रविवार, 18 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 19 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 19 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - तृतीया दोपहर 02:07 तक तत्पश्चात चतुर्थी*


⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 20 अक्टूबर प्रातः 03:53 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*


⛅ *योग - आयुष्मान् दोपहर 01:19 तक तत्पश्चात सौभाग्य*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:05 से सुबह 09:31 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:36* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:09* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


खास है दुर्गा सप्तशती इस लिए इसका पाठ अवश्य करे


श्री दुर्गा सप्तशती नारायण वतार श्री व्यासजी द्वारा रचित महापुराणों में मार्कण्डेयपुराण से ली गई है. इसमें सात सौ पद्यों का समावेश होने के कारण इसे सप्तशती कहा गया है. दुर्गा सप्तशती में 360 शक्तियों का वर्णन है. इसके 700 श्लोकों को तीन भागों में बांटा गया गया है. इसमें महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की महिमा का वर्णन है. मां जगदंबे की साधना के लिए किए जाने वाले दुर्गा सप्तशती के 13 पाठों का अपना विशेष महत्व है. 


इसमें अलग-अलग पाठ अलग-अलग बाधाओं के निवारण के लिए किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि दुर्गा सप्तशती के किस पाठ को करने से क्या फल मिलता है.


 


प्रथम अध्याय - दुर्गा सप्तशती का प्रथम पाठ करने से सभी प्रकार की चिंताएं दूर होती हैं.


 


द्वितीय अध्याय - दुर्गा सप्तशती का द्वितीय पाठ करने से किसी भी तरह की शत्रुबाधा दूर होती है और कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मुकदमे में विजय प्राप्त होती है.


 


तृतीय अध्याय - दुर्गा सप्तशती के तृतीय अध्याय का पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता है.


 


चतुर्थ अध्याय - दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करने से मां जगदंबे के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है.


 


पंचम अध्याय - दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का पाठ करने से भक्ति, शक्ति एवं देवी दर्शन का आशीर्वाद मिलता है.


 


षष्ठ अध्याय - दुर्गा सप्तशती के छठवें अध्याय का पाठ करने से दुख, दारिद्रय, भय आदि दूर होता है.


 


सप्तम अध्याय - दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.


 


 


अष्टम अध्याय - दुर्गा सप्तशती का आठवां अध्याय वशीकरण एवं मित्रता करने के लिए विशेष रूप से किया जाता है.


 


नवम अध्याय - दुर्गा सप्तशती के नौवें अध्याय का पाठ संतान की प्राप्ति और उन्नति के लिए किया जाता है. किसी खोई चीज को पाने के लिए भी यह पाठ अत्यंत सिद्ध एवं प्रभावशाली है.


 


दशम अध्याय - दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का पाठ करने पर नौवें अध्याय के समान ही फल प्राप्त होता है.


 


एकादश अध्याय - दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का पाठ तमाम तरह की भौतिक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए किया जाता है.


 


द्वादश अध्याय - दुर्गा सप्तशती के बारहवें अ​ध्याय का पाठ मान-सम्मान एवं लाभ दिलाने वाला है.


 


त्रयोदश अध्याय - दुर्गा सप्तशती के तेरहवें अध्याय का पाठ ​विशेष रूप से मोक्ष एवं भक्ति के लिए किया जाता है.


🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷


➡ *20 अक्टूबर 2020 ( पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 11:19 तक )*


🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*


🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*


👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷


🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*


🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*


🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*


🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*


💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*


🙏🏻 


                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷


👉 *भारतीय समय के अनुसार 20 अक्टूबर को (सूर्योदय से दोपहर 11:19 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*


*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*


🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*


🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*


🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*


🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*


🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*


🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*


🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*


🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*


🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*


🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*


🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*


🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*


🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*


🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*


🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*


🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*


🌷 *17) ॐ यमाय नमः*


🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*


🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*


🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*


🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*


🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*


🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*


🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*


🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 


🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*


🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत। मेष 


आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव के बीच आज का दिन अपने काम को लेकर आप से काफी समय के डिमांड करेगा। आपका जीवन साथी एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आप काफी रोमांटिक होते हुए नजर आएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर खर्च हो सकता है। भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके कामों में सफलता मिलेगी


वृष 


आज आप कहेंगे कुछ और करेंगे कुछ। कथनी और करनी का यह अंतर लोगों को पसंद नहीं आएगा। इससे आपके गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी मानसिक तनाव से जूझेगा। ऐसे में उन्हें आप के सहारे की जरूरत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बढ़ते हुए गुस्से से परेशान नजर आएंगे। आपको समझ नहीं आएगा कि अपने प्रिय को किस तरीके से समझाएं। विरोधियों पर तो आप भारी पड़ेंगे लेकिन, परिवार में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी।.......मिथुन 


आज आपकी कार्यकुशलता और वाक् चातुर्य आपके बहुत काम आएंगे। इससे आपको कोई बड़ा लाभ और बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी पेशा लोग अपने काम में और उन्नति करेंगे। यदि व्यापार करते हैं तो भी आज का दिन आप को बहुत फायदा देने वाला साबित होगा। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने दोस्तों से अपने प्रिय को मिलवाएंगे और उनसे अपने दिल की बात बताएंगे। काम को लेकर आपकी मेहनत साफ नजर आएगी।


कर्क 


आज भावुकता में बहकर काफी परेशान महसूस करेंगे। परिवार में चल रही तनातनी आपको मानसिक रूप से पीड़ित करेगी लेकिन, खुद पर भरोसा रख कर आप इन सब चुनौतियों से जीत सकते हैं। बिजनेस के नजरिए से आज का दिन बेहद अच्छा है और आपको आपकी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोग आज थोड़े से कमजोर महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आप की बात सुनी नहीं जा रही है। निजी जीवन को लेकर स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, इसलिए आज शांत रहना ही ज्यादा बढ़िया होगा।


सिंह 


आज परिवार की चिंताएं आपको बहुत परेशान करेंगी। आपकी माँ जी की सेहत बिगड़ सकती है और परिवार में किसी बात को लेकर काफी हलचल मच सकती है। आज का दिन शांति से बिताना ही सही होगा। काम को लेकर स्थिति अच्छी है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और निजी जीवन के बारे में ज्यादा विचार ना करें। आज का दिन शांति से बिताने के लिए अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज सगाई फिक्स कर सकते हैं। आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है।


कन्या 


मन में अनेक बातें हैं, जिन पर आज आपको फोकस करना होगा। पारिवारिक जीवन आपको आज बहुत कुछ समझा सकता है। भाई बहनों से निराशा होगी। खर्चों में अधिकता होगी लेकिन, घर के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे। निजी जीवन को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी। आप और जीवन साथी के मध्य झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज के दिन उनसे ज्यादा बातचीत ना करें। काम को लेकर स्थितियां बढ़िया हैं और आपको मेहनत करने से अच्छा फल मिलने की संभावना रहेगी।


तुला 


आज किसी बात को लेकर अजीब पशोपेश में नजर आएंगे। परिवार और अपना स्वास्थ्य चिंता का केंद्र बिंदु हो सकता है। घर परिवार की जरूरतें पूरी करते-करते आज आप दुखी हो सकते हैं क्योंकि एक बड़ा विवाद आपके सामने आ सकता है। इनकम बढ़ने की संभावना रहेगी और आपका काम आपको अच्छे नतीजे देने वाला साबित होगा। जीवन साथी से किसी भी बात को लेकर झड़प करना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए सावधानी रखें।


वृश्चिक 


आज आप अपने आपको काफी दबाव में महसूस करेंगे। ग्रहों की स्थिति ही ऐसी है कि आज आप आप खुद को काफी डाउन फील करेंगे लेकिन, दोपहर बाद धीरे-धीरे स्थितियां सुधरेंगी, आपको अपने काम के लिये ट्रैवलिंग पर जाना पड़ेगा। विदेश जाने की संभावना भी बनती दिख रही है। आपकी बुद्धि और आपका तेज दिमाग आपको अपने विरोधियों पर भारी रखेगा। घर में कोई पूजा पाठ होने की संभावना रहेगी और किसी शुभ काम की शुरुआत हो सकती है।


धनु 


सेहत के मामले में आज बढ़िया रहेंगे लेकिन, जुकाम या सिरदर्द जैसी छोटी समस्या दिन का हाल बिगाड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम को लेकर आप की स्थितियां बहुत प्रबल रहेंगी, इसलिए आज आपके पास कहीं ना कहीं से पैसा आ सकता है। अपने काम को लेकर भी आज आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी उठ बैठ अच्छे और रसूख वाले लोगों में होगी। निजी जीवन को लेकर स्थितियां भी आपके पक्ष में नजर आएंगी और आज आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बड़ा सपना देखेंगे। घर में कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं।


मकर 


आज अपने करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काफी प्रेशर भी होगा। ऐसे में डेडलाइन पर काम करके देना आपके लिए चुनौती होगा। कुछ पारिवारिक चिंताएं भी आपको काम करने में विघ्न डालेंगी। इनसे बचने की पूरी कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं।


कुंभ 


आज अपने करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काफी प्रेशर भी होगा। ऐसे में डेडलाइन पर काम करके देना आपके लिए चुनौती होगा। कुछ पारिवारिक चिंताएं भी आपको काम करने में विघ्न डालेंगी। इनसे बचने की पूरी कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं।


