रविवार, 13 सितंबर 2020

मेरठ बागपत शराबकांड के आरोपियों पर होगी रासुका के तहत कार्यवाही

लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ व बागपत में हुए जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इन दोनों जिलों में जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हुई है।


आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने बताया कि उनके विभाग से संयुक्त आबकारी आयुक्त स्तर के अधिकारी के साथ लखनऊ से टीम भेजी गयी है जो पूरे मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब बागपत में पांच और मेरठ में दो लोगों की मौत शराब पीने से होने के मामले प्रकाश में आए हैं।


उधर दो दिन पहले राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस द्वारा अवैध देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने और करीब 75 लाख रूपए मूल्य की नाजायज शराब बरामद किए जाने और मेरठ व बागपत में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों इस के ताजा मामले से भी आबकारी विभाग की अवैध शराब बनाने और बेचने तथा शराब माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने के जिम्मेदार प्रवर्तन दस्तों की सक्रियता पर भी सवाल उठ गए हैं।


विभाग में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की धरपकड़ के लिए कहने को स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स भी है मगर इसके पास न तो अपना कोई खुफियातंत्र है न ही आधुनिक सर्विलांस की कोई सुविधा। फील्ड में शराब माफिया पर छापेमारी व धरपकड़ के लिए इस फोर्स के पास जरूरत के मुताबिक वाहन भी नहीं हैं।


राजधानी में सरकार की नाक के नीचे अवैध शराब की फैक्ट्री और भारी बरामदगी के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग के अफसरों ने लखनऊ सहित आसपास के अन्य जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को सतर्क किया है। साथ ही प्रवर्तन दस्तों व स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स की भी प्रभावी सक्रियता सुनिश्चत करने को कहा गया है।


उधर, शराब व बीयर के फुटकर विक्रेताओं के संगठन शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने राजधानी लखनऊ में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली महिला आईपीएस अधिकारी डीसीपी चारू निगम को सम्मानित किया है। 


छह और आइएएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ । यूपी में शनिवार देर रात छह आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया । सरकार ने बीती देर रात बांदा और कौशांबी के डीएम को हटा कर इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी।


अमित कुमार सिंह विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम अब जिलाधिकारी कौशांबी होंगे। मनीष वर्मा जिलाधिकारी कौशांबी से विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाए गए हैं। आनंद कुमार सिंह विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से जिलाधिकारी बांदा के पद पर तैनात किए गए हैं। अमित सिंह बंसल जिलाधिकारी बांदा से जिलाधिकारी मऊ बनाए गए हैं। कल मऊ के डीएम बनाए गए राजेश पांडे का तबादला निरस्त कर उन्हें कल प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। नेहा शर्मा विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग से एसीईओ नोएडा के पद पर तैनात की गई हैं


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर ऐम्स में भर्ती

नयी दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब 11 बजे दूसरी बार एम्स में भर्ती किए गए हैं । 


 पिछले महीने भी गृहमंत्री कोरोना के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती हुए थे। इसके बाद 12 दिन बाद उनको छुट्टी मिल गई थी। हालांकि, उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 


गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किए गए थे। अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में चला था। 


शनिवार, 12 सितंबर 2020

जिले में कोरोना से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल में आज मुजफ्फरनगर के 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।


इनमें मोहल्ला आबकारी जिला मुजफ्फरनगर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णापुरी कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी 45 वर्षीय महिला, नयी मंडी मुजफ्फरनगर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति व सिसौली जिला मेरठ निवासी 65 वर्षीया महिला शामिल हैं।


आज का पंचांग तथा राशिफल 13 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 13 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 


(अंग्रेजी वर्ष से 57 वर्ष अधिक होता है)


⛅ *शक संवत - 1942*


(अंग्रेजी वर्ष से 78वर्ष कम होता हैं)


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - एकादशी 14 सितम्बर प्रातः 03:16 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 04:33 तक तत्पश्चात पुष्य*


⛅ *योग - वरीयान् शाम 04:02 तक तत्पश्चात परिघ*


⛅ *सूर्योदय - 06:26* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:41* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अलग अलग क्षेत्रो में अंतर होता है)


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण -इंदिरा एकादशी, एकादशी का श्राद्ध, रविपुष्यामृत योग (शाम 04:34 से 14 सितम्बर सूर्योदय तक)*


 💥 *विशेष - रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


अगर प्रॉपर्टी नही बिक रही हो तो ये उपाय करे।


सोमवार को बाजार से तीन झाड़ू खरीद कर लाये । मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र होकर घर के आसपास के किसी मंदिर में जाकर तीनों झाड़ू को चुपचाप रख आएं । इस उपाय को करने के बाद आपका मकान या प्रॉपर्टी जल्दी ही बिक जाएगी


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


💥 *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *इंदिरा एकादशी* 🌷


🙏🏻 *इंदिरा एकादशी व्रत से बड़े – बड़े पापों का नाश हो जाता है | यह नीच योनियों में पड़े हुए पितरों को भी सद्गति देनेवाली है | इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है | - पद्म पुराण*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷


🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*


*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷


🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷


🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*


🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


दुर्भाग्य बदलने के लिए सर्व पितृ अमावस्या के ये उपाय, जरूर करें


छत पर जलाएं चौमुखा दीप**


मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए चौमुखा दीपक रखें। यह दीपक सूर्यास्त के बाद घर की छत पर रखें और ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा में हो। 


देशी घी का जलाएं दीपक


सर्व पितृ अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।


चीटियों को खिलाएं यह भोजन


सर्व पितृ अमावस्या पर काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।


 


पंचक


 


28 सितंबर  09:41 सुबह से  3 अक्तूबर  08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


पूर्णिमा


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में आ पक्ष में आ जाएंगी। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार मन में आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है  काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनावपूर्ण है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। मन में अच्छे विचार आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।


वृष 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रयास करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा गुस्सा दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बाद बढ़िया है। घंटों बातें करके मन को हल्का करेंगे।


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोपहर बाद स्थितियां और ज्यादा अच्छी हो जाएंगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती समझदारी से खुश होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।


कर्क 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताएं दोपहर बाद कम हो जाएंगी। खुद के बारे में सोचेंगे। कुछ जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों की कोई दिली इच्छा पूरी हो सकती है।


सिंह 


आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपका बर्ताव बाधा पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।


कन्या 


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।


तुला 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिख सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने अलग ही मूड में होंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव खत्म होगा। आज जीवन साथी के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को इंजॉय करेंगे।


धनु 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से परेशान हो सकते हैं।


मकर 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा जीवन बहुत ही खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को बहुत अच्छे से बिताएंगे। आप अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं।


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।


मीन 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। उनके साथ रोमांस का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपका अनुभव आपके काम आएगा। इनकम अच्छी होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


 


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु  पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं


द्वारिकापुरी में चलता मिला हुक्का बार, पांच युवक गिरफ्तार, संचालक फरार

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक यादव के आदेश पर पुलिस ने आज नशीले पदार्थों को पकडने हेतु छापेमारी अभियान चलाया l इस दौरान शहर में एक हुक्का बार चलते हुए पकड़ा गया l पुलिस की छापेमारी कि सूचना जैसे ही हुक्का बार के मालिक को मिली वह मौके से फरार हो गया l


पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी स्थित चस्का मस्का रेस्तरां में बझेडी निवासी एक युवक जिसका नाम हसीब कई दिनों से हुक्का बार चला रहा था l जिसमें बड़े घरानों के युवक हुक्के का मजा उठाने के लिए आते थे l जैसे ही पुलिस को द्वारकापुरी में हुक्का बार की भनक लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की मौके से 5 हुक्के और कई तरह के फ्लावर बरामद किए गए साथ ही हुक्का बार में हुक्के का मजा ले रहे हैं पांच युवकों को गिरफ्तार किया l जबकि हुक्का बार का संचालक मौक़े से फरार हो गया l


रेलवे स्टेशन के सामने होटल मालिक पर अज्ञात युवकों ने किया लाठी डंडों से हमला

मुजफ्फरनगर l रेलवे स्टेशन रोड स्थित सतीश होटल के मालिक पर अज्ञात युवकों ने हॉकी लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया l


मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सतीश होटल पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से वार कर होटल के मालिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया l पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर वारदात की  तफ्तीश की  तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया l जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है


प्रदेश में कई जिलाधिकारी एवं एसएसपी बने मुख्यमंत्री की आँख की चुभन, तबादलों की तैयारी

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का असर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के एक साथ सात जिलों के डीएम को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डालकर यह साफ संकेत दे दिया गया है कि गड़बड़ी छवि वाले आईएएस अफसरों को महत्वपूर्ण पदों पर नहीं रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पिछले दो-तीन सालों से एक ही जिले में जमे डीएम के कामों की समीक्षा की जा रही है। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही कई और जिलों के डीएम पर गाज गिर सकती है।


क्यों हटे जिलों के डीएम


शासन ने शुक्रवार की देर रात आठ जिलों के डीएम को हटाया। इसमें से सात जिलों के डीएम को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। सुलतानपुर व गाजीपुर में पल्स आक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीद घोटाले का खुलासा होने के बाद वहां के डीपीआरओ को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से इन दोनों जिलों के डीएम को हटाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। यही कारण है कि इन जिलों में तेज तर्रार अफसरों को डीएम बनाया गया है। संतकबीरनगर में बेहतर काम करने वाले रवीश गुप्ता को सुलतानपुर और एलडीए के सचिव मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर का डीएम बनाया गया।


बार्डर पर कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा उत्तराखंड में प्रवेश, जानिए जांच दरें


देहरादून । उत्तराखंड में सीमा पर कोरोना की जांच के बाद ही राज्य में प्रवेश मिलेगा। 


राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा है कि बाहर से राज्य में आने वाले लोग यदि बॉर्डर पर कोरोना जांच नहीं कराते हैं तो उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। राज्य के बॉर्डर पर कोरोना की एंटीजन (तत्काल) जांच के लिए लोगों को 800 से 850 रुपये तक खर्च करने होंगे, जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट 2400 रुपए में ही होंगे। 


सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि सीमा पर प्राइवेट लैब के सहयोग से जांच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाली एंटीजन जांच की दर 800 से 850 रुपये के आसपास होगी। इस संबंध में जिलाधिकारियों की ओर से रेट तय किए जाएंगे। नेगी ने बताया कि प्राइवेट लैब से बॉर्डर पर आरटीपीसीआर जांच कराने पर 2400 रुपये चुकाने होंगे।


सचिव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों की एंटीजन जांच प्राइवेट लैब 775 रुपये में कर रही हैं। इसके लिए कंपनियों की ओर से लैब को जगह और अन्य सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन प्राइवेट लैब को बॉर्डर पर जांच के इंतजाम खुद करने होंगे। ऐसे में जांच की दर थोड़ा अधिक हो सकती हैं।  


स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही निशुल्क एंटीजन जांच की सुविधा जारी रहेगी।


 


शहर की बहू ने छू लिया आसमान

मुज़फ्फरनगर। कहते हैं इरादा मजबूत हो तो कोई अडचन राह नहीं रोक सकती। शहर की बहू ऋतु सिरोही ने पीसीएस बनकर इसे साबित कर दिया। 


घर की जिम्मेदारी के साथ अपनी मेहनत के बल पर पीसीएस परीक्षा में सफल होने पर उन्हें बधाईयाँ मिल रही हैं। जिला पंचायत सदस्य अमीन नगर निवासी जोगेंद्र उर्फ़ काला के भतीजे अंकुश मान की पत्नी रितु सिरोही पीसीएस में चयनित हुई है, स्थानीय जानसठ रोड पर महावीर रॉयल अपार्टमेंट में अपने पति और एक बेटे के साथ रहने वाली ऋतु ने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए ये सफलता हासिल की है। अंकुश मान रेलवे रोड पर होटल वेलेंटाइन चलाते है। इस सफलता के बाद उनके घर और गांव में जश्न का माहौल बना है।




स्वामी अग्निवेश के निधन से भाकियू अध्यक्ष दुखी

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l स्वामी अग्निवेश जी के निधन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत  ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश का निधन भाकियू के लिए अपूरणीय क्षति है ।वैसे तो स्वामी अग्निवेश जी बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के अगवा माने जाते हैं, लेकिन किसान मुद्दों पर भी वह काफी उत्सुक रहते थे। भारतीय किसान यूनियन के उदय के दौर में सैकड़ों बार 17 तारीख को सिसौली में होने वाली किसान पंचायत में भाग लेते थे और चौधरी टिकैत साहब से किसानों पर गंभीर चर्चा करते थे। जब भी किसानों का कोई बड़ा आंदोलन दिल्ली में हुआ तो उपलब्धता के अनुसार उसमें हिस्सा लिया। वह व्यक्ति मुद्दों के प्रति गंभीर और चिंतन करने वाले थे। कुछ मुद्दों पर भाकियू की उनसे सहमति नहीं होती थी, लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय किसान यूनियन व चौधरी टिकैत साहब का रिश्ता हमेशा बहुत अच्छा रहा। किसान आंदोलन में भी उनका हमेशा योगदान रहा। ऐसे आंदोलनकारी व्यक्ति का अचानक चले जाना काफी कष्टदायक है। भाकियू उनके निधन से काफी दुखी है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उनको अपने चरणों में स्थान दे और इस महान योद्धा को दोबारा मनुष्य जीवन प्रदान करें जिससे समाज में उनकी कमी का एहसास ना हो भारतीय किसान यूनियन की ओर से स्वामी अग्निवेश जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि


 


पति की हत्या के बाद महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

फतेहपुर। उरई में तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 दिन पहले महिला कांस्टेबल के पति की हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि पति की हत्या से आहत महिला कांस्टेबल ने फांसी के फंदे में लटककर खुदकुशी कर ली। 


महिला कांस्टेबल ने प्रेम विवाह किया था। इसके चलते पिछले महीने 27 तारीख को महिला कांस्टेबल के परिजनों ने उसके पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। महिला कांस्टेबल ने युवक के प्रेम विवाह किया था। 


पति की हत्या के बाद महिला कांस्टेबल मृतक पति के ननिहाल आई हुई थी। गाजीपुर थाना क्षेत्र लोटहा गांव में उसकी ननिहाल है



