रविवार, 28 नवंबर 2021

रविवार को सूर्य होंगे किस पर मेहरबान : पंचांग और राशिफल


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 28 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी 29 नवंबर प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - विष्कम्भ 29 नवंबर प्रातः 05:03 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅  *राहुकाल -  शाम 04:33 से शाम 05:56 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय* 🌷

👨‍👨‍👧‍👦 *परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-*

🌷 *उपाय*

*प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞घर पर करें छिड़काव- रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं. फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.


बिजनेस में तरक्की के लिए- तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें. बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें. इससे कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

घर में हो कोई बीमार- अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर तुलसी के पानी का छिड़काव करें. इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी.



🌷 *नारी कल्याण पाक* 🌷

👩🏻 *यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |*

➡ *लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |*

💪🏻 *धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |*

👉🏻 *सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |*

➡ *विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |*

🍜 *सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |*

💥 *सावधानी : खट्टे,  मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |*

🙏🏻 *-


📖

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भरपूर सुख व सहयोग दोनों मिलेगा। यदि आज आप किसी वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा, जिसके कारण आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको अपने भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वहां सावधानीपूर्वक जाए। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। इस संबंध में आज ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना ले। यदि आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने किसी दोस्त के द्वारा किसी निवेश की स्कीम का पता चलेगा, लेकिन आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, तो ही बेहतर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन यदि आपको कोई भी बीमारी हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। यदि आज परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो आपको उसमें आपको ध्यान नहीं देना है।

शनिवार, 27 नवंबर 2021

महिला चिकित्सक की मौत के मामले में पति पर नामजद मुक़दमा दर्ज

 


मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में गत दिवस संदिग्ध हालातों में फांसी पर झूलती मिली महिला चिकित्सक की मौत के मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि दक्षिण सिविल लाइन निवासी डा. शिल्पी अग्रवाल फिजियोथैरेपिस्ट थीं। बीते दिवस शिल्पी अपने घर में रेलिंग के फंदे पर लटकी हुई मिलीं थीं। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतका के पिता द्वारा सिविल लाइन थाने पर दी गई। तहरीर में अपने दामाद पर उसकी पुत्री की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपा रोड पर दो दुकानों लगी आग, लाखों का नुकसान का अनुमान

 


मुजफ्फरनगर। आज देर रात्रि में नई मण्डी क्षेत्र भोपा रोड पर एक ड्राइक्लीन व एक इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिससे अफरा- तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि ड्राईक्लीन की दुकान में पांच लाख का नुकसान हुआ है, जबकि इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में मामूली नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना नई मण्डी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भोपा रोड पर श्रीराम स्वीट्स के सामने आज देर रात्रि में बॉम्बे ड्राइक्लीन व एक इलैक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर दुकान मालिक नसीम अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी, जिस पर घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि बॉम्बे ड्राइक्लीन की दुकान में लगभग पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है, जबकि इसके बराबर में स्थित इलैक्ट्रॉनिक की दुकान में मामूली नुकसान हुआ है। इस दौरान मौके पर काफी भीड इकट्ठा हो गयी।

रालोद को मिली गठबंधन में यह 32 सीटें


मुजफ्फरनगर । विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौधरी जयंत सिंह (रालोद) व अखिलेश यादव (सपा) गठबंधन घोषित, रालोद पार्टी 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022  में  रालोद-सपा गठबंधन के बाद चौधरी जयंत सिंह रालोद 32 प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी।                          (1) छपरौली, (2) बड़ौत, (3) बागपत,(4) शामली, (5)थानाभवन,(6)मेरठ कैंट,(7) सिवालखास, (8) मोदीनगर, (9) मुरादनगर,(10)लोनी, (11) मुजफ्फरनगर शहर,(12) पुरकाजी, (13) मीरापुर, (14) खतौली, (15) बुढ़ाना, (16) देवबंद, (17) रामपुर मनिहारान, (18) बिजनौर शहर, (19)नेहटौर, (20) गढ़मुक्तेश्वर,(21)काठ,(22)नोगावा सादात, (23) अनूपशहर, (24) बुलंदशहर, (25)खेर, (26) इगलास, (27) सादाबाद, (28)छाता,(29) बलदेव, (30) गोवर्धन,(31) फतेहपुर सीकरी, (32) दयालबाग।इन सीटों पर गठबंधन से रालोद पार्टी के प्रत्याशी मैदान मैदान में उतरेंगे।

