मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने आज विकास भवन मेें अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु छात्र छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। उन्होने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के अन्तर्गत सभी लाभार्थी का सही सही डेटाबेस निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाये। अपलोड किये गये डेटाबेस का संस्था स्तर एवं विश्वविधालय स्तर पर सत्यापन कराया जाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण से सम्बन्धित सभी अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि नामित नोडल अधिकारियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये और समय समय पर ग्रुप में सूचनाओं को आदान प्रदान किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने अधीनस्थ संस्थाओं के नाम एवं संस्थाओं में अध्यनरत छात्र छात्राआंे का संख्यात्मक/कोर्सवार/शैक्षणिक वर्ष के साथ सूचना उपलब्ध कराये। लाभार्थियों के डेटाबेस की फीडिंग योजना हेतु निर्मित पोर्टल पर कराया जाना एवं सम्पूर्ण डेटाबेस की शुद्वता बनायी रखी जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि डेटा अपलोड करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार तिवारी, जिला विधालय निरीक्षक, जी0एम0 डीआईसी, प्रिंसपल आई टी आई, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कौशल विकास मिशन, सेवायोजन आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें