मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाया अभद्रता का आरोप, गए कोर्ट

 मुजफ्फरनगर ।


नगर स्वास्थ्य अधिकारी बिजेन्द्र कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने एडीएम प्रशासन पर अभद्रता और अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। जबकि एडीएम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं उनके वेतन पर भी रोक लगा दी।सीएमओ के आदेश के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बिजेन्द्र कुमार सिंह ने 20 नवम्बर को नगर पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यालय में करीब पांच घंटे बैठकर कार्य भी किया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ से 24 नवम्बर तक अवकाश लेकर अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए चले गए। 21 नवम्बर को एडीएम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया। जब उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके वेतन पर रोक लगा दी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब वे शादी समारोह में परिवार के बीच थे तो एडीएम प्रशासन का कई बार फोन आया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट का भी फोन आया। उन्होंने सीएमओ से अवकाश लेने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में अवकाश लेकर आए हुए है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता और अपमान किया है। उन्होंने उनके खिलफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम में केस दायर किया है। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बयान भी दर्ज कराएगे। 

"अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि हमारे संज्ञान में इस तरीके का कोई मामला नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरे खिलाफ कोर्ट गए है। मुझे इसकी जानकारी मीडिया के जरिए ही हो रही है। शहर की सफाई को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण जरूर मांगा गया था। मेरे द्वारा उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।”

नई मण्डी मण्डल में सदस्यता कैम्प का आयोजन


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल के अन्तर्गत पीठ बाजार में नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल महामंत्री डॉ० अशोक कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, पंकज माहेश्वरी, सभासद विपुल भटनागर, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

शहर में आठ स्थानों पर अलाव जलने शुरू


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगर के 8 स्थानों पर जिसमें नुमाइश, जिलाधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक,शिव चौक, शेल्टर होम, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय के बाहर अलाव डलवाया गया है। आगे यह संख्या बढ़ाई जाएगी। 

कल्लरपुर में अवैध पेट्रोल पंप पकड़ा


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के जंगल में पूर्ति विभाग ने छापेमारी करते हुए अवैध पेट्रोल पम्प पकड़ा है। जमीन में 3 हजार की क्षमता वाला ट्रैंक दबाकर डीजल जमा किया था। इस अवैध पेट्रोल पम्प से ग्रामीण अपने वाहनों के लिए डीजल व पेट्रोल खरीदते थे। फिलहाल इस मामले खेत मालिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

सोमवार को जिला पूर्ति विभाग को जानकारी मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के जंगल में एक खेत में अवैध पेट्रोल पम्प संचालित किया जा रहा है। जानकारी पर पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्याम सुंदर राम ने टीम को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि खेत में एक 3 हजार की क्षमता वाला टैंक भूमि में दबाकर पेट्रोल पम्प चलाया जा रहा था। इस भूमिगत टैंक में लगभग 300 लीटर डीजल मिला है। इसके अलावा मौके से 170 लीटर पेट्रोल भी बरामद हुआ है। मौके से डिस्पेन्सिंग मशीन, जेनेरेटर, खाली ड्रम व अन्य सामान बरामद किया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अवैध पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन शिव कुमार निवासी खानपुर थाना बुढाना ग्रामीणों को डीजल व पेट्रोल  बेचता मिला। उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि अवैध पेट्रोल पम्प प्रदीप सैनी निवासी खानपुर थाना बुढाना संचालित करता है। उसने गांव कल्लरपुर निवासी से जमीन किराए पर ले रखी है। मौके से पेट्रोल व डीजल की खरीदारी के कोई दस्तावेज नही मिले है। फिलहाल अवैध पेट्रोल पम्प से बरामद डीजल व पेट्रोल का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। 

तकनीकी सशक्तिकरण हेतु छात्र छात्राओं को होगा स्मार्ट फोन का वितरण : मुख्य विकास अधिकारी

 


मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने आज विकास भवन मेें अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु छात्र छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। उन्होने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थी का सही सही डेटाबेस निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाये। अपलोड किये गये डेटाबेस का संस्था स्तर एवं विश्वविधालय स्तर पर सत्यापन कराया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण से सम्बन्धित सभी अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि नामित नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये और समय समय पर ग्रुप में सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने अधीनस्थ संस्थाओं के नाम एवं संस्थाओं में अध्यनरत छात्र छात्राआंे का संख्यात्मक/कोर्सवार/शैक्षणिक वर्ष के साथ सूचना उपलब्ध कराये। लाभार्थियों के डेटाबेस की फीडिंग योजना हेतु निर्मित पोर्टल पर कराया जाना एवं सम्पूर्ण डेटाबेस की शुद्वता बनायी रखी जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि डेटा अपलोड करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार तिवारी, जिला विधालय निरीक्षक, जी0एम0 डीआईसी, प्रिंसपल आई टी आई, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कौशल विकास मिशन, सेवायोजन आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

नई मंडी दो चोरों के गिरोहों का किया पर्दाफाश


 मुजफ्फरनगर । नई मंडी पुलिस टीम के द्वारा दो घटनाओ का अनावरण किया है जिसमे शातिर चेन लुटरे व टावर में चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली सफलता में नई मंडी पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 05 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं यह शातिर गिरोह मेऱठ, मुजफ्फरनगर, लखनऊ में की गयी लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका हैं। विदित हो कि कराना है कि 05/12/21 को अज्ञात बदमाशो द्वारा आलोक मित्तल पुत्र जनेश्वर दास मित्तल लक्षमण विहार, मु0नगर की गले की सोने की चैन को लूट लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मंडी पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थीं।

आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए ए0टू0जेड टी पाईन्ट के पास से 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम इकराम पुत्र असगर अलवी निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाङी जनपद मेरठ। तुषार पुत्र मारूती (मराठा) निवासी गंगौती थाना मरूअर जनपद सतारा, महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ व वैभव उर्फ सुभाष पुत्र पोपट निवासी करसुन्डी थाना करसुन्डी जनपद सांगली (मराठा) महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ व बब्बू उर्फ बाबू मलिक पुत्र इकराम मलिक निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हाल पता गली न0-02 म0न0 डी 87 मुस्तफाबाद थाना करावलनगर, दिल्ली व साजिद पुत्र सलीम निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हैं।

जिनसे पुलिस ने कब्जे से 79800 हजार रूपये नकद, 30,000 हजार रूपये(मु.अ.स. 637/21 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी से सम्बन्धित), 40,000 हजार रूपये *(मु.अ.सं. 350/21 धारा 392/411 भादवि थाना नौचंदी, मेरठ से सम्बन्धित), 9,800 रूपये (मु.अ.सं. 666/21 धारा 392/411 भादवि थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ से सम्बन्धित), 01 सफेद रंग की बलैनो कार नं0- DL 5 CR 7445 (घटना में प्रयुक्त), 01 सिलेटी रंग की स्कूटी बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त), 05 घडियां (नकली राडो की)

दोराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम उपहार भेट कर अंगुली का नाप लेने के बहाने अंगूठी निकला लेते हैं तथा गले की चैन की हाल मार्क देखने के बहाने चैन उतरवा लेते है, हमने जनपद बुलन्दशहर मेरठ, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ, बरेली आगरा आदि जगहों में इसी प्रकार की घटनाएं की हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त लुटेरे प्रवर्ति के अपराधी हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

 दूसरी सफलता में नई नदी पुलिस ने ईण्डस कम्पनी के मोबाईल टावर पर हुई चोरी का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।* विदित हो कि 05.12.201 को ईवान अस्पताल के पास ईण्डस कम्पनी के मोबाईल टावर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, तथा अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त का अभियोग का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को पचैण्डा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।पकड़े।गये अभियुक्तों के नाम कमल पुत्र चरनसिंह निवासी नुमाईश कैम्प थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर व अंकित पुत्र सौराज निवासी मौहल्ला विकास नगर अलमासपुर थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर व 

