गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

आज का पंचाग 27 फरवरी 2020


🌞 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 27 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्थी 28 फरवरी प्रातः 06:44 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - रेवती 28 फरवरी रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - शुभ सुबह 10:28 तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:06 से शाम 03:32 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:02*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुढ़ापे में झुरियाँ से बचने हेतु* 🌷 
 👉🏻 *बड़ी उम्रवालों को सुखा नारियल चबाके खाना चाहिये तो झुरियाँ नहीं पड़ेगी | नारंगी खाना चाहिये तो झुरियाँ नहीं पड़ेगी |*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मास अनुसार देवपूजन* 🌷
➡ *माघ मास में सूर्य पूजन का विशेष विधान है | भविष्य पुराण आदि में वर्णन आता है | आरोग्यप्राप्ति हेतु बोले, माघ मास आया तो सूर्य उपासना करों |*
➡ *फाल्गुन मास आया तो होली का पूजन किया जाता है.. बच्चों की सुरक्षा हेतु |*
➡ *चैत्र मास आता है चैत्र मास में ब्रम्हा, दिक्पाल आदि का पूजन कियाजाता है ताकि वर्षभर हमारे घर में सुख-शांति रहें |*
➡ *वैशाख मास भगवान माधव का पूजन किया जाता है ताकि, मरने के बाद वैकुंठलोक की प्राप्ति हो | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय... |*
➡ *जेष्ठ मास में यमराज की पूजा की जाती है ताकि, वटसावित्री का व्रत सुहागन देवियाँ करती है | यमराज की पूजा की जाती है ताकि, सौभाग्य की प्राप्ति हो, दुर्भाग्य दूर हो |*
➡ *श्रावण मास में दीर्घायु की प्राप्ति हो, श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम् |*
➡ *भाद्रपद मास में गणपति की पूजा करते है की, निर्विध्नता की प्राप्ति हेतु |*
➡ *आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में फिर पितृ पूजन करते है की, वंश वृद्धि हेतु | और अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में माँ दुर्गा की पूजा होती है की, शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु नवरात्रियों में |*
➡ *कार्तिक मास में लक्ष्मी पूजा की जाती है, सम्पति बढ़ाने हेतु |*
➡ *मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनके आत्मा शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं के पूजन करते है भटकते जीवों के सद्गति हेतु |*
 ➡ *आषाढ़ मास में गुरुदेव का पूजन करते है अपने कल्याण हेतु और गुरुदेव कापूजन करते है तो फिर बाकी सब देवी-देवताओं की पूजा से जो फल मिलता है वोफल सद्गुरु की पूजा से भी प्राप्त ही सकता है, शिष्य की भावना पक्की हो की – सर्वदेवो मयो गुरु | सभी देवों का वास मेरे गुरुदेव में हैं | तोअन्य देवताओं की पूजा से अलग-अलग मास में अलग-अलग देव की पूजा से अलग-अलग फल मिलता है पर उसमें द्वैत बना रहता है और फल जो मिलता है वो छुपने वाला होता है | पर गुरुदेव की पूजा-उपासना से ये फल भी मिल जाते है और धीरे-धीरे द्वैत मिटता जाता है | अद्वैत में स्थिति होती जाती है |*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चंदन तीलक का महिमा* 🌷 
🙏🏻 *चंदनस्य  महतपुण्यं पवित्रं पाप नाशनम |*
*आपदं हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा ||*
➡ *चंदन का तीलक महापुण्यदायी है | आपदा हर देता है |*
🙏🏻 💐🙏🏻
मेष - पॉजिटिव - आप मजबूत बौद्धिक क्षमता वाले हैं। आपके भीतर कठिन परिस्थियों से निबटने की योग्यता है। आपके स्वभाव व्यवहारिका की झलक सहजता से देखी जा सकती है। कई मौकों पर आपके स्वभाव में लचीलापन भी देखने को मिल सकता है। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं और संघर्ष करने से नहीं घबरायेंगे।
नेगेटिव - धैर्य और साहस से काम लें। अपने किसी करीबी व्यक्ति से शत्रुता हो सकती है और कुछ अनजाने शत्रु भी बनेगे अतः थोड़ा सावधान रहें। शत्रु कुछ समय के लिए शांत होंगे परन्तु गुप्त शत्रु भी पैदा होंगे। जीवनसाथी से मतभेद पनप सकता है। गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ख्याल रखें।
लव - प्रेम के मामलों के लिए शुरुआत काफी खुशनुमा रहेगी। अपने प्रियतम को नाराज होने से बचाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। आप दोनों साथ में कहीं दूर यात्रा पर घूमने जा सकते हैं।
व्यवसाय - आर्थिक नुकसान का योग है, अतः धन के मामलों में जोखिम ना उठायें। यदि व्यापार में हैं तो आय बहुत कम होने वाली है अतः पहले से ही तैयारी करें।
स्वास्थ्य - आपको विशेष तौर पर इस दौरान गुर्दे, आमाशय की शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: आठ
वृष - पॉजिटिव - आप बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रख सकते हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव रहेगा। राज्य अधिकारियों या अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव - गलत तरीके से धन आ सकता है और साथ ही गलत कार्य करने की प्रवृत्ति भी बनेगी। घटना - दुर्घटना का योग बनेगा। मन विचलित और अशांत रहेगा। इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे।
लव - आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी और आप एक-दूसरे के और नज़दीक आएँगे। इसके बाद जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा आप अपने काम में अधिक व्यस्त हो जाएंगे।
व्यवसाय - व्यापार में बदलाव या फिर नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा होगा।
स्वास्थ्य - आपको स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: एक


मिथुन - पॉजिटिव - आप आत्मनिर्भर रहना पसंद कर सकते हैं। आप एक अच्छे सलाहकार और योजनाकार हैं। आपका विनोदी स्वभाव लोगो को आकर्षित करने में सहायक बन सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव - संतान को लेकर भी कुछ चिंताएं सम्भव हैं। अत: कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों से उबर कर पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें।
लव - बीच-बीच में काम से समय निकालकर अपने प्रियतम को भी समय दे। उनसे प्यार भरी बातें करें और उन्हें चाहे तो कोई अच्छा सा तोहफ़ा देते हैं ताकि उन्हें इस बात का एहसास ना हो कि आप उनसे दूर है या आपका प्यार उनके लिए कम हो गया है।
व्यवसाय - कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। कुछ परेशानियां आ तो सकती हैं लेकिन आप अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।
स्वास्थ्य -यदि आपको थोड़ी सी भी स्वास्थ्य समस्या नजर आए तो तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं। जरा सी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ


कर्क - पॉजिटिव - बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा।
नेगेटिव - शनि की दृष्टि होने के कारण ऐसा भी हो सकता है कि आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे बेवजह बहसबाजी न करें।
लव - यदि एक बार प्रेमीजन का मन में ऐसी बात आ गई तो उसका सर आपके प्रेम जीवन को मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप अपने प्यार को बनाए रखना चाहते हैं तो समय दे।
व्यवसाय - इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य - सूर्य और शनि की उपस्थिति आपके स्वास्थ्य को कमजोर बनाए रखेगी और, इसलिए अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करेंगे। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप परम्पराओं में एक हद तक ही विश्वास रख सकते हैं।
नेगेटिव - आपका प्रयास यही होना चाहिए कि घर परिवार के लिए पूरा समय निकाला जाए। संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टालें। यदि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और परिजन ले रहा है तो भी शांत रहें। समय के साथ सबको पता चल जाएगा कि वह कार्य आपने किया था।
लव - फिर से आपके प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर दौड़ने लगेगी और आप काफी प्रसन्न हो जाएंगे। यदि आप अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए समय काफी अच्छा रहेगा।
व्यवसाय - यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है।
स्वास्थ्य - आपका मन एकाग्र होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: सात



कन्या - पॉजिटिव - आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। आपकी शिक्षा के लिए काफ़ी अनुकूल है। हालांकि कुछ व्यवधान रह सकते हैं लेकिन यदि आपने उनसे हार नहीं मानी तो सफलता सुनिश्चित है। यदि आपकी रूचि गूढ़ विज्ञान और परामनोविज्ञान में है तो उसके लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव - शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकता है। कुछ घरेलू सामानों की खरीददारी में धन खर्च हो सकता है। स्थितियां थोड़ी सी बेहतर होंगी लेकिन सावधानी की जरूरत तो उस समय भी रहेगी। आपको पारिवारिक मामलों में बड़ी ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव - यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी बात उनके सामने रख दे। इसके विपरीत यदि आप विवाहित हैं तो आपको खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय - भूमि भवन आदि ख़रीदने के योग बन रहे हैं। यानी कि यदि आपने मेहनत की है तो आपको आर्थिक साधन व रूपया पैसा जरूर देगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: पांच


तुला - पॉजिटिव - किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं या कोई शुभ कार्य हो सकता है जिसमें परिवार के सभी लोग एकत्र होकर वैमनस्य को भूल जाएंगे। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
नेगेटिव - परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। अथवा किसी सफलता के लिए आपको अपेक्षाकृत अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी, गणेश जी की सलाह है कि क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें।
लव - आपके वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी वहीं दूसरी और केतु की उपस्थिति बार बार आपके रिश्ते को तोड़ने का प्रयास करेगी। ऐसे में आपका दांपत्य जीवन हिचकोले खाएगा।
व्यवसाय - संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टालें। यदि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और परिजन ले रहा है तो भी शांत रहें। समय के साथ सबको पता चल जाएगा कि वह कार्य आपने किया था।
स्वास्थ्य - आपका मन काफी विचलित रहेगा जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में रहेंगे। सबसे बढ़िया तरीका है कि आप प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय कम से कम 10 मिनट के लिए ध्यान लगाएँ।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार
वृश्चिक - पॉजिटिव - परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कुछ करीबी मित्र और सगे संबंधी बहुत मदद करेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
नेगेटिव - गणेश जी सलाह देते है कि सलाह है कि अचानक मिली सफलताओं में संयम बनाये रखें और प्रयास करें की अहंकार ना पनपे। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ध्यान रखें और सावधानी बरतें।
लव - आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति आ सकती है। आपकी एक जरा सी चूक आप अपने रिश्ते को ताश के पत्तों की तरह बिखर सकती है और आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है।
व्यवसाय - जमीन - जायदाद सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नए घर तथा नए वाहन का योग बन रहा है। धन का आगमन सामान्य से अधिक रहेगा।
स्वास्थ्य - शरीर में पीड़ा, आंखों में परेशानी तथा अनिद्रा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: तीन


धनु - पॉजिटिव - परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। संतान से कुछ प्रसन्न करने वाले समाचार मिल सकते है।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है अथवा किसी परिजन को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। आपको आलस्य से परहेज करना होगा क्योंकि बिना मेहनत किए अच्छे परिणाम की आशा नहीं करनी चाहिए। केतु कभी-कभी आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेगा।
लव - आपका जीवनसाथी स्वास्थ्य समस्याओं से घिर सकता है और उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आ सकते हैं। ऐसे में आपको आगे बढ़ कर उनको संभालना चाहिए क्योंकि यही आपका नैतिक दायित्व भी है।
व्यवसाय - यात्रा का योग है जो लाभकारी होगी। कुछ चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगी विशेष कर मान - प्रतिष्ठा और धन
स्वास्थ्य - आप अक्सर सोचने विचारने में ज्यादा दिमाग लगाते हैं जिसका सब सीधा असर आपके आमाशय पर पड़ता है और आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक


मकर - पॉजिटिव - भाग्य पक्ष बहुत मजबूत रहेगा। पराक्रम, कार्य करने की क्षमता और इच्छाशक्ति बहुत तीव्र रहेगी। वाणी ओजस्वी रहेगी। दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका धैर्य आपके साथ बना रहेगा और कर्मठता और पराक्रम बढ़ेगा।
नेगेटिव - संतान को लेकर भी कुछ चिंताएं सम्भव हैं। अत: कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। अनियमितता बरतने वालो को कुछ कष्ट उठाना पड़ सकता है।
लव - संभावना है कि आप अपने दांपत्य जीवन को अच्छे से बचा पाएंगे और आने वाले समय में आनंद भरे पलों का लुत्फ़ लेंगे।
व्यवसाय - परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। कुछेक कारणों से अगर कभी परेशानी आई भी तो परिवार एकजुट होकर इस समस्या से निकल सकता है।
स्वास्थ्य - पेट से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जब भी पिएं, शुद्ध जल पिएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ - पॉजिटिव - आप अपने पुरुषार्थ, कड़ी मेहनत और धैर्य के कारण बहुत सी समस्याओं से निजात पाने में समर्थ होंगे। नए कार्य में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। अपने से उच्च वर्ग से सम्बन्ध बनेंगे। यदि विदेश जाने की योजना लम्बे समय से बना रहे थे तो उसके लिए उचित समय है।
नेगेटिव - हो सकता है कि आपको ग्रहों का अधिक सहयोग न मिले। इसके कारण आपको खूब मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप इसके लिए स्वयं को तैयार रखते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है। संतान की इच्छा रखते दंपती तथा हिस्सेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
लव - आपकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो समय थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है लेकिन उसके बाद आपके लिए प्रेम जीवन में खुशियों भरे पल लेकर आएगा।
व्यवसाय - राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोंगो के लिए भी बहुत ही अनुकूल समय है। निर्णय पर पहुंचने के पहले जल्दबाजी बिल्कुल न करें एवं निर्णय के अच्छे एवं बुरे पहलू देखने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य - मुख्य रूप से आपको पेट दर्द की समस्या, जोड़ों में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच



मीन - पॉजिटिव - आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। आप अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। काम में थोड़ी प्रारम्भिक अड़चन आएगी परन्तु परिणाम आपके पक्ष में होगा। समय थोड़ा अनुकूल है अतः प्रयास और अधिक करें।
नेगेटिव - पारिवारिक मामलों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भाग दौड़ अधिक रह सकती है। फलस्वरूप आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकता है।
लव - आपको बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि अपने पारिवारिक अथवा पेशेवर जीवन की परेशानियों को अपने प्रेम जीवन पर हावी ना होने दें अन्यथा मजा किरकिरा हो जाएगा।
व्यवसाय - बुद्धि के बल पर जबरदस्त धनागमन की सम्भावना बन रही है। पिता और अपने से उच्च अधिकारियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलेगा। यदि सरकारी ठेके के व्यवसाय में हैं तो खूब काम मिलने की सम्भावना है।
स्वास्थ्य - मुख्य रूप से आपको बुखार, सर दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: तीन


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     
शुभ वर्ष :  2021, 2023, 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...