गुरुवार, 5 मार्च 2020

पंचायत चुनाव मेहिंसा के लिए तमंचे बनाने वाली  फैक्ट्री पकड़ी 

 मुजफ्फरनगर।  अवैध हथियारों से  चुनाव में आतंक फैलाने की साजिश का भंडाफोड करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अवैध हथियारो की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 28 बने हुए और सैंकडो अधबने तमंचों के साथ पकड़ लिया। गांव तावली में काफी दिनों से यह अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
 गुरुवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने सत्तार पुत्र छिद्दा के मकान पर छापा मारकर मोके से तमंचा फेक्ट्री को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी सत्तार व आजाद पुत्र जब्बार निवासी तावली को दबोच लिया। तथा मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वहाँ से 28 बने हुए तमंचे व 5 तैयार मस्कट के अलावा सैंकड़ो अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्तार तमंचे बनाने का बड़ा कारीगर व मास्टर माइंड है। जो बड़े स्तर पर तमंचा फैक्ट्री चलाता आ रहा था। गांव में छापे के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया।
मौके से 26 अदद तमंचे 315 बोर, 03 मस्कट 12 बोर, 02 मस्कट 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा 32 बोर, भारी मात्रा में कारतूस एवं अधबने शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा तमंचे बनाने के  उपकरण ड्रिल मशीन, वैल्डिंग मशीन छोटी, हथौडा, हथौडी, आरी मय 07 ब्लैड, रेती, शिकन्जा, 03 प्लास, पेचकस, वैल्डिंग रोड 01 पैकिट 20 पिन नाल लोहा, 15 बडी स्प्रिंग, बरमें छोटे-बडे, 33 छैनी, ग्राईन्डर मशीन, 15 रेगमार, 03 चाप लकडी की , 01 हैमर अधबना, 02 रौपी छोटी बडी, 07 खैपी बाडी पार्ट, 01 डिब्बी पंच लोहा, 01 हरी साबुन सफाई वाली, सुम्मी, 50 पत्तनी लोहा छोटी बडी, 03 अधबने ट्रैगर, 01 रैमर व 01 रैमर हैण्डिल, 09 बाडी पत्ती लोहा बरामद किए गए। 


विधायक संगीत सोम पर आरोप तय


 मुजफ्फरनगर।  शिवसेना के प्रमुख रहे स्व. बाल ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में विधायक संगीत सोम पर आरोप तय हो गए हैं। 
भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ एमपी एमएलए मामलों की सुनवाई करने वाली स्पेशल कोर्ट ने 2008 में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोप तय किए गवाही के लिए 15 अप्रैल की तारीख नियत की संगीत सोम एक अन्य मामले में भी आज कोर्ट में पेश हुए थे। अप्रैल 2008 में संगीत सोम ने खतौली में आयोजित एक रैली में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के खिलाफ काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और कुछ होल्डिंग भी लगाए थे जिन पर आपत्तिजनक बातें एवं फोटो लगे हुए थे। इसके बाद शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा ने उनके खिलाफ पुलिस में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 एवं 153 ए में आरोप पत्र दिया था। जिसमें आज आरोप तय कर दिए गए। 


आज का पंचाग 5 मार्च 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 05 मार्च 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दशमी दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 11:26 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - आयुष्मान् सुबह 09:49 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:06 से शाम 03:33 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:56*
⛅ *सूर्यास्त - 18:43* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - फाल्गुन दशमी  (ओड़िशा)*
 💥 *विशेष - 
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *05 मार्च 2020 गुरुवार को दोपहर 01:19 से 06 मार्च शुक्रवार को दोपहर 11:47 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 06 मार्च शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...
           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक
आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार


मेष - पॉजिटिव - परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। इन सबके पीछे आपका भी बड़ा श्रेय रहेगा। क्योंकि आप भी बहुत से ऐसे कामों को अंजाम देने वाले हैं जो पारिवारिक जीवन के लिए हितकर हों। परिवारजनों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा।


नेगेटिव - बड़ों के साथ व्यवहार करते समय सुशील रहें और अपनी निराशा को दबाने का प्रयास करें| यह करने की तुलना में कहना आसान है, लेकिन आपको कूटनीतिक और धैर्यवान होना होगा, कोई दूसरा रास्ता नहीं है! यदि आप अच्छे मूड में नहीं हैं, तो आपके बच्चों को उसी के लिए कीमत चुकानी पड़ सकती है।


लव - प्रेम के मोर्चे पर आपका मिलनसार स्वभाव आपका तारणहार होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस समय किसी खास के साथ घुलने-मिलने को तैयार हो जाइए।


व्यवसाय - ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है।


स्वास्थ्य - यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: नौ


वृषभ - पॉजिटिव - शत्रु पक्ष परास्त होंगे और पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। आर्थिक, सामाजिक उन्नति, शत्रुओं पर विजय, धार्मिक यात्रा, संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। आपके घर परिवार में उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है। इसलिए भाई-बहन इत्यादि से संबंध और सहयोग अच्छा रहने की संभावना है।


नेगेटिव - खर्चों पर नज़र रखें क्योंकि आप सीमा से बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। परिवार को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयत्न करें। किसी भी स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।


लव - इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के साथ खुलकर बाते करते दिखाई देंगे। आपको प्रेमी को समझने का भरपूर मौका मिलेगा जिसका लाभ उठाना आपके लिए ज़रूरी होगा।


व्यवसाय - आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। व्यापारिक रुकावटें दूर होंगी। नए निवेश के अवसर मिलेंगे।


स्वास्थ्य - इस समय आपका आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: दो


मिथुन - पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्तर पर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आय के नए स्त्रोत मिलने की उम्मीद है। कहीं से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नई संपति या वाहन खरीदने के योग हैं। यह समय निवेश के लिए बेहतर है। आपकी जन्म राशि के अनुसार विद्या, अभ्यास, संतान से संबंधित मामलों में आपको अनुकूलता रहेगी।


नेगेटिव - क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। इस समय बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। नकारात्मक विचारों से बचें, अन्यथा परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। किसी जानकारी की सलाह लेकर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ें।


लव - आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी आएगी क्योंकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस समय खराब हो सकता है। ऐसे में आपको उनका सहयोग करते हुए उनकी सही देखभाल करनी होगी।


व्यवसाय - नौकरीपेसा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अनावश्य खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।


स्वास्थ्य - आरोग्य की द्रष्टि से पुरा दिन आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: चार


कर्क - पॉजिटिव - शिक्षा के क्षेत्र में की गई मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। हालांकि अपने अध्यापकों और गुरुजनों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। इस समय अवधि बहुत शानदार रहने की संभावना है क्योंकि इस समय आप पर गुरू की सकारात्मक दृष्टि रहेगी।


नेगेटिव - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी।। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक खर्च बढऩे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।


लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय कार्य से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसके चलते आप अपने प्रेमी को ज़रूरी समय दे पाने में पूरी तरह असमर्थ होंगे। हालांकि आपका प्रेमी इस बात को समझेगा भी और आपको पूरी तरह सहयोग भी देंगे।


व्यवसाय - आज का दिन अच्छा रहेगा। संपर्कों के जरिए प्रगति के नए अवसर मिलेंगे, जिससे ऊर्जा व उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। पैतृक संपत्ति से धनलाभ होने के योग रहेंगे।


स्वास्थ्य - बेवजह की यात्राओं से बचना ठीक रहेगा।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ
सिंह - पॉजिटिव - पारिवारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। इस साल माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों के साथ रिश्ते मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार में सभी के सहयोग से कुछ नया कार्य सफल होने की संभावना है। आपसी सामंजस्य अच्छा रखने से हर तरह की समस्याओं का समाधान हो जाता है और किसी भी कार्य को आसानी से पूरा कर लिया जाता है।


नेगेटिव - संतान पक्ष से निराशा हो सकती है। बच्चे की पढ़ाई पर खास ध्यान दे। समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।


लव - आपके शादीशुदा जीवन में ये समय खुशहाली लेकर आने वाला है। इस समय आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और संभावना है कि आपको कोई उपहार भी प्राप्त हो।


व्यवसाय - आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।


स्वास्थ्य - कुछ पेट की तकलीफें परेशान कर सकती हैं, लेकिन खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।


भाग्यशाली रंग: केसरी,भाग्यशाली अंक: आठ


कन्या - पॉजिटिव - कुछ शुभ कार्य में सफल हो सकते हैं। आपके खर्च भी आपकी आमदनी के अनुपात ही होते रहेंगे, लेकिन धन का अभाव न होने से आपको प्रसन्ता की अनुभूति। आपकी मुलाकात इस समय समाज के प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है जिनका अनुभव आपके काम आएगा।


नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। आप कंफ्यूजन तथा तनाव में हो सकते हैं। जिसके कारण कार्यक्षेत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होने के कारण परेशानियां ज्यादा हो जाती हैं और आप अपने कामकाज में सफल नहीं हो पाते।


लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय अच्छे फल मिलेंगे। आप अपने प्रियतम को अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं। इस दौरान संभावना है कि प्रेमी को आपकी पसंद-नापसंद जानने का मौका मिलेगा।


व्यवसाय - बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।


स्वास्थ्य - आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: चार


तुला - पॉजिटिव - आप इस समय हर क्षेत्र पर अपना रुतबा कायम करने में सफल रहेंगे, जिससे दूसरे लोग आपसे प्रेरणा भी लेंगे। आपको अच्छे मित्रों की संगति और उनसे अच्छा लाभ भी मिल पाएंगे और इससे आपको आर्थिक फायदा होगा। आपको अपनी आमदनी में अचानक से लाभ होता दिखाई देगा।


नेगेटिव - आपके सगे-संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। आप किसी भी कार्य को सोच समझकर पूर्ण ज़िम्मेदारी और अपने ठोस निर्णय के साथ करने का प्रयास करें। जिससे आपको समय के अनुसार कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सके।


लव - आप प्रेमीजन को कोई उपहार भी देंगे जिसे पाकर उन्हें आप पर और अधिक प्यार आएगा। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा नहीं देखा जाएगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।


व्यवसाय - कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो सकता है।


स्वास्थ्य - न केवल स्वास्थ्य का खयाल रखना है बल्कि वाहन आदि भी सावधानी से चलाना है।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: एक


वृश्चिक - पॉजिटिव - आपको यात्रा पर भी जाने का अवसर मिलेगा और संभव है कि ये यात्रा विदेश की हो। इस दौरान अपने आँख-कान खुले रखें ताकि आप ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर पाएँ। इसके साथ ही शुक्र के गोचर से आपको उन्नति मिलेगी और साथ ही भाग्य का साथ मिलने से आपकी मेहनत का फल आपको उचाईयों की ओर ले जाएगा।


नेगेटिव - आप अपने सगे संबंधियों से सामान्य संबंध बनाए रखें तथा परंतु इन्हीं स्थितियों में माता-पिता से संबंध खराब हो सकते हैं तथा माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न कर सकता है, इसलिए शत्रुओं से सावधान रहने का प्रयास करें।


लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय तनाव पूर्ण रहने वाला है। प्रेमीजन के साथे विवाद के परिणामस्वरूप आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा और इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी।


व्यवसाय - कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। सफलता के कई अवसर हाथ आएंगे, लेकिन काम का बोझ बढऩे से कई मौके हाथ से फिसल भी सकते हैं। निवेश से बचना होगा।


