संबंधित कैरियर एवं व्यापार को पुख्ता करने वाले हो।


स्वास्थ्य - माता का स्वास्थ्य नाज़ुक होने की संभावना है, जो चिंता का कारण बन सकता है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4


 


तुला - पॉजिटिव - यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप काफी रचनात्मक और कल्पनाशील स्थिति में रहेंगे। यदि आप कुछ समान विचारधारा वाले प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ सकते हैं, तो यह आपके भौतिक लाभों और मानसिक संतुष्टि के लिए बहुत अच्छा होगा।


नेगेटिव - अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। जब आप बुरी चीज़ों से छुटकारा पाते हैं तो इसके बाद ही अपने जीवन में अच्छी वस्तुओं का महत्व समझ पाएंगे। किसी की मदद करने से आप पूर्णता प्राप्त करते हैं इसलिए अपने काम और लेनदेन में कुशल बनें।


लव - छोटे-छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। अपने साथी नई मांगों को पूरा करने में भी कुछ समय निकालें इससे आपकी मुहब्बत और भी महकेगी।


व्यवसाय - यदि आप किसी विदेशी संगठन में काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। प्रबंधन तंत्र के साथ बैठकों का दौर जारी रहेगा। क्योंकि कैरियर एवं कर्म से संबंध रखने वाले बुध आपको यात्राओं में जाने के संकेत दे रहे है।


स्वास्थ्य - आपका आरोग्य एकदम दूरस्त रहेगा।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 1


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आप में से कुछ को इस समय कार्यबल को चतुराई से संभालने के लिए एक अनूठी क्षमता के साथ चुना जाएगा ताकि अधिकतम लाभ उनमें से निकाला जा सके। यह आपको अधिक उत्पादक बनने में मदद करेगा और आपके वित्तीय मूल्य में सुधार करेगा।


नेगेटिव - आपकी कठोर बोली की वजह से परिवार में मतभेद हो सकता है, इसीलिए बोलने से पहले अपने शब्दों को गौर से चुनें। इस दौरान की गयी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन बाहर की परिस्थितियों को देखते हुए अभी अपनी यात्राओं को कुछ समय के लिए टाल दें।


लव - आप प्रेम संबंधों में आनंद और उत्साह की तलाश करेंगे। जो लोग रिश्ते में नहीं है वो साथी की कमी महसूस कर सकते है। आज आप अपने प्रेम संबंधों में रोमांच और मुहब्बत की तलाश करेंगे।


व्यवसाय - कुछ वित्तीय असुरक्षा और उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आय की तुलना में खर्च निश्चित रूप से अधिक होगा, जिसकी वजह से तनाव संभव है।


स्वास्थ्य - आपको सलाह दी जाती है कि झूठ कम बोलें और योग, ध्यान आदि करें।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2


 


धनु - पॉजिटिव - इस बात पर विचार करें कि आपकी प्रमुख समस्याएं खत्म हो गई हैं और अब आप अपने दिन के सारे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आप कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको बहुत होशियार और चुस्त होना पड़ेगा।


नेगेटिव - यदि निर्णय लेना बेहद आवश्यक है, तो विशेषज्ञ या किसी बड़े की सलाह ज़रूर लें। यह आवश्यक है कि आप किसी भी स्थिति में अपना आपा न खोएं और झगड़ा या टकराव में फंसने के लिए तैयार न हो। तनाव या समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन यह चरण आपको नए अवसर भी प्रदान करेगा।


लव - प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।


व्यवसाय - कुछ परेशानियों के पश्चात् आप अपने कैरियर को पुष्ट करने का आत्मविश्वास अर्जित करते रहेंगे। अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने हेतु संघर्षरत बने हुये रहेंगे। क्योंकि आय भाव से मंगल एवं शनि का संयोग बन रहा है।


स्वास्थ्य - इस समय आपके मन में अनावश्यक तनाव और चिंता रहेगा, जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 7


 


मकर - पॉजिटिव - यह चरण आपको उन चीज़ों से छुटकारा दिलाएगा जिन्हे आप नहीं चाहते। आप सम्मान की इच्छा रखते हैं और अपने काम में उत्तमता का प्रयास करेंगे। आपका लक्ष्य इस समय निपुणता होना चाहिए। जीवन में किसी से भी आभार और प्रशंसा की उम्मीद न करें -- बस आगे बढ़ते रहें।


नेगेटिव - चीजें अच्छी होंगी लेकिन सतर्क रहें और अतिउत्साहित न हों। आपका लक्ष्य अपने लिए एक नई कार्य योजना तैयार करना चाहिए, जिसमें आप सभी सामान्य गतिविधियों को पूरा कर सकें, और आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहे। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।


लव - जीवन को रोमांचक बनाने के लिए अपने स्वीटू के साथ छुट्टियों पर जाएँ और पूरी दुनिया का आनंद हाथों में हाथ डाल कर लें। और क्या चाहिए? सुंदरता आप को प्रभावित कर सकती है।


व्यवसाय - वित्तीय सफलता कमतर होने से आपको कुछ अटपटा सा लग सकता है। वैसे गुरू की स्थिति के कारण आपके धन अर्जित करने के प्रयासों की अरूचि जल्द ही समाप्त होने के संकेत देगी।


स्वास्थ्य - त्वचा और तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


कुंभ - पॉजिटिव - आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। दूसरों की सहायता और सेवा करना आपको अच्छा महसूस कराएगा।


नेगेटिव - यदि आप खुद को नियंत्रित कर सकते हैं, तो आप तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। घर में प्रचलित तनाव का आपके बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, और उनकी पढ़ाई पर इसका असर हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप हस्तक्षेप करें और उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में उनकी मदद करें।


लव - अपने सोलमेट से प्रेम भरा आलिंगन पाने की संभावना है। अकेले लोग साथी की चाह में परेशान हो सकते है। अगर आप सिंगल हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी रिश्ते में बंधना नहीं चाहते।


व्यवसाय - आप अपनी योजनाओं को सत्यापित करवाने और उनसे धन कमाने में सफल होते रहेंगे। हालांकि छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती है।


स्वास्थ्य - यात्राओं पर जाना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है, इसीलिए फ़िलहाल आपको सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


 


मीन - पॉजिटिव - यह परिवर्तन का समय हैं जिसमे कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जैसे आप अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से व्यवहार करने का तरीका बदल सकते हैं। आपको क्या खुश रखता है और किसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक है। कुशल बनें और यह एक संगठित जीवनशैली के माध्यम से साफ़ दिखाई देगा।


नेगेटिव - परिवार के बड़ों के साथ आज आपकी राय में कुछ गंभीर मतभेद हो सकते हैं, और स्थिति गंभीर तर्क बनने की तरफ बढ़ सकती है। स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है, और यह आपको दबाव में डाल सकती है। मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना हो सकता है।


लव - अपने रोमांटिक मिजाज को ऐसे ही बनाये रखकर जीवनभर की सुनहरी यादों को बटोरें। आपके लिए खुशखबरी है आपके अकेले रहने के दिन जा चुके है और आप प्यार के मधुर क्षणों का मज़ा लेंगे।


व्यवसाय - आप किसी शोध एवं संगीत, फिल्म, चिकित्सा यानी जिससे आप जुड़े है। उन्हें गति देने में सक्षम होगे। आप किसी वस्तु की गणुवत्ता का मूल्यांकन करने में व्यस्त होगे।


स्वास्थ्य - आपको अपने स्वास्थ्य, विशेषकर अपनी आंखों का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।


बॉडी दे रही है ये चेतावनी तो हो जाएं अलर्ट

*शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर मिलती हैं 8 चेतावनी, उसी समय से खाना-पीना बंद कर दें ये 10 चीजें*


शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से आपको गठिया रोग, जोड़ों में दर्द, गाउट और सूजन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


यूरिक एसिड शरीर में खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है। ज्यादातर समय पेशाब के माध्यम से यूरिक एसिड शरीर के बाहर निकल जाता है। लेकिन कुछ मामलों में जब यूरिक एसिड शरीर से नहीं निकल पाता है तो इसकी अधिकता हो जाने पर कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- गठिया रोग, जोड़ों में दर्द, गाउट और सूजन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


*यूरिक एसिड क्या होता है?*


यूरिक एसिड कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसे तत्वों से मिलकर बना एक तत्व होता है, जो शरीर को प्रोटीन से एमिनो एसिड के रूप में प्राप्त होता है। जब किडनी सही तरह फिल्टर नहीं कर पाती है, तो यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित होकर हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है। हड्डियों के बीच यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट हो जाता है, जो एक प्रकार का गठिया रोग ही होता है जिसमें शरीर के जोड़ों में बहुत दर्द रहने लगता है।


*यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण*


यूरिक एसिड बढ़ने पर किडनी भी सुचारू रूप से फिल्टर करने में सक्षम नहीं रह जाती है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या लक्षण होते हैं। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के अधिकतर मामलों में सामान्य लक्षण है। इसलिए जल्दी समझ में नहीं आता है। 


लेकिन एक बार इन लक्षणों को पता चलने के बाद यूरिक एसिड को काबू में रखना आसान हो जाता है। जिन लोगों को पैरों में हर समय दर्द रहता हो या फिर जोड़ों और एड़ियों में दर्द बना रहता हो,जोड़ों में जलन रहती हो यूरिक एसिड की अधिकता की ओर संकेत करता है। इसके अलावा शरीर में सूजन होना या फिर गांठ महसूस करने पर भी डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।


उठने- बैठने में परेशानी और हर समय थकान महसूस होना भी यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। कई बार इस बीमारी के मरीजों को हाथ और पैरों की अंगुलियों में चुभने वाला दर्द होता है जो कभी- कभी अधिक हो जाता है। मोटापा और डायबिटीज से ग्रसित लोगों को यूरिक एसिड से पीड़ित होने की संभावना अधिक होता है।


यूरिक एसिड की समस्या पर इन चीजों से करें परहेज


- यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए दही, चावल, ड्राई फ्रूट्स, दाल और पालक का सेवन करने से बचें इन सभी चीजों में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है जो इस समस्या को बढ़ा देती है। 


 


- रात को सोने से पहले दूध या दाल का सेवन न करें ऐसा करने से शरीर में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। इसके अलावा छिलके वाली दाल से भी पूरी तरह परहेज रखें।


- अगर आपको नॉनवेज खाना काफी पसंद है तो मीट, अंडा, मछली का सेवन तुरंत बंद कर दें क्योंकि इन चीजों के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।


-पानी पीने के नियमों का पालन जरूर करें। खाना खाते समय पानी का सेवन न करें। खाना खाने के एक घंटे बाद या डेढ़ घंटे पहले पानी पिए। खाना के साथ बहुत हल्की मात्रा में ही पानी पियें।


क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड


आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान रह रहे हैं। यूरिक एसिड को बढ़ाने में प्यूरीन नाम प्रोटीन का सबसे बड़ा हाथ होता है। बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में तब बनता है जब शरीर प्यूरीन का संसाधन करता है यानी उसको छोटे-छोटे चीजों में तोड़ता है। 


यह प्रोटीन हमारे शरीर में खुद व खुद तो बनते ही हैं साथ ही कुछ खानपान की चीजों में भी पनीर, रेडमीट, राजमा और चावल जैसे खाद पदार्थों में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से लोगों को यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है। 


इसके अलावा ज्यादा देर तक खाली पेट रहना या फिर उपवास रखना भी हाई यूरिक एसिड को बढ़ावा देती है। कई बार ब्लड प्रेशर की दवाइयों के अधिक सेवन से भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो जाती है।


क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड : कैसे करें कंट्रोल

 


यूरिक एसिड से है परेशान तो देसी नुस्खों से करें कंट्रोल


जहां पहले 35-40 के बाद लोगों में यूरिक एसिड की समस्या देखने को मिलती थी वहीं गलत लाइफस्टाइल के कारण युवा भी इसकी चपेट में हैं। तनाव, शराब-सिरगेट, फिजिकल एक्टीविटी की कमी, डिहाइड्रेशन और गलत खान-पान यूरिक एसिड का कारण बनते हैं।


यूरिक एसिड क्या है?


कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन को मिलाकर एक कम्पाउंड बनता है, जो शरीर को प्रोटीन से एमिनो अम्लों के रूप में प्राप्त होता है। इसे यूरिक ही एसिड कहा जाता है।


अगर समय रहते यूरिक एसिड को कंट्रोल ना किया जाए तो यह गठिया व आर्थराइटिस का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स देंगे, जिससे आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।


भरपूर लें लिक्विड डाइट


यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप भरपूर पानी पीएं। साथ ही डाइट में फलों का जूस, नारियल पानी व ग्रीन टी जैसी लिक्विड चीजें भी लेते रहें।


हर रंग की सब्जियां


हर रंग की सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। हरी, लाल, संतरी रंग की सब्जियों से आपको सभी पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे ना सिर्फ एसिड कंट्रोल होगा बल्कि आप अन्य समस्याओं से भी बचे रहेंगे।


सिट्रस फ्रूट


सिट्रस फ्रूट्स क्रिस्टल्स को डिसॉल्व कर देता है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में डाइट में खट्टे फल जरूर लें लेकिन सीमित मात्रा में।


छोटी इलायची


छोटी इलायची को पानी के साथ मिलाकर खाने से यूरिक एसिड की मात्रा कम होने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होगा।


बेकिंग सोडा


1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाकर पिने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।


अजवाइन खाएं


यह यूरिक एसिड के साथ शरीर में सूजन को भी कम करता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दिन में 1/2 टीस्पून अजवाइन पानी के साथ लें।


रोजाना सेब खाएं


सेब में मौजूद मैलिक एसिड यूरिक एसिड को न्यूट्रिलाइज कर देता है जिससे ब्लड में इसका लेवल कम हो जाता है।


नींबू का रस


नींबू अल्कलाइन स्तर को बढ़ाकर यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से फायदा मिलेगा।


चेरी


चेरी और डार्क चेरी में ऐसे फ्लवोनोइड्स नामक तत्व होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह सूजन और अकड़न को भी दूर रखता है।


योग भी है फायदेमंद


रोजाना व्यायाम करें और स्वस्थ वजन बनाये रखें। यह कहा जाता है कि फैटी उत्तकों की वजह से भी यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ता है।


इन चीजों से करें परहेज


शराब, बीयर में यीस्‍ट भरपूर होता है इसलिए इसके सेवन से दूर रहना चाहिए। दही, राजमा, छोले, अरबी, चावल, मैदा, अचार, ड्राई फ्रूट्स, दाल, पालक, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकड फूड, अंडा, मांस, मछली, मीट, पेस्ट्री, केक, पैनकेक, क्रीम बिस्कुट, तले-भुने और चिकनाई युक्त भोजन से दूर रहें।


 


रात में ना खाएं ये चीजें


रात को सोते समय दूध या दाल ना लें। अगर फिर भी दाल खाने का मन करता है तो छिलके वाली दाल खाएं। इसके अलावा खाना खाते समय पानी न पीएं। खाना खाने से डेढ़ घंटे पहले या बाद में ही पीनी पीना चाहिए। 


यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है परहेज। अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके आप इसके साथ-साथ कई और समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं।


शहर में एक और महिला मिली कोरोंना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l 


 मुजफ्फरनगर जिले में एक और पुराना पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46हो गई हैl  *शहर में एक और कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिली , ये शहर की दाल मंडी में मिला है |


हर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है,ये शहर की  दाल मंडी  है  | आज जिले में 181 रिपोर्ट आई है जिसमे केवल एक पॉजिटिव आया है जबकि 180 नेगेटिव आई है | जो आज पॉजिटिव आया है वो शहर की सबसे व्यस्तम थोक बाजार दाल मंडी के निवासी है मौके पर डॉक्टरो व पुलिस की टीम मौजूद मरीज को इंसोलेट के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले जाने के तैयारी की जा रही है l


कोविद वॉर्ड में सीनियर डॉक्टर ने किया जूनियर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

रांची l झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक सीनियर ने जूनियर डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की. जूनियर डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है. बिरायतू थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है. पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है.


राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में जूनियर डॉक्टर के साथ उसके सीनियर ने देर रात दुष्कर्म का प्रयास किया. एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी. क्रिटिकल केयर के एक सीनियर डॉक्टर की भी वहीं पर ड्यूटी थी. महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि 27-28 मई की रात को ड्यूटी के दौरान उन्हें सीनियर द्वारा रेप करने की कोशिश की गई. पीड़ित महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी सबसे पहले रिम्स के डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह को दी.


इस मामले में डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह ने कहा है कि पीड़ित डॉक्टर कोविड वार्ड में काम कर रही थी और उसने लिखित रूप से इसकी शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराने में योगदान दिया.


स. बलजीत सिंह प्रकरण : योगी के दरबार में पहुंची शिकायत, जल्द होगी कार्यवाही

 


टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा पर टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मामले को लेकर लेकर ऑन लाइन रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। कल केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को हटाने के लिए नगर विकास राज्यमंत्री को पत्र लिखा था और राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।


टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता लवी त्यागी द्वारा प्रशासन व पुलिस से की गई शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने के बाद लवी त्यागी मामले को लेकर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले से शासन को भी अवगत कराया है तथा सारे दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने बलजीत सिंह एवं ठेकेदार नवीन राणा के बीच फोन पर हुई बातों की वायरल ऑडियो में जिले के नगर निकायों के साथ-साथ बरेली, प्रयागराज एवं लखनऊ आदि जिलों में भी काम दिलाने की बात कही गई है। इसके अलावा इस ऑडियो में मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अलावा भोकरहेड़ी, मीरापुर, शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों में भी होने वाले कार्य दिलाने की भी बात भी उक्त दोनों कहते सुनाई दे रहे हैं।


रोहाना मिल का पेराई सत्र समाप्त l

 


टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगरlआईपीएल की इकाई रोहाना कलां ने अपना पिराई सत्र दिनांक 15-11-2019 को प्रारम्भ होकर198 दिन चलकर क्षेत्र का समस्त गन्ने की पिराई करने के उपरान्त आज दिनांक 30-05-2020 रात्रि 8-00 बजे सत्र 2019-20 का समापन विधि विधान से 


मिठाई बांट कर किया गया। इस अवसर पर मिल के प्रधान प्रबन्धक लोकेश कुमार व नरेश मलिक, भगत सिंह, विकाश चौधरी, आर0के0 तिवारी, ए0के चतुर्वेदी एवम अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपिस्थत रहे। श्री लोकेश ने बताया कि इस सत्र में मिल ने अभूतपूर्व 33.67 लाख कुन्तल गन्ने की पिराई की जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 7 लाख कुन्तल अधिक गन्ने की पिराई हुई हैं। श्री लोकेश जी ने क्षेत्र के समस्त किसानों का सत्र को सुचारू रूप से चलाने मे सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया। समस्त क्षेत्र के किसान भी प्रसन्न है कि उनका गन्ना पुर्ण रूप से समाप्त हो जाने के बाद ही मिल बंद हुईं।


लॉक-डाऊन का पालन कराने सडक पर उतरे एसपी सिटी और एडीएम प्रशासन


 


 


 


मुजफ्फरनगर l शाम होते ही जिले के आला अधिकारी महावीर चौक पहुंचकर लॉक डाउन पालन कराने के लिए उतरे सड़को पर,


एडीएम प्रशासन अमित सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी व उनके अधीनस्थों ने जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया


 आलाधिकारियों ने लोगों को हिदायत दी कि शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक बेवजह ना घूमे, तो वही सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराया तथा मास्क ना लगाने वाले लोगो के काटे चालान।


उत्तराखंड मंत्री सतपाल सिंह की पत्नी कोरोंना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों 


देहरादून l उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनका सैंपल प्राइवेट लैब में लक्षण पाए जाने पर भेजा गया था जिसके बाद आज अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है


अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे निजी स्टाफ में हड़कंप कई स्टाफ आया था संपर्क में उनके घर में ही कार्यालय में रहता था स्टाफ पिछले दिनों दिल्ली से प्रधानमंत्री के कुछ भक्त जनों के आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घर को किया था क्वॉरेंटाइन लॉक सबसे बड़ी बात लगातार दो कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज हुए हैं शामिल


मेडिकल स्टोर स्वामी निकला कोरोना पाँजेटिव, मार्केट सील


टीआर ब्यूरों l


सहारनपुर l प्रताप मार्किट स्थित खान मार्किट की पिछली गली में कुछ दिनों पहले कोरोना को लेकर कुछ मेडिकल कारोबारियों ने अपने अपने कोरोना टेस्ट कराये थे, एक को छोड़कर सभी मेडिकल कारोबारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जिस मेडिकल कारोबारी की रिपोर्ट पाँजेटिव आई हैं, आज स्वास्थ्य् विभाग की टीम जब उसे क्वारन्टीन करने हेतु उसकी दुकान पर गयी तो उक्त मेडिकल कारोबारी वहां नही मिला।


स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों को कोरोना जांच हेतु अपने साथ ले गयी। पूरी गली को सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया हैं। मेडिकल कारोबारी के परिवार को भी कोरोना जांच हेतु क्वारंटीन किया जा सकता हैं।उन-उन लोगों की भी कोरोना जांच की जा सकती हैं, जो लोग इस मेडिकल कारोबारी के सम्पर्क में आये। हम आपको यह भी बता दें कि उक्त मेडिकल कारोबारी आज किसी जरूरी काम से देहरादून गया हुआ था।


जिलाधिकारी और एडीएम प्रशासन से मिला कैमिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल

टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर l जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व अपर जिलाधिकारी अमित सिंह से मिला|


 हमने जिलाधिकारी को कल जिला परिषद मार्केट में अत्यधिक भीड़ होने के कारण जो जो समस्या घटित हुई उससे अवगत कराया तथा निवेदन किया कि जैसे प्रत्येक व्यवसाय का बाजार प्रतिदिन खुल रहा है आप जिला परिषद मार्केट को भी (साप्ताहिक बंदी को छोड़कर) प्रतिदिन खोलने की अनुमति दें जिससे बाजार में भीड़ कम हो सके और वैश्विक महामारी करोना के संक्रमण के खतरे से बचा जा सके |


डीएम महोदया ने आश्वासन दिया कि कल नई गाइडलाइन जारी होगी उसमें आपकी समस्या पर विचार किया जाएगा|


 जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कल सोशल डिस्टेंसिंग ने होने व बाजार में वाहन की भीड़ के कारण जाम लगने से पुलिस ने बाजार बंद करा दिया था प्रशासन के आदेशानुसार कल से वाहन अंदर नहीं जाएंगे आपको अपने वाहन मार्केट से बाहर ही रखने होंगे हम लोग टाउन हॉल पार्किंग में गए थे वहां वाहन खड़े करने की व्यवस्था है हम लोग अपने वाहन टाउन हॉल पार्किंग में भी खड़ा कर सकते हैं ताकि मार्केट में किसी भी वाहन का आवागमन न हो सके और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूर्ण रूप से हो सके | प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के संरक्षक ओम कुमार गर्ग ,अध्यक्ष रविंदर सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध कुमार (दीपक) जॉन अध्यक्ष योगेश मदान चेयरमैन सतपाल सिंह आशीष अग्रवाल हर्ष भाटिया ने मुलाकात की|


श्री राम कॉलेज में पत्रकारिता दिवस पर वेबिनार का आयोजन

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर lश्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ‘‘कोरोना संक्रमण काल मे हिन्दी पत्रकारिता की भूमिका’’ विषय पर एक सफल राष्ट्रीय वे बिना किसी वे अपने वेबिनार आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रोफेसर डॉ0 अरूण कुमार भगत (अधिष्ठाता एवं अध्ययक्ष, मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गाँधी विश्वविद्यालय मोतीहारी) ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। 


पत्रकारिता के विषय में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से बहुत महत्वपूर्ण जानकारी साझा करी जिसमें उन्होंने बताया की सत्य को उजागर करना और उसे जनता तक पहुंचाना ही एक पत्रकार का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता ही एक ऐसा क्षेत्र है, जो आज भी मूल्य सजीव है। उन्होंने पत्रकारिता के इतिहास के बारे में बताया कि कैसे पत्रकारिता ने संघर्ष कर के खुद को समाज में स्थापित किया तथा किस प्रकार समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों पर प्रहार किये और अपने पत्रों के जरिए जनता में जागरूकता पैदा की।


सभी छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब अरुण जी ने बड़ी ही सरलता से दिए और पत्रकारिता का चित्रण बहुत ही प्रभावशाली तरीके से किया।


पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष रवि गौतम मे वेबिनार के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है, क्योंकि इसी तिथि को पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 ई. में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन आरम्भ किया था। आज के समय में समाचार पत्र एक बहुत बड़ा व्यवसाय बन चुका है। मीडिया ने आज सारे विश्व में अपनी एक खास पहचान बना ली है। किसी भी देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था को मजबूत करने मे स्वतंत्र पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। 


इस अवसर पर डॉ0 विनीत शर्मा, डॉ0 धर्मेंद्र, डॉ0 पूजा तोमर, डॉ0 विवेक त्यागी, शिवानी बर्मन, शिवानी गुप्ता, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।


लॉक डाउन में एस डी पब्लिक ने जारी किया फीस जमा कराने का नोटिस

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l जिले के नामी-गिरामी स्कूल SD पब्लिक द्वारा बच्चों के अभिभावकों फीस जमा करने का नोटिस जारी किया गया है बताया जा रहा है कि स्कूल द्वारा केवल राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर ही आपसे अप्रैल व मई की फीस जमा कराई जा रही है lजिसमें हवाला दिया गया कि बच्चों को लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई है इसलिए शिक्षकों को उनका मासिक वेतन भुगतान करना है यह पत्र प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना के हस्ताक्षर सहित जारी किया गया है l


जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 



 


मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना/लाॅकडाउन के दृष्टिगत आज विकास खण्ड खतौली के ग्राम बेगराजपुर में श्रमिको द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत तालाब खुदाई/जीर्णोद्वार के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि उक्त स्थान पर 18 श्रमिक कार्य कर रहे थे। मनरेगा अन्तर्गत श्रमिकों को मांग के आधार पर नये जाॅबकार्ड बनाकर कार्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम बेेगराजपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये गये पशु शेड का भी निरीक्षण किया। 


इसके पूर्व आज जिलाधिकारी ने लाॅकडाउन के दृष्टिगत बेगराजपुर औधोगिक क्षेत्र में प्रितुल मशीन इन्डस्ट्री का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि श्रमिको को रोजगार दिया जाये। सैनेटाईजेशन, मास्क व सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने वहां पर उत्पादित मशीनरी आदि का भी अवलोकन किया। 


इस अवसर पर पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव, सहित उन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 


 


Update - लॉक डाउन 5 :30 जून तक बढ़ाया गया.,गाइड लाइन जारी

 टीआर ब्यूरों l


सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है और कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। आइए देखते हैं फेज 1, फेज 2 और फेज 3 में किन-किन गतिविधियों की इजाजत होगी और किस पर प्रतिबंध रहेगा।
फेज 1
8 जून 2020 से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। होटल, रेस्त्रां और दूसरे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी। शॉपिंग मॉल्स भी खुल जाएंगे। इनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। 
फेज 2
स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, ट्रेनिंग, कोचिंग इंस्टिट्यूट आदि को खोलने का फैसला जुलाई 2020 में लिया जाएगा। इसके लिए सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, संस्थाओं, अभिभावकों और सभी हितधारकों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। 
फेज 3 
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और ऑडोटोरियम को फेज 3 में खोना जाएगा। हालांकि, इससे पहले एक बार स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तीसरे चरण में ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया जाएगा।  
नाइट कर्फ्यू का बदला समय
देश में नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। हालांकि इसके लिए समय में बदलाव किया गया है। अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक गैर जरूरी काम से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। लॉकडाउन 4 तक यह समय शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक था।
कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन
गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश के सभी कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन की पहचान जिला अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में केवल जरूरी गतिविधियों की छूट रहेगी। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। मेडिकल इमर्जेंसी के अलावा किसी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने या बाहर से से कंटेनमेंट जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी। राज्य बफर और जोन की भी पहचान कर सकते हैं। 
कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रतिबंध का फैसला राज्यों पर
गृहमंत्रालय ने कहा है कि स्थिति को देखते हुए यदि राज्यों को कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों पर रोक की आवश्यकता महसूस होती है तो वे ऐसा कर सकेंगे।


गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि एक से दूसरे राज्य में जाने को लेकर जारी पाबंदी को खत्म कर दिया गया है. वहीं राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने की इजाजत दी गई है. हालांकि इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. नए नियम के अनुसार अब कहीं आने जाने से पहले किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. 
लॉकडाउन 5.0 में राज्य सरकारों को अधिक शक्ति दी गई है. अब राज्यों की सरकार तय करेंगी कि कैसे राज्यों में बसें और मेट्रो सेवाएं शुरू करनी है. नए दिशानिर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन राज्य सरकार अपने स्तर पर पाबंदियां लगा सकती हैं.


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...