गुरुवार, 11 जून 2020

14 जून से सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेशः जानिए क्या होगा राशियों पर असर

सूर्य 14 जून 2020 को रात्रि 11.52 बजे बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य इस राशि में 16 जुलाई 2020 तक रहेगा। लगभग एक माह के इस गोचर में सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जिस जातक की जन्मकुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है उसे जीवन में सफल होने से कोई रोक नहीं सकता, लेकिन जिसका सूर्य ही खराब हो उसे बाकी दूसरे शुभ ग्रह भी अपना असर नहीं दिखा पाते। आइए जानते हैं  आपकी राशि पर असर... 
मेष राशि : मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा। यह भाई-बंधुओं, पराक्रम, प्रतिष्ठा का स्थान है। सूर्य का यह गोचर आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करेगा। आप अब तक यदि किसी बात का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अब आप सटीक और सही निर्णय ले पाएंगे। हालांकि ध्यान रहे अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कटु वाणी का उपयोग बिलकुल ना करें, वरना संबंध खराब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से तालमेल बनाने में दिक्कत आ सकती है। पिता का साथ मिलेगा लेकिन उनकी बात माननी होगी। साझेदारी में काम के लिए समय शुभ है।
वृषभ राशि : आपके लिए सूर्य का गोचर द्वितीय भाव में होगा। यह धन स्थान है इसलिए सूर्य के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन जाएंगे। अब तक यदि आजीविका के साधन तलाश रहे हैं तो इस गोचर में आपकी वह तलाश पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा के साथ ही बिजनेस से जुड़े लोगों को भी यह गोचर लाभ देगा। इस गोचर में आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन सावधान रहना जरूरी होगा। हृदय रोगी विशेष सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन के लिए सूर्य का यह गोचर आपके लिए बेहतर है।
मिथुन राशि : सूर्य का गोचर इसी राशि में लग्न स्थान में हो रहा है। यह गोचर आपकी सेहत के साथ आपके कामकाज को भी प्रभावित करेगा। सेहत में सुधार तो आएगा, लेकिन आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। नए बिजनेस शुरू करने के लिए समय ठीक है। जॉब की तलाश पूरी होगी, जो पहले से जॉॅब में हैं उन्हें तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपकी हठधर्मी नहीं करना है, वरना रिश्ते बिगाड़ लेंगे। इससे आपके सम्मान में भी कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखने के कारण उन्हें बचाने में कामयाब होंगे।
कर्क राशि : कर्क राशि के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा। इस भाव में सूर्य की मौजूदगी आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आपको कोई ऐसा कार्य प्राप्त होगा, जिसमें आप देश-विदेश में ख्याति और सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ है। आपके धन कोष में वृद्धि होगी और जो काम आप हाथ में लेंगे वह निश्चित रूप से पूरा होगा, लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि आपको अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा, वरना जिस तेजी से पैसा आएगा वो चला भी जाएगा। नया बिजनेस सेटअप लगा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के चांस हैं। 
कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा
सिंह राशि : इस राशि के लिए सूर्य 11वें भाव में गोचर करेगा। यह आय स्थान है। यदि आप सरकारी सेवा क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आय में वृद्धि होगी लेकिन यदि आप बिजनेस करते हैं तो आय सामान्य रहेगी, कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला है। इस गोचर में आपके प्रभाव में जरूर वृद्धि होगी और आपकी दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा हरेगा। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं।
कन्या राशि : दशम स्थान आजीविका का स्थान होता है और कन्या राशि के लिए इसी स्थान में सूर्य का आना अत्यंत शुभ है। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की पूरी संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। नौकरीपेशा को अपने वर्तमान कार्य में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह गोचर आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, वरना उनका एक्जाम रिजल्ट बिगड़ सकता है।
तुला राशि : नवम स्थान भाग्य भाव में सूर्य आने से आपका भाग्य चमकने वाला है और आप एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में परिवार में, समाज में उभरने वाले हैं। यह गोचर भाग्योदय करने वाला होगा जिससे आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराना निवेश लाभ देगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफलतापूर्वक पूरा होगा। इस दौरान आपका रूझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मानसिक रूप से यह गोचर शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे।
वृश्चिक राशि : अष्टम स्थान में सूर्य का आना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। अष्टम का सूर्य मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट देता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखें। खासकर खानपान में सावधानी बरतें। इस दौरान वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय भी सावधानी रखें। यह समय आपके निजी जीवन के लिए भी संकटपूर्ण हो सकता है। अपने क्रोध और अधिक अहम की भावना के कारण आपके अपने आपसे दूर हो जाएंगे। इस दौरान परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।
आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
धनु राशि : धनु राशि के लिए सप्तम स्थान में सूर्य का आना आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे। साझेदारी में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें भी अनावश्यक मतभेद उभरेंगे। यह गोचर रिश्तों के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करेगा। संपत्ति और बचत में कमी आएगी। पुराने निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ मायनों में यह गोचर लाभ भी देगा। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत के अनुरूप उन्हें अधिकारियों से प्रशंस मिलेगी। गोचर के अंतिम पांच दिनों में कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
मकर राशि : छठा भाव रोग स्थान होता है। इस स्थान में सूर्य के आने का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मस्तिष्क और नेत्र रोग परेशान करेंगे। इस दौरान शरीर में जल की कमी ना होने दें। यह गोचर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। यह समय आपके अर्थ संचय की दृष्टि से बेहतर है। कर्ज मुक्ति होगी। संपत्ति की खरीदी-बिक्री में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन के लिए समय उत्तम है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित युवकों के लिए विवाह के रास्ते खुलेंगे। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में लाभ की स्थिति रहेगी।
कुंभ राशि : पंचम स्थान में सूर्य का गोचर आपके संतानपक्ष के लिए उत्तम है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन 10 साल से छोटे बच्चे हैं तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आपके अहंकार में इस दौरान वृद्धि जरूर होगी लेकिन संयम से काम लेंगे तो व्यवहार संतुलित रहेगा। नौकरीपेशा के लिए अच्छे अवसर आ रहे हैं। नया बिजनेस सेटअप शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का संकट आ सकता है, इसलिए वाणी संयमित रखें।
मीन राशि : चतुर्थ स्थान में सूर्य का आना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत तो बनाएगा, लेकिन आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा गड़बड़ा सकता है। परिजनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। यदि आप जॉब की तलाश में है तो इस गोचर में आपकी तलाश पूरी हो जाएगी। नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो जरूर करें लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत का समय रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बीमारियों पर खर्च में कमी आएगी। कुल मिलाकर इस गोचर में आपके सुखों में वृद्धि होगी।
क्या करें सूर्य के गोचर में
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के दौरान सभी राशि वालों को सूर्यदेव की विशेष आराधना करना चाहिए ताकि सूर्य का पूर्ण प्रभाव आपके जीवन में दिख सके। इसके लिए ये उपाय किए जाना चाहिए-


प्रत्येक रविवार के दिन गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य खराब हैं, वे प्रत्येक रविवार को बिना नमक का भोजन करें।
सूर्य को प्रतिदिन लाल फूल डालकर जल का अर्घ्य देने से सूर्य की कृपा प्राप्त होगी।
गुड़हल का पौधा लगाकर उसकी सेवा करें। लाभ होगा।
- लाल चंदन का तिलक पूरे गोचर के दौरान प्रतिदिन लगाएं।



भगवान शिव के अंश रूप भैरव करेंगे कष्ट निवारणः करें कालाष्टमी पर ऐसे पूजा


प्रत्येक माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। यह भगवान शिव के अंश रूप भैरव की तिथि है। भगवान भैरव को काल भैरव, रूद्र भैरव, चंद्र भैरव, क्रोध भैरव, उग्र भैरव आदि अनेक नामों से पुकारा जाता है। यह भगवान शिव का उग्र स्वरूप हैं। भैरव की पूजा से मन में व्याप्त अनजाना भय दूर होता है। व्यक्ति में साहस और बल आता है, तथा शत्रुओं का नाश होता है। भैरव एक तामसिक देव हैं, इसलिए अधिकांशत: तंत्र शास्त्र में इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। यदि आप भी शत्रुओं से परेशान हैं, कोई अनजाना भय आपके मन में व्याप्त हैं, कोई भी नया काम शुरू करने में आपको डर लगता है या आपको महसूस होता है कि आपके आसपास कोई अदृश्य नकारात्मक शक्तियां हैं तो आपको 13 जून, शनिवार को आ रही कालाष्टमी के दिन भैरव की पूजा अवश्य करना चाहिए।
कैसे हुआ भैरव का जन्म
शिवपुराण के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को मध्यान्ह में भगवान शंकर के अंश से भैरव की उत्पत्ति हुई थी, अत: इस तिथि को काल भैरवाष्टमी के नाम से जाना जाता है। मूलत: अष्टमी तिथि भैरवनाथ के नाम ही है, इसलिए प्रत्येक मास की अष्टमी तिथि को काल भैरव की पूजा की जाती है। पौराणिक आख्यानों के अनुसार अंधकासुर नामक दैत्य ने समस्त लोकों में आतंक मचा रखा था। एक बार घमंड में चूर होकर वह भगवान शिव पर आक्रमण करने का दुस्साहस कर बैठा। तब उसके संहार के लिए शिव के रक्त से भैरव की उत्पत्ति हुई। कुछ पुराणों के अनुसार शिव के अपमान स्वरूप भैरव की उत्पत्ति हुई थी। यह सृष्टि के प्रारंभकाल की बात है। सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने भगवान शंकर की वेशभूषा और उनके गणों की रूप सज्जा देखकर शिव को तिरस्कारयुक्त वचन कह दिए थे। अपने इस अपमान पर स्वयं शिव ने तो कोई ध्यान नहीं दिया, किंतु उनके शरीर से उसी समय क्रोध से कम्पायमान और विशाल दंडधारी एक प्रचंड काया प्रकट हुई और वह ब्रह्मा का संहार करने के लिए आगे बढ़ी। यह देख ब्रह्मा भयभीत हो गए फिर भगवान शंकर के कहने पर काया शांत हुई। रूद्र के शरीर से उत्पन्न् उस काया को रूद्र भैरव नाम मिला। बाद में शिव ने उसे अपनी पुरी, काशी का नगरपाल नियुक्त कर दिया। ऐसा कहा गया है कि भगवान शंकर ने इसी अष्टमी को ब्रह्मा के अहंकार को नष्ट किया था, इसलिए यह दिन भैरव अष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा। भैरव अष्टमी 'काल" का स्मरण कराती है, इसलिए मृत्यु के भय के निवारण हेतु कालभैरव की उपासना की जाती है। 
कैसा है भैरव का स्वरूप
भैरव का स्वरूप अत्यंत विकराल और डरावना है, लेकिन उनकी उपासना सभी भयों से मुक्त करती है। काल भैरव का गहरा काला रंग, स्थूल शरीर, अंगार के समान दहकते नेत्र, काले डरावने चोंगेनुमा वस्त्र, रूद्राक्ष की कंठमाला, हाथों में लोहे का दंड और सवारी काला श्वान है। उपासना की दृष्टि से भैरव तमस देवता हैं। ये तांत्रिकों के प्रमुख देवता है। कालांतर में भैरव उपासना की दो शाखाएं- बटुक भैरव और काल भैरव प्रसिद्ध हुई। जिसमें बटुक भैरव अपने भक्तों को अभय देने वाले सौम्य स्वरूप में विख्यात हैं, जबकि काल भैरव आपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण करने वाले प्रचंड दंडनायक के रूप में प्रसिद्ध हुए। 
कालाष्टमी पर क्या करें
कालाष्टमी के दिन भगवान शिव और उनके रौद्र स्वरूप भैरव नाथ की पूजा की जाती है।
कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय" लिखकर काले पत्थर के शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे समस्त संकट दूर होते हैं।
कालाष्टमी के भैरव की सवारी काले श्वान को घी चुपड़ी रोटी खिलाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे मन में निर्भयता आती है।
यदि आपके शत्रु बहुत हैं और परेशान करते रहते हैं तो कालाष्टमी के दिन उड़द के पकौड़े बनाकर सुबह जल्दी जो पहला श्वान मिले उसे खिला दें। ध्यान रहे जब श्वान को पकौड़े खिलाने निकले तो बिना कुछ बोले यह पूरी प्रक्रिया संपन्न् करें। पीछे मुड़े बिना वापस घर आ जाएं।
मंदिरों के बाहर बैठे या सड़कों पर घूमते भिखारियों, कौढ़ियों को भोजन कराएं और मदिरा की बोतल दान करें।
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरवनाथ को सवा किलो जलेबी का भोग लगाने से आर्थिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
इस बार कालाष्टमी के दिन शनिवार भी है। इस दिन शनि मंदिर में तेल का दान करें।
सवा किलो काले उड़द की पोटली काले कपड़े में बनाकर भैरव मंदिर में चढ़ाने से पैसों की तंगी दूर होती है।


विन्ध्यवासिनी मंदिर के पुजारी का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

मिर्जापुर l स्थित प्रसिद्ध विंध्याचल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लक्षण दिखने पर पुजारी की कोरोना जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई. इस मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी तिवारी ने की.


