बुधवार, 11 नवंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 11 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 11 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 12:40 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 12 नवम्बर प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात हस्त*


⛅ *योग - वैधृति रात्रि 07:28 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:48* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:57* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - रमा एकादशी, बह्मलीन मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी का महानिर्वाण दिवस*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞धनतेरस


 


दरअसल हिंदू धार्मिक ग्रंथों में माना जाता है झाडू में मां लक्ष्मी का वास होता है। यह घर की दरिद्रता साफ करती है और साफ सफाई के साथ साथ सम्पन्नता भी पाती है। इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहुर्त देखकर झाड़ू खरीदनी चाहिए।


 


झाड़ू को लेकर मान्यताएं-


हिंदू धर्म में कहा गया है कि कर्ज से परेशान लोगों को इस दिन झाड़ू खरीदने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।


घर में इस दिन झाड़ू लाने के बाद पहले इसकी पूजा करें, फिर इसे घर में लगाएं।


 


झाड़ू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे सबसे छिपाकर कहीं रखना चाहिए।


 सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। अगर गंदगी हो गई है तो कपड़े से उस स्थान को साफ कर दें। कूड़ा भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए। 


 


धनतेरस के दिन ये चीजें न लाएं घर


 


लोहा


ज्योतिष के अनुसार लोहा को शनि का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन इस तरह की चीजें लाने से आप शनि के प्रकोप में आ सकते हैं।


 


एल्युमिनियम और स्टील


आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन खरीदते हैं। आपको बता दें कि यह धातु राहु का कारक होती है। धनतेरस के दिन ऐसी चीजें घर लाई जाती हैं जो प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुई हो। न कि मानव निर्मित हो। अत: इसे घर में लाना और सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसी तरह लोहे की वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए।


कांच


कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच ना ही खरीदें। 


 


काली चीजें


धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक शुभ अवसर होता है। ऐसे समय में काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। 


 


गिफ्ट्स


आमतौर पर दिवाली जैसे त्योहार में गिफ्ट्स का लेना-देना लगा रहता है। लेकिन धनतेरस के दिन किसी को कोई गिफ्ट न दें। इसके पीछे मान्यता है कि किसी के लिए गिफ्ट्स लेने के लिए आप अपने पैसे खर्च कर रहे हैं और उसे धनतेरस के दिन दे रहे हैं। ऐसे में आप अपने घर की लक्ष्मी किसी और को दे रहे हैं। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए गिफ्ट्स कभी भी धनतेरस के दिन न दें किसी और दिन दे दें।  


 


🌷 *धनतेरस* 🌷


➡ *13 नवम्बर 2020 शुक्रवार को धनतेरस है ।*


🙏🏻 *कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था । इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-*


🌷 *मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।*


*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥*


🔥 *(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना* 🌷


➡ *14 नवम्बर 2020 शनिवार को दीपावली है।*


🎆 *दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।*


🔥 *मिट्टी के कोरे दिये में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।*


🙏🏻 *लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।*


🌷 *ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।*


*अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।*


🍃 *अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धनतेरस* 🌷


*‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे .... तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख - दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |*


🙏🏻 🙏


मेष 


आज के दिन आपके दिमाग में काफी परेशानी रहेगी और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी। आपको किसी काम के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता देंगी। हालांकि बड़ी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल शांत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में तालमेल न बिठा पाने से थोड़े निराश होंगे।


वृष 


आज का दिन आपको खुशी और सफलता देगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपने प्रिय के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि जीवन साथी अपने स्वभाव में गुस्सा बढ़ने के कारण आप को दबाने की कोशिश करेगा। शांति से काम लेना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। काम पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आपको यह करना ही होगा।


मिथुन 


आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझेगे और उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और आपके पक्ष में स्थितियां बनेंगी। व्यापार के मामले में आप का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हे आज काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में अलग और अच्छे विचार आएंगे तथा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।


कर्क 


आज आप ट्रेवलिंग पर हो सकते हैं और इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर के छोटे लोगों का सहयोग आपके व्यापार में आपको मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। तभी उनका प्रिय उनकी बातों को समझ पाएगा। भाग्य के सहारे काम को छोड़ना सही नहीं होगा। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।


सिंह


आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। एसके लिए आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है इसलिए आप इसके सच्चे हकदार हैं। इनकम बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन में उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो थोड़ा तनाव दिखाई देता है, लेकिन कोई भी गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आप आज ज्यादा बिजी रहेंगे।


कन्या 


आज समस्याओं से बाहर निकलेंगे। मानसिक चुनौतियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों में निर्णय लेंगे। इसकी वजह से आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर बनेगी, लेकिन काम से संतुष्ट नहीं होंगे और नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय को अपने मन की बातें बताएंगे। कठिन परिश्रम के बल पर आप आज के दिन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। किसी के झगड़े में ना पड़ें। अपने काम से काम रखो और खुश रहने की कोशिश करें।


तुला 


आज आप काफी शॉपिंग कर सकते हैं और कुछ बेवजह की चीजें भी खरीद कर ला सकते हैं। सोच समझकर खर्च करने की आदत डालें। परिवार का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहेगा और घर को सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रख कर काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी। नहीं तो रिश्तो में तनाव बढ़ेगा। घर के छोटो से कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार भी खुलकर करेगा, जिससे आपकी खुशी कई गुना बढ़ जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी और आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे।


वृश्चिक 


आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, आपका जोश और उत्साह काफी अधिक रहेगा। कामों को जल्दी-जल्दी निप्टा पायेगे, ऐसा करने से आपके पास काफी समय बचेगा, जो अपने परिवार को देंगे। इससे परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप भी राहत की सांस लेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप कई मोर्चों पर बेहतर तरीके से दिन बिताएंगे। क्षेत्र की स्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी। अपने साथियों से अच्छा बर्ताव करें क्योंकि आज वो आपके बहुत काम आएंगे।


धनु 


आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा। अचानक से कुछ अटके हुए काम बन जाएंगे और कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं, इसलिए आपको ना ही अधिक खुशी होगी ना ही अधिक दुख। अपने कार्यों को सही अंजाम देने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य त्याग कर काम करें। पारिवारिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका काम आपको धन दिलवाएगा, लेकिन खर्चे अधिक होंगे और आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। किसी अच्छी जगह ट्रैवलिंग करने से मन खुश हो जाएगा और आपके अंदर नई स्फूर्ति जागेगी।


 


मकर 


आज का दिन कमजोर है। सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक रूप से तनाव भी बढ़ेगा। आज गृहस्थ जीवन आपको सुख देगा और जीवन साथी आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। उनके साथ किसी धार्मिक काम में हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी सामाजिकता भी बेहतर बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में नजर आएगी और आप को अच्छा लाभ भी होगा। परिवार का वातावरण प्रेम पूर्ण रहेगा और आप अपने घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से समझेंगे।


कुंभ 


आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर है, इसलिए लापरवाही ना बरतें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और आप परिवार वालों का सानिध्य प्राप्त करेंगे। ऑफिस में आप की स्थिति बेहतर रहेगी और आपके काम को तारीफ भी हासिल होगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और परिवार की महिलाएं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपके प्रिय से संबंधों में मित्रता का भाव भी आएगा। आज आपको लगेगा कि वे आपके सच्चे मित्र हैं।


मीन द


दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए शुरुआत में कोई बड़ा काम ना करें। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार और काम के बीच आपको संतुलन बिठाना होगा। नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। इनकम बढ़ेगी। थोड़े से खर्चे भी रहेंगे, लेकिन उन से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्रिय के साथ गुटरगूं करने का मौका मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


 


दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...