मंगलवार, 14 सितंबर 2021

मंत्री कपिल देव के प्रयास से बनेगा भव्य गेस्ट हाउस



मुजफ्फरनगर 14 सितंबर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर में नए पीण्डब्ल्यूण्डीण् के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

जनपद में वीआईपी आगंतुकों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए पीण्डब्ल्यूण्डीण् गेस्ट हाउस के निर्माण को लंबे समय से प्रयासरत सदर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग किमी0.122 के समीप पुराने  बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर नए निरीक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।

मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता एसण्पीण् सिंहए एण्ईण् एसण्केण् सैनी एवं पीण्डब्ल्यूण्डीण् के अन्य अधिकारियों के साथ साइट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा.निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य का धन्यवाद देते हुए कपिल देव ने बताया कि लगभग 4 करोड़ की लागत से 5ए000 वर्ग मीटर में 8 कक्षों का एक भव्य गेस्ट हाउस बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चंहुमुखी विकास को कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पालए कपिल त्यागीए जिला पंचायत सदस्य तरुण पालए सागर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे

एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हिन्दी दिवस का अयोजन


मुजफ्फरनगर । एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में हिन्दी दिवस पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका शुभारम्भ मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल व मानविकी संकाय की विभागाध्क्षा श्रीमति एकता मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय आधुनिकता की पहचान- "अंग्रेजी या हिन्दी" रहा। जिममें महाविद्यालय के समस्त संकायों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र/छात्राओं ने हिन्दी को सरल भाषा बताया व जिसे लिखना व पढना अत्यन्त ही आसान है भारत वर्ष में 70 प्रतिशत लोग हिन्दी भाषा का उपयोग करते है व हिन्दी ही हमारी आधुनिकता की पहचान होनी चाहिए। प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं में मुख्य रूप से फातीमा, शिवानी, नूर, नशरा, स्वाति, श्रुति, मंजू, तान्या, वंशिका, खुशी, वर्षा, रिया, तनु आदि रही।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या बी0एस0सी0(गृहविज्ञान), द्वितीय स्थान साक्षी नामदेव (मानविकी विभाग) व तृतीय स्थान पंखुरी गर्ग (बी0एफ0ए0) एवं सांत्वना पुरस्कार इशिका कौशिक (बी0एफ0ए0) व रितिक (मानविकी विभाग) को मिला।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा0 अमित कुमार, श्रीमति नीतु गुप्ता व श्रीमति एकता मित्तल रहे एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमति गरिमा कंसल ने किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया था कि हिन्दी ही भारत की राज भाषा होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने और हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होनें यह भी कहा कि हिन्दी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की एक मजबूत कडी है। हिन्दी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भावनाओं का उमडता सैलाब है, जो हर दिन सफलता के नए सोपान गढ रही है और एक नदी की भांति आगे बढ़ रही है।

मानविकी विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की दो पंक्तियों- 'निज भाषा उन्नति रहे, सब उन्नति के मूल। बिनु निज भाषा ज्ञान के रहत मूढ-के-मूढ।।' के माध्यम से हिन्दी के महत्व को समझाया। उन्होने कहा कि जो लोग हिन्दी भाषा बोलने वालों को हीन भावना की दृष्टि से देखते है उनको यह बात समझनी होगी की आधुनिक होना केवल अंग्रेजी भाषा बोलना नही हैं, हमारे समाज में ऐसे बहुत से आधुनिक सभ्यता मानने वाले लोग भी है जो हिन्दी बोलने में गर्व समझते है। 

प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण व कर्मचारियों आदि का योगदान रहा।