देश में फिर से लागू हो सकता है लॉक डाउन

टीआर ब्यूरों l


नई दिल्ली l  कोरोना वायरस के  बढ़ते प्रकोप को देखते हुए  केंद्र सरकार सख्ती का रूप रेखा तैयार कर रही है  बताया जा रहा है कि  देश में  एक बार फिर  लोग लगाना पड़ सकता है  जिस हिसाब से  वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं  उसको देखते हुएl


  गृह मंत्रालय के सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि देश में दोबारा से लॉकडाउन लग सकता है और वह भी पहले के मुकाबले और सख्त होगा। यह कहना है सिक्योरिटीज रिसर्च फर्म नोमुरा का। नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


आज का पंचांग तथा राशिफल 11 जून 2020,


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 11 जून 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 09:10 तक तत्पश्चात सप्तमी*


⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 04:36 तक तत्पश्चात शतभिषा*


⛅ *योग - वैधृति सुबह 10:17 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:07 से शाम 03:48 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *किसीको मिर्गी की तकलीफ हो तो* 🌷


➡ *किसीको मिर्गी की तकलीफ है तो २ चम्मच प्याज का रस पिलाकर ऊपर से आधा चम्मच भुना हुआ जीरा खिला दो | मिर्गी की बीमारी में ५ – १० दिन में लाभ होगा |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *क्रोध आये तो* 🌷


😡 *क्रोध दूर करने का एक सरल प्रयोग भी है , जो सत्संग में बताते हैं :*


🤛🏻 *‘क्रोध आये तो मुट्ठियाँ बंद कर लो | दोनों हाथों की मुट्टियाँ ऐसे बंद करें कि नखों के दबाव से हथेलियाँ दबें | इससे क्रोध दूर होने में मदद मिलेगी |’*


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🍽 *बर्तन*


*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


पारिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और सुख-शांति बनी रहेगी।


🌷 *भूत प्रेत मैली विद्या* 🌷


🌞 *रोज सुबह नहाकर सूर्य भगवान को जल देकर ही कुछ खाएं पियें।*


👉🏻 *४ बार गायत्री मंत्र बोल कर सूर्य को जल देनेवाले पर भूत प्रेत मैली विद्या असर नहीं करती।*🌺🙏।🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


 


मेष - पॉजिटिव - आज चन्द्रमा की आपकी राशि के स्वामी मंगल के साथ एकादश भाव में स्थिति आपके धन लाभ के मार्ग प्रशस्त कर रही है। अतः इस ग्रह युति का पूरा फायदा उठायें। फोन पर या किसी मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।


नेगेटिव - परन्तु अकारण ही आपके स्वभाव की वजह से बच्चों को परेशानी हो सकती है। बच्चों की काबलियत पर प्रश्न चिन्ह न लगायें और भाग्य की बजाय कर्म पर अधिक विश्वास रखें।


 


लव - परिवार में किसी सुखद समाचार से खुशनुमा वातावरण रहेगा। जीवन साथी के साथ मिलकर आप अपनी खुशियों को बांटेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी।


व्यवसाय - प्रकृति आपके पक्ष में है इसका अपने कार्यक्षेत्र पर भरपूर सदुपयोग करें। आज आप अपनी कार्यक्षमता के बल पर हर काम में सफल रहेंगे।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बदलते मौसम की वजह से कुछ इंफेक्शन हो सकता है बस थोड़ी सावधानी रखें।


भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 8


 


वृष - पॉजिटिव - कुछ दिनों से आपने अपने स्वभाव में जो पाजिटिव बदलाव किये है उसकी वजह से आपके अंदर आत्म विश्वास आया है साथ ही पारिवारिरक संबंध भी मजबूत हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी नये प्रोजेक्ट के कारण कुछ इंकम होगी। आपकी बोलने की कला लोगों के ऊपर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगी।


नेगेटिव - आपका पूरा ध्यान अपने ऊपर केन्द्रित है परन्तु आपको आप से जुड़े व्यक्तियों नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कभी- कभी आप खाने-पीने में भी कुछ नशीले पदार्थों का भी सेवन कर लेते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अहितकर है।


 


लव - जीवनसाथी का आपको और आपके काम में पूरा सहयोग रहेगा अतः अपने अहम को त्यागकर उनकी भावनाओं का आदर करें। दोनों का साथ मिलकर काम करना व्यवसायिक क्षेत्र में भी उन्नति देगा।


व्यवसाय - टूर एंड ट्रेवल जैसे व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कुछ नयी उम्मीदें जाग रही हैं। अतः मौके का भरपूर फायदा उठायें। कर्म क्षेत्र पर आपकी आपके किसी मित्र या भाई से कोई वाद-विवाद हो सकता है थोड़ा ध्यान रखें।


स्वास्थ्य - कुछ गरम चीजों के सेवन की वजह से पेट में गर्मी जैसी परेशानी हो सकती है। अतः खाने पीने में हल्की चीजों का ही सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: ओरेन्ज, भाग्यशाली अंक: 4


 


मिथुन - पॉजिटिव - कुछ दिनों से आप आप योजनाएं तो खूब बना रहे थे परन्तु उनका कोई नतीजा नहीं निकल रहा था। आज अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का समय आ गया है। किसी सरकारी कार्यरत व्यक्ति से भी मदद मिलेगी।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका ज्यादा सोचना शेखचिल्ली वाली कहावत पर लागू होता है। बहुत ज्यादा सोचने के साथ-साथ उस पर अमल करने का भी प्रयास करें। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।


 


लव - पत्नी के साथ आज कुछ खरीददारी होगी जिसकी वजह से उनका मन प्रसन्न रहेगा। उनकी किसी नकारात्मक बात को तूल न देकर माहौल हल्का बनाकर रखें।


व्यवसाय - अपने कार्यस्थल पर काफी समय से बदलाव लाने का सोच रहे हैं। अपने कर्मचारियों पर विश्वास करने की बजाय अपने निर्णय ही सर्वोपरि रखें। पिता से ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।


स्वास्थ्य - बाल झड़ने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही अपनी आंखों की भी जांच करवायें।


भाग्यशाली रंग: गहरा हरा, भाग्यशाली अंक: 2


 


कर्क - पॉजिटिव - कुछ दबे हुए मामलों में आज गति आयेगी। कोई पुरानी प्रोपर्टी या पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य सम्पन्न होंगे। आज अपनी योजनाएं गुप्त रखें।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका असामान्य अपनों के साथ ही कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है अतः अपने विचारों को नियंत्रित रखें और अपने अंदर एक पाजिटिवीटी बनाए रखें।


 


लव - आपकी किसी नेगेटिव बात की वजह से जीवन साथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। बेकार के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत न करें और सारा ध्यान अपने उत्थान पर लगायें।


व्यवसाय - शेयर मार्किट, सटटा आदि से जुड़े लोग आज मुनाफा कमा लेंगे। इसके अलावा पुरानी प्रोपर्टी से संबंधित लेनदेन में भी फायदा होगा।


स्वास्थ्य - आज किसी प्रकार कर चोट लगने या गिरने की आशंका है। अपने दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। आयुर्वैदिक चीजों का सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक: 6


 


सिंह - पॉजिटिव - आपका अपने काम के प्रति पूरा समर्पण और व्यवहारिक दृष्टिकोण आपके कार्य क्षेत्र में नये अनुबंध प्रदान करेगा। आपके मित्रों का भी आपको पूरा सहयोग रहेगा। आपकी राशि से एकादश आपको बहुत कुछ फायदा देने वाला है।


नेगेटिव - आपके बहुत अधिक व्यवहारिक हो जाने की वजह से आपके चचेरे भाईयों से आपके संबंध खराब हो सकते है। अपने स्वभाव में नम्रता लायें क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।


 


लव - आप दोनों के बीच अहम का टकराव हो रहा है जिसकी वजह से कुछ मतभेद उत्पन्न हुए हैं। किसी व्यक्ति की मध्यस्तता द्वारा आपके संबंधों में सुधार हो सकता है।


व्यवसाय - आप काफी समय से जिस नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं आज उसे स्थगित ही रखें क्योंकि उसके लिए अभी और प्लानिंग की जरूरत है।


स्वास्थ्य - बुखार और पित्त जैसी परेशानी रहेगी। ठंड़ी तासीर वाली चीजों का सेवन करें क्योंकि लिवर को भी आराम की जरूरत है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3


 


कन्या - पॉजिटिव - आपका मेहनती स्वभाव और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण कर रही है। आपके द्वारा किये गये किसी भी काम के तुरन्त रिजल्ट मिलेंगे।


नेगेटिव - आप अपने काम पर एक्शन तो ले रहे हैं परन्तु साथ ही साथ उस पर मनन भी करते रहें क्योंकि कार्य क्षमता के साथ-साथ गुणवत्ता भी बहुत जरूरी है। साथ ही अपने शक्की स्वभाव पर अंकुश रखें।


 


लव - जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बस अपने क्रोध और अपने विचारों अंकुश रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ थोड़ा घूमना और टहना दोनों को सकून प्रदान करेगा।


व्यवसाय - मीडिया से जुड़े लोग और स्टेशनरी संबंधी प्रोफेशन या काम में फायदा होगा अतः इस समय को कैश करें। स्वास्थ्य केन्द्र से जुडे कार्यरत व्यक्तियों को अपनी उचित सेवा प्रदान करने के कारण मान सम्मान मिलेगा।


स्वास्थ्य - पानी के कम सेवन की वजह से डिहाईड्रेशन जैसी समस्या महसूस होगी। अतः तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 7


 


तुला - पॉजिटिव - आज आपका आराम करने का मूढ़ और इमोशनल व्यवहार आपको घर में बैठने के लिए मजबूर करेगा परन्तु काम के दबाव की वजह से आपको अपनी इच्छाएं त्यागनी पड़ेंगी। कुछ रूके हुए काम आज पूरे होंगे। इसलिए आलस ना करें।


नेगेटिव - आज आपकी कुछ गलत सोच आप पर हावी हो सकती है। अतः नकारात्मक विचारों से बचें। क्योंकि इस कारण क्रोध में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं।


 


लव - अपने कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी दोस्त के मिलने सेे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी भी आपको उचित सलाह मिलेगी।


व्यवसाय - आप अपने कार्य से संबंधित ही कुछ नया काम करने की योजना बनाएंगे। जिसके आपको निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।


स्वास्थ्य - यूरिन इंफेक्शन या जलन जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा गरम खानपान के सेवन से बचें।


भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 5


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आपका अपने परिवार के प्रति समर्पण और उनकी देखभाल परिवार में एक सुखद माहौल उत्पन्न करेगी। विद्यार्थियों को कोई बाहरी अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही वह अगर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो एकाग्रता रखनी ज्यादा जरूरी है।


नेगेटिव - कुछ पुरानी बातें याद न करके समय के साथ आगे बढ़ना आपके लिए हितकर रहेगा और अभी कोई नया काम शुरू करके वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें।


 


लव - आपका अपने जीवनसाथी का उपहार देना और उनकी केयर करना आपके संबंधों को ओर अधिक मधुर बनायेगा। जिसकी वजह से आपका जीवनसाथी अपने काम पर आसानी से ध्यान दे पायेगा।


व्यवसाय - प्रोपर्टी लेनदेन से जुड़े व्यवसाय के लोगों की आज कोई बेहतरीन डील हो सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में भी लाभ होगा।


स्वास्थ्य - कंधों पर किसी खिंचाव की वजह से दर्द रहेगा इसलिए हल्की - फुल्की एक्सरसाईज करें और आराम करें।


भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 1


 


धनु - पॉजिटिव - आज अपनी धन संबंधी योजनाएं स्थगित रखें और अपने काम करने के तरीके में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अनुशरण करेंगे तो फायदा होगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को कोई उपाधि या कोई पद प्राप्त हो सकता है।


नेगेटिव - कभी-कभी निर्णय लेने में परेशानी महसूस करना और किसी बात को लेकर अड़ जाना आपके स्वयं के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। पड़ोसियों के साथ अपने संबंध खराब न होने दें।


 


लव - आपको निर्णय लेने में जहां दिक्कत हो रही है जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उचित साबित होगी अतः चल रहे मतभेदों को तूल न देकर आपसी सहयोग से समय व्यतीत करें।


व्यवसाय - आपके अंदर बहुत क्षमताएं है परन्तु उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है इस पर आपको विचार करना होगा। अपनी शक्तियों को पहचाने। कार्य स्थल पर अपने सहयोगियों की सलाह भी जरूर लें।


स्वास्थ्य - जोड़ो के दर्द से परेशान व्यक्ति अपना ध्यान अधिक रखें। वात जैसी खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।


भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 9


 


मकर - पॉजिटिव - आपकी थोड़ी सी की गई मेहनत आपको मान सम्मान और धन लाभ जैसी परिस्थितियां बनायेगी। आप किसी से मदद लेने की बजाय अपने काम स्वयं करना पसन्द करते हैं जो एक अच्छी आदत है। आज कहीं पैसा इंवेस्ट करने के लिए दिन अच्छा है।