जिला अस्पताल में मनेश गुप्ता को पुलिस ने घसीटने के बाद किया गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में जनकल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच अभद्र व्यवहार को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनेश गुप्ता को जमीन पर घसीटने के बाद हिरासत में ले लिया। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि मनेश गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभद्रता करने के साथ एक महिला के प्रति जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व मनेश गुप्ता द्वारा साँझक गांव निवासी एक महिला मोनिका को ऑपरेशन कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था इसके बाद उनसे वहां के कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी लेकिन सीएमएस से शिकायत करने के बाद महिला का ऑपरेशन संपन्न हो गया। शनिवार को अस्पताल से मोनिका के डिस्चार्ज किए जाने पर वार्डन के साथ मनेश गुप्ता की नोकझोंक हो गई और हंगामा खड़ा हो गया।

अस्पताल के डॉक्टर संजीव का आरोप है मनेश गुप्ता ने महिला वार्ड में नर्सों के साथ बदतमीजी की और अपने साथ लाई गई एक महिला के प्रति जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने मनेश गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की। दूसरी ओर मनेश गुप्ता विवाद का कारण अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को बता रहे हैं। अस्पताल में इस प्रकार के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

कल्लरपुर मंदिर में भैरवाष्टमी पर भव्य आयोजन



मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रसिद्ध भैरव मंदिर कल्लरपुर में भैरव अष्टमी  पर्व पर श्री विजय शुक्ला जी जिलाअध्यक्ष भाजपा मुजफ्फरनगर,राहुल गोयल जी भाजपा व व्यापारी नेता,अजय बंसल जी वरिष्ठ उद्योगपति, श्री पवन बंसल व्यापारी नेता ने भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया हर वर्ष की भांति हजारों की संख्या में भक्त लोग भैरव बाबा जी के दर्शन कर रहे थे व मेले का आनंद ले रहे थे मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह जी (भगत जी) ने श्री विजय शुक्ला अध्यक्ष जी, श्री राहुल गोयल, अजय बंसल आदि को पगड़ी व पटका पहनाकर आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया इस भव्य मौके पर मंदिर से जुड़े हुए पंडित बृज बिहारी अत्री जी,मुकेश धीमान, बंटी शुक्ला, पवन धीमान, बबलू पंडित, राजेश ठाकुर, प्रवेंद्र कुमार, मनोज पुंडीर, अभिषेक वालिया, रामकुमार पुंडीर, राजीव गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन होगा 5 दिसंबर को

 


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रुड़की रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के तत्वाधान में आयोजित होने वाले योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन समाज में संगठन शिक्षा महिला जागृति राजनीतिक हिस्सेदारी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें देश में योगी नाथ उपाध्याय समाज को हिस्सेदारी के साथ साथ उच्च पदों पर नौकरी में भी आरक्षण दिया जाए। आगामी ५ दिसंबर को आर्य समाज मंदिर डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सम्मेलन के दौरान हवन यज्ञ एवं प्रवचन अतिथियों का स्वागत सहित कई अन्य कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महंत शिवनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री दीदी प्रतिमा नाथ भौमिक, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, रामवीर भट्टी, डॉ राम कुमार निरंजन तेजपाल उपाध्याय, कैप्टन सुभाष चंद उपाध्याय, रामनिवास राठी, लाला सुरजन सिंह, फूल सिंह योगी दुलीचंद उपाध्याय, वेदपाल उपाध्याय सहित गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। जिसमें आयोजक मंडल में चमन सिंह उपाध्याय, नकुल उपाध्याय, तेज पाल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, संजय उपाध्याय, नवीन प्रधान, विकास उपाध्याय, प्रकाश चंद उपाध्याय, के पी सिंह उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, मुल्क राज, सचिन कपूर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

डीएम वार रूम के तहत गन्ना अधिकारी ने किया समस्या का समाधान

 


मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला गन्ना अधिकारी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ०आर०डी० द्विवेदी द्वारा को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कृषको की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा कार्यालय में आये ग्राम शोरम के कृषक  चहन सिंह पुत्र लाल सिंह, ग्राम शोरम के बजाज शुगर मिल भैसाना पर पेराई सत्र २०२०-२१ के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान कराने हेतु बेटी की शादी के दृष्टिगत दिलाये जाने के लिए चीनी मिल को निर्देशित किया।

इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 27 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 27 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी 28 नवंबर सुबह 06:00 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - मघा रात्रि 09:43 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - इन्द्र सुबह 07:37 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:42 से सुबह 11:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालभैरव जयंती*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞और तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर की नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और वास्तु दोष भी समाप्त होते हैं। जल हमेशा तुलसी जी की जड़ में ही देना चाहिए। और तुलसी जी में जल चढ़ाते हुए तुलसी के पौधे की तीन बार परिक्रमा जरुर करें

तुलसी का पौधा और उसकी पत्‍ती दोनों ही सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। वहीं नकारात्मक ऊर्जा तुलसी की उपस्थिति से दूर हो जाती है। मगर कई बार लोग किसी कारण वश घरों में तुलसी का पौधा नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में अगर आपको कहीं से तुलसी के पौधे की पत्तियां ही प्राप्त हो जाएं, तो उसे पानी में भिगो दें। तुलसी का पानी बहुत ही पवित्र होता है और उसे ग्रहण करने या फिर उसके छिड़काव भर से उस स्थान और मानव शरीर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है।'

तुलसी पूजन करते समय यह मंत्र का पाठ करें

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

बेटी की शादी नहीं हो पा रही है तो उसके हाथ से तुलसी में नियमित रूप से जल चढ़वाना आरंभ करें. जल अर्पित करने के बाद तुलसी से अपनी कामना कहे.

