मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल जी द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों पर ठंडे पानी के आरो युक्त वाटर कूलर का उद्घाटन किया ताकि आने वाले गर्मियों के मौसम में शहर वासियों को शु( एवं ठंडा पानी मिल सके सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष नई मंडी वार्ड 24 पहुंची नई मंडी थाने के सामने वाटर कूलर का उद्घाटन किया। उसके बाद वार्ड संख्या 2 एवं 4 मैं उसके बाद वार्ड संख्या 12 10 एवं 30 में पहुंचकर स्थानीय सभासदों एवं नागरिकों के साथ उद्घाटन किया जहां-जहां भी पालिका अध्यक्ष एवं उनकी पुत्रवधू वंशिका अग्रवाल उद्घाटन करने पहुंची । स्थानीय लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी हमारे जीवन का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है । मेरी कोशिश है शहर के जितने भी चैराहे हैं उन सभी में साफ एवं स्वच्छ पानी युक्त वाटर कूलर लगाए जाए और मैं ऐसा करूंगी भी। आगे पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी भगवान का दिया हुआ ऐसा अनमोल तोहफा है जिसके सामने संसार की हर एक चीज छोटी नजर आती है हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि हम इस की बचत करें और आते जाते वाटर कूलर का ध्यान रखें की उसकी टंकी तो खुली हुई नहीं है या उसके आसपास गंदगी तो नहीं है शिव चैक पर लगाए गए वाटर कूलर की सूचना जब पालिका के व्यापारियों को लगी वह लोग भी वहां पर आ गए और पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की पालिका अध्यक्ष ने साथ में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए समय-समय पर आकर वॉटर कुलर ओं का निरीक्षण करें और अगर किसी में कुछ कमी नजर आए तो तुरंत उसे ठीक किया जाए।
इस अवसर पर सभासद विकास गुप्ता शिवम चैधरी सचिन कुमार सुलेख चंद जेई शरद गुप्ता लिपिक विकास कुमार स्थानीय लोग अनिल कुमार राकेश मित्तल संदीप साक्षी भूषण कमलदीप मित्तल अनिल आनंद किरण राज डॉक्टर नरेश लकी गारमेंट्स एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020
पालिका अध्यक्ष ने आरो युक्त वाटर कूलर का उद्घाटन किया
आज का पंचाग 27 फरवरी 2020
🌞 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 27 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - चतुर्थी 28 फरवरी प्रातः 06:44 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - रेवती 28 फरवरी रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - शुभ सुबह 10:28 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:06 से शाम 03:32 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:02*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *बुढ़ापे में झुरियाँ से बचने हेतु* 🌷
👉🏻 *बड़ी उम्रवालों को सुखा नारियल चबाके खाना चाहिये तो झुरियाँ नहीं पड़ेगी | नारंगी खाना चाहिये तो झुरियाँ नहीं पड़ेगी |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *मास अनुसार देवपूजन* 🌷
➡ *माघ मास में सूर्य पूजन का विशेष विधान है | भविष्य पुराण आदि में वर्णन आता है | आरोग्यप्राप्ति हेतु बोले, माघ मास आया तो सूर्य उपासना करों |*
➡ *फाल्गुन मास आया तो होली का पूजन किया जाता है.. बच्चों की सुरक्षा हेतु |*
➡ *चैत्र मास आता है चैत्र मास में ब्रम्हा, दिक्पाल आदि का पूजन कियाजाता है ताकि वर्षभर हमारे घर में सुख-शांति रहें |*
➡ *वैशाख मास भगवान माधव का पूजन किया जाता है ताकि, मरने के बाद वैकुंठलोक की प्राप्ति हो | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय... |*
➡ *जेष्ठ मास में यमराज की पूजा की जाती है ताकि, वटसावित्री का व्रत सुहागन देवियाँ करती है | यमराज की पूजा की जाती है ताकि, सौभाग्य की प्राप्ति हो, दुर्भाग्य दूर हो |*
➡ *श्रावण मास में दीर्घायु की प्राप्ति हो, श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम् |*
➡ *भाद्रपद मास में गणपति की पूजा करते है की, निर्विध्नता की प्राप्ति हेतु |*
➡ *आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में फिर पितृ पूजन करते है की, वंश वृद्धि हेतु | और अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में माँ दुर्गा की पूजा होती है की, शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु नवरात्रियों में |*
➡ *कार्तिक मास में लक्ष्मी पूजा की जाती है, सम्पति बढ़ाने हेतु |*
➡ *मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनके आत्मा शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं के पूजन करते है भटकते जीवों के सद्गति हेतु |*
➡ *आषाढ़ मास में गुरुदेव का पूजन करते है अपने कल्याण हेतु और गुरुदेव कापूजन करते है तो फिर बाकी सब देवी-देवताओं की पूजा से जो फल मिलता है वोफल सद्गुरु की पूजा से भी प्राप्त ही सकता है, शिष्य की भावना पक्की हो की – सर्वदेवो मयो गुरु | सभी देवों का वास मेरे गुरुदेव में हैं | तोअन्य देवताओं की पूजा से अलग-अलग मास में अलग-अलग देव की पूजा से अलग-अलग फल मिलता है पर उसमें द्वैत बना रहता है और फल जो मिलता है वो छुपने वाला होता है | पर गुरुदेव की पूजा-उपासना से ये फल भी मिल जाते है और धीरे-धीरे द्वैत मिटता जाता है | अद्वैत में स्थिति होती जाती है |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *चंदन तीलक का महिमा* 🌷
🙏🏻 *चंदनस्य महतपुण्यं पवित्रं पाप नाशनम |*
*आपदं हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा ||*
➡ *चंदन का तीलक महापुण्यदायी है | आपदा हर देता है |*
🙏🏻 💐🙏🏻
मेष - पॉजिटिव - आप मजबूत बौद्धिक क्षमता वाले हैं। आपके भीतर कठिन परिस्थियों से निबटने की योग्यता है। आपके स्वभाव व्यवहारिका की झलक सहजता से देखी जा सकती है। कई मौकों पर आपके स्वभाव में लचीलापन भी देखने को मिल सकता है। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं और संघर्ष करने से नहीं घबरायेंगे।
नेगेटिव - धैर्य और साहस से काम लें। अपने किसी करीबी व्यक्ति से शत्रुता हो सकती है और कुछ अनजाने शत्रु भी बनेगे अतः थोड़ा सावधान रहें। शत्रु कुछ समय के लिए शांत होंगे परन्तु गुप्त शत्रु भी पैदा होंगे। जीवनसाथी से मतभेद पनप सकता है। गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ख्याल रखें।
लव - प्रेम के मामलों के लिए शुरुआत काफी खुशनुमा रहेगी। अपने प्रियतम को नाराज होने से बचाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। आप दोनों साथ में कहीं दूर यात्रा पर घूमने जा सकते हैं।
व्यवसाय - आर्थिक नुकसान का योग है, अतः धन के मामलों में जोखिम ना उठायें। यदि व्यापार में हैं तो आय बहुत कम होने वाली है अतः पहले से ही तैयारी करें।
स्वास्थ्य - आपको विशेष तौर पर इस दौरान गुर्दे, आमाशय की शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: आठ
वृष - पॉजिटिव - आप बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रख सकते हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव रहेगा। राज्य अधिकारियों या अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - गलत तरीके से धन आ सकता है और साथ ही गलत कार्य करने की प्रवृत्ति भी बनेगी। घटना - दुर्घटना का योग बनेगा। मन विचलित और अशांत रहेगा। इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे।
लव - आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी और आप एक-दूसरे के और नज़दीक आएँगे। इसके बाद जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा आप अपने काम में अधिक व्यस्त हो जाएंगे।
व्यवसाय - व्यापार में बदलाव या फिर नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा होगा।
स्वास्थ्य - आपको स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: एक
मिथुन - पॉजिटिव - आप आत्मनिर्भर रहना पसंद कर सकते हैं। आप एक अच्छे सलाहकार और योजनाकार हैं। आपका विनोदी स्वभाव लोगो को आकर्षित करने में सहायक बन सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव - संतान को लेकर भी कुछ चिंताएं सम्भव हैं। अत: कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों से उबर कर पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें।
लव - बीच-बीच में काम से समय निकालकर अपने प्रियतम को भी समय दे। उनसे प्यार भरी बातें करें और उन्हें चाहे तो कोई अच्छा सा तोहफ़ा देते हैं ताकि उन्हें इस बात का एहसास ना हो कि आप उनसे दूर है या आपका प्यार उनके लिए कम हो गया है।
व्यवसाय - कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। कुछ परेशानियां आ तो सकती हैं लेकिन आप अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
स्वास्थ्य -यदि आपको थोड़ी सी भी स्वास्थ्य समस्या नजर आए तो तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं। जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ
कर्क - पॉजिटिव - बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा।
नेगेटिव - शनि की दृष्टि होने के कारण ऐसा भी हो सकता है कि आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे बेवजह बहसबाजी न करें।
लव - यदि एक बार प्रेमीजन का मन में ऐसी बात आ गई तो उसका सर आपके प्रेम जीवन को मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप अपने प्यार को बनाए रखना चाहते हैं तो समय दे।
व्यवसाय - इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य - सूर्य और शनि की उपस्थिति आपके स्वास्थ्य को कमजोर बनाए रखेगी और, इसलिए अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करेंगे। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप परम्पराओं में एक हद तक ही विश्वास रख सकते हैं।
नेगेटिव - आपका प्रयास यही होना चाहिए कि घर परिवार के लिए पूरा समय निकाला जाए। संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टालें। यदि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और परिजन ले रहा है तो भी शांत रहें। समय के साथ सबको पता चल जाएगा कि वह कार्य आपने किया था।
लव - फिर से आपके प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर दौड़ने लगेगी और आप काफी प्रसन्न हो जाएंगे। यदि आप अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए समय काफी अच्छा रहेगा।
व्यवसाय - यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है।
स्वास्थ्य - आपका मन एकाग्र होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: सात
कन्या - पॉजिटिव - आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। आपकी शिक्षा के लिए काफ़ी अनुकूल है। हालांकि कुछ व्यवधान रह सकते हैं लेकिन यदि आपने उनसे हार नहीं मानी तो सफलता सुनिश्चित है। यदि आपकी रूचि गूढ़ विज्ञान और परामनोविज्ञान में है तो उसके लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव - शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकता है। कुछ घरेलू सामानों की खरीददारी में धन खर्च हो सकता है। स्थितियां थोड़ी सी बेहतर होंगी लेकिन सावधानी की जरूरत तो उस समय भी रहेगी। आपको पारिवारिक मामलों में बड़ी ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव - यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी बात उनके सामने रख दे। इसके विपरीत यदि आप विवाहित हैं तो आपको खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - भूमि भवन आदि ख़रीदने के योग बन रहे हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो आपको आर्थिक साधन व रूपया पैसा जरूर देगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: पांच
तुला - पॉजिटिव - किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं या कोई शुभ कार्य हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग एकत्र होकर वैमनस्य को भूल जाएंगे। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
नेगेटिव - परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। अथवा किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी, गणेश जी की सलाह है कि क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें।
लव - आपके वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी वहीं दूसरी और केतु की उपस्थिति बार बार आपके रिश्ते को तोड़ने का प्रयास करेगी। ऐसे में आपका दांपत्य जीवन हिचकोले खाएगा।
व्यवसाय - संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टालें। यदि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और परिजन ले रहा है तो भी शांत रहें। समय के साथ सबको पता चल जाएगा कि वह कार्य आपने किया था।
स्वास्थ्य - आपका मन काफी विचलित रहेगा जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में रहेंगे। सबसे बढ़िया तरीका है कि आप प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय कम से कम 10 मिनट के लिए ध्यान लगाएँ।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार
वृश्चिक - पॉजिटिव - परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कुछ करीबी मित्र और सगे संबंधी बहुत मदद करेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
नेगेटिव - गणेश जी सलाह देते है कि सलाह है कि अचानक मिली सफलताओं में संयम बनाये रखें और प्रयास करें की अहंकार ना पनपे। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ध्यान रखें और सावधानी बरतें।
लव - आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति आ सकती है। आपकी एक जरा सी चूक आप अपने रिश्ते को ताश के पत्तों की तरह बिखर सकती है और आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है।
व्यवसाय - जमीन - जायदाद सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नए घर तथा नए वाहन का योग बन रहा है। धन का आगमन सामान्य से अधिक रहेगा।
स्वास्थ्य - शरीर में पीड़ा, आंखों में परेशानी तथा अनिद्रा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: तीन
धनु - पॉजिटिव - परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। संतान से कुछ प्रसन्न करने वाले समाचार मिल सकते है।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है अथवा किसी परिजन को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। आपको आलस्य से परहेज करना होगा क्योंकि बिना मेहनत किए अच्छे परिणाम की आशा नहीं करनी चाहिए। केतु कभी-कभी आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेगा।
लव - आपका जीवनसाथी स्वास्थ्य समस्याओं से घिर सकता है और उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आ सकते हैं। ऐसे में आपको आगे बढ़ कर उनको संभालना चाहिए क्योंकि यही आपका नैतिक दायित्व भी है।
व्यवसाय - यात्रा का योग है जो लाभकारी होगी। कुछ चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी विशेष कर मान - प्रतिष्ठा और धन
स्वास्थ्य - आप अक्सर सोचने विचारने में ज्यादा दिमाग लगाते हैं जिसका सब सीधा असर आपके आमाशय पर पड़ता है और आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक
मकर - पॉजिटिव - भाग्य पक्ष बहुत मजबूत रहेगा। पराक्रम, कार्य करने की क्षमता और इच्छाशक्ति बहुत तीव्र रहेगी। वाणी ओजस्वी रहेगी। दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका धैर्य आपके साथ बना रहेगा और कर्मठता और पराक्रम बढ़ेगा।
नेगेटिव - संतान को लेकर भी कुछ चिंताएं सम्भव हैं। अत: कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। अनियमितता बरतने वालो को कुछ कष्ट उठाना पड़ सकता है।
लव - संभावना है कि आप अपने दांपत्य जीवन को अच्छे से बचा पाएंगे और आने वाले समय में आनंद भरे पलों का लुत्फ़ लेंगे।
व्यवसाय - परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। कुछेक कारणों से अगर कभी परेशानी आई भी तो परिवार एकजुट होकर इस समस्या से निकल सकता है।
स्वास्थ्य - पेट से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जब भी पिएं, शुद्ध जल पिएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ - पॉजिटिव - आप अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और धैर्य के कारण बहुत सी समस्याओं से निजात पाने में समर्थ होंगे। नए कार्य में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। अपने से उच्च वर्ग से सम्बन्ध बनेंगे। यदि विदेश जाने की योजना लम्बे समय से बना रहे थे तो उसके लिए उचित समय है।
नेगेटिव - हो सकता है कि आपको ग्रहों का अधिक सहयोग न मिले। इसके कारण आपको खूब मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप इसके लिए स्वयं को तैयार रखते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है। संतान की इच्छा रखते दंपती तथा हिस्सेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
लव - आपकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो समय थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है लेकिन उसके बाद आपके लिए प्रेम जीवन में खुशियों भरे पल लेकर आएगा।
व्यवसाय - राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोंगो के लिए भी बहुत ही अनुकूल समय है। निर्णय पर पहुंचने के पहले जल्दबाजी बिल्कुल न करें एवं निर्णय के अच्छे एवं बुरे पहलू देखने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य - मुख्य रूप से आपको पेट दर्द की समस्या, जोड़ों में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच
मीन - पॉजिटिव - आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। आप अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। काम में थोड़ी प्रारम्भिक अड़चन आएगी परन्तु परिणाम आपके पक्ष में होगा। समय थोड़ा अनुकूल है अतः प्रयास और अधिक करें।
नेगेटिव - पारिवारिक मामलों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भाग दौड़ अधिक रह सकती है। फलस्वरूप आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकता है।