नेगेटिव - कभी-कभी आप बाहरी व्यक्तियों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों पर प्रश्न चिन्ह लगा लेते हैं जिसकी वजह से कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं। कभी-कभी आपकी कटु वाणी आपकी संतान के लिए परेशान का कारण बन सकती है।


 


लव - जीवन साथी की कोइ नकारात्मक सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। अतः अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और परिस्थितियां बिगड़ने ना दें।


व्यवसाय - नौकरी पेशा व्यक्तियों को कुछ नये प्रोजेक्टस मिलेंगे जो उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे और उनके तरक्की के मार्ग प्रशस्त करेंगे। व्यापारिक स्तर पर अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा।


स्वास्थ्य - इंफेक्शन की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी और सिरदर्द और माईग्रेन जैसी समस्या भी हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2


 


कुम्भ - पॉजिटिव - आपकी राशि के लिए चन्द्रमा का मंगल के साथ राशि में बैठना आपको बल प्रदान कर रहा है। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखकर मेहनत द्वारा कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।


नेगेटिव - अधिक परिश्रम और दिमाग पर जोर देने की वजह से कभी - कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा और अकारण गुस्सा भी आयेगा। थोड़ा अपने विचारों को नियंत्रित रखें।


 


लव - आपके जीवनसाथी का परिवार के प्रति समर्पण और आपका सहयोग मिलकर एक सुखद वातावरण बना रहे हैं। बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा।


व्यवसाय - अपने अधीनस्थ लोगों से काम निकलवाने की कला आपको अचानक ही कोई उपलब्धि दिलवायेगी। भूमि संबंधी कोई काम सम्पन्न होगा। दूसरों की बजाय अपनी योजनाओं पर अधिक अमल करें।


स्वास्थ्य - ज्यादा काम करने की वजह से पैरों मेें सूजन और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। गर्म पानी की सिकाई और आराम करने से फायदा होगा।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


मीन - पॉजिटिव - कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ नये आर्डर दिलवा सकता है। मित्रों का सहयोग भी बना रहेगा। धन लाभ तो होगा लेकिन उम्मीद से कम।


नेगेटिव - किसी संतान की वजह से कहीं पर धन का अपव्यय होने की संभावना है अतः संतान की गतिविधियों का ध्यान रखें। आपका सहयोग और मार्गदर्शन परिस्थितियों को बेहतर कर सकता है।


 


लव - जीवन साथी का पूरा ध्यान अपने काम पर होने की वजह से आपको अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रखना होगा जिसे आप बखूबी निभायेंगे भी और संबंध मधुर बने रहेंगे।


व्यवसाय - स्पोर्टस और जिम आदि जुड़े व्यवसायों में गति आयेगी। बस जरूरत है एक व्यवस्थित कार्य प्रणाली की क्योंकि सोचने में अधिक समय लगाने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।


स्वास्थ्य - ज्यादा सोचने के कारण ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत हो सकती है और नींद न आने जैसी परेशानी महसूस करेंगे।भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।


 


आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


बुधवार, 10 जून 2020

ग्रांड प्लाजा में कल से फिर लौटेगी रौनक

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के बाद से बंद पड़ा भोपा रोड स्थित मॉल गुरूवार से खुल जाएगा। आज इसे सेनेटाइज कराया गया। मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स सिनेमा व गेमिंग जोन को बंद रखा जाएगा। 


गुरुवार को भोपा रोड स्थित मॉल खोल दिया जाएगा। मॉल में नियमों का सख्ती से पालन भी होगा। लॉक डाउन के दौरान मॉल में विशाल मैगा मार्ट जरूर खुला हुआ था। लगभग दो माह बाद शहर का भोपा रोड स्थि एएसजे ग्रांड प्लाजा मॉल खुला है। दो दिन पूर्व मॉल के मुख्य दरवाजों को खोल दिया गया था, लेकिन ग्राहकों का प्रवेश वर्जित रखा गया था। डायरेक्टर अनिल स्वरुप ने बताया कि बुधवार को मॉल सेनेटाइज कराया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा न हो। मॉल में स्थित प्रत्येक दुकान, खाने के स्टॉल आदि पर सेनेटाइजर की व्यवस्था करायी गयी है। फिलहाल के लिए शासन के आदेश पर मल्टीप्लेक्स व गेमिंग जोन को बंद रखा गया है। मॉल में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए निर्देश दिए गए है। मॉल के प्रवेश द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद व्यक्ति को मॉल में प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिग के साथ साथ मुंह पर मास्क लगाना मॉल के भीतर अति आवश्यक किया गया है।


खतोली में कोरोंना से महिला की मौत

 


 


 मुजफ्फरनगर l खतौली में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक महिला की मौत हो गई इस खबर से स्थानीय प्रशासन में पूरी हलचल मची नजर आई। मोहल्ला पक्का बाग निवासी 42 वर्षीय एक महिला पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी। दिल्ली अस्पतालों में उपचार कराने के बाद महिला को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि महिला महीनों से अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान महिला कि अस्पताल में जांच पड़ताल कराई गई। बुधवार को जैसे ही महिला की मौत हुई, इसी दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। कोरोना से हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।  महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों पर लगी अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को लेकर मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। सुभारती मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस में महिला के शव को लाया गया था जिसे सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


 


 


मुजफ्फरनगर मैडीकल कॉलेज का हास्टल सील

टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर। मेडिकल कॉलेज बेगरजपुर में छह रेजिडेंट डाक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्टल के उस हिस्से को सील कर दिया गया है, जहां यह लोग रह रहे थे। इसके अलावा अन्य डाक्टर हॉस्टल भवन में ही क्वारंटाइन करने के साथ सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।


मुजफ्फरनगर मैडीकल कॉलेज के जो छह चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले हैं उनके कांटेक्ट चेन में आए अन्य चिकित्सकों का भी कोरोना जांच को सैंपल लिया जाएगा। उनकी जांच रिपोर्ट आने तक वह सभी हॉस्टल में क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद हॉस्टल को सेनिटाइज भी किया जाएगा। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इस समय एमबीबीएस कर रहे सभी मेडिकल छात्रों को लॉक डाउन के बाद वापस घर भेज दिया गया था। इस समय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में केवल वही डाक्टर हैं जो एमबीबीएस कर चुके हैं और यहां पर पीजी (स्पेशलाइजेशन) करने के लिए आए हुए हैं। लगभग 70 से अधिक पीजी करने वाले रेजिडेंट डाक्टर इस समय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे बताए गए हैं। इनमें से कुछ डाक्टरों को दो दिन पूर्व बुखार व खांसी की शिकायत हुई। इसी तरह के लक्षण कोरोना सक्रमित मरीजों को होते हैं। इनके सैंपल लिए गए तो इनमें से छह रेजिडेंट डाक्टर कोरोना सक्रमित मिले। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के जो छह रेजिडेंट डाक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनकी डयूटी कोविड अस्पताल में नही लगी है। कोविड अस्पताल पूरी तरह से सेफ है। उन्होंने कहा कि इन डाक्टरो को कोरोना संक्रमण कहीं बाहर से मिला हैं।


टीआर ज़न मंच पर दूध व्यापारियों की समस्या

टीआर ज़न मंच


मुजफ्फरनगर l जिला प्रशासन द्वारा दूध व्यापारियों के लिए तय किए गए समय को लेकर दूध व्यापारियों को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसके लिए उन्होंने टी आर न्यूज़ के ज़न मंच पर अपनी परेशानियों को साझा किया तथा व्यापारी नेता द्वारा उनकी समस्या को जिला प्रशासन में उठाने की बात की गई l वीडियो पर क्लिक करें 


https://youtu.be/pabH7ZKGQ48


मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के 6 रेजिडेंट डॉक्टर सहित आठ नए कोरोंना पॉजिटिव

https://youtu.be/mNEV72LUHsA


 टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l जिले में आज 8 नए कोरोना कोई उपाय है जिनमें से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज  के 6  रेजिडेंट डॉक्टर एक आदमपुर महिला का  कांटेक्ट पर्सन तथा एक दिल्ली से आया हुआ किनोनी के गाँव बरवाला निवासी व्यक्ति बताया गया है l आज आई 106 रिपोर्ट की जांच में चिंताजनक ख़बर आयी है। आज 8 कोरोना पोज़िटिव मिले है जिनमें चिंता की बात ये है कि 6 डॉक्टर भी शामिल है। जो 6 डॉक्टर मिले है ये मुज़फ़्फ़रनगर मैडिकल कॉलेज से जुड़े हुए है जिससे मैडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कम्प मच गया है । जो दो और मरीज़ मिले है उनमे एक आदमपुर में मिली महिला के सम्पर्क में आया था जबकि दूसरा किनौनी बरवाला गाँव का है ।


मंडलायुक्त ने किया भ्रमण


मुज़फ्फरनगर l सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार, छपार पुरकाजी में कई स्थानों का किया निरीक्षण इस अवसर पर आयुक्त सहारनपुर मंडल संजय कुमार ने जारी किए कई आवश्यक कड़े निर्देश कमिश्नर सजंय कुमार के साथ , सीडीओ आलोक यादव,बेशिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी, एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा l


एन डी आर एफ फोर्स को सिखाई आर्ट ऑफ लिविंग

मुजफ्फरनगरl आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर के द्वारा हमारे पूरे देश के लगभग 10,000 एनडीआरएफ फोर्स के सिपाहियों को फ्री ऑनलाइन वर्कशॉप कराई गई क्योंकि आप सबको पता ही है कि आर्ट ऑफ लिविंग जो कि श्री श्री रविशंकर जी द्वारा बनाई गई एक संस्था है जो इस कोरोना महामारी के समय पूरे विश्व में लोगों को शांति और तनाव से मुक्ति के रास्ते दिखा रही है गुरुदेव के द्वारा प्रतिदिन दिन में दो बार ध्यान कराया जा रहा है एवं पूरे विश्व के अंदर अनेक प्रकार के सेवा के कार्य किए जा रहे हैं जिसमें बेंगलुरु में प्रतिदिन लगभग 50,000 गरीब आदमियों के लिए खाना बनाकर उनको वितरित किया जा रहा है एवं अन्य प्रकार की सहायता भी की जा रही है उसी क्रम में गुरुदेव के आशीर्वाद एवं आदेशानुसार आर्ट ऑफ लिविंग के फ्री वर्कशॉप उन पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित की जा रही है जो इस पूरे कोरोना माहमारी के हम सबके लिए रात और दिन हम सबकी सुरक्षा कर रहे हैं उन सब के लिए जिसमें डॉक्टर भी हैं नर्सेज भी हैं पुलिस के वो कर्मचारी जो अपना घर छोड़ कर अपना कार्य कर रहे हैं उन सब के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के द्वारा निःशुल्क कक्षाओं को आयोजित करने का आदेश दिया गया था जिसमें नीरू (IAS)जी जो कि इस पूरे प्रोजेक्ट की चेयर पर्सन है उनका भरपूर सहयोग से लगभग 10000 पुलिस कर्मियों को कराया गया मिला और इसी क्रम में यूपी के टीचर्स के 5000 के लगभग ndrf फोर्स के पुलिस कर्मियों को ये निःशुल्क शिविर कराये गए इस शिविर को मुज़फ्फरनगर की अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका श्रीमती सोनिया लूथरा जी कुशल नेतृत्व में आयोजित किए गए ,उनके साथ मुज़फ्फरनगर के ही योग प्रशिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह आशीष गर्ग एवं 60 से आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षको के द्वारा संचालित किए गए पुलिसकर्मियों को इस शिविर में बहुत ही अच्छे अनुभव हुए ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी होते रहने चाहिए पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से बहुत लाभ हुआ।


दिल्ली और गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ बारिश

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में अचानक शाम 5.15 बजे बाद मौसम पलट गया. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद तेज गरज के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हुई. मौसम के पलटने के साथ ही दो दिनों से चली आ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली. हालांकि धूल भरी आंधी चलने के कारण सड़क पर चल रहे दोपहिया चालकों और पैदल लोगों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा. दिल्ली के कुछ इलाकों में इसके चलते जाम के हालात भी हो गए.


शाम होते ही गाजियबाद में मौसम ने पलटी खा ली और अचानक बादल घिर आए. इसी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं. थोड़ी ही देर में तेज धूल भरी आंधी आई. इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछार भी पड़ी. वहीं नोएडा में भी आंधी के साथ बारिश भी हुई जिसके बाद तापमान में भी कमी दर्ज की गई और तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिली.


डीएम की नई गाइड लाइन का मूल पाठ

मुज़फ्फरनगर।      मुजफ्फरनगर में सैलून,ब्यूटी पार्लर को भी मिली मंजूरी,लेकिन इस्तेमाल करना होगा  नई  गाइड  लाइन   का पालन         मुजफ्फरनगर- 10 जून..जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश संख्या-40-3/
2020डीएम-1(ए) दिनांक 31 मई 2020 एवं तत्क्रम में मुख्य सचिव, गृह (गोपन) अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-1382/2020 सीएक्स-3, दिनांक 31. मई 2020 के अन्तर्गत लाॅक-डाउन 30 जून 2020 तक घोषित करते हुए राज्य सरकार द्वारा कतिपय गतिविधियों को शर्तो एवं प्रतिबन्धों के अधीन अनुमति दी गई है, जिसके अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में आवश्यक गतिविधियों को अनुमति देते इस कार्यालय से आदेश संख्या 1278/जे0ए0, दिनांक 04.06.2020 जारी किया गया गया है।  अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-1382/2020 सीएक्स-3, दिनांक 31 मई 2020 के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में निम्नलिखित गतिविधियों को प्रातः 09.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक खोलने की सर्शत अनुमति दी जाती है  सेलून/ब्यूटी पार्लर की दुकानों को सोशल-डिस्टेन्सिंग एवं प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने के साथ खोलने की अनुमति होगी। इनमें बाल काटने इत्यादि कार्य करने वाले स्टाॅफ द्वारा कार्य करने के दौरान फेस-शील्ड तथा ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा, अन्य स्टाॅफ द्वारा भी फेस मास्क, फेस कवर, ग्लव्स का प्रयोग किया जाएगा। यदि कपडे का इस्तेमाल होता है तो एक बार ही प्रयोग हो अथवा डिस्पोजेबल कपडा/सामग्री का प्रयोग किया जाए।  बारात घर खोले जाएंगे लेकिन शादी के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा। इनमें 30 लोगों से ज्यादा की अनुमति नही होगी। शादी/बारात-घर पर किसी भी रूप में शस्त्र ले जाना वर्जित होगा, उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  देश में सभी वाहन दस्‍तावेजों की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ी,गडकरी ने किये आदेश जारी ऽ अन्य सभी दुकाने जिनकों किसी वैधानिक आदेश के अन्तर्गत बन्द नही किया गया हो। ऽ सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थलांे पर फेसकवर/मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ऽ दुकानों एवं अन्य स्थलों के उत्तरदायी व्यक्ति स्थल पर प्रवेश/निकासी एवं काॅमन प्लेस पर थर्मल स्कैनिंग, हैण्डवाॅश/सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। सम्पूूर्ण क्षेत्र में जन-प्रसाधन आदि स्थानों पर लगे दरवाजे/हैण्डल आदि को निरन्तर सैनिटाइजेशन किया जाए। ऽ निर्देशों का अनुपालन न करने पर तथा कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति पाए जाने पर सम्बन्धित प्रतिष्ठान/भवन/दुकान के स्वामी/संचालक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। निम्नलिखित गतिविधियाॅ अग्रिम आदेशों तक निषिद्ध रहेंगी-  समस्त स्कूल, काॅलेज, शैक्षिक/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान ।  सिनेमा हाॅल, जिम्नेजियम, तरण-ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं सभागार, एसेम्बली हाॅल और इस प्रकार के अन्य स्थान। रात्रि-निषेधाज्ञा- रात्रि 9  बजे से सुबह 5  बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोडकर)। संक्रमण के खतरे के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा- जनपद मुजफ्फरनगर में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, सह-रूग्णत अर्थात एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती स्त्रियां और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे, घरों के अन्दर ही रहेंगे, सिवाय ऐसी परिस्थितियों के जिनमें स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु बाहर निकलना जरूरी हो। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिए सुरक्षा हेतु महत्वूपर्ण निर्देशः- कोरोना वायरस सतह पर 03 दिनों तक जीवित रहता है, इसलिए प्रत्येक तीसरे अथवा चैथे दिन सतह को सैनेटाइज करना आवश्यक है, इसलिए सैनेटाइजेशन हेतु दिनों का चिन्हिकरण किया जा सकता है। एम0एच0ए0 की गाइड-लाईन के अनुसार सोमवार से रविवार तक समस्त दुकाने खुल रही हैै, दुकानदार और उनके कर्मचारीगण सप्ताह में किसी भी दिन बाजार नीति के अनुसार स्वयं अथवा अपने कर्मचारियों के लिए दुकानबन्द करने हेतु स्वतन्त्र है। कोरोना संकमण के काल में जनहित में जनता के अधिक आवागमन वाले बाजार क्षेत्र को प्रत्येक तीसरे दिन सेनेटाइज करने के लिए समस्त मार्किट क्षेत्र को प्रत्येक ढाई दिन के बाद यथा मंगलवार एवं शुक्रवार को अपरान्ह 01 बजे के बाद बाजार बन्द करने के निर्देश दिए जाते है। समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो एवं ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, एवं खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने बाजार क्षेत्रों मे उपरोक्त का निर्देशानुसार पालन करायेंगें और सम्बन्धित थाना एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ फायर टेन्डर की गाडियों में सोडियम हाइपो क्लोराईड केमिकल का प्रयोग कर मार्किट क्षेत्र को पूर्ण रूप से सैनेटाइजेशन करायेंगे। सैक्टर मजिस्टेªट, नगर पालिका/नगर पंचायते तथा ग्राम पंचायतों के कर्मचारीगण उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। जनपद में ढाई दिन के उपरान्त यथा मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 01 बजे से बाजार बन्दी के उपरान्त अगले दिन प्रातः 05.00 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोडकर)। उपरोक्त आदेशों एवं लाॅकडाउन गाइडलाइन्स का आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अनुरूप समस्त प्रकार के निर्देशों का अनुपालन नगर पालिका क्षेत्र मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसील क्षेत्र में समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करायेंगें। दण्डात्मक प्रावधान- भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर किसी व्यक्ति के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-51 से 60 तथा भा0द0वि0 की धारा-188 में दिए गए प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।


दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना, हम केंद्र का हर फैसला मानेंगे- केजरीवाल


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि आने वाले समय में कोरोना दिल्ली में बहुत तेजी से फैलने वाला है। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएम) की बैठक थी। वहां जो आंकड़े पेश किए गए हैं उसके मुताबिक, दिल्ली में 15 जून तक 44 हजार केस हो जाएंगे, जो अभी 31 हजार हैं। 30 जून तक एक लाख, 15 जुलाई तक 2.25 लाख केस और 31 जुलाई तक 5.32 लाख कोरोना केस हो जाएंगे।
इसे देखते हुए 15 जून तक 6681, 30 जून 15000 बेड, 15 जुलाई तक 33 हजार और 31 जुलाई तक 80 हजार बेड की जरूरत होगी। यह चुनौती बहुत बड़ी है, इसलिए अब कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को जनआंदोलन बनाना होगा। इसके लिए हमें तीन बातों का ध्यान रखना है, पहला मास्क लगाकर घर से निकलना है, दूसरा बार-बार हाथ धोने हैं और तीसरा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना है। यह सब अभी तक हमें खुद करना था, मगर अब दूसरों से भी करने के लिए कहना है, क्योंकि अगर कोई और नहीं कर रहा है तो उसकी वजह से भी कोरोना फैल सकता है। इसलिए खुद करना होगा दूसरों से भी इसका पालन कराना होगा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना है।


इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ  की कोरोना  से मौत-जामा मस्जिद को फिर से किया जा सकता है बंद


नई दिल्ली। जामा मस्जिद  के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दिल्ली में बिगड़ते हालात के मद्देनजर मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है। यह कदम तब उठाया गया है जब शाही इमाम के सचिव अमानुल्ला की मंगलवार रात को सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। 
अहमद बुखारी ने कहा कि अमानुल्ला संक्रमित पाए गए थे और तीन जून को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शाही इमाम ने कहा कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर फिर से ऐतिहासिक मस्जिद को बंद करने पर लोगों की राय मांगी गई है। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिये जामा मस्जिद बंद करने पर अपनी राय दे रहे हैं। हम एक या दो दिन में लोगों के लिए इसे फिर से बंद कर सकते हैं और नमाज पढ़ने के लोगों की संख्या को सीमित कर सकते हैं।
सरकार के 'अनलॉक-1' के तहत रियायतें दिए जाने के साथ ही दो महीने से अधिक समय बाद आठ जून को जामा मस्जिद को खोला गया था। बुखारी ने कहा कि मैंने अन्य छोटी मस्जिदों से भी लोगों से घरों में रहने और मस्जिदों के बजाय घर में ही 'नमाज अदा करने की अपील करने के लिए कहा है। ऐसे वक्त में मस्जिदों में जाना सही नहीं है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले चरम पर हैं, जबकि हमने लॉकडाउन के कारण रमजान के दौरान और ईद पर भी ऐसा नहीं किया था।
देशभर में 8 जून को शॉपिंग मॉल और कार्यालय समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों के साथ धार्मिक स्थल खोलने पर बुखारी ने कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार के मद्देनजर सरकारों से अपने फैसले पर पुन: विचार करने के लिए कहा है। 


 डीएम की नई गाइड लाइन जारी, सेलून, ब्यूटी पार्लर और बैंकेट हाॅल खोलने की अनुमति


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में बाजारों के खुलने को लेकर आज एक नई गाईडलाईन जारी करते हुए सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति दे दी है। 
दो दिन से सैलून और ब्यूटी पार्लर की आरे से दिये जा रहे ज्ञापन के बाद जिलाधिकारी ने आज जारी आदेश में बताया गया कि जनपद में सैलून और ब्यूटी पार्लर प्रातः 9 बजे से 6 छह बजे तक सशर्त खोले जा सकेंगे। इसमें बाल काटने का कार्य करने वाले स्टाफ द्वारा कार्य के दौरान फेस शील्ड तथा गलब्स पहनना अनिवार्य होगा। अन्य स्टाफ फेस मास्क का प्रयोग करेगा। कपडे का इस्तेमाल एक ही बार किया जायेगा अथवा डिस्पोजेबल कपडा सामग्री का प्रयोग किया जायेगा। उक्त दुकानें सुबह 9 बजे से 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। बारातघर खोले जायेंगे, लेकिन शादी के लिये पूर्व में अनुमति लेनी होगी। इसमें तीस से ज्यादा  लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। शादी बारात घर में शस्त्र ले जाना वर्जित होगा। इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा।  उन्होंने आदेश में बताया कि रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन का आवागमन निषि( रहेगा। वे सभी बाजार  या दुकानें जो किसी अन्य कारण से प्रतिबंधित नहीं किये गये हैं, उन्हें खोला जा सकेगा, लेकिन स्कूल-कालेज, सिनेमाहाल, कोचिंग संस्थान, जिम, तरणताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार और एसेम्बली हाल पूरी तरह निषि( रहेंगे। 


सपा ने दिया चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन 


मुजफ्फरनगर।  समाजवादी पार्टी और कांग्रंेस के पदाधिकारी आज डाॅक्टरो की समस्याओं को जिलाधिकारी से मिले और उनसे चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
 डीएम कार्यालय पर आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के साथ सपा कार्यकर्ता डाॅक्टरों की समस्याओं को लेकर व उनकी हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. से मिल और  उन्होंने डाॅक्टरों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के सामने रखा और कहा कि इनका निदान कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डाॅक्टरो को कोविड-19 के नियमो का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा । सभी डाॅक्टर के लिए एक नंबर जारी कर दिया जाएगा जिस पर डाॅक्टर मरीज की सूचना उस नंबर पर दे सकेंगे और होने वाली समस्याओं से डाॅक्टरों बच सकेंगे । मुलाकात करने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल ,राहुल वर्मा व  कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल मौजूद रहे।


चौ राकेश टिकैत से वार्ता के बाद डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त 


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत ने आज तीन दिन से चल रही आयुष डॉक्टरों की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए आयुष डॉक्टरों की संस्था नीमा व आयुष संगठन के पदाधिकारियों व आसापास के डॉक्टरों को घर पर बुलाकर उनकी परेशानी जानकर हड़ताल समाप्त करने का आह्वान किया। आयुष डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पिछले तीन दिन से ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र के गली-मौहल्ले के मध्यमवर्गीय, मजदूर किसान काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। चौ राकेश टिकैत के आह्वान पर आयुष डॉक्टरों ने हड़ताल वापसी की घोषण कर क्लीनिक खोलने का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी रात के 12 बजे भी इन्हीं डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जाती है। सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्रों में अपना कोई चिकित्सीय साधन नहीं है। चै0 राकेश टिकैत जी ने कहा कि कोविड-19 के चलते हर वर्ग विपरीत परिस्थितियों में अपना योगदान कर रहा है। इस महामारी में आयुष चिकित्सकों का भी योगदान है। कोविड-19 के चलते जब सरकारी अस्पताल व निजी अस्पताल उपचार करने में आनाकानी कर रहे थे। ऐसी परिस्थिति में भी आयुष चिकित्सकों ने अपनी सेवा को जारी रखा। इनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता है। जिला प्रशासन को भी बताना चाहतें हैं कि बातचीत के माध्यम से आयुष चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कोविड-19 की नियमावली का पालन करने के बावजूद भी प्रशासन अगर किसी भी आयुष चिकित्सक के खिलाफ दण्ड़ात्मक कार्यवाही करता है, तो इसके विरूद्ध चिकित्सक नहीं भारतीय किसान यूनियन आन्दोलन करेगी। प्रशासन से भी अपील है कि भाकियू पदाधिकारियों की उपस्थिति में जल्द से जल्द आयुष चिकित्सकों के साथ वार्ता कर इस समस्या का समाधान करें। चै0 राकेश टिकैत जी से आयुष संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 हारून रसीद, सचिव डा0 एस0एम0 रेहान, नीमा के कोषाध्यक्ष डा0 नादिश फारूकी, डा0 अबरार ईलाही, डा0 जावेद, डा0 जमशेद, चरथावल से डा0 साजिद त्यागी, खतौली से अब्दुल कय्यूम, मिमलाना रोड से डा0 नितिन प्रताप, डा0 सुनील शर्मा, डा0 शमीम,  सरवट से डा0 महताब हसन, डा0 इमरान, शाहीद आलम पूर्व नगराध्यक्ष भाकियू, राशिद कुरैशी पूर्व नगर महामंत्री भाकियू, सूजडू से डा0 मुजीब आदि सैंकडों डॉक्टर उपस्थित रहे। 


