शनिवार, 27 नवंबर 2021

महिला चिकित्सक की मौत के मामले में पति पर नामजद मुक़दमा दर्ज

 


मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में गत दिवस संदिग्ध हालातों में फांसी पर झूलती मिली महिला चिकित्सक की मौत के मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि दक्षिण सिविल लाइन निवासी डा. शिल्पी अग्रवाल फिजियोथैरेपिस्ट थीं। बीते दिवस शिल्पी अपने घर में रेलिंग के फंदे पर लटकी हुई मिलीं थीं। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतका के पिता द्वारा सिविल लाइन थाने पर दी गई। तहरीर में अपने दामाद पर उसकी पुत्री की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का निधन

मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का आकस्मिक निधन हो गया।   शव यात्रा कल प्रातः 9:00 उनके निवास स्थान मोती महल से ...