रविवार, 15 नवंबर 2020

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार

मुजफ्फरनगर l जिलेभर में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया l


 शहर के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में भगवान गोवर्धन की पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया l


 नई मंडी के पटेल नगर स्थित राधा गोविंद प्राचीन मंदिर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सपा नेता गौरव स्वरूप, प्रमुख समाज सेवी एवं हिंदूवादी नेता मनीष चौधरी द्वारा भगवान गोवर्धन की पूजा कर भंडारे का शुभारंभ कराया गया l गांधी नगर पुलिस चौकी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का विशाल आयोजन किया गया l सुभाष नगर स्थित संकट हरने मंदिर एवं शिव मंदिर में भंडारे का विशाल आयोजन किया गया l गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम मंदिर समिति द्वारा भी भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई l


वहीं दूसरी ओर कोरोना काल के चलते विभिन्न मंदिरों में होने वाले गोवर्धन पूजन एवं भंडारे से दूरी बनाई गई l मंदिर समितियों ने कोरोना काल हवाला देते हुए मंदिरों में पूजन एवं भंडारे का आयोजन नहीं किया l


विनोबा भावे का पुण्य तिथि पर किया स्मरण


मुजफ्फरनगर। 25 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने सत्याग्रह आश्रम में विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा चलाए गए गरीबों के लिए चलाये गये भूआंदोलन पर चर्चा की गई। विनोबा भावे जी ने गरीब भूमिहीन मजदूरों के लिए भूदान आंदोलन चलाया था जिसमें उन्होंने लाखों बीघा जमीन गरीबों को वितरित कराई थी वे गरीब किसान मजदूरों के मसीहा थे वे भारत से गरीबी समाप्त करना चाहते थे गांधी जी के बहुत बड़े अनुयाई थे गांधीजी के कुछ शेष कार्य पूरा करने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया , उन्होंने पूरा जीवन गरीब मजदूरों के उत्थान के लिए काम किया। आज उनके पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह आश्रम पर हुई जिसमें विनोबा भावे जी के चित्र पर पुष्पा अर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई मोतीलाल शर्मा ने कहा विनोबा भावे जी गरीबों में बसते थे उनका हर पल गरीबी में बीता था सनी धीमान ने कहा कि हमें गरीबी समाप्त करने के लिए विनोबा भावे जी के भूदान आंदोलन को चलाना चाहिए । इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज धराया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया तथा महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में होती लाल शर्मा सनी धीमान रोहताश सिंह भूषण सिंह टिकू सिंह, डा बृजपाल सिंह, आचार्य सुरेंद्र सिंह, रोहतास, भूषण सिंह, रिंकू सिंह, जहीर अहमद, शहीद , सोमपाल आदि लोगों ने भाग लिया। 


भीम राजभर बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी मऊ के भीम राजभर को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुनकाद अली को उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 


मायावती ने ट्वीट किया कि, यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


गांधी कालोनी और कृष्णा पुरी में दो मकानों में लगी भीषण आग



मुजफ्फरनगर। दिवाली के त्योहार पर शहर भर में जहां खुशियां और पटाखों की गूंज थी, वहीं गांधी कॉलोनी और कृष्णापुरी में दो मकान मकानों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि दिवाली के पटाखों की वजह से आग लगी। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दिवाली के पटाखों की धूमधाम के बीच गांधी कालोनी और कृष्णा पुरी में दो मकामों में पटाखों के कारण आग लग गई। आग बुरी तरह भड़कने के कारण घर के लोगों में जैसे तैसे बाहर निकल कर जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल गाड़ियों ने वहां पहुंच कर आग पर काबू किया।गांधी कॉलोनी की गली नंबर 16 में व्यापारी नेता सरदार गुरबचन सिंह बांगा का आवास है, जहां पर दीपावली की रात पूरा परिवार घर के एक कमरे में पूजा कर रहा था, तभी तीसरी मंजिल पर बने कमरे के पर्दों में कहीं से आए पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया, तो मोहल्ले वाले भी उधर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी की बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार के नेतृत्व में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ₹। 300000 रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। सरदार गुरबचन सिंह बांगा की गोल मार्केट में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है और उन्होंने दीपावली पर काफी सामान अपने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे पर भी रखा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जल गया, जबकि पंखे, खिड़की, दरवाजे भी जल गए।


गंगोत्री धाम के कपाट बंद


देहरादून। गंगोत्री धाम के कपाट रविवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 12:15 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली सोमवार को मुखबा पहुंचेगी।


जिसके बाद श्रद्धालु अब आगामी छह माह तक मुखीमठ (मुखबा) में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 8:30 पर शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया।


इस बीच श्रद्धालुओं ने मां के भोग मूर्ति के दर्शन किए। इसके बाद अमृत बेला, स्वाती नक्षत्र प्रीतियोग शुभ लग्न पर ठीक 12:15 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए गए।


इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया। डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्ति रस में डूब गया।


भाजपा के पूर्व विधायक ने अंधाधुंध फायरिंग कर मनाई दिवाली


मेरठ। भाजपा के पूर्व विधायक ने सरकार और प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रखकर अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की। इस भाजपा नेता का नाम है गोपाल काली और ये हस्तिनापुर सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। दीपावली के मौके पर पूर्व विधायक ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। पूर्व विधायक की इस हरकत से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पूर्व विधायक ने फायरिंग करते हुए का वीडियो भी अपने बेटे से बनवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेता द्वारा हर्ष फायरिंग की जानकारी थाना हस्तिनापुर पुलिस को लगी तो पुलिस दल मौके पर पहुंचा। लेकिन पुलिसकर्मी आसपास पूछताछ कर वापस लौट आए। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


बता दें ​कि मेरठ में दीपावली के मौेके पर पटाखों पर बैन लगा होने का बहाना बनाकर हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने अपनी लाइसेंसी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने आवास के बाहर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की बात स्वीकार की है। इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले ही जांच शुरू कर दी है।


खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी


मुज़फ्फरनगर। खतौली कोतवाली इलाके के पमनावली चौकी के निकट ईख के खेत मे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 


सीओ आशीष प्रताप सिंह व थाना प्रभारी एच एन सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल पर जानकारी की। मृतक की शिनाख्त के प्रयास के साथ पुलिस जांच में जुटी हुई है।


गोवर्धन पूजा : जानिए शुभ पूजा मुहूर्त और कथा


 


दिवाली की पंच पर्व श्रंखला में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बड़ी दिवाली के बाद चौथा त्यौहार 'गोवर्धन पूजा' है। लोग इसे 'अन्नकूट' के नाम से भी जानते हैं, इस बार गोवर्धन पूजा आज है।


 


गोवर्धन पूजा 2020


गोवर्धन पूजा पर्व तिथि - रविवार, 15 नवंबर 2020


गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त - दोपहर बाद 15:17 बजे से सायं 17:24 बजे तक


प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 10:36 (15 नवंबर 2020) से


प्रतिपदा तिथि समाप्त - 07:05 बजे (16 नवंबर 2020) तक


पूजा विधि


 


इस पूजा को करने के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत मनाया जाता है, फिर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को 'अन्नकूट' का भोग लगाते हैं, इस दिन गाय-बैल को स्नान कराकर उन्हें रंग लगाया जाता है और उनके गले में नई रस्सी डाली जाती है। गाय-बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है और उनकी आरती उतारी जाती है।


 


गोवर्धन पूजा की कथा


 


देवराज इंद्र को अभिमान हो गया था, इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए लिए भगवान श्री कृष्ण एक लीला रची। प्रभु की इस लीला में यूं हुआ कि एक दिन उन्होंने देखा के सभी बृजवासी उत्तम पकवान बना रहे हैं और किसी पूजा की तैयारी में जुटे। श्री कृष्ण ने मां यशोदा से प्रश्न किया " मईया ये आप लोग किनकी पूजा की तैयारी कर रहे हैं" कृष्ण की बातें सुनकर मैया बोली लल्ला हम देवराज इंद्र की पूजा के लिए 'अन्नकूट' की तैयारी कर रहे हैं। लीलाधारी की लीला और माया से सभी ने इन्द्र के बदले गोवर्धन पर्वत की पूजा की। देवराज इंद्र ने इसे अपना अपमान समझा और मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। प्रलय के समान वर्षा देखकर सभी बृजवासी भगवान कृष्ण को कोसने लगे कि, सब इनका कहा मानने से हुआ है। तब मुरलीधर ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा 'गोवर्धन पर्वत' उठा लिया और सभी बृजवासियों को उसमें अपने गाय और बछडे़ समेत शरण लेने के लिए बुलाया।


 


इंद्र को इस बात पर और गुस्सा आ गया


 


इंद्र को इस बात पर और गुस्सा आ गया और उन्होंने वर्षा और तेज हो गयी। इंद्र का मान मर्दन के लिए तब कान्हा जी ने सुदर्शन चक्र से कहा कि आप पर्वत के ऊपर रहकर वर्षा की गति को नियत्रित करें और शेषनाग से कहा आप मेड़ बनाकर पानी को पर्वत की ओर आने से रोकें। इंद्र लगातार सात दिन तक मूसलाधार वर्षा करते रहे तब उन्हे एहसास हुआ कि उनका मुकाबला करने वाला कोई आम मनुष्य नहीं हो सकता अत: वे ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और सब वृतान्त कह सुनाया। तब ब्रह्मा जी ने बताया कि वो विष्णु के अवतार हैं, यह सुनकर इन्द्र अत्यंत लज्जित हुए औरकृष्ण से कहा कि प्रभु मैं आपको पहचान न सका इसलिए अहंकारवश भूल कर बैठा, मुझे क्षमा कीजिए। लेकिव इस पौराणिक घटना के बाद से ही 'गोवर्धन पूजा' की जाने लगी।


आज का पंचांग और राशिफल 15 नवंबर 2020


 


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 15 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अमावस्या सुबह 10:36 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - विशाखा शाम 05:16 तक तत्पश्चात अनुराधा*


⛅ *योग - शोभन रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:57 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:50* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गौक्रीड़ा, गोवर्धन पूजा, अन्नकूत, बलि-पूजा*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा* 🌷


गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त


15:25:42 से 17:39:38 तक


- आर्थिक सम्पन्नता और समृद्धि के लिए उपाय - इसके लिए आज गाय को स्नान करवा दें और फिर उसका तिलक करें. उसके बाद उसे फल और चारा खिलाएं और फिर गाय की सात बार परिक्रमा करें. परिक्रमा के बाद गाय के खुर के पास की मिट्टी ले लें और उसे कांच की शीशी में अपने पास सुरक्षित रख लें. ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि मिलेगी.


🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट दिवस कह्ते हैं । धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –*


🌷 *लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।*


*घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥*


🐄 *(धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करे । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा* 


➡ *बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)*


🌿 *पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।*


🌷 *नूतन वर्ष पर पुण्यमय दर्शन*


🎇 *दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।*


🙏🏻 *'महाभारत' भगवान व्यास जी कहते हैं-*


*यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।*


*हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।*


🙏🏻 *'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'*


🎇 *दीपावली के दिन, नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः*


➡ *उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रावली नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)*


🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत* 


🙏🏻 *नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...*


🙏🏻 *फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -*


🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।*


*करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।*


🙏🏻 *अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।*


🙏🏻 *इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...।"*


🙏


राशिफल 15 नवंबर 2020 


मेष- आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा. अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे. मेहनत से सफलता मिलने का योग है. कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है. मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे. बिजनेस के लिहाज से आज का दिन अच्छा है.


 


वृष- अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं. अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है. उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं. आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है. दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है. घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा. 


 


मिथुन- रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें. अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें. अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें. आज इसकी जरूरत होगी. अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है. पॉजिटिव रहने की कोशिश करें.


 


कर्क- लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं. किसी मामले में लापरवाही न करें. जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें. सोचा हुआ काम पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है. कर्क राशि वाले लोग आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें.


 


सिंह- पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है. एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है. पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है. दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें. आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा.


 


कन्या- आज का दिन अच्छा है. अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा. किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है. ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं. प्रेम जताने के लिए आज का दिन ठीक है. समय पर काम पूरे हो सकते हैं. किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा.


 


तुला- अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं. हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं. अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं. काम में भी मन लगेगा. आपको संयम में रहना होगा.


 


वृश्चिक- बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा. जो काम और बातें अटक रही हैं उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है. कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं. आप बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं. जीवनसाथी से मदद मिल सकती है. आप घर के मामले सुलझा लेंगे. सबसे विनम्र होकर बात करें. आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है.


 


धनु- आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं. लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे. कुछ नया सीखने को मिलेगा. नए स्थान पर भी जा सकते हैं. आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं. आज आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है. दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे. अपने आप पर भरोसा रखें.


 


मकर- बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. उन मामलों को टाल दें जिन्हें निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं. जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है. कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें. किसी अनुभवी से भी सलाह लें. शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं. बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है. कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है.


 


कुंभ- आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. परेशानी में खुद को संभाल लें. विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं. पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी. पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है. आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.


 


मीन- रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं. दोस्तों की मदद मिलने के योग बन रहे हैं. किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है. आज पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है. आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे. आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं. मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे.


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मीन राशि में मार्गी हुए मंगल, इन्हें देंगे इच्छित फल

14 नवंबर से मंगल मीन राशि में मार्गी हो चुके हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन को कई मायने में सकारात्मक बदलाव के रूप में सहायक माना जा रहा है। मीन जल तत्व की राशि है और यह बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित है, जबकि बृहस्पति और मंगल एक दूसरे के मित्र माने जाते हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर, आर्थिक, पेशेवर दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह परिवर्तन कई राशियों के भाग्य को उलट सकता है। 14 नवंबर से 24 दिसंबर तक, मंगल मीन राशि में रहेगा, जो हमें जरूरी चीजों को करने और गैरजरूरी कामों छोड़ने की प्रेरणा दे रहा है।


मंगल दो राशियों मेष और वृश्चिक का शासन करता है। जब भी मंगल किसी राशि में गोचर करता है तो उस राशि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। इसका प्रभाव तब और अधिक बढ़ जाता है जब यह अपनी ही राशि में संक्रमण कर रहा हो। नवंबर में मंगल मार्गी होगा और यह राहत की बात है। मीन राशि में, मंगल अपनी वक्री गति से बाहर आ रहा है और एक बार फिर से यह अपने अनुकूल गुण दिखाएगा। मीन राशि में मंगल एक अच्छा पारगमन है क्योंकि मीन जल तत्व की राशि है और जल उस गर्मी को शांत करने का काम करता है जो कि मंगल का गुण। मंगल 14 नवंबर को मीन राशि में मार्गी जाएगा। यह वह बिंदु है जब इसकी ऊर्जाएं तीव्र और चरम पर होती हैं। मंगल जो कि अभी तक वक्री गति में था उसने क्रोध और शत्रुता को उजागर किया, अब मार्गी होने पर हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि स्थितियों को कैसे सुधारा जाए। यह ऐसा समय है जब हमें अपने क्रोध की वजहों को जानने की कोशिश करनी होगी।


आइए देखें सभी राशियों के जातकों के लिए मीन राशि में मंगल के मार्गी होने से क्या प्रभाव का पड़ेगा:


 


मेष:


 


मेष राशि में मंगल के स्थित होने से वित्तीय क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी, नई नौकरी या या कारोबारियों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। महीनों की थकावट के बाद आप अंततः उर्जावान महसूस करेंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी विशेष व्यक्ति के साथ आप नजदीकी बढ़ाएं। इस दौरान आप टीम के साथ मिलकर अच्छा काम करेंगे और आपको साथियों का सहयोग भी मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल है, बस आप अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। त्योहारों के इस सीजन के दौरान आपको असंतुलित आहार से दूर रहना चाहिए और खुद को शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रखना चाहिए।


 


वृषभ:


 


वृषभ राशि के जातक मंगल के मार्गी होने से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से पुरस्कार या सम्मान पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी ख्वाहिशें इस दौरान पूरी हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और आपकी करियर को नई गति मिल सकती है। नाते-रिश्तों पर नजर डाली जाए तो, आपको जीवनसाथी से लाभ मिलता रहेगा। आप अपने जीवन में केवल अच्छाई चाहते हैं और किसी भी ऐसी चीज़ के पास नहीं जाते हैं जो नकारात्मक है या जिसमें बुरी ऊर्जा है। आपका यह नजरिया आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखेगा।


 


मिथुन राशि:


 


मिथुन राशि के लोगों को संसाधनों का उपयोग करते समय ध्यान रखना होगा। आपकी जरूरतें क्या हैं और उनपर किस तरह से आपको खर्च करना है इसका ख्याल रखें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नए दृष्टिकोण के बारे में सोचेंगे या आप इस मार्गी गोचर के दौरान अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। मंगल के इस मार्गी के दौरान जब आप दुःख और परिवर्तन की असहज प्रक्रिया से गुजर रहे हों तो, सावधान रहें और अपने क्रोध को अपने दोस्तों या परिवार पर न निकालें ।


 


कर्क:


 


कर्क राशि के जातकों के लिए यह संक्रमण चौंकाने वाला, रोमांचक या सहज विकास लाने वाला हो सकता है। आपका करियर इस महीने में और प्रगति करेगा, क्योंकि मंगल महीने के मध्य में मार्गी होगा इसलिए इस दौरान आपकी उत्पादकता में वृद्धि होगी। हालांकि, इससे पहले कि एक काम को खत्म करके किसी नई परियोजना को करने के लिए तैयार हों, उससे पहले उचित आराम करें और अपने आप को सक्रिय करें। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए मंगल का यह परिवर्तन थोड़ा परेशान करने वाला साबित होगा। कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में जाना बहुत शुभ हो सकता है। मंगल का गोचर आपको बिना किसी परेशानी के संतान सुख प्रदान कर सकता है। आपको इस दौरान नई ऊर्जा मिलेगी।


 


सिंह:


 


मीन राशि में मंगल के मार्गी होने के दौरान, आपको अपने आसपास की परिस्थितियों के बारे में जागरूक और सचेत होना चाहिए। भावनात्मक और आर्थिक नुकसान होने की इस दौरान संभावना है। सतर्क रहें और इस दौरान ऐसा कोई भी काम करने से बचें जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़े। मंगल के इस मार्गी गोचर के दौरान यह देखा जाएगा कि आप परिवार पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस बात की संभावना है कि आप घर को पुनर्निर्मित या ठीक करने में समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आपकी जागरुकता आपको आर्थिक और भवनात्मक हानि से बचा सकती है। यदि परिवार में किसी तरह की परेशानी है तो उसे सुलझाने के लिए आगे बढ़ें और अपना समर्थन घर के लोगों को दें।


 


कन्या:


 


कन्या राशि के जातकों के लिए, यह अवधि खुद का विश्लेषण और खुद को व्यक्त करने के नए तरीकों को खोजने का नया चरण होगा क्योंकि ऐसा करना इस दौरान आपके लिए बहुत आसान होगा। यदि कोई विश्लेषणात्मक या तकनीकी कौशल है जिसे आप सीखना चाहते हैं या सुधारना चाहते हैं, तो किसी वर्कशॉप या सेमिनार में हिस्सा ले सकते हैं। रिश्तों में आप स्थिरता महसूस करेंगे। इस दौरान अपने कामुक पक्ष पर थोड़ा विराम लगाएं और अपने जीवनसाथी के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए उन्हें समझने की कोशिश करें। यह गोचर आपसे बहुत अधिक बलिदान की मांग करेगा। भावनात्मक रूप से हो या आर्थिक रूप से, आपको बहुत कुछ छोड़ना होगा, चाहे आप इसे पसंद करें या न करें। चूंकि यह अवधि आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए आपको ऐसे निर्णय लेने से भी बचना चाहिए जो आने वाले समय में आपको प्रभावित कर सकते हैं।