कल से खुलेंगे जनपद के सैलून ओर ब्यूटी पार्लर

टीआर ब्यूरों l 


 मुजफ्फरनगर l सैलून एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर आज सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने केआदेश दे दिए गए।
सैलून एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सैलून मालिकों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओं का निदान किया और कहा कि कल से आप लोग अपने अपने सैलून खोल सकते हैं। वहीं सैलून खोलने पर आपको पूरे कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग रखकर अपनी दुकानें खोलकर ग्राहकों की दाढ़ी बाल पार्लर का कार्य करना पड़ेगा मास्क का प्रयोग करना पड़ेगा।
ग्लब्ज पहनने पड़ेंगे वहीं अपने सैलून पर सेनेटाइजर का प्रयोग करना पड़ेगा और जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राहक सैलून पर अपने टॉवल लेकर खुद आए तभी आप लोग उनका कार्य करें। ज्ञापन देने वालों में दर्जनों सैलून मालिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा दिए गए सैलून खोलने के आदेश से मुजफ्फरनगर सैलून एसोसिएशन  ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी  का  आभार प्रकट किया।


मीट व्यापारियों ने दुकाने खोलने को दिया ज्ञापन

 


 टीआर ब्यूरों l


  मुजफ्फरनगर l डीएम कार्यालय पर आज मीट व्यापारियों ने दुकाने खोलने को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन दिया और कहा कि 3 महीने से हमारी दुकानें बंद है जिससे गुजर-बसर करने में दिक्कतें आ रही है और भूखे मरने की नौबत आ रही है वहीं व्यापारियों ने कहा कि हम सभी व्यापारी कोविड 19 के सभी नियम मानते हुए अपनी दुकान खोलने को तैयार है प्रशासन हमें दुकान खोलने की अनुमति दें जिलाधिकारी ने कहा कि हम संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इसका निर्णय कल करेंगेl


 


 


दिल्ली-एनसीआर में 6.5 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी 


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दिल्लीवालों में भूकंप को लेकर भी दहशत फैल गई है। पिछले 60 दिनों में दिल्ली-एनसीआर में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ताजा झटका सोमवार को आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई, बता दें कि 29 मई, 2020 को सबसे ज्यादा 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया था। बार-बार आ रहे इन भूकंप को लेकर विशेषज्ञों ने जो बताया वह चिंताजनक है।
एक्सपर्ट का मानना है कि दिल्ली में लगातार आ रहे भूकंप के पीछे का कारण दिल्ली-एनसीआर का फॉल्ट है जो इस समय सक्रिय हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन फॉल्ट के चलते दिल्ली-एनसीआर में 6.5 तीव्रता का भूकंप आ सकता है जो काफी विनाशकारी साबित हो सकता है। यह बात चिंताजनक इसलिए भी है क्योंकि भूकंप की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है और ना ही इससे संबंधित कोई उपकरण मौजूद है।


मेरठ में आर एस एस के जिला प्रचारक पर हमला

मेरठ l ग्राम पूठी निवासी और मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के आरएसएस जिला प्रचारक सचिन कुमार पर हमला होने का पता लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ किठौर के नेतृत्व में थाना पुलिस और दर्जनों ग्रामीण बदमाशों की तलाश में जुट गए। हालांकि देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल सका।


सचिन कुमार मंगलवार देर रात मवाना से बाइक से गांव पूठी आ रहे थे तभी गांव रामनगर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। उनके हाथ में लगते हुए पेट को छूते हुए निकल गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो बदमाश उन्हें आता देख फरार हो गए। सूचना पर दर्जनों आरएसएस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी आ गई। जिसके बाद घायल का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया। सचिन कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं घटना के बाद सीओ किठोर रामानंद कुशवाहा फॉरेंसिक टीम के साथ थाने पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास के खेतों में कांबिंग की। सीओ किठौर ने बताया कि बुधवार को मवाना में जहां-जहां से सचिन कुमार आए हैं, वहां की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।


शोपियां में फिर बड़ा एनकाउंटर, 4आतंकी ढेर 


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां  जिले में एक बार फिर सेना ने एक आतंकी मुठभेड़ में 4 अज्ञात आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने इस ऑपरेशन को शोपियां के सुग्गू गांव में अंजाम दिया है, जहां बीती रात आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को मिलिट्री इंटेलिजेंस के जरिए मंगलवार रात को शोपियां के सुग्गू में दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने एसओजी और सीआरपीएफ ने सेना के साथ इलाके की सख्त घेराबंदी की और फिर बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, रात करीब पौने 2 बजे शुरू हुए अभियान के बाद बड़ी संख्या में गांव में जवानों को तैनात किया गया। 
सुग्गू गांव में पूरी रात चले तलाशी अभियान के बाद यहां पर मौजूद आतंकियों ने सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास भागने का प्रयास करते हुए जवानों पर गोलीबारी की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को एक मकान के पास घेरा। काउंटर ऑपरेशन के दौरान सेना ने यहां 4 अज्ञात आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पूरे गांव की सख्त घेराबंदी करते हुए यहां बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया।


मॉनसून में और तेजी से फैलेगा कोरोना?  


नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस इन्‍फेक्‍शन  और मौसम के कनेक्‍शन को लेकर रिसर्च में नई बात पता चली है। इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी बॉम्‍बे की स्‍टडी के मुताबिक, ह्यूमिडिटी बढ़ने पर वातावरण में कोरोना अधिक समय तक सर्वाइव कर सकता है। दो प्रोफेसर्स की स्‍टडी बताती है कि उन शहरों में जहां अधिक तापमान और कम ह्यूमिडिटी की वजह से खांसी या छींक की ड्रॉपलेट्स सूखने में कम समय लगा, वहां पर कोविड-19 इन्‍फेक्‍शन कम फैला।
 बॉम्‍बे के रजनीश भारद्वाज और अमित अग्रवाल ने एक ड्रॉपलेट जो कि शायद एक कोरोना वायरस मरीज की छींक से निकली थी, उसे सुखाया और दुनिया के छह शहरों में डेली इन्‍फेक्‍शंस से मैप कराया। भारद्वाज ने कहा, सूखे वातावरण के मुकाबले ह्यूमिड कंडीशंस में वायरस के सर्वाइव करने का चांस 5 गुना बढ़ जाता है। वहीं अग्रवाल को डर है कि मुंबई में जल्‍द मॉनसून दस्‍तक देने वाला है। इससे यहां का ह्यूमिडिटी लेवल 80 पर्सेंट से ज्‍यादा हो जाता है। ऐसे में कोरोना इन्‍फेक्‍शंस के मामलों में इजाफा हो सकता है। 


देश में 24 घंटे में कोरोंना मरीजों की संख्या 2.76 के पार

 


टीआर ब्यूरों l 


नई दिल्ली l देश में 2,76,583 कोरोना के केस में से 1,33,632 एक्टिव और 1,35,206 मरीज डिस्चार्ज


कोरोना से विधायक की मौत

टीआर ब्यूरों l


चेन्नई l देश में कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर जारी है. इस वायरस की वजह से तमिलनाडु में विधायक की मौत का पहला मामला सामने आया है. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायक जे. अनबालागन (J Anbalagan) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. अनबालागन एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. चेन्नई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 7 बजे उनका निधन हो गया. अनबागजन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे. कोरोना वायरस से किसी जन-प्रतिनिधि की मौत का ये देश में पहला मामला है.


महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण वाला राज्य तमिलनाडु है. चेन्नई और आसपास के जिलों में राज्य के कुल कोरोना वायरस केसों में 75 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा, चेन्नई जिले में 18.13 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई. इसके बाद चेंगलपट्टू 13.28 प्रतिशत, तिरुवल्लूर 11.96 प्रतिशत और अरियालुर 9.62 प्रतिशत का नंबर आता है.


हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में दर्ज केसों में से लगभग 86 प्रतिशत एसिम्पटोमैटिक यानि बिना लक्षण वाले हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि संक्रमण के प्रसार पर आखिर काबू पा लिया जाएगा.


50 ज़िलों में तैनात होंगे केंद्रीय दल 

 


टीआर ब्यूरों l 


नई दिल्ली l केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों और नगर 


निकायों में उच्च स्तरीय बहु-विशेषज्ञता वाले केंद्रीय दलों को तैनात किया है। ये दल राज्य सरकारों को उन नगर निकायों के कंटेनमेंटजोन के लिए तकनीकी सहायता सुविधा और रोकथाम के उपाय सुनिश्चित कराएंगे।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राय के अनुसार इनमें उत्तर प्रदेश के चार, बिहार के चार, उत्तराखंड के तीन, हरियाणा के चार तथा दिल्ली के तीन निकाय शामिल हैं। इन राज्यों में तैनात उच्च स्तरीय दल में तीन सदस्य हैं जिनमें दो स्वास्थ्य विशेषज्ञ और प्रशासनिक वर्ग से एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


ये दल ज़िलों और शहरों के भीतर कोविड मामलों के रोकथाम के उपायों और उनके कुशलता पूर्वक उपचार और नैदानिक प्रबंधन के अमल में राज्य स्वास्थ्य विभागको सहयोग करने के साथ ही सम्बन्धित कंटेनमेंट जोन में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के काम में मदद कर रहे हैं। दल जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने, त्वरित कार्रवाई, अधिक धारदार रणनीति अपनाने आदि के लिए भी काम करेंगे।


इन जिलों एवं नगर पालिकाओं को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से पहले से ही राज्यों के साथ समन्वय का काम कर रहे केंद्रीय दलों के संपर्क में रहें और उनके साथ लगातार संवाद बनायें रखें।


गोलीकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

मुज़फ्फरनगर l छपार के अब्बास गोलीकांड का मुख्य आरोपी सादिक निवासी गांव जड़ौदा नरा थाना मंसुरपुर मुजफ्फरनगर ने खुद ही चलकर थाने पहुंच कर सरेंडर किया, पुलिस ने हिरासत में ले लिया है l


 मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के अब्बास गोलीकांड मुख्य आरोपी सादिक जलोदा निवासी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था आज सुबह मंसूरपुर थाना पहुंचकर उसने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की


कोरोना 'ब्राजील से भी आगे इंडिया

नई दिल्ली। देश में करीब ढाई महीने लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे दी गई ढील के बीच संक्रमितों की संख्या 2.67 लाख के पार पहुंच चुकी है। देश में रोजाना करीब 10 हजार संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में पिछले दो सप्ताह के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष-5 देशों में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन में घटते संक्रमण के मुकाबले भारत और ब्राजील में इसकी गति बहुत तेज रही है। सबसे ज्यादा चिंता भारत की है, जहां दो सप्ताह पहले ब्राजील से पीछे रहने के बाद इस सप्ताह नए संक्रमण की दर उससे भी आगे निकल गई है।


जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोना डाटा सेंटर के मुताबिक,  फिलहाल इस जानलेवा महामारी से वैश्विक स्तर पर 71,38,885 लोग पीड़ित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा पीड़ित देशों में अब भी अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां 20 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।


वहीं करीब 7 लाख मामलों के साथ ब्राजील दूसरे, जबकि करीब 5 लाख मामलों के साथ रूस तीसरे नंबर पर है। भारत फिलहाल 5वें नंबर पर चल रहा है, लेकिन उसके अगले तीन दिन में करीब 2.88 लाख मामलों के साथ चौथे नंबर पर चल रहे ब्रिटेन को पछाड़ देने की संभावना है


आसान हो जाएगा सीबीएसई का सेलेबस

नई दिल्ली। सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया कि संस्थान ने शैक्षणिक नुकसान को पाटने के लिए पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत करने पर काम शुरू कर दिया गया है और घटा हुआ पाठ्यक्रम एक महीने में तैयार हो जाएगा। आहूजा ने हम पाठ्यक्रम में मूल तत्वों को रख रहे हैं और उन हिस्सों को हटा रहे हैं जो गैरजरूरी हैं।


मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनका मंत्रालय मौजूदा शिक्षा सत्र में स्कूली पाठ्यक्रम को छोटा करने और शैक्षिक घंटों को कम करने की योजना पर काम कर रहा है ताकि कोविड-19 महामारी से हुए शैक्षणिक नुकसान की भरपाई की जा सके।


मंत्री ने इस बाबत अलग-अलग पक्षकारों से सुझाव मांगें हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर और माता-पिता और शिक्षकों से काफी अनुरोध मिलने के बाद हम आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम और शैक्षिक घंटों में कमी करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।


उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों और शिक्षा विशेषज्ञों से इस मामले पर अपने विचार साझा करने की अपील की। एचआरडी मंत्री ने कहा कि लोग मंत्रालय या उनके ट्विटर और फेसबुक पेज पर "हैशटैग छात्रों के लिए पाठ्यक्रम 2020" का इस्तेमाल करें ताकि हम फैसला लेने के दौरान उनको ध्यान में रखें। गौरतलब है कि समूचे देश में 16 मार्च से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय और स्कूल बंद हैं। 


आज से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली. कोरोना काल में आज से कुछ बदलाव अमल में आ रहे हैं. इन बदलावों का हर शख्स पर प्रभाव पड़ने वाला है. कोरोना वायरस महामारी के दौर में कुछ राहत मिल सकती है तो कहीं नुकसान भी हो सकता है. SBI के लाखों खाताधाकरों को जहां ईएमआई (EMI) का बोझ कम होगा. वहीं एक प्राइवेट बैंक में पैसा जमा करने वालों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि आज से क्या बदलाव हो रहे हैं.


 


1. बचत खाते में जमा पर मिलेगा ज्यादा ब्याज


डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक मंगलवार को बचत खाते पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. Equitas Small Finance Bank ने 1 लाख रुपए से 5 करोड़ रुपए तक डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी सालाना कर दिया है. नई दरें 10 जून यानी आज लागू होगी.


बैंक के पास बचत खाते में दो स्लैब हैं - 1 लाख रुपए और उससे अधिक. बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपए से 3.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर दरें छोड़ दी हैं. इसके करीब 6 लाख बचत खाते हैं.


2. EMI का बोझ होगा कम


SBI ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद एक साल का MCLR घटकर 7 फीसदी हो गया है. नई दरें 10 जून 2020 से लागू होंगी. SBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों कम EMI के रूप में मिलेगा. अगर किसी ग्राहक ने SBI से 30 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया है तो MCLR में कटौती से प्रति महीने 421 रुपये कम EMI देनी होगी.


3. शराब पर 70% टैक्स हटा, वैट बढ़कर 25% हुआ


दिल्ली में शराब पर लगाया गया 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस हट जाएगा. लेकिन वैट 20% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया है. नई दरें आज से प्रभावी होंगी. शराब आज के मुकाबले सस्ती होगी लेकिन कोरोना से पहले के दिनों की तुलना में थोड़ी महंगी होगी।


आज का पंचांग तथा राशिफल 10 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग * ~ 🌞


⛅ *दिनांक 10 जून 2020*


⛅ *दिन - बुधवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात षष्ठी*


⛅ *नक्षत्र - श्रवण दोपहर 02:58 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*


⛅ *योग - इन्द्र सुबह 10:36 तक तत्पश्चात वैधृति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:26 से दोपहर 02:07 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:18* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मान-सम्मान में वृद्धि के लिए दीपक का यह उपाय काफी लाभदायी रहेगा।


 इसके लिए आप हर रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य दें और देसी घी का दीपक जलाकर आरति करें। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही सूर्य देव के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनने लगेंगे।


 


🌷 *बहूपयोगी औषधि – सोंठ* 🌷


👉🏻 *जब अदरक सूख जाता है तब उसकी सोंठ बनती है | सोंठ पाचनतंत्र के लिए अत्यंत उपयोगी है | यह सारे शरीर के संगठन को सुधारती है, मनुष्य की जीवनशक्ति और रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाती है | यह आम, कफ व वात नाशक है | गठिया, दमा, खाँसी, कब्जियत, उल्टी, सूजन, ह्रदयरोग, पेट के रोग और वातरोगों को दूर करती है |*


💊 *औषधीय प्रयोग* 💊


➡ *वातनाशक गोलियाँ : सोंठ के चूर्ण में समभाग गुड़ और थोडा – सा घी डाल के २- २ ग्राम की गोलियाँ बना लें | १ -२ गोली सुबह लेने से वायु और वर्षाकालीन जुकाम से रक्षा होती है | बारिश में सतत भीगते – भीगते काम करनेवाले किसानों और खेती के काम में लगे मजदूरों के लिए यह अत्यंत लाभदायक है | इससे शारीरिक शक्ति व फूर्ती बनी रहती है |*


➡ *सिरदर्द : सोंठ को पानी के साथ घिसलें | इसका लेप माथे पर करने से कफजन्य सिरदर्द में राहत मिलती है |*


➡ *मन्दाग्नि : सोंठ का आधा चम्मच चूर्ण थोड़े – से गुड़ में मिलाकर कुछ दिन प्रात:काल लेने से जठराग्नि तेज हो जाती है और मन्दाग्नि दूर होती है |*


➡ *कमर दर्द व गठिया : सोंठ को मोटा कूट लें | १ चम्मच सोंठ २ कप पानी में डाल के उबालें | जब आधा कप पानी बचे तो उतार के छान लें | इसमें २ चम्मच अरंडी – तेल डाल के सुबह पियें | दर्द में राहत होने तक हफ्तें में २ -३ दिन यह प्रयोग करें |*


🌷 *पुराना जुकाम* 🌷


😤 *१) ५ ग्राम सोंठ १ लीटर पानी में उबालें | दिन में ३ बार यह गुनगुना करके पीने से पुराने जुकाम में लाभ होता है |*


😤 *२) पीने के पानी में सोंठ का टुकड़ा डालकर वह पानी पीते रहने से पुराना जुकाम ठीक होता है | ( सोंठ के टुकड़े को प्रतिदिन बदलते रहें | )*


😤 *सर्दी – जुकाम : ५ ग्राम सोंठ चूर्ण, १० ग्राम गुड़ और १ चम्मच घी को मिलालें | इसमें थोडा -सा पानी डालके आग पर रखके रबड़ी जैसा बना लें | प्रतिदिन सुबह लेने से ३ दिन में ही सर्दी – जुकाम मिट जाता है |*


💥 *सावधानी – रक्तपित्त की व्याधि में तथा पित्त प्रकृतिवाले ग्रीष्म व शरद ऋतु में सोंठ का उपयोग न करें |*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *मस्तिष्क प्रदाह* 🌷


🍛 *जौ का आटा पानी में घोलकर मस्तक पर लेप करने से मस्तिष्क की पित्तजनित पीड़ा शांत होती है l*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻।🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - पॉजिटिव - आपकी मध्यस्तता द्वारा परिवार में हुई कुछ गलतफहमियां दूर होंगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जायेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किये गये प्रयास सफल होने के योग शुरू हो गये हैं।


नेगेटिव - अपने सगे संबंधियों के साथ अभद्र या कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें क्योंकि इससे परिस्थितियां संभलने की बजाय बिगड़ सकती है। कोई भी निर्णय लेते समय भावुकता को बीच में न आने दें।


 


लव - जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक नजरिया और देखभाल उन्हें खुशी और स्फूर्ति देगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक व्यक्तियों के आपसी संबंध सुखद रहेंगे।


व्यवसाय - नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना के लिए कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आज अपने सारे अधूरे काम निपटा लें इसका उत्तम रिजल्ट आपकेा आने वाले समय में मिलेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गले में खरास और इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतें।


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृष - पॉजिटिव - आपका आत्म विश्वास पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह का अनुशरण करना आपके हित में रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।


नेगेटिव - किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में कटुता की वजह से आपको कुछ तनाव रह सकता है। किसी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। परन्तु थोड़ी सी सावधानी से परिस्थितियां नियंत्रित रहेंगी।


 


लव - जीवनसाथी का सहयोग भी आपके घर और काम दोनों जगह रहेगा। उनके आत्म सम्मान का ध्यान रखें। आपके अहम की वजह से कुछ दिक्कत आ सकती है।


व्यवसाय - पर्सनल काम और आराम करने की इच्छा की वजह से आप कार्यस्थल पर समय नहीं दे पायेंगे। परन्तु अपने व्यवसायिक पार्टनर या किसी विश्वासी कर्मचारी पर काम का कार्यभार सौंप सकते हैं। नुकसान नहीं होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा सिर्फ आज शरीर को थोड़ा आराम देने की आवश्यकता है। ब्लड़ प्रैसर जरूर चैक करायें।


भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 7


 


मिथुन - पॉजिटिव - काफी समय से आप कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे थे आज उसे लेने के लिए उचित समय है। आप आजकल अपने ऊपर भी खूब ध्यान दे रहे हैं जो एक अच्छी आदत है। आपके द्वारा बनायी गई योजनाएं अभी नहीं पर निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी।


नेगेटिव - विद्यार्थी गण पढ़ाई में ध्यान न देकर मौज मस्ती में ज्यादा मन लगा रहे हैं जिसका परिणाम उचित नहीं होगा। आपके मन में कुछ शंकाण्ं उठरही हैं परन्तु आप किसी से भी शेअर नहीं कर रहे। इसलिए कुछ देर एकान्त में बैठकर सही-गलत की बातों पर मनन करें, कुछ ना कुछ हल जरूर निकलेगा।


 


लव - जीवनसाथी को किसी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। साथ पेट संबंधी परेशानी भी रहेगी। आपका ध्यान स्वयं पर केन्द्रित होने की वजह से आप उन पर ध्यान नहीं दे पायेंगे जिससे मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


व्यवसाय - आयात-निर्यात संबंधी बिजनस में कुछ प्रोग्रेस होेगी लेकिन पैसे संबंधी लेनदेन बहुत ध्यान से करें। बेहतर होगा कि अपने कार्य की पूरी रूपरेखा बनाकर तभी अमल करे। दूसरे व्यक्तियों की अपेक्षा अपनी योजनाओं को अधिक महत्व दें।


स्वास्थ्य - डायबिटिक व्यक्ति अपना ध्यान रखें किसी मानसिक दबाव या लापरवाही की वजह से रोग बढ़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 9


 


कर्क - पॉजिटिव - आप आप कोई भी अपने महत्वपूर्ण काम दिन के पहले हिस्से में निपटा लें। कुछ विरोधी दिक्कतें पैदा करने की कोशिश पर आप उनकी गतिविधियों को शांत करने की क्षमता रखते हैं। आज आपका कोइ रूका हुआ पैसा भी मिल जायेगा।


नेगेटिव - दिन का दूसरे पक्ष में थोड़ी क्रोध की स्थिति रहेगी अतः अपने विचारों को चेक करते रहें। बेहतर यही होगा कि इस समय कोई निर्णय न लें। आपके आपनों की वजह से ही कुछ नुकसान हो सकता है।


 


लव - जीवनसाथी के साथ आज कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे जिसका कारण आपकी अधिक उम्मीदें और आपका क्रोध होगा और इस का दुष्प्रभाव जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी आ सकता है।


व्यवसाय - शेयर मार्किट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम नहीं है परन्तु किराये या पैतृक संबंधी किसी काम से फायदा होगा बस जरूरत है तो एक सही निर्णय की।


स्वास्थ्य - आज पेट से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करें। बेहतर होगा कि पूरी तरह से अपनी सोच को भी आराम दें।


भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 4


 


सिंह - पॉजिटिव - आज का दिन आपके अंदर की प्रतिभाओं का उपयोग करने का है। कोई भूमि संबंधी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपनी सामथ्र्य पर पूर्ण विश्वास रखें और आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। बस किसी लेबर से ना उलझें।


नेगेटिव - किसी कोर्ट संबंधित केस का निपटाने का अभी उचित समय नहीं हैं। इस कार्य को थोड़ा स्थगित रखें और किसी बाहरी व्यक्ति से ना उलझें।


 


लव - इस समय प्रेम संबंधों में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसकी वजह आपका ध्यान सिर्फ अपने काम पर होना हो सकता है। थोड़ा समय अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी निकालें और संबंधों को सुधारने की कोशिश करें।


व्यवसाय - आपका अति आत्म विश्वास और काम के प्रति समर्पण आपको फायदा देगा। परन्तु किसी कर्मचारी से उलझने के कारण कोई इंक्वायरी हो सकती है। अतः ध्यान रखें। दिन के दूसरे पक्ष में स्थितियां बेहतर हो जायेंगी।


स्वास्थ्य - पेट में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। ज्यादा काम की वजह से थकान की स्थिति रहेगी अतः अपने शरीर को भी आराम दें। दिक्कत होने पर डाक्टर की सलाह अवश्य लें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1