बंदरों के हमले से घायल हुई महिला की मौत


 मुजफ्फरनगर । गांव फिरोजपुर बांगर में बंदरों के हमले में घायल महिला शिमला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण हुई। परिजनों का कहना है कि घायल महिला को लेकर सरकारी अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन उसे एंटीरेबीज इंजेक्शन नहीं मिल पाया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर में गायत्री धाम कॉलोनी निवासी शिमला देवी (50) 28 अगस्त को घर में ही काम कर रही थी। उसी समय बंदरों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर उसके शरीर पर कई जगह काटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल बंदरों को भगाकर महिला को बचाया था। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को मोरना पीएचसी ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वे लगातार महिला को एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मोरना पीएचसी व भोपा सीएचसी लेकर जाते रहे, लेकिन एंटीरेबीज इंजेक्शन नहीं लग पाया।


इसके बाद परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टरों से महिला का उपचार कराया, लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगने से महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। रविवार देर रात अचानक हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन महिला को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान के पति राजकुमार ने बताया कि गांव में इससे पहले भी विधान, प्रेमो, शिवानी व वंशिका बंदरों के हमले में घायल हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने व सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

नई मंडी थाना क्षेत्र में वशिष्ट हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा होने के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का गर्भपात होने पर परिजनों का हंगामा

 


मुजफ्फरनगर । अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का गर्भपात हो जाने के कारण परिजनों ने हंगामा किया सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माम


ले की विस्तार से जानकारी ली। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित वशिष्ट हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा होने के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला का अचानक गर्भपात हो जाने के कारण गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

जिसकी सूचना पर कोई हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे उन्होंने भी परिवार के लोगों के साथ मिलकर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को दी, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने नई मंडी थाने में इस मामले को जांच के लि


ए प्रेषित किया, मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

हनुमान जी की कृपा किस पर रहेगी, जानिए आज पंचांग एवँ राशिफल में

 


🙏🏻🙏🏻🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 14 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा सुबह 07:05 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - आयुष्मान 15 सितम्बर रात्रि 03:25 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 03:38 से शाम 05:10 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:26* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:41*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - राधाष्टमी, दधीचि ऋषि जयंती, गौरी विसर्जन, भागवत सप्ताह प्रारंभ, राष्ट्रभाषा दिवस*

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा* 🌷

 👉🏻 *अगर अशांति मिटानी है तो दोनों नथुनों से श्वास लें और ‘ॐ शान्ति:...... शान्ति:’ जप करें और फिर फूँक मार के अशांति को, बाहर फेंक दें | जब तारे नहीं दिखते हों, चन्द्रमा नहीं दिखता हो और सूरज अभी आनेवाले हों तो वह समय मंत्रसिद्धि योग का है, मनोकामना-सिद्धि योग का है |*

👉🏻 *इस काल में किया हुआ यह प्रयोग अशांति को भगाने में बड़ी मदद देगा | अगर निरोगता प्राप्त करनी है तो आरोग्यता के भाव से श्वास भरें और आरोग्य का मंत्र ‘नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||’ जपकर ‘रोग गया’ ऐसा भाव करके फूँक मारें | ऐसा 10 बार करें | कैसा भी रोगी, कैसा भी अशांत और कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मनोकामनापूर्ति योग* 🌷

🙏🏻 *देवी भागवत में व्यास भगवान ने बताया है.... भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि हो ..... उस दिन अगर कोई जगदंबाजी का पूजन करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है , और जिंदगी जब तक उसकी रहेगी वो सुखी और संपन्न रहेगा | इस दिन ए मंत्र का जप करें......*

🌷 *ॐ अम्बिकाय नम :*

🌷 *ॐ श्रीं नम :*

🌷 *ॐ ह्रीं नम:*

🌷 *ॐ पार्वेत्येय नम :*

🌷 *ॐ गौराये नम :*

🌷 *ॐ शंकरप्रियाय नम :*

🙏🏻 *थोड़ी देर तक बैठकर जप करना | और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे |*