राहुल पुत्र इतवारी निवासी ग्राम युसुफपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर बताये जा रहे हैं।

जिनके कब्जे से पुलिस ने BTS-L-850 जिसकी किमत लगभग 05 लाख रूपये बताई जा रही हैं।

किसानों के स्वागत को दुल्हन की तरह सजी किसान राजधानी सिसौली

 



मुजफ्फरनगर। किसान राजधानी कहे जाने वाली सिसौली में आज पंचायत का आयोजन किया गया,लड्डू तैयार किये जा रहे है। सिसौली में किसान भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मौका है 383 दिन बाद चौ राकेश टिकैत सहित किसान आंदोलन की सफलता के बाद घर वापसी कर रहे है। किसान इस अवसर को ऐतिहासिक बनाना चाहते है इसके लिए सर्व खाप मुख्यालय सौरम व भाकियू मुख्यालय सिसौली में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है

कल हवन के पश्चात 9 बजे चौ राकेश टिकैत जी गाजीपुर बॉर्डर से प्रस्थान कर मोदीनगर, मेरठ,दौराला टोल प्लाजा,मंसूरपुर होते हुए सौरम व सिसौली पहुचेंगे।

गाज़ियाबाद के दुहाई से स्वागत की तैयारी में जुटे है। गाजीपुर से सिसौली तक सैकड़ो जगह स्वागत व भंडारे/लंगर की तैयारी पूरी हो चुकी है।

भाजपा सरकार हटाने से ही बचेगा संविधान व लोकतंत्र- प्रमोद त्यागी



मुजफ्फरनगर। देश में छुआछूत,जातिगत भेदभाव,असमानता व सभी को न्याय के लिए ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान व आरक्षण की व्यवस्था की गई थी जिससे दलितों वंचितों व कमजोर वर्गो की दशा व दिशा बदली लेकिन आज फिर आर एस एस के एजेंडे पर चलने वाले भाजपाई संविधान व आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। आज संविधान में आरक्षण को बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे हैं दलित पिछड़े वंचित कमजोर व संविधान के पैरोकार समाजवादी पार्टी के साथ आए। यह संबोधन समाजवादी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी में आयोजित संविधान, लोकतंत्र बचाओ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। सपा नेता मिठाईलाल भारती ने आह्वान किया कि अगर संविधान लोकतंत्र कमजोर हो गया तो फिर वही भेदभाव छुआछूत तथा अन्याय दलितों पिछड़ों वंचितों कमजोर वर्गों की तकदीर बन जाएगा इसलिए ऐसी स्थिति आने से पहले ही 2022 में ऐसी ताकतों को समाजवादी पार्टी के साथ आकर परास्त करने का काम करें। अखिलेश यादव भाजपा से संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दलितों को भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सामने आना होगा क्योंकि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो लोगों के अधिकार बचेंगे। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि इन अधिकारों को भारतीय जनता पार्टी की योगी मोदी सरकार पूरी तरह छिनना चाहती है भाजपा सरकार से संविधान बचाने के लिए सभी जातियों वर्गों को एकजुट होकर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है।

प्रोग्राम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की योगी व मोदी सरकार पूरी तरह संविधान,लोकतंत्र तथा दलित विरोधी है भाजपा सरकार सत्ता में कायम रही तो लोकतंत्र संविधान व आरक्षण नहीं बचेगा इनको बचाने की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ रही है दलितों पिछड़ों कमजोर वर्गों को आगे बढ़कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।

 सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक संविधान लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा तभी तक दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे इनकी सुरक्षा के लिए यूपी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना हर जाति वर्ग का कर्तव्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम को मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सरदार देवेंद्र सिंह खालसा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सोमेश कुमार,बाबा साहेब वाहिनी के वरिष्ठ नेता रोहित गौतम, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सतबीर त्यागी, समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तेजियांन,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, समाजवादी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुस्तकीम प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी धीर सिंह,संजीव लम्बा, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ टीटू पाल रमन,युवजन सभा नगर अध्यक्ष पवन पाल,महानगर उपाध्यक्ष दिलशाद अंसारी,विधानसभा महासचिव सैय्यद फरीद अहमद,जाकिर प्रधान,श्रीमती किरनवती ,कनीज़ फात्मा जैदी, सन्दीप पँवार,वीर सिंह,शौर्य भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा,सतपाल सिंह,भूरा प्रधान,शमी त्यागी,आजाद फरीदी,नोशाद फरीदी,डॉ रमेश,सरदार ज्ञानी सिंह,जाकिर प्रधान,रईस मलिक,आशीष कुमार,प्रधान कादिर त्यागी,प्रधान सैय्यद हसन बझेडी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