स्वास्थ्य - कुछ कष्ट सम्भव है। हालांकि संयमित दिनचर्या अपना कर स्वस्थ रहा जा सकता है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: सात


धनु - पॉजिटिव - कोई नज़दीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। आपके भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस समय आप उनकी मदद के लिए सबसे आगे खड़े नज़र आएँगे जिसके चलते उन्हें अच्छा लाभ भी हासिल होगा। लाभ मिलने के बाद घर-परिवार में आपकी छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


नेगेटिव - मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ सम्भव है या किसी रिश्तेदार को लेकर चिंता रह सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। किसी भी तरह की तनाव उत्पन्न करने की कोशिश ना करें। इसलिए इस समय में किसी भी कार्य को करने में सावधानी बरतें।


लव - निजी जीवन में चल रही तना-तनी आपके प्रेम जीवन में बाधा डालने का काम करेगी। इस दौरान प्रियतम बात-बात पर आपसे नाराज़ होता रहेगा, जिसकी वजह कभी आप होंगे तो कभी आपका स्वभाव।


व्यवसाय - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उसके लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यों में सफलता मिलने से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।


स्वास्थ्य - जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं है उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: एक


मकर - पॉजिटिव - आप अपनी मेहनत और लग्न के अच्छा मुनाफ़ा हासिल कर सकेंगे। आपके काम की सराहना खुद आपके अधिकारी भी करेंगे जिससे आपको फल स्वरूप किसी तरह का बोनस इत्यादि मिल सकता है। घर-परिवार से आपको सुकून और शांति का अनुभव होगा।


नेगेटिव - सगे-संबंधियों से सामान्य व्यवहार बनाए रखने का प्रयास करें। अपने कार्य व्यवसाय में किसी को जोड़ने का प्रयत्न करें। अन्यथा आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं और अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।


लव - प्रेम में पड़े जातक प्रेम का आनंद लेते दिखाई देंगे। वैवाहिक जातकों में अच्छे परिणाम नज़र आ रहे है। आपका जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार देकर आपको आश्चर्यचकित कर सकता है।


व्यवसाय - आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी।


स्वास्थ्य - बीमारी न होने के बावजूद भी बीमारी होने का भ्रम हो सकता है। ऐसे में दवा के साथ-साथ दुआ लेना बिल्कुल न भूलें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच
कुंभ - पॉजिटिव - दाम्पत्य जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा क्योंकि आपकी संतान को उन्नति मिलेगी, जिससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन भी सम्पन्न हो सकता है, जिससे आपको अच्छे-अच्छे पकवान खाने का अवसर भी मिलेगा।


नेगेटिव - आपके स्वभाव में बदलाव आएगा और इस बदलाव से आपका किसी से भी झगड़ा होने का योग बनेगा। संभावना अधिक है कि ये झगड़ा कार्य स्थल पर किसी सहकर्मी से हो, जिससे आपकी छवि को भी नुक्सान पहुँचेगा। माता पिता से संबंधों में दूरियाँ आ सकती हैं।


लव - यदि आप प्रियतम के साथ विवाह करना चाह रहे थे तो इस समय आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल जातकों को अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा या कोई खुद आपको विवाह का प्रस्ताव दे सकता है।


व्यवसाय - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी।


स्वास्थ्य - वाहन सावधानी से चलाएं और गैर जरूरी यात्राओं से बचें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो


मीन - पॉजिटिव - आप में विनम्र का भाव उत्पन्न होगा, जिससे आप घर-परिवार में हर सदस्य की मदद के लिए तत्पर नज़र आएँगे। आप यदि अपने कार्य क्षेत्र में परिवर्तन या बदलाव करने का सोच रहे थे तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। छात्रों को इस समय जटिल विषयों को समझने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।


नेगेटिव - निजी जीवन में कोई अज्ञात भय आपको मानसिक परेशानी दे सकता है, इसलिए सावधान हो जाएं। आप घर और अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अपना धन खर्च करेंगे। जिससे आपके सुख-साधनाओं में तो वृद्धि होगी लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको अपनी जेब ढीली भी करनी होगी।


लव - इस समय आपको अपने प्रेमी की हर बात अच्छी लगेगी और आप उन्हें इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश भी करते रहेंगे। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके शादीशुदा जीवन में इस समय धन के अभाव के कारण कुछ परेशानियाँ आ सकती है।


व्यवसाय - कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


स्वास्थ्य - किसी भी मुद्दे में जरूरत से ज्यादा जिद न करें, चिड़चिड़े न बनें अन्यथा इन सबका आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: चार


जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।


आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2021, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


बुधवार, 4 मार्च 2020

छह मार्च को शुरु हो जायेगा डबल ट्रेक


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से देवबंद तक दोहरीकरण  कार्य का निरीक्षण करने के लिए एडीआरएम हेमेंद्र सिंह जनपद पहुंचे।  उन्होंने रेलवे स्टेशन पर नए भवन का और अन्य रेलवे वॉर्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्टेशन पर साफ सफाई पर नारजगी जताई।
बुधवार को सुबह 10:30 बजे स्टेशन पर पहुंचे एडीआरएम के द्वारा बामनहरी व रोहनाकलां स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। उनके साथ अन्य विभागों के टेक्निकल गैर टेक्निकल अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहे हैं। बुधवार को एडीआरएम हेमेंद्र कुमार सिंह ओपी अपने निजी रेलवे वाहन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी के द्वारा किया गया। एडीआरएम हेमेंद्र कुमार सिंह द्वारा मुजफ्फरनगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया गया। इसमें उन्होंने कंट्रोल पैनल यार्ड आदि का निरीक्षण गया। इसके बाद वे 11:00 बजे के लगभग निजी कार द्वारा बामनहेरी, रोहाना व देवबन्द रवाना स्टेशन पर चले निर्माण कार्य के निरीक्षण को लेकर निकल गए । उन्होंने बताया कि 2 दिन के अंदर सभी संबंधित कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा और सीआरएस के निरीक्षण के बाद 6 मार्च को मुजफ्फरनगर से लेकर देवन तक के रेलवे ट्रैक को खोल दिया जाएगा। इस दौरान जतिन कल्याण सीनियर डीओएम, रश्मि कुमार सीनियर डीईएन दो, दिनेश भगत सीनियर डीओएम तथा संजीव कुमार सीएसटीई कंस्ट्रक्शन भी शामिल रहे।
बुधवार को कई ट्रेने रहीं रद बुधार को रद होने वाली ट्रेनों में 14521 नई दिल्ली- अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 64559 दिल्ली-सहारनपुर। अल्प संचालित होने वाली ट्रेनों में 54472,ऋषिकेश पैसेंजर, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस, 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर,54540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर,14681 सुपर व 54539 निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर आदि ट्रेने रद्द रही।


