गुरुवार, 12 नवंबर 2020

जिले में 30 नवम्बर तक बंद हुई पटाखा व्यापरियों की दुकाने

 


मुजफ्फरनगर l एनजीटी के आदेश के अनुसार आज जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने एनजीटी के आदेशों द्वारा जनपद के सभी पटाखा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि 30 नवंबर तक पटाखा बिक्री व जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित है कोई भी अगर पटाखे बेचते हुए जलाते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही प्रसासन का आदेश मिलते ही पटाखा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है 


पिछले दिनों एन जी टी के आदेश का पालन करते हुए l एनसीआर में पटाखों पर पुरी तरह बैन लगा दिया था l जिला प्रशासन ने आज जिलेभर के सभी पटाखा व्यापरियों को अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का आदेश जारी कर दिया है l 


 


 


 


चमन लाल और अरविंद मचल के सफाई कर्मचारी संघ में चुनाव पर मिली बधाईयाँ


मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चमनलाल ढिंगान ने बाजी मारी तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 


अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जबकि महामंत्री पद पर अरविंद मचल उर्फ सोनू ने जीत हासिल की है। आज सुबह टाउन हाल परिसर में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। पूरा दिन टाउन हाल में गहमागहमी चलती रही और सफाई कर्मचरी संघ का चुनाव लड रहे प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को करने में जुटे रहे। देर शाम मतगणना के पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने चमनलाल ढिंगान को अध्यक्ष व अरविंद मंचल उर्फ सोनू को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थक ढोल बजाते हुए जश्न मनाने लगे। दोनों प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने पगडी पहना कर फूल मालाओं से लाद दिया। दोनों प्रत्याशियों को जुलूस के रूप में उनके घरों को ले जाया गया। 


आज का पंचांग तथा राशिफल 12 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 12 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - हस्त 13 नवम्बर रात्रि 01:55 तक तत्पश्चात चित्रा*


⛅ *योग - विष्कम्भ शाम 03:35 तक तत्पश्चात प्रीति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:48* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोवत्स द्वादशी, गुरु द्वादशी, वाघ बारस*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷


🙏🏻 *नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*


🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*


*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये ॥“*


👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*


🙏🏻 *यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सन्नतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷


➡ *13 नवम्बर शुक्रवार को नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि, काली चौदस गुजरात), 14 नवम्बर शनिवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।*


▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*


▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*


▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*


   धनतेरस से भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त-


 


धनतेरस:


 


धनवंतरी को दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्यौहार इस वर्ष 13 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस का मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 7 मिनट तक है। वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 29 मिनट तक है।


 


 


 


छोटी दिवाली:


 


नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, मुख्य त्यौहार से एक दिन पहले मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चौदस या रूप चौदस भी कहा जाता है। यह त्यौहार 14 नवंबर शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन अभयदान (दीवाली स्नान अनुष्ठान) का शुभ समय सुबह 5:23 से शुरू होकर 6:43 बजे तक का है।


 


दिवाली:


 


 


यह त्यौहार भी इस वर्ष 14 नवंबर शनिवार को मनाया जाएगा। दिवाली के शुभ मुहूर्त की बात करें तो लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट तक का है। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट तक है।


 


गोवर्धन पूजा:


 


गोवर्धन पूजा अमावस्या को की जाती है। इस वर्ष गोवर्धन पूजान 15 नवंबर रविवार को की जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान इंद्र को हराया था। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से लेकर 15:18:37 से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक है।


 


 


भाई दूज:


16नवंबर सोमवार


भाई दूज या भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है। इसे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के शुभ मुहूर्त की बात करें तो भाई दूज के तिलक का समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।


 


मेष 


आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपका स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक मसाले वाले भोजन से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपने भोजन पर ध्यान रखें। माध्यम अनुकूलता रहेगी। फिर भी परिणामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकती है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपके काम का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और बिजनेस में लंबे संपर्कों का लाभ आज मिलेगा। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है।


वृष 


आज का दिन आपको खुशी देगा। कुछ हल्की चुनौतियां भी होंगी, तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है, उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हुआ कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों का आना जाना रहेगा, जिससे घर में खुशी रहेगी और उत्साह बढ़ेगा।


मिथुन 


आज घरेलू जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और अपने परिवार की जरूरतों को समझेंगे। आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेरी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलने में परिश्रम करना भी आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत के मामले में आज आप कमजोर रहेंगे।


कर्क 


आज बहुत मेहनत करेंगे और उस मेहनत से आपको खुशी भी होगी। त्योहार के मौसम में सुख सुविधाओं पर खर्च करने में दिन बीतेगा। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी। फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी बेहतर है, लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में है। उन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और आपके प्रिय का गर्म स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने की दिशा में कोई नई सूचना मिल सकती है। हालांकि आज आपको अपने काम से संतुष्टि महसूस होगी।


सिंह 


आज आलस को त्याग कर आगे बढ़ने का समय है। अपने रुके हुए कामों पर ध्यान दें। इससे आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आप की दखलअंदाजी आवश्यक होगी क्योंकि परिवर्तन थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहेगा और व्यापार से अच्छा मुनाफे की उम्मीद की जा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी और आपका दिन अच्छे से बीतेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा संभल कर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट आ सकती हैं, लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। फिर भी किसी से बेवजह लड़ाई मोल ना लें।


कन्या 


आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान से सुख मिलेगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियों का मेला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको आज ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम से ध्यान हटा, तो आपको दिक्कतें पेश आ सकती हैं। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना बनेगी। आज आपको कोई रुका हुआ इन्सेंटिव मिल सकता है।


तुला 


आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इससे आप अपने बिजनेस में अप्लाई कर के लाभ उठाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं और खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। आपको परिवार के बुजुर्गों को साथ मिलेगा और उनके आशीर्वाद से आप के काम बनेंगे। परिवार मे थोड़ा-थोड़ा तनाव बनेगा। दांपत्य जीवन की बात है उसमें कुछ कमियां रहेंगी क्योंकि आपसी समझ की कमी से दिक्कतें बढ़ेंगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। आज भी आपको बहुत स्नेह देंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा और पैसों की आवक भी होगी। खाने पीने पर ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को अच्छा बनाये किसी से भी झगड़ा ना करें। खासतौर से अपने जीवनसाथी से क्योंकि ऐसी संभावना दिखाई दे रही है कि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज अपने पिया के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे।


धनु 


आज आपकी मेहनत सफल होगी और अपने काम में आप का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा, जिससे बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन जल्द ही आप उससे निजात पा लेंगे और आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। आप अपने घर के छोटों की आर्थिक मदद भी करेंगे और बड़े जनों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ क्रोधित हो सकता है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं। उनके लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन वह अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास अवश्य करें क्योंकि आपका प्रिया यही चाहता है कि आप उन्हें मनाएं।


मकर 


आज किसी लंबी ट्रेवलिंग का योग बनेगा। यह यात्रा आपके लिए बड़े काम की साबित होगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्य बनेंगे। किसी रसूखदार आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम में आपकी मदद करेगा। इनकम बढ़ेगी। जिससे आप खुश होंगे। दूसरी और खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार का वातावरण भी बेहतर बनेगा। हालांकि प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आप की कुछ पुरानी बातों को जान कर दुखी हो सकता है। कोशिश करें कि उन्हें मना सकें


कुंभ 


आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई सारे काम आप को अपनी पकड़ में लेंगे। मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें। नहीं तो कोई भी काम नहीं बन पाएगा। यदि सही तरीके से काम करेंगे, तो आज आपकी इनकम बढ़ सकती है और काम के स्थान पर ही आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज सुकून मिलेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे लम्हे बिताने का मौका मिलेगा और दिवाली के मौसम में एक दूसरे के लिए गिफ्ट भी लेंगे।


मीन 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा, लेकिन काम को लेकर व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नहीं तो काम में दिक्कतें आ सकती हैं। केवल भाग्य के भरोसे बैठकर कामो को ना टालें। अपनी ओर से मेहनत करें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहने वाला है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके प्रिय को सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


 


शुभ वर्ष : 2022 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


बुधवार, 11 नवंबर 2020

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बाजारों में घूम कर दी दिवाली की शुभकामनाएं


मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल आज नगर के मुख्य बाजारों में पैदल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिव चौक, गोल मार्केट , भगत सिंह रोड , दालमंडी, आलूमंडी हनुमान चौक, सर्राफा बाजार , मोती महल सहित मुख्य बाजारो में घूम घूम कर सभी दुकानदारों को राज्य मंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री ने सबसे पहले शिव चौक पर भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया और सभी दुकानदारों को बिहार में भाजपा की शानदार जीत व यूपी में उपचुनाव को जीतने पर शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री नगर के मुख्य बाजारों में राज्यमंत्री का दुकानदारों ने जबरदस्त भव्य स्वागत किया वहीं दुकानदारों ने राज्यमंत्री को फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर चुनाव में जीत पर शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री ने सड़क व फुटपाथ पर लगा रखी दुकानों के मालिकों से उनका हालचाल पूछा ओर कहा कि कोई भी दिक्कत हो उनसे आकर मिलें। राज्य मंत्री के साथ शुभकामनाएं देने में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का राहुल गोयल व्यापारी नेता, विजय वर्मा समाजसेवी, प्रेमी छाबड़ा आदि ने स्वागत किया।


हेडकांसटेबल के अचानक निधन पर शोक छाया


मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने की कुटेसरा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई। मनोज कुमार चरथावल थाने की कुटेसरा चौकी पर तैनात थे। वही सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।


बड़ी ग्राम पंचायतें बनेंगी नगर पालिका और नगर पंचायत


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों या फिर नगर पंचायतों को नगर पालिका परिषद बनाकर शहरी दर्जा देने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही 20,000 से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्ज दिया जाएगा। 


नगर विकास विभाग को 31 दिसंबर तक इसके लिए मोहलत मिल गई है। जनगणना काम इसके बाद शुरू होने की संभावना है। इसके बाद नई निकायों का गठन और सीमा विस्तार का काम रोक दिया जाएगा। राज्य सरकार बड़े गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं देना चाहती है। इसके लिए इन्हें नगर पंचायत या फिर नगर पालिका परिषद बनाने का काम किया जाना है। नगर विकास विभाग ने सीमा विस्तार व नई निकायों के गठन का काम शुरू किया था, लेकिन जनगणना की तैयारियों के चलते इसे रोक दिया गया। जनगणना का काम 31 दिसंबर तक नहीं होना है। इसीलिए नगर विकास विभाग चाहता है कि नई नगर पंचायतें व नगर पालिका परिषद बनाने का काम किया जाए।


ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की चुनाव को लेकर इसमें दुविधा हो सकती है, लेकिन नगर विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि चुनाव तक इनके चिह्निकरण का काम कर लिया जाएगा। इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगने का काम किया जाएगा। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद इसकी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इस संबंध राज्य निर्वाचन आयोग से जल्द ही राय ली जाएगी, जिससे चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा न हो।


बिहारीगढ में पीर खुशहाल के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मुज़फ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बिहारगढ़ मे स्थित हज़रत ख़्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लाहगाह पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करते हुवे पुरानी इमारत को गिराने का कार्य शुरू कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीगढ़ में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मुज़फ्फरनगर सूरज सिंह के निर्देशन में हज़रत ख़्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लाहगाह की इमारत को जे सी बी मशीन द्वारा गिराने का कार्य भारी पुलिस बल के बीच गिराने का कार्य आरंभ किया गया।वन विभाग द्वारा चिल्लाहगाह को वन भूमि में बताते हुवे वर्षों से कार्रवाई जारी है बुधवार को चिल्लाहगाह पर कार्रवाई की गयी वहीं चिल्लाहगाह के प्रबंधक सज्जादा सूफी जव्वाद ने बिल्डिंग पर स्टे होने की जानकारी दी है वहीं पिरानी नाज़िया आफरीदी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से बिल्डिंग तोड़ने का विरोध किया व धार्मिक स्थल को तोड़ना गैर कानूनी बताते हुवे बल पूर्वक अनुचित कार्रवाई करने की बात बताई है । जानकारी के मुताबिक भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा खादर के गांव बिहारगढ़ में पीर खुशहाल द्वारा वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एडीएम आलोक कुमार, डीएफओ सूरज कुमार बुधवार को भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ बिहारगढ़ पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने वहां बनाए गए पीर खुशहाल के चिल्ला गाह को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। कई दशक पहले पीर खुशहाल ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर चिल्ला गाह का निर्माण किया था।


भोपा थानाक्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में वन विभाग की भूमि को पीर खुशहाल के परिजनों से मुक्त कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने डीएम को पत्र लिखा था। पट्टे की अवधि वर्ष 2005 में समाप्त हो चुकी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को से मामले की पत्रावली तलब की थी। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को भेजे गए पत्र में बताया था कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में वर्ष 1975 में वन विभाग द्वारा खसरा नंबर 353,354 की 6.62 हेक्टेयर जमीन सूफी मोहम्मद खुशहाल पुत्र बहादुर खां को पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की अवधि 31 दिसंबर 2005 को समाप्त हो गई थी। पट्टाधारक पीर खुशहाल की भी मृत्यु हो चुकी है और हाईकोर्ट से भी पीर खुशहाल के परिजन मुकदमा हार चुके हैं। बावजूद इसके पीर खुशहाल के परिजनों ने उक्त जमीन को खाली नहीं किया है। इससे पूर्व भी कई बार वन विभाग व पुलिस अधिकारी वहां पर नोटिस चस्पा कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पत्रावली तलब की थी।


वन विभाग की भूमि पर मरहूम खुशहाल मियां द्वारा रहने के लिए रिहायशगाह, मस्जिद और चिल्लागाह बना है। इसके अलावा पीर साहब व बाबा भूरे बाबा की मजार बनी हुई है। इसके अलावा दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों के रहने ठहरने के लिए अनेक कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा कई बीघा भूमि पर खेती बाड़ी होती है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की ओर से डीएम को पत्र भेजने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया था। डीएम के निर्देश पर वन विभाग ने उक्त जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए बोर्ड लगा दिया था। हालांकि उक्त जमीन को खाली कराने के लिए पूर्व में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रयास किए, लेकिन हर बार कदम पीछे खींचने पड़े थे।


अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप

मुजफ्फरनगर । आज शाम मंसूरपुर क्षेत्र में हाइवे पर जड़ौदा के पास मूलचंद रेस्टोरेंट के बराबर में एक लड़की का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। 


आज देर शाम मेरठ रोड पर मूलचंद रिजॉर्ट के पास एक अज्ञात लड़की का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मंसूरपुर पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। लड़की की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।


पटाखा फुटकर दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सुनाई पीड़ा


मुजफ्फरनगर । फुटकर पटाखा दुकानदारों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। 


आज फुटकर पटाखा दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रोया अपना दुखड़ा कहा प्रशासन फुटकर पटाखे बेचने के लिए अनुमति दें वरना हम गरीब लोग भूखे मर जाएंगे हम लोगों ने ब्याज पर पैसा लेकर पटाखे खरीद रखे हैं अगर यह पटाखे नहीं बिके तो ब्याज के साथ-साथ मूल देना भी कठिन होगा और हम लोग सड़क पर आ जाएंगे वई सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि एनजीटी का ऑर्डर है प्रशासन इसमें कुछ नहीं कर सकता लेकिन आलाअधिकारियों से पटाखा बिक्री के संदर्भ में वार्ता चल रही है जैसे भी कुछ हल निकलेगा हम लोग आपको सूचित कर देंगे दर्जनों पटाखा दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मुलाकात की।


कब मनेगी धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली


मुजफ्फरनगर। धनतेरस 12 और छोटी दिवाली 13 नवंबर को मनाई जाएगी। 


बुधवार को केशवपुरी स्थित शिवा शिव मन्दिर में अर्चक पुरोहित संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचपर्व के विषय में चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित सभी विद्वानों के गहन मंथन के पश्चात सभी की सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया की धन त्रयोदशी 12 नवंबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके अलावा नर्क चतुर्दशी 13 नवंबर दिन शुक्रवार को, दीपावली एवं अमावस्या 14 नवंबर दिन शनिवार को, गोवर्धन पूजा 15 नवंबर दिन रविवार को एवं भैया दूज 16 नवंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। विद्वानों का मानना था कि सभी त्योहार इन तिथियों के अनुसार ही मनाना अच्छा रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से पंडित पूर्णानन्द शर्मा (निर्णायक मंडल) पंडित कृष्ण जीवन अत्री (निर्णायक मंडल) पंडित विष्णु शर्मा (निर्णायक मंडल) पंडित राज भारद्वाज (निर्णायक मंडल) पंडित बृजबिहारी अत्री (जिलाध्यक्ष) पंडित ध्यानचंद कुश (जिला प्रभारी) पंडित करुणाशंकर शुक्ला (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पंडित राजीव पाराशर (जिला उपाध्यक्ष) पंडित अमित तिवारी शास्त्री (जिला महामन्त्री) पंडित चीरायु गालव (जिला कोषाध्यक्ष) पंडित सुनील अंगिरा (जिला सह प्रभारी) पंडित रामानुज दुबे (जिला सचिव) पंडित राजेश जैमिनी (जिला सचिव) पंडित अरविन्द पाण्डेय (जिला सह कोषाध्यक्ष) पंडित प्रभात कौशिक (जिला सह सचिव ) पंडित अश्वनी शर्मा (मलीरा वाले जिला संगठन मंत्री) पंडित मोहन अत्री (जिला प्रचार मन्त्री) पंडित धर्मेन्द्र लोमश (जिला सह संगठन मन्त्री) पंडित आशुतोष शर्मा (बड़कली वाले जिला सह प्रचार मन्त्री) पंडित लक्ष्मण कौशिक (जिला सह संगठन मन्त्री) पंडित संदीप आचार्य पंडित अशोक शांडिल्य पंडित अमित शास्त्री आचार्य सुधाकर जी एवं अर्चक पुरोहित संघ के अनेक विद्वान ब्रह्मण उपस्थित रहे।


पंडित विष्णु शर्मा को दी अंतिम विदाई



मुजफ्फरनगर। विष्णु लोक के संस्थापक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु शर्मा को आज नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उनके पौत्र हेमंत शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
उनके द्वारा स्थापित मीनाक्षी चैक स्थित विष्णु लोक संस्थान को पिछले सप्ताह ही  भोपा रोड पर स्वास्तिक पेस्टीसाइडस के निकट नए आवास में स्थानांतरित किया गया था। 82 वर्षीय पंडित विष्णु शर्मा पंडित विष्णु शर्मा का मंगलवार शाम को निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुडे लोग व पत्रकार उनके निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक जताया। उनके पौत्र हेमंत शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनके पुत्र राजन शर्मा, ललित शर्मा व पौत्र विनय शर्मा मौजूद रहे। विष्णु शर्मा अपने पीछे  पौत्र-पौत्रियां सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंगलवार की देर रात पंडित विष्णु शर्मा का गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुधवार की सुबह गाँधीनगर स्थित विष्णु लोक पर लोग जुटना शुरू हो गए थे। वहाँ से नौ बजे नई मंडी शमशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। पंडित जी के पौत्र हेमंत शर्मा ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, वरिष्ठ सपा नेता व अधिवक्ता प्रमोद त्यागी, डॉक्टर सुभाष चंद शर्मा, सुबोध शर्मा, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर आरबी सिंह, पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्यार्थ चौधरी, मेरठ स्थित पीवीएस मॉल के निदेशक डॉक्टर एससी अग्रवाल समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।


पटाखे नहीं जलाने के आह्वान के साथ रैली निकाली


मुज़फ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने विशेषकर दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखे नहीं छुड़ाने, पॉलिथीन- प्लास्टिक और पराली नहीं जलाने के आह्वान के साथ नई मंडी क्षेत्र में रैली निकाली। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय कुमार ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और विषय को प्रासंगिक बताते हुए रैली रवाना की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगोली का भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग और प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


जिले में आज फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 37 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l Date 11-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 37


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -21


टोटल डिस्चार्ज- 5817


टोटल एक्टिव केस- 307


जिले में जनता दल यू की इकाई ने बिहार में सरकार बनने पर बांटी मिठाई

मुजफ्फरनगर l जनता दल यूनाइटेड के मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी द्वारा बिहार में राजद सरकार की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई l इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश चौहान कैप्टन सुरेश चंद्र, रामवीर सिंह पुंडीर सहित कई लोग उपस्थित रहे


