मंगलवार, 23 मार्च 2021

होली मिलन में पत्रकार हंसी ठहाकों में शामिल हुए

 मुजफ्फरनगर। गणपति धाम में उद्योगपति भीम कंसल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें तमाम पत्रकारों से हंसी ठहाकों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, रविन्द्र चैधरी, ऋषि राज राही, लोकेश भारद्वाज, वशिष्ठ भारद्वाज, दिलशाद मलिक, संजय अग्रवाल, कुलदीप त्यागी, सलेकपाल, श्याम चरण पंवार, संदीप वत्स, कुलदीप त्यागी, सत्यपाल सिंह , अभिषेेक वालिया, भूषण, मनीष चैहान,तरुण, तंजीम, राशिद सहित कई पत्रकार, कई उद्यमी और बीजेपी नेता राजीव गर्ग मौजूद रहे।




शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी में हुई युवक की हत्या के मामले में पिता भाई गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर l शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई 24 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें मृतक के पिता व भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है l आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना थोड़ा कपड़े भी बरामद किए हैं l बताया जा रहा है कि मां बहन हत्या के समय मंदिर गई हुई थी l इसी दौरान मृतक के पिता व भाई ने घटना को अंजाम दिया l



मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी में युवक की मौत, माँ ने लगाया बेटे व पिता पर हत्या कराने का आरोप मचा हड़कंप

 मुजफ्फरनगर l संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया l माँ ने बाप व भाई पर हत्या के बाद जलाने का आरोप लगाया। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचमुखी मोहल्ले में एक महिला द्वारा अपने एक पुत्र को दूसरे बेटे व पिता द्वारा मारकर जलाए जाने का आरोप लगाया गया है l वहीं जब आरोपी पिता-पुत्र भागने की कोशिश करने लगे तो क्षेत्र वासियों ने उन्हें मौके पर दबोच लिया l इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है l



परिषदीय स्कूलों में परीक्षा मूल्यांकन अब अप्रैल में


लखनऊ । बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन अप्रैल के पहले हफ्ते में होगा।

अभी तक 27 से 30 मार्च के बीच मूल्यांकन किया जाना था। शिक्षकों ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए होली की छुट्टियों में ड्यूटी करने पर ऐतराज जताया था। डॉ द्विवेदी ने विभागीय अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान किसी शिक्षक की ड्यूटी न लगाई जाए और मूल्यांकन के काम को आगे बढ़ा दिया जाए। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 व 26 मार्च होनी हैं।

ऑटो रिक्शा और बस की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत


ग्वालियर । मंगलवार सुबह ऑटो रिक्शा और बस की भिड़ंत में 10 लोगों की जान चली गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं। 

पुलिस के अनुसार ऑटो रिक्शा में क्षमता से ज्यादा लोग भरे हुए थे। ऑटो रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। ये सब एक समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे तभी मुरैना से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 9 महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।


प्रदेश में 125 सीओ के तबादले, नई मंडी सीओ धनंजय कुशवाहा को को बस्ती और शरद चंद्र शर्मा को मुजफ्फरनगर के लिए मिलीं तैनाती



 लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दूसरे दिन भारी संख्या में तबादले किए गए पुलिस विभाग में 125 सीओ के तबादले किए गए l जिनमें नई मंडी सीओ धनंजय कुशवाहा को बस्ती l शरद चंद्र शर्मा को गौतम बुध नगर से मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरित किया गया l








गरजती रही गोलियां, गिरती रही लाशें : 137 लोगों को मार डाला


 नियामी। एक बड़ी हिंसक घटना में पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में मोटरबाइक सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने 3 घंटे तक अंधाधुंध गोलीबारी कर 137 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और दर्जनों घरों को आग लगा दी । 

पुलिस ने बताया कि हमलावर बड़ी संख्या में थे और बाइकों पर सवार थे। हमलावरों ने वहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र टाहौआ के इंटाजेने, बैकोरेट और अन्‍य स्‍थानों के गांवों में हमलावरों ने जमकर हिंसा की । यह इलाका माली सीमा के पास पड़ता है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने पहले करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अब वहां की सरकार ने बताया कि इस हमले में 137 लोग मारे गए हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है। गांवों में दहशत है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 23 मार्च 2021




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 10:46 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - शोभन दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:19 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:41* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 28 मार्च,रविवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*

 🙏🏻 *1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।*

 🙏🏻 *2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।*

🙏🏻 *3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।*

🙏🏻 *4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।*

🙏🏻 *6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।*

🙏🏻 *7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।*

🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*

🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*

🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*

🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*

🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*

🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत पान, 1 साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*

🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*


11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक सम्मान भी आज आपको मिलता दिख रहा है। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आप संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप एक व्यापारी है, तो आज अनावश्यक या अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको उत्तम लाभ देंगी।

मिथुन 

नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे अगर चल रहे हैं, तो वह आज हल होते दिख रहे हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में तरक्की के लिए किसी बुजुर्ग के अनुभव की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए नए-नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माताजी से विशेष स्नेह रहेगा।

कर्क 

आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र को चारों ओर फैलाने मे कामयाब रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात भी आपके तनाव को कम करेगी। आज आप खुद ही अपने में मस्त रहेंगे। आप अपने विरोधियों की कोई आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। संतान को आज कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

सिंह 

आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कतई ना करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बिजनेस में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखें। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप संतान के भविष्य के लिए योजना बनाते नजर आएंगे। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी पद, प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। दूर व पास की यात्रा स्थगित हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। समस्याओं का समायोजन समाधान ना मिलने से मन में अशांति का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठिन परिश्रम करेंगे।

वृश्चिक 

आज के दिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। धन की कमी होने के कारण आज आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी है, किसी अज्ञात वाहन के खराब होने से आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। यदि आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका जो रुका हुआ धन है वह अचानक से आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सौम्यता बनी रहेगी। जीवनसथी भी आप का भरपूर साथ देंगे। नौकरी में व्यवसाय में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। माता पिता का विशेष स्नेह मिलेगा। आज आपके भाई और बहन के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायं काल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

मीन 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। किसी खास उपलब्धि से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज फिर से सर उठा सकता है जो आपकी समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिन मेहनत से आप सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 22 मार्च 2021

पहली से आठवीं तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक बंद


लखनऊ। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 24 से 31 मार्च तक यूपी में क्लास 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 24 से 31 मार्च और कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को 25 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। यह निर्णय सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। 

मुख्यमंत्री ने इस अवधि में स्कूलों में चल रही कक्षा 9 व 11 की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में 25 मार्च से छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन (असेसमेंट) को स्थगित करने के निर्देश दिए है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। 

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि होली के बाद समीक्षा की जाएगी। यदि संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं।

प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 से अधिक के वृद्ध और एक से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इनमें शामिल होने से बचाया जाए। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो।

मुजफ्फरनगर के धर्म स्थल में जबरन निकाह , युवती की अश्लील वीडियो बना इंटर्नेट पर वायरल


सहारनपुर । एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद मुजफ्फरनगर के एक धर्म स्थल में उसका जबरन निकाह करा दिया गया।  लड़की का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पैन कार्ड बनवाने के लिए वह गांव के ही जनसेवा केंद्र पर गई थी। जहां उसकी मुलाकात अहमद से हुई। अहमद ने कई दिन तक पैन कार्ड नहीं बनवाया और सहारनपुर चलने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अहमद उसे सहारनपुर में एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अहमद ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। अहमद उसे लगातार ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। फरवरी में उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी अहमद नहीं माना और 50 हजार की डिमांड करने लगा। लड़की ने बताया कि वो ससुराल से 50 हजार रुपये चोरी करके अहमद के पास ले गई। जहां रिश्तेदार शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ, सहवान, मोतीलाल और उसके अन्य दोस्त मिले। सभी ने उसे बंधक बना लिया और मुजफ्फरनगर के एक धार्मिक स्थल पर ले गए तथा कागजों पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए हस्ताक्षर कराए। इसके बाद उसे गांव के बाग में ही बंधक बनाकर रखा गया।

युवती के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश करते रहे। सोमवार को थाने पर पहुंची लड़की ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

साक्षात भगवान श्रीकृष्ण की वाणी है गीता : संत ज्ञानानंद जी



 मुजफ्फरनगर। गीता मनीषी संत ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा है कि गीता साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है। उनकी वाणी जगत में प्राणी मात्र के कल्याण के लिए है। 

जिओ गीता श्री कृष्ण परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानानंद जी महाराज ने अपना प्रवचन में कहा कि गीता जीवन का गीत और संगीत दोनों है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है और संकटों से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। गीता ने एक और जहां धर्म के लिए युद्ध का संदेश दिया वहीं शांति के साथ जीने का मार्ग भी दिखाया है। इस अवसर पर भक्ति पूर्ण कार्यक्रम में तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, अमरकांत गुप्ता, अतुल गर्ग, राकेश बिंदल, डॉ मनोज काबरा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल,  अचिन्त मित्तल, होतीलाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शुकतीर्थ खादर में ताबड़तोड़ छापों में पकडी अवैध शराब