राज्यपाल ने किया प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण 

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमति आनंदीबेन पटेल ने आज विकास खण्ड खतौली के ग्राम हुसैनपुर बोपाडा में आंगनवाडी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एंव बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होने हुसैनपुर बोपाडा के प्राथमिक विद्यालय मे कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से किताब पढ कर सुनवाई। उन्होने बच्चों को फल वितरित किये। उन्होने प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे-मील की रसोई घर का भी निरीक्षण किया।  राज्यपाल ने प्राथमिक विद्यालय में फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  राज्यपाल ने ग्राम हुसैनपुर बोपाडा में आदर्श तालाब का निरीक्षण भी किया।
इसके पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0 श्रीमति आनंदीबेन पटेल कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा में लगायी गयी प्रदर्शनी के विभिन्न स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शनी में लगाये गये उत्पादों की जानकारी ली। उन्होने  07 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र के लेब का निरीक्षण करते हुए लैब के बारे मे जानकारी ली। उन्होने स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं कृषको से जैविक उत्पादन करने वाले कृषको, जैविक खेती के उत्पाद मुद्रा योजना, जन-धन योजना, जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरोग्य भारत प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों एवं एक जनपद एक उत्पाद महिला उत्पादकों से मुलाकात की।
राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में जैविक खेती को बढावा देते हुए कहा कि जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों/ महिला कृषक अपनी आय बढाने के लिए अलग-अलग फसलांे की पैदावार करे एवं उन फसलों का बाजार लगाकर अपनी आय को बढाये। उन्होने कहा कि अधिकारी गांवो में आंवनवाडी से महिलाओं को प्रसव के समय जो 5 हजार रूपये दिया जाता है उसे मिला या नही, उनकी पासबुक देखे। उन्होने मुद्रा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। मा0 राज्यपाल ने इसके पश्चात मा0 राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होने बच्चों को फल, ड्रेस, एवं जूते का वितरण भी किया। मा0 राज्यपाल ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होने मरीजों को फलों का वितरण कर उनका हाल जाना।
इसके पूर्व  राज्यपाल ने आज विकास भवन के सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं को क्षय रोग से पीडित बच्चों को गोद लिया जाये। उन्होने मा0 राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल एवं राज्यमंत्री श्री विजय कश्यप को भी एक-एक क्षय रोग से पीडित बच्चें को गोद लेने के लिए कहा। उन्होने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एक-एक बच्चा गोद ले। उन्होने कहा कि सभी काॅलेज के प्राधानाचार्य भी एक-एक बच्चा गोद ले। सिलवर पेपर मिल के मालिन अमित गर्ग 11 बच्चे को गोद लेगे। मा0 राज्यपाल जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे रेडक्रास की अध्यक्ष, रोटरी क्लब रीना अग्रवाल, अमित गर्ग, रेडक्रास मेम्बर राजिव गर्ग, लायन्स क्लब श्रीमति संतोष शर्मा, भारत विकास परिषद संदीप जैन, गुड विल सोसायटी मोतीलाल शर्मा एवं आईएमएस से खतौली डाॅ0 दिनेश चन्द्रा को प्रेरणा पत्र दिया। उन्होने कहा कि 2025 तक उ0प्र0 को क्षय रोग मुक्त बनाना है। सभी अधिकारीगण एक-एक क्षय रोग से पीडित बच्चें को गोद ले।
इस अवसर पर राज्यमंत्री  कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री  वियज कश्यप,  विधायक प्रमोद उटवाल,  विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आंचल तोमर, मण्डलायुक्त संजय अग्रवाल, डी0आई0जी0 उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।


आज का पंचांग

🌞🕉 ~ *आज का पंचाग * ~🕉 🌞
                   *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 04 मार्च 2020*
⛅ *दिन - बुधवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दोपहर 01:59 तक नवमी*
⛅ *नक्षत्र - दोपहर 11:24 तक मॄगशिरा*
⛅ *योग - दोपहर 11:26 तक प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:39 से 02:06* 
⛅ *सूर्योदय - 06:58*
⛅ *सूर्यास्त - 18:42* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -* 
 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *काल सर्प योग की शांति हेतु* 🌷
🐍 *काल सर्प योग क्या होता है .... नौ ग्रह है राहू और केतु के बीच सारे ग्रह आ जाये एक तरफ राहू है और एक तरफ केतु है और बीच में सारे ग्रह आ जाये ये होता है, काल सर्प योग अब इसकी निवृति का बड़ा सुन्दर उपाय है बड़ा सरल है.... केतु की शांति के लिये बुधवार बुधवार को गणेश पूजन किया जाता है, गणेश पूजन कर लिया गुड मिश्रित पानी से स्नान करा दिया ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया ...शुद्ध जल से स्नान करा दिया, दीपक जला के रखें, एक माला ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया रोज़ और वो पूजा वाला .....खाली बुधवार को करना है, बस और राहू की शांति के लिये विष्णु भगवान का पूजन अथवा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया जाता है।*