 


तुला:


 


तुला राशि के जातकों के लिए, यह ऐसा समय है जब आपको लाभ प्राप्त होंगे। आप अपनी सभी चुनौतियों से पार पाने में सक्षम होंगे और अपने डर का सामना करना सीखेंगे। यदि आप निवेश करने में हिचकिचाते हैं, तो आप इस दौरान कर सकते हैं क्योंकि समय आपके अनुकूल है। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्कता दिखाने की जरूरत है। मंगल की स्थिति से बीते महीनों में आपको साझेदारी में तनाव और संघर्ष का सामना करना पड़ा होगा लेकिन, अब मंगल मार्गी है तो आपको टीम के साथ काम करने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी और साल के अंत में आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं।  


 


वृश्चिक:


 


वृश्चिक राशि के जातकों की बात की जाए तो मंगल मार्गी के दौरान आपके जीवन की गाड़ी वापस ट्रैक पर आती दिखेगी। इस दौरान इस राशि के सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे से हो सकती है जिनमें लंबे समय तक आपका साथ निभाने की क्षमता होगी। आप अब मजबूत और अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से भी यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी और साल के अंत तक आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों द्वारा आपको पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। आपको अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है ताकि आपका दिमाग स्पष्टता के साथ सोचे और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहे। 


 


धनु:


 


धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। अगर आप बहुत लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस समय आपको सफलता मिलेगी। यदि आप मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप इस दौरान अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस समय किसी बड़े सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। साझेदारी में व्यापार करते समय, साझेदारों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यह निवेश करने और लाभ प्राप्त करने का एक अच्छा समय है, आपके लिए लाभ कमाने के अच्छे अवसर होंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो धनु राशि के जातक इस समय सफलता की ऊंचाइयों पर होंगे।


 


मकर:


 


मकर राशि के जातकों के लिए, मीन राशि में मंगल का मार्गी होना लाभदायक होगा क्योंकि आपके पास जबरदस्त तार्किक शक्ति और बुद्धि होगी, यह समय आपको अलग-अलग स्थितियों को संभालने की सही समझ देगा। व्यावसायिक रूप से, आप सफलता पाने के रास्ते पर हैं, जबकि भावनात्मक रूप से आप अधिक मजबूत होना भी सीखेंगे। स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो त्योहारों के इस सीजन के दौरान आप स्वस्थ रहना पसंद करेंगे और इसके लिए प्रयास भी करेंगे। मंगल आपको साहस और वीरता प्रदान करेगा। आपकी शक्ति बढ़ेगी। मंगल की वर्तमान स्थिति आपको महत्वाकांक्षी बनाएगी और आपको ध्यान केंद्रित करने और अपना शत प्रतिशत देने की क्षमता प्रदान करेगा, जिससे आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।


 


कुंभ राशि:


 


कुंभ राशि के जातको की आवाज इस दौरान बुलंद होगी, आप अपने करियर को जिस भी दिशा में लेजाना चाहते थे इस दौरान उस दिशा में ले जा सकते हैं। इस अवधि के दौरान पेशेवर जीवन मजबूत होगा और आप अंततः कई मामलों को तेजी से सुलझा पाएंगे। यह चरण आपके घरेलू और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने का है और परिवार के संबंध में स्थितियों को संभालने का है।


 


मीन राशि:


 


मीन राशि के जातकों की बात की जाए तो, आप अपने आप को एक नई दिशा में ले जाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और आप अपने लेखन, बोलने और संचार कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस दौरान आप अच्छी तार्किक शक्ति और बुद्धि से लैस होंगे, यह समय आपको कई स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी देगा। आप सफलता पाने के लिए अग्रसर हैं, जबकि भावनात्मक रूप से आप अधिक मजबूत होना सीखेंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि, अपने दिल पर भरोसा करें, किसी भी भय न डरें, और भरोसा करें कि सृष्टि आपको वही देती है जो आपके लिए है।


शनिवार, 14 नवंबर 2020

मुनव्वर राणा को तस्लीमा नसरीन ने बताया आतंकवादी

नई दिल्ली। जानी-मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शायर मुनव्वर राणा को आतंकवादी कहा है।


मुनव्वर राणा के इस बयान पर कि अगर वे फ्रांस के राष्ट्रपति होते, तो उस कार्टूनिस्ट को फांसी की सजा देते जिसने पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाया था लेखक तसलीमा नसरीन ने कहा कि मुनव्वर राणा हत्यारों का समर्थन करते हैं और वह शायर नहीं आतंकवादी हैं।


तसलीमा ने मुनव्वर राणा के बयान से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय मुनव्वर राणा को एक प्रगतिशील मुस्लिम मानते हैं! लेकिन वह एक आतंकवादी है। उसने कहा था कि अगर वह राष्ट्रपति होता तो फ्रांस के उस कार्टूनिस्ट को मार डालता। वह उन मुस्लिम आतंकवादियों का समर्थन करता है जिन्होंने फ्रांस में लोगों को मार है। इस मूर्ख ने कुछ भी जाने बिना मेरे बारे और मेरे संघर्ष के बारे में भी झूठ बोला है।


आग से कार और घर का सामान जलकर स्वाहा


मुजफ्फरनगर । जिले में तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला में सिलेंडर की गैस लिकेज होने से मकान में आग लग गयी। मकान में खडी वैगनार कार भी जलकर राख हो गयी। थाने पर तैनात होमगार्ड ने साहस दिखाते हुए घर में आग लगे दो गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर नजदीक तलाब में फेंक दिया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।


सूत्रों के अनुसार गांव छतैला निवासी शादाब की पत्नी मकान में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लिकेज होने से अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भयंकर रुप धारण कर लिया। रसोई में रखे दूसरे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। दो गैस सिलेंडरों में आग लगने से परिवार के लोग डर के कारण घर से बाहर निकल आए। मकान में खडी वैगनार कार ने आग पकड ली। भयंकर आग ने धीरे धीरे पर पुरे मकान को चपेट में ले लिया। आग से मकान में रखा सारा सामान जलने लगा। सूचना पर तितावी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गैस सिलेंडर फटने के डर से कोई भी मकान में घुसने की हिम्मत नहीं कर पाया। इसी बीच तितावी थाने पर तैनात होमगार्ड आसिफ ने साहस दिखाते हुए घर में रखी रजाई को पानी में भिगोकर गैस सिलेंडरों पर डाला। किसी तरह सरियों की मदद से जल रहे दोनों गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। होमगार्ड ने दोनों गैस सिलेंडर को मकान के बाहर तलाब में फेंक दिया। इसी बीच सूचना दिए जाने के पश्चात भी फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर नहीं पहुंची।


पूरे शहर में दिवाली की धूम धडाम, धुआं हुए पटाखों पर रोक के आदेश

मुजफ्फरनगर। दिवाली के त्यौहार के जोश और धूमधडाम के बीच पटाखों पर प्रतिबंध के एनजीटी और उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम आदेश धुआं धुआं हो गये। शहर में शाम से ही पटाखों का शोर गूंजने लगा और देर रात तक भी चारों ओर पटाखों की गूंज सुनाई दी। लोगों ने दिवाली पूजन किया और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दिवाली का जोश जगमगाते शहर मैं अमावस के अंधकार से लड़ती बिजली की झालरों और दीपमाला के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी हुई। शहर का कोई गली मोहल्ला इलाका ऐसा नहीं था जहां पटाखों की गूंज ना हो। याद रहे कि प्रदूषण के चलते एनजीटी और उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर और एनसीआर समेत तमाम इलाकों में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई थी। इसके चलते हुए जिला प्रशासन ने पटाखों की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी। पटाखा बेचने की व्यवसाई करोड़ों रुपए के पटाखों के स्टाक के बावजूद बिक्री की अनुमति न दिए जाने को लेकर पटाखा विक्रेता सत्ता के तमाम नेताओं के आगे अपनी गुहार लगाते नजर आए। हालांकि प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। अधिकृत पटाखा विक्रेताओं को तो प्रशासन ने रोक दिया लेकिन उन जिलों से बड़े पैमाने पर पटाखे शहर में लाए गए जहां प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे। मुजफ्फरनगर से लगे सहारनपुर और बिजनौर में प्रतिबंध नहीं था।


किशोरी के साथ दुष्कर्म

शामली। किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार कैराना थानाक्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि किशोरी अपने घर में अकेली थी इसी दौरान रिजवान नाम का व्यक्ति उसे किसी काम के बहाने से अपने दोस्त के घर ले गया। जहां रिजवान के दोस्त आफताब ने किशोरी से दुष्कर्म किया, घटना के बारे में किसी को बताने पर देख लेने की धमकी भी दी।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र की ही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।


मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सडक हादसे में युवक की मौत

मुजफ्फरनगर । भोपा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में नवयुवक की मौत हो गई। 


भोपा थाना क्षेत्र के गाँव भेड़ाहेड़ी के पास की घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपा निवासी 16 वर्षीय साहिल पुत्र मुकर्रम किसी कार्य से ककरौली की ओर जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया।


आज जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर ।


Date 14-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 19


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -22


टोटल डिस्चार्ज- 5881


टोटल एक्टिव केस- 337


दिवाली पूजन करने के साथ ये जरूर करें, हो जाएगा चमत्कार


दिवाली के दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि दीपावली के लिए लक्ष्मी पूजन से घर में धन और धान्य की कमी नहीं आती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। कहा जाता है इनमें से एक या ज्यादा उपाय करने से दरिद्रता दूर होती है और घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आपके घर में भी धन नहीं टिकता है तो आप भी जान लीजिए दिवाली की रात किए जाने वाले उपाय


 


1. अगर तमाम कोशिशों के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के बाद या उसी समय थोड़ी चने की दाल लक्ष्मी जी पर छिड़कने के बाद इसे जम करके पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी की संभावना बढ़ जाती है।