मीन 


बिजनेस के लिए आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको तगड़ा मुनाफा होगा। आपको काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग पर भी जाना पड़ेगा। यह एक लंबी ट्रेवलिंग होगी, जो आपको काफी थका भी देगी, इसलिए सेहत का भी ध्यान रखें। जहां आप काम करते हैं, वहां आज मन कम लगेगा और आपका घर आपका ध्यान खींचेगा। पिताजी को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और घर का माहौल ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


मंसूरपुर में एंबुलेंस चालक की पिटाई कर कोरोना पॉजिटिव मरीज को ले गए


मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर क्षेत्र में आज शाम एक कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को जिला महिला चिकित्सालय से बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज लेकर जा रही एम्बुलेंस के चालक व परिचालक के साथ 3 लोगों ने मारपीट की और कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को अपने साथ ले गए। 


मारपीट के दौरान व्यक्तियों के द्वारा एम्बुलेन्स पायलट का मोबाइल तोड़ एम्बुलेंस का फ्रंट का ग्लास भी तोड़ डाला। 


एम्बुलेंस चालक के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 को दी गयी,जिसके पश्चात घटनास्थल पर 112 की टीम पहुंची। घटना के संबंध में पीड़ित एम्बुलेन्स चालक ने थाना मंसूरपुर पर अभियुक्तों पर कार्यवाही को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।


बढती उम्र में ये करेंगे तो रहेंगे फिट

 


  *यदि आप 60 वर्ष से अधिक हैं,तो यह हैल्थपोस्ट आपके लिए है-*


*अ-दो चीजें चैक करते रहो-*


1-अपना बी०पी०(2)अपना ब्लडशुगर लेवल।


*ब-अपने भोजन में 3 चीजें कम करें*-


1-नमक (2) चीनी (3) स्टार्च वाली वस्तुएं।


*स- अपने भोजन में 4चीजें बढ़ायें*-


1-हरी सब्जियां (2) बीन्स (3)फल(4) सूखे मेवे (प्रोटीन)।


*द-तीन बातों को भूलने की आवश्यकता*-


1-अपनी उम्र(2)अपना भूतकाल (3) अपनी इच्छाएं।


*य-आपके पास 4 चीजें होनी चाहिए, यह मायने नहीं रखता है कि आप कमजोर हैं या मजबूत-*


1-मित्र,जो आपसे वास्तविक प्यार करें (2)आपकी फिक्र(care) करने वाला परिवार(3) सकारात्मक सोच (4)घर में अपना कक्ष।


*र-5 चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक-*


1-नियमित अंतराल पर व्रत(2) मुस्कराहट/हंसी (3) टहलना/व्यायाम/प्राणायाम (4)वजन में कमी(5) सामाजिक/परोपकारी कार्य।


 


*ल- 6 बातें आपको नहीं करनी हैं-*


1-तीव्र भूख लगने तक खाने की प्रतीक्षा।


2-तीव्र प्यास लगने तक पानी पीने की प्रतीक्षा।


3-तेज नींद न आने तक शैय्या पर जाने का इंतजार।


4-खूब थक न जाने तक आराम करने की प्रतीक्षा।


5-जब बीमार पड़ जाए ,तब मैडीकल चैक अप कराने की प्रतीक्षा।


6-जब तक समस्याओं से घिर न जाए, तब तक ईश्वर को याद करने की प्रतीक्षा।


अपना ख्याल रखें तथा उन्हें भी फारवर्ड करें, जिनके आप शुभचिंतक हैं। यदि आप इन्हें अपनायेंगे तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक होंगे, ऐसा मानना है।


सर सैयद के रास्ते पर चलने का अज्म लिया



मुजफ्फरनगर । मेरठ रोड स्थित एक होटल के सभागार में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जन्मदिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को एएमयू ओल्ड ब्वाॅयज एसोसिएशन की तरपफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम आयोजक एएमयू के पूर्व छात्र सलमान सईद एडवोकेट इस कार्यक्रम को पिछले कई वर्षो से प्रतिवर्ष आयोजित करते आ रहे है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा सदस्य एवं पूर्व गृह राज्यमंत्राी सईदुज्जमा ने की। कार्यक्रम में अजमलुरर्हमान ने सर सैयद के विचारों को रखा तथा उपस्थित लोगों से शिकायत भी रखी कि हम सर सैयद के मिशन को पूरा नहीं कर रहे है। खतौली से आये प्रोफेसर नसीर अहमद ने कहा कि देश की एकता के लिये जरूरी है कि हम सर सैयद के विचारों को फैलाये। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नसीर हैदर काजमी, उस्मान अली एडवोकेट, डाॅ. निशार त्यागी, डाॅ. अरशद इकबाल, रागिब नसीम, बाबू अकील अहमद, जाकिर प्रधन, डाॅ. कुंवर हसन, डाॅ. इकबाल तथा अमीर अंजुम मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अकील रहमान खान ने किया। आभार हाजी अकील अहमद ने जताया। क्रिएशन ग्रुप ने एएमयू का तराना पेश किया।


शहजाद मेंबर बने सपा के जिला सचिव


मुजफ्फरनगर । सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी द्वारा सभासद शहजाद  को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर शहजाद मेंबर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौक़े पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, असद पाशा, शमशाद, महेश बंसल पूर्व मंत्री,  शौकत अंसारी, साजिद हसन, नदीम राणा, मुखिया नूर हसन सलमान, सचिन अग्रवाल, संदीप पाल, टीटू पाल, शमशेर मलिक, नरेश विश्वकर्मा , हारून खान, सतेन्द्र सैनी, बॉबी सैफी, नौशाद रंगरेज, नईम प्रभारीी, लियाकत, नासिर राणा, डॉक्टर इसरार, अरशद मलिक, इरशाद फरीदीी,  सलमान,  अनवर मंसूरी, डा इंतजार, नफीस मंसूरी, शहजाद मंसूरी, साजिद मंसूरी, आरिफ मंसूरी, हाजी मुस्तकीम, फौजी शाहनवाज सलीम,  शौकीन   समीम, फूल मियां, शाहनवाज जैदी, अफरोज आलम जैदी, डॉक्टर सलीम, शौकीन अंसारी आदि मौजूद रहे। 


हर सप्ताह एक मरीज का मुफ्त आपरेशन करेंगे डॉक्टर पराग कांबोज


मुजफ्फरनगर । डॉ पराग (अनुपमा चैरिटेबल ट्रस्ट) प्रत्येक रविवार कैंप में एक निशुल्क ऑपरेशन करेंगे। 


इस क्रम में अनुपमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉक्टर पराग कांबोज के प्रेमपुरी स्थित अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 3 मरीजों का लॉटरी के माध्यम से लकी ड्रा ऑपरेशन के लिए निकाला गया। लकी ड्रा मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान द्वारा निकाला गया आज का लकी ड्रा जानीस्ता नामक मरीज का नाम निकलने पर उसका पूर्णतया ऑपरेशन निशुल्क डॉ० पराग कंबोज के द्वारा करना सुनिश्चित हुआ। डॉ पराग कांबोज के अस्पताल में प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद मरीजों का लाटरी के माध्यम से लकी ड्रा निकालकर एक मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा इस अवसर पर (महामंत्री) संजय गुप्ता (कोषाध्यक्ष) सतीश तायल (सदस्य व्यापार कल्याण बोर्ड) सचिन त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल) अरुण प्रताप सिंह, संदीप भारद्वाज जी, कुलदीप शर्मा जी, अमित, जॉनी, आशीष, सोनू, दीपा, नीना ,दीपक, कुलदीप, हुकुमचंद, सुमित आदि उपस्थित रहे।


डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत

मुज़फ्फरनगर । चरथावल कस्बे में एक महिला चिकित्सक की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत का आरोप लगाया गया है। 


महिला के पति ने चिकित्सक पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पति का आरोप है कि रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी चिकित्सक जल्द डिलीवरी का आश्वासन देती रही। डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाया जा रहा है। चरथावल के सीएचसी प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। फर्जी हॉस्पिटल की शिकायत मिलती है तो होगी कार्यवाही होगी।


कोरोना का आंकड़ा घटकर आज पहुंचा 13 पर

मुजफ्फरनगर ।


Date 18-10-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1790


 


आज पॉजिटिव-- 13


07 Rtpcr


04 Rapid antigen test 


02 pvt lab


= 13


-------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -37


टोटल डिस्चार्ज- 4966


टोटल एक्टिव केस- 452


बुढ़ाना में नवीन कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे नवीन कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आज जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना मंडल में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, क्षेत्रीय सहसंयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया और भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत "विचार परिवार" विषय पर व्याख्यान दिया।


इस अवसर पर मुख्य रुप से बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी , जिला मंत्री सुशील त्यागी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा , मंडल महामंत्री अनुज कुमार जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सैनी,भाजपा नेता एवं नामित सभासद  रामनरेश ठाकुर,नामित सभासद श्री कुलदीप बागड़ी , जिलापंचायत सदस्य  रामनाथ ठाकुर , राजेश संगल, श्रीमती सीमा मालिक मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व मंडल अध्यक्ष  नरेन्दर राजपुर ,अवनीश चौधरी जिला पंचायत सदस्यआदि उपस्थित रहे।


देखा बादलों को धरती से पानी खींचने का अजब नजारा

https://youtu.be/85SHTxUmDtU


दरभंगा । हस्त नक्षत्र चढ़ते हुए देखना एक अनूठा नजारा है ।हमलोग बचपन मे सुनते थे कि उस नक्षत्र में बड़े बड़े तालाब और नदियों से हाथी के सूंड की तरह बादल पानी खींचता है। इसीलिये इसे हस्त नक्षत्र बोला जाता है।उस समय हमारे बुजुर्ग इस दृश्य का जिक्र भी करते थे कि उसने पानी खींचते हुए देखा है। परंतु आज की तरह मोबाइल नहीं होता था कि उस दॄश्य को रिकॉर्ड किया जाए। लेकिन अब ये दृश्य रिकॉर्ड हो गया है। दावा किया गया है कि भागलपुर में ये दॄश्य देखा गया।


राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत


मुजफ्फरनगर। पाल धर्मशाला में जुनैद रऊफ अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता मे राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिए हुए छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।


 प्रथम पुरुस्कार अनमोल कुमार को लैपटॉप तथा द्वितीय पुरस्कार इकरा परवीन को टच मोबाइल एवं तृतीय पुरस्कार पिंकी को टेबलेट पुरस्कार दिया गया।


 अन्य अभ्यर्थियों को स्कूल बैग, फाइल कवर , कॉफी मग ,एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में समस्त छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कुल 100 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। 


शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने पुरस्कार वितरित करते हुए सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब देश के भविष्य है आगे देश को आप सबको ही संभालना है इसलिए मेहनत से पढ़ें तथा ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी करें । इससे आप का दिमाग विस्तृत एवं विकसित होगा तथा राष्ट्रीय विकसित मस्तिष्क होगा शहर अध्यक्ष ने राजीव गांधी के प्रधान व्यक्तित्व काल की योजनाएं बताई युवाओं को मत देने के अधिकार ,पंचायती राज, ग्राम स्वराज आदि के बारे में विचार व्यक्त किए* मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी सत्य संयम बुरहान सैनी के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन मतलूब अली ने किया। 


*कार्यक्रम में तारिक़ कुरैशी पूर्व जिलाध्यक्ष, सतीश गर्ग पूर्व शहर अध्यक्ष,इसरार सैफी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, राहुल भारद्वाज जिलाध्यक्ष सेवादल, ज़फ़र महमूद पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक,सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक, मुकेश चौहान शहर अध्यक्ष सेवादल,अहसन जमीर,अजय चौधरी, अनीता ठाकुर, धीरज महेश्वरी, राजेंद्र पाल (बिल्लू),पं प्रहलाद कौशिक, काजी सुल्तान, इकराम पहलवान, कमल मित्तल,अब्दुल्ला काजी, रिजवान, नवनीत सिंघल,रीना जैन,शारिक चौहान,नफीस,यश बंसल, शंशाक पाल आदि उपस्थित रहे। 


सडक पर रेत रोडी डाली तो खैर नहीं


मुज़फ्फरनगर। शहर में प्रदूषण रेड जोन में जाने के बाद प्रदूषण को रोकने व कम करने के दृष्टिगत भोपा रोड पर उपजिलाधिकारी अजय अम्बष्ट ने नगरपालिका टीम के साथ सफाई कराई। साथ ही सड़क पर रेत व रोड़ी बेचने वाले को तत्काल सड़क से रेत हटाने के निर्देश दिए। रेत हटवाकर उनसे ही पानी का छिड़काव भी कराया गया। दोबारा सड़क पर रेत पाया गया तो जुर्माना भी लगाया जाएगा, साथ मे सामग्री जब्त कर ली जाएगी।


महिला कानूनों का आन-लाईन प्रशिक्षण दिया


मुजफ्फरनगर । मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला स्तर पर लैंगिक समानता हेतु, घरेलू हिंसा तथा दहेज प्रतिषेध संबंधी कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव हेतु वेबिनाॅर/बैठक का आयोजन, जिसमें अनेक छात्राओं एवं किसी भी महिला द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। समस्त विकास खण्ड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी के सहयोग से सखी सहेली व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर के साथ मिलकर गोष्ठिया आयोजित की गयी। इसी प्रकार के कार्यक्रम आंगनबाडी कार्यकत्रियों अपनी सहयोगिनियों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये। कार्यक्रम के पूर्व ही दिनांक 17.10.2020 को जनपद की सभी आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं आशा को महिला संबंधी कानूनों, योजनाओं एवं मुद्दों के प्रति आनलाईन प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्मौहम्मद मुशफेकीन एवं महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौहान द्वारा प्रदान किया गया। नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान 17.10.2020 से प्रारम्भ होकर 180 दिन के उपरांत दिनांक 22.04.2021 को समाप्त होगा। मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 17.10.2020 से दिनांक 25.10.2020 नार सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन इत्यादि के प्रति वृहद जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।


लद्दाख में चीनी मिसाइलों की गूंज से सीमा पर तनाव


नई दिल्ली। चीन की एक और गंदी हरकत से सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सीमा के काफी नजदीक मिसाइलों और रॉकेट लॉचर से बार-बार गोले दागे जाने की वजह से लद्दाख के पहाड़ हिल उठे। ऐसे में भारत ने इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 


चीन की इन करतूतों को देखते हुए बताया जा रहा है कि चीन के इस युद्धाभ्यास के पीछे का उद्देश्य भारत पर मनो​वैज्ञानिक दबाव बनाने को बताया जा रहा है। साथ ही चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स का दावा है कि इस अभ्यास में 90 प्रतिशत नए हथियारों का इस्‍तेमाल किया गया है।


चीनी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि यह अभ्‍यास चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तिब्‍बत थिएटर कमांड की तरफ से किया गया। चीन द्वारा ये युद्धाभ्यास 4700 मीटर की ऊंचाई पर किया जा रहा है।


चीन के इस अभ्‍यास का ग्‍लोबल टाइम्‍स ने एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चीनी सेना अंधेरे में हमला बोलती है और ड्रोन विमानों की मदद से हमला बोलती है। साथ ही इस वीडियो में चीनी सेना एक पूरे पहाड़ी इलाके को तबाह करती हुई नजर आ रही है। 


इसी कड़ी में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पर बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों की तैनाती दोनों पूर्व में हुए समझौतों के बिल्कुल विपरीत है।


सनातन संस्कृति व बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी: मनीष चौधरी

 मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक क्षेत्र के गांव जट नंगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक मनीष चौधरी ने हिन्दुत्व को बचाने व धर्म के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा व बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा और विभिन्न जातियों में न बंटकर केवल हिंदुत्व की रक्षा के लिए भगवा झंडे के नीचे आना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने बच्चों को अपनी महान संस्कृति व हिंदू धर्म के महान योद्धाओं के बारे में बताना होगा और उनके मार्ग का अनुसरण करना होगा, तभी हिंदुत्व की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के प्रति धर्म विरोधी ताकतों द्वारा साजिश रची जा रही है और धर्म को कमजोर करने के लिए लव जिहाद चलाया जा रहा है, हिंदू धर्म की बहन बेटियों को अच्छे संस्कार देने होंगे और उन्हें बचपन से ही अपने धर्म के बारे में बताना होगा । स्कूल, कॉलेज जाने वाली अपनी बहन बेटियों की दूसरे धर्म की सहेलियों के बारे में भी जानकारी जरूरी है, यहीं से लव जिहाद की शुरुआत होती है, इसलिए बेहद चौकन्ना और सावधान रहना जरूरी है। अपने देश व समाज के साथ-साथ धर्म की रक्षा करने के लिए युवाओं को अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्य में लगाना होगा और गलत संगत, नशाखोरी से दूर रहना होगा, तभी हमारा समाज, देश व धर्म बचेगा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी ने कहा कि हम सबको जातियों से अलग हटकर सनातन धर्म को मानना चाहिए, क्योंकि धर्म से ऊंची कोई जाति नहीं होती। सोनू बजरंगी ने कहा कि बेटियों को रानी झांसी की तरह शेरनियां बनाना चाहिए। कार्यक्रम में हिंदू संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश पालीवाल, मनोज पाटिल, पवन मित्तल, प्रमोद मलिक, विक्की चावला, ऋषभ जैन ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी, जिला महामंत्री सतेन्द्र एडवोकेट, सोनू बजरंगी, अंकित सैनी, गौतम बजरंगी, राहुल कश्यप, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, सुमित, मांगेराम, दीपांशु, शेखर, बालेंद्र, संजय, राजकुमार, कार्तिक, राजीव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


जियो का 4 जी नेटवर्क फेल, अब 5 हजार में 5 जी फोन देने की तैयारी


नई दिल्ली। रिलायंस जियो का 4 जी नेटवर्क भले ही फेल हो, कंपनी 5,000 रुपये से कम कीमत में 5जी स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। आगे बिक्री बढ़ने पर इसकी कीमत घटाकर 2500-3000 हजार रुपये तक की जाएगी। हालांकि 5 जी अभी अप्रैल से पहले आने की संभावना नहीं है। 


कंपनी इस पहल के तहत वर्तमान में 2जी कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले 20-30 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं को लुभाने की कोशिश करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘‘जियो उपकरण की कीमत 5,000 रुपये से कम रखना चाहती है। जब हम बिक्री बढ़ा लेंगे, तो इसकी कीमत 2,500-3,000 रुपये हो सकती है।’’


रिलायंस जियो ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। इस समय भारत में मिलने वाले 5जी स्मार्टफोन की कीमत 27,000 रुपये से शुरू है। जियो भारत में उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त में 4जी मोबाइल फोन पेश करने वाली पहली कंपनी। इसके तहत जियो फोन के लिए 1,500 रुपये देने थे, जो बाद में वापस हो सकते थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 43वीं वार्षिक आम बैठक में भारत को 2जी मुक्त बनाने की बात कही थी और एक सस्ते 5जी स्मार्टफोन की जरूरत पर जोर दिया था। कंपनी अपने 5जी नेटवर्क उपकरण पर भी काम कर रही है और उसने दूरसंचार विभाग से इन उत्पादों के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए कहा है। सरकार ने अभी रिलायंस जियो के अनुरोध पर फैसला नहीं किया है। इस समय भारत में 5जी सेवाएं नहीं हैं और सरकार ने 5जी तकनीक के परीक्षण के लिए दूरसंचार परिचालकों को स्पेक्ट्रम आवंटित नहीं किया है।


पूर्व सैनिकों ने संजीव बालियान का स्वागत कर मांग पत्र सौंपा


मुजफ्फरनगर। गांव ढिंडावली में मेरठ मंडल की भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान रहे । कार्यक्रम आयोजकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। 


इस सभा में मेरठ मुजफ्फरनगर शामली बागपत बुलंदशहर आदि जिलों के सभी पूर्व सैनिक उपस्थित रहे वही उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड में पूर्व सैनिक सेवारत है। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिरोही ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक की ओर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के समक्ष पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर अपनी मांगे रखी। वहीं संबंधित मांगों के लिए केंद्रीयमंत्री को ज्ञापन सौपा गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिरोही व वीरेंद्र सिंह जयप्रकाश बलदेव सिंह आदि ने अपने पूर्व सैनिकों के भलाई के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस सभा में अध्यक्ष त्रिलोक उपाध्यक्ष बलजोर एवं वीपी सिंह कृष्ण वीर मुकेश कुमार मनीष कुमार जितेंद्र नीरज प्रवीण पूर्व सैनिक सहित कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।


गाड़ियों से बैटरे चुराने वाले गिरोह के दो बदमाश दबोचे


मुजफ्फरनगर । शामली बस स्टेंड चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने गाड़ियों के बैटरे चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दस बैटरे भी बरामद किए हैं। 


पुलिस ने बताया की चौकी क्षेत्र के नई आबादी ढाल क्षेत्र शामली स्टैंड से दो ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है जो खड़ी गाड़ियों से उनके बैटरे चुराया करते थे । पुलिस ने बताया की शातिर बदमाश मिलकर दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों से रोड पर खडी गाडियों से बैट्री चोरी लिया करते थे। पकड़े गए शातिर चोरों के नाम शहजाद पुत्र मौहम्मद दिलशाद निवासी मौहल्ला किदवईनगर व फकीरा उर्फ जुल्फकार पुत्र सुबेद्दीन निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर बताए गए हैं।


पकड़े गए चोरों से 10 चोरी की गयी कार की बैट्री व 02 छुरी, 02 मास्टर चाबी, 02 मोबाईल फोन आदि बरामद किए गए हैं।


एक्सिस बैंक में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । एक्सिस बैंक में चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। 


थाना बुढाना पुलिस ने 17 अक्तूबर को रात्रि में एक्सिस बैंक भसाना ब्रांच में अज्ञात बदमाशों द्वारा नकबजनी कर चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड 03 बदमाशों को मदीनपुर - सुल्तानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शिवा उर्फ काले पुत्र हरिदास निवासी ग्राम बिराल थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, अजय पुत्र ओमसिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना और सनी पुत्र रोहताश निवासी ग्राम गढी बहादरपुर थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर हैं। उनके पास 03 तमंचे मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 लोहे का गेंदाला(बेलचा) और बैंक से चोरी किये गये- 02 कीबोर्ड व 08 प्रिंटर कार्टेज मिले हैं।


मिलावटी कुट्टू का आटा खाकर 40 बीमार

रुड़की । मिलावटी कुट्टु का आटा खाने से शनिवार देर रात 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी अस्पताल पहुंचे। 


शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।  सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 


व्यापारियों ने सीओ सिटी को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी से मिला,एवं उनके साथ बैठक का आयोजन कर उनको व्यापारियों के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया गया। सी ओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा भी व्यापारियों को अपराधिक घटनाओं से बचने के लिए जरूरी बातें बताई गई,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं पदाधिकारियों द्वारा सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। 



बैठक में संगठन के सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीण जैन,पवन वर्मा, शिव कुमार सिंघल, विजय कुच्छल, उदित किंगर, भानु प्रताप,विकास मल्होत्रा,निश्चिंत मित्तल,कार्तिक गोयल,पवन अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बेटियों के साथ अब मार्शल आर्ट की ताकत



मुज़फ्फरनगर। जनपद में अब तक बहन-बेटियों के साथ छेडछाड मनचलों की खैर नही। पुलिस लाईन में आज महिलाओं व बेटियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वह ऐसे मनचलों को सबक सिखा सके।


महिलाओं की सुरक्षा हेतु आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से महिलाओं/बालिकाओं एवं पुलिस लाईन्स में नियुक्त महिला आरक्षीयों और पुलिस लाईन व थानों पर निवास कर रहे अधिकारी/कर्मचारीगण के बच्चो एवं महिलाओं’ को रिजर्व पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हे दूसरों से अपने आप को बचाने एवं अन्य की सुरक्षा हेतु जूडों-करांटे, सामने वाले के वार से बचने के तरीके आदि सिखाये गये। जनपद पुलिस द्वारा सभी जनपदवासियों से नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान किए जाने की अपील की गई है।


खतौली थाना क्षेत्र में कबाड़ी ने पत्नी को गोली से उड़ाया


मुजफ्फरनगर l कबाड़ी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दिन निकलते ही गोली से उड़ा दिया l


पुलिस सूत्रों के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर कबाड़ी का कारोबार करने वाले फिरोज ने अपनी पत्नी खुशनुमा को मामूली विवाद पर गोली मार दी l इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी l मुजफ्फरनगर शहर के मौहल्ला खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलाम की लड़की खुशनुमा का निकाह 14 साल पहले बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। खुशनुमा के दो बच्चे महक और साकिर भी हैं।


रविवार सुबह घर पर ही उसके पति ने खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए  उन्होंने  हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।


भीड़ का आया परिणाम, जयंत चौधरी हुए कोरोंना पॉजिटिव

नई दिल्ली l राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी द्वारा तीन बड़ी रैली करने के बाद भीड़ के संपर्क में आए l जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव हो गए l जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी l


जानिए नवरात्र में क्यों जलाते हैं अखंड जोत


नवरात्र में क्यों जलाते हैं अखंड ज्योतपावन


नवरात्र में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां चंद्रघंटा का रूप बहुत सौम्य है। मां का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां के मस्तक में घंटे का आकार का अर्द्धचंद्र है, इसलिए मां को चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है।


मां को लाल रंग के फूल अर्पित करें। मां की उपासना करते समय मंदिर की घंटी अवश्य बजाएं। घंटे की ध्वनि से मां अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं। मां को मखाने की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मां की आराधना से अहंकार नष्ट हो जाता है। मां की आराधना से घर-परिवार में शांति आती है। तृतीय नवरात्र पर लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। मां को गाय का दुग्ध अर्पित करने से दुखों से मुक्ति मिलती है। माता चंद्रघंटा को शहद का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मां की आराधना से सभी कष्टों का निवारण होता है। मां सौभाग्य, शांति और वैभव प्रदान करती हैं। मां का उपासक निर्भय हो जाता है। मां चंद्रघंटा के भक्त जहां भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं।


नवरात्र यानि नौ दिनों तक चलने वाली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ ही इस पावन पर्व पर कई घरों में घटस्थापना होती है, तो कई जगह अखंड ज्योत का विधान है। शक्ति की आराधना करने वाले जातक अखंड ज्योति जलाकर माँ दुर्गा की साधना करते हैं। अखंड ज्योति अर्थात ऐसी ज्योति जो खंडित न हो। अखंड ज्योत पूरे नौ दिनों तक अखंड रहनी चाहिए यानी जलती रहनी चाहिए। अंखड दीप को विधिवत मत्रोच्चार से प्रज्जवलित करना चाहिए। नवरात्री में कई नियमो का पालन किया जाता है।


 *अखंड ज्योत का महत्व* 


नवरात्री में अखंड ज्योत का बहुत महत्व होता है। इसका बुझना अशुभ माना जाता है। जहा भी ये अखंड ज्योत जलाई जाती है वहा पर किसी न किसी की उपस्थिति जरुरी होती इसे सूना छोड़ कर नहीं जाते है। अखंड ज्योत में दीपक की लौ बांये से दांये की तरफ जलनी चाहिए। इस प्रकार का जलता हुआ दीपक आर्थिक प्राप्‍ति का सूचक होता है। दीपक का ताप दीपक से 4 अंगुल चारों ओर अनुभव होना चाहिए, इससे दीपक भाग्योदय का सूचक होता है। जिस दीपक की लौ सोने के समान रंग वाली हो वह दीपक आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा कराता है एवं व्यवसाय में तरक्की का सन्देश देता है।


निरंन्तर १ वर्ष तक अंखड ज्योति जलने से हर प्रकार की खुशियों की बौछार होती है। ऐसा दीपक वास्तु दोष, क्लेश, तनाव, गरीबी आदि सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करता है। अगर आपकी अखंड ज्योति बिना किसी कारण के स्वयं बुझ जाए तो इसे अशुभ माना जाता। दीपक में बार-बार बत्ती नहीं बदलनी चाहिए। दीपक से दीपक जलाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रोग में वृद्ध‍ि होती है, मांगलिक कार्यो में बाधायें आती हैं। संकल्प लेकर किए अनुष्‍ठान या साधना में अखंड ज्योति जलाने का प्रावधान है। अखंड ज्योति में घी डालने या फिर उसमें कुछ भी बदलाव का काम साधक को ही करना चाहिए, अन्य किसी व्यक्ति से नहीं करवाना चाहिए।