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, इस बार ये पर्व 09 फरवरी, सोमवार को है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं, आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*
➡ गताअं से आगे.........
🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*
🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें, वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*
🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*
🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*
🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*
🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें, प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*
🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत  पान, 1 साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें, पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें, इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं यही प्रयोग अगले दिन भी करें, इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें, जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*
🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*
➡ *समाप्त.......*
🙏 


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक
आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार
मेष - पॉजिटिव - आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें।


नेगेटिव - आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे. ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।


लव - आपका प्रेम जीवन जोश से भरा हुआ हो सकता है और चीजों को मसालेदार बनाने के लिए आप बहुत सारी कल्पनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने साथी के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा और गहन प्रेम तथा ढेर सारी मस्ती के क्षण होंगे!


व्यवसाय - वित्तीय मामलों में अतिरिक्त समय देने की वजह से आपकी आय में वृध्दि हो सकती है। बड़ों की सलाह से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। भौतिक साधनों में वृद्धि हो सकती है।


स्वास्थ्य - माता-पिता का स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आपके लिए राहत की बात होगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: सात
वृष - पॉजिटिव - अपना स्थान परिवर्तन करेंगे जिससे आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर दिल खोलकर खर्च करते नज़र आएँगे। माता पिता से संबंध अच्छे हो सकते हैं तथा माता पिता से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने की संभावना बन रही हैं। ऐसे में आश्वस्त रहें।


नेगेटिव - किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करे।


लव - एकल लोगों को अपनी पसंद का साथी खोजने के कई अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक समारोहों में इस तरह के लोगों से मिलना और मिलना-जुलना एक कुंजी है|


व्यवसाय - आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो यदि आप नौकरी करते हैं तो इसी तरह के निवेश का नज़रिया अपना सकते हैं।


स्वास्थ्य - आप अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के निदान अथवा उनकी जांच कराने के लिए खर्चे कर सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: चार


मिथुन - पॉजिटिव - घर की साज-सज्जा पर भी उसकी ख़रीददारी के दौरान आपका धन खर्च होगा। आप धर्म-क्रम के कार्यों में अधिक उत्साह दिखाएँगे, इस दौरान आप दिल-खोलकर अपना अच्छा-ख़ासा धन भी खर्च करने से हीच किचायेंगे नहीं। इसका सकारात्मक प्रभाव सीधे तौर पर आपकी छवि पर भी पड़ेगा।


नेगेटिव - छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।


लव - आप कभी नहीं जानते हैं और आप इसे वास्तव में किसी विशेष के साथ शीघ्र ही सम्बन्ध प्रारम्भ कर सकते हैं और यह एक दीर्घकालिक संबंध की शुरुआत हो सकती है।


व्यवसाय - व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपकी व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन सकते है। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।


स्वास्थ्य - माताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना रहेगी और परिवार में हल्की-फुल्की तनातनी हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: दो
कर्क - पॉजिटिव -नौकरी पेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे आपको आपके अधिकारियों से तारीफ़ और पदोन्नति मिल सकती है। और पारिवारिक जीवन में प्रेम और एकता साफ़ देखी जाएगी।देखा है इसलिए भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होगी।


नेगेटिव - सुनिश्चित करें कि आप अधिशेष नकदी के माध्यम से किसी भी बकाया ऋण का भुगतान कर दें ताकि आप अपने ऊपर वित्तीय दबाव को कम कर सकें। आपके गृह एक प्रतिकूल स्थिति में हो सकते हैं और आपको अपने विषयों की बुनियादी बातों को समझने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


लव - अपने जीवनसाथी के साथ उच्च प्रेम अनुकूलता का आनंद लेने के लिए यह दिन अच्छा लग रहा है। ग्रहों की स्थिति के कारण प्रेम रोमांचक और गतिशील होना चाहिए और इसलिए साथ के क्षणों का आनंद लें।


व्यवसाय - किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रह सकता है। व्यावसायिक योजना में किसी मित्र का साथ मिल साथ है। शासन सत्ता का सहयोग मिलने की संभावना है।


स्वास्थ्य - आप की संतान का स्वास्थ्य थोड़ा सा पीड़ित होगा जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक
सिंह - पॉजिटिव - दांपत्य जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे, क्योंकि संभावना है कि आपकी संतान अपने कार्य स्थल पर अच्छा करें जिससे उनकी उन्नति हो। इससे घर-परिवार में ख़ुशियों का आगमन होगा। कुछ शुभ कार्य संपन्न होने का भी योग बनता दिखाई दे रहा है।


नेगेटिव - यदि आप यात्रा करना चाहते हैं तो देश के भीतर ही करें | यदि आप विदेश यात्रा करते हैं, तो इसके परिणामस्वरूप आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है और आप धोखेबाजों से नुक्सान खा सकते हैं| यात्रा करने की योजना बनाने से पहले उचित जांच पड़ताल और गहन शोध का संचालन करें|


लव - आपका विवाहित प्रेम इस समय रोमांटिक होना चाहिए और आपका जुनून आपके साथी को आकर्षित कर सकता है। एकल लोग किसी के साथ जल्दी से मिल जुल सकते हैं और प्रतिबद्ध रिश्तों में लोग जल्दी ही विवाह कर सकते हैं!