 


कन्या - पॉजिटिव - आपकी गुप्त योजनाएं और कार्यक्षेत्र में अचानक से ही कोइ उपलब्धि आपको प्रसन्नता देगी। आपके द्वारा की गई थोड़ी सी भी मेहनत के रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। मीडिया और पब्लिक के कामों से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका वहमी और शक्की स्वभाव आपकी कार्यक्षमता को कम कर सकता है। दोपहर बाद भाइयों से किसी प्रकार की बहस की भी आशंका लग रही है जिसकी वजह आपका ही चिड़चिड़ा स्वभाव होगा अतः अपने विचारों का अवलोकन करते रहें।


 


लव - प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी परन्तु अपना ध्यान अपने प्रोफेशन से न हटायें क्योंकि वहां आज तरक्की का कोई कार्य सम्पन्न होने वाला है।


व्यवसाय - आज आपकी अपने बाॅस या किसी सीनियर की वजह से कोई आघात पहंुच सकता है। परन्तु इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको फायदा भी अपने सीनियर से ही होगा अतः किसी मामले में न उलझें। शैक्षिक संस्था से जुड़े लोग आज कोई नया अनुबंध प्राप्त करेंगे।


स्वास्थ्य - आज गैस की वजह से छाती पर किसी तरह का दबाव महसूस करेंगे। चोट लगने की भी संभावना है। वाहन ध्यान से चलायें।


भाग्यशाली रंग: मूंगिया, भाग्यशाली अंक: 2


 


तुला - पॉजिटिव - काफी दिनों से आपका मनोबल कुछ कमजोर था। आज आप अपने अंदर एक पाजिटिव एनर्जी महसूस कर रहे हैं। आपका ईश्वर के प्रति समर्पण और विश्वास ने आपको एक नई शक्ति प्रदान की है अब इसे कायम रखें आपके लिए शुभ रहेगा।


नेगेटिव - किसी माता समान स्त्री से कुछ तनाव हो सकता है। अतः उनसे व्यर्थ में उलझने की बजाय उन्हें सम्मान पूर्वक बातचीत करके मामले को सुलझायें। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें कहीं गलती हो सकती है।


 


लव - जीवनसाथी का आक्रामक स्वभाव भी आपको भावनात्मक आघात का कारण बन सकता है। अतः आज उनसे न उलझें और अपने आप को आत्म मंथन द्वारा परिपक्व बनायें।


व्यवसाय - आज कार्य की अधिकता के कारण आपको घर पर भी देर तक काम करते रहना पड़ेगा। दोपहर बाद आपके एग्रेसिव स्वभाव के कारण किसी गैर सरकारी काम में दिक्कत आ सकती है अतः अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य - ज्यादा मेहनत के द्वारा पैरों में दर्द और सूजन जैसी शिकायत होगी अतः समय - समय पर आराम लें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आज दिन की शुरूआत में ऐसा लगेगा कि कोई काम नहीं बन रहा है परन्तु दिन के दूसरे पक्ष में स्थितियां अनुकूल होंगी और आपके कार्यों में गति आयेगी। किसी सरकारी काम के भी हल होने की संभावना है।


नेगेटिव - कोई पुरानी नकारात्मक बातें याद आने से मन खिन्न रहेगा। ये बातें संतान से भी जुड़ी हुई हो सकती है। परन्तु इन बातों को तूल देना आपके और आपकी संतान दोनों के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करेगा। यह समय ज्यादा सोचने की बजाय काम करने का है।


 


लव - अगर आप प्रेम विवाह की इच्छा रख रहे हैं तो आज घर के सदस्यों से अनुमति लेना का शुभ दिन है। जीवनसाथी से भी संबंध मधुर रहेंगे।


व्यवसाय - इस समय पार्टनरशिप के बिजनस में फायदा रहेगा। पार्टनर की योजनाओं पर अमल करें और आज उनके निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।


स्वास्थ्य - यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा बस अपने अंदर एनर्जी की कमीं महसूस कर सकते है। आराम करें और सुपाच्य हल्का भोजन लें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6


 


धनु - पॉजिटिव - आज घर के किसी बुजुर्ग की सलाह मानना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है क्योंकि आप इस समय कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं परन्तु घबरायें नहीं दोपहर बाद से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे और आपके कार्यों में भी गति आयेगी।


नेगेटिव - परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर कोई तनाव की स्थिति रहेगी। परन्तु घबराने की जरूरत नहीं ये सब तात्कालिक है। थोड़ा अपने आप को लचीला बनायें और किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान ना करें।


 


लव - अपने जीवन साथी की सलाह आपके लिए फलदायी रहेगी क्योंकि ये समय आपके स्वयं के निर्णय कुछ डगमगा रहे हैं। अतः अपने मतभेदों को तूल न देकर समय के अनुसार आगे बढ़ें।


व्यवसाय - आज व्यवसाय को लेकर आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी और आपकी कोई रूकी हुई पेमेंट मिलेगी। बस आपको अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है।


स्वास्थ्य - पेट खराब रहेगा और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से टांगों में दर्द आदि की शिकायत महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: ओरेन्ज, भाग्यशाली अंक: 9


 


मकर - पॉजिटिव - आज आप कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाये और फिर उस पर अमल करें। साथ ही दूसरों से किसी सहायता की उम्मीद छोड़कर अपने ऊपर विश्वास रखेंगे। आपका समाज में मान सम्मान भी बना रहेगा।


नेगेटिव - आपका कोई झूठ या एग्रेसिव वाणी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं अतः इन बेकार की चीजों का सहारा न लेकर अपनी कार्य क्षमता पर ध्यान लगायें।


 


लव - आप अगर कभी तनाव महसूस करेंगे तो आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके विचारों में निकटता आयेगी। सिर्फ जरूरत है अपने कटु वाणी पर कंट्रोल करने की।


व्यवसाय - आज आपको कोई ओथोरिटी मिली है और आप उसको पूरा करने में भी सफल रहेंगे क्योंकि आपका उस काम के लिए किया गया रिसर्च आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।


स्वास्थ्य - गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम होने जैसे परेशानी रह सकती है। अतः लापरवाही न बरतें।


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - आपका अपने काम के प्रति समर्पण और व्यवहारिक विचारों से आपका अचानक ही कोई काम बनने वाला है अतः पूरी मेहनत से लक्ष्य की ओर अपना ध्ष्सन रखें। पिता से भी कोई उचित मिल सकती है।


नेगेटिव - बस आपको ध्यान रखना है कि दूसरों की बातों में आकर अपने निर्णय डगमगाने न दें क्योंकि दोपहर बाद बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से आपको कोई टेंशन हो सकती है।


 


लव - जीवन साथी का घर की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने में पूरा सहयोग रहेगा। आप समय नहीं दे पायेंगे परन्तु वह आपकी भावनााओं को समझने की पूरी तरह से कोशिश करेंगे।


व्यवसाय - किसी कम्पीटीशन वाले काम में आपको अपने दम पर सफलता मिलेगी। स्टाक मार्किट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अगर कोई आपके काम में रूकावटें डाल रहा है तो अब घबरायें नहीं आपके काम पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।


स्वास्थ्य - आज तनाव के कारण आपको नींद न आने जैसी समस्या रहेगी। पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 6


 


मीन - पॉजिटिव - आज आपके लिए आय और लाभ के कई मार्ग बन रहे हैं। आलस्य छोड़कर इनका भरपूर फायदा उठायें। अपने बैंक संबंधी काम निपटा लें क्योंकि सरकारी कार्यों से संबंधित पेपर वर्क के काम पूरे कर लें।


नेगेटिव - आपके भाई-बहनों से संबंध आज कुछ परेशानी का कारण बन सकते हैं जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी आयेगा। इसलिए बेहतर है कि किसी भी मुददे को ज्यादा तूल ने देकर शांति से सुलझाने का प्रयास करें।


 


लव - आज जीवनसाथी को किसी तरह की तरक्की मिलने की संभावना है। अतः उननके काम मेें भी पूरा सहयोग दें परन्तु हस्तक्ष्ेाप न करें। नही ंतो इसका नकारात्मक असर आपके ऊपर ही आयेगा।


व्यवसाय - अपने कार्य क्षेत्र संबंधित काम स्थगित रखकर बाहरी अन्य काम ही निपटायें क्योंकि कार्य क्षेत्र के काम स्वतः कर्मचारियों की सहायता से सुचारू रूप से हल हो जायेंगे।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रकृति के साथ थोड़ा समय गुजारे। घास पर चलना आपकी एनर्जी को बढ़ायेगा।


भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 3


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


मंगलवार, 9 जून 2020

नई मंडी सहित छह थाना प्रभारी बदले

मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज देर रात 6 थाना प्रभारी बदल दिए। रतनपुरी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। नयी मंडी, जानसठ, रतनपुरी,भौराकला, तितावी और सिखेड़ा थाना प्रभारी बदल दिए हैं । एसएसपी ने दीपक चतुर्वेदी को नयी मंडी से बदलकर जानसठ का थाना प्रभारी बना दिया है वहीँ जानसठ के योगेश शर्मा को नयी मंडी का थाना प्रभारी बनाया है। रतनपुरी के थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है और तितावी के थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी को रतनपुरी का थानाध्यक्ष बना दिया है।


कल से 70% सस्ती होगी शराब

टीआर ब्यूरों l


नई दिल्ली l दिल्ली में बुधवार से शराब सस्ती होने जा रही है. सरकार के एक्साइज विभाग ने आदेश जारी कर शराब पर लग रहा 70 प्रतिशत का कोरोना टैक्स हटाने का फैसला लिया है. हालांकि वैट को 20 प्रतिशत से बढ़ा कर 25 प्रतिशत कर दिया गया है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 4 मई को शराब की एमआरपी पर 70 प्रतिशत का स्पेशल कोरोना टैक्स लगा दिया था. कोरोना टैक्स खत्म करने की बात के साथ ही विभाग के आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि किसी विक्रेता ने उपभोक्ता से इस टैक्स के नाम पर ज्यादा रुपये वसूले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसके लाइसेंस को भी निरस्त किया जा सकता है.


उत्तराखंड में एक दिन में मिले 126 संक्रमित 

 


टीआर ब्यूरों l 


देहरादून l उत्तराखंड में मंगलवार का दिन भी कोरोना वायरस के लिहाज से कुछ राहत नहीं लेकर आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में मंगलवार दोपहर तक 77 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। 


प्रदेश में नए मामले आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1488 पहुंच गई है। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में अगर 22 से ज्यादा मरीज मिलते हैं तो प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच सकता है। 


मंगलवार देर शाम को 49 मरीज मिले जिससे प्रदेशभर में कुल 126 संक्रमित हो गए। प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मरीजों के मिलने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1537 पहुंच गई है।


विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 43 मरीज टिहरी गढ़वाल जिले में मिले हैं। इनमें सभी प्रवासी हैं। 43 संक्रमितों में से 40 मरीज महाराष्ट्र से मुंबई सहित, दो नई दिल्ली व एक मध्य प्रदेश से वापस आया है। 


पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और हरिद्वार जिले मेें चार-चार, देहरादून और बागेश्वर जिले में तीन-तीन और एक मरीज अल्मोड़ा जिले में मिला है। जबकि, प्राइवेट लैब में भी चार मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।


राहत की बात है कि प्रदेशभर में 35 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देते हुए स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 997 सैंपलों की रिपोर्ट भी आज नेगेटिव आई है। 


प्रदेश में संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 770 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। कोराना के साथ ही अन्य कारणों की वजह से अब तक 13 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 


लेकिन, मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने एक ओर हेल्थ बुलुटिन जारी किया। हेल्थ बलुटिन में कोरोना के नए 49 संक्रमित मिले हैं, जिससे मंगलवार देरशाम तक कुल 126 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 


चिंता की बात है कि 126 मरीजों में से सबसे ज्यादा 72 मरीज टिहरी जिले में आए हैं। शाम को मिले 49 मरीजों से देहरादून में 14, हरिद्वार में तीन, बागेश्वर में दो, और उत्तरकाशी जिले में एक मरीज मिला है। 


मरीजों के ठीक होने की दर में 11% का उछाल


उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर एक दिन में ही 11 प्रतिशत उछाल के साथ 48 प्रतिशत पहुंच गई है। रविवार को राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 37 प्रतिशत थी जो सोमवार को 48 प्रतिशत हो गई।


इसके साथ केंद्र और राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर एक समान हो गई है। राज्य में कोरोना के अभी तक कुल 1380 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 663 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।


जबकि अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 37.14 प्रतिशत था। जबकि सोमवार को यह रेट 48 प्रतिशत के पार हो गया है। पिछले कुछ दिनों में लगातार मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद इस रेट में बढ़ोतरी हुई है।


 


 


देहरादून के छह स्थानीय लोगों में संक्रमण 


राज्य में मिले कुल 77 कोरोना मरीजों में से देहरादून जिले के छह ऐसे मरीज हैं जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में इन मरीजों में स्थानीय स्तर पर ही संक्रमण की आशंका है।


स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। जबकि दून में एक स्वास्थ्य कर्मी में भी संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा राज्य में मिले अन्य मरीज प्रवासी या पूर्व में पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए लोग हैं।  


कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 60 हुई 


जिलों में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की व्यवस्था खत्म होने के बाद अब जिलों के भीतर कंटेनमेंट जोन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई।


 


इसमें से सबसे अधिक 25 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में हैं। जबकि हरिद्वार में 24, पौड़ी में दो, टिहरी में आठ जबकि यूएस नगर जिले में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।


यूपी में 21 आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे


टीआर ब्यूरों l 


लखनऊ l उत्तर प्रदेश के 21 आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाइल को मंजूरी दे दी है. इसमें 1988 और 1989 बैच के कई अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे. निर्णय के बाद आईएएस अफसरों में खुशी की लहर है.


.उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े पैमाने पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. प्रदेश के 21 आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाइल को मंजूरी दे दी है. इसमें 1988 और 1989 बैच के कई अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे. निर्णय के बाद आईएएस अफसरों में खुशी की लहर है.


 


अपर मुख्य सचिव बनने वाले अफसरों में कई चर्चित आईएएस शामिल हैं. जानकारी के अनुसार डॉ रजनीश दुबे, आलोक कुमार, राजन शुक्ला, रामी रेड्डी अपर मुख्य सचिव बनेंगे. इनके अलावा मनोज सिंह, नवनीत सहगल, टी.वेंकटेश, जूथिका पाटणकर, अरविंद कुमार, राधा एस चौहान भी अपर मुख्य सचिव बनेंगे. वहीं एसपी गोयल, देवेश चतुर्वेदी, मोनिका गर्ग, आराधना शुक्ला, डिंपल वर्मा के अलावा प्रशांत त्रिवेदी, मनोज सिंह, अमित मोहन, सुरेश चंद्रा, संजय भूस रेड्डी और अनिल कुमार अपर मुख्य सचिव बनेंगे.


यूपी में गोवध करने पर दस साल की जेल और पांच लाख जुर्माना

लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवध निवारण कानून को और अधिक मजबूत बनाने के मकसद से 1955 के इस कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मंगलवार मंजूरी दे दी. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया है. इसके बाद गोवध करने पर अब दस साल की जेल या पांच लाख जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है.


सरकार अब करेगी ये काम


यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 लाने का फैसला किया. इस अध्यादेश को लाने और उसके स्थान पर विधानमंडल में विधेयक पेश कर पुन: पारित कराये जाने का फैसला भी कैबिनेट ने किया है. उन्होंने बताया कि राज्य विधानमंडल का सत्र ना होने और शीघ्र कार्रवाई किये जाने के मद्देनजर अध्यादेश लाने का फैसला किया गया.


 


 


साथ ही उन्‍होंने बताया कि अध्यादेश का उद्देश्य उत्तर प्रदेश गोवध निवारण कानून, 1955 को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने के साथ गोवंशीय पशुओं की रक्षा एवं गोकशी की घटनाओं से संबंधित अपराधों को पूर्णत: रोकना है.


 


इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला


 


उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान प्रदेश है. जबकि इसके आर्थिक एवं सामाजिक ढांचे में गोवंशीय पशु कृषकों के मेरूदण्ड के समान है. अतः प्रदेश से अच्छी गाय एवं गोवंशीय पशुओं का अन्य प्रदेशों में पलायन रोकने, श्वेत क्रांति का स्वप्न साकार करने एवं कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए नगरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाने के लिए यह अत्यन्त आवश्यक हो गया है कि गाय एवं गोवंशीय पशुओं का संरक्षण एवं परिरक्षण किया जाए. उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, 1955 (यथासंशोधित) की धारा-8 में गोकशी की घटनाओं हेतु सात वर्ष की अधिकतम सजा का प्राविधान है. वहीं, उक्त घटनाओं में सम्मिलित लोगों की जमानत हो जाने के मामले बढ़ रहे हैं. इन सभी कारणों से जन भावना की अपेक्षा का आदर करते हुए यह आवश्यक हो गया कि गोवध निवारण अधिनियम को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाया जाए. इन्हीं बिन्दुओं पर विचार करते हुए वर्तमान गोवध निवारण अधिनियम, 1955 में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया है.


पत्रकार दंपति पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 10 दिन में घर से उठीं 2 लाशें, पूरा परिवार पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l 


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यह वायरस दिल्ली में एक पत्रकार दंपति पर कहर बनकर टूटा है। घर से दो लाशें उठ चुकी हैं। इतना ही नहीं, दो मासूम बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।


पेशे से पत्रकार अजय झा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके वीडियो को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, 'अजय जैसे मेरी लाखों बहनों और भाइयों के लिए हम आपके दर्द को साझा करते हैं। हम आपकी रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। हम मिलकर इसे दूर करेंगे।' आपको बता दें कि अजय झा की पत्नी भी एक मीडिया हाउस में काम करती हैं।


 


वीडियो संदेश के जरिए दर्द बयां करते हुए अजय झा ने कहा, 'मेरी पत्नी और बच्चों समेत घर में सभी लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। बीते दस दिनों में घर में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पहले मेरे ससुर की मौत हुई फिर सास भी चल बसीं। काफी देर तक घर में शव रखा रहा, लेकिन कोई ले नहीं गया। आपस में सभी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।'


आगे उन्होंने कहा, 'केजरीवाल और बाकी सरकार दावा कर रही है कि सारी सुविधाएं हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ भी नहीं है। लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। मैं और मेरा परिवार काफी तकलीफ में है। लोग मदद करें और इस संकट से बाहर निकालें। मेरी दो छोटी बेटियां हैं। मेरी पत्नी पूरी तरह से टूट चुकी है। पता नहीं आगे क्या होगा। मदद चाहिए, इलाज चाहिए। मुझे उम्मीद है कि लोग आगे आएंगे और मदद करेंगे।'


बड़ी राहत: ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, परमिट की वैलिडिटी 30 सितंबर तक बढ़ाई गई

 टीआर ब्यूरों l


 


नई दिल्ली l कोरोना वायरस महामारी के दौरान। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने मोटर व्हीकल डॉक्युमेंट्स की वैलिडिटी को एक बार फिर बढ़ाने की घोषणा की है।


 मंगलवार को इन डॉक्युमेंट्स की वैलिडिटी 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई।


 इसके साथ ही मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अडवाइजरी भी जारी कर दी है।


इससे पहले लॉकडाउन की वजह से 30 मार्च को मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अडवाइजरी जारी करते हुए फिटनेस, परमिट (सभी तरह के), ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य किसी भी तरह के संबंधित डॉक्युमेंट्स के लिए वैलिडिटी बढ़ाने की सलाह दी थी।


आ गई अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट

नई दिल्ली l दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. 


  हालांकि दिल्ली में कोरोना की स्थिति अच्छी नहीं है। अगर दिल्ली सरकार की मानें तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले में देश की राजधानी की स्थिति बद से बदतर होने वाली है। दिल्ली सरकार ने दबी जुबान में यह कहना शुरू कर दिया है कि यहां कम्युनिटी स्प्रेड के हालात पैदा हो गए हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख, 15 जुलाई तक 2 लाख और 31 जुलाई तक साढ़े 5 लाख कोरोना संक्रमण के मामले होंगे। उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो 31 जुलाई तक हमें दिल्ली के अस्पतालों में 80 हजार बेडों की जरूरत होगी। 


डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बैठक के बाद कहा, 'दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख कोविड-19 के मामले होंगे। ऐसे में हमें तक 80 हजार बेड्स की जरूरत पड़ेगी।'


जनपद में प्रत्येक श्रमिक को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा - जिलाधिकारी

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियांे के साथ निर्माण कार्यो के प्रारम्भ होने उसमें श्रमिकों को रोजगार देने व मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक की। 


जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं कार्य प्रारम्भ कर श्रमिकों को रोजगार दिया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रारम्भ करते हुए प्रत्येक श्रमिक कोे रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिये कि जो श्रमिक बाहर से आये है उनका जाॅब कार्ड बनाये जाये और उनका श्रम विभाग में भी पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चत किया जाये। उनहोने निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिया जाये उनके जाॅब कार्ड बनाये जाये। 


उन्होने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि श्रमिकों को श्रम विभाग में पजीकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य आरम्भ किया गया है वहां पर सोशल डिस्टंसिंग, साफ सफाई स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाये और श्रमिकों के हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मास्क का प्रयोग किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने निर्देश दिये कि बाहर से आये श्रमिकों की सूची प्राप्त कर ली जाये। 


जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत व अन्य श्रमिकांे की एक सूची बना ली जाये। उनहोने कहा कि इस सूची में स्किल्ड व नाॅन स्किल्ड लेबर का डेटा रखा जाये और जिससे उसे उसकी उपयोगिता एवं दक्षता के आधार पर कार्य दिया जा सके। उनहोने कहा कि इसका पूर्ण डेटा तैयार कर सूची उपलब्ध कराई जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चत किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आरोग्य सेतु एप को इस्ंटाॅल किया जाये तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जायें।


जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहर व गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि नुक्क्ड नाटकों, पेंटिग, बैनर, पोस्टर आदि अनेकों प्रचार प्रसार गतिविधियों के द्वारा जनमानस को और अधिक जागरूक किया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि जनमानस को जागरूक करने के लिए वाॅलियन्टरर्स का भी चयन कर लिया जाये। 


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित विभागीय अधिकारी, ई0ओ0 सहित कार्यदायी संस्थाअेां के अधिकारी उपस्थित थे। 


 


रद्द हो सकती है प्रयाग राज जिले की भर्ती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला में परीक्षा के टॉपर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी 8 से 10 लाख रुपए देकर पास हुए हैं. प्रयागराज के दर्जनों सेंटरों पर हुई परीक्षा पूरी तरह से रद्द हो सकती है.


प्रयागराज के सोरावं से टॉपर गिरफ्तारकई केंद्रों की परीक्षा हो सकती है रद्द हो सकती है. 


उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला में परीक्षा के टॉपर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रयागराज के सोरावं थाना क्षेत्र से टॉपर को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में 50 से अधिक अभ्यर्थियों की तलाश पुलिस कर रही है. जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी 8 से 10 लाख रुपए देकर पास हुए हैं.


प्रयागराज के दर्जनों सेंटरों पर हुई परीक्षा पूरी तरह से रद्द हो सकती है. दरअसल, एक खबर आई थी कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में 150 में से 142 नंबर पाने धर्मेंद्र कुमार पटेल को देश के राष्ट्रपति का नाम तक नहीं पता है. धर्मेंद्र जनरल नॉलेज के आसान सवालों के भी जवाब नहीं दे सके.


शिक्षक भर्ती नियमानुसार हुई : सतीश द्विवेदी

लखनऊ l परिषदीय स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले पर यूपी सरकार तुरंत एक्शन में आ गई है। मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं, जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है।


मामले पर जवाब देते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अभी किसी का डाक्युमेंट वैरीफिकेशन नहीं किया गया है। यह प्रक्रिया काउंलिंग में होगी। मामले की जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा कि भर्ती में 50 फीसदी सीटें आरक्षित हैं जबकि बाकी 50 में नियमानुसार ही भर्ती हुई है।


शिक्षक भर्ती गड़बड़ी की जांच एस टी एफ को

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी मामले में प्रयागराज के सोंराव थाने में दर्ज मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है. मामले में डीजीपी एचसी अवस्थी ने एसटीएफ को मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया है. बता दें प्रयागराज पुलिस ने अब तक गड़बड़ी का मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित कई को गिरफ्तार किया है.


प्रयागराज पुलिस ने प्रदेश सरकार से जांच एजेंसी बदलने की सिफारिश की थी. 


दरअसल मामले में आरोपियों के बड़े नेटवर्क को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने प्रदेश सरकार से जांच एजेंसी बदलने की सिफारिश की थी. इसके बाद डीजीपी ने ये निर्णय लिया है. बता दें गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भेजा जा चुका है. मामले में अब पुलिस का शिकंजा सफल अभ्यर्थियों पर भी कसने लगा है. पुलिस ने टॉपर समेत 2 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस के रडार पर 50 से ज़्यादा सफल अभ्यर्थी हैं. अभ्यर्थियों पर गिरोह को 8 से 10 लाख रुपए देकर भर्ती परीक्षा में पास होने का आरोप है.


अपडेट : जिले में आज 7 कोरोंना पॉजिटिवो की बढ़त

मुजफ्फरनगरl  जिले में बढ़े 7 कोरोना पॉजिटिव


 जिले में मिले 7 कोरोना पॉजिटिवो में 3 कवाल के जी आइ सी में  क्वॉरेंटाइन है जबकि चार कल मिले अलमासपुर में कोरोना पॉजिटिव के कॉन्टैक्ट पर्सन है जो डीपीएस में क्वॉरेंटाइन है


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...