💥 *विशेष - 15 सितम्बर 2021 बुधवार को भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि है ।*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपने किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप किसी उच्च अधिकारी की कृपा से अपने बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अतिथि के आगमन से आज आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आप से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की भी पूरी कोशिश करनी चाहिए। सायं काल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार व संतान की किसी समस्या से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं, तो आज आप उसका समाधान खोजेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार में नई नई योजनाएं लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके किसी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति के ऊपर कोई खतरा मंडरा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी के भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उस उनके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढेगी, लेकिन आज आपको अपने परिवारिक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकती हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आपने अपनी किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की चिंता सता रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोज निकालेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन आज आपको अपने ऊपर किसी भी दवाब को हावी नहीं होने देना है। यदि आज आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को जांच लें। रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी, जिससे रोजगार की दिशा में प्रयास प्रयासरत लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से कोर्ट केस चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको विवादों से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपको अपने सारे काम का दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना हैं। यदि ऐसा किया, तो कोई भारी नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नवीन स्थापित होंगे। यदि आप नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच रहे हैं, तो वह कोई लाभ का सौदा दिलवा सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम धन धन प्राप्ति का दिन रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकार में वृद्धि होगी, जिसके कारण उनके कार्यों व्यय बढ़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत पर आपको अपने पिताजी कु सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी मंगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि किसी कार्य को विश्वास के साथ करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ अवश्य दे सकता है। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगी कर्मचारियों का साथ कार्य करने मे सफल रहेंगे। जीवनसाथी की कार्यक्षेत्र में उन्नति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, पेट खराब आदि ऐसी समस्या परेशान कर सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या मे इजाफा होगा। आध्यात्म व ज्ञान के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ आदि में आज आपका मन लगेगा, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार के लिए भी आज आप धन लाभ के चक्कर में कुछ नई योजनाएं बनायेगे, जो आगे चलकर आपको धन लाभ अवश्य कराएंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई विरोध चल रहा था, तो वह भी आज आज समाप्त होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने शत्रुओं के से सावधान रहना होगा, इसलिए यदि आप किसी भी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज किसी नये कार्य की शुरुआत करेंगे, जिससे उनके आत्विमश्वास में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 

Kumbh दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझट से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा और आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आप के अधिकारियों से आपकी चुगली भी लगा सकते हैं। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने माता जी की सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज किसी कार्य मे निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50



 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 13 सितंबर 2021

अखिलेश यादव के गनर रहे दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


लखनऊ । पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात रहे एसआई धर्मेंद्र यादव (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक वह डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार देर रात को हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। अप्रैल में धर्मेंद्र ने सर्विस पिस्तौल से गोली चलाई थी। जिसमें किराए पर रहने वाली युवती घायल हो गई थी। इस मामले में उनको जेल भी जाना पड़ा। जिसके बाद निलंबित चल रहे थे।

ग़ज़ब: खतौली कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं की कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा हंगामा

 


मुजफ्फरनगर। रविवार को बाजार में जिला पंचायत सदस्य से हुई मारपीट प्रकरण में आरोपी के न पकड़े जाने से नाराज भाजपाइयों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। घंटों कोतवाल से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजारों व सड़कों पर ठेली वालों के अतिक्रमण हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस नहीं हटाएंगी तो भाजपा कार्यकर्ता खुद बाजारों में उतर जाएंगे।

सोमवार को जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होने कोतवाल का घेराव करते हुए रविवार को बड़ा बाजार में हुई घटना पर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को केस दर्ज होने ओर कई बार दबिश देने की जानकारी दी। कोतवाल की बातें सुनकर कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होने पुलिस प्रशासन पर नगर में अतिक्रमण कराने का आरोप लगा दिया। नाराज कोतवाल ने कहा कि अगर कोई साबित कर दे कि अतिक्रमण पुलिस की शह पर हो रहा है तो वो अभी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। कोतवाल ने दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कराने की बात कही तो कार्यकर्ता भड़क गए। करीब एक घंटे तक कोतवाल से कार्यकर्ताओं की हुई नोकझोंक में भाजपाई पुलिस पर पूरी तरह से दबाव बनाते नजर आए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पर हुए हमले में दी गई नामजद तहरीर पर केस दर्ज रविवार को ही कर लिया था। बता दें कि रविवार को जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत के साथ बड़े बाजार में ठेली वालों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी, जिससे तनाव की बनी स्थिति को देखते हुए बाजार में पुलिस भी तैनात की गई थी। वहीं भाजपाइयों के कोतवाली में हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने दिन पर बाजार व नगर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे ठेली वालों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित जैन, अमित ठाकुर, गुरूदत्त अरोरा, सुनील काजी, मोनू मंगवानी,सुनील कुमार उर्फ कल्लू, आदि मौजूद रहे।

कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पर हुए हमले में दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार दबिश भी दी, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा गया। फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से शुरू कर दिया गया है।

आरटीओ कार्यालय में सात दिन में बनेंगे डीएल और परमिट आदि


 लखनऊ । यूपी के सभी आरटीओ कार्यालय में जनहित गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सात दिनों में काम पूरे करना जरूरी होगा। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और नए वाहनों के परमिट सात दिनों के भीतर जारी हो जाएंगे। ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धधारित होंंगे। 

अभी तक डीएल दस दिनों के भीतर जारी होता था। अब सात दिनों के भीतर डीएल आपके घर पहुंच जाएगा। लखनऊ समेत प्रदेश भर में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिसकी निगरानी आरटीओ और उप परिवहन अधिकारी करेंगे। सोमवार को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक परिवहन निगम के सभागार में वर्चुअल माध्यम से उक्त जानकारी  परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने दी। उन्होंने कहा कि भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार की ट्रालियों के निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए। ट्रालियों के पंजीयन के संबंध में तकनीकि अधिकारियों द्वारा ट्राली का डिजाइन अप्रूवल जारी हो। यहीं नहीं हर जिले में ई-रिक्शा के अलग रूट तय किए जाए। साथ ही हर आरटीओ कार्यालय में महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाए। नए वाहनों के पंजीयन के समय वाहन की पत्रावली को परिवहन कार्यालय में प्रेषित करने की आवश्यकता को समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

पंजाब नहीं दिल्ली में करें किसान अपना आंदोलन : कैप्टन अमरिंदर सिंह


चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान यूनियनों से अपील की कि वे केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन न करें. किसान आंदोलन पर चिंता जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा-अगर आपको केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है तो अपना आंदोलन दिल्ली में कीजिए. पंजाब को अपने आंदोलन से अशांत मत करो.

होशियारपुर के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुखलियाना में एक सभा में उन्होंने कहा कि जिस राज्य की जनता किसानों के जायज मुद्दों के पक्ष में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी हो, उसे भाजपा द्वारा पारित इन कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने से बचना चाहिए.

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब में 113 जगहों पर किसानों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन राज्य के हित में बिल्कुल भी नहीं है, इससे उसके आर्थिक विकास पर काफी असर पड़ा है और उम्मीद है कि आंदोलन करने वाले किसानों द्वारा उनके अनुरोध को स्वीकार किया जाएगा. शहीद भगत सिंह नगर के बल्लोवाल सौंखड़ी एक अन्य जनसभा में उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने खेती कानूनों के मुद्दे पर किसानों को धोखा दिया है.

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कृषि कानून अकाली दल की मर्जी से ही अमल में लाए गए थे और हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री होते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने आर्डिनेंस पास किए थे. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से भी खेती कानूनों की वकालत की गई लेकिन जब उनका विरोध शुरू हुआ तो अकाली दल ने सुर बदल लिए.

पंचायत चुनाव के दौरान मृत 2,097 राज्य कर्मचारियों में 95 प्रतिशत शिक्षक थे


 लखनऊ. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमण की वजह से 2,097 सरकारी कर्मचारियों की मौत हुई थी. मरने वालों में करीब 95 फीसदी शिक्षक शामिल थे.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पंचायती राज) मनोज कुमार सिंह ने मरने वालों का आंकड़ा राज्य चुनाव आयोग के सचिव के साथ शेयर किया है. उन्होंने कहा कि हर मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएं. मुआवजा राशि जल्द ही पीड़ित परिवारों को ट्रांसफर की जाए.

