बुधवार, 31 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 31 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 31 मार्च 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया दोपहर 02:06 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 09:45 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - हर्षण सुबह 09:59 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:43 से दोपहर 02:15 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:51)*

 💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *31 मार्च 2021 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी चन्द्रोदय (रात्रि 09:51)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 *

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आज आप का कोई पारिवारिक विवाद सर उठा सकता है, जिससे आपके मन में शांति रहेगी और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा सा रहेगा। आप की आर्थिक स्थिति शुद्रण होगी। सायंकाल के समय आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। शाम का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण मुंडन संस्कार इत्यादि मंगल कार्य में व्यतीत करेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में यदि कोई विवाद है, तो भी परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपकी नौकरी में किसी के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, तभी आपकी आर्थिक सिथती अच्छी होती दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी।

मिथुन 

आज के दिन आपको सुबह से ही सुखद समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी। आपकी नौकरी में आज आपको कुछ अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके रहन सहन व खान-पीन का स्तर आज बढ़ेगा। नये वस्त्रों की ओर रुझान बढ़ा दिखेगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए नई-नई नीति बनाएंगे, जो भविष्य मे आपको उत्तम लाभ दिलायेगी। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके संतान सुख वद्धि होती दिख रही है। आज आपको किसी मित्र से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। उत्तम मित्रों के सहयोग से आज आपके मन का निराशा का भाव समाप्त होगा। व्यपार के लिए कुछ छोटी दुरी की यात्रा भी कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन आप मंगल कार्य में व्यतीत करेगे, जिसमें आपके मन में प्रसंता रहेगी और आप व्यस्त रहेंगे। आजा की आमदनी बढेगी और बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है क्योंकि पाचन क्रिया मंद, वायु विकार जैसे रोग आज आपको कष्ट पहुंचा सकते हैं, इसलिए खान पान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपकी आय मे यथोचित वृद्धि का होगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी मे अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान पक्ष आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो उनके व्यापार को नई गति देगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस में यदि किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान आज अपने भविष्य के लिए आपसे कुछ विचार कर सकती है, जिसे देख कर आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी माताजी से आपका मतभेद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, उसे बढ़ने ना दें। मामा पक्ष से आज धन लाभ होने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक 

यदि आपको संतान से संबंधित कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उसका अंत होगा क्योंकि संतान अपने भविष्य के लिए योजना बनाती नजर आएगी, जिसे देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, तभी आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज अपने आस-पड़ोस में वाद विवाद से बचना होगा।

धनु 

आज का दिन आप से कठिन परिश्रम कराएगा, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए अपने आलस्य को त्याग कर आज आपको आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और उनके कार्य क्षेत्र में आज तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

मकर 

आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी व व्यापार में आज आपके शत्रु आपके पराक्रम से नष्ट होते नजर आएंगे, जिससे आपका तनाव भी कम होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में अतिथियों का आवागमन रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है, इसलिए कोई भी नीति बनाने से पहले ध्यान दें। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए भी आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति को धन देना हो, तो आज देने से बचें, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आस्था धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति बढ़ी नजर आएगी। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपकी पुत्र या पुत्री दोनों में से किसी को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करें। आज रात का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 



  

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,   

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

मंगलवार, 30 मार्च 2021

ढाई फुट के अजीम को पांच फुट की लड़की ने किया प्रपोज पर...


शामली । कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी करीब ढाई फीट कद वाले अजीम मंसूरी पिछले दिनों शामली में महिला थाने में शादी की गुहार लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उनका वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ, तो वह देशभर में फेमस हो गए। अब अजीम मंसूरी के लिए कई शहरों से रिश्ते आ रहे हैं। अब दिल्ली की एक लडकी ने अजीम मंसूरी के लिए निकाह का प्रस्ताव भेजा है।

इस लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया है  जिसमें लड़की कह रही है कि मैं अजीम मंसूरी को दो लाइन कहना चाहती हैं। मैं दिल्ली में रहती हूं और मैं आपसे निकाह करना चाहती हूं। वीडियो में एक अन्य महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो कह रही है कि अजीम मंसूरी को कहां देखा। इस पर लड़की कहती हैं कि मैंने अजीम मंसूरी को वीडियो में देखा है, जो मुझे पसंद हैं। मेरी वीडियो उन तक पहुंचा दीजिए। उधर, अजीम मंसूरी के परिजनों का कहना है कि दिल्ली वाली लडकी का वीडियो उन्होंने भी देखा है मगर उस लडकी की हाइट पांच फिट है जो ज्यादा है। अजीम के लिए उनकी ही हाइट के कई रिश्ते आये हैं जिनसे बात चल रही है जल्द शादी होने की उम्मीद है।

