मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

नई मण्डी मण्डल में सदस्यता कैम्प का आयोजन


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल के अन्तर्गत पीठ बाजार में नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कैम्प में भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल महामंत्री डॉ० अशोक कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, पंकज माहेश्वरी, सभासद विपुल भटनागर, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

श्री गणेश चतुर्थी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 27 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - बुधवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र ...