खांडसारी एसोसिएशन की बैठक

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर । दी गुड़ खाण्डसारी एवं गेन मर्चेन्ट एसो. की एक मीटिंग एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सजय मित्तल व संचालन मंत्री श्यामसिंह सैनी ने किया। शनिवार को आयोजित मीटिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ व मंडी निदेशक जितेन्द्र प्रताप सिंह को पत्र लिखते हुए मांग की गई कि पूरे राज्य से मंडी शुल्क समाप्त कर दिया जायें । प्रदेश के आस - पास के राज्य में या तो मण्डी शुल्क है नहीं और कहीं राज्य में है तो उनकी दर बहुत कम है जिसकी वजह से यहां का व्यापार पड़ोसी राज्यों में चला जाता है । कर्नाटक सरकार ने भी अभी - अभी मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत से घटाकर 35 पैसा कर दिया है । जबकि सरकार ने प्रदेश में अभी तक दोहरी नीति अपनायी हुई है । केन्द्र सरकार के अध्यादेश 2020 कृषि उपज व्यापार एवं वाणज्यि के अनुसार मंडी में लाईसेंसी व्यापारियों को व्यापार करने पर मंडी शुल्क देना होगा। जबकि मंडी से बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों किसानों को मंडी शुल्क नहीं देना होगा। इसे प्रदेश सरकार ने ज्यों का त्यों लागू कर दिया है । इस कानून को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है । मीटिंग में सुरेन्द्र बंसल, श्यामसिंह सैनी, कृष्णचन्द मुंधड़ा, अरवन्दि गोयल, जितेन्द्र कुच्छल, संजीव गोयल, हरिशंकर मुंधड़ा, अशोक कुमार गोयल, रमेश कुमार सिंघल, अरूण खण्डेलवाल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, संजय मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, पुलकित गुप्ता, अनुज सिंघल, अंचित मत्तिल, श्याम सुन्दर बेड़िया, नितिन सिंघल, अमित जैन, मनीष चौधरी,स आदि उपस्थित रहे।


बसपा के नेता ने बेटी और दामाद को मारी गोली, प्रेम विवाह से थे नाराज

ऊधमसिंह नगर। बेटी के प्रेम विवाह से खफा बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने लाईसेंसी पिस्टल से बेटी और दामाद को गोली मार दी। पुलिस ने युवती के पिता, भाई और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


टांडा थाना क्षेत्र के गांव सैदनगर में यह घटना हुई । उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी विनोद कुमार गौतम बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। उनकी बेटी ने सैदनगर के प्रशांत से प्रेमविवाह कर लिया था, जिससे युवती का परिवार खफा है। प्रशांत बरेली पीएसी में ट्रेनिंग कर रहा है और घर आया हुआ था । बसपा नेता अपने पुत्र रविकांत गौतम और भाई महावीर गौतम समेत कई लोगों के साथ बेटी को लेने गया, लेकिन कामिनी वापस जाने को तैयार नहीं थी। इससे नाराज बसपा नेता ने बेटी और दामाद दोनों को लाईसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।


बसपा में जिया उर रहमान का बढ़ा कद, मिला सहारनपुर मंडल प्रभारी का पद

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l बसपा ने पांच विधान सभा प्रभारी घोषित किये गये l वरिष्ठ बसपा नेता जियाउर्रहमान को  नई जिम्मेदारी दी गई l


मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी जिला स्तरीय बैठक में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ को बड़ी जिमेदारिया सौंपी गई जिसमें जिला अध्यक्ष सतीश कुमार रिवी ने बताया कि जिला महावीर चौक कार्यालय पर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पचिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुदीन राईन व सेक्टर 1 के मंडल प्रभारी नरेश गौतम नेता प्रतिपक्ष आदि शामिल रहे जिसमे बसपा के लिए पूरी तरह समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता जिया उर्रहमान व तेजपाल सिंह को सहारनपुर मंडल प्रभारी बनाया गया वही मुजफ्फर नगर जिला अध्यक्ष के रूप में सतीश कुमार रवि व उपाधयक्ष नसीम अहमद बनाये गए इसके अतरिक्त कई दूसरे कार्यकर्ताओ को भी अलग अलग विधान सभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई बताते चले कि समाज सेवी व बसपा के कर्मठ नेता जिया उर्रहमान ने काफी समय से बसपा पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित किया हुआ है हर अच्छे बुरे दिनों में जिया उर्रहमान बसपा पार्टी के लिए डटे रहे उन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों जिम्मेदारियों का पूरी तरह निष्ठावान रहते हुए निर्वहा किया उसी से खुश हो कर पार्टी ने जिया उर्रहमान को मंडल प्रभारी के पद पर आसीन किया l


1 दिन की राहत के बाद जिले में आज फिर मिले 127 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । जिले में स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के भेजे गये 364 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। आज जिले में 127 कोरोना मरीज मिलने की पुश्टि हुई है। इनमें दो ट्रोनेट षो रैपिड ट्रेस्ट तथा 25 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुश्टि प्राईवेट लैब के जारिये हुई है। जनपद में 65 कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद कोरोना की एक्टिव संख्या 1075 हुई है। जनपद में आज कोरोना पॉजिटिव मिले है। उनमें गांधीनगर 3, मेघाखेड़ी 2, महावीर रैजीडेंसी से 1, पुंजापुर से 1, सुरेन्द्रनगर से 1, अलमासपुर से 2, षिवनगर कूकड़ा से 1, मोरना से 1, भोकरहेड़ी से 1, छछरौली से 2, कवाल जेल से 20, जानसठ से 1, मंसूरपुर से 1, भैंसी 1, मीरापुर दलपत से 1, सोंटा से 1, खतौली से 1, देवीदास से 1, नंगला पिथौरा से 6, बुढ़ाना से 1, सीओ बुढ़ाना कार्यालय से 3, दूधाहेड़ी चरथावल से 2, कूटसेरा से 1, भिस्सुखेड़ा से 1, चरथावल से 1, बसी से 1 तथा थाना ष्षाहपुर से 1 मरीज ष्षामिल है।


इसके अलावा ष्हर महावीर चौक से 1, साकेत से 1, गांधी कालौनी से 4, जाट कलौनी से 2, रामपुरी से 3, नई मंडी से 1, आनंद विहार से 4, पटेलनगर से 1, उत्तरी सिविल लाइन से 2, सरवट रोड से 1, आदर्ष कॉलोनी से 2, केषवपुरी से 1, प्रताप एनक्लेव से 1, भोपा रोड से 2, अग्रसैन विहार से 2, खालापार से 1 तथा जानसठ रोड से 1 मरीज मिला है। षहर के सदर बाजार से ट्रोनेट के जरिये 2, आदर्ष कॉलोनी से 1, मुजफ्फरनगर से 1, गांधी कॉलोनी से 1, नई मंडी से 3, आनंदपुरी से 1, मल्हूपुरा से 1, घेरखेती से 1, प्रेमविहार से 1, कृश्णापुरी से 1 आया है। कोरोना ने आज पूरे जिले में लगभग हर क्षेत्र पर हमला बोला है।


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-364


आज पॉजिटिव-- 127


00 Rtpcr


02 ट्रू नॉट


100 Rapid antigen test 


25 Pvt Lab


= 127


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -65


टोटल डिस्चार्ज- 2109


टोटल एक्टि केस- 1075


दूसरे दिन भी रालोद कार्यकर्ताओं का मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर कब्जा