ककरौली थाना क्षेत्र में सडक हादसे में बाइक सवार की मौत


मुजफ्फरनगर । ककरौली स्थित किसान इन्टर कॉलिज के पास मोटरसाइकिल व भैंसा बोगी की टक्कर में खाइखेड़ा गाँव निवासी मोटरसाइकिल सवार मिन्टू पुत्र राजू सैनी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यूपी में आठवीं तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद


 लखनऊ । यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को रविवार (4 अप्रैल) तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने ये आदेश जारी कर दिया।

मुख्य सचिव आर के तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

दीपक कुमार बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष


मुज़फ्फरनगर। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक दीपक कुमार को पुनः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

आपको बता दे कि पूर्व मंत्री दीपक कुमार कुछ दिन पहले कोविड़ पॉजिटिव पाए गए थे जिसके कारण उन्होंने इस जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने उनकी फिर से सक्रियता व वरिष्ठता के मद्देनजर उन्हें दोबारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। पूर्व मंत्री दीपक कुमार 40 सालो से पार्टी में सक्रिय राजनीति कर रहे है। तीन बार जानसठ विधानसभा से लगातार विधायक रहे दीपक कुमार को चरथावल विधानसभा से एक बार व पुरकाजी विधानसभा से दो बार हार का सामना करना पड़ा हैं, लेकिन बहुत कम वोटो से हर बार शिकस्त मिली है। 

पूर्व मंत्री दीपक कुमार का कहना है कि मैं गरीबो, मजलूमो, मजदूरों की आवाज़ हमेशा उठाता आया हूँ। कई बार बहुत कम वोटो से चुनाव हारने के कारण थोड़ा निराश भी हुआ मगर कभी हिम्मत नही हारी। इस बार पुरकाजी विधानसभा की जनता जिताकर विधानसभा भेजे, अपने क्षेत्र को सबसे बेहतर बनाएंगे। गरीबो के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे।

सियासी बयानबाजी पर ट्रोल हुए राकेश टिकैत

 


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच राकेश टिकैत अपनी राजनीतिक बयानबाजी को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें वह मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल और असम के मतदाताओं से कहते हैं कि ‘नक्कालों से सावधान बंगाल, असम के सम्मानित मतदाताओं जुमलों व झूठ के सपने बेचने वालों को वोट न दें। राकेश टिकैत ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि गुजरात में किसान को अपनी बात कहने तक पर भी पाबंदी है। वहां किसानों को एकजुट करने का वक्त आ गया, संघर्ष और तेज करेंगे। राकेश टिकैत के इन पोस्ट्स पर लोगों के भी रिएक्शन सामने आने लगे।

एक यूजर ने राकेश टिकैत के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है कि तो क्या असम को भारत से काटने वालों को वोट देना है? अपने स्वार्थ कि खातिर देश के गद्दार को समर्थन करते शर्म नहीं आती है? आदित्य कुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि देश के सम्मानित किसानों, इस झूठे किसान के बहकावे से बाहर निकलो। ये यहां सिर्फ राजनीति कर रहा है, इसको आप की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। अगर मतलब होता तो ये बातचीत करता। किसी भी बात पर अड़ जाने से बात वहीं रुक जाती है, जो इसने किया है। सरकार के ना सुनने पर क्या सरकार से युद्ध करोगे?

समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिला पीड़ित परिवार

 



मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज अपनी टीम के साथ एक पीड़ित परिवार को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से मुलाकात की और पालिका कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग की है। समाजसेवी मनीष चौधरी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गांधीनगर निवासी पीड़ित हरपाल सिंह, उसकी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि गांधीनगर निवासी हरपाल सिंह के घर में 17 दिसंबर 2020 को प्राकृतिक आपदा के कारण आग लग गई थी, जिससे घर का छप्पर जल गया था और उसमें बंधी बकरियां झुलस गई थी, जबकि हरपाल भी बुरी तरह जल गया था, हरपाल ने जैसे तैसे करके अपना उपचार कराया, लेकिन झुलसने के कारण दो बकरियों की मौत हो गई थी। पीड़ित हरपाल को सरकारी मशीनरी से कोई सहायता नहीं मिली, बल्कि नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी ने पानी का कनेक्शन देने के नाम पर हरपाल से अवैध वसूली की है और गलत कनैक्शन रसीद दे दी, जबकि शाहजी कालोनी में पाइप लाइन भी नहीं है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि नगर पालिका से जल संयोजन संख्या 49 86 दिनांक 28 जुलाई 2020 को मंजूर कर लिया गया था, लेकिन अभी तक शाहजी कॉलोनी में पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है । इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की गई है कि पानी का कनेक्शन कराया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिलवाया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की गई है कि नगरपालिका कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई कराई जाए। इस मामले में तहसीलदार को फोन कर तत्काल मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू करने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी के साथ युवराज सक्षम चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, विक्की चावला, नदीम अंसारी, मनीष चौधरी गोलू शामिल रहे।