अंखड ज्योत स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा


दरअसल ऐसा माना जाता है कि मां के सामने अंखड ज्योति जलाने से उस घर में हमेशा से मां की कृपा रहती हैं। नवरात्र में अंखड दीप जलाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है क्योंकि घी और कपूर की महक से इंसान की श्वास और नर्वस सिस्टम बढ़िया रहता है। नवरात्र में अखंड दीप जलाने से मां कभी अपने भक्तों से नाराज नहीं होती हैं। नवरात्र में अखंड ज्योति से पूजा स्थल पर कभी भी अनाप-शनाप चीजों का साया नहीं पड़ता है। नवरात्र में घी या तेल का अखंड दीप जलाने से दिमाग में कभी भी नकारात्मक सोच हावी नहीं होती है और चित्त खुश और शांत रहता है। घर में सुगंधित दीपक की महक चित्त शांत रखता है जिसके चलते घर में झगड़े नहीं होते, वातावरण शांत रहता है।


प्रयागराज : संगम में स्नान करने पर देना होगा शुल्क

प्रयागराज l संगम पर स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब रकम अदा करनी होगी। छावनी परिषद बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलेगा। प्रवेश शुल्क लेने के बाद उन्हें पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी। छावनी परिषद ने शनिवार को इसका टेंडर जारी किया है।


छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में ही संगम क्षेत्र में बैरियर लगाने को लेकर निर्णय लिया गया था। छावनी परिषद ने अपनी आय बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया था। छावनी परिषद की ओर से बड़े हनुमान मंदिर और रामघाट चौराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। चार पहिया वाहनों में सवार लोग यहां प्रवेश शुल्क देने के बाद ही आगे जा पाएंगे। माघ मेले एवं स्नान के अन्य दिनों में इससे अच्छी आमदनी होने की उम्मीद जताई जा रही है। छावनी परिषद पूर्व में भी संगम पर पार्किंग शुल्क वसूल चुका है।


बुलंदशहर में लेन देन को लेकर नाबालिग छात्र की हत्या

बुलंदशहर l निकटवर्ती गांव महमदपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नाबालिग छात्र की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान छात्र के सिर में गंभीर चोट पहुंची और उसने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार गांव महमदपुर निवासी महेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सुमित 9वीं कक्षा का छात्र था। स्कूल बंद होने के कारण इन दिनों सुमित द्वारा गांव में ही परचून की दुकान करता था। गांव के ही एक युवक ने सुमित से कुछ रुपये ले रखे थे। इन रुपयों के लेनदेन के विवाद में शनिवार सुबह को सुमित और आरोपी युवक के मध्य कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष द्वारा गाली-गलौच करते हुए सुमित से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सुमित के सिर में गहरी चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गया।


घायल सुमित को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने गांव में आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी, किंतु वह फरार मिला। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुमित के पिता महेंद्र सिंह अहमदाबाद में काम करते हैं। उनके रात तक अहमदाबाद से बुलंदशहर आने की उम्मीद है, जबकि मृतक की मां बीमार रहती है।


आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 अक्टूबर 2020

 


 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 05:27 तक तत्पश्चात तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 08:52 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - प्रीति शाम 05:13 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:42 से शाम 06:08 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:36* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:10* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दरिद्रता दूर करने के लिए विशेष मंत्र* 🌷


🙏🏻 *' नवरात्रियों में एक मंत्र जप करें ........ये मंत्र वेद व्यास जी भगवान ने कहा है ....इससे श्रेष्ट अर्थ की प्राप्ति हो जाती है......दरिद्रता दूर हो जाती है । "ॐ श्रीं ह्रीं क्लिं ऐं कमल वसिन्ये स्वाहा"*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


नवरात्रों में विशेष कर


इस मंत्र का जप करते रहे


'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' 


 


इस मंत्र को सिद्ध कर जपने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और पीडाएं अपने आप दूर होने लगती है, समाज में मान -सम्मान मिलने के साथ घर में घन -लक्ष्मी की वृद्धि होने लगती हैं ।


🌷 *नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र* 🌷


👉🏻 *नवरात्रि के दिनों में ' ॐ श्रीं ॐ ' का जप करें ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विद्यार्थी के लिए* 🌷


🔥 *नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।*


🙏🏻 💐🙏🏻


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


मेष 


आज का दिन बिजनेस में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। आपको खुद मालूम नहीं चलेगा कि कैसे आपको इतना अच्छा दिन देखने को मिला। नौकरी पेशा लोग भी आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। थोड़े खर्चे तो होंगे लेकिन, आपको सुख देंगे। मन में धार्मिक विचार भी बहुतायत से आएंगे। मंदिर जाने का मन करेगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है या आप बुखार की चपेट में आ सकते हैं। निजी जीवन में खुशियां बरकरार रहेंग


वृष 


आज का दिन आपके विरोधियों के नाम रहेगा। वो आपको कुछ परेशान कर रहे हैं और आज आप उनके बारे में ही काफी सोचेंगे। आज घर की जरूरतों पर काफी खर्च भी होगा, जिससे आज कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन को समय देने की जरूरत है। बहुत समय से आपने अपने घर में उस तल्लीनता के साथ समय नहीं दिया, जिसकी आवश्यकता होती है। आज घर वालों के साथ बैठें, जीवन साथी के साथ बैठें और उनसे बातचीत करें। काम को लेकर स्थितियां बेहद अच्छी हैं।


मिथुन 


प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में काफी गंभीरता दिखाएंगे और आप और आपके प्रिय के बीच जो कुछ भी बातें चल रही हैं, उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज आपसी समझदारी के दम पर आगे बढ़ेगा और जीवन साथी अपने ऑफिस में कुछ लाभ मिलने से हर्षित होंगे। आपको अपने काम में खूब मजा आएगा और आपकी पद वृद्धि हो सकती है। आज आपको पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।


कर्क 


आज पारिवारिक जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा, इसलिए अपने काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव नजरअंदाज करेंगे। आपकी मां जी किसी समस्या से पीड़ित हो सकती हैं, इसलिए उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। आपकी उम्मीदों को पंख लगेंगे और आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की पूरी तैयारी करेंगे। नौकरी पेशा लोग अपने काम में अच्छा परफॉर्म करेंगे। निजी जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी लेकिन, आपको अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ना है।


सिंह 


आज ट्रैवलिंग में समय बीतेगा। कुछ पुराने दोस्तों को साथ लेकर भी जा सकते हैं। यात्रा में कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट अपडेट करने का मौका मिलेगा, जिससे मन काफी खुश होगा। आज बहुत कैजुअल तरीके से जीवन जिएंगे। किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं होगी। निजी जीवन भी आपको खुशियां देगा। चाहे आप शादीशुदा हों या किसी से प्रेम करते हों, आज आपको अपने साथी से पूरा प्रेम दिखेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या 


आज आपका बातचीत करने का तरीका लोगों की समझ से थोड़ा परे हो सकता है, इसलिए सोच समझकर समझ कर बोलें, कहीं बात का बतंगड़ ना बन जाए। खर्चे दोनों हाथों से खुलकर करेंगे, जिससे जेब ढीली हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी भी जरूर रखें। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपके काम बनेंगे। अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आज कुछ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आपसी झगड़े का शिकार हो सकते हैं।


तुला 


किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस बना रहेगा। यह काम करें या ना करें, यह आपको बड़ा परेशान करेगा। खासतौर से जीवन साथी के साथ कोई बात शेयर करना चाहें तो बिना ज्यादा सोच विचार करे, शेयर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे और अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी हो सकती है। आज का अधिकांश समय आप अपने काम में बिताएंगे लेकिन, सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं।


वृश्चिक 


खर्चे ही खर्चे आज आपको परेशान करके रखेंगे। चाहे आपकी निजी जीवन की बातें हों या प्रोफेशनल जीवन की, आज आपका दिमाग काफी व्यस्त रहने वाला है। बहुत सारी प्राथमिकताएं एक साथ सामने होंगी और उनमें से आपको यह सोचना होगा कि पहले किस पर ध्यान दिया जाए। निजी जीवन को सुधारने के लिए आपको थोड़ा वक्त देना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से से परेशान हो सकते हैं जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपका मन थोड़ा भ्रमित हो सकता है, इसलिए अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें।


धनु 


मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। ग्रहों की स्थिति आपको आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनाएगी और आपके पास कई जगह से रुका हुआ पैसा भी आ सकता है। आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और काम को लेकर आप की स्थिति बेहद अच्छी होगी। आपके बॉस आपकी कार्यकुशलता की सराहना करते नहीं थकेंगे। निजी जीवन को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा। चाहे आप प्रेम जीवन में हों या गृहस्थ जीवन में, आज आपके साथी का सहयोग और प्रेम आपका दिल जीत लेगा। परिवार में किसी की बिगड़ती सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है


मकर 


मन में गंभीर विचार लेकर आज आप अपने ऑफिस जाएंगे। वहां किसी से झगड़े की नौबत आ सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें और लो प्रोफाइल रहकर काम करें, जिससे हल्का महसूस होगा। आप का साहस उच्च शिखर पर होगा और आप बिजनेस में भी कोई बड़ा रिस्क लेने से नहीं हटेंगे। आज आपके परिवार के किसी छोटे सदस्य को किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा और इससे बाहर निकलने के लिए आपको उनकी मदद करनी होगी। खर्चों पर हल्का हाथ रखें।