सुप्रीम कोर्ट की मुंबई हाईकोर्ट को फटकार, अर्नब गोस्वामी को मिली जमानत

नई दिल्ली l इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शीर्ष अदालत 2018 के एक इंटीरियर डिजायनर और उनकी मां को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में अंतरिम जमानत के लिए गोस्वामी की अपील पर सुनवाई कर रही थी। गोस्वामी ने बंबई उच्च न्यायालय के नौ नवंबर के आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें और दो अन्य आरोपियों- फिरोज शेख और नीतीश सारदा- को अंतरिम जमानत देने से इंकार करते हुए कहा था कि इसमें हमारे असाधारण अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कोई मामला नहीं बनता है। अर्नब और अन्य आरोपियों ने अंतरिम जमानत के साथ ही इस मामले की जांच पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने का अनुरोध उच्च न्यायालय से किया था।


उच्चतम न्यायालय ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के मामले में सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इस तरह से किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत आजादी पर बंदिश लगाया जाना न्याय का मखौल होगा। न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी की पीठ ने कहा कि अगर राज्य सरकारें लोगों को निशाना बनाती हैं, तो उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय है। शीर्ष अदालत ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि राज्य सरकारें कुछ लोगों को विचारधारा और मत भिन्नता के आधार पर निशाना बना रही हैं।


अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा, ''हम देख रहे हैं कि एक के बाद एक ऐसा मामला है जिसमें उच्च न्यायालय जमानत नहीं दे रहे हैं और वे लोगों की स्वतंत्रता, निजी स्वतंत्रता की रक्षा करने में विफल हो रहे हैं।" न्यायालय ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि क्या गोस्वामी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की कोई जरूरत थी क्योंकि यह व्यक्तिगत आजादी से संबंधित मामला है। पीठ ने टिप्पणी की कि भारतीय लोकतंत्र असाधारण तरीके से लचीला है और महाराष्ट्र सरकार को इन सबको (टीवी पर अर्नब के ताने) नजरअंदाज करना चाहिए l


 


बंबई हाईकोर्ट से नहीं मिली थी जमानत


बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को इस मामले में अर्नब गोस्वामी और दो अन्य को अंतरिम जमानत देने से इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें राहत के लिए निचली अदालत जाना चाहिए। उच्च न्यायालय ने कहा था कि अगर आरोपी अपनी गैरकानूनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हैं और जमानत की अर्जी दायर करते हैं, तो संबंधित निचली अदालत चार दिन में उस पर निर्णय करेगी।


 


चार नवंबर को गिरफ्तार किए गए थे अर्नब गोस्वामी


गोस्वामी को चार नवंबर को मुंबई में उनके निवास से गिरफ्तार करके पड़ोसी जिले रायगढ़ के अलीबाग ले जाया गया था। उन्हें और दो अन्य आरोपियो को बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने से इंकार कर दिया था। अदालत ने तीनों को 18 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गोस्वामी को शुरू में अलीबाग जेल के लिए कोविड-19 पृथकवास केन्द्र के रूप में एक स्थानीय स्कूल परिसर में रखा गया था, लेकिन 8 नवंबर को उन्हें रायगढ़ जिले में स्थित तलोजा जेल भेज दिया गया क्योंकि उन पर न्यायिक हिरासत के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल का आरोप था।


श्री राम कालेज में बेसिक साइंस विभाग का परिचय सत्र संपन्न

मुजफ्फरनगर । श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर के बेसिक साइंस विभाग के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ऑनलाईन परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम बेसिक साइंस विभाग के प्रथम वर्ष के नवांगतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय, विभाग तथा संकाय से परिचित कराने के लिये रखा गया। 




 कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा तोमर रही । विभागाध्यक्ष डॉ पूजा तोमर ने महाविद्यालय के निदेशक डॉ आदित्य गौतम का अभिवादन करते हुए उनसे विद्यार्थिंयों को परिचित कराया । डॉ आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों के साथ अपने अति महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया । विज्ञान के प्रति उनकी रूचि को जानने के साथ-साथ भविष्य को लेकर उनके विचारों को जाना तथा विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी । इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ पूजा तोमर ने बेसिक साइंस विभाग के नवांगतुक छात्र-छात्राओं का सभी प्रवक्ताओं से परिचय कराया । विद्यार्थियों और संकाय से जुडी गतिविधियों जैसे- छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, ऑनलाइन कक्षाएँ, कोर्स में पढाये जाने वाले विषयों के बारे में व कालेज के अनुशासन आदि से सम्बन्धित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी । 


 सत्र के अंत में विभाग के प्रवक्ता डॉ राहुल आर्य ने ऑनलाइन सत्र में मौजूद सभी अतिथियों, प्रवक्ताओं एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया ओर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से ही जीवन सफल होता है । 


कार्यक्रम में डॉ मनोज मित्तल, डॉ विनित कुमार शर्मा (डीन अकेडमिक), ऋषभ भारद्वाज, डॉ रितु पुण्डीर, लक्ष्मी गौड, राजदीप सहरावत, तनिशा गर्ग, विवेक आदि प्रवक्तागण मौजूद रहे ।


धनतेरस पर राशिनुसार करें ऐसे पूजा


धनतेरस पर राशिनुसार पूजा करने से धन की तंगी तथा कर्ज आदि की बाधाओे से मुक्ति मिल सकती है। इन उपायों को करने से आर्थिक समृद्धि और कष्टों मुक्ति मिलती है।
मेषः यदि आप धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक में दो काली गुंजा डाल दें, तो साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। आपका उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो जाएगा।


वृषभः यदि आपके संचित धन का लगातार खर्च हो रहा है तो धनतेरस के दिन पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हे पीले चंदन में रंगकर बहते हुए जल में छोड़ दें।


मिथुनः   बरगद से पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंगकर नए लाल वस्त्र में कुछ सिक्कों के साथ बांधकर अपने घर अथवा दुकान में किसी कील से लटका दें।


कर्कः यदि आपको अचानक धन लाभ की आशा हो तो धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।


सिंहः यदि व्यवसाय में बार-बार हानि हो रही हो या घर में बरकत ना रहती हो तो धनतेरस के दिन से गाय को रोज चारा डालने का नियम लें।


कन्याः यदि जीवन में आर्थिक स्थिरता नहीं हो तो धनतेरस के दिन दो कमलगट्टे लेकर उन्हें माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।


तुलाः यदि आप आर्थिक परेशानी से जुझ रहे हैं तो धनतेरस के दिन शाम को लक्ष्मीजी के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
 
वृश्चिकः यदि आप निरंतर कर्ज में उलझ रहें हो तो धनतेरस के दिन श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल वृक्ष पर चढ़ाएं।


धनुः धनतेरस के दिन गुलर के ग्यारह पत्तों को मोली से बांधकर यदि किसी वट वृक्ष पर बांध दिया जाए, तो आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।


मकरः यदि आप आर्थिक समस्या से परेशान है, किंतु रूकावटें आ रही हों, तो आक की रूई का दीपक शाम के समय किसी तिहारे पर रखने से आपको धन लाभ होगा।


कुंभः जीवन स्थायी सुख-समृद्धि हेतु प्रत्येक धनतेरस की रात में पूजन करने वाले स्थान पर ही रात्रि में जागरण करना चाहिए।


मीनः यदि व्यवसाय में शिथिलता हो तो केले के दो पौधे रोपकर उनकी देखभाल करें तथा उनके फलों को नहीं खाएं।


धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें


दीपावली का त्योहार आने वाला है, लेकिन दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। गुरूवार को आ रहे इस पर्व का मह्त्व हिन्दू संस्कृति में बहुत बड़ा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हर साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो छोटी दिवाली से एक दिन पहले आता है। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है और यह एक शुभ दिन माना जाता है। सोना, चांदी के आभूषण और बर्तन आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवम्बर यानी शुक्रवार को है। परन्तु आप में यदि सोना-चांदी जैसी महंगी वस्तुएं खरीदने की क्षमता नहीं है तो आप घबराएं नहीं। आज आपको उन वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसकी खरीददारी में उतना ही लाभ होता है जितना की सोना चांदी खरीदने में। ये चीजें निम्नलिखित हैं।
पीतल- धनतेरस के दिन पीतल की वस्तु खरीदने से भी उतना ही लाभ होता है जितना कि सोना चांदी। सोने-चांदी के बाद पीतल की धातु ही सबसे शुभकारी मानी जाती है। धनतेरस पर पीपल की वस्तुयें खरीदकर भी मां लक्ष्मी की पूजा कर प्रसन्न कर सकते हैं।
-धनिया धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर लाना भी बहुत शुभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनिया धन को बढ़ाता है। धनतेरस के दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर पूजा की जाती है। इसके कुछ दाने गमले में बो दें। अगर धनिया के पौधे निकलते है तो साल भर घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।
झाड़ू- झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू लाने पर घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू को लाना मां लक्ष्मी को घर लाने के समान है। झाड़ू से घर की गंदगी साफ की जाती है अर्थात इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर करते हैं। इसका महत्त्व सोने चांदी के समान है।
अक्षत- धनतेरस के दिन घर पर अक्षत अर्थात धान या चावल लाना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि अन्नों में धान ध्चावल को सबसे शुभ माना गया है। अक्षत का अर्थ होता है धन-संपति में अनंत वृद्धि। शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस के दिन धान या चावल खरीदकर लाने से धन, वैभव और ऐश्वर्य में अनंत वृद्धि होती है। धान या चावल खरीदकर लाना सोने को खरीदकर लाने के समान है।
 जौ- पौराणिक कथा में कहा गया है। कि जौ कनक यानी सोना के समान होता है। धनतेरस के दिन जौ को खरीदकर लाना सोने को खरीद कर लाने के समान ही फल देता है। धनतेरस के दिन चावल खरीदकर लाना  सबसे शुभ माना गया है।