पुल से गिरी कार, भाजपा नेता के पुत्र सहित दो की मौत

 


सहारनपुर । एक कार के अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से भाजपा नेता के पुत्र और उसके साथी छात्र की मौत हो गई। हादसे में  तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे घायल अमित का देहरादून के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। बताया गया है कि तीनों दोस्त सरसावा में अमित की बहन के घर से होली खेलकर कार से लौट रहे थे।  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू माधवनगर निवासी रोहन (18 वर्ष) के पिता संजीव विश्वकर्मा भाजपा केशव मंडल के उपाध्यक्ष हैं। रोहन इंटरमीडिएट का छात्र था। इसी मोहल्ले में रहने वाला उसका दोस्त रोहित (24 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार पीसीएस की तैयारी कर रहा था। वहीं, देहरादून रोड निवासी अमित पाल (26 वर्ष) भी पढ़ाई कर रहा है। 

सोमवार सुबह तीनों दोस्तों ने होली खेली। इसके बाद सरसावा में रहने वाली अमित की बहन के घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, जब वह लौट रहे थे अंबाला रोड पर दोपहर करीब एक बजे मेला गुघाल पुल पर कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में रोहित, रोहन और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां परिजन और मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें देहरादून के अस्पताल में ले गए, जहां रोहित और रोहन की मौत हो गई, जबकि अमित का उपचार चल रहा है।  

राकेश सिंह खतौली व हिमांशु गौरव को नई मंडी के क्षेत्राधिकारी की कमान

 मुजफ्फरनगर l जनपद से दो पुलिस क्षेत्राधिकारी के अन्य जनपद में तबादला होने के बाद जनपद में अन्य जनपदों से तबादला हो कर आए दो अधिकारियों को क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है l


खतौली में आशीष प्रताप के बाद राकेश सिंह को खतौली का क्षेत्र अधिकारी बनाया गया है l वहीं नई मंडी में धनंजय कुशवाहा के बाद स्थानांतरित होकर आए हिमांशु गौरव को नई मंडी के क्षेत्राधिकारी का दायित्व सौंपा गया है, l

जिले में कोरोना के दो दर्जन नए मामले, एक की मौत


मुजफ्फरनगर । जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच आज फिर 2 दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान आज एक बुजुर्ग की कोरोना के चलते मौत भी हो गई। 

जनपद में कोरोना का प्रभाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। आज 24 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। आज मिले कोरोना पाजिटिव में 8 घेर खत्ती नई मंडी, दो कुंदनपुरा, एक जज कंपाउंड, एक आर्यपुरी, एक उत्तरी सिविल लाइन, एक माधव विहार, 1 ब्रह्मपुरी, एक लक्ष्मण विहार, 1 भर्तियां कॉलोनी, 1 साउथ भोपा रोड, 1 अलमासपुर, एक अंकित बिहार, एक आदर्श कॉलोनी, एक द्वारका सिटी तथा एक ए टू जेड कॉलोनी से र्है। इसके अलावा खतौली में दो कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। जज कंपाउंड में संक्रमित पाए गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई । बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे आज दुखत निधन हो गया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पिटाई, उपचार के दौरान मौत

 मुजफ्फरनगर l होली के दौरान युवक की पिटाई के बाद मामला गरमा गया था l वही आज उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई l 


आपको बता दें कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गत दिवस एक युवक की पिटाई की गई थी l जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था l जहां उसकी आज मौत हो गई l क्षेत्रवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि यह मामला युवक युवती के प्रेम प्रसंग का है l जिससे परिजनों ने नाराज होकर युवक की पिटाई कर दी थी l

रतनपुरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,

 मुजफ्फरनगर l मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई l 


आपको बता दें कि मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है जहां संजय पुत्र अमर सिंह की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई l बताया जा रहा है कि संजय का आरोपी युवक से I किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ दोनों में गाली गलोज हुई l तभी आरोपी ने तमंचे से संजय को गोली मार दी l संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई l इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को दी पुलिस में हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की l



update मंसूरपुर के पास दर्दनाक हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत



 मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर रोड पर एक कार के खंभे से टकरा जाने के कारण 3 पुलिसकर्मियों की दुखद मृत्यु हो गई। तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। तीसरे सिपाही नरेश पुनिया निवासी फफड़ाना मोदीनगर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक कार में सवार पुलिसकर्मी शाहपुर रोड पर जा रहे थे कि राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी के पास उनकी कार एक खंबे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों में एक अजय राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी पर तैनात था जबकि दूसरा प्रदीप यहां से पिछले दिनों बिजनौर के लिए स्थानांतरित हुआ था। तीन अन्य पुलिसकर्मी  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया कि पुलिसकर्मी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि अन्य पुलिसकर्मी घायल अवस्था में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तीसरे सिपाही नरेश पुनिया निवासी फफड़ाना मोदीनगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायल सिपाहियों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रैफर किया गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार कार सवार पुलिसकर्मी कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल महेंद्र सिंह कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल प्रवेश कुमार कार में सवार थे जिसमें कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कॉन्स्टेबल नरेश कुमार का पोस्टिंग पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर से जनपद बिजनौर हो गया था बाकी महेंद्र , अजय और प्रवेश मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है




पंजाबी समाज के युवाओं ने जमकर मनाई होली

 मुजफ्फरनगर। पंजाबी के युवाओं ने भावना पैलेस में होली को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इसका शुभारंभ पंजाबी समाज के संरक्षक अशोक बाठला एवं भाजपा की जिला मंत्री अंजू बाठला ने फीता काटकर किया।


इस मौके पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसा सामंजस्य बना रहना चाहिए और अगले वर्ष भी इसी तरह से आप इकट्ठा होकर बड़े उत्साह से त्योहार उल्लास से ।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह सिडाना, सि(ार्थ बाठला, तरुण छाबड़ा, अजय वर्मा, विपुल धमीजा, अमित खन्ना, नरेश नारंग, नंदकिशोर साहनी, नितिन भाटिया, संजय कपूर, भरत अरोरा, राजिंदर सिंह, अरुण सपरा तथा राजू अरोड़ा समेत पंजाबी समाज के तमाम लोग अपने परिवारों के साथ रंगों की मस्ती में डूबे नजर आए।

कोरोना के बढ़ते केस के बीच यूपी सरकार ने अधिकारियों के लिए जारी किया नया आदेश



मेरठ

 यूपी के मेरठ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम के. बालाजी ने जिले के सभी अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। बहुत जरूरी काम होने पर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा है कि अब अवकाश के दिनों में भी चुनाव से संबंधित कार्यालय खुलेंगे।

मेरठ जिले में अचानक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही पंचायत चुनावों के लिए डीएम और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के स्तर से चुनाव की सूचना जारी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अब सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। पंचायत चुनाव आदि की कार्रवाई होगी। कोरोना और पंचायत चुनाव की तैयारियों को देखते हुए डीएम ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। अब अगले आदेश तक जिले के कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

लखनऊ के केजीएमयू के कोविड हॉस्पिटल में बेड फुल हो गए हैं। दूसरे चरण के तहत अब तक 80 बेड पर भर्ती चालू की गई हैं। सभी बेड भरने से मरीजों को भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।केजीएमयू में 504 बेड हैं। पहले चरण के तहत 50 बेड पर भर्ती चालू की गई है। उसके बाद 30 बेड और खोले गए। इसमें आईसीयू और प्राइवेट वार्ड शामिल हैं। रविवार को सभी 80 बेड भर गए हैं। आधा दर्जन मरीज भर्ती के इंतजार में हैं। कोविड हॉस्पिटल के नोडल ऑफिसर डॉ. जेडी रावत ने बताया कि सभी बेड भरे हैं। धीरे-धीरे वार्ड खोले जा रहे हैं। क्योंकि अभी के सभी वार्ड पूरी क्षमता से संचालित हो रहे थे। ज्यादातर विभागों में बेड भरे हैं। ऐसे में कोविड हॉस्पिटल के सभी बेड पर भर्ती खोलने से डॉक्टर-पैरामेडिकल का संकट खड़ा हो सकता है। जैसे-जैसे मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। वैसे स्टॉफ की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल में लगाई जा रही है। लोहिया संस्थान में 70 से ज्यादा बेड भर चुके हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एरा, लोकबंधु, इंटीग्रल, पीजीआई, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती शुरू करा दी गई है। अभी बेड पर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि कन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। लोग मास्क लगाएं। होली में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...