शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 26 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 26 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी 27 नवंबर प्रातः 05:43 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 08:37 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 08:03 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:26 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞और तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर की नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और वास्तु दोष भी समाप्त होते हैं। जल हमेशा तुलसी जी की जड़ में ही देना चाहिए। और तुलसी जी में जल चढ़ाते हुए तुलसी के पौधे की तीन बार परिक्रमा जरुर करें

पौधा सामान्य रूप से दो-तीन वर्षों तक हरा बना रहता है। इसके बाद इसकी वृद्धावस्था आ जाती है। पत्ते कम और छोटे हो जाते हैं और शाखाएँ सूखी दिखाई देती हैं। इस समय उसे हटाकर नया पौधा लगाने की आवश्यकता प्रतीत होती है

उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर विष्णु जी का हाथ होता है ऐसे लोगों के जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं रहती है। ... गुरुवार के दिन तुलसी के पेड़ में कच्चा दूध चढ़ाने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।


🌷 *भैरव अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *27 नवंबर,शनिवार को भैरव अष्टमी पर्व है। यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है,इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। 🙏🏻 भगवान भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं।*

➡ *भगवान भैरव के 8 रूप जानें कौन-सी मनोकामना के लिए करें किसकी पूजा*

1⃣ *कपाल भैरव*

*इस रूप में भगवान का शरीर चमकीला है, उनकी सवारी हाथी है । कपाल भैरव एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में तलवार तीसरे में शस्त्र और चौथे में पात्र पकड़े हैं। भैरव के इन रुप की पूजा अर्चना करने से कानूनी कारवाइयां बंद हो जाती है । अटके हुए कार्य पूरे होते हैं ।*

2⃣ *क्रोध भैरव*

*क्रोध भैरव गहरे नीले रंग के शरीर वाले हैं और उनकी तीन आंखें हैं । भगवान के इस रुप का वाहन गरुण हैं और ये दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते ह । क्रोध भैरव की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियों और बुरे वक्त से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।*

3⃣ *असितांग भैरव*

*असितांग भैरव ने गले में सफेद कपालों की माला पहन रखी है और हाथ में भी एक कपाल धारण किए हैं । तीन आंखों वाले असितांग भैरव की सवारी हंस है । भगवान भैरव के इस रुप की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य में कलात्मक क्षमताएं बढ़ती है ।*

4⃣ *चंद भैरव*

*इस रुप में भगवान की तीन आंखें हैं और सवारी मोर है ।चंद भैरव एक हाथ में तलवार और दूसरे में पात्र, तीसरे में तीर और चौथे हाथ में धनुष लिए हुए है। चंद भैरव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलता हैं और हर बुरी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता आती है ।*

5⃣ *गुरू भैरव*

*गुरु भैरव हाथ में कपाल, कुल्हाडी, और तलवार पकड़े हुए है ।यह भगवान का नग्न रुप है और उनकी सवारी बैल है।गुरु भैरव के शरीर पर सांप लिपटा हुआ है।गुरु भैरव की पूजा करने से अच्छी विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है ।*

6⃣ *संहार भैरव*

*संहार भैरव नग्न रुप में है, और उनके सिर पर कपाल स्थापित है ।इनकी तीन आंखें हैं और वाहन कुत्ता है । संहार भैरव की आठ भुजाएं हैं और शरीर पर सांप लिपटा हुआ है ।इसकी पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप खत्म हो जाते है ।*

7⃣ *उन्मत भैरव*

*उन्मत भैरव शांत स्वभाव का प्रतीक है । इनकी पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सारी नकारात्मकता और बुराइयां खत्म हो जाती है । भैरव के इस रुप का स्वरूप भी शांत और सुखद है । उन्मत भैरव के शरीर का रंग हल्का पीला हैं और उनका वाहन घोड़ा हैं।*

8⃣ *भीषण भैरव*

*भीषण भैरव की पूजा-अर्चना करने से बुरी आत्माओं और भूतों से छुटकारा मिलता है । भीषण भैरव अपने एक हाथ में कमल, दूसरे में त्रिशूल, तीसरे हाथ में तलवार और चौथे में एक पात्र पकड़े हुए है ।भीषण भैरव का वाहन शेर है ।*

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 नवंबर, शनिवार को है।*

🙏🏻 *भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।*

➡ *ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें*

🙏🏻 *1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।*

🌷 *मंत्र- 'ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:'*

🙏🏻 *2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।*

🙏🏻 *3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।*

🌷 *- ॐ कालभैरवाय नम:।*

🌷 *- ॐ भयहरणं च भैरव:।*

🌷 *- ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।* 

🌷 *- ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्*

🙏🏻 *4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*

👉🏻 *शेष कल.....*

📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


जिनकाआज जनमदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके संपत्ति सुख में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों में आज सरसता बनी रहेगी। यदि परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनको भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी भजन कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपक रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन परेशान ना हो वह सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होते दिख रही हैं। आज आपको आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको अपने परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आज आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशकों से आज आपको लाभ मिलेगा व आपके संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा, जिसके कारण आप व्यस्त भी रहेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ धन अक्समात आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका उत्तम समय व्यतीत होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे और फूले नहीं समाएंगे लेकिन आपकी तरक्की को देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। आज आपका आपने किसी भाई से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को भी आप पूरा करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

नौकरी कर रहे जातकों को आज उनकी इच्छाओं के विरुद्ध कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह सहज महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। संतान पक्ष की द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके कार्य में चार चांद लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेंगे। जीवनसाथी से यदि आप किसी भी कार्य के लिए सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन आज आपको किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त होता दिख रहा है। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई भरा रहेगा। विदेशों से शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि किसी संपत्ति को लेकर आज वाद विवाद की स्थिति हो, तो उसमें आपको शांत रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भाइयों से यदि आपका कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आप उसे काफी हद तक उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।  

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसके कारण आप उसे पूरी करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे कारण आपकी पद व प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आज अपने घर अथवा कार्यालय में किसी पर भी क्रोध करने से बचना होगा। यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें शांत रहना ही बेहतर होगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज धर्म-कर्म के कार्या में के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी, जिससे आप अपने मन को शांत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद भी आज प्राप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज कार्य क्षेत्र में भी आपकी ख्याति का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...