गुदड़ी बाजार में छापा, भारी मात्रा में नकली रिलेक्सो चप्पल बरामद


मुजफ्फरनगर । शहर के गुदड़ी बाजार में रिलैक्सो कंपनी की बड़ी कार्यवाही में नकली रिलेक्सो चप्पल बेचने वालों पर छापे में भारी मात्रा माल बरामद किया है। 

मुजफ्फरनगर में डुप्लीकेट चप्पले बेच  रहे व्यापारियों पर की गयी छापेमारी कई दुकानदारों से ब्रांडेड कम्पनी की नकली चप्पलों का जखीरा बरामद किया है। 

नकली चप्पलों को बोरे में भर कर सील कर दिया गया है। व्यापारियों पर कॉपीराइट के एक्ट में मुकदमा भी शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।

मंसूरपुर में पेड से लटका मिला युवक का शव


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। युवक का नाम 17 वर्षीय अनुज पुत्र विनोद कश्यप है।

मामले की सूचना पर परिजनों ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ खतौली आरके सिंह तथा थाना प्रभारी केपी सिंह ने बारीकी से मामले की जांच की तथा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुजफ्फरनगर की बेटी सीए परीक्षा में उत्तीर्ण


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की बिटिया आकांक्षा गुप्ता ने सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम गौरवान्वित किया है।

आकांक्षा गुप्ता के पिता प्रदीप गुप्ता मुजफ्फरनगर  बार संघ के नामचीन अधिवक्ता है वही माता ममता गुप्ता बैंक अधिवक्ता व भाई तुषार गुप्ता  जीएसटी एवं आयकर के प्रतिष्ठित वकील के रूप में कार्य कर रहे हैं। आकांक्षा गुप्ता ने अपनी कामयाबी का श्रेय  अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल , किसान चिंतक एवं समाज सेवी कमल मित्तल, प्रवीण गुप्ता, अक्षित गुप्ता,अमित मित्तल आदि ने बिटिया आकांक्षा गुप्ता के सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिटिया के  सुखद भविष्य के लिए कामना की है।

प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज


मुज़फ्फरनगर। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेङा निवासी मिजाज की पत्नी नगमा उम्र 30 वर्ष को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को जानसठ आदर्श कॉलोनी मैं एएनएम राकेश देवी के यंहा लेकर पहुंचे, जो जानसठ सरकारी अस्पताल में तैनात है। एएनएम ने घर पर ही महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई, जिसमें नगमा को पुत्र पैदा हुआ। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में एएनएम ने महिला के परिजनों को महिला की हालत बिगड़ जाने की जानकारी दी तथा उन्हें मुजफ्फरनगर के लिए भेज दिया। जहां गंभीर हालत के चलते महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने ककरौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है ।

वही महिला अपने पीछे नवजात शिशु सहित मोहम्मद अहमद व हुमेरा को अपने पीछे रोता बिलखता छोड़ गई।

भडकाऊ भाषण मामले में सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित


मुजफ्फरनगर । 2013 में भड़काऊ भाषण के मामले में वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित कर दी गई। 

गत 2013 में मुज़फ्फरनगर के खालापार में एक जलसे में भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में कोर्ट ने वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित कर दी। मामले के आरोपी कादिर राणा, नूर सलीम, सईदुज्जमां आदि की हाज़री माफी मंज़ूर की गई। जबकि आरोपी पूर्व सभासद  असद जमा सहित तीन आरोपी कोर्ट में पेश हुए। 

एक दूसरे मामले में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व मंत्री सपा नेता उमा किरण कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर नियत की है। गत विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर  उमा किरण सहित कई के विरुद्ध मामला लंबित है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...