2. दिवाली की रात पांच सुपारी (साबुत), काली हल्दी, पांच कौड़ी गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर लक्ष्मी पूजन के समय चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें। दिवाली के दूसरे दिन इसे धन रखने वाली जगह पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


 


3. कहते हैं कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत होती है।


4. कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पूजन के समय लक्ष्मी जी को कमल गट्टे की माला पहनानी चाहिए।


 


5. दिवाली की शाम घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे कि दीपक जलाकर चुपचाप घर लौट आएं, मुड़कर न देखें।


6. धन लाभ के लिए दीवाली की रात सोने से पहले चौराहे पर तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।


 


7. धन-सपंदा में वृद्धि के लिए दिवाली की रात तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाना चाहिए। अब इस पर महालक्ष्मी का ऐसा फोटो रखना चाहिए, जिसमें लक्ष्मी बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं।


8अगर आपकी क‍िस्‍मत साथ न दे रही हो तो द‍िवाली के द‍िन लक्ष्मीजी को चने की कच्ची दाल चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष में चढ़ा दें। मान्‍यता है ऐसा करने से भाग्‍य चमक उठता है। इसके अलावा दीपावली के दिन किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें। यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें। द‍िवाली के द‍िन क‍िसी भी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्रादि भेंट करें। इससे देवी लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और जातक पर उनकी कृपा बनी रहती है।


9द‍िवाली के द‍िन शिव मंदिर में जाएं वहां जाकर शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। ध्यान रखें कि चावल टूटे नहीं होने चाहिए। इसके अलावा दीपावली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां भी रखें। कौड़ियां पूजन में रखने से महालक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती हैं। आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं जल्द ही खत्म हो जाएंगी।


10 द‍िवाली के द‍िन लक्ष्मी पूजन के बाद सभी कमरों में शंख और घंटी जरूर बजाएं। इसके अलावा दीपावली पर दीपक में लौंग डालकर जलाएं। इसके बाद उसी दीपक से हनुमानजी की आरती करें। फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर उस दीपक को रख आएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने जातक और उसके पर‍िवारीजनों पर आने वाले कष्‍ट टल जाते हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से कोरोना काल में बंद सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश जारी किया है। सरकार के आदेश के अनुसार सोमवार (16 नवंबर) से सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे। 


आदेश के अनुसार, मंदिर या धार्मिक स्थलों के बाहर चप्पल, जूते भले ही उतारे जाएंगे लेकिन मास्क हर हाल में पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना नियम का पालन करना होगा क्योंकि अगर एक भी कोरोना मरीज भीड़-भाड़ वाले इलाके में बिना मास्क घूमता है तो वो कम से कम 400 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। कुछ दिनों पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बात के संकेत दिए थे कि दीवाली के बाद राज्य में धार्मिक स्थलों को दोबारा से खोल दिए जाएंगे।


पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या

बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव किला मेवई निवासी होराम सिंह वर्ष 2007 में जेवर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। शनिवार तड़के होराम सिंह के बड़े पुत्र महेश (30) ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार में अफ़रा-तफ़री मच गई। 


वहीं आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ महेश का शव जमीन पर पड़ा था। महेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  लोगों ने पूर्व विधायक के पुत्र की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डा. एमके उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में प्रयोग होने वाले लाइसेंसी दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।


मां लक्ष्मी के हैं आठ रूप


*माँ लक्ष्मी के 8 रूप माने जाते है* या यह कहे की आठ प्रकार की लक्ष्मी होती है | हर रूप विभिन्न कामनाओ को पूर्ण करने वाला है | दिपावली और हर शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के इन सभी रूपों की वंदना करने से असीम सम्पदा और धन की प्राप्ति होती है |



*१) आदि लक्ष्मी या महालक्ष्मी*


माँ लक्ष्मी का सबसे पहला अवतार जो ऋषि भृगु की बेटी के रूप में है।


*२) धन लक्ष्मी*


धन और वैभव से परिपूर्ण करने वाली लक्ष्मी का एक रूप | भगवान विष्णु भी एक बारे देवता कुबेर से धन उधार लिया जो समय पर वो चूका नहीं सके , तब धन लक्ष्मी ने ही विष्णु जी को कर्ज मुक्त करवाया था |


*३) धन्य लक्ष्मी*


धन्य का मतलब है अनाज : मतलब वह अनाज की दात्री है।


*४) गज लक्ष्मी*


उन्हें गज लक्ष्मी भी कहा जाता है, पशु धन की देवी जैसे पशु और हाथियों, वह राजसी की शक्ति देती है ,यह कहा जाता है गज - लक्ष्मी माँ ने भगवान इंद्र को सागर की गहराई से अपने खोए धन को हासिल करने में मदद की थी । देवी लक्ष्मी का यह रूप प्रदान करने के लिए है और धन और समृद्धि की रक्षा करने के लिए है।


*५) सनातना लक्ष्मी*


सनातना लक्ष्मी का यह रूप बच्चो और अपने भक्तो को लम्बी उम्र देने के लिए है। वह संतानों की देवी है। देवी लक्ष्मी को इस रूप में दो घड़े , एक तलवार , और एक ढाल पकड़े , छह हथियारबंद के रूप में दर्शाया गया है ; अन्य दो हाथ अभय मुद्रा में लगे हुए है एक बहुत ज़रूरी बात उनके गोद में एक बच्चा है।


*६) वीरा लक्ष्मी*


जीवन में कठिनाइयों पर काबू पाने के लिए, लड़ाई में वीरता पाने ले लिए शक्ति प्रदान करती है।


*७) विजया लक्ष्मी या जाया लक्ष्मी*


विजया का मतलब है जीत। विजय लक्ष्मी जीत का प्रतीक है और उन्हें जाया लक्ष्मी भी कहा जाता है। वह एक लाल साड़ी पहने एक कमल पर बैठे, आठ हथियार पकडे हुए रूप में दिखाई गयी है ।


*८) विद्या लक्ष्मी*


विद्या का मतलब शिक्षा के साथ साथ ज्ञान भी है ,माँ यह रूप हमें ज्ञान , कला , और विज्ञानं की शिक्षा प्रदान करती है जैंसा माँ सरस्वती देती है। विद्या लक्ष्मी को कमल पे बैठे हुए देखा गया है , उनके चार हाथ है , उन्हें सफेद साडी में और दोनों हाथो में कमल पकड़े हुए देखा गया है , और दूसरे दो हाथ अभया और वरदा मुद्रा में हैं ।🌺🌺


अखिलेश यादव का दिवाली धमाका, चाचा शिवपाल पर नर्म

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा में ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी 2022 में छोटे दलों से गठजोड़ करेगी, लेकिन किसी बड़े दल से कोई तालमेल नहीं करेगी। अखिलेश ने साथ ही ऐलान किया कि चाचा शिवपाल यादव के लिये इटावा की जसवंतनगर की सीट सपा ने छोड़ दी है। यही नहीं सरकार बनने पर उनको कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा। यही नहीं, अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी को एडजस्ट करने के बारे में भी विचार किया जायेगा। 


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस दौरान सभी देश-प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी। सिविल लाइन आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम, बसपा की भाईचारा कमेटी के पूर्व विधानसभा प्रभारी वीरू भदौरिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत सिंह पाल, वामसेफ के पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश गौतम समेत सैकड़ो की तादात में विभिन्न दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


यूपी की सबसे बड़ी रजिस्ट्री '', शुल्क ही मिला 161 करोड़

अमेठी। जिले की मुसाफिरखाना तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे महंगी रजिस्ट्री हुई है। आदित्य बिरला ग्रुप ने इस रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क, दोनों मिलाकर कुल 161 करोड़ रुपये से अधिक ई-पेमेंट के जरिये अदा किए।


आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ग्रुप की आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड से शुक्रवार को 833.04 एकड़ (1,332.86 बीघा) की भूमि का लीज परिवर्तन कराया। लीज परिवर्तन उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) ने किया। इसके लिए ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 1,41,59,52,060 स्टांप शुल्क व  20,22,78,940 रुपये पंजीयन शुल्क अदा किया। 


कंपनी की तरफ से यह रजिस्ट्री शुक्रवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज के ज्वाइंट प्रेसीडेंट सुरेश चंद्र डाड ने कराई। रजिस्ट्री के बाद उप निबंधक भानुप्रताप सिंह ने इसके दस्तावेज सुरेश चंद्र को सौंप दिए। एडीएम वंदिता ने बताया कि शुक्रवार को हुई यह रजिस्ट्री स्टांप शुल्क की दृष्टि से प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री है।


हादसे में परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा। जिले में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसे में थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। कार में कुल 8 लोग सवार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के घर में कोहराम मच गया। 


जानकारी के मुताबिक ईको गाड़ी हरियाणा के गांव हसनपुर जा रही थी गाड़ी में आठ लोग सवार थे। ये लोग बदायूं जनपद के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास इनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कुंवर पाल, ऋषि , मोहन श्याम निवासी गांव हसनपुर (हरियाणा), लक्ष्मी नारायण निवासी उझानी (बदायूं) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंशु, पलक सोनू, भीम और हेमंत घायल हुए हैं।


सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी अपनी दिवाली देश के वीर जवानों के साथ जैसलमेर के लोंगेवाला बॉर्डर पर पहुंचे । पाकिस्तान से सटे इस भारतीय सेना के पोस्ट पर पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया और कहा कि आज सेना के वीर जवानों की बदौलत ही भारत आतंकियों और उनके आकाओं को घर में घुसकरर मारता है। बता दें कि पीएम मोदी 2014 के बाद से हर साल अपनी दिवाली देश के जवानों के बीच जाकर ही मनाते हैं। लोंगेवाला पोस्ट पर दिवाली मना रहे PM मोदी का इशारों में हमला- भारत की नीति समझाने की, हमें आजमाया तो मिलेगा प्रचंड जवाब


लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत आतंकियों को, आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है। आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है। भारत का ये रुतबा, ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है। आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है।


पत्नी को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मारने के बाद अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की वजह घरेलू क्लेश मान रही है। उनका दस साल का बच्चा भी फ्लैट पर मौजूद था।


बताया गया है कि मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले रिंकू (40) शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित रोज पार्क सोसाइटी में रहते थे। वह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। रिंकू की पत्नी काजल (36) से अनबन चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की शादी को 14 साल हो गए थे। अनबन के चलते दोनों करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे। दोनों का एक दस साल का बेटा है जो काजल के पास रहता है।


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:30 बजे रिंकू ने काजल के फ्लैट में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद रिंकू ने खुद अपने सिर में भी गोली मार ली।


नई मंडी में बाला जी के भंडारे का आयोजन


 मुजफ्फरनगर l नई मंडी स्थित भोपा पुल के पास समाजसेवी मनीष चौधरी ने आज बालाजी महाराज के भंडारे का दीपावली के दिन आयोजन किया जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति व समाजसेवी भीमसेन कंसल ने पूजा अर्चना करके किया इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया समाजसेवी मनीष चौधरी ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व उधोगपति भीमसेन कंसल को पटका पहनाकर सम्मानित किया राज्य मंत्री ने कहा कि जब तक मुजफ्फरनगर के अंदर समाजसेवी है तब तक कोई भी गरीब बेसहारा भूखा नहीं रह सकता ना ही भूखा सो सकता यह हमारे मुजफ्फरनगर की परंपरा रीति रिवाज है कि जब भी कोई त्यौहार होता है तो सबसे पहले हम भूखे और बेसहारा को खिलाते हैं जिनका कोई नहीं होता ऐसे हमारे मुजफ्फरनगर की पहचान बनी हुई है और आज में समाजसेवी मनीष चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि आज उन्होंने दीपावली के दिन बालाजी महाराज के भंडारे का आयोजन कर लोगों का पेट भरा है कार्यक्रम में आज लोकदल के पूर्व मंत्री योगराज सिंह बीजेपी सभासद विपुल भटनागर हिंदू नेता पंकज गुप्ता पवन मित्तल सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे l


जिलाधिकारी को दी दिवाली की शुभकामनाएं


मुजफ्फरनगर l जिला अधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे से आज दीपावली के पावन पर्व के मौके पर उनके आवास पर मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सतर्कता बरतने को लेकर विचार विमर्श किया गया,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महासचिव सरदार बलविंदर सिंह, कटहरा मोचन सर्राफा बाजार के अध्यक्ष पवन वर्मा,रुड़की रोड व्यापार संगठन के पदाधिकारी उदित किंगर उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

दिवाली पर ये उपाय करेंगे मालामाल, करेंगे हर समस्या का हल

 


दीपावली का दिन पूजा अर्चना के साथ अपनी इच्छाओं को पूरा करने की प्रार्थना का भी दिन है। इस दिन कुछ ऎसे उपाय हैं जिनका प्रयोग कर अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं।



व्यापार में मिलेगी तरक्की


आपके कार्यालय में या व्यापार में किसी कारण से तरक्की नहीं हो रही है या साथ वालों के कारण आपका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है तो दीपावली की रात कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंग लें। इसके बाद भाई दूज पर मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए इस सूत को अपने व्यापारिक स्थल में बांध दें। नौकरीपेशा लोग इसे अपनी टेबल, अलमारी या कम्प्यूटर में बांध दें। ऐसा करने से आपका भाग्य चमक उठेगा।



दिवाली के पांच दिनों में श्रीयंत्र खरीदने और उसकी पूजा से अचूक धन-संपत्ति प्राप्त होती है। सही और प्रमाणित तथा विशेष ज्योतिषियों की ओर से अभिमंत्रित गोल्डन प्लेटेड श्रीयंत्र खरीदने के लिए यहां क्लिक करें और सालभर पाएं अभूतपूर्व लाभ।


 


सरसों के तेल से दरिद्रता भागेगी दूर


वैसे तो अन्य दिनों में घर के पूजा स्थल पर सरसों के तेल का दीया नहीं जलाना चाहिए, लेकिन दीपावली की रात सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। सरसों के तेल से दरिद्रता भागती है तथा भूत-प्रेत आदि बाधाएं शांत होती हैं।


 


खुद के घर के लिए


अपना घर हो, यह इच्छा किसकी नहीं होती, लेकिन सभी लोगों की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में यदि आपका खुद का घर खरीदने का सपना पूरा नहीं हो रहा है तो दीपावली के दिन आप कुछ टोटके आजमा सकते हैं। इसके लिए किसी भूखे को भोजन कराने के साथ ही थोड़ा सा गुड़ खरीद कर गाय को खिलाएं। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार किसी भूखे व्यक्ति को भोजन साथ ही रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं। ऐसा करने से एक ही वर्ष में ही आपके अपने मकान का सपना पूरा होने के रास्ते खुलने लगेंगे।  


 


दिवाली के पांच दिनों में श्रीयंत्र खरीदने और उसकी पूजा से अचूक धन-संपत्ति प्राप्त होती। सही और प्रमाणित तथा विशेष ज्योतिषियों की ओर से अभिमंत्रित गोल्डन प्लेटेड श्रीयंत्र खरीदने के लिए यहां क्लिक करें और सालभर पाएं अभूतपूर्व लाभ।


लक्ष्मी का हो जायेगा वास


दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद 11 से एक बजे के बीच मां लक्ष्मी के महामंत्र “ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:” का जाप कमलगट्टे या स्फटिक की माला से करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाएगा। 


 


इच्छापूर्ति के लिए


दीपावली के दिन में पांच पीपल के पत्तों को तोड़कर घर ले आएं और रात में महालक्ष्मी का पूजन करने के बाद उन पत्तों पर पनीर या दूध से बना कोई भी मिष्ठान रख कर उसे पीपल पेड़ को अर्पित कर दें। इस दौरान आप अपनी इच्छा भी कहें, आपका कार्य जल्द पूरा होगा।


 


भूखे को कराएं भोजन


दीपावली के दिन अपने पूर्वजों को याद करते हुए दिन में उनका तर्पण कर किसी भूखे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से सभी अटके कार्य उसी दिन से पूरे होने शुरू हो जाते हैं।


 


आर्थिक समृद्धि के लिए


दीपावली के दिन महलक्ष्मी की पूजा के वक्त इत्र और केसर अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन से प्रतिदिन उसी केसर का तिलक लगाकर तथा कपड़ों पर इत्र का प्रयोग कर घर से निकलें। 


 


गृहक्लेश शांति के लिए


यदि आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश रहता हो तो दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन के बाद 2 गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में सिंदूर बिछा कर उस पर रखने के बाद डिब्बी को बंद कर उसे घर के किसी एकांत स्थान पर रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े। यह कार्य बिना किसी को बताएं करें। इससे घर में शांति आएगी और गृहक्लेश खत्म हो जायेगा। 


 


व्यापार में बढ़ोतरी


दीपावली की रात शुद्ध केसर मिला मीठा दही खाकर घर से निकलने के बाद दुकान या प्रतिष्ठान में मां लक्ष्मी का पूजन करने से व्यापार में बरकत होती हैं।


मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, बस छोटा सा करना है काम

 


महा लक्ष्मी का आशीर्वाद कौन नहीं चाहता। दिवाली के दिन कुछ उपाय करने से ना सिर्फ आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेंगी बल्कि आपके धन में लगातार वृद्धि होती रहेगी।



पहला टोटका-


हर बार की तरह धन की देवी माँ लक्ष्मी का दीपावली पर पूजन करने के बाद भी अगर वे प्रसन्न नहीं हो रही हैं तो आप यह उपाय करना बिल्कुल न भूलें। इस दीपावली के दिन आप एक नई झाडू खरीदे। इस नई झाडू की पूजा कर आप पूरे घर की सफाई नई झाडू से करें। जिसके बाद झाडू को छुपाकर रख दें। साथ ही दीपावली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजन में एक या फिर दो हल्दी की गांठ रखें। लक्ष्मी पूजन होने के बाद इन हल्दी की गांठ को घर में वहां रखें जहां पर आप अपने रूपये-पैसे रखते हो। ऐसा करने से धन में बरकत बढ़ने लगेगी। 



दूसरा टोटका-


इस दीपावली पर भी आप अपने घर में कुल देवता और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा कुलरीत के अनुसार करें। इसी के साथ आप एक उपाय यह करें कि दीपावली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़िया रखें। पीली कौड़ियों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती है। इस उपाय से आपकी सारी धन संबंधी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी एवं अटका हुआ धन आना प्रारंभ हो जाएगा। 


 


तीसरा टोटका-


दीपावली दीपक का पर्व है। दीपक की रौशनी हमें अंधेरों में शास्वत प्रकाश प्रदान करती है। इसलिए इस दीपावली आप घर तेल के दीपक जलाएं। इनमें से एक दीपक जलाकर उसमें लौंग डालकर रामभक्त श्री हनुमानजी की आरती करें। घर के अलावा आप किसी भी हनुमान मंदिर जाकर दीपावली के दिन यह जरूर करें। जिससे धन की देवी लक्ष्मी के साथ ही आपके व्यवसाय में महाबली हनुमानजी के आशीर्वाद से बल मिलेगा। 


 


चौथा टोटका-


भारत में दीपावली का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दीपावली आप विधि पूर्वक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाए। जिससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा के साथ दरिद्रता बाहर चली जाएगी और मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में होता रहेगा। जिससे आपके धन में वृद्धि होगी।


ऐसे करेंगे पूजन तो प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

 


मां लक्ष्मी के साथ-साथ दिवाली में में श्री यंत्र की पूजा का विशेष महत्व है। इस दीपावली में गुरु धनु राशि में रहेगा। यही कारण है कि श्री यंत्र की पूजा कच्चे दूध से करने से सभी राशि के जातकों को लाभ होगा। इधर, शनि अपनी मकर राशि में विराजमान होगी। साथ ही साथ इस दिन अमावस्या का भी योग बन रहा है। ऐसे में इस दौरान भी तंत्र-यंत्र की पूजा करनी चाहिए। दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन का विधिवत पूजन करने से इच्छित परिणाम मिलेंगे। लक्ष्मी पूजन की सामग्री और पूजन विधि जानिए :


सबसे पहले चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां रखें उनका मुख पूर्व या पश्चिम में रहे। 


लक्ष्मीजी, गणेशजी की दाहिनी ओर रहें। 


पूजनकर्ता मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें। 


कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें। 


नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटें कि नारियल का अग्रभाग दिखाई देता रहे व इसे कलश पर रखें। यह कलश वरुण का प्रतीक है।


दो बड़े दीपक रखें। एक घी का, दूसरा तेल का। एक दीपक चौकी के दाईं ओर रखें व दूसरा मूर्तियों के चरणों में। एक दीपक गणेशजी के पास रखें।


मूर्तियों वाली चौकी के सामने छोटी चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। 


कलश की ओर एक मुट्ठी चावल से लाल वस्त्र पर नवग्रह की प्रतीक नौ ढेरियां बनाएं। 


गणेशजी की ओर चावल की सोलह ढेरियां बनाएं। ये सोलह मातृका की प्रतीक हैं। नवग्रह व षोडश मातृका के बीच स्वस्तिक का चिह्न बनाएं।


इसके बीच में सुपारी रखें व चारों कोनों पर चावल की ढेरी। 


सबसे ऊपर बीचोंबीच ॐ लिखें। छोटी चौकी के सामने तीन थाली व जल भरकर कलश रखें। 


थालियों की निम्नानुसार व्यवस्था करें- 1. ग्यारह दीपक, 2. खील, बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चन्दन का लेप, सिन्दूर, कुंकुम, सुपारी, पान, 3. फूल, दुर्वा, चावल, लौंग, इलायची, केसर-कपूर, हल्दी-चूने का लेप, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक के साथ विधि-विधान से पूजन करें।


आज का पंचांग और राशिफल 14 नवंबर 2020

शुभ दीपावली 


🌞 ~ *आज हिन्दू पंचांग* ~ 


⛅ *दिनांक 14 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 02:17 तक तत्पश्चात अमावस्या*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 08:09 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - आयुष्मान् सुबह 07:32 तक तत्पश्चात सौभाग्य*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:36 से सुबह 10:59 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:49* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान), दीपावली, महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन*


 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त -


 


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :17:30:04 से 19:25:54 तकअवधि :1 घंटे 55 मिनट


प्रदोष काल :17:27:41 से 20:06:58 तकवृषभ काल :17:30:04 से 19:25:54 तक


व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम, दुकान, गद्दी की पूजा, कुर्सी की पूजा, गल्ले की पूजा, तुला पूजा, मशीन-कंप्यूटर, कलम-दवात आदि की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त अभिजित- दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से आरम्भ हो जाएगा


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷


🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के बाहर सरसों के तेल का दिया जला देना, इससे गृहलक्ष्मी बढ़ती है ।*


🎇 *दिवाली की रात प्रसन्नतापूर्वक सोना चाहिये ।*


🍚 *थोड़ी खीर कटोरी में डाल के और नारियल लेकर के घूमना और मन में "लक्ष्मी- नारायण" जप करना और खीर ऐसी जगह रखना जहाँ किसी का पैर ना पड़े और गाये, कौए आदि खा जाएँ और नारियल अपने घर के मुख्य द्वार पर फोड़ देना और इसकी प्रसादी बाँटना । इससे घर में आनंद और सुख -शांति रहेगी ।*


🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम व अशोक (आसोपाल ) के पत्तों का तोरण लगा देना , इस पर से पसार होने वाले की रोग प्रतिकारक शक्ति बढेगी ।*


🎇 *दिवाली के दीन अगर घर के लोग गाय के गोबर के जलते हुए कंडे पर ५-५ आहुतियाँ डालते हैं, तो उस घर में सम्पदा व संवादिता की सम्भावना बढ़ जाती है । घी, गुड़, चन्दन चूरा, देशी कपूर, गूगल, चावल, जौ और तिल । ५-५ आहुति इन मंत्र को पढ़कर डालें - स्थान देवताभ्यो नमः, ग्राम देवताभ्यो नमः, कुल देवताभ्यो नमः । फिर २-५ आहुतियाँ लक्ष्मीजी के लिए ये मंत्र बोलकर डालें -श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दिवाली में* 🌷


🎇 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *दिवाली की रात मंत्र सिद्धि* 🌷


🎇 *दिवाली की रात भूलना नहीं जप, ध्यान, सुमिरन सफल होता है, इसलिये स्वास्थ्य का मंत्र जप लेना और संम्पति प्राप्तिवाले संम्पति का लक्ष्मी का मंत्र अथवा श्री हरि वाला मंत्र जप लेना और भगवत प्राप्ति वाले तो संकल्प करना –*


🌷 *ॐकार मंत्र गायत्री छंद परमात्मा ऋषि |*


*अंतर्यामी देवता, अंतर्यामी प्रीति अर्थे जपे विनियोग |*


 *लंबा श्वास लो ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ .........


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग-अलग तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं। ऐसी चीजें जिन्हें आप धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी के भोग में शामिल कर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 


 


फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिघाड़ा,अनार, श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं। सिंघाड़ा भी नदी के किनारे पाया जाता है इसलिए मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी बहुत पंसद है। मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।


 


इसके साथ ही बेसन के लड्डू यानी पीले रंग की मिठाई भी मां लक्ष्मी को अर्पित की जा सकती हैं। वहीं माता लक्ष्मी को चकिशमिश, चारोली, मखाने और काजू जैसे नेवैद्य भी अर्पित करने चाहिए


माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पित करें। 


 गुलाब का इत्र चढ़ाने से रति और कामसुख की प्राप्ति होती है। 


माता महालक्ष्मी को केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 


 माता को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होने लगती है।


🌷दिवाली के समय बताई गयी कुछ बातें -*


कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है, इस दिन भगवान गणेश के साथ महालक्ष्मी की भी पूजा की जाती है और उनका आह्वान भी किया जाता है। दीपावली की रात सभी साधनाओं के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। अमावस्या की इस रात को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं


 


दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के दौरान 9 गोमती चक्र और पीली कोड़ी माता के पास रख दें। फिर उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से वर्षभर घर में सृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की आशीर्वाद से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।


 


अगर आपको लगातार आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है तो दिवाली की पात लक्ष्मी पूजन के साथ 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को हल्दी से तिलक लगाएं और उनकी भी पूजा करें। इसके बाद अगली अमावस्या को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके बाद आपको जरूर फायदा शुरू हो जाएगा।


 


दीपावली की रात 5 साबुत सुपारी, काली हल्‍दी और 5 कौड़ी लेकर गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर दिवाली पूजन के समय चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजन करें। इसके बाद अगले दिन सुबह सारा सामान धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से हमेशा मां लक्ष्‍मी आपके घर विराजी रहेंगी।


 


दुकानदार और कारोबारी दिवाली की रात एक साबुत फिटकरी का टुकड़ा लें। टुकड़े को दुकान के चारों तरफ घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उत्तर दिशा की तरफ फेंक दें। ध्यान रहे कि फिर पीछे मुडकर न दें। ऐसा करने से ग्राहक आपकी दुकान की तरफ आकर्षित होंगे और धन लाभ में वृद्धि होगी।


 


दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन में पांच गोमती चक्र पर केसर और चंदन से ‘श्री ह्रीं श्री’ लिखें और उनको पूजा में उन्हें शामिल करें। इसके बाद उनके समक्ष लक्ष्मी मंत्रों का यथाशक्ति अधिक संख्या में जाप करें। तत्पश्चात उन्हें धन के साथ रखें। वर्ष पर्यंत धन की कमी नहीं होगी,


🎇 *पूजा के स्थान पर मोर-पंख रखने से लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है...*


🎇 *दीपावली की संध्या को तुलसी जी के निकट दिया जलायें, लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है; कार्तिक मास में तुलसीजी के आगे दिया जलाना पुण्य-दाई है, और प्रातः-काल के स्नान की भी बड़ी भारी महिमा है |*


🎇 *दीपावली, जन्म-दिवस, और नूतन वर्ष के दिन, प्रयत्न-पूर्वक सत्संग सुनना चाहिए |*


🎇 *दीपावली की रात का जप हज़ार गुना फलदाई होता है; ४ महा-रात्रियाँ हैं - दिवाली, शिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी - यह सिद्ध रात्रियाँ हैं, इन रात्रियों का अधिक से अधिक जप करके लाभ लेना चाहिए |*


🙏🏻 *दीपावली के अगले दिन , नूतन वर्ष होता है ; उस दिन, सुबह उठ कर थोडी देर चुप बैठ जाएँ; फिर, अपने दोनों हाथों को देख कर यह प्रार्थना करें:*


🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर-मध्ये च सरस्वती,*


*कर-मूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनं ||*


➡ *अर्थात -*


*मेरे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी का वास है, मेरे हाथों के मध्य भाग में सरस्वती जी हैं; मेरे हाथों के मूल में गोविन्द हैं, इस भाव से अपने दोनों हाथों के दर्शन करता हूँ...*


🙏🏻 *फिर, जो नथुना चलता हो, वही पैर धरती पर पहले रखें; दाँया चलता हो, तो ३ कदम आगे बढायें, दांए पैर से ही; बाँया चलता हो, तो ४ कदम आगे बढायें, बाँए पैर से ही;*


🙏🏻 *नूतन वर्ष का दिन जो व्यक्ति हर्ष और आनंद से बिताता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष और आनंद से जाता है |*


🙏


मेष 


आज आपका खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों को आगे बढ़ कर हाथ में लेंगे जिससे सफलता मिलेगी। आपके परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। इससे आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्य पर ही ध्यान देना चाहिए और त्यौहार मनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।


वृष 


आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको  तलाश थी, आज आपको वैसा ही नतीजा मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं, बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी लोग त्योहार का आनंद लेंगे।


