शनिवार, 27 नवंबर 2021

योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन होगा 5 दिसंबर को

 


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रुड़की रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के तत्वाधान में आयोजित होने वाले योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन समाज में संगठन शिक्षा महिला जागृति राजनीतिक हिस्सेदारी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें देश में योगी नाथ उपाध्याय समाज को हिस्सेदारी के साथ साथ उच्च पदों पर नौकरी में भी आरक्षण दिया जाए। आगामी ५ दिसंबर को आर्य समाज मंदिर डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सम्मेलन के दौरान हवन यज्ञ एवं प्रवचन अतिथियों का स्वागत सहित कई अन्य कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महंत शिवनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री दीदी प्रतिमा नाथ भौमिक, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, रामवीर भट्टी, डॉ राम कुमार निरंजन तेजपाल उपाध्याय, कैप्टन सुभाष चंद उपाध्याय, रामनिवास राठी, लाला सुरजन सिंह, फूल सिंह योगी दुलीचंद उपाध्याय, वेदपाल उपाध्याय सहित गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। जिसमें आयोजक मंडल में चमन सिंह उपाध्याय, नकुल उपाध्याय, तेज पाल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, एमपी उपाध्याय, संजय उपाध्याय, नवीन प्रधान, विकास उपाध्याय, प्रकाश चंद उपाध्याय, के पी सिंह उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, मुल्क राज, सचिन कपूर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...