कुंभ 


आज लंबी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बन सकती है। यह यात्रा किसी खास उद्देश्य से होगी। गृहस्थ जीवन में आज का दिन बड़ा रोमांटिक होने वाला है जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी करने की बात आगे बढ़ाएंगे और उन्हें सफलता भी मिल सकती है। मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से बचाएं क्योंकि इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार महसूस होगा। गैर कानूनी कामों से दूर रहें।


मीन 


ससुराल के लोग आपसे मिलने को लालायित रहेंगे और आज उनसे मिलने का मौका मिलेगा। बहुत बातें होंगी और दिन बहुत बढ़िया जाएगा। अपने काम को लेकर आप काफी सतर्क रहेंगे और कोशिश करेंगे कि बारीक से बारीक काम को भी बहुत आसानी से कर पाएं। आपका साहस आज चरम पर होगा, इसलिए बिजनेस में भी नया रिस्क ले सकते हैं। निजी जीवन में स्वयं के क्रोध को नियंत्रण में रखने से बिगड़ी हुई बात भी बन जाएगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 


 


आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

एलियन की तरह हवा में उडते आयरनमैन ने नोएडा में मचाया हड़कंप

https://youtu.be/jLdpBp0XwHw


ग्रेटर नोएडा। इलाके के भट्टा-पारसौल गांव में लोगों को एलियन जैसी चीज उड़ती हुई दिखी। ये बात इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने इकट्ठा हो गए। आयरनमैन काफी देर हवा में उडता रहा। बाद में वो चीज जाकर झाड़ियों में गिरी। इस दौरान किसी की हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हो रही थी। वहीं कुछ लोगों ने फोन से इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो लेकिन उस अजीब सी चीज के पास जाने से सब डर रहे थे। बाद में जब लोग वहां पहुंचे तो एलियन की जगह वो गुब्बारा निकला।


पुलिस के मुताबिक आयरन मैन का गुब्बार किसी ने उड़ा दिया था, जिसकी लंबाई भी अच्छी-खासी थी। हवा के साथ ये गुब्बार भट्टा-पारसौल गांव में आकर पहुंचा। लाल रंग के इंसान जैसे दिखने वाले गुब्बारे को दूर से देखकर कोई कुछ समझ नहीं पाया। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि इलाके में एलियंस दिखे हैं। जिसके बाद सब इकट्ठा हो गए। बाद में ये गुब्बार खुद ही झाड़ियों में गिर गया। जब पुलिस की टीम ने पास जाकर जांच की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली


महाराजा अग्रसेन जयंती पर कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया

मुजफ्फरनगर । महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष पर कुष्ठ आश्रम मुजफ्फरनगर मे फल आदि वितरण किया गया। 




 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई मुजफ्फरनगर के द्वारा महाराज अग्रसेन भगवान की जयंती के अवसर पर कुष्ठ आश्रम रुड़की रोड पर आश्रम में रहने वाले परिवारों को फल और बच्चों को टॉफी बिस्कुट आदि का वितरण किया गया संस्था के अध्यक्ष राहुल गोयल, महासचिव शिशु कांत गर्ग एड.,पवन बंसल, ललित अग्रवाल भारती, जोगिंदर गोयल एड.,संजय बंसल, सुरेश चंद गोयल, अनिल तायल, रिशु गुप्ता, गौरव गुप्ता छपार, संजय राजवंशी, अमित गोयल नावला, प्रवीण गुप्ता इस आयोजन में रहे कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी सदस्यों ने प्रसन्न मुद्रा में महाराज अग्रसेन जी के जयकारे लगाए व अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों को जयंती पर याद रखने पर धन्यवाद दिया अध्यक्ष राहुल गोयल, शिशु कांत गर्ग एड.,ललित अग्रवाल आदि सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर मैं दर्शन लाभ प्राप्त किया साथ में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डाला और महाराज अग्रसेन जी और माता माधवी जी का आशीर्वाद वैश्य समाज के परिवारों पर सदैव बना रहे मंदिर में प्रार्थना की और सभी पदाधिकारियों ने जयंती के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी


गन्ने की पात्ती खेतों में जलेगी या बीडीओ के दफ्तर में : चौ. नरेश टिकैत


सिसौली । सिसौली स्थित किसान भवन पर आज काफी वर्षों के बाद शुरू हुई मासिक पंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 24 साल के बाद पिछले माह17 सितंबर से शुरू हुई दूसरी मासिक पंचायत किसान भवन स्थित न्याय भूमि पर आयोजित की गई । दूर दराज से पहुँचे किसान यूनियन के पदाधिकारीयों व किसानों ने पंचायत में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जयकारे लगाते हुए महेंद्र सिंह टिकैत के साथ आंदोलनों की यादे मंच के माध्यम से किसानो के साथ साझा की।जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि प्रशासन ने समझ लिया है कि भारतीय किसान यूनियन कुछ नही कर सकती, इसका कारण ये है कि भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन हुए लंबे समय हो गया है। उन्होंने कहा कि गन्ने की पत्ती खेत मे ही जलेगी या फिर बी डी ओ के ऑफिस में जलेगी । भूमि अधिग्रहण , किसान विरोधी अध्यादेश आदि को लेकर जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी । भाकियु राष्टीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार का जिद्दी रवैया है, ये अपने गलत फैसले वापस लेने को तैयार नही है ।चाहे वो बिजली की समस्या हो या किसान विरोधी विधयेक , सरकार इन पर पुनर्विचार नहीं कर रही है। चौधरी टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है ।आपस के मतभेद भुलाकर सरकार से लंबी लड़ाई की तैयारी करे । यूनियन के पदाधिकारी गांव -गांव जाकर संपर्क करे व अनुशासन पर विशेष ध्यान दे।


पंचायत में युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह , चौधरी ओमपाल सिंह भौरा कला, नीटू दुलहरा , तनुज चौधरी , ठाकुर कुशलबीर सिंह ,विशाल , नाजिम , अभिजीत आदि लोग शामिल रहे ।


कैसा मिशन शक्ति मेरठ में 15 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

मेरठ । इधर मिशन शक्ति चल रहा था, उधर शनिवार शाम को एक सनसनीखेज वारदात में टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार किशोरी की हालत गंभीर है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना शुक्रवार शाम पांच से सवा सात बजे के बीच हुई। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लड़की एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह एक कॉलेज में कराटे सीखने जाती है। वहां उसकी जान-पहचान कराटे सीख रहे सीनियर खिलाड़ी से हुई। परिजनों के अनुसार, छात्रा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कराटे सीखने निकली। डाउन टाउन रेस्टोरेंट के पास सीनियर खिलाड़ी अपनी कार लेकर मिला। कराटे स्कूल चलने की बात कहकर उसने छात्रा की स्कूटी वहीं खड़ी करा दी और उसे कार में बैठा लिया। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसे शंभूनगर गुरुद्वारे के पास एक सुनसान गली में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर कार में दुष्कर्म किया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी थाना रेलवे रोड को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। उधर, आरोपी पुलकित का कहना है कि वह भाजपा और गोरक्षा सेवा समिति से जुड़ा हुआ है।


छात्रा से कार में हैवानियत हुई। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी कार को देखकर दंग रह गई। कार की दोनों सीटें खून से सनी हुई थीं। जिस वक्त छात्रा घर पहुंची तो उसके कपड़े भी खून से सने हुए थे। बदहवास हालत उसके साथ हुई हैवानियत को बयां कर रही थी। दरिंदगी के करीब 15 घंटे बाद छात्रा कुछ बताने की स्थिति में आई। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा एक कॉलेज स्थित इंस्टीट्यूट में कराटे सीखने जाती है। वहां उसकी मुलाकात 20 वर्षीय पुलकित सैनी से हो जाती है, जो उसका सीनियर खिलाड़ी है। एफआईआर के अनुसार, छात्रा शुक्रवार शाम पांच बजे कराटे सीखने स्कूटी से घर से निकली। रास्ते में रेस्टोरेंट के बाहर पुलकित कार लेकर मौजूद मिला। पुलकित ने ऑफर किया कि कार से चलते हैं। पुलकित ने छात्रा की स्कूटी उसी रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी करा दी। सीसीटीवी फुटेज से इसकी तस्दीक भी हुई है। 


पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने टीपीनगर थाने में पहुंचकर घटना में प्रयुक्त कार की छानबीन की। कुछ फिंगर प्रिंट उठाए। कार की सीट पर जो खून के निशान मिले, उनके सैंपल लिए हैं।


रेप मामले में एसएसपी ने कहा है कि आरोपी का किसी पार्टी से संबंध नहीं है। उसने कार पर गलत ढंग से स्टीकर लगाया हुआ था। इसकी भी अलग से जांच की जा रही है।


बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग टली


 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 19 अक्तूबर से प्रस्तावित काउंसलिंग टल गई है। 


लखनऊ विश्वविद्यालय ने शनिवार को यह आदेश जारी करते हुए काउंसलिंग को टालने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अन्तिम वर्ष की मार्कशीट की अनिवार्यता निर्धारित की गई है। कई ऐसे राज्य विश्वविद्यालय हैं जिन्होंने अभी तक परीक्षा के नतीजे जारी ही नहीं किए हैं। 