मिथुन 


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। परावार के लोग आपको खुशी देने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दिवाली होगी।


कर्क


आपके लिए आज का दिन खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माँ जी आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजन में आंवला जरूर रखें।


सिंह 


सिंह राशि के लोगों के लिए आज बिजनेस में ज्यादा एफर्ट लगाने का दिन है। आपके लाभ की गति भी बढ़ेगी। इनकम में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा और कोई नया आईडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।


कन्या 


आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। इससे अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसकी वजह किसी बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ हो सकता है। आप अपने साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज कहीं यात्रा पर ना जाएं और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।


तुला 


आपके लिए दिन बहुत बढ़िया है लेकिन मेहनत करें और भाग्य के सहारे ना बैठे रहें। आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।


वृश्चिक 


आज का दिन कुछ नया सिखाएगा। खर्चों को किस तरह नियंत्रित किया जाए, इसके लिए एक सही बजट की प्लानिंग करें क्योंकि इन खर्चों से आने वाले समय में आपको दिक्कत हो सकती है। कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जो आपके किसी अपने को कष्ट दे। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। कमजोरी महसूस होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है, जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको फुर्सत नहीं होगी। प्यार करने वाले आज इजहार कर सकते हैं।


धनु 


आपके लिए आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है, जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दे। आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आप की कोई अभिलाषा भी पूरी होगी। सेहत कमजोर रह सकती है इसलिए उस पर ध्यान जरूर दें। अपने परिवार की छोटो से किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी का मूड भाँपकर ही बात करें।


मकर 


मकर राशि के लोगों को अपने बिजनेस में आज तगड़ा मुनाफा होगा और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन लगेगा जैसे चुनौतियां समाप्त होंगी। खर्चे आपके बहुत होंगे, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए आज खुशी भरा समय रहेगा आज परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे।


कुंभ 


आपको आज लगेगा कि भाग्य आपके साथ खड़ा है और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन आज यात्रा ना करें। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिये प्रेम की भावना बढ़ेगी, जिससे परिवार और दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।


 


मीन 


आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। अपने काम को बिल्कुल साइडलाइन ना करें और अगर आपके कामों में रुकावट आ रही है तो उसे इग्नोर करें। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी से संतोष मिलेगा और दोनों पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त


माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिये दिवाली के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि बने रहे और मां लक्ष्मी स्थिर रहें इसके लिये दिनभर मां लक्ष्मी का उपवास रखने के उपरांत सूर्यास्त के पश्चात प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न (वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है) में मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिये। लग्न व मुहूर्त का समय स्थान के अनुसार ही देखना चाहिये।


 


दिवाली पर्व तिथि व मुहूर्त 2020


दिवाली 2020


 


14 नवंबर


 


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 17:28 से 19:23


 


प्रदोष काल- 17:23 से 20:04


 


वृषभ काल- 17:28 से 19:23


 


अमावस्या तिथि आरंभ- 14:17 (14 नवंबर)


जगमग अयोध्या ने बनाया नया रिकॉर्ड


अयोध्या। शुक्रवार को दिवाली पर भगवान राम की नगरी जगमग हो गई। प्रभु राम के राज्याभिषेक और दीपोत्सव का एक अद्भुत दृश्य देखकर लोग दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गये। 


धर्मनगरी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होने के बाद पहली दीपावली में 5.51 लाख दीपों को जलाकर एक विश्व रेकॉर्ड स्थापित किया। खुद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्यतम समारोह के साक्षी बनने अयोध्या में मौजूद रहे।


भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या को शुक्रवार को भव्यतम रूप में सजाया गया। इस दौरान विशेष रंगों की लाइटों से सजावट के साथ-साथ राम की पैड़ी पर विशेष रंगोली से सुंदर सजावट की गई।


पाकिस्तान के 11 सैनिक ढेर कई लांच पैड किए तबाह

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन में 4 सुरक्षाकर्मी सहित 10 लोगों की जान चली गई है। भारत ने पड़ोसी मुल्क को इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 11 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि 16 सैनिक घायल हैं। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बैंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है।


पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उड़ी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


जिले में आज कोरोना ने फिर पकडी रफ्तार मिले, 47 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l Date 13-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 47


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -20


टोटल डिस्चार्ज- 5859


टोटल एक्टिव केस- 340


इमरान सरकार ने नवाज की बेटी के बाथरूम में भी कैमरे लगवाए थे


इस्लामाबाद। एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने उनके जेल में बंद रहते बैरक के बाथरूम तक उनकी निगरानी के लिए कैमरे लगवाए गए थे। 
इमरान सरकार पर आरोप लगाते हुए मरियम ने कहा कि यह एक महिला का अपमान है। बता दें कि कुछ दिन पहले फौज और आईएसआई के अफसर कराची में उनके होटल में जबरदस्ती घुस गए थे और मरियम के पति को गिरफ्तार करके ले गए थे। मरियम ने बताया कि उन्हें इमरान खान सरकार ने दो बार जेल भेजा था। 
मरियम ने कहा कि अगर मैं जेल के हालात के बारे में बात करूं तो अजीब लगता है, वहां महिलाओं के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। अगर मैं सच्चाई बता दूं तो प्रशासन और सरकार चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। मरियम ने कहा कि ये कैसी सरकार है, यहां एक महिला को उसके पिता के सामने गिरफ्तार किया जाता है और उससे बदतमीजी की जाती है।  नवाज शरीफ लंदन में  अपना इलाज करा रहे हैं। 


दीपोत्सव पर झलके कलांगन की प्रदर्शनी में प्रतिभा के रंग


 मुजफ्फरनगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर जनपद के कलाकारों द्वारा कलांगंन परिसर में भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन आर्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जी तथा साध्वी शान्ति शर्मा, अध्यक्ष कलांगन ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कला गुरु  नेमचन्द मित्तल, प्रो. भारत भूषण शरण अग्रवाल एवं डाॅ पीसी बरुआ को दीप प्रज्जवल के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। कृष्ण गोपाल अग ्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर भारतवासी अपने घरों को साफ, स्वच्छ बनाकर उन्हे दीपावली के प्रकाश से जगमग करते है। कलांगन की अध्यक्ष साध्वी शान्ति शर्मा ने कहा कि अबकी दीपावली हवन वाली हा ेनी चाहिये, यदि कोरोना महामारी को मात देनी है तो पटाखों से परहेज करें।
कलांगन के डायरेक्टर डाॅ. महावीर सिंह ने आनलाइन द्वारा सभी विद्यालयों के कलाकारों का आहृन किया कि वे अपने घर की चैखट पर अल्पना बनाकर उसमें एक दिया जय जवान तथा दूसरा जय किसान का अवश्य जलायें। पटाखों एव मोमबत्तियों की खरीद न करके सरसों के तेल से दिये जलायें तथा अपने नगर मुजफ्फरनगर को हर हाल में प्रदूषण मुक्त बनायें। इस अवसर पर कलांगन के सदस्यों मोहनी, इन्दु, अनमोल कल्याण सागर, प्रीति, लवनिका, अंजली, हरीश, साधिका, सविता, प्राची, तमसा सैनी के ग्रीटिंग कार्डस, पेटिंग्स, पोटस, फैब्रिक प्रिन्टस को बहुत दशकों ने बहुत पसन्द किया और जमकर खरीदारी की।
कार्य क्रम के संयोजक डा. राजबल सैनी के अथक प्रयासों से प्रदर्शनी में चार चांद लग गये। आशा है कि नयी शिक्षा नीति में इस प्रकार के आयोजन मील का पत्थर साबित होगें। 


प्रदूषण के दुष्प्रभाव को को कम करने के किये ऑक्सीजन देने वाले विशेष पौधे लगाएंः समर्थ प्रकाश 


मुजफ्फरनगर। समाज को जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ सामाजिक शख्सियत समर्थ प्रकाश (अध्यक्ष , प्रयत्न ) से एक पर्यावरण और दीवाली विषय पर टीआर न्यूज ने बातचीत की। जनपद में बढ़ रहे प्रदूषण के दुष्प्रभाव को को कम करने के किये समर्थ प्रकाश ने नागरिको को घरों में ऑक्सीजन देने वाले विशेष पौधे लगाकर अपने को स्वस्थ रखने को कहा। विस्तृत बातचीत कल आएगी ।


ए.वी.राजमौलि ने मण्डलायुक्त का कार्यभार संभाला


सहारनपुर। 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी ए.वी.राजमौलि ने आज सहारनपुर के मण्डलायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गति से आमजन तक पहुंचाना तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पायेदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है।
ए.वी. राजामौली ने आज मण्डलायुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप में पूरा कराया जायेंगा।


आज का पंचांग एवँ राशिफल 13 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 13 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 05:59 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 11:06 तक तत्पश्चात स्वाती*


⛅ *योग - प्रीति शाम 11:44 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:48* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - धनतेरस, धन्वंतरि जयंती, यम दीपदान, नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि), काली चौदस (गुज), मासिक शिवरात्रि*


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन उपाय करना शुभ होता है। अगर आपके घर में भी नहीं टिकता है धन तो आप भी धनतेरस के दिन कर सकते हैं ये अचूक उपाय-


 


1. कहते हैं कि धनतेरस के दिन गोमती च्रक का उपाय करने वाले व्यक्ति के पास धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। धनतेरस पर पांच गोमती चक्र पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें।


 


 


2. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए पूजन के बाद रात को 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से समृद्धि आती है।


 


3. धनतेरस से भाई दूज तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।


 


 


4. कहते हैं कि अचानक धन प्राप्ति के लिए धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाने चाहिए। साथ ही 13 कौड़ियों को लेकर आधी रात को घर के हर कोने में रख देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।


 


5. कहते हैं कि जिनके घर में पैसों की कमी रहती है उन्हें धनतेरस से दिवाली तक मां लक्ष्मी को एक लौंग का जोड़ा चढ़ाना चाहिए।


 