कामाख्या देवी मंदिर में मुकेश अंबानी की ओर से लगेंगे 19 किलो सोने के कलश


गुवाहाटी। असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर के लिए मुकेश अंबानी की ओर से 19 किलो सोना दान किए जाने की खबर है।
कोरोना काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद 12 अक्टूबर को खुले मंदिर का गुंबद बनने के लिए मुकेश अंबानी दिवाली के मौके पर यह दान देने वाले हैं।  अंबानी फैमिली का मंदिर को यह दिवाली गिफ्ट अभी मुंबई में स्थानीय शिल्पकारों की ओर से तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी निजी तौर पर इस प्रोजेक्ट में रुचि ले रहे हैं। दरअसल मंदिर के गुंबद के पास तीन कलश रखे जाने हैं, जो सोने के होंगे। फिलहाल इन्हें तैयार करने का काम चल रहा है।  मंदिर के गुंबद का काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा और फिर आगे का काम दो सप्ताह में पूरा होगा। मुख्य ढांचा तांबे से तैयार हो रहा है और फिर उस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। इसे लेकर मंदिर प्रशासन भी काफी उत्साहित है। कामाख्या मंदिर ट्रस्ट के मुखिया मोहित चंद्र शर्मा ने कहा, श्कोरोना संकट के चलते लंबे समय बाद मंदिर को खोला गया है। अब आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में नई और एक अच्छी चीज देखने को मिलेगी। इस बदलाव के चलते हमें मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।श् मां कामाख्या देवी को समर्पित यह मंदिर असम के गुवाहाटी में है। कोरोना काल में जारी नियमों के चलते यह मंदिर भी बंद था और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूर्ण रोक थी। देश के 4 महाशक्तिपीठो में से एक इस मंदिर में पहली बार मुकेश अंबानी इतना बड़ा दान करने वाले हैं।


बिजली उपभोक्ताओं को नहीं लगेगा करंट, दरें बढाने का प्रस्ताव खारिज

लखनऊ। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2020-21 के लिए बिजली दरें बढ़ाने के साथ- साथ उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के स्लैब में परिवर्तन के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। आयोग के इस निर्णय से बिजली दरें यथावत रहेंगी।
दरअसल, कोरोना व लॉकडाउन के कारण लोगों को हुई मुश्किलों को देखते हुए निर्णय राहत देने वाला है। आयोग ने उपभोक्ताओं की चिंताओं का संज्ञान लिया और दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। कयास लगाए जा रहे थे बिजली दरों में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन इस निर्णय से जनता को राहत मिलेगी।



खंड शिक्षा अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी


शामली।  शामली जनपद में कैराना की खंड शिक्षा अधिकारी ;बीईओद्ध राज लक्ष्मी पांडेय को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताचया गया है कि यूनिफार्म वितरण के नाम पर यह पैसा लिया जा रहा था। बीईओ को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। 
सूत्रों के अनुसानर  तितरवाड़ा निवासी ठेकेदार सतपाल रुहेला ने बताया कि उसने परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म के लिए कपड़े की सप्लाई की थी। उसका तीन हजार यूनिफार्म के कपड़े का भुगतान बकाया था। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने उससे 100 रुपये प्रति यूनिफार्म की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने उनकी बात फोन पर रिकाॅर्डं कर ली। रुहेला ने मेरठ विजिलेंस की टीम से इसकी शिकायत की थी। बताया गया कि बुधवार सुबह विजिलेंस टीम ने काकानगर शामली स्थित आवास से बीईओ को सतपाल रुहेला से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम बीईओ को शहर कोतवाली लेकर आ गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


 डीएम ने भी जारी किया पटाखा प्रतिबंध आदेश, पटाखा विक्रेता डाॅ.संजीव बालियान की शरण में


मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भी पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर आज आदेश जारी कर दिया वहीं लंबे समय से दिवाली के त्यौहार पर अपने रोजगार के लिए इंतजार कर रहे पटाखा दुकानदार मन मसोस कर बैठे हैं। दूसरी ओर आज पटाखा विक्रेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ संजीव बालियान के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर ग्रीन पटाखों को अनुमति देने की मांग की।   
मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन   और एनजीटी न्यायालय के आदेश  के अनुपालन में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि  जनपद मुजफ्फरनगर में नवम्बर 9-10, 2020 अर्द्धरात्रि से नवम्बर 30-दिसम्बर 01, 2020 की अर्द्धरात्रि तक समस्त प्रकार के फायर क्रैकर्स की बिक्री एंव प्रयोग को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाता है। उक्त आदेशो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियोंध्संस्थानो के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
दूसरी ओर आतिशबाजी विक्रेता वैलफेयर एसोसिएशन ने आज कंेद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डाॅ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर उनकी गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को एक ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व मंे दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनजीटी ने पर्यावरण को देखते हुए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया है लेकिन कुछ जगह पर केवल ग्रीन पटाखे बेचने व चलाने की अनुमति दी गई है। उनका कहना है कि ग्रीन पटाखे  मानकों के अनुसार हैं, जिसकी नगर मजिस्ट्रेट व अग्नि शमन विभाग द्वारा जाँच भी की जा चुकी है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की कि हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर ऐसा कोई भी निर्णय न लें जिससे कि व्यापारी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाये तथा ग्रीन पटाखा बेचने की अनुमति प्रशासन द्वारा प्रदान करायी जाये। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित गोयल, राजीव गर्ग, रविकान्त अग्रवाल, अरुण जैन, सुमित अग्रवाल, संदीप सिंघल, रवि पाल, प्रमोद पाल, राहुल मित्तल, विशु मित्तल, राकेश मदान, विजय कुमार, जगदीश, सचिन, अमरीश कुमार, आशीष, अशोक, राहुल, महेश आदि मौजूद रहे।


सूचना मंत्रालय के तहत आएंगे अब आनलाइन न्यूज पोर्टल

नई दिल्ली। आॅनलाइन न्यूज पोर्टल और आॅनलाइन कंटेंट प्रोग्राम अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।


केंद्र सरकार की ओर से आज जारी की गई अधिसूचना के तहत कहा गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आॅनलाइन फिल्मों के साथ आॅडियो-विजुअल कार्यक्रम, आॅनलाइन समाचार और करंट अफेयर्स के कंटेंट आएंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को आॅनलाइन न्यूज पोर्टलों, आॅनलाइन कंटेंट प्रोवाइडरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लाने से जुड़ा आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को रेगुलेट करने की जरूरत पर जोर दिया था। इससे पहले सरकार ने देश में काम करने वाले डिजिटिल मीडिया के पत्रकारों के लिए एक सुविधा दी थी। केंद्र सरकार ने कहा था कि वह डिजिटल मीडिया निकायों के पत्रकारों, फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को पीआईबी मान्यता जैसे लाभ देने पर विचार करेगी। यही नहीं सरकार ने यह भी कहा था कि वह इन पत्रकारों, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों को आधिकारिक संवाददाता सम्मेलन में भागीदार की पहुंच देने पर भी गौर करेगी। सरकार ने डिजिटल मीडिया निकायों से अपने हितों को आगे बढ़ाने और सरकार के साथ संवाद के लिए स्वय नियमन संस्थाओं का गठन करने को कहा है।


प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान की माता जी का निधन

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान रॉयल बुलेटिन (कुंवर फोटो स्टूडियो) की माता जी का आज देहांत हो गया है जिन्हें दोपहर बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । तमाम पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम प्रार्थना करते हैं की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें ओम शांति शांति शांति। 


कई मायनों में गुणकारी है बथुआ


बथुवा अंग्रेजी में Lamb's Quarters, वैज्ञानिक नाम Chenopodium album.


बथुवा अनादि काल से खाया जाता रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व की सबसे पुरानी महल बनाने की पुस्तक शिल्प शास्त्र में लिखा है कि *हमारे बुजुर्ग अपने घरों को हरा रंग करने के लिए प्लस्तर में बथुवा मिलाते थे* और हमारी बुढ़ियां *सिर से ढेरे व फांस (डैंड्रफ) साफ करने के लिए बथुवै के पानी से बाल धोया करती।* बथुवा गुणों की खान है और *भारत में ऐसी ऐसी जड़ी बूटियां हैं।*


बथुवै में क्या क्या है?? मतलब कौन कौन से विटामिन और मिनरल्स??


तो सुने, बथुवे में क्या नहीं है?? *बथुवा विटामिन B1, B2, B3, B5, B6, B9 और विटामिन C से भरपूर है तथा बथुवे में कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटाशियम, सोडियम व जिंक आदि मिनरल्स हैं। 100 ग्राम कच्चे बथुवे यानि पत्तों में 7.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4.2 ग्राम प्रोटीन व 4 ग्राम पोषक रेशे होते हैं। कुल मिलाकर 43 Kcal होती है।*


 


जब बथुवा शीत (मट्ठा, लस्सी) या दही में मिला दिया जाता है तो *यह किसी भी मांसाहार से ज्यादा प्रोटीन वाला व किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ से ज्यादा सुपाच्य व पौष्टिक आहार बन जाता है।*


 


जब हम बीमार होते हैं तो आजकल डॉक्टर सबसे पहले विटामिन की गोली ही खाने की सलाह देते हैं ना??? गर्भवती महिला को खासतौर पर विटामिन बी, सी व लोहे की गोली बताई जाती है और बथुवे में वो सबकुछ है ही, कहने का मतलब है कि *बथुवा पहलवानो से लेकर गर्भवती महिलाओं तक, बच्चों से लेकर बूढों तक, सबके लिए अमृत समान है।*


 


यह साग प्रतिदिन खाने से गुर्दों में पथरी नहीं होती। बथुआ आमाशय को बलवान बनाता है, गर्मी से बढ़े हुए यकृत को ठीक करता है। बथुए के साग का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो निरोग रहने के लिए सबसे उत्तम औषधि है। *बथुवै में जिंक होता है जो कि शुक्राणुवर्धक है मतलब किसी भाई को जिस्मानी कमजोरी हो तो उसकॅ भी दूर कर दे बथुवा।*


बथुवा कब्ज दूर करता है और अगर *पेट साफ रहेगा तो कोइ भी बीमारी शरीर में लगेगी ही नहीं, ताकत और स्फूर्ति बनी रहेगी।*


कहने का मतलब है कि जब तक इस मौसम में बथुए का साग मिलता रहे, नित्य इसकी सब्जी खाएँ। बथुए का रस, उबाला हुआ पानी पीएँ और तो और *यह खराब लीवर को भी ठीक कर देता है।*


*पथरी हो तो ग्रीन ज्यूस में मिलाकर नित्य पिएँ तो पथरी टूटकर बाहर निकल आएगी।*


पेशाब के रोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ।


*आप ने अपने दादा दादी से ये कहते जरूर सुना होगा कि हमने तो सारी उम्र अंग्रेजी दवा की एक गोली भी नहीं ली। उनके स्वास्थ्य व ताकत का राज यही बथुवा ही है।*


मकान को रंगने से लेकर खाने व दवाई तक बथुवा काम आता है और हाँ सिर के बाल ...... क्या करेंगे शम्पू इसके आगे।


 *बथुआ 


जीवन में कभी दवा नहीं खाना चाहते तो इस पौधे के बारे में जान लीजिये


हम लोग खाने पीने को लेकर अपने अपने स्वाद के हिसाब से चीजों में नुक्स ढूँढने लगते हैं । पर ये नहीं जानते की जिन चीजों को हम अपने स्वाद के लिए छोड़ देते हैं उनमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हमें बीमारियों से बचा कर रखते हैं । जैसे हरी सब्जियाँ और फल । आज हम ऐसी ही एक हरी सब्जी के बारे में बात करेंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं पर उसके अंदर मौजूदा गुण हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है । तो आइये जानते हैं उस पौधे के बारे में ।


बथुआ :- बथुआ एक पौधा मात्र ही नहीं है । इसका सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है और भी कई तरह से इसका उपयोग हमारे शरीर के लिए कई तरह से उपयोगी है । इसमें ऐसे कई औषधिय गुण होते हैं जो इसको खास बनाते हैं और इसके सेवन या उपयोग करने से हमें दवाओं का सामना करने की आवश्यकता नहीं पड़ती । आइये जानते है ये कैसे काम करता है ।


पेट से जुड़ी समस्याओं में :- बथुऐ के रस में नमक मिला कर सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और पेट की कई बीमारियों का निदान होता है । पेट दर्द में भी यह आराम देता है ।


सर में होने वाली रूसी ओर जूएँ :- सर में अक्सर गंदगी के कारण रूसी और जुओं के होने की समस्या देखी जाती है । इन सब से आसानी से निपट ने के लिए आपको बस बथुए और नींबू को पानी में उबाल कर उससे सर धोना है इससे इस समस्या का निदान होता है ।


यूरिन संबंधि समस्या का निवारण :- अक्सर पानी की कमी के कारण या फिर किसी और कारण से यूरिन में जलन और दर्द की शिकायत होने लगती है । बथुए में नमक जीरा और नींबू को उबाल कर उसके सेवन से इस समस्या का निवारण होता है ।


पथरी की समस्या में है लाभकरी :- बथुए के रस में चीनी मिला कर पीने से पथरी की समस्या आसानी से हल हो जाती है ।


बुखार में लाभदायक :-अगर आपको मलेरिया है या बुखार है तो बुखार का सेवन आपके लिए लाभ करी है इसको पीने से बुखार चला जाता है।


त्वचा के लिए है अच्छा :- बथुए के रस के नियमित सेवन से आपको त्वचा संबंधी बीमारी या समस्या जैसे कील मुहासे , फोड़े , दाद, खाज , खुजली की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 


मुँह संबन्धित समस्या के लिए :- अगर आपको मुँह से संबन्धित कोई भी समस्या है तो इसकी पतियों को चबाने से उसका निवारण होता है।


बथुए के बारे में आर्युवेदाचार्यों का मानना है कि कच्‍चे बथुआ के एक एक कप रस में थोड़ा सा नमक मिला कर रोजाना खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। गुर्दा, मूत्राशय और पेशाब के रोगों में बथुए का रस पीने से काफी लाभ मिलता है।बथुए को उबालकर इसके रस में नींबू, नमक और जीरा मिलाकर पीने से पेशाब में जलन एवं दर्द नहीं होता।सिर में अगर जुएं हों तो बथुए को उबालकर इसके पीनी से सिर धोएं। जुएं मर जाएंगी और सिर भी साफ होगा। सफेद दाग, दाद, खुजली फोड़े और चर्म रोगों में बथुए को प्रतिदिन उबालकर इसका रस पीना चाहिए।बथुए का रस मलेरिया, बुखार और कालाजार संक्रामक रोगों में भी फायदेमंद होता है।कब्‍ज के रोगियों को तो इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।बथुए के नियमित सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए बथुआ खासा फायदेमंद साबित होता है।


फिर चौथी बार नितीश के हवाले बिहार


पटना। आखिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने बिहार में बहुमत हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन यानी एनडीए ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि राजद महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। इसके साथ की नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। हालांकि इस बार उनकी पार्टी जदयू को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है। जदयू को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं। उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था।


राजद सिंगल लार्जेस्ट पार्टी


इस बार राजद 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरी है। मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भाजपा को 16 घंटे चली मतों की गणना के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला। जदयू को चिराग पासवान की लोजपा के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लोजपा को एक सीट पर जीत मिली, लेकिन उसने कम से कम 30 सीटों पर जदयू को नुकसान पहुंचाया।


भाजपा की 74 और जदयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं। विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटें और लोजपा एवं बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है।


आज का पंचांग तथा राशिफल 11 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 11 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 12:40 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 12 नवम्बर प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात हस्त*


⛅ *योग - वैधृति रात्रि 07:28 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:48* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:57* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी, बह्मलीन मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞धनतेरस


 


दरअसल हिंदू धार्मिक ग्रंथों में माना जाता है झाडू में मां लक्ष्मी का वास होता है। यह घर की दरिद्रता साफ करती है और साफ सफाई के साथ साथ सम्पन्नता भी पाती है। इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहुर्त देखकर झाड़ू खरीदनी चाहिए।


 


झाड़ू को लेकर मान्यताएं-


हिंदू धर्म में कहा गया है कि कर्ज से परेशान लोगों को इस दिन झाड़ू खरीदने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।


घर में इस दिन झाड़ू लाने के बाद पहले इसकी पूजा करें, फिर इसे घर में लगाएं।


 


झाड़ू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे सबसे छिपाकर कहीं रखना चाहिए।


 सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। अगर गंदगी हो गई है तो कपड़े से उस स्थान को साफ कर दें। कूड़ा भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए। 


 


धनतेरस के दिन ये चीजें न लाएं घर


 


लोहा


ज्योतिष के अनुसार लोहा को शनि का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन इस तरह की चीजें लाने से आप शनि के प्रकोप में आ सकते हैं।


 


एल्युमिनियम और स्टील


आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन खरीदते हैं। आपको बता दें कि यह धातु राहु का कारक होती है। धनतेरस के दिन ऐसी चीजें घर लाई जाती हैं जो प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुई हो। न कि मानव निर्मित हो। अत: इसे घर में लाना और सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसी तरह लोहे की वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए।


कांच


कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच ना ही खरीदें। 


 


काली चीजें


धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक शुभ अवसर होता है। ऐसे समय में काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। 


 


गिफ्ट्स


आमतौर पर दिवाली जैसे त्योहार में गिफ्ट्स का लेना-देना लगा रहता है। लेकिन धनतेरस के दिन किसी को कोई गिफ्ट न दें। इसके पीछे मान्यता है कि किसी के लिए गिफ्ट्स लेने के लिए आप अपने पैसे खर्च कर रहे हैं और उसे धनतेरस के दिन दे रहे हैं। ऐसे में आप अपने घर की लक्ष्मी किसी और को दे रहे हैं। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए गिफ्ट्स कभी भी धनतेरस के दिन न दें किसी और दिन दे दें।  


 


🌷 *धनतेरस* 🌷


➡ *13 नवम्बर 2020 शुक्रवार को धनतेरस है ।*


🙏🏻 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*


🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।*


*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥*


🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना* 🌷


➡ *14 नवम्बर 2020 शनिवार को दीपावली है।*


🎆 *दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।*


🔥 *मिट्टी के कोरे दिये में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।*


🙏🏻 *लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।*


🌷 *ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।*


*अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।*


🍃 *अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धनतेरस* 🌷


*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*


🙏🏻 🙏


मेष 


आज के दिन आपके दिमाग में काफी परेशानी रहेगी और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी। आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता देंगी। हालांकि बड़ी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में तालमेल न बिठा पाने से थोड़े निराश होंगे।


वृष 


आज का दिन आपको खुशी और सफलता देगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि जीवन साथी अपने स्वभाव में गुस्सा बढ़ने के कारण आप को दबाने की कोशिश करेगा। शांति से काम लेना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। काम पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आपको यह करना ही होगा।


मिथुन 


आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझेगे और उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हे आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में अलग और अच्छे विचार आएंगे तथा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।


कर्क 


आज आप ट्रेवलिंग पर हो सकते हैं और इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना सही नहीं होगा। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।


सिंह


आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। एसके लिए आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है इसलिए आप इसके सच्चे हकदार हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन में उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो थोड़ा तनाव दिखाई देता है, लेकिन कोई भी गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आप आज ज्यादा बिजी रहेंगे।


कन्या 


आज समस्याओं से बाहर निकलेंगे। मानसिक चुनौतियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों में निर्णय लेंगे। इसकी वजह से आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर बनेगी, लेकिन काम से संतुष्ट नहीं होंगे और नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय को अपने मन की बातें बताएंगे। कठिन परिश्रम के बल पर आप आज के दिन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी के झगड़े में ना पड़ें। अपने काम से काम रखो और खुश रहने की कोशिश करें।


तुला 


आज आप काफी शॉपिंग कर सकते हैं और कुछ बेवजह की चीजें भी खरीद कर ला सकते हैं। सोच समझकर खर्च करने की आदत डालें। परिवार का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहेगा और घर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रख कर काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी। नहीं तो रिश्तो में तनाव बढ़ेगा। घर के छोटो से कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार भी खुलकर करेगा, जिससे आपकी खुशी कई गुना बढ़ जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी और आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे।


वृश्चिक 


आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, आपका जोश और उत्साह काफी अधिक रहेगा। कामों को जल्दी-जल्दी निप्टा पायेगे, ऐसा करने से आपके पास काफी समय बचेगा, जो अपने परिवार को देंगे। इससे परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप भी राहत की सांस लेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप कई मोर्चों पर बेहतर तरीके से दिन बिताएंगे। क्षेत्र की स्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। अपने साथियों से अच्छा बर्ताव करें क्योंकि आज वो आपके बहुत काम आएंगे।


धनु 


आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा। अचानक से कुछ अटके हुए काम बन जाएंगे और कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं, इसलिए आपको ना ही अधिक खुशी होगी ना ही अधिक दुख। अपने कार्यों को सही अंजाम देने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य त्याग कर काम करें। पारिवारिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका काम आपको धन दिलवाएगा, लेकिन खर्चे अधिक होंगे और आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। किसी अच्छी जगह ट्रैवलिंग करने से मन खुश हो जाएगा और आपके अंदर नई स्फूर्ति जागेगी।


 


मकर 


आज का दिन कमजोर है। सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक रूप से तनाव भी बढ़ेगा। आज गृहस्थ जीवन आपको सुख देगा और जीवन साथी आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। उनके साथ किसी धार्मिक काम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी सामाजिकता भी बेहतर बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में नजर आएगी और आप को अच्छा लाभ भी होगा। परिवार का वातावरण प्रेम पूर्ण रहेगा और आप अपने घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से समझेंगे।


कुंभ 


आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर है, इसलिए लापरवाही ना बरतें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और आप परिवार वालों का सानिध्य प्राप्त करेंगे। ऑफिस में आप की स्थिति बेहतर रहेगी और आपके काम को तारीफ भी हासिल होगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और परिवार की महिलाएं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपके प्रिय से संबंधों में मित्रता का भाव भी आएगा। आज आपको लगेगा कि वे आपके सच्चे मित्र हैं।


मीन द


दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए शुरुआत में कोई बड़ा काम ना करें। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार और काम के बीच आपको संतुलन बिठाना होगा। नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। इनकम बढ़ेगी। थोड़े से खर्चे भी रहेंगे, लेकिन उन से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्रिय के साथ गुटरगूं करने का मौका मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


 


दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


धनतेरस पर आएगी बाजार में बहार


मुजफ्फरनगर। दीपावली का पांच दिवसीय पर्व धनतेरस से शुरू होगा। धनतेरस कल यानी गुरुवार को है। ऐसे में इस पर्व पर बिक्री के लिए प्रयागराज का बाजार पूरी तरह सज गया है। इस रोज खरीदारी के लिए ग्राहक भी इंतजार में हैं। बर्तन और आभूषणों की खरीदारी इस दिन खास होती है। इसके लिए दो और चार पहिया वाहनों, फ्लैटों, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बुकिंग पहले से ही लोगों ने करा ली है। अब इसकी डिलीवरी लोग गुरुवार को लेंगे, जिससे बाजार में धन वर्षा होगी। हर सेक्टर में मिलाकर धनतेरस पर करीब एक हजार करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है।
दीपों के पर्व धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के लिए ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने पहले से ही आफरों की बौछार की हैं। इसी में सहालग भी शुरू है, इसलिए ऑफर का लाभ लेने के लिए लोग इसी मौके पर दो और चार पहिया वाहनों, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, फर्नीचर, रजाई, गद्दे, ज्वेलरी,  बर्तन, कपड़े आदि भी खरीद ले रहे हैं। इसकी वजह से कई महीनों से ठंडे चल रहे बाजार में एकाएक बूम आ गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में भी रौनक लौटने के दावे  कारोबारी कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तेजी आई है।


धनतेरस के ये चमत्कारी उपाय कर देंगे माला माल


धनतेरस का पर्व माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, धन के देवता कुबेर, और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी को प्रसन्न करने का पर्व है। इस दिन किए जाने वाले उपाय अचूक होते हैं। स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए कुछ चमत्कारी उपाय करने से ना केवल धन के देवता कुबेर माला माल करेंगे, बल्कि आरोग्य के साथ साल भर आपके धन-धान्य के भंडार भरे रहेंगे।


धनतेरस पर पूजा की सामग्री के लिए तांबूल यानी पान का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा शास्त्रों में बताया गया है। पान के पत्ते में देवीदेवताओं का वास माना जाता है। इसलिए धनतेरस और दीपावली की पूजा में इसका इस्तेमाल शुभ माना गया है। क्योंकि पान के पत्तों से ही किसी भी पूजन का संकल्प किया जाता है।


दीपावली का आरंभ धनतेरस के दिन से माना जाता है और इसी दिन से दीपदान किया जाता है। इस दिन 5 रुपए के दीप खरीद कर लाएं और घर से बाहर दीप मालिका जलाएं। इससे यमदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।


धनतेरस की पूजा में सुपारी का भी इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सुपारी को ब्रह्मदेव, वरूण देव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता हैपूजा के बाद सुपारी को तिजोरी या अलमारी में रखना शुभ माना गया है। इससे आपके जीवन में कभी समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।


आर्थिक समस्या दूर करने के लिए धनतेरस के दिन पांच रूपए का साबुत धनिया खरीद कर लाएं। साबुत धनिया को महालक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद भगवान के सामने अपनी मांग रखें और फिर धनिए को अपने बगीचे में बो दें और कुछ को तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रख दें।


सनातन धर्म में होने वाले सभी शुभ कार्यों में बताशा का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, बताश माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। मां की हर पूजा में बताशे का प्रयोग किया जाता है। धनतेरस और दिवाली की पूजा में सच्चे मन से महालक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं। बताशे का संबंध भी चंद्रमा से है, इसलिए धनतेरस पर बताशा माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है।


धनतेरस के दिन कपूर से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कूपर से मन शांत होता है पूजा स्थल पवित्र हो जाता है। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। जिससे माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।


लक्ष्मी पूजन के लिए खील का प्रयोग करना चाहिए, इसलिए धनतेरस के दिन पांच रूपए के खील खरीद लें। इसके बाद दीपावली के दिन खील से माता लक्ष्मी की पूजा करें और इसे अगले दिन मछलियों को खिला दें या पोटली बनाकर  स्टोर रूम में रख दें। इससे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।


घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। दीये को रखने के स्‍थान पर एक बात का जरूर ध्‍यान रखें कि दीपक को सीधे धरती पर न रखें। पहले चावल की थोड़ी सी ढेरी लगाएं और फिर दीए को उस ढेरी पर रखें।
 
घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें। उसके बाद गंधक आदि सामग्री से पूजन करके घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढेरी पर दीया रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिए, बुझना नहीं चाहिए। दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है। 


दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलाएं, तो आपको परिवार की तीनों तापों से रक्षा होती है। हर अमावस्या को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं।
 
नूतन वर्ष के दिन यानी दीपावली के अगले दिन गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी। दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलाएं, तो बहुत शुभ माना जाता है।


उल्लू तस्वीर को धनतेरस के दिन तिजोरी या अलमारी में जहां धन रखते हैं वहां चिपका दें। ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। उल्लू की तस्वीर धन स्थान में होने से धन का आगमन बढ़ता है और घर में बरकत आती है।


धनतेरस और दीपावली के दिन रसोई में जो भी भोजन बना हो, सर्वप्रथम उसमें से गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होगा।


धनतेरस के दिन किसी भी मंदिर में केले के दो पौधे लगाएं। इन पौधों की समय-समय पर देखभाल करते रहें। इनके बगल में कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं। केले का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, आपके आर्थिक लाभ की राह प्रशस्त होगी।


धनतेरस पर यदि पूजा के समय किसी ऐसे स्थान की मिट्टी जहां मोर नाचा हो लाकर और पूजा करें। इस मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 


धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद लक्ष्मी या किसी भी देवी को लौंग अर्पित करें। यह काम दीपावली के दिनों में रोज करें। आर्थिक लाभ होता रहेगा।
 
धनतेरस के दिन किसी किन्नर को धन दान करें और उसमें से कुछ रुपए वापस अनुरोध करके प्राप्त कर लें। इन रुपयों को सफेद कपड़े में लपेटकर कैश तिजोरी में रख लें, लाभ होगा।


मंगलवार, 10 नवंबर 2020

यूपी में भाजपा सात में छह सीटें जीती, एक सपा के खाते में


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 6 पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी केवल 1 सीट जीत सकी है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने प्रेस कांफ्रेंस में इसे पार्टी नेतृत्‍व की बड़ी जीत बताया।प्रदेश की बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर, मल्‍हानी, नौगावां सादात और टूण्‍डला विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें मल्‍हानी को छोड़ अन्‍य सभी सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है।


बांगरमऊ - श्रीकांत कटियार


बुलंदशहर - उषा सिरोही 


देवरिया - डा. सत्‍यप्रकाशमणि त्रिपाठी 


घाटमपुर - उपेन्‍द्रनाथ पासवान


मल्‍हानी - लकी यादव सपा 


नौगावां सादात - संगीता चौहान


टूण्‍डला - प्रेमपाल सिंह धनगर 


ध्‍यान देने वाली बात है कि कांग्रेस और बसपा को एक भी सीट नहीं मिली। सपा को मिली एकलौती सीट में लकी यादव को स्वतंत्र उम्‍मीदवार धनंजय सिंह से बेहद कड़ी टक्‍कर मिली।


पांचवी बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की फतह

दुबई। रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली। उसने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली को खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हराते हुए मुंबई ने यह मुकाम हासिल किया। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।।


कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान


मुजफ्फरनगर । भ्रष्टाचार निवारक समिति ने आज विश्वकर्मा चौक के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारक समिति रजिस्टर्ड के बैनर तले आज दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना योद्धा मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए भ्रष्टाचार निवारक समिति के जिला अध्यक्ष मनोज पाटिल ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार रूपी अहंकारी रावण को फूंकने का समय आ गया है। सभी लोग जागृत हो और अपने आस-पास हो रहे भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट हों। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महासचिव हरीश पालीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, समाजसेवी मनीष चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता व सरवट ग्राम प्रधानपति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीडिया ही समाज व देश को जागरूक करता है। मीडिया ने लॉकडाउन में हर किसी की समस्या को प्रमुखता से उठाया और सरकार व प्रशासन को भी लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। मीडिया द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाजसेवी संस्थाओं ने भी समाधान किया और जरूरतमंदों को राशन व अन्य सहायता भी प्रदान की। मीडिया कर्मियों के सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर भ्रष्टाचार निवारक समिति के संगठन मंत्री ऋषभ जैन, पीके त्यागी, अनुराग अग्रवाल, कामेश शर्मा, सजल सेठ आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में वैश्य जागृति मंच के सुरेंद्र मित्तल, अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उर्फ केपी चौधरी, हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजेंद्र धनगर, शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा, श्री आदर्श रामलीला सभा पटेलनगर नई मंडी के अध्यक्ष अनिल ऐरन, अखिल भारत हिंदू एकता दल के जिला संयोजक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल जैन, महामंत्री सचिन शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, संजीव अग्रवाल, कुणाल चौधरी, मुकेश जैन विनय बिंदल, विकास पाल, ओम प्रकाश मिश्रा, कशिश गोयल, राकेश सैनी, सागर जैन, वंश गुप्ता, शिवम, अमित तिवारी, पंडित आनंद मिश्रा, विक्की चावला, संजय मदान, भोपा रोड व्यापार मंडल से अतुल गर्ग टीटू, शेखर जोशी, संजय सीए, मो. सलीम, गोविंद स्वरूप, बंटी, आदेश गुप्ता, सत्येंद्र एडवोकेट महामंत्री, गोवंश सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, अनमोल यादव, अमित कुमार, अभिषेक तिवारी, गोकुल उपस्थित रहे।