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण पर पूरी तरह से नकेल कसी हुई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम और भी सक्रिय हो गई है। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी और आबकारी टीम के द्वारा भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल के खादर क्षेत्रों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान खादर क्षेत्र से लगभग 45 लीटर अवैध शराब, खाम एवं शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए। मौके पर लगभग 1000 लीटर लहन नष्ट किया गया। वही आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप ने भी खतौली थाना क्षेत्र में सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह के साथ खतौली तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामों के चौकीदारों के साथ बैठक की। जिसमें चौकीदारों को ग्राम में अवैध शराब पिलाने एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त नजर रखने तथा कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप ने क्षेत्र में शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। जनपद में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पंचायत चुनाव आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ जानिए


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट में कब सुनवाई होगी इस पर अभी संशय बरकरार है। कोर्ट में यूपी पंचायत चुनाव को लेकर जो अर्जी दाखिल की गई है, उसमें कुछ तकनीकी खामियां हैं। नियमों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी की तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद ही मामले को किसी सुप्रीम कोर्ट के जज की बेंच में सुनवाई के लिए लगाया जाता है।दरअसल सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील दखिल की गई है, जिसमें हाई कोर्ट ने 2015 को आधार बनाकर यूपी में पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का आदेश दिया था। साथ ही, 25 मई तक पंचायत चुनाव कराने को कहा था।

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया है कि उनके पक्ष को हाई कोर्ट में नहीं सुना गया। ऐसे में हाई कोर्ट के फैसले पर विचार किया जाए। हाई कोर्ट के फैसले के बाद नई व्यवस्था से सारे ग्राम पंचायत के समीकरण में बदलाव हो गया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण तय करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के नई आरक्षण प्रक्रिया को खारिज करने के साथ ही जस्टिस ऋतुराज अवस्थी और जस्टिस मनीष माथुर की बेंच ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 25 मई तक संपन्न कराने के भी आदेश दिए था।

पंचायत चुनाव को लेकर गाइड लाइन जारी

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के लिए फाइनल आरक्षण लिस्ट का 26 मार्च को प्रकाशन हो जाएगा। इसके बाद किसी भी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इस बीच सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने कई गाइडलाइन्स जारी की हैं। सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। 

पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी या उनके द्वारा नामित स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। चुनाव के लिए प्रशिक्षण में शामिल होने वाले और पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों की रवानगी के समय उनकी थर्मल स्कैनर से जांच की जाए। विकास खण्ड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को या उनके द्वारा नामित डाक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। नोडल अधिकारी पंचायत चुनाव के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किया जाना सुनिश्चत करेंगे। नोडल अधिकारियों के नाम और मोबाइल नम्बर चुनाव में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी को उपलब्ध करवाएं।

साबुन, पानी और सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए साबुन, पानी और सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी और इसका प्रयोग करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क के बगैर रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में आने की अनुमति नहीं होगी। अन्य प्रत्याशियों और उनके साथ आने वाले व्यक्तियों को इंतजार करने के लिए बाहर बैठने की व्यवस्था इस तरह की जाए, जिससे उचित सामाजिक दूरी बनी रहे।

सभी उम्मीदवारों, दलों व समूहों को जनसभा, नुक्कड़ सभा करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड-19 से सम्बंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किये जाएं। निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वसंतोत्सव सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

 मुजफ्फरनगर l




वसंतोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्त्रम में उदीयमान गायक और गायिकाओं ने अपने गीतों और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संगीत एक साधना है जिसके माध्यम से जीवन की दिशा और दशा बदल जाती है।