इसके चलते अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। उनकी ओर से भी लगातार इस काउंसलिंग को टालने की मांग उठाई जा रही है। इससे पहले यह काउंसलिंग सितम्बर के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित थी। उस दौरान भी कई विश्वविद्यालयों में अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं न कराए जाने के कारण इसे टाल दिया गया था। इस काउंसलिंग के माध्यम से बीएड की दो लाख से ज्यादा सीटों पर प्रवेश होने हैं।


शामली में विवाद के निपटारे को हुई पंचायत में खूनी संघर्ष ,महिलाओं सहित आठ घायल

शामली। विवाद के निपटारे के लिए ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हो रही पंचायत में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया गया है कि क्षेत्र के गांव नंगलाराई में दोनों पक्षों के विवाद के निपटारे के लिए ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से वार्ता चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष के लोगो द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। हमले के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनमें जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष के मोमिना पत्नी सत्तार, गय्यूर पुत्र नानू, शाहिद पुत्र मुस्तकीम, इनाम पुत्र शरीफ, इस्तिखार पुत्र इकबाल तथा दूसरे पक्ष के याकूब पुत्र बदलू, वसीम पुत्र आरिफ और मुश्ताक पुत्र नवाबू घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक पक्ष के याकूब, वसीम व मुश्ताक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उधर, दूसरे पक्ष के घायलों का भी उपचार कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा देर रात भी दूसरे पक्ष पर हमला व पथराव किया गया था, जिसमें कई चोटिल भी हुए थे।


युवक की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। आज थाना रामराज क्षेत्र में कृषि फार्म पर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रामराज थाना क्षेत्र के गांव जीवनपुरी कृषि फार्म पर खेतों से लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के मुताबिक अंकित पुत्र पवन उम्र करीब 28 वर्ष थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा का निवासी है। वर्तमान में अंकित का रामराज थाना क्षेत्र के गांव जीवनपुरी में कृषि फार्म है। अंकित के परिजन गांव में ही रहते है जबकि अंकित गांव जीवनपुरी में अपना मकान बना रहा है। शुक्रवार की देर रात किसान अंकित अपनी बाइक से गांव के फार्म पर अपना खाना लेने गया हुआ था। खाना लेने के बाद करीब दस बजे वह बाइक से वापस गांव जीवनपुरी लौट रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने अंकित की पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना का उस समय पता चला जब गांव के अन्य किसान शनिवार की सुबह के समय अपने खेतों पर कार्य करने जा रहे थे। किसानों ने अंकित का शव रास्ते के लहूलुहान अवस्था मे देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दिन निकलते ही हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुची और आसपास के लोगो से पूछताछ की लेकिन घटना का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटनास्थल पर सीओ जानसठ शकील अहमद भी पहुच गए और वहा मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी पहुच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मोहित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 3.21 लाख ठगे

मुजफ्फरनगर । चरथावल के गांव दूधली के दो युवकों ने अपने रिश्तेदारों से मिलकर अपने ही गांव के दो युवकों को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर 3.21 लाख रुपये की ठगी कर ली और अपने गांव से फरार हो गए। ठगी के शिकार युवक ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली निवासी शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के देशपाल ,हरफूल व सुंदर उसे व उसके साथी सुरेंदर व कुलदीप को ट्रेक्टर दिलवाने के लिए अपने रिश्तेदार राखी पुत्र पाल्ला नकुड़ जिला सहारनपुर के घर ले गए। वहां राखी का रिश्तेदार धवल निवासी दभेदी थाना झिंझाना भी था इन्होंने अपने रिश्तेदारों से मिलिभगतकर कोल्ड ड्रिंक्स में कोई नशीला पदार्थ पिला कर हमारे तीन लाख इक्कीस हजार रुपये, मोबाइल धोखाधड़ी करके लूट लिए। पीड़ित ने चरथावल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने तीन चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद बुढ़ाना एसएसआई सस्पेंड

मुजफ्फरनगर । सोशल मीडिया पर एसएसआई बुढ़ाना के लेन-देन को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने एसएसआई को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गयी है। 


ज्ञात रहे कि शुक्रवार शाम बुढाना थाने के एसएसआई रहे जितेन्द्र यादव एक वायरल वीडियो में एसएसआई एक पक्ष के खिलाफ चार्जशीट लगाने की धमकी देते नजर आए। वायरल हुए वीडियो में एसएसआई को दोनों पक्ष पैसे देने की बात कर रहे है। वहीं कुछ पैसे कम देने पर एसएसआई ने एक पक्ष को धमकी देकर चार्जशीट लगाने की बात कही है। शुक्रवार शाम यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढाना थाने के एसएसआई जितेन्द्र यादव को सस्पेंड कर दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से एसआई मदन सिंह बिष्ट को एसएसआई बुढाना बनाया गया है।


केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नहीं थे हेलीकॉप्टर में मौजूद

पटना l इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है, आज की शाम केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर तारों से टकरा गया। चॉपर के विंग्स के तारों से टकराने की जोरदार आवाज हुई।


 केंद्रीय मंत्री की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ वो चॉपर में मौजूद नहीं थे। रविशंकर ऑफिस की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया गया कि केन्द्रीय मंत्री को लेकर जाते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सही नहीं है। वह बिल्कुल् सुरक्षित हैं। केन्द्रीय मंत्री को लेकर जा रहे हेलॉकॉप्टर के ब्लेड वहां पर लगे फेंस में टकरा गए, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। उनमें मौजूद सभी वहां से निकल चुके हैं और सभी सुरक्षित हैं।   


वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू हो गई है। बता दें कि अभी पटना एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है।


एक सप्ताह बाद प्रेमी का शव भी गंग नहर से बरामद

मुजफ्फरनगर । भोपा के पास प्रेमिका के साथ बेलड़ा पुल से गंगनहर में कूदे युवक का भी शव गंगनहर से मिल गया है। पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकाला। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। युवती का शव भी जौली गंगनहर मिल गया था।


भोपा थाना क्षेत्र के बेलड़ा गंगनहर के पुल से गत 10 अक्टूबर की अपराहन बाइक सवार युवक युवती बाइक की सीट पर मोबाइल रखकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर गंगनहर में कूदे गए थे। जिसके बाद से परिजन व पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगनहर में उनकी तलाश कर रहे थे। बीते बुधवार की रात्रि में जौली गंगनहर पुल के पास से युवती का शव मिल गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया और लापता युवक का शव भी आज मिल गया।


डेंगू का बढ़ा प्रकोप, जिले में एक और युवक की मौत

मुजफ्फरनगर l कोरोना के साथ-साथ डेंगू बुखार भी अब अपनी चरम सीमा पर आता दिखाई दे रहा है l


 पिछले कुछ दिनों पूर्व गांव जोली निवासी एक महिला की मौत हुई थी l वही आज भोपा थाना क्षेत्र के मोरना ब्लॉक में डेंगू से दूसरी मौत हो गई है l मोरना के निकटवर्ती गांव इलाहाबास निवासी 31 वर्ष सुनील की डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई है l जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा साथ ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है l


श्रीराम काॅलेज बीएससी कृषि विज्ञान का रिजल्ट रहा उत्कृष्ट

मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीएससी कृषि विज्ञान के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रहा उत्तम, महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। 


चौधरी चरण सिहं विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा बी0एस0सी0 कृषि विज्ञान के प्रथम व तृत्तीय सेमेस्टर परीक्षा दिसम्बर 2019 का परिणाम घोषित किया गया जिसमें श्रीराम काॅलेज के छात्रो का परीक्षाफल उत्तम रहा।  बी0एस0सी0 कृषि विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में यश मलिक ने प्रथम स्थान (73.71 प्रतिशत), वंश धामा ने द्वितीय स्थान (64.85 प्रतिशत) एवं विवेक धामा व अरूण कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान (60.85 प्रतिशत) प्राप्त किया। वंही तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान अनुप सिंह, द्वितीय स्थान शुभम शर्मा व तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।


     श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने छात्रों के उज्जवल भविषय की कामना करते हुए उन्हे शुभाशीष प्रदान किया।  श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष वयक्त करते हुए कहा है कि यह सभी के सयुक्त प्रयासों से सम्भव हो पाया है। शिक्षकों ने जहाँ छात्र को अपनी ओर से सर्वोत्तम शिक्षा दी, वही छात्रों के कठिन परिश्रम ने उसे एक अच्छे परिणाम में परिवर्तित किया, जिस पर आज श्रीराम कॉलेज गौरवान्तित महसूस कर रहा है।


श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेरयमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम, डीन श्री निशान्त राठी एवं डॉ0 विनित शर्मा ने सभी मेघावी छात्रों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के कम्प्यूटर संकाय के डीन निशान्त राठी, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनित शर्मा तथा कृषि विभाग के शिक्षकगण डॉ0 के0एस0 बर्मन, राहुल नैन, आबिद अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


राशि के अनुसार करिये नवरात्र पूजा, मिलेगा इच्छित लाभ


नवरात्र में राशि के अनुसार पूजा कर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। 


मेष-  मेष राशि वाले प्रात:काल रुद्राष्टक के 11 पाठ करें।


वृषभ- वृषभ राशि वाले प्रात:काल देवी-कवच का पाठ करें। 


मिथुन- मिथुन राशि वाले प्रात:काल गणपति-अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 


कर्क- कर्क राशि वाले गौरी-जी की आराधना करें। 


सिंह- सिंह राशि वाले आदित्य-ह्रदय-स्तोत्र के 11 पाठ करें। 


कन्या- कन्या राशि वाले गायत्री-मंत्र जाप करें। 


तुला- तुला राशि वाले श्री-सूक्तम का पाठ करें। 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले मंगला-स्तोत्र का पाठ करें। 