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर।आज मन्सुरपुर में रालोद का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।


रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,संजय राठी जिला पंचायत सदस्य,विकास बालियान, सुधीर भारतीय, पंकज राठी,विशाल अहलावत आदि के नेतृत्व में लिया गया कि रालोद 14 सितंबर दिन सोमवार को आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। सोमवार को या तो किसान को उचित मुआवजा की घोषणा प्रशासनिक अधिकारी करेंगे या रेलवे प्लांट पर हो रहे सभी कार्य बंद करा दिए जाएंगे।


सिखेड़ा में गोली लगने से युवक घायल, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा क्षेत्र में खेत पर जाते समय एक युवक को आशु नामक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। 


गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय भेज दिया । युवक के पैर में लगी गोली लगी है। 


सूत्रों की माने तो हमलावरों से पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। सूचना के बाद सिखेड़ा पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को अस्पताल भेजा है।


रैपिड रेल के लिए डा संजीव बालियान को किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । रैपिड मेट्रो के मुजफ्फरनगर तक आने से आम जन में खुशी की लहर दौड़ गई है । रैपिड मेट्रो को मुजफ्फरनगर तक लाने के लिए डॉ० संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री का जनमानस ने उनके निवास पर पहुंचकर दिल से सम्मान किया । सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल के नेतृत्व में युवकों ने बड़ी संख्या में डॉ० संजीव बालियान को भगवे रंग की पगड़ी पहनाकर उनके कैबिनेट मंत्री बनने की प्रार्थना की ।


डॉ० संजीव बालियान के सम्मान उत्सव पर उपस्थित जन समूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए रैपिड मेट्रो मुजफ्फरनगर तक लाने के लिए धन्यवाद किया । इस मौके पर डॉ० संजीव बालियान ने अपने आधुनिक मुजफ्फरनगर बनाने के विचार को भी रैपिड मेट्रो के विचार से जोड़कर सबके सामने रखा ।


पहले जो रैपिड मेट्रो दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर तक बन रही थी वह अब 122 किलोमीटर तक बनेगी । जिस कारण मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक की दूरी 1 घंटा 30 मिनट में पूरी होगी । वह भी वातानुकूलित यात्रा होगी । जिससे कोई भी व्यक्ति अपना काम ट्रेन में बैठकर पूरा कर सकता है । साथ ही मुजफ्फरनगर अंतिम पड़ाव होने के कारण बड़ी वर्कशॉप भी बन सकती है एवं चहुमुंखी विकास के अनेकों रास्ते खुल जाएंगे । इस अवसर पर सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा लोग उपस्थित रहे । जिनमें मुख्य रुप से जितेंद्र त्यागी, को-ऑपरेटिव बैंक चैयरमेन सत्यपाल पाल, योगेश चौधरी, हरीश अहलावत, मनीष धीमान, जोगेंद्र हुड्डा, निकुंज सैनी आदि उपस्थित रहे ।


शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने नगरपालिका कर्मचारियों के वेतन और नौकरी को लेकर केंद्रीयमंत्री संजीव बालियान को ज्ञापन दिया।  


कामगार सेना के साथ मिलकर शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने नगरपालिका कर्मचारियों का एक मांग पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान को उनके आवास ए टू जेड कॉलोनी में दिया। इसमें नगरपालिका कर्मचारियों के समर्थन में शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यदि कर्मचारियों को नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा हटाया गया तो शिवसेना आंदोलन करने को मजबूर होगी। वही पिछला नगरपालिका कर्मचारियों का वेतन भी नगरपालिका पर बकाया है जिसे अभी तक नगरपालिका ने नही दिया क्योंकि यह कर्मचारी लॉकडाउन में भी किसी भी प्रकार के अपने जीवन की परवाह न करते हुए कार्य करते रहे। आज नगर पालिका ठेकेदार इन को हटाने की बात करता है। इसलिए यह शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि किसी का रोजगार छिन जाए वही केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने तुरंत समन्धित नगर निकाय प्रभारी एसडीएम अजय अम्बष्ट से फोन और बात कर नगरपालिका कर्मचारियों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर हल करने का आदेश दिया। नगरपालिका कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आपकी जायज बात सुनी जाएगी ओर उनका तुरंत हल होगा। वही सभी नगरपालिका कर्मचारी केंद्रीय मंत्री के आश्वासन से खुश नजर आए ओर उनके समर्थन में नारे बाजी की। 


तितावी में किसानों की समस्याओं के समाधान का संजीव बालियान ने दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर । तितावी थाना क्षेत्र के किसानों के बीच पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। 


पानीपत खटीमा मार्ग को लेकर चल रहे धरने पर किसानों की समस्याओं को सुनकर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सभी किसानों की भूमि का एक समान मुआवजा मिलेगा। तितावी मार्केट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 90℅ मार्ग बनने के बाद ही मार्केट तोड़ी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि किसानों के पेड़ों को लेकर दोबारा सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।



मसूरपुर में युवक का फांसी लगा मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका

मुजफ्फरनगर मंसूरपुर में आज एक व्यक्ति फांसी पर लटका मिला l युवक की प्रेमिका ने भी 2 दिन पहले जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी l


 मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की फांसी लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया  बताया जा रहा है कि उक्त युवक की प्रेमिका ने 2 दिन पूर्व जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी l युवक के परिजनों को ऑनर किलिंग की आशंका लग रही है l अभी तफ्तीश के बाद  साफ होगा की हत्या है या आत्महत्या


पुरकाजी हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l थाना पुरकाजी कस्बे में विगत दिवस लकड़ी की टाल पर काम करने वाले कर्मचारी की हत्या हुई थी जिसमें पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था वही लगातार पुलिस हत्या को खोलने के प्रयास में जुटी हुई थी देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हत्यारे राजा उर्फ समीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा एक कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया पुलिस ने बताया कि मर्तक मयंक पुत्र सुनील कुमार लकड़ी की टाल पर मुनीम का कार्य करता था तो वही लकड़ी की टाल पर ड्राइवर की नौकरी कर रहे राजा उर्फ समीर ने पैसों के लालच में आकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को जंगल में फेंक दिया था पुलिस ने लगातार जांच करते हुए देर रात हत्यारे राजा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया वई हत्या के खुलासे से मृतक का परिवार संतुष्ट नजर नहीं आया और भी हत्यारों को पकड़ने की पुलिस से मांग कर रहा है पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में हत्या का खुलासा एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने करके पूरी जानकारी दी l


 


 


 


महावीर चौक पर मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l कोरोना वायरस को लेकर की जा रही महावीर चौक पर कोविड-19 के जाँच सेंटर में आज 105 को रोना सैंपल जांच के लिए लिए गए उसके बाद उसने 24 नए मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए


नगर पालिका के पूर्व सफाई ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज कराए बयान

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l मीनाक्षी चौक पर दरोगा से मिलकर दीपक गम्भीर दलित चिंतक चीफ वाल्मीकि क्रान्ति दल ने पीडित सफाई कर्मचारियों को लेकर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के द्वारा कैराना निवासी इमरान ठेकेदार के विरोध मे बयान दर्ज कराये पूर्व सफाई ठेकेदार इमरान ने 300 सफाई कर्मचारियों को लेकर शहर की सफाई का कार्य कराने के लिए प्रत्येक सफाई कर्मचारी से 15000-15000 रुपये लिए और तीन तीन माह का वेतन लेकर फरार हो गया। इससे पहले A2Z कम्पनी भी सफाई कर्मचारियों का 5-5 माह का वेतन लेकर फरार हो गयी लेकिन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर व शासन प्रशासन ने पीडित सफाई कर्मचारियों का ना तो काम मिला ना काम का दाम पिछले 1-2 वर्ष से कोई सुनवाई नही हो रही। लेकिन आज पीडित सफाई कर्मचारियों की जायज मांग को लेकर वाल्मीकि क्रान्ति दल ने आवाज बुलंद कर पीडित कर्मचारियों के हित मे कानूनी लडाई लडेगा। वाल्मीकि क्रान्ति दल के महासचिव महक सिंह वाल्मीकि, गोपाल सुधाकर रा0उपाध्यक्ष,राजेश राजोरिया रा0 सचिव, मनोज सौदाई ऐडवोकेट रा0 लीगल एडवाइजर, व सोन, तेजपात, महाबीर, रणबीर, संगीत, सुनीता, स्वीटी, पूनम, स्नेहा आदि सफाई कर्मचारी के बयान दर्ज कराये।


कचहरी परिसर पहुंच भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को फिर चेताया

टीआर ब्यूरो


  मुजफ्फरनगर l कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर दर्जनों भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता इकट्ठे होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इकट्ठा हुए और बताया कि नेशनल हाईवे 58 पर किसानों की भूमि को जबरदस्ती प्रशासन ने कब्जे में लेकर लिया है जिसे अगर 2 दिन के अंदर प्रशासन नहीं छोड़ता है और मुआवजा नहीं देता है तो फिर दोबारा से नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन को बाध्य होना पड़ेगा l


विधायक उमेश मलिक ने सुनी जन समस्याएं

मुजफ्फरनगर l बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक द्वारा आज अपने शहर स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों की जन समस्याओं को सुना l


शहर में सुमन विहार स्थित अपने आवास पर विधायक उमेश मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा उनका निस्तारण संबंधित अधिकारी से टेलीफोन के द्वारा कराया l


मेरठ में व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद कराने को भिड़े दो व्यापारी गुट, पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेड़ा

टीआर ब्यूरो l


मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शनिवार को व्यापारियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान व्यापारियों के बीच मारपीट और जमकर लात-घूसे चले। वहीं जानकारी लगने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।


बताया गया कि शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के संस्थापक सदस्य विरेंद्र शर्मा बिल्लू और सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा के बीच मारपीट हुई। सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या के मामले में शनिवार को बाजार बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के दो गुट में जमकर झड़प हुई। बिल्लू शर्मा और किशोर वाधवा के समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को खदेड़ दिया। आपस में व्यापारी एक दूसरे की दुकान खोलने और बंद करने को लेकर आपस में भिड़े। शुक्रवार को अजय गुप्ता गुट की तरफ से शास्त्रीनगर और जागृति विहार को बंद रखने का एलान किया गया था, लेकिन सुबह से शास्त्रीनगर इलाके की दुकानें खुली रही। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक का बाजार भी खुला रहा। इसी कारण व्यपारियों में संघर्ष की स्थिति बनी है। इसके अलावा बिगड़ती स्थिति देखकर वज्र वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों गुटों के व्यापारियों को मौके से खदेड़ दिया है। किशोर वाधवा गुट के व्यापारियों ने सीओ सिविल लाइन को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।


मेरठ में शास्त्रीनगर जागृति विहार के व्यापारियों ने शुक्रवार को जनसंपर्क कर व्यापारिक एसोसिएशनों से शनिवार की बंदी का आह्वान किया था। जागृति विहार में सराफ के पुत्र की हत्या का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर शुक्रवार शाम को आयोजित बैठक में पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने शास्त्रीनगर के व्यापारियों की सांकेतिक बंदी का समर्थन किया। आश्वस्त किया कि धरना-प्रदर्शन के बाद संपूर्ण बंदी की जाएगी। शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में बंदी को लेकर सेंट्रल मार्केट स्थित संरक्षक मुकेश जैन के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा शनिवार को सांकेतिक बंदी होगी। जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। फिर भी मामले का खुलासा नहीं होता है तो संगठन धरना और प्रदर्शन करेगा। संगठन का अंतिम हथियार शहर में संपूर्ण बंदी होगा। पुलिस भी मामले के खुलासे के प्रयास में लगी है।


अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन

मुंबई l इस साल ने अब तक कई गमगीन खबरें दी है . कोरोना वायरस और अन्य कारणों के वजह से हो रही मौतों ने लोग परेशान हैं. सिनेमा जगत के कई लोकप्रिय सेलेब्स इस साल दुनिया को अलविदा कह गए. उनके निधन के गम को लोग अभी भूला भी नहीं पाए थे कि एक और गमगीन खबर सामने आई है. भजन गायिका अनुराधा पौडवाल  के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 35 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया l


हिंदी सप्ताह पर प्रतियोगिता का आयोजन

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l राज एकेडमी शाहपुर में हिन्दी सप्ताह के अवसर पर हिंदी का हमारे जीवन में क्या महत्व है प्रतियोगिता का आन लाइन आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा गीत,कविता, सुंदर रचना तथा मनभावन नारो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग किया। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने इस सुंदर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और सभी छात्र छात्राओं को हिंदी भाषा अधिक से अधिक प्रयोग करने बल दिया।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव जी ने कहा कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो पढ़ने लिखने व बोलने में हम को अच्छी लगती है और इसमें एक खूबी यह भी है कि यह अन्य भाषा को भी आसानी से अपने में आत्मसात कर लेती है।संस्था प्रबन्धक अरविंद गुप्ता जी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है इस पर हमें गर्व होना चाहिए।इसलिए इसे मनाने के लिए हमें किसी विशेष दिन या सप्ताह की आवश्यकता नही होनी चाहिए।


जीएसटी परिषद की बैठक का आयोजन होगा 5 अक्टूबर को

टीआर ब्यूरो l


नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की बैठक अब 19 सितंबर के बजाय पांच अक्तूबर को होगी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि केंद्र और राज्यों के बीच जीएसटी संग्रहण में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी के वित्तपोषण के मुद्दे पर विवाद चल रहा है। केंद्र की गणना के अनुसार इसमें से 97,000 करोड़ रुपये की कमी जीएसटी के कार्यान्वयन से जुड़ी है। शेष 1.38 लाख करोड़ रुपये की कमी राज्यों के राजस्व पर कोविड-19 के प्रभाव की वजह से है। 


केंद्र ने दिए थे दो विकल्प


केंद्र ने पिछले महीने राज्यों को रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विशेष सुविधा के जरिए 97,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने या बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपये जुटाने के दो विकल्प दिए थे। इसके अलावा केंद्र ने विलासिता और अहितकर वस्तुओं पर मुआवजा उपकर को 2022 से आगे बढ़ाने का भी प्रस्ताव किया था, जिससे राज्य कर्ज का भुगतान कर सकें। 


छह गैर-भाजपा शासित राज्यों- पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु ने केंद्र को पत्र लिखकर राज्यों द्वारा कर्ज लेने के विकल्प का विरोध किया था। सूत्रों ने बताया कि आठ सितंबर तक सात राज्य अपनी पसंद के विकल्प के बारे में केंद्र को सूचित कर चुके हैं। 


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सुनी अपने आवास पर जन समस्याएं

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर । सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज अपने आवास ए टू जेड कॉलोनी में जनता दरबार लगाया और लोगों की व पीड़ितों की जन समस्याएं सुनीं।


केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान शनिवार रविवार को अपने आवास मुजफ्फरनगर पर जनता दरबार लगाते हैं और जन समस्या सुनते हैं और समस्याओं को निपटाने के लिए अधिकारी को दिशा निर्देश देकर पीड़ितों की समस्याएं हल करवाई। जनता दरबार में दर्जनों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ उनके छोटे भाई विवेक बालियान भी जन समस्याओं को सुनते हुए और निस्तारण करते नजर आए।


इस बार चरथावल में चला विद्युत विभाग का चाबुक, दर्जनों पर मुकदमे की तैयारी

मुजफ्फरनगर l भोकरहेड़ी के बाद और चरथावल में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई l


 मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने जबरदस्त तरीक़े से छापे मारी की l इस दौरान एसडीओ जयप्रकाश, जेई जेपी कुशवाहा, जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की तथा कई दर्जन लोगों के कटिया डालकर चलाई जा रही विद्युत के केबिल ज़ब्त किए l विद्युत विभाग द्वारा उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है l


कोरोना ने ली नौ लोगों की जान

मेरठ। वेस्ट यूपी के मेरठ , सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के जिलों में अभी कोरोना का कहर बेकाबू है। 


शुक्रवार को मेरठ में रिकार्ड 222 और कोरोना पॉजिटिव मिले। पांच की मौत हो गई। सहारनपुर में 121 और कोरोना पॉजिटिव मिले। एक की मौत हो गई। बिजनौर में 50, शामली में 57, बुलन्दशहर में 56, हापुड़ में 43 और संक्रमित मिले। मुजफ्फरनगर में 57 और पॉजिटिव मिले। दो की मौत हो गई। बागपत में 35 और संक्रमित मिले। बुलन्दशहर के एक व्यक्ति की मौत हो गई।


मेरठ में सीएमओ डा.राजकुमार ने बताया कि 20 पुलिसकर्मी, 10 बंदी समेत 222 और कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने तीन के मौत की पुष्टि की, जबकि मेडिकल कालेज के प्रवक्ता के अनुसार मेरठ के पांच समेत सात लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।


सहारनपुर जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर के आरटीओ, आरआई, मेडिकल कालेज के डाक्टर व जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कोरोना के 299 नए केस मिले हैं। अब तक कोरोना 71 लोगों की जान ले चुका हैं।


उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने नेवी के पूर्व अधिकारी पर किया हमला

मुंबई। स्वामी भक्ति में पगलाए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमला कर दिया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले समता नगर पुलिस ने शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है। 


कमलेश कदम के अलावा शिवसेना के दूसरे का कार्यकर्ता का नाम है संजय मांजरे। नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि 8-10 व्यक्तियों ने उन पर हमला किया और पीटा। इससे पहले मुझे एक संदेश के लिए धमकी भरे कॉल आए, जो मैंने फॉरवर्ड किया थाह मैंने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए काम किया है। इस तरह की सरकार का अस्तित्व नहीं होना चाहिए।



कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर जान दे दी

शाहजहांपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 


शुक्रवार रात करीब 11 बजे के उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया। शाहजहांपुर के मोहल्ला चौकसी निवासी मनोज त्रिपाठी ठेकेदारी करते थे, साथ  ही उनका एक मंदिर भी था।


बताया जाता है कि शुक्रवार रात 11 बजे के बाद मंदिर के पास ही लगी दीवार से सटे सत्संग वाले स्थान पर उन्हें कुछ लोगों ने फांसी पर लटकता देखा। उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज त्रिपाठी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन जितिन प्रसाद की भी बेहद करीबी थे। 


आठ जिलाधिकारी सहित 15 आईएएस बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात आठ डीएम समेत 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सात जिलों के डीएम प्रतीक्षारत रखे गए हैं। मेरठ, इटावा, सीतापुर, ललितपुर, गाजीपुर, मऊ, संतकबीरनगर और सुल्तानपुर के डीएम बदले गए हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी रहे के. बालाजी को मेरठ, यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ की एमडी श्रुति सिंह को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव एवं स्टाफ अफसर मुख्य सचिव तथा अपर निदेशक प्रशासन राजस्व विशिष्ट अभिसूचना/अपर आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ विशाल भारद्वाज को सीतापुर, विशेष सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ए. दिनेश कुमार को ललितपुर, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पांडेय को मऊ, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण दिव्या मित्तल को संत कबीर नगर और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। 


मेरठ के जिलाधिकारी रहे अनिल ढींगरा, इटावा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, ललितपुर के जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला, सुल्तानपुर की जिलाधिकारी सी.इंदुमति, गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्या और मऊ के जिलाधिकारी रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।


शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 12 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 12 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - दशमी 13 सितम्बर प्रातः 04:13 तक तत्पश्चात एकादशी*


⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 04:25 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*


⛅ *योग - व्यतिपात शाम 05:35 तक तत्पश्चात वरीयान्*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:51 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:26* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:43* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अलग अलग क्षेत्रो में अंतर हो सकता है।)


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - दशमी का श्राद्ध*


 💥 *विशेष - *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


💥 *नौकरी - व्यवसाय में सफलता, आर्थिक समृद्धि एवं कर्ज मुक्ति हेतु कारगर प्रयोग शनिवार के दिन पीपल में दूध, गुड, पानी मिलाकर चढायें एवं प्रार्थना करें - 'हे प्रभु ! आपने गीता में कहा है कि वृक्षों में पीपल मैं हूँ । हे भगवान ! मेरे जीवन में यह परेशानी है । आप कृपा करके मेरी यह परेशानी (परेशानी, दुःख का नाम लेकर ) दूर करने की कृपा करें । पीपल का स्पर्श करें व प्रदक्षिणा करें ।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *13 सितम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:14 से 14 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 03:16 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 13 सितम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..🌺🙏


 


0.दशमी श्राद्ध 12 सितंबर शनिवार


0.एकादशी श्राद्ध 13 सितंबर रविवार


0.द्वादशी श्राद्ध 14 सितंबर सोमवार


0.त्रयोदशी श्राद्ध 15 सितंबर मंगलवार


0.चतुर्दशी श्राद्ध 16 सितंबर बुधवार


0.अमावस्या तिथि का श्राद्ध 17 सितंबर गुरुवार


सर्वपितृश्राद्ध एवं पितृ विसर्जन एवं श्राद्ध समाप्त


 