व्यापार में घाटा हो रहा है तो हर शुक्रवार तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें. फिर मिष्ठान को भोग लगाएं. बचा प्रसाद किसी सुहागन को दान दें.

पीतल का लोटा लें. इसमें जल भरें. तुलसी की 4 या 5 पत्तियां लें. इसे लोटे में डाल दें. इसे एक पूरे दिन-रात यानी 24 घंटे के रख दें. अगले दिन स्नान के बाद इस जल को मुख्य द्वार पर छिड़क दें. जल को पूरे घर में छिड़कें. इससे मनोकामना पूरी होने में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी.

जो माता-पिता अपने पुत्र या पुत्री के जिद्दीपन से बहुत परेशान हैं। उनकी सन्तान उनके नियंत्रण में नहीं है और अपने माता-पिता का कहना नहीं मानती है। ऐसी स्थिति में पूर्व दिशा में रखे तुलसी के पौधे के तीन पत्ते किसी न किसी रूप में अपनी सन्तान को रोजाना खिला दें। ऐसा करने से आपकी सन्तान आज्ञानुसार व्यवहार करने लगेगी।

नौकरीपेशा लोगों के यदि उनको अपने सहकर्मियों या उच्चाधिकारियों की वजह से परेशानी हो रही हो तो ऐसे लोग ऑफिस में खाली जमीन या किसी गमले आदि, जहां मिट्टी हो, वहां पर सोमवार के दिन तुलसी के सोलह बीजों को किसी सफ़ेद कपड़े में बांधकर सुबह-सुबह दबा दें। उनको अपने सहकर्मियों या उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त होने लगेगा।


🌷 *कालभैरवाष्टमी* 🌷

🙏🏻 *शनिवार, 27 नवम्बर 2021 को कालभैरवाष्टमी (कालभैरव जयंती) है। शिवपुराण शतरुद्रासंहिता के अनुसार “भगवान् शिव ने मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को भैरवरूप से अवतार लिया था। इसलिये जो मनुष्य मार्गशीर्ष मासकी कृष्णाष्टमी को काल भैरव के संनिकट उपवास करके रात्रि में जागरण करता है वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है | जो मनुष्य भक्तिपूर्वक जागरण सहित इस व्रतका अनुष्ठान करेगा, वह भी महापापो से मुक्त होकर सद्गति को प्राप्त हो जाएगा ।”*

🙏🏻 *वामकेश्वर तंत्र की योगिनीहदयदीपिका टीका में अमृतानंद नाथ कहते हैं- 'विश्वस्य भरणाद् रमणाद् वमनात्‌ सृष्टि-स्थिति-संहारकारी परशिवो भैरवः' अर्थात भ- से विश्व का भरण, र- से रमश, व- से वमन अर्थात सृष्टि को उत्पत्ति पालन और संहार करने वाले शिव ही भैरव हैं।*

🙏🏻 *इस दिन उपवास तथा रात्रि जागरण का ही विशेष महत्व है। 'जागरं चोपवासं च कृत्वा कालाष्टमीदिने । प्रयतः पापनिर्मुक्तः शैवो भवति शोभनः॥' के अनुसार उपवास करके रात्रि में जागरण करें तो सब पाप दूर हो जाते हैं और व्रती शैव बन जाता है। भैरव रात्रि के देवता माने जाते हैं और इनकी आराधना का खास समय भी मध्य रात्रि में 12 से 3 बजे का माना जाता है।*

🙏🏻 *भैरव का मध्याह्न में जन्म हुआ था, अतः मध्याह्णव्यापिनी अष्टमी ही व्रत/पूजन में लेनी चाहिये ।*

🙏🏻 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय ५८ के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी में अनघाष्टमी व्रत का विधान है जिसको करने से त्रिविध पाप (कायिक, वाचिक और मानसिक) नष्ट हो जाते है और अष्टविध ऐश्वर्य (अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, लघिमा, ईशित्व, वशित्व तथा सर्वकामावसायिता) प्राप्त होते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण में “भैरव: पूर्णरूपोहि शंकरस्य परात्मन:। मूढास्तेवै न जानन्ति मोहिता:शिवमायया।।” को शिव का ही पूर्णरूप बताया है। ब्रह्माण्डपुराण के उत्तरभाग में “तयोरेव समुत्पन्नो भैरवः क्रोधसंयुतः” के अनुसार क्रुद्ध शिव से भैरव की उत्पत्ति तथा उसके बाद भैरव द्वारा ब्रह्मा के सिर का छेदन बताया गया है। वामनपुराण में शिव के रक्त से ८ दिशाओं में विभिन्न भैरवों की उत्पत्ति बताई गयी है। जबकी ब्रह्मवैवर्त्तपुराण में कृष्ण के दक्षिण नेत्र से भैरव की उत्पत्ति बताई गयी है।*

      🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷

👉🏻 *गतांग से आगे....*

🙏🏻 *5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*

🙏🏻 *6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।*

🙏🏻 *7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।*

🌷 *मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:*

🙏🏻 *8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।*

🙏🏻 *9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।*

🙏🏻 *10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।*

🙏🏻 *11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।*

🙏🏻 *12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।* 

🙏🏻 *13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में आज आपस मे किसी बात पर नोकझोंक होगी, जिसकी वजह से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नए संबंधों से आज आपका भाग्य चमकेगा। व्यापार में भी आज आपको लाभ के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई व बहनों के साथ भी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको भी आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले अपने काम में स्पष्टता बनाए रखें अन्यथा आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी छोटे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में व्यस्तता के कारण कुछ दूरियां आ सकती हैं।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे। यदि आप रोजगार में बदलाव की कुछ योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके क्रय विक्रय पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान ना देते हुए आगे बढ़ना होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में विरोधियों की चाल और लोकापवाद से बचने के लिए होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। भाई व मित्रों के साथ आज आपको कार्य करने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे और भविष्य में उसका लाभ उठाएंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कर्मोद्योग में तत्परता से भरा रहेगा। आज यदि घर अथवा नौकरी में कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको अचानक से कुछ धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपनी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। आज आप अपने घर के मरम्मत व रंगाई पुताई करवाने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार की कोई समस्या चल रही है, तो आज आप उसका समाधान भी निकालने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। आज किसी सरकारी संस्था से आपको लाभ मिल सकता है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी उन्नति की मार्ग में बाधा बन सकते हैं। संतान से आज आपको अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, लेकिन आपको किसी की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपके द्वारा लिए गए कार्य लाभप्रद रहेंगे, लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आपको उसकी ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह लंबे समय लटक सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिसमे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज व्यस्तता के कारण भी अपने जीवनसाथी के समय के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन लोकापवाद में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से उत्तम होगी। व्यापार में यदि आज आप कुछ परियोजना शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको भाग्य का साथ भी अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज उनके मन मुताबिक कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि सायंकाल के समय आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उनको जीत मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा, सायंकाल के समय आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा, लेकिन यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

मुजफ्फरनगर में सपा रालोद गठबंधन के बाद खाली हाथ रहने वाले दावेदार मायूस

 


लखनऊ।  2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों एवं सहयोगी पार्टियों के साथ गठबंधन में लगे हुए हैं। इसको देखते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल सहित कई अन्य पार्टी भी समाजवादी पार्टी और रालोद के गठबंधन के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति के बाद से एक अजीब सी हलचल टिकट की लाइन में लगे व्यक्तियों के बीच में बन गई है। 

बात करेंगे मुजफ्फरनगर जिले की तो मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट पर बड़े राजनीतिक घराने जिसमें पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के पुत्र गौरव स्वरूप एवं सौरभ स्वरूप टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं ब्राह्मण बिरादरी में अपने आप की मजबूत स्थिति मानकर पूर्व बसपा से सदर विधानसभा से चुनाव लड़े राकेश शर्मा के साथ साथ समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल हाल ही में बसपा छोड़कर समाजवादी में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल के साथ-साथ पूर्व मंत्री टिकट की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में इस बार भाजपा के एक बड़े नेता जिनके जल्दी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है पर अपना दांव खेलने की तैयारी कर रही है। सबसे अहम जिस विधानसभा में 2013 के दंगों का जन्म हुआ था मीरापुर विधानसभा बसपा छोड़ हाल ही में शामिल हुए पूर्व सांसद कादिर राणा अपने पुत्र शाहजहां के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद बिजनौर स्वर्गीय संजय सिंह चौहान के सुपुत्र चंदन सिंह चौहान को पार्टी के मुखिया द्वारा अपने क्षेत्र में जोर शोर से तैयारी करने के लिए आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर कई बड़ी हस्तियों में हलचल मच गई है। हालांकि पूर्व सांसद कादिर राणा को पार्टी में शामिल होने के दौरान पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जिले में कार्य कर पार्टी को जिताने की बात कही गई थी। बात करें खतौली विधानसभा की तो समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी हाल ही में बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी के पुत्र शिवांक सैनी लाइन में लगे हुए हैं। बुढ़ाना विधानसभा सीट जो राष्ट्रीय लोक दल के खाते में जाते हुए दिख रही है वहां से पूर्व मंत्री योगराज सिंह व पूर्व विधायक राजपाल बालियान पर गठबंधन से दांव खेला जाएगा। चरथावल विधानसभा सीट जो पहले समाजवादी पार्टी के खाते में रहती थी इस बार बसपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए पूर्व विधायक नूर सलीम राणा पर गठबंधन दांव खेलेगा। वहीं पुरकाजी विधानसभा सीट पर अभी घमासान मचा हुआ है। जिसमें एक बार चरथावल वह एक बार पुरकाजी से विधायक रह चुके पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व मंत्री उमा किरण सहित कई अन्य दावेदार भी लगातार जिला कार्यालय एवं लखनऊ तक चक्कर काट रहे हैं। लखनऊ में हुई वार्ता के अनुसार इस बार समाजवादी पार्टी एवं रालोद गठबंधन तीन तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिसको लेकर दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणनीति बनाने में लगे हुए हैं हालांकि कुछ लोग कहना है कि खतौली सीट भी राष्ट्रीय लोक दल के खाते में जाते दिखाई दे रही है। जबकि दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच हुई वार्ता में बुढ़ाना चरथावल एवं पुरकाजी विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोक दल के खाते में जाने के साथ-साथ सदर विधानसभा मीरापुर एवं खतौली समाजवादी पार्टी के खाते में जाने की पूर्ण सहमति बन गई।

राकेश टिकैत का ये रूप देखकर हो जाएंगे मस्त


 मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान आंदोलन के बाद काफी पापुलर हो गये हैं। एक कलाकार ने उनकी ऐसी मिमिक्री की कि वह खूब वायरल हो रही है। आप भी देखिए और सुनिए


ससुराल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी


 मुजफ्फरनगर। ससुराल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने फांसी लगाकर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी मोहनलाल गुप्ता की बेटी डा. शिल्पी अग्रवाल की शादी 16 वर्ष पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रुमित अग्रवाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शिल्पी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। वह अपना निजी फीजियो क्लिनिक खोलना चाहती थी, लेकिन उसे ऐसा करने से रोका जा रहा था। मृतका के पिता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि देर रात उसे रुमित अग्रवाल ने फोन कर बताया कि शिल्पी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। बताया कि वह सुबह उसके ससुराल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से शिल्पी को टार्चर किया जा रहा था। बताया कि शिल्पी के चेहरे पर चोट के निशान हैं। बताया कि पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस शिल्पी के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। उसके बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

डा. शिल्पी अग्रवाल के पिता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि यह सुसाइड का मामला नहीं है, बल्कि हत्या का है। बताया जा रहा है कि शिल्पी के ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डायरेक्शन बदली हुई है। उनमें घटना वाली रात का कोई दृश्य नहीं आ रहा। इससे शक पुख्ता होता है कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई।

चुनाव आयोग के निर्देशो का सभी अधिकारी कडाई से पालन करे- जिलाधिकारी

 


मुजफ्फरनगर । कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत वल्नरेबिलिटी मैपिंग के परिप्रेक्ष्य में चिन्हीकरण एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  जिसमे उपस्थित समस्त आर ओ, ए आर ओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्ट्रैटेजिक मजिस्ट्रेट इत्यादि अधिकारी गणों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वल्नरेबल एरिया व क्रिटिकल बूथों के विवरण व संबंधित सूचनाओं का भली-भांति अध्ययन किए जाने हेतु तथा ऐसे मतदान स्थलों का निरीक्षण कर अपूर्ण कार्य पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया। 

साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बूथवार सुनिश्चित कर न्यूनतम सुविधाएं, गत दो निर्वाचनओं के मतदान प्रतिशत, स्त्री-पुरुष अनुपात एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रकरण, रूट चार्ट के अनुसार कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया तथा उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आने वाले समस्त क्रिटिकल बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए एवं ऐसे कारकों की पहचान की जाए जो मतदान वाले दिन मतदान को प्रभावित कर सकते हैं और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा ऐसे मतदान स्थलों की सूची तैयार कर तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे कि उन पर  समय से कार्रवाई हो सके।

  उक्त बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि मतदान के समय किसी भी प्रकार का कोई अवरोध अथवा किसी समूह विशेष को डराने अथवा दबाव डालने का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं एवं गुंडा एक्ट इत्यादि में शामिल रहे शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाए तथा लगातार ऐसे क्षेत्रों में गश्त करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु भी प्रेरित किया जाए। उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, रिटर्निंग आॅफिसर, सेक्टर एवं स्ट्रैटेजिक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महाकाल बटुक भैरव अष्टमी महोत्सव के दौरान हुआ वेदी और झंडा पूजन

 


मुजफ्फरनगर । श्री महाकाल बटुक भैरव अष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन आज ओम श्री महाकाल बटुक भैरव एवं शनि सिद्ध पीठ कल्लरपुर में वेदी पूजन पंडित श्रवण शर्मा, राहुल शर्मा आदि द्वारा किया गया, वही झंडा पूजन भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्री मोहन तायल द्वारा किया गया, तीसरी कड़ी में सुंदरकांड श्री बटुक भैरव बालमंडल द्वारा संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह गुरु जी द्वारा भक्तों पर जमकर आशीर्वाद बरसाया गया।आयोजन मंडल में मुकेश धीमान, योगेश धीमान देशपाल पांचाल, बबलू शर्मा मंडी वाले, राकेश बंसल आदर्श कॉलोनी, वाले, अभिषेक वालिया, पवन पांचाल, ठाकुर रामकुमार पुंडीर, ठाकुर अमित कुमार पुंडीर, ठाकुर अंकित कुमार पुंडीर, ठाकुर सुमित कुमार पुंडीर, भूमेश कुमार, नवीन कुमार, अंकुर और जयवीर सिंह सहित कई भक्तजन मौजूद रहे।

सपा नेता गौरव स्वरूप कोर्ट में हुए पेश

 मुज़फ्फरनगर। आचार सहिंता के एक उलंघन के मामले में सपा नेता गौरव स्वरूप आज सीजेएम कोर्ट में पेश हुए और ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की सीजेएम मनोज कुमार जाटव ने 25 ,25 हज़ार की दो ज़मानत दाखिल करने के आदेश दिए। आदेश पर दो ज़मानत दाखिल की गई। 

कोतवाली क्षेत्र में निषेधाज्ञा के उलंघन का आरोप है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉक्टर द्वारा आत्महत्या

 



मुजफ्फरनगर । एक महिला डॉक्टर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत साउथ सिविल लाइन एक महिला डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल पत्नी रूमीत अग्रवाल द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।उनके पिता ने फांसी लगाकर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी मोहनलाल गुप्ता की बेटी डा. शिल्पी अग्रवाल की शादी 16 वर्ष पूर्व दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रुमित अग्रवाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शिल्पी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। वह अपना निजी फीजियो क्लिनिक खोलना चाहती थी। लेकिन उसे ऐसा करने से रोका जा रहा था। मृतका के पिता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि देर रात उसे रुमित अग्रवाल ने फोन कर बताया कि शिल्पी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। बताया कि वह सुबह उसके ससुराल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से शिल्पी को टार्चर किया जा रहा था। बताया कि शिल्पी के चेहरे पर चोट के निशान हैं। बताया कि पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस शिल्पी के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। उसके बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी। डा. शिल्पी अग्रवाल के पिता मोहानलाल गुप्ता का कहना है कि यह सुसाइड का मामला नहीं है, बल्कि हत्या का है। बताया कि शिल्पी के ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डायरेक्शन बदली हुई है। उनमें घटना वाली रात का कोई दृष्य नहीं आ रहा। इससे शक पुख्ता होता है कि शिल्पी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 26 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 26 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी 27 नवंबर प्रातः 05:43 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 08:37 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 08:03 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:26 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞और तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर की नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और वास्तु दोष भी समाप्त होते हैं। जल हमेशा तुलसी जी की जड़ में ही देना चाहिए। और तुलसी जी में जल चढ़ाते हुए तुलसी के पौधे की तीन बार परिक्रमा जरुर करें

पौधा सामान्य रूप से दो-तीन वर्षों तक हरा बना रहता है। इसके बाद इसकी वृद्धावस्था आ जाती है। पत्ते कम और छोटे हो जाते हैं और शाखाएँ सूखी दिखाई देती हैं। इस समय उसे हटाकर नया पौधा लगाने की आवश्यकता प्रतीत होती है

उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर विष्णु जी का हाथ होता है ऐसे लोगों के जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं रहती है। ... गुरुवार के दिन तुलसी के पेड़ में कच्चा दूध चढ़ाने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।


🌷 *भैरव अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *27 नवंबर,शनिवार को भैरव अष्टमी पर्व है। यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है,इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। 🙏🏻 भगवान भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं।*

➡ *भगवान भैरव के 8 रूप जानें कौन-सी मनोकामना के लिए करें किसकी पूजा*

1⃣ *कपाल भैरव*

*इस रूप में भगवान का शरीर चमकीला है, उनकी सवारी हाथी है । कपाल भैरव एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में तलवार तीसरे में शस्त्र और चौथे में पात्र पकड़े हैं। भैरव के इन रुप की पूजा अर्चना करने से कानूनी कारवाइयां बंद हो जाती है । अटके हुए कार्य पूरे होते हैं ।*

2⃣ *क्रोध भैरव*

*क्रोध भैरव गहरे नीले रंग के शरीर वाले हैं और उनकी तीन आंखें हैं । भगवान के इस रुप का वाहन गरुण हैं और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते ह । क्रोध भैरव की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों और बुरे वक्त से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।*

3⃣ *असितांग भैरव*

*असितांग भैरव ने गले में सफेद कपालों की माला पहन रखी है और हाथ में भी एक कपाल धारण किए हैं । तीन आंखों वाले असितांग भैरव की सवारी हंस है । भगवान भैरव के इस रुप की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य में कलात्मक क्षमताएं बढ़ती है ।*

4⃣ *चंद भैरव*

*इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और सवारी मोर है ।चंद भैरव एक हाथ में तलवार और दूसरे में पात्र, तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष लिए हुए है। चंद भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलता हैं और हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आती है ।*

5⃣ *गुरू भैरव*

*गुरु भैरव हाथ में कपाल, कुल्हाडी, और तलवार पकड़े हुए है ।यह भगवान का नग्न रुप है और उनकी सवारी बैल है।गुरु भैरव के शरीर पर सांप लिपटा हुआ है।गुरु भैरव की पूजा करने से अच्छी विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।*

6⃣ *संहार भैरव*

*संहार भैरव नग्न रुप में है, और उनके सिर पर कपाल स्थापित है ।इनकी तीन आंखें हैं और वाहन कुत्ता है । संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और शरीर पर सांप लिपटा हुआ है ।इसकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप खत्म हो जाते है ।*

7⃣ *उन्मत भैरव*

*उन्मत भैरव शांत स्वभाव का प्रतीक है । इनकी पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी नकारात्मकता और बुराइयां खत्म हो जाती है । भैरव के इस रुप का स्वरूप भी शांत और सुखद है । उन्मत भैरव के शरीर का रंग हल्का पीला हैं और उनका वाहन घोड़ा हैं।*

8⃣ *भीषण भैरव*

*भीषण भैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी आत्माओं और भूतों से छुटकारा मिलता है । भीषण भैरव अपने एक हाथ में कमल, दूसरे में त्रिशूल, तीसरे हाथ में तलवार और चौथे में एक पात्र पकड़े हुए है ।भीषण भैरव का वाहन शेर है ।*

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 नवंबर, शनिवार को है।*

🙏🏻 *भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।*

➡ *ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें*

🙏🏻 *1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।*

🌷 *मंत्र- 'ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:'*

🙏🏻 *2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।*

🙏🏻 *3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।*

🌷 *- ॐ कालभैरवाय नम:।*

🌷 *- ॐ भयहरणं च भैरव:।*

🌷 *- ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।* 

🌷 *- ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्*

🙏🏻 *4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*

👉🏻 *शेष कल.....*

📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


जिनकाआज जनमदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके संपत्ति सुख में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों में आज सरसता बनी रहेगी। यदि परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनको भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी भजन कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपक रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन परेशान ना हो वह सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होते दिख रही हैं। आज आपको आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको अपने परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आज आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशकों से आज आपको लाभ मिलेगा व आपके संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा, जिसके कारण आप व्यस्त भी रहेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन अक्समात आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका उत्तम समय व्यतीत होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे और फूले नहीं समाएंगे लेकिन आपकी तरक्की को देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। आज आपका आपने किसी भाई से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को भी आप पूरा करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

नौकरी कर रहे जातकों को आज उनकी इच्छाओं के विरुद्ध कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह सहज महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। संतान पक्ष की द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके कार्य में चार चांद लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेंगे। जीवनसाथी से यदि आप किसी भी कार्य के लिए सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन आज आपको किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होता दिख रहा है। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई भरा रहेगा। विदेशों से शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति हो, तो उसमें आपको शांत रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भाइयों से यदि आपका कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आप उसे काफी हद तक उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।  

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसके कारण आप उसे पूरी करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे कारण आपकी पद व प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आज अपने घर अथवा कार्यालय में किसी पर भी क्रोध करने से बचना होगा। यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें शांत रहना ही बेहतर होगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज धर्म-कर्म के कार्या में के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी, जिससे आप अपने मन को शांत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद भी आज प्राप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज कार्य क्षेत्र में भी आपकी ख्याति का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा

इस बार दस दिसंबर से नुमाइश की तैयारी

 


मुजफ्फरनगर । 5 जनवरी तक नुमाईश के दौरान पंडाल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रदर्शनी स्थायी समिति एंव पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रदर्शनी स्थायी समिति एंव पदाधिकारियो की बैठक में प्रदर्शनी स्थायी समिति के सदस्यो एंव पदाधिकारियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक मे प्रदर्शनी का आयोजन कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे उपस्थित सदस्यो द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन कराये जाने पर सहमति व्यक्त की गयी। जिसके क्रम मे जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर 2021 से 05 जनवरी 2022 तक 27 दिन की प्रदर्शनी का आयोजन कराये जाने का अनुमोदन किया गया। प्रदर्शनी मे सभी प्रकार की दुकाने, झूले एंव प्रदर्शनी पंडाल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उन्होने ने साफ-सफाई व बिजली की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने इसके लिये नगर मजिस्टेट को एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये। ओर जिलाधिकारी ने सभी टेंडर छोडने एंव प्रदर्शनी संबंधित कार्यो को करने के लिये निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी, नगर मजिस्टेट अनुप श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, तहसीलदार सदर, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, वरिष्ठ प्रदर्शनी सहायक सुभाष कुमार, प्रदर्शनी सहायक अम्मार हैदर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

घुटने की समस्या से हैं परेशान तो करिए ये


उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों की ग्रीस कम होने लगती है। लेकिन आजकल कम उम्र की महिलाओं को भी इस समस्‍या से जूझना पड़ता है। अगर किसी के घुटनों की ग्रीस खत्म हो चुकी हो और उनका चलना, उठना और सीढ़ी चढ़ना मुश्किल हो गया हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें रेगुलर खाने से आप अपने घुटनों की ग्रीस को आसानी से बढ़ा सकती हैं। तो चलिए किस बात की आइए ऐसी ही 3 चीजों के बारे में जानें। लेकिन सबसे पहले ये जान लें कि आखिर घुटनों में ग्रीस कम होने का असली कारण क्‍या है?*


*घुटनों की ग्रीस कम होने के कारण*


1    रात को जागने की आदत

2    अधिक चिंता करना

3    गिरने से चोट लगना

4    अधिक वजन होना

5    कब्ज रहना

6    खाना जल्दी-जल्दी खाने की आदत

7    फास्ट-फूड का अधिक सेवन

8    तली हुई चीजें बहुत ज्‍यादा खाना

9    कम मात्रा में पानी पीना या खड़े होकर पानी पीना

10    बॉडी में कैल्शियम की कमी 


*अखरोट* 

घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है। आप हर रोज दो अखरोट का सेवन जरूर कीजिये। ऐसा करने से घुटनों का ग्रीस बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अखरोट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक प्रकार का फैट है जो सूजन को कम करने में हेल्‍प करता है।

*हरसिंगार के पत्‍ते* 

हरसिंगार जिसे पारिजात और नाइट जैस्मिन भी कहते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। इसके पौधे आपको अपने घर के आस-पास भी देखने को मिल जाएंगे। इस पेड़ के पत्‍ते जोड़ों के दर्द को दूर करने और घुटनों की ग्रीस बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके पत्तों में टेनिक एसिड, मैथिल सिलसिलेट और ग्लूकोसाइड होता है ये द्रव्य औषधीय गुणों से भरपूर हैं। घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए हरसिंगार के 3 पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को 1 बड़े गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब पानी आधा से भी आधा रह जाये तब इसे छानकर हल्‍का ठंडा करके पियें। इस काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट करें। 

*नारियल पानी* 

खाली पेट नारियल का पानी पीने से भी घुटनों में लचीलापन आता है। एक महीना इस उपाय को करके देखें। आपको बहुत फायदा मिलेगा! जरूरी विटामिन और मिनरल के अलावा यह मैग्नीज जैसे तत्वों से भरपूर है। सूखने के दौरान इसमें नेचुरल ऑयल बनने लगता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

अगर आपके घुटनों में भी ग्रीस की प्रॉब्लम है और चलते समय आपको दर्द होता है। तो आज से ही इन चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिये। यकीन मानिये ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।


🌹💝🌹✍

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

कक्षा 7 के किशोर छात्र की चाकू घोप कर हत्या-- पिता पुत्र को उम्र कैद

 


मुज़फ़्फ़रनगर। गत 22 अप्रैल 2014 को शामली के थाना बाबरी के ग्राम केडी में एक कक्षा 7 के किशोर की पुरानी रंजिश को लेकर चाकू घोप कर हत्या के मामले में आरोपी अरविंद शर्मा उसके बेटे श्रीकांत शर्मा को उम्र कैद व 50,50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है मामले की सुनवाई एडी जे 10 अशोक कुमार की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ऐडीजी सी कुलदीप कुमार व प्रवेंद्र कुमार ने पैरवी की

संछिप्त कहानी के अनुसार 22 अप्रैल 2014 को ग्राम केडी में पुरानी रेन्जिश को लेकर स्कूल से परीक्षा देकर घर लोटरहे कक्षा 7 के किशोर कुलदीप की चाकू घोंप कर हत्या करदी थी एम रहमान

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...