लव - आपको बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि अपने पारिवारिक अथवा पेशेवर जीवन की परेशानियों को अपने प्रेम जीवन पर हावी ना होने दें अन्यथा मजा किरकिरा हो जाएगा।
व्यवसाय - बुद्धि के बल पर जबरदस्त धनागमन की सम्भावना बन रही है। पिता और अपने से उच्च अधिकारियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। यदि सरकारी ठेके के व्यवसाय में हैं तो खूब काम मिलने की सम्भावना है।
स्वास्थ्य - मुख्य रूप से आपको बुखार, सर दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: तीन
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2021, 2023, 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
बुधवार, 26 फ़रवरी 2020
पुलिस चौकी फूकने के 25 आरोपियों को 5-5साल की सजा
मुज़फ़्फ़रनगर । पुलिस चौकी फूंकने में 25 दोषियों को 5-5 वर्ष की सजा सुनाई गई है ।
आठ मई 2002 को सिखेड़ा थाना की भंडूर चौकी में हुई थी घटना। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-12 छोटे लाल यादव ने सजा सुनाई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीताराम आर्य ने बताया कि चार आरोपितों मनीराम,
चतर, छम्मन तथा प्रमोद की घटना वाले दिन ही पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि चार आरोपितों की मौत मुकदमे की सुनवाई के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पेश गवाह व सुबूत के आधार पर कोर्ट ने दोषी ठहराए जा चुके 25 लोगों को पांच 5 वर्ष की सजा
सुनाई। इनको सुनाई गई सजा कोर्ट ने उनमे विपिन कुमार, तेजपाल, बिल्लू, बिजेन्द्र, उदयराम, राजपाल, मुकेश, जयपाल, संजीव, पूरन, योगेन्द्र, मनोज, ललित, मुनेश, कैलाश,विजयपाल, मनोज, जगन उर्फ जंगसिंह, दिलशाद, साजिद, विजयकांत निवासीगण भंडूर थाना सिखेड़ा। लियाकत निवासी गांव बिहारी थाना सिखेड़ा तथा नीटू,
नेहरू तथा फौजी निवासी मिर्जा टिल्ला थाना सिखेड़ा।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने संभाली कमान, धर्म गुरूओं के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में हालात बिगडने के बाद यूपी में अलर्ट के चलते जिले में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए तैनात आईजी लक्ष्मी सिंह ने आज यहां पहुंचकर पुलिस लाइन सभागार में हिंदू मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और किसी भी असामाजिक तत्व या गलत गतिविधि की सूचना पुलिस को तत्काल देने का अनुरोध किया।
दिल्ली में हुई हिंसा के बाद मुजफ्फरनगर में सतर्कता की दृदृष्टि से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शासन द्वारा विशेष रूप से जिले में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजी गई आईजी लक्ष्मी सिंह ने आज पुलिस लाइन में अपना जिम्मा संभालते हुए विभिन्न धर्मगुरूओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि फर्जी अफवाह और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर तुरंत होगी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग की अपील की। डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव तथा जिले के तंमाम बड़े अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे। शहर के हिंदू और मुस्लिम संगठनों के जिम्मेदार लोग भी इस बैठक में मौजूद थे। आईजी लाॅ एंड आॅर्डर दिए गए बयान में मुजफ्फरनगर को भी अति संवेदनशील जिले के रूप में बताया गया। पुलिस शहर के साथ जिले भर में चैकिंग अभियान चला रही है। मीटिंग में सीडीओ आलोक यादव,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार भी मौजूद रहे।
नागरिकता कानून के विरोध पर भड़की हिंसा और जुमा को लेकर हाईअलर्ट ेे बीच पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। जिलों में आईजी स्तर के स्पेशल पुलिस आॅफिसर तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पीएसी के साथ अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया है। आशंका जताई गई है कि इस हिंसा की आंच वेस्ट यूपी में फैल सकती है। पुलिस अधिकारियों को शासन की ओर से तमाम प्रयास करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जगहों पर पूर्व में हिंसा हुई, वहां ज्यादा चैकसी बरती जा रही है। स्पेशल आॅफिसर के तौर पर आईजी लक्ष्मी सिंह को पीटीएस मेरठ से मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
आशंका है कि दिल्ली के उपद्रवियों की वेस्ट यूपी के शहरों में पनाह ले सकते हंै। दिल्ली से वेस्ट यूपी के कई जिले एकदम पास हैं और कई लोगों की यहां रिश्तेदारियां हैं, इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर जोन में अलर्ट किया गया है और नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। खुफिया विभाग को भी निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। ऐसे में पुलिस को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को अपने इलाके में आने वाले बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर चैकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही बाहर से आने वाले लोग, जो दिल्ली के रहने वाले हैं, उनसे खासतौर पर पूछताछ के लिए कहा गया है।
रामकुमार सर्राफ की पुत्रवधु की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। शिमला से घूमकर लौटते समय नगर के प्रमुख सर्राफा व्यावसायी रामकुमार सर्राफ के पौत्र की लैंड क्रूजर खंभे से टकरा गई। हादसे में उनकी पौत्र वधु की मौत हो गई। हादसे को लेकर भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने शोक जताया है।
बताया गया है कि बीती रात चंडीगढ के सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर लैंड क्रूजर गाड़ी से एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय सृष्टि गोयल पत्नी राघव गोयल की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना मंगलवार देर रात करीब 2.00 बजे की है। मुजफ्फरनगर निवासी मुदित गुप्ता उसकी पत्नी अरू गुप्ता, राघव गोयल और उसकी पत्नी सृष्टि गोयल कुछ दिन पहले शिमला घूमने के निकले थे। राघव गोयल अपना जन्म दिन मनाने पत्नी व दोस्त के परिवार के साथ शिमला गए थे। बीते सोमवार को पंचकूला सेक्टर 21 स्थित अपने दोस्त कुणाल अभिषेक के घर ठहरे हुए थे। मंगलवार रात सभी से लोग माउंट व्यू होटल से वापस लैंड क्रूजर गाड़ी से घर लौट रहे थे। मटका चैक के पास सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार गाड़ी साइन बोर्ड से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। सृष्टि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे की सूचना यहां पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चंडीगढ के लिए रवाना हो गए। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने हादसे पर शोक जताया है। व्यापार मंडल के महामंत्री राहुल गोयल ने इसे दुखद बताया। आज परिवार की दुकानें बंद रहीं।
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020
आज का पंचाग 26 फरवरी 2020
~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 26 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया 27 फरवरी प्रातः 04:11 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - साध्य सुबह 09:35 तक तत्पश्चात शुभ*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:40 से दोपहर 02:06 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌷 *विघ्न- बाधाओं से मुक्ति हेतु* 🌷
🙏🏻 *‘श्री’ माने सौंदर्य, ‘श्री’ माने लक्ष्मी, ‘श्री’ माने ऐश्वर्य, ‘श्री’ माने सफलता | ईश्वर के रास्ते चलने पर किसीके जीवन में विघ्न-बाधाएँ हों तो ‘श्री ॐ स्वाहा |’ इस मंत्र की एक माला रोज करने से विघ्न-बाधाएँ नष्ट होती हैं |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌷 *किसी की मृत्यु के वक्त* 🌷
🙏🏻 *कहीं भी मृत्यु हो गई तो उसका तुम भला करना | तुलसी की सुखी लकड़ीयाँ अपने घर में रख लो | कही भी अपने अड़ोस- पड़ोस में किसी की मृत्यु हुई तो उसके होठों पर, आँखों पर, शरीर पर, छाती पर तुलसी की सुखी लकड़ीयाँ थोड़ी रख लो और तुलसी की लकड़ी से उसका अग्निदान शुरू करो |*
🙏🏻 *उसका कितना भी पाप होगा, दुर्गति से रक्षा होगी, नरकों से रक्षा होगी अथवा तुलसी की लकड़ीयाँ न हो तो तुलसी की माला उसके गले में डाल दो, शव के.. मुर्दे के.. तो भी उसको राहत मिलेगी कर्मबंधन से |*
🙏🏻 *तुलसी के पत्ते उसके मुहँ में डाल दो | तुलसी का पानी जरा छिटक दो | हरी ॐ ॐ ॐ.. का कीर्तन कराओ | फिर हास्य न कराओ | हरी ॐ ॐ.. शांति ॐ.. तुम आत्मा हो | तुम चैतन्य हो | तुम शरीर नहीं हो | शरीर बदलता है | आत्मा ज्यों का त्यों | ॐ ॐ.. कुटुम्बियों को मंगलमय जीवन मृत्यु पुस्तक पढावो और कुटुंबी उसके लिए बोले क्योंकि मृतक व्यक्ति सवा दो घंटे के बाद मूर्छा से जगता है, जैसे आप मुर्दे को देखते हो, ऐसे ही वो अपने मुर्दे शरीर को देखता है | तो सूचना दो | तुम शरीर नहीं हो.... तुम अमर आत्मा हो | मरनेवाले तुम नही हो|*
🙏🏻 *पिताजी,भाई,पड़ोसी जो भी हो मृत व्यक्ति का नाम ले के ये तो शरीर का नाम है आप अनाम है | शरीर साकार है, आप निराकार है | शरीर जड़ था तुम्हारे बिना भगू भाई ! मानो भगू भाई मर गए | ॐ ॐ.. आपने मृतक व्यक्ति की बड़ी भारी सेवा कर दी | उसके विचारों में आत्मज्ञान भरने का महापुण्य किया है |जो आत्मज्ञान देता है, वो तो ईश्वर रूप हो जाता है | आपका आत्मा तो ईश्वर रूप है ही है | कोई भी मर जाए, चाहे दुश्मन मर जाए, वैर मत रखो | उसकी सदगति हो, उसका भला हो |*
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
फसा हुआ धन वापिस लेने के लिए
1: अपना गुरु और शुक्र मजबूत करें
2:पितृ दोष दूर करें
3:ऐसा माना जाता है कि पीली कौड़ी माँ लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए पाँच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे आपका फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा।
मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।
11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।
मेष
पॉजिटिव - पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। पारिवारिक सहयोग से घर गाड़ी इत्यादि प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। कामकाज के क्षेत्रों में भी पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।
नेगेटिव - बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनको उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
लव - आपका जीवनसाथी आपको मन ही मन बहुत पसंद करेगा और आपको खुश करने के तरीके ढूंढेगा चाहे वह आपकी पसंद का भोजन बनाना हो या आपके साथ कहीं घूमने जाना या आपकी पसंद की ड्रेस पहनना।
व्यवसाय - यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम धंधे में बेहतरी आने के कारण आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य - पैरों में दर्द कि शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: तीन
वृष
पॉजिटिव - माता-पिता भाई-बंधु सबके साथ विचारधारा एक दूसरे के अच्छे हो सकते हैं। तथा किसी भी काम काज में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना होने से घर में खुशी का माहौल हो सकता है। वैवाहिक मांगलिक कार्य इस माह में होने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव - कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। वर्तमान की कुछ बहुत अच्छी लगने वाली बातें आने वाले कल में बड़े दुःख का कारण बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें।
लव - आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि करेगी लेकिन ध्यान रखें यदि आपका प्रियतम किसी बात में आप का विरोध करता है तो उनकी बात को महत्व दें तभी इस रिश्ते में बराबरी का दर्जा एक दूसरे को आप दे पाएंगे और आपका रिश्ता अच्छे से चलेगा।
व्यवसाय - कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। इसके पीछे कारण यह हो सकते है कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - नियमित रूप से व्यायाम करके आप खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रख सकते हैं और साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ
मिथुन
पॉजिटिव - घर परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य को करने का प्रयास सफल हो सकता है। आपसी सामंजस्य से घर का विकास अच्छा हो सकता है। तथा समय के अनुसार अच्छी भाग्य उन्नति हो सकती है। घरेलू कार्यों में सबकी सहभागिता हो सकती है।
नेगेटिव - भाग्य पक्ष कमजोर रहने के कारण समस्याओं को सुलझाने में थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। बहुत अधिक खर्च या अचानक अधिक धन हानि का योग बना हुआ है। सोच और निर्णय लेने में तीव्रता रहेगी अर्थात निर्णय लेने में शीघ्रता करेंगे जिसका परिणाम उल्टा हो सकता है।
लव - स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले ही रोक लेना बेहतर रहेगा अन्यथा आपका प्रेम संबंध टूट भी सकता है।
व्यवसाय - आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं।
स्वास्थ्य - ग्रह योग स्वास्थ्य को लेकर अच्छा संकेत नहीं देता इस वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: दो
कर्क
पॉजिटिव - आपको माता तथा भौतिक संसाधनों का सुख और सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्र और भाई सहयोग करेंगे। कन्या संतान का सुख मिलेगा। घर परिवार के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। सफलता के लिए जादू टोने जैसे क्षेत्रों में विश्वास कर सकते हैं।
नेगेटिव - परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव - आपको चाहिए कि अपनी शादीशुदा जीवन को नई संजीवनी देने के लिए अपने जीवनसाथी को किसी रोमांटिक स्थल पर घुमाने के लिए लेकर जाएं जिससे आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ीं और आप आनंद का अनुभव कर सकें।
व्यवसाय - धन को लेकर निरंतरता नहीं बन पाएगी। फ़िर भी बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। लेकिन जोखिम उठाने के लिये समय ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य - आपको अपने स्वास्थ्य पर पुरजोर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा सी लापरवाही भी आपको किसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
सिंह
पॉजिटिव - घर में उत्सव सा माहौल हो सकता है। घर परिवार के साथ एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रह सकते हैं। आपसी सामंजस्य अच्छा होने से घर के कार्यों के साथ साथ बाहर के कामकाज में भी एक दूसरे का सहयोग अच्छा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद तथा माता पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव - आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी गंभीर विषय पर जल्दबाजी ना करें। भाग्य पक्ष कमजोर है, गणेश जी की सलाह है कि भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। किसी भी कार्य में सफलता थोड़े संघर्ष के बाद मिलेगी, इस बात को समझें और अधिक प्रयास करें।
लव - समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहने की संभावना होगी और उस दौरान आपकी दांपत्य जीवन में पड़ी हुई धूल छंटने लगेगी और रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य होने लगेंगे।
व्यवसाय - इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अत: शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। यदि किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसे प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य - आपको पैरों में दर्द, ऐड़ी में दर्द संबंधित परेशानियां होने की संभावना अधिक है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ
कन्या
पॉजिटिव - आपको आत्मबल का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम, पराक्रम, साहस, दुस्साहस का प्रभाव रहेगा.. भाई बहन सहयोग करेंगे... माता तथा भौतिक संसाधनों का सहयोग मिलेगा। घात, अपघात, आकस्मिक धन लाभ संभव हैं।
नेगेटिव - यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। आप मानवीय तो हैं लेकिन थोड़े से आवेगी भी हो सकते हैं। किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं अथवा किसी परिजन से नाराजगी सम्भव है।
लव - दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। यह वह समय है कि जब आप दोनों को मिलजुलकर अपनी सभी बातों पर ठंडे दिमाग से विचार करना होगा और महत्वपूर्ण बातों को कुछ समय के लिए भविष्य के लिए छोड़ देना होगा।
व्यवसाय - स्थितियां बेहतर होंगी और भाग दौड़ रंग लाएगी। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। अगर नौकरी पेशा हैं तो आपकी पदोन्नति सम्भव है, नौकरी की हालतों में सुधार होगा।
स्वास्थ्य - आपको अनिद्रा, नेत्र विकार, शयन सुख में कमी और आमाशय संबंधित परेशानियां होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: एक
तुला
पॉजिटिव - आप स्वाभिमान और उदारता से काम लेंगे तथा तनाव से दूर रहने का प्रयास करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दूर के संबंधों का लाभ मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा में धनलाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है।
नेगेटिव - शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में अधिक प्रयासों के बाद कुछ सफलता मिलेगी। माता और भौतिक संसाधनों के सुख में असंतोष रहेगा। किसी स्वजन के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं। आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा।
लव - छोटी-छोटी बातों पर बात का बतंगड़ बन सकता है और बात बढ़ सकती है। आप और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी इस दौरान पीड़ित रहने की संभावना होगी।
व्यवसाय - नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के चलते उनकी पदोन्नति सम्भव है। आप नए उद्यम शुरू करेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य - आपको विशेष रूप से आरोग्य के हरेक पहलु पर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई भी आपको अपनी चपेट पर ना ले पाए और आप स्वस्थ बने रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: चार
वृश्चिक
पॉजिटिव - घर, परिवार या जन्मस्थान पर स्थितियां सौहार्दपूर्ण बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग या प्रभाव बना रहेगा जिससे सभी कार्यों में सहजता या सरलता बनी रहेगी। धन संपत्ति के कार्यों में ससुराल एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम का प्रभाव रहेगा।
नेगेटिव - यात्रायें बहुत फलदायी नहीं होंगी, अतः बहुत अनिवार्य ना हो तो यात्रा ना करें। सचेत कर रहा है कि शेयर बाज़ार में सावधानी से निवेश करें। शत्रुओं को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दबाने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने से उच्च अधिकारीयों से तनाव - विवाद भी हो सकता है। सलाह है कि थोड़ी सतर्कता बरतें ।
लव - शनि और सूर्य की स्थिति विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न करेगी और इससे आपके दांपत्य जीवन में क्लेश की संभावना रहेगी और आप एक दूसरे को समझ पाने में असमर्थ रहेंगे।
व्यवसाय - आर्थिक मामलों के लिए यह समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
स्वास्थ्य - सूर्य का गोचर राशि में होने पर कुछ अनुकूलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: सात
धनु
पॉजिटिव - आपको दूर के संबंधों से लाभ होगा। कार्यों के कारण सम्मान बना रहेगा तथा सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन विरोधियों के सारे प्रयास विफल जाएंगे। माता की कृपा तथा भौतिक संसाधनों का सुख और सहयोग सहज बना रहेगा।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है अथवा किसी परिजन की बीमारी की वजह से चिंता रह सकती है। जीवनसाथी से बहुत अधिक मतभेद हो सकता है अतः प्रयास करें कि तनाव की वजह आप ना बने। यात्रायें कष्टकारी होंगी अतः जबतक अति अनिवार्य ना हो यात्रा ना करें।
लव - आपका प्रियतम आपको हर तरह से स्पेशल फील करवाएगा। प्यार की मीठी मीठी बातों में समय कैसे निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
व्यवसाय - व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा क्योंकि सप्तमेश का आपकी राशि में आना भी अधिक अनुकूल संकेत नहीं है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: एक
मकर
पॉजिटिव - तर्क, बौद्धिक क्षमता या वक्तव्य का प्रभाव पड़ेगा। बौद्धिक क्षमता या बौद्धिक स्तर के कारण पहचान और प्रतिष्ठा के साथ जन्म स्थान पर आदरणीय स्थान मिलेगा। भाग्य का सहयोग भी सहयोग करेगा। साहस और परिश्रम के साथ भाई बहनों से सामंजस्य में कमी के बाद भी सहयोग बना रहेगा।
नेगेटिव - कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है विशेष कर बड़े भाई से। धन की समस्या हावी रहेगी, भाग्य भी उलझा हुआ रहेगा।
लव - यदि आप अपने प्रियतम के प्रति समर्पित हैं और इस रिलेशन को गंभीरता से ले रहे हैं तो आपके जीवन में अब तक के सबसे बढ़िया दिनों में से एक रहने वाला है।
व्यवसाय - व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आमदनी के श्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कहीं से अचानक और बहुत अधिक मात्रा में धन का आगमन हो सकता है।
स्वास्थ्य - आज का दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए चेतावनी दे रहा है।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार
कुंभ
पॉजिटिव - कार्यों में विलंब होगा, लेकिन कार्यों को जिम्मेदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। भोग विलास के प्रति रूचि बनी रहेगी। आय में प्रगति होगी। श्रेष्ठ मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उपयोगी समय है।
नेगेटिव - भौतिक संसाधनों के सहयोग का अभाव रहेगा। अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में आप कुछ कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। बेहतर होगा कि चिंताओं से दूरी बनाए रखें। विशेष कर वाहन चलाते समय, आग और बिजली के उपकरणों से बहुत सावधानी बरतने की जरुरत रहेगी, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है।
लव - एक चेतावनी है, यदि आप अपने प्यार में अच्छे नहीं हैं और अपने प्रियतम को धोखा दे रहे हैं तो उन्हें आप की सच्चाई पता चल सकती है जिससे आपका रिश्ता समाप्त हो सकता है।
व्यवसाय - यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप उससे छुटकारा पा सकते हैं। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है।
स्वास्थ्य - आपका शरीर एक मंदिर है इसकी सुरक्षा करें और अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने का पूरा प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ
मीन
पॉजिटिव - बौद्धिक क्षमता का व्यक्तित्व, कार्य व्यवहार एवं आचरण पर असर मिलेगा। समय में परिवर्तन का अनुभव होगा। शिक्षा प्राप्ति से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। कुल मिलाकर भाग्य के सहयोग के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विपरीत समय में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - यात्रा के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। घर परिवार को लेकर आपको कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। हालांकि आपके ऐसा करने से आपको यश और धन की प्राप्ति भी होगी। यानी कि कुछ परेशानियां रहने के बावजूद यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा।
लव - आप जिन से प्रेम करते हैं वह आपके प्यार के कसीदे पड़ेंगे और आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
व्यवसाय - कार्य- व्यवसाय के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे।
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आप के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: चार
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष :2022, 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
नेवी के जवान और उनकी मां की हादसे में दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र में तलवार के निकट डीसीएम द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से बाइक सवार नेवी के जवान और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। नेवी का जवान अवकाश लेकर घर आया हुआ था और अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि निकटवर्ती गांव बेहडा सादात थाना ककरौली निवासी सुबोध कुमार पुत्र राजपाल उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी माता पुष्पा देवी पत्नी राजपाल उम्र 50 वर्ष को बाइक से लेकर सुबह अपने गांव बेहडा सादात से मेरठ के गाँव रेवाड़ी में अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह दोनों जानसठ के समीप गांव तालडा पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जानसठ कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुचाया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है, कि सुबोध कुमार मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। जोकि छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था और उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व ही हुई थी।
लापरवाही के चलते हटाये दो केन्द्र व्यवस्थापक
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में लापरवाही के चलते प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों को केन्द्र व्यवस्थापक की ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ बोर्ड को डिबार किये जाने की संस्तुति भी की है। सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे, वहां उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र पर से नदारद मिले। इसी के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक की ड्यूटी से हटा दिया। इसके अलावा प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सारिका जैन को भी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा में लापरवाही के चलते दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ डिबार किये जाने की संस्तुति भी बोर्ड को की है। वहीं राजकीय इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में डा. सोहनपाल को तथा जैन कन्या इंटर कालेज प्रेेमपुरी में राजेंद्र नारंग को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना था कि बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी से नदारद मिलने पर राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार व बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरते जाने पर प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सारिका जैन को केन्द्र व्यवस्थापक ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही दोनों को डिबार किये जाने की संस्तुति भी बोर्ड से की गई है।
भंडूरा पुलिस चौकी हिंसा मामले में 26 आरोपी दोषी करार
मुजफ्फरनगर। 8 मई 2002 को थाना सिखेडा क्षेत्र के ग्राम भंडूरा में सोहनवीर अपहरण कांड़ को लेकर हिंसक भीड़ द्वारा पुलिस चौकी फूंकने व सम्पत्ति को हानि पहुंचाने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने आज 26 आरोपियों को दोषी ठहराया है। अब आरोपियों को कल (आज) बुधवार को सजा सुनाई जायेगी। एक आरोपी फौजी के कोर्ट में पेश न होने पर उसके गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये है, जबकि 25 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले की सुनवाई एडीजे-12 छोटेलाल यादव की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी सीताराम आर्य ने पैरवी की और जिरह के दौरान 12 गवाह पेश कर आरोप साबित कराये। अभियोजन के अनुसार सिखेडा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी बीपी सिंह ने मामला दर्ज कराया था कि गांव के सोहनवीर का अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन अपहरणकर्ता निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी में बंद कर दिया था। इस पर हिंसक भीड़ द्वारा पुलिस चौकी को घेर लिया गया था और अभियुक्तों को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर आग लगा दी थी और पथराव भी किया था। इस आगजनी व पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे और बाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने पर स्थिति पर नियंत्रण किया गया था।
डीआईजी ने किया निरीक्षण और की अपराध समीक्षा
मुजफ्फरनगर। डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध शाखा में नियुक्त विवेचकों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया तथा अपराध शाखा के समस्त विवेचकों को विवेचना में गुणवत्ता लाने तथा विवेचना को गुणवत्ता के आधार पर तथा समयब( रहकर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने सम्बन्धी आवश्यक और महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा विवेचना में प्रयोग होने वाली भारतीय दण्ड संहिता व दण्ड प्रक्रिया संहिता की मुख्य धाराओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
इससे पूर्व डीआईजी ने पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय, क्वार्टर गार्द, मनोरंजन गृह, व्यायामशाला एवं स्टोर रुम का वार्षिक निरीक्षण किया। डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण सलामी ग्रहण की तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, मनोरंजन गृह, व्यायामशाला, स्टोर रुम, बैरक एवं अस्पताल आदि का निरीक्षण किया एवं उनकी साफ-सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...