भोपा रोड पर बीती शाम संगीत सरिता म्यूज़िक सेन्टर गांधी कॉलोनी के तत्वावधान में आयोजित संगीत संध्या में प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, देवराज पंवार, डॉ.एस.सी. कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद विपुल भटनागर, अधिवक्ता एन.के.अरोरा, मुकेश लाल, विजय कुमार शर्मा, पंडित संजीव शंकर, अध्यक्ष महामृत्युंजय सेवा मिशन व राकेश कुमार राठी ने किया। संस्था निदेशक दिलीप कुमार मिश्रा ने निलेश मिश्र व विशेष मिश्र के साथ स्वस्ति वाचन पाठ किया। सरस्वती वन्दना एवं वंदेमातरम गाकर संगीत संध्या की शुरुआत हुई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभागियों प्रियंका गर्ग, पारूल गर्ग, सुगंधा, विमला देवी, सिमरन कश्यप,राज्यश्री काजल, प्रणव दिक्षित, यश खन्ना, वंशिक धीमान, समक्ष सिंघल, सक्षम अग्रवाल, श्रीश गर्ग, नचिकेता, पलविन्दर सिंह, राजीव सिंघल, विकास कुमार, वांशिक धीमान, जयकुमार, सौरभ मित्तल, ने गायन एवं वादन की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुत दी। समाज में उल्लेखीय योगदान के लिए कवियत्री विनय लक्ष्मी भटनागर, एवम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नीशू कुमार को सम्मानित किया गया। पंडित दिलीप मिश्रा द्वारा स्वर बद्ध देश भक्ति समूहगान लक्ष्य ना ओझल होने पाए सुनाकर देशभक्ति की अलख जगाई। ग्रेटर नोएडा से टी.जे.जोन जॉय सर के नेतृत्व में आये स्पार्क दा मलोडी मेकर्स ने संगीत संभाला। प्रमुख उद्योगपति पंकज अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, होली चाइल्ड के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, महेश जिंदल, धर्मपाल कपूर, मनमोहन जैन, पीयूष अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, प्रवीण शर्मा व विकास राणा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मंगेश त्यागी, संदीप भारद्वाज, प्रदीप धनगर, सोहन कुमार, विपिन, लोकेश शर्मा व अमित शर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्त्रम का संचालन नीलम त्यागी ने किया।

छपार थाना क्षेत्र में हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

 मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे एक को दिल्ली रेफर किया गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक छपार थाना क्षेत्र के बसेडा गांव निवासी 30 वर्षीय प्रवीण पुत्र सीताराम अपने साथी अनिल पुत्र समन्दर, अश्वनि पुत्र राकेश आदि के साथ बीती रात पुरकाजी थाना क्षेत्र के रजकल्लापुर गांव से मकान का लैंटर डालकर लैंटर मशीन लेकर वापिस अपने गांव बसेडा जा रहे थे। रात में आठ बजे के लगभग हरिनगर गोधना मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिससे प्रवीण की पुरकाजी अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। जबकि दोनों अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमे एक और गंभीर घायल को दिल्ली रेफर किया गया।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया यह बड़ा फैसला

 लखनऊ l


यूपी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने चिंता जताई है। संक्रमण को रोकने के लिए सीएम ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पर कड़ाई की जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व एयर पोर्ट पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि कोविड-19 की टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से आमजन को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित किया जाए। सभी डीएम व सीएमओ कोविड वैक्सीनेशन की नियमित समीक्षा करें। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से चलाया जाए। इसमें एक विंग गठित करते हुए इसके माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा अधिकारियों की कोरोना को लेकर बैठक थोड़ी देर में, हो सकता है बड़ा फैसला

 लखनऊ l यूपी में बढ़ रहे कोरोना केस के बीच सीएम योगी ने आज शाम 7.30 बजे एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री, एसीएस होम, डीजीपी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के लोग भी मौजूद रहेंगे।


यूपी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या प्रदेश में पिछले सात मार्च से अब तक करीब चार गुना बढ़ी है। वहीं राजधानी लखनऊ में बीते एक सप्ताह में संक्रमण छह गुना बढ़ा है। गनीमत यह है कि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में अभी बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। 

पहले खुद दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, फिर तीन भाईयों को परोसा


 मुजफ्फरनगर । शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे अपने तीन भाइयों को परोस दिया। आरोपी तीनों भाइयों ने पीडिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। पीडिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध गांव के एक आरोपी के साथ हो गया। आरोप है कि आरोपी उससे शादी का झांसा देकर दुराचार किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने गाजियाबाद से फर्जी निकाह नामा तैयार करा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि पीडिता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने तीन भाइयों के सामने परोस दिय। आरोप है कि उसके तीनों भाइयों ने पीडिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। वीडियो वायरल करने की धमकी से पीडिता चुप रही। आरोप है कि 21 मार्च को आरोपी का भाई अपने एक अन्य साथी के साथ उसके मकान में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। पीडिता ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाई


मुजफ्फरनगर । हत्यारे अभियुक्त को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है। 

बताया गया है कि वर्ष 2010 में अभियुक्त द्वारा वादी के लडके की हत्या करने के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी  के परिणाम स्वरूप एडीजे-07 मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त को आजीवन कारावास व 75 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

दण्डित अभियुक्तगण का नाम सोनू उर्फ सोहन पुत्र चमन सुनार निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी बताया गया है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...