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपको पहले से अधिक सफलता पाने के लिए प्रयास करते रहने की ज़रूरत होगी। मेहनत और परिश्रम से आप आगे बढ़ सकते है। भूमि और भवन से संबंधित सभी कार्य पूरे हो सकते है।


स्वास्थ्य - संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ


कन्या - पॉजिटिव - कला और सौंदर्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सबसे ज्यादा इस गोचर से फायदा मिलेगा। घर-परिवार के वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपकी कोई रचनात्मक क्रिया आपको अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगी। जो लोग लेखन या गायन से जुड़े है उनके लिए समय अच्छा है।


नेगेटिव - यदि आप एक उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का लक्ष्य रखते हैं तो आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो।


लव - प्यार हवा में है, उसी का आनंद लें! एकल लोग अपने आत्मीय साथी को खोजने में अच्छा करेंगे। मौजूदा रिश्तों में लोग अगले स्तर पर जा सकते हैं। अपने साथी की योजना बनाने के लिए एक शानदार समय हो सकता है।


व्यवसाय - व्यावसायिक योजना में सफलता मिल सकती है। किया गया काम सार्थक हो सकता है। आज आप अपने कैरियर को लेकर प्रगति महसूस कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - घर परिवार में स्वच्छता का बेहद ख्याल रखें। इससे राहु के दुष्प्रभाव में कमी आएगी और सब स्वस्थ्य रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच
तुला - पॉजिटिव - संतान पक्ष को भी विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे घर का वातावरण उत्साहित दिखाई देगा। करियर के क्षेत्र में आप अच्छा लाभ उठा पाएंगे। इस दौरान कार्य से संबंधित विदेश की यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। वहीं शुक्र का गोचर होने से आप अपनी इच्छा अनुसार फलों की प्राप्ति कर सकेंगे।


नेगेटिव - पारिवारिक मामले आपको उलझाए रख सकते हैं। यह सम्भावना है कि घर के बड़े लोग आपके कुछ तरीकों को पसंद नहीं करें, इसलिए अपने से बड़ों के साथ व्यवहार करते हुए अपने कूटनीतिक सर्वश्रेष्ठ बनें। जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत है।


लव - आपसे प्यार करते हैं उनके प्रति कुछ ज्यादा ही लगाव दिखाते हैं जिसकी वजह से कभी कभी सामने वाले को बोरियत होती है। यदि आप एक कार्यालय में काम कर रहे हैं, तो आप एक सहयोगी के साथ भी प्रेम में पड़ सकते हैं।व्यवसाय - व्यावसायिक योजना को समर्थन मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि हो सकती है। आपके कार्यों में गति आ सकती है।


स्वास्थ्य - आपको पेट से सम्बंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। अत: खान-पान पर संयम व वाहन सावधानी से चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: चार
वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा था तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी विरोधी के चलते इस समय आपको धन लाभ भी होगा। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और इससे आप अच्छा धन भी अर्जित कर पाएंगे।


नेगेटिव - यात्रा आशाजनक नहीं है। इस बीच, आपको अनुसंधान, गृहकार्य और अन्य कार्यों में संलग्न होना चाहिए ताकि जब आप यात्रा करते हैं, तो आप अपनी यात्रा से सबसे अच्छा लाभ उठा सकें| अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखे।


लव - शादीशुदा लोगों को बहुत मज़ा आ सकता है और आप दोनों एक दूसरे पर प्यार की बौछार करेंगे। कुछ समय के साथ जोड़ों के बीच का रिश्ता मजबूत हो सकता है।


व्यवसाय - शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है।


स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक


धनु - पॉजिटिव - आपका मन इतिहास और पूर्व के रहस्यों को जानने की ओर अधिक लगेगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं उन्हें इस समय अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी पूर्व के काम को पुनः शुरू करने के लिए क़र्ज़ ले सकते हैं, जिसके सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - हालांकि आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन बावजूद इसके किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचे। निवेश करने के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इस दौरान किसी अनुभवी शख्स से मदद के बाद ही निवेश करना आपको फायदा देगा।


लव - आप अपने दोस्तों और अन्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो किसी रिश्ते में आने से पहले व्यक्ति को पूरी तरह से समझने के लिए अपना समय लें।


व्यवसाय - रियल एस्टेट का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को प्रॉपर्टी या ज़मीन से अच्छा मुनाफ़ा कमाने का अवसर मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।


स्वास्थ्य - आपमें उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जा सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: सात
मकर - पॉजिटिव - आपको अपनी रचनात्मकता बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपकी रूचि काम में भी बढ़ पाएगी और अपनी इस कला का प्रदर्शन आप अपने कार्यो में करते हुए लाभ उठा सकेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।


नेगेटिव - दांपत्य जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा क्योंकि संभावना है कि आपके और आपकी संतान के बीच किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने जिससे आपको न चाहते हुए भी कोई कड़ा निर्णय लेना पड़े। आपको पहले से अधिक प्रयास करने होंगे तभी आपको सफलता प्राप्त हो सकेगी।


लव - यदि आप पहले से ही अपनी पसंद के साथी के साथ हैं या प्रतिबद्ध हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप यह सम्बन्ध पक्का करने में कोई जल्दी न करें| इस साथी के साथ सम्बन्ध में आने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि अंतिम परिणाम आपके लिए कयामत बन सकता है।


व्यवसाय - जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें किसी भी विवाद को खुद से दूर रखने की ज़रूरत होगी अन्यथा साथी के साथ विवाद होने से आर्थिक नुक्सान हो सकता है।


स्वास्थ्य - वाहन चलाते समय सावधानी की जरूरत रहेगी।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ - पॉजिटिव - ससुराल पक्ष से मुलाक़ात करने का अवसर मिलेगा जिससे कुछ भेट भी मिलने की उम्मीद है। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। इस समय आप खुद को अपना समय देने और अपने आप को खज़ाने-सवारने के ऊपर धन भी ख़र्च करेंगे। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा और किसी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।


नेगेटिव - माता पिता से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। जिससे आपको और उन्हें दोनों को मानसिक तनाव होगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से समय अनुकूल है, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि घर का कोई विवाद अपने काम के आड़े न आने दें।