दिवाली मिलन समारोह में जुटे चर्चित चेहरे


मुजफ्फरनगर । हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ़ साधू की उपस्थिति में भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा उत्सव मंडप में आयोजित किया गया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिले के कद्दावर नेता एवं विधायक उमेश मालिक उपस्थित रहे ! विशिष्ठ अतिथियों में हिन्दू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड डरगिस्ट एसोसिएशन) तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक श्री अमित गुप्ता उपस्थित रहे ! कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी प. श्रीभगवान शर्मा तथा कार्यक्रम का संचालन अरुण प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक एक दीप प्रज्जवलित करके देश तथा हिन्दू धर्म के उत्थान की भगवान् से प्रार्थना की। 


कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों जिनमे सुशील राणा (अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल), श्री देशराज चौहान एवं एड. सतेंद्र सिंह (अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद्), एड. अतुल त्यागी (विश्व हिन्दू परिषद्), पियूष राणा (बजरंग दल),अतुल त्यागी (राष्ट्रीय बजरंग दल), अंकुर राणा (हिन्दू जागरण मंच), ,शिवेश दत्त शर्मा (विश्व हिन्दू महासंघ), प. रामानुज दुबे (श्री राम सेना) ,बागेश अग्रवाल (स्वदेशी जागरण मंच), प. ब्रज बिहारी अत्री (अर्चक पुरोहित महासंघ) ,संजय वाल्मीकि (राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी) , अनुज चौधरी (गोकुल गौ वंश सेवा समिति) , बिजेंद्र धीमान (विश्वकर्मा एकता समिति), विक्की चावला ( एंटी करप्शन), अतुल शर्मा (भ्रष्टाचार निवारण समिति),राजीव धीमान (शाकुम्भरी सेवा समिति) , पवन मित्तल (शहीद भगत सिंह एकता मंच) , चमन लाल कुक्की (शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी मंच), संजय मिश्रा (नवीन मंडी व्यापार संघ), उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, अरुण प्रताप सिंह (तेजस सामाजिक विकास, शिक्षा एवं वेलफेयर सोसाइटी), टीटू गुज्जर (हिन्दू जनकल्याण ट्रस्ट) संजय वाल्मीकि (राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी) अरुण चौधरी( भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन) विकास खटीक( राष्ट्रीय खटीक समाज) इत्यादि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हरदिल अजीज शख्सियत थे पंडित विष्णु शर्मा


मुजफ्फरनगर । ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु शर्मा वो हरदिल अजीज शख्सियत थे जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा कला और ज्योतिष के तमाम क्षेत्रों में मनवाया। उनका निधन जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है। 


01 जुलाई 1939 को कनियान गांव (शामली) में जन्मे पंडित विष्णु शर्मा ने मुज़फ़्फ़रनगर डीएवी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। गांधी आश्रम से विष्णु लोक तक के अपने सफर में उन्होंने लोकप्रियता की ऊंचाईयां छुईं। 


विद्यार्थी जीवन से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रूचि रही। शुरुआती दिनों में गांधी आश्रम में भी सेवाएँ दीं। शहर की रामलीलाओं में कई साल तक राम और दशरथ के पात्र बने। वेदपाठी भवन में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी के सानिध्य में ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन किया। उन्हें सामुद्रिक शास्त्र और अंक विज्ञान में विशेष महारथ हासिल थी। कई बार ज्योतिष सम्मेलनों में स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। 


दिल्ली में आयोजित विश्व धर्म संसद में ज्योतिष विज्ञान शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया।आचार्य सीता राम चतुर्वेदी से प्रेरित होकर नब्बे के दशक में शासकीय और सांस्कृतिक सेवाओं को अलविदा कह दिया और पूरी तरह धरम-करम के कार्यों में रच बस गए।अपराध की राजधानी कहे जाने वाले मुज़फ़्फ़रनगर में ज्योतिष और धर्म की अनूठी पौध रोपी। इसके तहत मीनाक्षी चौक पर विष्णु लोक की स्थापना की। यह संस्थान पश्चिमी उत्तर में ज्योतिष मंथन और धार्मिक सामग्री मिलने का अनूठा केंद्र माना जाता है।यहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, पंडित शिव कुमार, कलराज मिश्र और योगेन्द्र नारायण माथुर सरीखी तमाम हस्तियों का आना जाना लगा रहता है।  


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को नए आयाम दिए।सांस्कृतिक रूप से बंजर पश्चिमी इलाक़े में सन 1956 में सबसे पहली ओरकेष्ट्रा कम्पनी की नींव रखी। इसका नाम कला संगम रखा। उसमें प्रसिद्ध गायक डीपी कौशिक, विनय जैन, नेपाल सिंह, आनंद कमल, निर्मल सिंह और इक़बाल सोनी सरीखे नामचीन कलाकार शामिल थे। थोड़े ही समय में इस ग्रुप की ख्याति पूरे उत्तरी भारत में हो गई। बाद में कला संगम के बैनर से सिने गायक सोनू निगम के पिता अगम कुमार भी जुड़ गए। मंच संचालन में विष्णु शर्मा जी का कोई सानी नहीं था। इस बेल्ट में संगीत से जुड़े कलाकारों की लम्बी खेप तैयार की। वे देश विदेश में सुर और ताल बिखरते रहे। 


विकास विभाग में 26 साल तक शासकीय सेवाएँ दीं।1986 में स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति ले ली।कुशल कार्यशैली और मिलनसारिता के चलते प्रदेश के ब्यूरोकरेट्स में इनकी खासी पकड़ रही।


ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित विष्णु शर्मा का निधन


मुजफ्फरनगर। नगर के प्रमुख ज्योतिष विशेषज्ञ तथा समाजसेवी पंडित विष्णु शर्मा का आज देर शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। गांधीनगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 82 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10:00 बजे भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। मीनाक्षी चौक पर विष्णु रतन केंद्र का पिछले सप्ताह ही स्थानांतरित कर गांधी नगर हरबीर कालोनी में में लाया गया था। उनके निधन की सूचना पर तमाम लोगों ने शोक जताया है।


भाजपा से निकालने से पहले मैं खुद कल इस्तीफा दे दूंगा : कुश पुरी


मुजफ्फरनगर। मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद प्रमुख व्यापारी नेता कुश पुरी ने कहा कि उनका किसी से विरोध नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर निकालती है तो यह उनका फैसला है। वैसे वे स्वयं की कल अपना त्यागपत्र देने वाले हैं। भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी के समानांतर नामांकन के लिए कुश पुरी आज मेरठ पहुंचे थे। बाद में टीआर न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने नामांकन पत्र काफी सोच समझने के बाद दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें नामांकन वापस ही लेना होता हो तो वे नामांकन ही क्यों करते। कुश पुरी ने कहा कि विधान परिषद कि सीट सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि सरकार के सलाहकार के रूप में ऐसे प्रतिनिधि चुने जाने के लिए होती है जो अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हों। ऐसे में यह चुनावी राजनीति से अलग हटकर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी से या पार्टी से उनका कोई विरोध नहीं है। व्यक्तिगत रूप से आज भी यह मोदी जी और योगी जी के प्रशंसक हैं। इसके बावजूद उन्होंने तमाम लोगों के सहयोग और समर्थन के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने का फैसला किया है। कुश पुरी ने कहा कि अगर उन्हें पर्चा वापस ही लेना होता तो वह नामांकन पत्र दाखिल नहीं करते। यह पूछे जाने पर कि पार्टी द्वारा समानांतर नामांकन पत्र दाखिल करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है कुश पुरी ने कहा कि यह उनका फैसला है वैसे भी कल सुबह खुद ही त्यागपत्र देने की तैयारी कर रहे हैं।


प्रेमिका को घर से बुलाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली में महिला मुन्नी देवी का हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला 6 नवम्बर की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। तीन दिन बाद उसका शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। तितावी थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि आरोपी सुनील निवासी ढिंढावली के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके डेढ़ साल से महिला से संबंध थे। महिला दिन में कई बार उसे फोन किया करती थी। उसके बाद महिला की पैसों की मांग काफी बढ गयी थी। महिला ने उस पर जबरदस्ती अपने साथ भगा ले जाने का दबाव भी बनाया था। वह पिछले काफी समय से इस कारण तनाव में चल रहा था। योजना के अनुसार उसने महिला को ईंख के खेत में बुलाया। पहले आरोपी ने महिला के साथ संबंध में बनाए और उसके बाद कपडे की रस्सी से महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सीने में धारदार हथियार से वार भी किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से महिला का मोबाइल, कपडे की रस्सी व धारदार हथियार बरामद करते हुए चालान कर दिया है।


कुश पुरी ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया


मेरठ । मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के तौर पर उद्यमी और भाजपा नेता कुश पूरी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। मेरठ मंडलायुक्त के समक्ष नामांकन भरा गया। 


पार्टी द्वारा टिकट से इंकार किए जाने के बाद कुश पुरी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया।


कोरोंना ने आज फिर पकडी रफ्तार, मिले 39 पॉजिटिव

Date 10-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 39


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -20


टोटल डिस्चार्ज- 5796


टोटल एक्टिव केस- 292


फर्नीचर की दुकान में पकड़े ढाई लाख रुपये के पटाखे


मुजफ्फरनगर । नई मंडी पुलिस द्वारा गांधीनगर रोड ओम फर्नीचर की दुकान से भारी मात्रा में विस्फोटक व अवैध पटाखे रखने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अंकित पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मंडी बताया गया है। 


उसके कब्जे से कुन्टल 10 किग्रा पटाखे बरामद किए गए जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रूपये बताई गई है।


शिवचौक पर भाजपा की जीत के जश्न में डूबे मंत्री कपिल देव व भाजपाई


मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरमैन अंजू अग्रवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार व अन्य स्थानों पर एनडीए व बुलंदशहर में प्रत्याशी के जीतने पर भगवान शंकर की की पूजा अर्चना की और जमकर जश्न मनाया। 


जैसे ही बिहार में एनडीए व बुलन्दशहर में भाजपा के जीतने की सूचना आई तो भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शिव चौक पर लगना शुरू हो गया। वहीं बुलंदशहर में बीजेपी प्रत्याशी जीतने पर खुशियां मनाने के लिए व बिहार में एनडीए की जीत की खुशी मनाने के लिए बुलंदशहर चुनाव प्रभारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल पहुंचे और भगवान शंकर पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दि कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को कंधे पर उठाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओ ने खुशियां मनाई वहीं जमकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर नृत्य किया। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रेमी छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मुजफ्फरनगर में पटाखों पर रोक का आदेश जारी