भाजपा नई मंडी मंडल की युवा ईकाई ने किया जलाभिषेक


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ शिवालय में किए गए जलाभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत नई मंडी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता और युवा मोर्चा महामंत्री शुभम भारद्वाज और पदाधिकारीयो ने जाकर विभिन्न शिव मंदिरों में जल अभिषेक किया गया

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा

 


मुजफ्फरनगर ।हत्या के एक मामले में कोर्ट ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है। जायदाद के लालच में 2017 में लूटपाट दर्शाकर पत्नी ने ही प्रेमी के संग साजिश रच कर अपने बुजुर्ग पति की हत्या करा दी थी। चार साल बाद सुनवाई पूरी कर एडीजे-14 संदीप सिंह ने फैसला सुनाया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि राशिद पुत्र यासीन निवासी गांव संधावली थाना क्षेत्र मंसूरपुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 4-5 मार्च 2017 की रात वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। जबकि उसके पिता यासीन उसकी माता आमना के साथ अलग कमरे में सोए थे। उस ही रात कुछ बदमाश घर में घुस आए थे, जिन्होंने जेवर नकदी लूट ली थी। लूटपाट के बाद बदमाश उसके पिता को अगवा कर साथ ले गए थे। करीब एक घंटे बाद गांव में जई के खेत से उसके पिता यासीन का गोली लगा शव बरामद हुआ था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी के मुताबिक इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे दिलशाद ने भी तहरीर दी थी। जिसे पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया था। दिलशाद ने छह मार्च को दी तहरीर में बताया था कि उसकी माता बानो की मृत्यु के बाद उसके पिता ने आमना पुत्री स्व. मजीद निवासी बागपत से निकाह कर लिया था। सौतेली मां आमना के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी थी। जबकि वह तीन भाई और एक बहन अपने पिता की संतान थे। उसकी सौतेली मां आमना ने जामिया नगर स्थित उनका मकान बिकवाकर गांव संधावली में 225 गज का एक मकान खरीद लिया था। जिसके एक हिस्से में उसकी सौतेली मां आमना और दूसरे हिस्से में उसके पिता यासीन रहते थे। उसकी सौतेली मां उसके पिता के हिस्से वाला मकान बिकवाना चाहती थी। जिसको लेकर वह अक्सर उनसे लड़ती थी। आरोप था कि उसकी सौतेली मां और उसके बेटों ने साजिश रचकर झूठी लूटपाट का मामला दिखाकर उसके पिता की हत्या करा दी। दोनों तहरीर पर पुलिस ने विवेचना की थी। प्रकाश में आया था कि मृतक की पत्नी आमना ने उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान पुत्र अंसार निवासी गांव सूजड़ु के साथ साजिश रचकर यासीन की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी आरिफ उर्फ दीवान से आला-ए-कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-14 के जज संदीप गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि घटना साबित करने के लिए अभियोजन ने कोर्ट में 21 गवाह पेश किये। पेश किए गए गवाह और सुबूत के आधार पर कोर्ट ने मृतक की पत्नी आमना और उसके प्रेमी आरिफ उर्फ दीवान को हत्या और अपराधिक साजिश रचने के आरोप में सोमवार को दोषी करार दिया था। मंगलवार को कोर्ट ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई की। जिसके उपरांत दोनों दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनो पर एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया गया है।

Featured Post

गुरुवार और तीसरा नवरात्रि विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

  🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 25 सितम्बर 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष...