शनिवार, 17 अप्रैल 2021

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 20 कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

 मुजफ्फरनगर l त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी से अलग चल कर चुनाव लड़ने वाले पार्टी के कार्यकर्ता को निष्कासित किया गया l 



पं. श्रीभगवान शर्मा ने सुभाषनगर में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

 मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी पंडित श्रीभगवान शर्मा ने आज सुबह क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आने वाली 19 अप्रैल को उनके चुनाव चिन्ह क्रैन पर मोहर लगा कर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चला कर उन्हें बेहतर जीवन जीने का संकल्प दोहराया और ऐसी सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, राजेश पाराशर, घनश्याम भगत, डा. देशबंधु तोमर, श्रवण अग्रवाल, पंकज अपवेजा, श्रीमती उषा शर्मा, के के शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, समेंद्र शर्मा, मा. श्यामलाल शर्मा, हरपाल शर्मा, श्यामलाल धीमान, रोमित शर्मा, रामपाल धीमान, मा. सोहनवीर सिंह, अंकित उप्पल, मनोज कुमार, प्रतीक शर्मा, दिनेश गिरी, गजेंद्र नेगी, भंवर सिंह, अरुणा गोस्वामी, वेदप्रकाश गर्ग, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।






आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 18 अप्रैल रात्रि 02:34 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शोभन शाम 07:19 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:28 से सुबह 11:03 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:57* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - श्री पंचमी*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यदि आर्थिक संकट या कर्ज के बोझ से दबे हों तो नवरात्रि में मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें।


🌷 *आर्थिक परेशानी हो तो* 🌷

🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी(17 अप्रैल 2021 शनिवार) और सावन महीने की पूनम ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करे और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी प्राप्त होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती हैं | उसके घर से आर्थिक समस्याए धीरे धीरे किनारा करती है | बारह मंत्र इसप्रकार हैं –*

🌷 *ॐ ऐश्‍वर्यै नम:*

🌷 *ॐ कमलायै नम:*

🌷 *ॐ लक्ष्मयै नम:*

🌷 *ॐ चलायै नम:*

🌷 *ॐ भुत्यै नम:*

🌷 *ॐ हरिप्रियायै नम:* 

🌷 *ॐ पद्मायै नम:* 

🌷 *ॐ पद्माल्यायै नम:* 

🌷 *ॐ संपत्यै नम:*

🌷 *ॐ ऊच्चयै नम:*

🌷 *ॐ श्रीयै नम:*

🌷 *ॐ पद्मधारिन्यै नम:*

👉🏻 *सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||*

👉🏻 *द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||*

🙏🏻 *उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करे

💥 *विशेष ~ 17 अप्रैल 2021 शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है ।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख*

*नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।*


📖 **

📒 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे और अपने भविष्य की चिंता से मुक्त हो जाएंगे। सायंकाल के समय परिवार के सदस्य और दोस्तों की प्रति उदार रवैया रखें। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। अपने व्यवसाय की प्रगति को देख आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और विलासिता माहौल का लुफ्त उठाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने अनियमित खानपान से बचना होगा और अपने स्वास्थ्य में आ रही कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी होगी। आज आपको आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बनाना ही होगा। सायंकाल के समय से लेकर रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान देना होगा कि किसी वस्तु की अधिकता आपको हानि पहुंचा सकती है। आपका कोई शत्रु आपके समझ कोई प्रस्ताव रखे, तो उसे स्वीकार करने से बचना होगा। उसके बहकावे में ना आएं

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना पुरा करने वाला है। आज आपके परिवार में कोई विवाद पनप सकता है, लेकिन आपको उस विवाद में नहीं पड़ना है और अपनी व्यवस्था में चल रही योजनाओं को चरम तक पहुंचाना है, जिसमें आपको अपने भाई की मदद लेनी पड़ सकती है। माताजी के लिए आज कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। यदि धन संपति संपत्ति से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद के लिए यदि निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार के लिए आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं और आप अपनी बिजनेस की तरक्की से कम खुश नजर आएंगे, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने की सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन जीवन साथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा। सायंकाल के समय आपका आपके पिताजी से वाद विवाद हो सकता है, इसलिए व्यर्थ की बहस में ना पड़ें। विद्यार्थियों को आज कुछ किताबों की कमी हो सकती है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों मे सक्रियता से भाग लेंगे। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी, जिससे आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या 

आज का दिन कुछ भाग दौड़ व व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको किसी भी स्थिति का आकलन करके दिल और दिमाग दोनों से फैसला लेना होगा। यदि कहीं निवेश करने की सोच रही हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक होगी व धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला 

आज आपने जो व्यापार साझेदारी में क्या हुआ था, उससे आपको भरपूर लाभ होगा, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों मे आज कोई आपके बीच दरार डालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको लाभ होगा। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस से करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपके शत्रु आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं ,लेकिन परेशान ना हो, आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने का मन बना रहे थे, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन व सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, लेकिन फिर भी आज आपको अपनी सेहत और अपने वित्तीय संसाधनों पर थोड़ी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार में कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज कम होगा। सायंकाल के समय अपने आस-पड़ोस में वाद विवाद की स्थिति को पनपने ना दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद ना करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी डिमांड पेश करते रहेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होने का योग है, हो सकता है इसके चलते आपको किसी कठिन दौर से भी गुजरना पड़े, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सवेरा होता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सहजता से आगे बढ़े। सामाजिक संबंधों में भी आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। यदि किसी बैंक व संस्था से लोन लेना चाहते हैं, तो परिवार के सदस्यों से भी विचार कर लें, क्या पता उधार लेने की आवश्यकता ना पड़े। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है। इसके लिए सायंकाल के समय भागदौड़ रहेगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपने ऊपर हावी होने वाली संभावनाओं से बचना होगा और अपने अंतर्मन की पुकार को सुनना होगा, लेकिन किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी अप्रत्याशित बदलाव की संभावना होती दिख रही है, जिसका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान के विवाह में कुछ विलंब होने से भी तनाव हो सकता है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपने अपने व्यापार में जो उम्मीदें सजा कर रखी थी, उनके पूरा होने से आप खिल उठेंगे। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में है, तो वह भी आज आपको मिल सकती है। उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। निजी संबंधों के मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इन्हें सुलझा भी सकते हैं। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप अहम को छोड़कर अपने रिश्ते को महत्व दें। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं 

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 



  

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

मुजफ्फरनगर सहित मंडल के तीनों जिलों में शनिवार रात आठ से सोमवार सुबह सात बजे तक लाकडाउन


सहारनपुर । मंडल के तीनों जिलों में शनिवार रात 08 बजे से सोमवार सुबह 07 बजे तक लाकडाउन के रूप में साप्ताहिक बंदी होगी। इसके अलावा आरोग्य मेले 15 मई तक स्थगित रहेगा। मास्क ना पहनने वालों पर 10 हजार तक का जुर्माना लगेगा। मंडलायुक्त ए.वी.राजमौलि ने यह जानकारी दी। मण्डलायुक्त ए.वी.राजमौलि ने कहा कि मण्डल में कोविड-19 के बढते संक्रमण के दृष्टिगत शनिवार की रात 08 बजे से सोमवार की सुबह 07 बजे तक साप्ताहिक बंदी होगी। उन्होने कहा कि बन्दी के दौरान केवल आपातकालीन सुविधाएं ही चालू रहेंगी। उन्होने कहा कि ट्रेसिंग, टैस्टिंग और ट्रीटमेंट की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों  को निर्देश दिए है कि बन्दी का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होने कहा कि इस 35 घण्टे की साप्ताहिक बन्दी में विशेष स्वच्छता, सेनिटाईजेशन और फाॅगिंग अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों सहित रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई, फागिंग और सैनेटाईजेशन का विशेष अभियान चलाया जायेंगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उनके द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जायेंगा।  उन्होने यह भी निर्देश दिए कि मण्डल में लगने वाले आरोग्य मेलों को आगामी  15 मई 2021 तक स्थगित किये जाएं। 

श्री ए.वी.राजमौलि आज अपने कैम्प कार्यालय में वर्चुअल बैठक के माध्यम से मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षक को कोविड-19 नियमों के अनुपालन में शासन के निर्देशों के बाद समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मास्क न पहनने वाले व्यक्ति के विरूद्ध पहली बार में एक हजार तथा दूसरी बार में 10 हजार रूपये का जुर्माना किया जाए। उन्होने कहा कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होने मण्डल के सभी मुख्य चिक्त्सिाधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में बैड की संख्या बढाने के साथ-साथ आॅक्सीजन तथा जीवन रक्षक दवाईयों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि कोविड अस्पतालों तथा इंटीग्रेडिट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सैन्टर को और अधिक क्रियाशील किया जाए जिससे कम से कम समय में कोरोना संक्रमित मरीज को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। उन्होने कहा कि अस्पतालों में आपातकालीन तथा आवश्यक सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाए।

मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल काॅलेज के प्राचर्य को भी निर्देश दिए कि टेस्टिंग के बाद तत्काल रिपोर्ट की जानकारी दी जाए। कोविड मरीजों के ईलाज में किसी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही कोविड मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता सुनिशिचत की जाए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठकर गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि फील्ड में तैनात कर्मी भी मास्क और हैण्ड गलब्स का शत-प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्साधिकारी संक्रमण को रोकने के लिए अपने-अपने जनपदों में बेहतर रणनीति तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए सभी आवश्यक कदम समय से उठाएं जाएं।

श्री ए.वी.राजमौलि ने कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में गडबड़ी करने वालों के विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही के साथ-साथ संबंधित की सम्पत्ति भी तत्काल कुर्क की जायेगी। उन्होने कहा कि अधिकारी निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन का सख्ती से पालन कराएं तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर और शामली में होने वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। 

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डल के सभी  गेंहू क्रय केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होने कहा कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होने कहा कि किसानों के लिए बैठने, पेयजल तथा आवश्यक सुविधा मुहैया करायी जाए। 

वर्चुअल बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) श्री डी.पीं.सिंह, जिलाधिकारी,सहारनपुर श्री अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे, शामली श्रीमती जसजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस.चन्नप्पा, मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, शामली श्री सुकिर्ति माधव, अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, मण्डल के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना ने छीन लिया गरीबों के रोटी बैंक का सहारा


वाराणसी । जिले में 'रोटी बैंक' की स्‍थापना कर रोज गरीबों का पेट भरने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता किशोरकांत तिवारी के रूप में कोरोना ने गरीबों का सहारा छीन लिया। 

बताया गया है कि तेज बुखार के चलते हालत बिगड़ने पर उन्‍हें रविंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया।

कुछ दिन पहले किशोर ने फेसबुक लाइव के जरिए दो वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सारी जांच करा ली है सिर्फ टाइफाइड ही निकला और जल्द ही ठीक होने की बात कही थी। उन्होंने कोरोना को हल्के में नहीं लेने की लोगों को सीख भी दी थी। उनके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से हालत खराब होने पर दो प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उनकी हालत और खराब होती गई।

गरीबों को मुफ्त राशन और नकदी देगी योगी सरकार


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच यूपी की योगी सरकार एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है कि सरकार सभी श्रमिकों, गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता और राशन देगी देगी। उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने कहा कि पिछले साल राज्य सरकार ने कोविड-19 की चुनौती का सामना करने के साथ ही विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया था। उत्तर प्रदेश पहला राज्य था, जिसने श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों, कुलियों, पल्लेदारों आदि को भरण-पोषण भत्ता ऑनलाइन दिया। भरण-पोषण के रूप में दिए गए पैसे ने उनके जीवन को बचाने का काम किया। संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दो बार तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक बार भरण-पोषण भत्ता दिया गया। इसके साथ ही, 15 दिन के राशन की किट भी दी गई। सीएम योगी ने कहा कि राशन कार्ड बाध्यता समाप्त कर माह में दो बार, एक बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा दूसरी बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया गया। बड़े पैमाने पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई। तकनीक के माध्यम से इन किचन्स का निरन्तर अनुश्रवण किया गया। करोड़ों की संख्या में फूड पैकेट वितरित किये गये। स्वच्छता कर्मियों, पुलिस कर्मियों सहित सभी कर्मियों के योगदान और जनसहयोग से कोरोना प्रबन्धन मेें उत्तर प्रदेश अग्रणी रहा। इस वर्ष भी जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भरण/पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट कर ली जाए। इसी तरह, राशन वितरण कार्य की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाए। भत्ता वितरण डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को जेड श्रेणी सुरक्षा की मांग


 गाजीपुर । किसान नेताओं की हत्या की साज़िश के खुलासे से भाकियू में हड़कंप,बैठक कर सुरक्षा पर गंभीर चर्चा कर उत्तर प्रदेश सरकार से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को Zश्रेणी सुरक्षा की मांग की। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा किसान नेताओं की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद भाकियू नेताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गाजीपुर बॉर्डर पर  बैठक कर चौधरी राकेश टिकैत जी की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की गई । नेताओ ने अपने स्तर पर भी किसान नेताओं की सुरक्षा किस तरह से की जाए इस पर गंभीर चिंतन किया । भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि 2 माह पूर्व भी सिंघु बॉर्डर से इसी तरह के कुछ संदिग्ध लोग पकड़े गए थे लेकिन उसमें हरियाणा पुलिस द्वारा लीपापोती कर मामले को दबा दिया गया ।दिल्ली पुलिस द्वारा जो खुलासा किया गया है वह चिंता का विषय है ।भाकियू  सभी किसान नेताओं की सुरक्षा की मांग करती है।

 भाकियू के  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने उत्तर प्रदेश सरकार से राकेश जी के जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अगर हमारे नेता की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नहीं की जाती है तो भारतीय किसान यूनियन इसके  लिए प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी ।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को दिल्ली पुलिस से सामान्य स्थापित कर गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर इस साजिश का खुलासा करना चाहिए ।बैठक में मांग की गई कि राकेश टिकैत जी उत्तर प्रदेश से आते हैं तो एक मुकदमा इसका उत्तर प्रदेश में भी पंजीकृत कर उत्तर प्रदेश सरकार को इसकी तह तक जाना चाहिए ।

बैठक में राकेश टिकैत की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता जाहिर की गई और तय किया गया कि अगर 1 सप्ताह में राकेश टिकैत  जी को उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलती है तो इसके लिए आंदोलन करने के सिवा कोई रास्ता नहीं है।

भोपा में पूर्व प्रधान इजहार अहमद ने नाबालिग बच्चों से बिना अनुमति रैली निकलवाई


मुजफ्फरनगर l गाँव भोपा के पूर्व प्रधान इजहार अहमद ने नाबालिक बच्चों से बिना अनुमति निकलवाई रैली जिन नाबालिक बच्चों के हाथ मे किताब होनी चाहिये उनसे गाँव भोपा मे रैली निकलवा रहे है पूर्व प्रधान इजहार को कोविड 19 का किसी को भी ध्यान नहीं है बिना माक्स के रैली निकलवाई जा रही है पूर्व प्रधान इजहार अहमद जी को शासन। प्रशासन का कोई डर नहीं है भोपा पुलिस अनजान है अगर किसी नाबालिक बच्चो को करोंना पॉजिटिव हो गया तो इसका जुमेदार कौन होगा

उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्कूलों की परीक्षाएं भी स्थगित


लखनऊ । कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों की परीक्षाएं भीस्थगित कर दी गई हैं। 

 इससे पहले गुरुवार को प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया था। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया है। फिलहाल, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षाओं को लेकर मई के प्रथम सप्ताह में निर्णय किया जाएगा।

मंत्री सुरेश राणा फिर कोरोना पॉजिटिव


 मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा फिर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ।

सुरेश राणा ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और सभी संपर्क के लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है।

जिले में कोरोना ने आज चार लोगों की जान ली


मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हो गई। आज फिर 362 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ।

मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में निरगाजनी भोपा के 73 वर्षीय राज सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा चितौडा के 64 वर्ष के मस्त राम ने मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। अलमासपुर निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार ने भी मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में अंतिम सांस ली। इनके अलावा इंदिरा कालोनी के 51 वर्ष के कुलदीप ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

आज मिले कोरोना संक्रमितों में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से एक, मिमलाना रोड़ से तीन, समुन विहार से पांच, आर्यपुरी से चार, भोपा रोड़ से तीन, कृष्णापुरी से पांच, गांधी कॉलोनी से नौ, अवध विहार से दो, सरवट से एक, नई मंड़ी से छः. भरतिया कॉलोनी से 10, आवास विकास कॉलोनी से चार, साकेत से नौ, अग्रसेन विहार से तीन, रामपुरी से छः, इंदिरा कॉलोनी से दो, आनंद पुरी से 11, एकता विहार से तीन, टीचर कॉलोनी से दो, गाजावाली से एक, जनकपुरी से दो, रामलीला टील्ला से चार, सिद्धार्थ कॉलोनी से एक, केवलपुरी से एक, अंसारी रोड़ से पांच, आबुपुरा से एक, जाट कॉलोनी से एक, चुंगी नंबर 2 से एक, गंगा विहार से दो, नॉर्थ सिविल लाइन से 16, गऊशाला से एक, लद्दावाला से एक, कोतवाली से एक, मंड़ी समिति से एक, सुल्तानगंज से दो, घेरखत्ती से दो, साउथ भोपा रोड़ से एक, प्रेम विहार से आठ, पारस नर्सिंग होम से एक, गोरवनगिरी से एक, द्वारकापुरी से एक, शांति नगर से दो, श्रीराम विहार से एक, मिक्काविहार से एक, कंबल वाला बाग से 10, साउथ कृष्णापुरी से दो, सुभाष नगर से एक, सरवट से एक, मल्हूपुरा से चार, लक्ष्मण विहार से दो, बच्चान सिंह कॉलोनी से तीन, रामपुरम से दो, सुथरा शाही से दो, जाट कॉलोनी से एक, एसएससी कॉलिज से चार, गोवर्मेंट इंटर कॉलिज से एक, अलमासपुर से आठ, हैदरपुर से पांच, रामपुर से 12, सुभाष नगर से तीन, द्वारका सिटी से चार, शिव नगर से एक, सुरेंद्र नगर से तीन, अजमत गढ़ से पांच, कुंदनपुर से दो, माही रेजिडेंसी से दो, खामपुर से चार, शिवनगर से पांच, अंकित विहार से तीन, तावली से तीन, पुरकाजी से 15, चरथावल से 16, बुढ़ाना से 18, बघरा से 15, मोरना से 11, खतौली से आठ, जानसठ से 31, शाहपुर से आठ कोरोना पॉजिटिव मिले है।

जिले में कोरोना ने आज फिर बिगड़े हालात, मिले 362 कोरोना पॉजिटिव

 


मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर बेकाबू हुआ कोरोना, जिले भर में आज फिर 362 में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज मिले कोरोना संक्रमितों में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से एक, मिमलाना रोड़ से तीन, समुन विहार से पांच, आर्यपुरी से चार, भोपा रोड़ से तीन, कृष्णापुरी से पांच, गांधी कॉलोनी से नौ, अवध विहार से दो, सरवट से एक, नई मंड़ी से छः. भरतिया कॉलोनी से 10, आवास विकास कॉलोनी से चार, साकेत से नौ, अग्रसेन विहार से तीन, रामपुरी से छः, इंदिरा कॉलोनी से दो, आनंद पुरी से 11, एकता विहार से तीन, टीचर कॉलोनी से दो, गाजावाली से एक, जनकपुरी से दो, रामलीला टील्ला से चार, सिद्धार्थ कॉलोनी से एक, केवलपुरी से एक, अंसारी रोड़ से पांच, आबुपुरा से एक, जाट कॉलोनी से एक, चुंगी नंबर 2 से एक, गंगा विहार से दो, नॉर्थ सिविल लाइन से 16, गऊशाला से एक, लद्दावाला से एक, कोतवाली से एक, मंड़ी समिति से एक, सुल्तानगंज से दो, घेरखत्ती से दो, साउथ भोपा रोड़ से एक, प्रेम विहार से आठ, पारस नर्सिंग होम से एक, गोरवनगिरी से एक, द्वारकापुरी से एक, शांति नगर से दो, श्रीराम विहार से एक, मिक्काविहार से एक, कंबल वाला बाग से 10, साउथ कृष्णापुरी से दो, सुभाष नगर से एक, सरवट से एक, मल्हूपुरा से चार, लक्ष्मण विहार से दो, बच्चान सिंह कॉलोनी से तीन, रामपुरम से दो, सुथरा शाही से दो, जाट कॉलोनी से एक, एसएससी कॉलिज से चार, गोवर्मेंट इंटर कॉलिज से एक, अलमासपुर से आठ, हैदरपुर से पांच, रामपुर से 12, सुभाष नगर से तीन, द्वारका सिटी से चार, शिव नगर से एक, सुरेंद्र नगर से तीन, अजमत गढ़ से पांच, कुंदनपुर से दो, माही रेजिडेंसी से दो, खामपुर से चार, शिवनगर से पांच, अंकित विहार से तीन, तावली से तीन, पुरकाजी से 15, चरथावल से 16, बुढ़ाना से 18, बघरा से 15, मोरना से 11, खतौली से आठ, जानसठ से 31, शाहपुर से आठ कोरोना पॉजिटिव मिले है।

महावीर चौक के इंडियन बैंक के एक साथ 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा कोहराम

 


मुजफ्फरनगर l कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चारों तरफ अपना कहर बरपा रही है। लोगों के जरिए कोरोना बाजारों से होता हुआ लोगों के घरों के अलावा अब सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त बैंकों के भीतर तक पहुंचने लगा है।शुक्रवार को शहर के महावीर चैक स्थित इंडियन बैंक की शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब टेस्टिंग कराए जाने के बाद 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 लोगों के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद आनन-फानन में बैंक में आये ग्राहकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर निकाल कर शाखा पर ताला जड़ दिया गया। अब सैनिटाइजेशन के बाद ही इंडियन बैंक की शाखा के खुलने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि शहर के महावीर चैक के निकट स्थित अग्रवाल मार्केट की ऊपरी मंजिल पर इंडियन बैंक की शाखा है। जहां पर रोजाना सैकड़ों से भी अधिक लोग रुपयों के लेन-देन व ऋण आदि के सिलसिले में आते जाते हैं। ऐसे हालातों के बीच कोरोना बैंक के भीतर तक पहुंच गया। अब 5 लोगों के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद अन्य लोगों के भी संक्रमण की चपेट में आने की आशंकाएं जताई जा रही है। देखने वाली बात यह है कि संक्रमित मिले लोगों की चैन मेें शामिल हुए लोगों को ढूंढ कर उनकी जांच कराई जाती है अथवा नहीं।

जिले में सब्जी और फलों के सरकारी रेट जारी, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही

 


मुजफ्फरनगर l नवरात्रों व माहे रमजान के एक एक साथ चलते जिला प्रशासन द्वारा फलों व सब्जियों के रेट निर्धारित किए गए हैं l इससे अधिक बेचने पर या उसकी जमाखोरी करने पर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाएगी l

नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा की प्रशासन द्वारा फल व सब्जी के थोक व फुटकर मूल्य जारी कर दिए गए है। इन रेट से ज्यादा बिक्री करने व फल या सब्जियों की जमाखोरी करने कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा।

बादल और बारिश से बदला मौसम


 नई दिल्ली। बादल और बारिश के बाद ज दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में 4 बजे से बारिश शुरू भी हो गई है। द्वारका में झमाझम बारिश हो रही है। बिजली भी चमक रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान था।

योगी के दस ऐलान : यूपी में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में रविवार को वीकली लॉकडाउन के साथ सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) सेवाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने कई अहम निर्देश दिए हैं।

1- उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी। यहां सिर्फ आपातकालीन सेवाएं यानी इमरजेंसी ही चालू रहेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन 15 मई तक ना कराया जाए।

2- लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल बनेगा। डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल को इसके लिए चुना जा सकता है। इसके साथ ही कोरोना टेस्ट के लिए सरकारी और निजी लैब्स में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टेस्टिंग के लिए सरकार ने पहले ही फीस तय कर दी है। सभी जिलों में प्रशासन इसे सख्ती से लागू कराए

3- केजीएमयू, बलरामपुर चिकित्सालय और कैंसर इंस्टिट्यूट को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। इसी तरह एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज, इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज, मेयो मेडिकल कॉलेज और हिन्द मेडिकल कॉलेज भी डेडीकेटेड कोविड अस्पताल घोषित किए गए हैं।

4- होम आइसोलेशन वाले मरीजों का खास ध्यान रखा जाए। सभी तरह की दवाइयां और मेडिकल किट उन्हें मुहैया कराई जाए। किट में कम से कम एक हफ्ते की दवा होनी चाहिए।

5- इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में रोज डीएम, एसपी और सीएमओ बैठक करें। हालात के मुताबिक आगे की रणनीति तय की जाए। सीएम हेल्पलाइन 1076 के जरिए मरीजों से लगातार संवाद होना चाहिए।

6- सभी जिलों के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए स्थापित कंट्रोल रूम चैबीसों घंटे सक्रिय रहे। ऑक्सीजन की उपलब्धता की रोजना समीक्षा की जाए। एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन में भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

7- खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग रेमडेसिविर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। इसकी निगरानी चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय से होनी चाहिए। अगले एक महीने के हालात का विश्लेषण करते हुए एक्सट्रा रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदा जाए।

8- सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बंदी होगी। इस दौरान केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। इसके अलावा आवश्यक जागरूकता काम भी किया जाएगा।

9- प्रदेश में हर किसी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। पहली बार बगैर मास्क के पकड़े जाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। अगर कोई दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाता है तो 10 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जाना चाहिए।


10- 108 की आधी एम्बुलेंस सिर्फ कोरोनैा मरीजों के लिए आरक्षित रखी जाए। इस काम में कतई देरी नहीं होनी चाहिए। होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो। इसके साथ ही ऑक्सीजन और दूसरी मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सिविल लाइन थाना प्रभारी उम्मेद यादव की तबीयत बिगड़ी

 


मुजफ्फरनगर l सिविल लाइन थाना प्रभारी उम्मेद यादव की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में अस्पताल में किए गए भर्ती, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान, नगर कोतवाल योगेश शर्मा अस्पताल में मौजूद।।

भाजपा के जिला मंत्री सचिन सिंघल की हालत बिगड़ी, कोरोना के है शिकार

 मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सचिन सिंघल हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर भर्ती किए गए l


सचिन सिंघल कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिन से घर पर ही होम आइसुलेट थे l

ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सऐप, टिकटॉकें सोशल मीडिया ऐप्स बैन

 नई दिल्ली। पाकिस्तान में ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सऐप, टिकटॉक और टेलिग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को बैन कर दिया गया है। इन सोशल मीडिया ऐप्स पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने दिशा-निर्देश देते हुए इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को बैन कर दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पीटीए को दिशानिर्देश देते हुए इन ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया। खबरों के मुताबिक, एक पार्टी द्वारा हिंसा किए जाने के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के इरादे से किया गया है। पाकिस्तान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को रोकने में नाकामयाब रही पाकिस्तान सरकार ने अब लोगों की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कई ऐसे विडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें पाकिस्तानी पुलिस उपद्रवियों के सामने घुटने टेक दे रहे हैं


चर्च के सामने दुकान में आग लगने से मची अफरातफरी

 मुजफ्फरनगर l शहर के व्यस्ततम बाजार में अचानक आग लग जाने से भगदड़ मच गईl



 मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चर्च के सामने स्थित मार्केट का है जहां गोयल जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई l आग लग जाने से राहगिरो में भगदड़ मच गई l इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से फायर बिग्रेड को दी गई फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं l

आज समाप्त हो सकता है कुम्भ, उत्तराखंड सरकार ले सकती है फैसला


 देहरादून l कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर तीरथ सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों की मानें तो हरिद्वार में चल रहे कुंभ को सरकार पहले ही समाप्त करने की घोषणा कर सकती है। सरकार की ओर से कुंभ की अविध एक से 30 अप्रैल की गई है। बता दें कि हरिद्वार में चल रहे कुंभ को लेकर निरंजनी अखाड़े ने फैसला लेते हुए 17 अप्रैल को कुंभ मेला खत्म करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज कोरोना पर अब तक की स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के अनुसार बैठक में वर्तमान हालात पर मंथन करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। सीएम ने कोरोना प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों की बैठक बुलाई है। हालिया कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में जिस प्रकार इजाफा हुआ है, उससे सरकार काफी गंभीर है। देहरादून में बढ़ते मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों में किए जा रहे प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपेार्ट को कल सीएम के समक्ष रखा जाएगा।

हरिद्वार में हो रहे कुंभ के दौरान कोरोना मामलों में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। कुंभ में शामिल हुए साधुओं की कोरोना जांच की गई । चिंता की बात है कि 30 साधुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एसके झा ने पुष्टि करते हुए कहा कि साधुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अखाड़ों में जाकर साधुओं की कोरोना कर रही है। बताया कि हरिद्वार के जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है जबकि बाहरी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान में शामिल होने गए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 के करीब साधुओं की कोरोना रिपोर्ट जांच को भेजी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता की बात है उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 16 हजार के पार पहुंच गई है। जिसमें से 99700 ठीक हो चुके हैं। जबकि 12 हजार से अधिक एक्टिव मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 67 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें से 33 अकेले देहरादून जिले में हैं। जबकि नैनीताल में 27 और हरिद्वार में छह और पौड़ी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मरीजों की संख्या में इजाफे की वजह से राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बहुत तेजी से गिर रही है। मरीजों के ठीक होने के बावजूद भी उत्तराखंड में रिकवरी रेट एक ही दिन में तकरीबन दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को पूर्ण कोरोना कर्फ्यू, सभी बाजार रहेंगे बंद


 लखनऊ l कोरोना को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है l रविवार के दिन पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा l इसमें केवल जरूरी वस्तुओं की सप्लाई एवं दुकानों को छूट दी जाएगी l इस दौरान सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र पूर्णता बंद रहेंगे l

केंद्र हुआ सख्त, राज्य कोरोना की चैन तोड़ने के लिए इस मॉडल पर लागू करे लॉकडाउन

 नई दिल्ली । भारत में लगातार दो दिनों से रिकॉर्ड 2 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के इतने मामले आए हैं जितने महामारी के बाद से कभी नहीं आए थे। दिल्ली में भी बेकाबू कोरोना को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है जो आज से लागू होगा। हालांकिए बीते एक हफ्ते के दौरान हुई बैठकों में केंद्र ने राज्य सरकारों को यह सलाह दी है कि वे कोरोना की लगाम कसने के लिए ब्रिटेन के मॉडल को अपनाएं। 


केंद्र ने कहा है कि राज्यों को लोकल मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाने होंगेए टीकाकरण में तेजी लानी होगी और इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से डॉक्टर भी मंगाने चाहिए ताकि स्थानीय हेल्थकेयर वर्कफोर्स पर पड़ रहा दबाव कम किया जा सके। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिकए राज्यों को कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए यूनाइटेड किंगडम का उदाहरण दिया गया है। यूके में बीते साल दिसंबर में कोरोना के नए स्ट्रेन के मिलने के बाद से कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए और वहां सख्त लॉकडाउन लगाया गयाए साथ ही टीकाकरण की गति को भी तेज किया गया। वहींए भारत की रणनीति फिलहाल लॉकडाउन की बजाय माइक्रो.कंटेनमेंट की है। इससे लोकल मूवमेंट तो रुकता है लेकिन एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच आवाजाही जारी रहती है। 

सूत्रों के मुताबिक, यह दावा करना कि यूके की आबादी 6ण्6 करोड़ की है और इसलिए उसने अपनी दो तिहाई आबादी को टीका लगा दिया और इसके परिणाम स्वरूप वहां मामले कम होने शुरू हुए हैंए तो यह गलत धारणा है। क्योंकि जब आप साइंटिफिक पेपर्स देखेंगे तो पाएंगे कि यूके में कोरोना के मामले इसलिए घटने शुरू हुए हैं क्योंकि उन्होंने सख्त लॉकडाउन के बीच टीकाकरण किया है। राज्यों को यह बता दिया गया है कि जब आप लॉकडाउन नहीं लगातेए तो माइक्रो.कंटेनमेंट बनाने होंगेए आवाजाही पर रोक लगानी होगीए ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करनी होगी। 

 केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस मीटिंग में भी इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य में लोगों की गैर.जरूरी आवाजाही और इकट्ठे होने पर रोक लगाई जानी चाहिएए खासतौर पर शहरी इलाकों मेंए जहां से कोरोना विस्फोट हो सकता है।

खबर के मुताबिक,कोरोना की दूसरी लहर डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियों के लिए भी बड़ी घातक साबित हो रही है। केंद्रीय टीम ने राज्यों से कहा है कि डॉक्टरों और नर्सों की ड्यूटी का चार्ट बने और उन्हें ऑफ मिले। इतना ही नहीं राज्यों को यह भी बताया गया है कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत वे कॉन्ट्रैक्ट पर स्वास्थ्यकर्मियों को रख सकते हैं। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों ने डॉक्टर और नर्सों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है। ये नर्सें ओडिशा और पश्चिम बंगाल की हैं। 


कोरोना को लेकर जनता का बड़ा सवाल चुनाव जरूरी या देशवासियों की जान

 


अभिषेक अहलुवालिया 

मुजफ्फरनगर l देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रत्येक देशवासी के दिल और दिमाग में केवल एक ही सवाल चल रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को केवल चुनाव की चिंता है ना की कोरोना महा विकराल रूप से लगातार हजारों की संख्या में जिंदगी दम तोड़ रही है l लाखो जिंदगी कोरोना के चलते अपने बुरे वक्त से गुजर रही है l देशभर में लगातार पिछले 3 दिनों से दो लाख से ऊपर मामले दर्ज किए जा रहे हैं जबकि पिछले साल इन्हीं दिनों यह आंकड़ा हज़ारों में था l बंगाल चुनाव केंद्र सरकार की गले की फांस बन चुका है उसे निकालने के लिए देशभर में लोगों की जिंदगी के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है l यहां तक कि उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकार द्वारा कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है l जिसके चलते उत्तर प्रदेश में लगातार पिछले 3 दिनों 20 हजार से ऊपर कोरोना के मामले दर्ज किए है l ऐसे में जनता का केवल एक ही सवाल है चुनाव जरूरी है या देशवासियों की जान l

जनता केंद्र सरकार से यह भी जानना चाहती है जी जहां चुनाव है क्या वहां कोरोना को आने से मनाई है और जहां चुनाव नहीं है वहां कोरोना बिना इजाजत के बड़ी संख्या में आ जाए l

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

 नई दिल्ली ।


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव। ट्वीट कर दी जानकारी।

 घर ही में ही आइसोलेट

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना संक्रमित


 नई दिल्ली ।शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल हुईं कोरोना संक्रमित। घर ही में ही आइसोलेट

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव

 


नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सुरजेवाला ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा है कि आज सुबह मैं कोरोना पॉजिटिव आया हूं। बीते 5 दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया होए वह खुद को आइसोलेट कर ले और जरूरी सावधानी बरते।

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, तीन गम्भीर घायल

 




मुजफ्फरनगर l दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है l

मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर ढासरी गेट के सामने दो ट्रकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई l जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल अवस्था में मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है l

कोरोना की मार, मुजफ्फरनगर में न्यायालय में प्रवेश पर लगाम

 


मुजफ्फरनगर l कोरोना की मार के चलते न्यायालय में वादियों के प्रवेश एवं अधिवक्तागणों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है l अधिवक्ताओं को कहा गया है कि जरूरी काम होने पर ही न्यायालय परिसर में प्रवेश करें l

पं. श्रीभगवान शर्मा ने बचनसिंह कालोनी, अंकित विहार, आदर्श कालोनी, सुभाषनगर में किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

 



मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी पंडित श्रीभगवान शर्मा ने आज सुबह क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी, बचन सिंह कालोनी, अंकित विहार, सुभाषनगर आदि मौहल्लों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आने वाली 19 अप्रैल को उनके चुनाव चिन्ह क्रैन पर मोहर लगा कर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चला कर उन्हें बेहतर जीवन जीने का संकल्प दोहराया और ऐसी सभी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, डा. देशबंधु तोमर, श्रवण अग्रवाल, पंकज अपवेजा, श्रीमती उषा शर्मा, के के शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, समेंद्र शर्मा, मा. श्यामलाल शर्मा, हरपाल शर्मा, श्यामलाल धीमान, रोमित शर्मा, रामपाल धीमान, मा. सोहनवीर सिंह, अंकित उप्पल, मनोज कुमार, दिनेश गिरी, गजेंद्र नेगी, भंवर सिंह, अरुणा गोस्वामी, वेदप्रकाश गर्ग, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

वार्ड 30 के रालोद के जिला पंचायत सदस्य कमल गौतम को मिला भारी जन समर्थन

 


मुजफ्फरनगर l जिला पंचायत वार्ड नंबर 30 रालोद समर्थित प्रत्याशी कमल गौतम द्वारा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क किया गया इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही कमल गौतम ने बताया कि वह चुनाव जीते तो क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करेंगे और क्षेत्र में विकास कराकर क्षेत्र को चार चांद लगा देंगे l

ग्राम प्रधान सरवट पद के प्रत्याशी अमित पाल को मिला क्षेत्र वासियों का समर्थन

 




मुजफ्फरनगर l ग्राम सरवट से ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार अमित पाल द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया इस दौरान उन्होंने बच्चन सिंह कॉलोनी, सुभाष नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया l जहां उन्हें बड़ों का आशीर्वाद एवं जनता का जन सहयोग एवं समर्थन भारी मात्रा में मिल रहा है l



देश में कोरोना की दूसरी लहर का महा तांडव, 2.17 लाख मामलों के मौतों के आंकड़ों ने चौंकाया



 नई दिल्ली l देशभर में कोरोना के मामले दिन प्रति दिन भयंकर रूप दिखा रहे हैं l मौतों से लेकर संक्रमण के आंकड़े लगातार चौकाने वाले आ रहे है l

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि देश में गुरुवार रात तक कोरोना वायरस के एक दिन में 216,850 नए केस सामने आए और इसी दौरान 1183 लोगों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर अब पहली लहर को काफी पीछे छोड़ चुकी है। अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14287740 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 16 अप्रैल 2021

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:05 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 11:40 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - सौभाग्य शाम 06:24 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:04 से दोपहर 12:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:20* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:56* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी मनोकामना पूरी हो जाए। या देवी से क‍िसी मन्‍नत के पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो नवरात्रि के 9 द‍िनों में से कभी भी देवी के मंदिर में लाल पताका जरूर चढ़ाएं। ऐसा आप घर के मंद‍िर में भी कर सकते हैं और देवी मां के मंद‍िर में भी। वहीं मन की कोई आस पूरी न हो पा रही हो तो नवरात्रि में पूरे कुछ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस भोग का सेवन सिर्फ आप करें।


🌷 *नवरात्रि की पंचमी तिथि* 🌷

🙏🏻 *17 अप्रैल 2021 शनिवार को चैत्र - शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है | इसको श्री पंचमी भी कहते है | संपत्ति वर्धक है |*

🙏🏻 *इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है | ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासाना करें | इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े | उसके लिए भी व्रत, उपासाना आदि करना चाहिए | पंचमं स्कंध मातेति | स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी .... उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम: |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास की नवरात्रि का आरंभ 13 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है । नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🙏🏻 *नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।*

👉🏻 शेष कल............

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷


🙏🏻 *चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 13 अप्रैल, मंगलवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🌷 *रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा* 🌷

*नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।*

🙏🏻 *मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।*

👉🏻 शेष कल...........



          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक में राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप को राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी या कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सायं काल के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में आ सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको बेवजह खर्च करने के बजाय अपने खर्चों पर कटौती करनी होगी अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है।

सिंह 

भाई बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, इसलिए साहस और धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुका हुआ धन वापस आने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं। सायंकाल के समय पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी दिखेगी। पुरानी यादों से मन में खुशी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। बिजली उपकरणों से कोई खिलवाड़ ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि सही निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें, नहीं तो भविष्य में जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार मे संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों से इस मुद्दे पक विचार विमर्श कर सकते हैं

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज पराक्रम में वृद्धि के भी योग बनते दिख रहे है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीश पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यपार से आज लाभ होगा। मार्केटिंग सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। यदि नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई कानूनी विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुए था, तो उसमें आज विजय प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच ले क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए विशेष परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित कोई सुख समाचार सुनने को मिलेगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने में व्यस्तता अधिक रहेगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। परिवार में आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी मे सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में दरार पड सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे आपका जन समर्थन भी बढ़ेगा। यदि आज आप नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ 

आज आपको धन से लेनदन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। खर्चो की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। कार्यकुशता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि आपका कुछ धन कहीं पर अटका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से आज आपका संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय आप किसी भी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आयात व निर्यात से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। किसी ज्ञानी व अनुभवी व्यक्ति की सलाह व आशीर्वाद से आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

बीडीसी प्रत्याशी की चाकू घोंपकर हत्या


मैनपुरी । जिले में बीडीसी पद के लिए वोट मांगने निकले प्रत्याशी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रत्याशी बुधवार की शाम वोट मांगने निकला लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। गुरुवार को सुबह 9 बजे उसका खून से सना शव गांव के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बीटीसी प्रत्याशी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

ग्राम ललूपुर निवासी खाद, बीज विक्रेता 60 वर्षीय राकेश राजपूत पुत्र भारत सिंह गांव के ही वार्ड से बीडीसी पद का चुनाव लड़ रहा था। बुधवार की शाम वह बीडीसी के पद के लिए वोट मांगने के लिए घर से निकल गया। वह देर रात भर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। रात भर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।  गांव के ही सर्वेश राजपूत के खेत में उसका चाकू से गुदा शव बरामद हुआ।

सभी स्मारकों को 15 मई तक आम जनता के लिए बंद किया


नई दिल्ली। कोरोना के मामलों के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पाबंदियां लागू की जा रही हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं मिनी लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगाई जा चुकी हैं। इस बीच कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है। ताज महल और कुतुब मीनार समेत तमाम स्मारक बंद रहेंगे। 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।

रालोद की बागी प्रत्याशी को निष्कासित करने की चेतावनी


 मुजफ्फरनगर । रालोद की बागी प्रत्याशी नलिनी  बालियान को वार्ड 27 के रालोद के अधिकृत प्रत्याशी यशपाल प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और और चेतावनी दी है कि अगर चुनाव मैदान से न हटी तो कल तक निष्कासन की कार्यवाही होगी।

लाकडाउन की अफवाह से जमाखोरों की चांदी. अनाप शनाप बढाए दाम

 


मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर लाकडाउन चाहे लगे या ना लगे लेकिन इसकी अफवाह को लेकर जमाखोरों की मौज आ गई है। जिले में तमाम जरूरी चीजों की कमी पैदा कर उसके दाम अनाप-शनाप बढ़ा दिए गए हैं। खासतौर से बीड़ी सिगरेट तंबाकू उत्पाद तथा गुटका आदि तो बाजार में सवा गुना और डेढ़ गुना के दामों पर बेचा जा रहा है। छोटे दुकानदारों का कहना है कि थोक दुकानदारों ने माल दबा लिया है और वह अधिक दाम वसूल कर उन्हें माल दे रहे हैं। ऐसे में उनकी मजबूरी है कि वह ग्राहक से अधिक पैसा वसूल करें। थोक दुकानदारों ने 20 से 30 परसेंट तक दाम तमाम चीजों पर बढ़ा दिए  हैं। बीड़ी सिगरेट गुटका तंबाकू आदि की किल्लत पैदा कर ग्राहकों को लूटा जा रहा है। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुओं पर भी यही हालात हैं। जिला प्रशासन इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एंबुलेंस नहीं आई, कोरोना पीड़ित रिटायर्ड जिला जज की पत्नी को मौत ले गई


लखनऊ । एक रिटायर्ड जिला जज और उनकी पत्नी को कोरोना हो गया। अस्पताल से एम्बुलेंस तक नहीं आई। तीन दिन के बाद रिटायर्ड जज की पत्नी कोरोना से जंग हार गईं।

दरअसल, लखनऊ के गोमती नगर के विनम्र खंड में रहने वाले रिटायर जिला जज रमेश चंद्र की उम्र 67 वर्ष है, उनकी पत्नी मधु की उम्र 64 वर्ष है। दोनों ही कोरोना की चपेट में आ गए थे, सरकार द्वारा जारी नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस मंगाने की कोशिश की ताकि अस्पताल में भर्ती हो सकें. लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अस्पताल से सिर्फ एक ही जवाब आता था कि पांच मिनट में पहुंच रहे हैं।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...