6. कहते हैं कि धनतेरस के दिन अगर आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करने से धन की कमी नहीं होती है।


 


7. मान्यता है कि धनतेरस के दिन कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति दरवाजे पर आए तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


 


8. धनतेरस की पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।


13 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त-


सुबह 5:59 से 10:06 बजे तक।


सुबह 11:08 से दोपहर 12:51 बजे तक। 


दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5:00 बजे तक।


 


 


धनतेरस पर राशि के अनुसार करें शॉपिंग-


 


मेष राशि- सोना-चांदी की वस्तु, जमीन।


वृषभ राशि- चांदी, हीरा की वस्तु, जमीन, वाहन।


मिथुन राशि- जमीन जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना-चांदी की वस्तु।


कर्क राशि- सोना-चांदी की वस्तु, शेयर मार्केट में निवेश और जमीन।


सिंह राशि- सोना, तांबा, फर्नीचर, शेयर मार्केट में निवेश।


कन्या राशि- सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जमीन।


 


 


तुला राशि- चांदी, शेयर मार्केट में निवेश और वाहन की खरीदारी से बचें।


वृश्चिक राशि- सोना-चांदी, जमीन और किसी भी तरह का निवेश।


धनु राशि- सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जमीन।


मकर राशि- चांदी, जमीन और इलेक्ट्रॉनिक सामान।


कुंभ राशि- सोना-चांदी की वस्तु और फिक्स डिपॉजिट।


मीन राशि- हर प्रकार का निवेश और खरीदारी उत्तम रहेगी।


 


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷


🎆 *दिवाली के दिन घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷


🎆 *दीपावली की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी|*


🙏🏻 *जिनके घर में आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*


🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*


🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*


🌷 *ॐ श्रीं नमः*


🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*


🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*


👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*


🌷 *ॐ सोमाय नमः |*


🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*


🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*


🌷 *ॐ सोमाय नमः |*


🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*


🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*


👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*


🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*


👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*


🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*


🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*


🌷 *ॐ श्रीं नमः*


🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *दिवाली में* 🌷


🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*


🎆 *दिवाली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*


🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷


🎆 *दिवाली की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*


*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*


दिवाली से पहले लोग घरों की सफाई करते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन घर के कुछ खास जगहों की सफाई का विशेष महत्व है। मान्यता है कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए घर के कुछ खास कोनों की सफाई जरूरी करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत के साथ मां लक्ष्मी का हमेशा साथ बना रहता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर रात से लग रही है, ऐसे में धनतेरस की खरीदारी 12 नवंबर की रात को की जा सकेगी।


 


1. वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में इसे देवताओं का स्थान माना गया है। कहते हैं कि आमतौर पर घरों में मंदिर इसी कोण में होता है। घर के ईशान कोण को उत्तर-पूर्व कोण भी कहते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए। कहते हैं कि अगर आप इस घर का कोना कभी इस्तेमाल नहीं करते या गंदा रहता है तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है।


 


 


2. धनतेरस के दिन सवेरे घर के पूर्व के स्थानों की सफाई करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा आती है और साथ ही मां लक्ष्मी का स्थायी वास घर में होता है और तरक्की मिलने का योग बनता है।


 


3. धनतेरस के दिन उत्तर दिशा का साफ भी होना जरूरी होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का साथ हमेशा बना रहता है।


 


 


 


 


4. घर के बीचो-बीच की जगह यानी ब्रह्म स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस जगह पर बिना जरूरत वाला सामान नहीं रखना चाहिए। साथ ही इस जगह को हर दिन साफ करना चाहिए। धनतेरस के दिन इस जगह की सफाई का विशेष महत्व है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


गुरुवार, 12 नवंबर 2020

गांधी नगर में शव मिलने से सनसनी


मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांधी नगर में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
पुलिस के अनुसार लगभग 42 वर्ष आयु के एक व्यक्ति का शव आज गांधीनगर इलाके में पडा मिला। कुछ लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। हालांकि उसके पास कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजने के साथ उसकी पहचान का प्रयास शुरू किया है पुलिस ने कहा है कि  कोई भी यदि से पहचानता है तो मोबाइल नंबर 9897922558 पर संपर्क कर जानकारी दें।


जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र वितरित


मुजफ्फरनगर। नव चयनित जूनियर इंजीनियर्स को कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल  द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफे्रसिंह के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।
आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी भवन में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद के चयनित जूनियर इंजीनियर को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईमानदारी एवं क्रम निष्ठा के साथ कार्य करें । राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि मिशन रोजगार युवाओं के साथ योगी सरकार कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती परीक्षा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 1438 जूनियर इंजीनियर को आज नियुक्ति पत्र वितरण  किये गए हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व  सीडीओ आलोक यादव मौजूद रहे।


महिला से छेडछाड व धमकी देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। भोपा निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अश्लील छेडछाड करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।
थाने पर दी शिकायत में अलताफ की पत्नी मीरजहां ने गांव के ही याकूब पर उसके साथ छेडछाड व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि याकूब जब वह अपनी जेठ की पुत्री के साथ बैठी थी तो याकूब ने उसके साथ छेडछाड की और विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग गया। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।


दीपावली पर्व एवं बाल दिवस के उपलक्ष में एक प्रतियोगिता का आयोजन



मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में आज दीपावली पर्व एवं बाल दिवस के उपलक्ष में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा रंगोली,दीप सज्जा,एवं द्वार सज्जा हेतु बन्दरवार आदि बनाने का कार्य अपनी शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में बहुत ही उत्साह पूर्वक एवं सुंदर तरीके से किया।
इसके साथ ही आज बाल दिवस के उपलक्ष में देश के प्रथम  प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी मनाया गया ।जिसमें छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।सहायक अध्यापिका रिंकी रानी ने ज्योतिपर्व समूह के पांचों पर्वो धनतेरस,छोटी,बड़ी दीपावली,गोवर्धनपूजा और,भाई दूज  के विषय में विस्तृत रूप से छात्राओं को अवगत कराया।
प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर आदेश, शिवानी अरोरा अंजलि आदि का सहयोग रहा।संस्था प्रबन्धक अरविंद गुप्ता व अघ्यक्ष अजय भार्गव जी ने सभी अध्यापिकाओं कर्मचारियों एवं छात्राओं को दीपावली पर्व की  शुभकामनाये दी।


धनतेरस पर बाजारों में जमकर उमडी भीड से जाम


मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर शहर में आज जमकर खरीदारी का दौर चला। भगत सिंह रोड, शामली रोड, रुडकी रोड, झांसी रानी, मेरठ रोड, नावल्टी चैराहा, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड के अलावा गांधी कालोनी और नई मंडी में बर्तनों की दुकानों के अलावा अन्य बाजारों में भारी भीड नजर आई।
आज और कल दो दिन धनतेरस  मनाया जा रहा है। इस विवाद के बीच दो दिन तक यह पर्व मनाया जा रहा है। आज भी इस मौके पर जहां भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना की गई, वहीं  बर्तनों, ज्वेलरी, कपड़े,  इलेक्ट्रानिक, मोबाइल, आटोमोबाइल सहित विभिन्न दुकानों में सामान लेने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्यवसायी कई तरह की उपहार योजना चला रहे हैं। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर जिले में उम्मीद से कम कारोबार रहा, मगर व्यवसायी धनतेरस व दीवाली में अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद जता रहे हैं।   ज्वेलरी दुकानों में सोने के कंगन, हार, चैन, झुमका, अंगूठी सहित विभिन्न वेरायटी के आभूषण लेने लोग पहुंचे। इसी तरह चांदी के सिक्कों के अलावा पायल, बिछिया, गणेश लक्ष्मी प्रतिमा सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी का भी जोर रहा। चांदी के नोट भी खूब खरीदे गए। लक्ष्मी गणेश प्रतिमा, श्रीयंत्र वेरायटी हालमार्क के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा चांदी में लक्ष्मी गणेश प्रतिमा की भी मांग है। दूसरी ओर इलेक्ट्रानिक की दुकानो ंपर  टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी, डीवीडी, मिक्सर ग्राइंडर आदि की काफी मांग रही। वहीं आटोमोबाइल, कम्प्यूटर, मोबाइल आदि की खरीदी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस बार भी पूजन व सज्जा के लिए मिट्टी के दीपकों, बर्तनों व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोग पटरी दुकानदारों के पास जुटे दिखाई दिए।


685 करोड़ के नकली सीजीएसटी चालान रैकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी जेल गया


नई दिल्ली। सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय के अधिकारियों ने गुरूवार को फर्जी / डमी फर्मों के जीएसटीआईएन पर जारी चालान / ई-वे बिल में शामिल फर्मों के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के नकली चालानों के बल पर आईजीएसटी का रिफंड ले रहा था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी को साकेत कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
मामले में मेसर्स बाण गंगा इम्पेक्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसका प्रधान कार्यालय एल -10 ए, गंगा टॉवर, महिपालपुर, नई दिल्ली -110037 (GSTIN 07AAMFB0425A1Z4) में स्थित है। अधिकारियों द्वारा जब्त दस्तावेजों की प्रारंभिक छानबीन से पता चला है कि फर्म ई-वे पोर्टल / जीएसटीएन पोर्टल पर उपलब्ध डेटा / जानकारी से नई दिल्ली स्थित मेसर्स बाण गंगा इम्पेक्स ने गैर-मौजूदा 48 से चालान का लाभ उठाया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक मेसर्स बाण गंगा इम्पेक्स ने नकली संस्थाओं से जुटाए चालान के जरिए लगभग 685 करोड़ रुपए लाभ उठाया है, जिसमें लगभग 50 करोड़ रुपए जीएसटी शामिल था और लगभग 35 करोड़ रुपए का रिफंड पाने में सफल हुआ था। मैसर्स बाण गंगा इम्पेक्स के पार्टनर राकेश शर्मा उक्त सांठगांठ के मुख्य लाभार्थी हैं और फर्म की सभी परिचालन गतिविधियों से निपटने के लिए उसे 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, साकेत कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...