पितृपक्ष के दौरान पितरों की सद्गति के लिए पिण्डदान और तर्पण के लिए काले तिल और कुश का उपयोग किया जाता है। तिल और कुश दोनों ही भगवान विष्णु के शरीर से निकले हैं और पितरों को भी भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना गया है। उन्होने गरुण पुराण का हवाला देते हुए बताया कि तिल तीन प्रकार के श्वेत, भूरा व काला जो क्रमश: देवता, मनुष्य व पितरों को तृप्त करने वाला होता है।


काला तिल भगवान विष्णु का प्रिय है और यह देव अन्न है इसलिए पितरों कोभी तिल प्रिय है इसलिए काले तिल से ही श्राद्धकर्म करने का विधान है। मान्यता है कि बिना तिल बिखेरे श्राद्ध किया जाए, तो दुष्ट आत्माएं ग्रहण कर लेती हैं। गरूण पुराण के अनुसार ब्रह्मा, विष्णु, महेश कुश में क्रमश: जड़, मध्य और अग्रभाग में रहते हैं। कुश का अग्रभाभ देवताओं का, मध्य मनुष्यों का और जड़ पितरों का माना जाता है। वहीं तिल पितरों को प्रिय और दुष्टात्माओं को दूर भगाने वाले माने जाते हैं। माना जाता है तिल का दान कई सेर सोने के दान के बराबर होता है। इनके बिना पितरों को जल भी नहीं मिलता।


 


पंचक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


पूर्णिमा


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आपका हौसला बढ़ेगा लेकिन गले में दर्द या बाजू में दर्द की समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से से बचें। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवन साथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।


वृष 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। पारिवारिक झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। एक दूसरे से नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे, फिर भी परिवार में तनाव रहेगा। सेहत के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया होने से कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में थोड़ी कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से घंटों बातें करके खुद को खुश रखेंगे।


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन में नई उमंगे जागेंगी और कुछ नया करने का प्लान फाइनल करेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। इनकम भी बढ़िया रहेगी। गवर्नमेंट से कोई बेनिफिट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा।


कर्क 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। बेतरतीब खर्चों से परेशान होंगे, इसलिए अपने धन का सदुपयोग करने के बारे में सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा। रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।


सिंह


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जो आप के हौसले को बढ़ाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपनी समझदारी और क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे। उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने परिवार और काम के बीच तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। हल्के खर्चे रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा। अगर आपके बीच कोई समस्या थी तो आज वह दूर हो जाएगी क्योंकि आपकी बातचीत से मामला हल होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा।


तुला 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश जाने से संबंधित कोई बड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में अपने काम से काम रखना जरूरी होगा नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेंगी। सावधानी रखकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आज किसी अनजाने डर से परेशान रहेंगे या मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आर्थिक चुनौतियां सामने आएंगी। बेवजह के खर्चे आ सकते हैं, सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत मजबूत रहेगा। आप अपने काम पर पकड़ बना कर रखेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज घंटों बातों में समय लगाएंगे जिससे रिश्ता बढ़िया होगा।


धनु 


आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां समझेंगे और अगर आप से कोई गलती हुई है तो उसे स्वीकार करने में पीछे नहीं हटेंगे। इससे रिश्ते में पड़ी गलतफहमी की धूल झड़ जाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी जिससे दिन अच्छा जाएगा।


 


मकर 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में होती हुई यकायक बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की प्रोन्नति होने के योग बन सकते हैं। गवर्नमेंट से कोई नोटिस आ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरा रहेगा।


 


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को निराशा से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। अपने मन के वहम को दूर करने में प्रिय का सहयोग रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी कुछ ऐसी बातें जरूर कह सकता है जो आपको अच्छी ना लगें। हल्के खर्चे होंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


मीन 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने काम और अपने परिवार के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत चिंता का कारण बन सकती है। संपत्ति का लाभ होगा। इनकम बढ़िया होगी। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। एक दूसरे के साथ दिल की बात कह कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


Update जिले में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप, सीएमओ कार्यालय सील

मुजफ्फरनगर l जिले में आज 57 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए जब महावीर चौक पर 105 में से 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । सीएमओ कार्यालय में कोरोना की घुसपैठ और दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 


आज मिले 57 कोरोना संक्रमित मरीजो में स्टेट बैंक कालोनी से दो, आनंदपुरी से दो, ऋषभ विहार से एक, संजय मार्ग भोपा रोड से एक, कृष्णापुरी से एक, रामपुरी से एक, आदर्श कालोनी से एक, एटूजेड कालोनी से एक, कम्बलवाला बाग से एक, आर्य समाज रोड से दो, भोपा रोड विश्वकर्मा चौक से एक, सरकुलर रोड से एक, खालापार से एक, भगत सिंह रोड से दो, बचन सिंह कालोनी से एक, रामपुरम से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।


 


http://www.royalbulletin.in/category/e-newspaper-muzaffarnagar-news/-57--231469


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-571


आज पॉजिटिव-- 57


00 Rtpcr


02 ट्रू नॉट


45 Rapid antigen test 


7 Pvt Lab


03 other distt lab


= 57


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -68


टोटल डिस्चार्ज- 2044


टोटल एक्टिव केस- 1015


देवगुरू बृहस्पति की 13 सितंबर से सीधी चाल करेगी किसको मालामाल

देवगुरू बृहस्पति 76 दिन की उल्टी चाल के बाद 13 सितंबर को सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि में ही मार्गी हो रहे हैं । इस तरह 20 नवंबर को बृहस्पति फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे । बृहस्पति का मार्ग परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। कोरोना के चलते मंदी की मार झेल रहे लोगों को यह बदलाव काफी राहत देने वाला होगा। आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक प्रभाव के साथ शिक्षा क्षेत्र के अवरोध खुलने से राहत मिलेगी। काम धंधों में भी पाजिटिव माहौल बनेगा। 


इसके अलावा एक शुभ संकेत 29 सितंबर से शनि देव के मार्गी होने के बाद नजर आएगा। इस समय शनि मकर राशि में वक्री दशा में हैं । इसी राशि में 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर शनि 142 दिन बाद सीधे रास्ते पर चलेंगे। माना जा सकता है कि कोरोना संक्रमण के बीच यह बदलाव सकारात्मक फल प्रदान करेगा। मंदी से मुक्ती के साथ आर्थिक गतिविधियों में गति आएगी। सभी 12 राशियों पर बृहस्पति के मार्गी का प्रभाव देखिए 



मेष : भाग्य कारी समय का सदुपयोग करें। 


वृषभ : आपको आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। 


 मिथुन: परिवार में मंगल कार्य से खुशी रहेगी। 


कर्क: विवाद से बचाव आवश्यक है। 


सिंह: लाभ, शिक्षा में उन्नति के अवसर मिलेंगे। 


कन्या: नौकरी अथवा व्यापार में उन्नति के योग । 


तुला : समय लाभ और तरक्की देने वाला है। 


वृश्चिक : आर्थिक विकास व सुखकारी समय है। 


 धनु : तरक्की दायक और लाभदायक माहौल बनेगा ।


मकर : शौर्य बढेगा शत्रु पराजित होंगे । 


कुंभ : लाभ व उन्नति के प्रयास फलीभूत होंगे। 


मीन : सेवा व्यवसाय में लाभ व उन्नति मिलेगी ।


अतुलेश मिश्रा 


डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद मित्तल का निधन

मुजफ्फरनगर । गंगोत्री पेपर मिल के मालिक और डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद मित्तल का निधन हो गया। वे अस्वस्थ चल रहे थे। विनोद मित्तल के भतीजे भाजपा नेता अंचित मित्तल ने बताया कि उनके ताऊजी कोरोना पॉजिटिव आये थे। इसके बाद उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था और गत दिवस उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह स्वस्थ दिखाई थे। लेकिन आज देर शाम अचानक हार्टअटैक से उनका दुखद निधन हो गया। नईमंडी के लोहा व्यापारी सुरेश मिश्रा का भी आज हार्टअटैक से आज निधन हो गया। वह कुछ दिन पूर्व ही कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे।



नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले कॉंग्रेस नेता दंडित

नई दिल्ली। नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले नेताओं के पर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त किया गया है।


उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलाव के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल आजाद को महासचिव पद से हटाने के साथ ही सीडब्ल्यूसी में स्थान दिया गया है। पार्टी ने पत्र विवाद की पृष्भूमि में 24 अगस्त को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में बनी सहमति के मुताबिक छह सदस्यीय एक विशेष समिति का गठन किया है


फेसबुक के प्यार में प्रेम दीवानी पहुंची महाराष्ट्र से बुढाना

टीआर ब्यूरो 



मुजफ्फरनगर। फेसबुक के प्यार में बंधी एक युवती महाराष्ट्र से अपने प्रेमी के साथ बुढ़ाना चली आई। यही नहीं युवती ने अपने प्रेमी के अकाउंट में लाखों रूपए की ट्रांजेक्शन भी की। महाराष्ट्र पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली में आमद कराई। बुढ़ाना से बरामद की गई यूवती को महाराष्ट्र से आये परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


कस्बे के मौहल्ला कस्सावान का रहने वाला आमिर पुत्र अकरम महाराष्ट्र में फेरी करके बिजली के उपकरण बेचने का कार्य करता है। आमिर की महाराष्ट्र के जनपद सांगली की कालोनी जथ निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आमिर ने अपनी प्रेमिका से ऑनलाईन एक लाख से अधिक रूपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। पांच दिन पहले आमिर अपनी प्रेमिका को उसके घर से भगाकर बुढ़ाना ले आया। युवती के पिता खलील शेख ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अपनी कालोनी जथ के थाने में दर्ज करवाई। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे महाराष्ट्र पुलिस युवती के परिजनों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद कराते हुए घटना से अवगत करवाया। महाराष्ट्र पुलिस ने बुढ़ाना पुलिस के सहयोग से मोबाइल की लोकेशन के अनुसार कस्बे के मौहल्ला कस्सावान मे दबिश दी। पुलिस ने आमिर के घर से युवती को बरामद कर लिया। आमिर पुलिस को घर पर नही मिला। थाना जथ की महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बताया कि उनके थाने में अंजुम की गुमशुदगी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस व युवती के परिजन युवती को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चले गए।


मंसूरपुर में रालोद ने शुरू किया बेमियादी धरना

मुज़फ्फरनगर । मंसूरपुर में डेडीकेटेड फ्रेट काडीडोर में अधिगृहित जमीन में समान मुआवजे की मांग को लेकर मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किसानों की महापंचायत अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गई।


 सभी किसानों को समान मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर को शुरु हुए धरने को सम्बोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि समान मुआवजे के अलावा किसानों को कोई दूसरी बात मंजूर नही।उन्होने प्रशासन को चेतावनी दी कि किसानों की मर्जी के बिना सरकारी कर्मचारी उनके खेतों पर गए तो परिणाम गम्भीर होगें।जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान किसी भी तरह प्रशासन के दबाव में नही आऐगा तथा समान मुआवजे की मांग पर कायम रहेगा।पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है तथा मुकदमों का भय दिखाकर उन्हें डराया जा रहा है,किन्तु किसान अब बिना दबाव के अपनी लडाई लडेगा।जिला पंचायत सदस्य संजय राठी,रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान,तितावी गन्ना समिति के पूर्व चैयरमैन कृष्णपाल राठी,भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत,राजेश्वर आर्य, अंगद प्रधान,जगपाल जोहरा,सुधीर भारतीय आदि ने भी सम्बोधित किया।अध्यक्षता अथ त राठी ने की।धरने की सूचना पर एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी किसानों के बीच धरने पर पहुँचे तथा उन्होनें बताया कि रेलवे अधिकारियों से वार्ता के बाद थ लाधिकारी ने मुआवजा राशि में 50%बढोतरी के निर्देश दिए हैं किन्तु किसान समान मुआवजे की मांग पर अडे रहे तथा उपरोक्त मांग पूरी न होने तक उन्होने अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया।धरनास्थल पर बडी संख्या में किसान मौजूद रहे तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।



शामली में मिले 57 कोरोना संक्रमित

शामली। शामली में आज कोरोना के 57 नए मरीज समने आए हैं।


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आज 57 नए कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके अलावा 79 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार जनपद में एक्टिवेट केसों की संख्या 478 हो गई है।


झबरेड़ा विधायक और भतीजी मिले कोरोना पॉजिटिव

रुड़की । झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देशराज  कर्णवाल और उनके परिजन बुखार से पीड़ित थे।


तीन दिन पहले उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था । आज आई रिपोर्ट में वे संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए हैं।



बहन के घर आये भाई की हत्या

मुजफ्फरनगर । बहन के घर आए युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कासमपुर निवासी जय प्रकाश पुत्र नत्थू सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री कमलेश का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली में हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसका पुत्र 32 वर्षीय प्रीतम अपनी बहन के घर आया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार व आशीष घर में घुस आए और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में आई चोटों से उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


नहीं रहे स्वामी अग्निवेश

नई दिल्ली। लीवर से जुड़ी समस्याओं के कारण से बीमार चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली में निधन हो गया।


उन्हें इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर थे।  स्मीवा अग्निवेश ने 1970 में अग्निवेश ने आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 


यौन शोषण मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ आश्रम में मिज़ोरम व त्रिपुरा के बच्चों का यौन शोषण करने के मामले में जेल में बंद आरोपी आश्रम संचालक शक्ति भूषण महाराज व उसके चेले कृष्ण मोहन दास कोर्ट में पेश किए गए। विशेष अदालत पोक्सो के विशेष ज़ज़ ने आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय कर दिए। 


आज विशेष ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी ने आरोपियों पर कई संगीन धाराओं में आरोप तय कर अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर नियत कर दी। इस मे पीड़ित बालकों के बयान दर्ज होंगे। 


गत 9 जुलाई को शुक्रताल में आश्रम के दस बच्चों को मुक्त कराके उनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया था और बालकों के 164 के तहत बयान देर हुए थे जिस में अभियोजन की कहानी की पुष्टि हुई थी। यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आने पर संचालक भक्ति भूषण महाराज व उसके चेले कृष्ण मोहन दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तभी से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें की पुलिस ने त्वरीत जांच कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।


मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या

बेंगलुरु । मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या कर चोर लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस के अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और 'हुंडी' (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए। चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं ले गए। सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।  उन्होंने ट्वीट कर मांड्या के अरकेश्वर मंदिर के पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद की चोरों द्वारा हत्या पर दुख जताया है। 


उन्होंने कहा, ''मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...