धनु- धनु राशि वाले साई-चरित्र का पाठ करें। 


मकर- मकर राशि वाले हनुमान चालीसा के 11 पाठ नौ दिन करें।


एक लाख रुपये उड़ाने वाली शातिर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । जेब काट कर एक लाख रुपये निकालने वाली अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 


थाना सिविल लाईन इलाके में थानाक्षेत्र नई मण्डी निवासी नरेन्द्र अग्रवाल बैंक से रुपये निकालकर ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहे थे। ई-रिक्शा में वादी के साथ एक अज्ञात महिला भी बैठी थी जिसने मौका देखकर वादी की जेब काटकर 01 लाख रुपये निकाल लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।


थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्ता रौशनी पत्नी लाली निवासी हापुड पुल के नीचे थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ है। उसके पास से 42 हजार रुपये नकद व 01 ब्लेड बरामद किए गए।


अभिभावकों की सहमति से ही छात्रों को बुलाया जाए: संयुक्त शिक्षा निदेशक


मुजफ्फरनगर । मिशन शक्ति , नई शिक्षा नीति व पठन पाठन पुनः आरम्भ होने आदि विषयों पर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया।


लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य विद्यालय परिसर में और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए पठन पाठन सुवव्यस्थित रूप में कराए, विद्यालय में एक स्वस्थ व भयमुक्त वातावरण बच्चों को दे। अभिभावकों से मिलकर ऐसे कार्य करे जिससे बच्चों की भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित हो । सयुंक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर आर पी शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य अपने विद्यालय में अभिभावक की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही छात्र छात्राओं को प्रवेश दे , प्रत्येक बालक , अध्यापक व कर्मचारी की थर्मल स्केनिंग कराए, किसी भी परिस्थिति में गेट पर टॉयलेट आदि स्थानों पर बच्चे एकत्र ना हो । जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय गजेन्द्र कुमार द्वारा उपस्थित सभी प्रधानाचार्यो को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई गई,उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सिर्फ शिक्षित बनाना ही नही बल्कि उनको आत्मनिर्भर बनाना व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है । उन्होंने पठन पाठन पुनः आरम्भ करने को ले कर शासन के निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यलयों का निरीक्षण कर लिया गया है ।प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने नई शिक्षा नीति चर्चा करते हुए कहा कि शासन द्वारा डिजिटल अन्तर को कम करने के लिए विद्यालयों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव व संचालन डॉ विकास कुमार ने किया ।प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, शिव कुमार यादव , विजय शर्मा,जितेंद्र वर्मा, राकेश कुमार, विनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।


डीएम के नेतृत्व में निकला महिला शक्ति जागरण कैंडल मार्च

मुजफ्फरनगर । मिशन शक्ति व नारी सशक्तिकरण महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए डीएम ने पैदल कैंडल मार्च निकाला।


जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक स्थित तुलसी पार्क पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए तुलसी पार्क पहुंचकर महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाकर कैंडल जलाई। वहीं से कैंडल लेकर पैदल मार्च करते हुए शिव चौक ,झांसी की रानी, टाउन हॉल, सदर बाजार, चर्च, जिला परिषद रॉड, कचहरी रोड होते हुए कचहरी के अंदर प्रवेश कर अपने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर कैंडल मार्च का समापन किया। इस क्रम में उनके साथ सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार ,एसडीएम अजय अम्बष्ट, ईओ नगरपालिका विनय मणि त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि और मुजफ्फरनगर के व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व सामाजिक ओर हिन्दू संघटन सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष लगातार पैदल कैंडल मार्च करते हुए कचहरी पहुंचे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सभी का आभार प्रकट किया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए व महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया आज सुबह से ही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक, उद्घाटन,पैदल केंडल मार्च बिना रुके बिना थके कर रही है दिन ढलते ही कैंडल मार्च निकाल कर उन्होंने एक नया संदेश दिया है। महिला चाहे तो अपने बलबूते कुछ भी कर सकती है आज जनपद मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी को डेढ़ साल होने को आए हैं इन डेढ सालों में लगातार जिलाधिकारी द्वारा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए भी नए आयाम गठित किए हैं। उन्होंने महिला को संदेश दिया है कि आप किसी भी संकट में अकेली नहीं है। मुजफ्फरनगर का पुलिस प्रशासन उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है जिलाधिकारी की बात का कैंडल मार्च में उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर समर्थन किया।


लिबर्टी के निकट लेडीज टाप 10 ब्रांड श्री का मुहूर्त संपन्न



मुजफ्फरनगर । आज प्रथम नवरात्र पर नई मंडी निकट लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम के लेडीज वियर का टॉप 10 ब्रांड श्री का महूर्त आज बड़े धूमधाम के साथ कोविड के नियमो का पालन करते हुए हुआ ।


टॉप 10 ब्रांड श्री का उदघाटन रोटरी क्लब विशाल के चार्टर सेक्रेटरी सी ए पवन कुमार गोयल व चार्टर प्रेजिडेंट रोटेरियन श्री शरद जैन ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्य्क्ष रो0 प्रदीप गोयल, रो0 मनोज गर्ग, रो0 नवीन सिंघल, श्री प्रवीण गोयल, धुर्व गोयल, अनमोल अग्रवाल, सीमा गोयल, राजेश गोयल, श्वेता गोयल, साधना गोयल, आयुष गोयल, रानी गोयल, पायल गोयल, वंशिका गोयल, प्राप्ति गोयल, राघव, शरण्या, परीना गर्ग, पारुल सिंघल, गौरी सिंघल, रीना जैन, और रो0 पवन कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे ।


श्री ब्रांड के स्टोर मैनेजर श्री दीपक व असिस्टेंट मैनेजर श्री शुभम ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया व ब्रांड के बारे में विस्तृत जानकारी व इसकी खूबियां बताई और बताया कि लेडीज वियर का एक मात्र टॉप टेन ब्रांड *श्री* सभी लेडीज की पहुच में उनके बजट में बहुत अच्छी पोशाकें उपलब्ध कराता है । 


इस अवसर पर महूर्त डिस्काउंट भी दिया गया ।


श्री रामलीला कमेटी नई मंडी में हुआ रामायण पाठ शुरू


मुजफ्फरनगर l श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मैं इस वर्ष कोरोनावायरस महामारी होने के कारण श्री रामलीला का मंचन स्थगित किया गया है श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री अशोक गर्ग ने बताया इस वर्ष श्री राम लीला का मंचन नहीं होगा कमेटी ने निर्णय लिया था की विद्वान पंडित के द्वारा रामलीला प्रांगण में श्री रामायण जी का पाठ प्रतिदिन 3:00 से 6:00 बजे तक हुआ करेगा उसी क्रम में आज रामलीला प्रांगण में विद्वान पंडित के द्वारा श्री रामायण जी का पाठ शुरू किया गया यह पाठ दशहरे तक चलेगा।रोज़ाना साय 6:00 बजे आरती होगी ।आज रामलीला के पाठ में संजय मित्तल अध्यक्ष अशोक गर्ग मंत्री आदित्य भरतिया कोषाध्यक्ष बृजगोपाल छारीय उपाध्यक्ष राजेंद्र काठी कुलदीप शर्मा राजकुमार अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।


पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन नारी कार्यक्रम का नगर पालिका ने किया आगाज किया गया। 


शहर की ह्र्दयस्थली शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में आज नगर पालिका प्रभारी वह एसडीएम अजय अम्बष्ट व अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी द्वारा नारी सम्मान में तुलसी पार्क में रंगोली बनवा कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में एसडीएम व इओ ने नारी सुरक्षा को लेकर सभी को जागरूक किया और जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए परिजन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और संस्कृति के बारे में बताएं जिससे महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं ना घटें।  यह कार्यक्रम लगातार आज पहले नवरात्र से शुभारंभ होकर नवरात्रि के आखिरी दिन 25 तारीख को समापन बड़े धूमधाम से होगा। अधिकारियों ने सभी को नारी सुरक्षा के प्रति हाथ उठाकर शपथ दिलवाई।


कार्यक्रम में एसडीएम अजय अम्बष्ट, ईओ विनय मणि त्रिपाठी, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल , खंड शिक्षा अधिकारी सविता डबराल, सभासद मनोज वर्मा , सभासद राजीव शर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी व जनसमूह मौजूद रहा।


छपार के पास भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

मुज़फ्फरनगर। छपार थानाक्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 


पुलिस के मुताबिक हरिद्वार से आ रही वरना कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में पेड़ से टकरा गई। कार सवार चार युवकों में से दो युवक मौके पर मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया है। रेई के पास हादसे के शिकार युवक गुडग़ांव के निवासी हैं। 


डीएम सेल्वा कुमारी जे ने दिया महिला सुरक्षा जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण का आगाज करते हुए सभी को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 


 जिला पंचायत सभागार में आज जिला प्रोबेशन विभाग व परियोजना विभाग के स्वयं सहायता समूह को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और उन्हें उनके वजूद और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपने परिवार के साथ साथ दूसरे लोगों को भी नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक करें और उन्हें उनके अधिकार बताएं घर परिवार में बच्चों को अच्छी संस्कृति के साथ साथ अच्छी पढ़ाई लिखाई भी दे और गलत कार्यों के लिए भी रोके टोकें। वही जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सभागार में उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा के प्रति शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, डूडा अधिकारी संदीप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुस्फेकिंन, महिला थाना इंचार्ज मोनिका चौहान सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...