लव - आपके जुनून का स्तर नई ऊंचाइयों को छू सकता है और इससे आप गलत रास्ते पर फिसल सकते हैं। विवाहेतर संबंधों से सावधान रहें क्योंकि वे एक आपदा में समाप्त हो सकते हैं।


व्यवसाय - ज़रूरत के वक़्त तेज़ी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है।


स्वास्थ्य - गणेश जी आपको अपने मन को एकाग्र करने के लिए समाधि और योग क्रियाओं की सलाह देते हैं।


भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: छ


मीन - पॉजिटिव - पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप कार्य स्थल पर अपने अनुभव से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप कोई नया घर या वाहन लेने का विचार कर रहे थे तो उसमें सफलता मिलेगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार आएगा और किसी कार्य को पूरा करने में वो आपकी मुमकिन सहायता भी कर सकते हैं।


नेगेटिव - शुक्र आपको घर से दूर करेगा, जिससे आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगा लेकिन आप उन्हें हर कदम पर पराजित करेंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त न होने से आपका मन दुखी हो सकता है।


लव - अपने व्यवहार और प्रेम संबंधों में सुखद व्यवहार रखें। पारिवारिक मामले आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आप परिवार में बड़ों के साथ तनावपूर्ण संबंध साझा कर सकते हैं और इससे समग्र वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।


व्यवसाय - दूसरों के लिए कठोर मत बनो लंबित काम को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें। कानूनी मामलों को कुशलता से संभाला जाना चाहिए। लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।


स्वास्थ्य - किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव न पालें। खान-पान पर संयम रखें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
  
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मंगलवार, 3 मार्च 2020

नहर में कूद रही थी पुलिस ने बचाया

 मुज़फ्फरनगर  शाम को अचानक एक महिला सुमन पत्नी मोनू गुर्जर नि0 ग्राम बारुकी थाना भोपा मु0नगर भोपा गंग नहर पुल पर चढकर आत्महत्या करने के ईरादे से कूदने वाली थी कि अचानक वहां ड्यूटी में मौजूद आरक्षी नौशाद थाना भोपा द्वारा महिला को कूदने से पहले ही पकड लिया और वहां उपस्थित लोगों की मदद से उसे बचा लिया। महिला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।


अंजू अग्रवाल ने डिवाईडर पर लगवाये पौधे

मुजफ्फरनगर । राज्यपाल आनंदीबेन के मुजफ्फरनगर आगमन के मद्देनजर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा सभासदों एवं पालिका के कर्मचारियों के साथ रुड़की रोड डिवाइडर पर पौधे लगवाए गए और रुड़की रोड के व्यापारियों से पहले साथ में पौधे लगवाए उसके बाद उन लोगों से अनुरोध किया कि वह भी इन पौधों का ध्यान रखें पौधे लगाते समय गुजर रहे नागरिकों ने रुक कर पालिका अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद पूनम शर्मा परवीन पीटर संजय सक्सेना अरविंद धनगर लक्ष्मण अमित बॉबी विकास गुप्ता बड़े बाबू पूरन चंद लिपिक गण बिजेंद्र सिंह दुष्यंत सिंह एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


दो दिन बारिश और आंधी के आसार 

मुजफ्फरनगर। मार्च की शुरुआत होते ही तापमान में फिर से उछाल आ गया है। दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच मार्च से सात मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। 
मार्च में ही इस बार तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिस कारण से गर्मी का असर ज्यादा होगा। इस बार सर्दी भी ज्यादा थी तो गर्मी के भी ज्यादा पड़ने के आसार हैं। इस माह के पहले सप्ताह में ही दिन का तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार को चटख धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ था। बुधवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी भागों में हिमपात व बारिश होगी। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और छह व सात मार्च को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम पांच मार्च से ही बिगड़ने का अनुमान है। मेरठ और आसपास में बारिश 20 से 40 मिमी तक हो सकती है।


मण्डलायुक्त, डीआईजी एवं जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं

 
मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। 
मण्डलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज खतौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। 
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये। तहसील दिवस में आज 71 शिकायते प्राप्त हुई। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।   
इस अवसर पर एस0डी0एम0 खतौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।


श्रीभगवान शर्मा को सम्मानित किया


मुजफ्फरनगर। बचन सिह कालोनी की गली न.2 मे वृन्दावन निवासी कथा व्यास संत अमृतदेव योगीराज जी महाराज के मुखारविन्द से तीसरे दिन श्रीमद भागवत कथा श्रद्वालु भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम में संयोजक प्रधानपति सरवट श्रीभगवान शर्मा को सम्मानित किया गया।  मुख्य आयोजक संयोजक प्रधानपति सरवट श्री भगवान शर्मा, उषा शर्मा,राजकुमार तायल,अर्चना तायल, हरपाल,कुसुम,सतीश शर्मा,सरोज,सुभाष,सुनीता,सुरेश शर्मा,शशी शर्मा,योगराज,सुखबीरी,के के शर्मा,श्यामलाल धीमान,महेन्द्र शर्मा,कमलेश, सोहनवीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व श्रृद्धालुगण मौजूद रहे। 


करोड़ों की विवादित भूमि पर निर्माण शुरू

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज के समीप करोडों की विवादित भूमि पर  रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है।  
सूत्रों की माने तो कुछ भू-माफियाओं से मिलकर इस विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शहर के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मो. खालिद ने 6 अगस्त 2019 में नगर पालिका कन्या इंटर कालेज के पास स्थित पालिका की करोडों की भूमि पर एक दुकानदार द्वारा कब्जा करने की शासन को शिकायत की थी। मो. खालिद की शिकायत पर नगर पालिका ने इस मामले में 21 अगस्त 2019 में संज्ञान लिया। वहीं इस भूमि को लेकर जांच शुरू कर दी।
नगर पालिका द्वारा उक्त दुकानदार को इस भूमि का बैनामा दिखाने के लिए निर्देश दिए गए। आरोप है कि दुकानदार द्वारा कोई बैनामा नगर पालिका को नहीं दिखाया गया। 29 फरवरी को दुकानदार कुछ दस्तोवज लेकर ईओ के समक्ष उपस्थित हुआ। ईओ ने जांच पूरी होने तक दुकानदार को कोई निर्माण कार्य न कराने की चेतावनी दी। लेकिन इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।