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर समेत 12 जिलों में पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। शासन ने आज इस संबंध में  आदेश जारी करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर की वायु गुणवत्ता पूअर श्रेणी में है। ऐसे में एनजीटी के आदेश पर यहां पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रमुख सचिव राजेंद्र तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।


उत्तर प्रदेश सरकार ने एनजीटी न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के 13 शहरों में पटाखों की बिक्री और उसे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिन शहरों में  प्रदूषण का स्तर खराब (एक्यूआई 200-300), बहुत खराब (एक्यूआई 300-400) और गंभीर (400 से ऊपर) है वहां पर यह प्रतिबंध लागू रहेंगे।
इसमें मुज़फ्फरनगर का प्रदूषण का स्तर खराब, आगरा, वाराणसी, मेरठ और हापुड़ का स्तर बहुत खराब जबकि गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और मुरादाबाद में प्रदूषण स्तर गंभीर स्थिति में है। इसमें मुजफ्फरनगर मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और बुलंदशहर एनसीआर क्षेत्र में आते हैं। जबकि जहां एक्यूआई 200 से नीचे है वहां एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार ग्रीन पटाखे छोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने इस बार ग्रीन पटाखों और डिजिटल व लेजर तकनीक से दीपावली की खुशियां मनाए जाने को कहा है।
प्रशासन के इस निर्णय से पटाखा कारोबारियों हड़कंप मचा है। इस निर्णय से उन्हें करोड़ों का नुकसान होगा। अगर सिर्फ लखनऊ की ही बात करें तो जिले में 46 बड़े लाइसेंसी पटाखा कारोबारी हैं जबकि 200 से ऊपर छोटे कारोबारी हैं। 


दीप उत्सव-2020 का रंगारंग समापन


मुजफ्फरनगर। दीपावली के शुभ अवसर पर एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला विभाग द्वारा कला प्रदर्शनी दीप उत्सव-2020 का आज दिनांक 10.11.2020 का सफलता पूर्वक समापन किया गया। इस उत्सव में गत दिवसों से निरंतर शहर के अनेक गणमान्य अतिथि अवलोकन करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा दीपावली के अवसर पर बनाई गई अनेक कलाकृतियों जैसे दीप सज्जा, सजावटी मोमबत्तियां, भिन्न-भिन्न प्रकार के क्रियेटिव मास्क, सजावटी मिरर, तोरण, क्रियेटिव ज्वैलरी, कंडील एवं हैगिंग्स को खरीदा भी गया। सभी अगान्तुको को यह प्रदर्शनी बेहद पसंद आई और सभी ने आगामी वर्षों में भी इसे आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों के रूप में श्री यशपाल गौतम जी पूर्व एमएलसी चरथावल, डा निशा गुप्ता, (एसो प्रो एवं विभागाध्यक्ष), जैन कन्या पाठशाला पी0जी0 कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डा0 रजनीश गौतम, असि. प्रो. डीएवी (पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर आदि गणमान्य महानुभवों ने छात्रध्छात्राओं की कलाकृतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को अशीष वचन दिया। डा0 रितु मित्तल ने कलाकृतियों का ग्रुप वाईस जजमेंट किया एवं छात्रध्छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये।
प्राचार्य डा. सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्ष डा. अमित कुमार ने सभी अतिथियों एवं आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं ललित कला विभाग के सभी सदस्यों एवं छात्रध्छात्राओं को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजित करने में डा. अनन्ता शंडिल्य, कु. प्रतिभा, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, गुंजन सिंधी, अंकिता साहु, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।


प्रवेश प्रक्रिया से नाराज छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा, गेट पर जडा ताला


मुजफ्फरनगर। चै चरण सिंह विश्विद्यालय में चल रही स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश के सापेक्ष 10 गुना पंजीकरण होने के चलते छात्र छात्राओं को प्रवेश से वचिंत हों रहे है। इन से परेशान होकर रालोद छात्र नेता अभय अहलावत,विशु पिन्ना, नितेश चैधरी आदि ने सैकड़ो छात्र छात्राओं के साथ कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरने पर पहुँचे कॉलेज अध्यापकों ने धरनारत छात्रों को समझाने का प्रवास किया लेकिन छात्र अत्यंत नाराज दिखे और कॉलेज प्रशासन से बिल्कुल सहमत नही हुए। काफी देर नोक झोंक और जदोजहद के बावजूद कोई हल न निकलते देख छात्र नेता अभय अहलावत ने साथियो के साथ कॉलेज के मेन गेट पर तालाबन्दी कर दी और कॉलेज प्रशासन को जल्द कार्यवाही न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए सारे कॉलेज को बंद कर दिया!
आंदोलन को उग्र होते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया,पुलिस इंस्पेक्टर से वार्ता के पश्चात कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी को सीट बढ़ाये जाने के संबंधित पत्र भेजे जाने पर सहमति बन पायी। कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी को स्नातक सीट बढ़ाये जाने हेतु पत्र भेजा जिस पर यूनिवर्सिटी को निर्णय लेना है। इस मौके पर रालोद छात्र नेता अभय अहलावत,विशु पिन्ना,नितेश चैधरी,अंकुर काकरान, विजय धीमान,उज्ज्वल वहलना,तुषार वहलना,शिवम जड़ौदा,जैद,विशाल पिन्ना,मयंक पचेण्डा,अर्शी,इकरा,कायनात, अभिषेक,हिमांशु, अनुराग आदि  मौजुद रहे।


नजमा ने डिप्लोमा इन फार्मेसी मे किया टाॅप 


मुजफ्फरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड द्वारा गत दिनो डिप्लोमा इन फार्मेसी का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमे श्री राम ग्रुप आॅफ कालेजेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ ने पूरे जिले मे अपना वर्चस्व कायम किया। 
कु0 नजमा 87.81 प्रतिशत, मेघा व फारूक 86.27 प्रतिशत व नाजिस राना 81.72 प्रतिशत अंकोे के साथ शीर्ष तीन स्थानो पर रहे। 
फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य ने छात्रो के कौशल की तारीफ करते हुए उन्हे बधाई दी साथ ही फार्मेसी के व्यापक क्षेत्र के बारे मे छात्रो को बताते हुए फार्मेसी के उज्जवल भविष्य से उन्हे अवगत कराया साथ ही उन्होंने छात्रो के परिश्रम की भी तरीफ की और कहा कि परीक्षा कोई भी क्यों न हो बिना कठिन परिश्रम के हम अच्छे परिणाम नही प्राप्त कर सकते। विद्यार्थियो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अध्यापकगणो को देते हुए बताया कि श्रीराम ग्रुप आॅफ कालेजेज के सभी अध्यापको का मार्गदर्शन उच्चकोटि का है जिसकी वजह से मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी आसान हो जाता है। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि उन्हे अच्छी शिक्षा के साथ साथ बहुत से आयोजनो मे भी प्रतिभाग करने को मिलता है जिससे उनमे नवीनतम उर्जा का संचालन होता है व उनके आर्थिक बल मे भी वृद्धि होती है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सभी विद्यार्थियो को इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर आगामी परिक्षाओ मे अपना सर्वोच्च प्रर्दशन करना चाहिए ताकि आगामी परिक्षा परिणाम मे स्थान पाकर माता पिता व संस्था का नाम रोशन करे।
इस अवसर पर रोहित मलिक, मनीष कोशिक, अमल कुमार, रवि कुमार, सीमा, अमजद खान आदि शिक्षकगणो ने विद्यार्थियो को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।


शहर में व्यावसायिक भवनों पर करों का निर्धारण 2016 के प्रस्ताव के अनुसार होगा

 


मुजफ्फरनगर। पालिका सभाकक्ष में पालिका बोर्ड की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई हुई बैठक म सभासद विपुल भटनागर के े गृहकर व जलकर के स्वतः निर्धारण में 2018 के स्थान पर 2016 के फार्मूले पर लागू करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। 


पालिकाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया बंधुओं तथा नगर वासियों को दीपावली महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करते हुए सुख समृ(ि की कामना की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से बोर्ड की बैठक की शुरुआत की गई। निर्गत एजेंडे पर चर्चा के दौरान सभासद विपुल भटनागर द्वारा नगर में गृहकर एवं जलकर के संबंध में वृ(ि के प्रस्ताव पर चर्चा की तथा कहा कि पूरे सदन द्वारा विचार विमर्श करके सहमति कर प्रस्ताव तैयार किया गया है जिस पर सभासदगण के हस्ताक्षर हैं। इसे विशेष प्रस्ताव के रूप में सदन पारित करता है । इस पर राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, पवन कुमार, सफीक अहमद, अरविंद धनगर के साथ पूरे सदन ने मेज थपथपाकर प्रस्ताव पारित किया। गत कार्रवाई की पुष्टि के साथ-साथ चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें प्रस्ताव संख्या 394 को निरस्त किया गया तथा प्रस्ताव संख्या 396 को स्थगित कर दिया गया, क्योंकि इस में एलईडी लाइट वाली एजेंसी को पंजीकृत ही नहीं पाया गया। इसे आगे आहूत होने वाली बोर्ड बैठक में एजेंडा में प्रस्ताव सम्मिलित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। अध्यक्ष की आज्ञा से अन्य विषयों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक को प्रोत्साहन के रूप में 25000 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया तथा शहर श्मशान घाट को पूर्व में वार्षिक रूप से अंकन 11000 रुपये का अनुदान दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर 31000 रुपये वार्षिक की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही तीन पार्किंग के ठेके जिनकी नीलामी नहीं हो पाई है, उन्हें निरस्त किया गया। साथ ही टेंपो का शेष अवधी का ठेका एवं चिकित्सालय के पास पार्किंग ठेके की स्वीकृति प्रदत की गई। इसी बीच आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी जिन्हें संबंधित कंपनी के द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं किया गया, वह कर्मी जबरन पालिका सभाकक्ष में घुस गए और पालिका प्रशासन के विरु( नारेबाजी की गई। काफी देर तक समझाने के बाद राष्ट्रीय गान से बोर्ड बैठक का समापन किया गया। आज की आउट बोर्ड बैठक में संगीता, सपना मलिक, विकल्प जैन, प्रवीण मित्तल, इरफान सभासद के अतिरिक्त एसके बिट्टू एवं कपिल पाहुजा, राजू त्यागी नामित सदस्य अनुपस्थित रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...