 पंकज सिंह हत्याकाण्ड का हत्यारोपित आत्मसमर्पण करके जेल गया

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस को धता बताकर पंकज सिंह हत्याकाण्ड का एक और हत्यारोपित मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट से जमानत तुड़वाने के बाद अदालत में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया।  बीती 2 फरवरी को आदर्श कालोनी देहरादून निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह का कई गोलियाँ लगा शव जानसठ बस अड्डे के पास खड़ी गाड़ी से कोतवाली पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने अपने पति पंकज सिंह की हत्या का आरोप इसके कारोबारी साथियों जितेन्द्र रावत जित्तो निवासी देहरादून, यतेन्द्र चौधरी निवासी मेरठ, रामबीर निवासी मुजफ्फरनगर व सुरेन्द्र उपाध्याय उर्फ रोजी निवासी पक्का बाग खतौली हाल निवासी देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। अंशु सिंह के अनुसार हत्या के एक अन्य मामले में पहले से ही टिहरी जेल में बन्द जितेन्द्र रावत ने उसके पति की साजिशन हत्या करायी थी। 


बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष की सजा

मुजफ्फरनगर। बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोपी को कोर्ट ने दस वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 22 हजार रूपये का जुर्माना भी किया है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त द्वारा 13 वर्षीया बालिका का घर से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार की घटना को कारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मानिटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय एडीजे-8 द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास व 22 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।कोर्ट ने यह भी आदेश दिये है कि अर्थदंड के 22 हजार रूपये में से 20 हजार रूपये पीडि़ता को दिये जायेंगे। चरथावल थाना क्षेत्र के गावं कान्हाहेडी निवासी मोनू उर्फ अजय पुत्र रामकुमार को कोर्ट ने 10 वर्ष के  कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 22 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।


अशोक ध्यानचंद ने दिये खिलाडियों को टिप्स


मुजफ्फरनगर। ग्राम बहादरपुर एवं खेडी विरान में गोद लिये गांव में आईएमटी गाजियाबाद एवं चलो खेल की ओर संस्था द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाकी के प्रसि( जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद ने कहा खेलों को चुनौती के रूप में लेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। अशोक ध्यानचंद ने कहा कि बचपन से ही खेलों के प्रति रूचि जागकृत करने के लिए बच्चों को दौड़ लगानी चाहिए। उन्ही में आने वाले कल के खिलाडी छिपे है। उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि सिर्फ लग्न से ही अगर आप काम करोंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुश्ती खिलाड़ी सतपाल यादव ने भी कहा कि बच्चे कुश्ती को अपना कैरियर बनाये इस खेल का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी बबीता फोगाट और मुजफ्फरनगर की कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों ने अपनी मेहनत के बल पर आज गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। लम्बी दौड़ में विदेश में गोल्ड मैडल जीतकर लाने वाले अर्जुन अवाडी गोपाल सैनी ने कहा कि दौड़ से जहां शरीर फिट रहता है वही, खिलाड़ी में नई ऊर्जा का संचार होता है और वह पूरे मनोयोग से अपने खेलों के प्रति समर्पित हो जाता है। दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव रहे विजय शंकर पाण्डेय ने बच्चों को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि आज के समय में तो बहुत सुविधाएं मिलती है बच्चे उन सुविधाओं का लाभ उठाये और खेलों को करियर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। कार्यक्रम के आयोजक आईएमटी के हैड आॅफ दी गेम्स डिपार्टमेंट डा. कनिष्क पांण्डेय ने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरनगर के गांव बहादरपुर और खेडी विरान में यह एक छोटी सी पहल की है इसे सभी का इतना सहयोग मिल रहा है कि भविष्य में मुजफ्फरनगर की धरती देश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के गांव में उनका प्रयास है कि खेल स्टेडियम का भी निर्माण हो तथा बच्चों को एक ही छत के नीचे सभी खेल सुविधाएं मिले। उन्होनंे सभी आये हुए अतिथियों खासकर संरक्षक श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उन्होंने इस खेल रूपी यज्ञ में आहूति देने के लिए पूर्ण प्रयास किया है इस गांव के बच्चों के लिए गांव में ही होम थियेटर बना दिया गया है जहां पर खेल चैनल के माध्यम से बच्चों को खेल की शिक्षा दी जायेगी। इस गांव में आउटडोर व इंडोर गेम शुरू कराये जायेंगे। खेलने के लिए बच्चों को किट उपलब्ध करायी जायेगी जिसका आधा खर्च संस्था वहन करेगी और आधा खर्च बच्चों को देना पडेगा। डा. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह हमारे के लिए बडे गौरव की बात है कि बहादरपुर खेडी विरान में कनिष्क पांडेय ने खेलों का महाकुम्भ शुरू कराने का जो प्रयास किया है वो निश्चित रूप से भविष्य में सफल होगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजन में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान बहादरपुर राधेश्याम, खेडी विरान प्रधान इमरान सहित स्कूल की प्रधानाध्यापिकाओं, शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रीराम कालेज के शिक्षकों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीए सचिव महेंद्र नाथ, उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, उद्योगपति आलोक स्वरूप, सम्पादक रविंद्र चैधरी, पत्रकार लोकेश भारद्वाज सहित विभिन्न पत्रकारों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. एससी कुलश्रेष्ठ एवं डा. प्रशांत ने किया।


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...