शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 14 नवंबर 2020

शुभ दीपावली 


🌞 ~ *आज हिन्दू पंचांग* ~ 


⛅ *दिनांक 14 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 02:17 तक तत्पश्चात अमावस्या*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 08:09 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - आयुष्मान् सुबह 07:32 तक तत्पश्चात सौभाग्य*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:36 से सुबह 10:59 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:49* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:56* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान), दीपावली, महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन*


 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त -


 


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :17:30:04 से 19:25:54 तकअवधि :1 घंटे 55 मिनट


प्रदोष काल :17:27:41 से 20:06:58 तकवृषभ काल :17:30:04 से 19:25:54 तक


व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम, दुकान, गद्दी की पूजा, कुर्सी की पूजा, गल्ले की पूजा, तुला पूजा, मशीन-कंप्यूटर, कलम-दवात आदि की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त अभिजित- दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से आरम्भ हो जाएगा


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷


🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के बाहर सरसों के तेल का दिया जला देना, इससे गृहलक्ष्मी बढ़ती है ।*


🎇 *दिवाली की रात प्रसन्नतापूर्वक सोना चाहिये ।*


🍚 *थोड़ी खीर कटोरी में डाल के और नारियल लेकर के घूमना और मन में "लक्ष्मी- नारायण" जप करना और खीर ऐसी जगह रखना जहाँ किसी का पैर ना पड़े और गाये, कौए आदि खा जाएँ और नारियल अपने घर के मुख्य द्वार पर फोड़ देना और इसकी प्रसादी बाँटना । इससे घर में आनंद और सुख -शांति रहेगी ।*


🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम व अशोक (आसोपाल ) के पत्तों का तोरण लगा देना , इस पर से पसार होने वाले की रोग प्रतिकारक शक्ति बढेगी ।*


🎇 *दिवाली के दीन अगर घर के लोग गाय के गोबर के जलते हुए कंडे पर ५-५ आहुतियाँ डालते हैं, तो उस घर में सम्पदा व संवादिता की सम्भावना बढ़ जाती है । घी, गुड़, चन्दन चूरा, देशी कपूर, गूगल, चावल, जौ और तिल । ५-५ आहुति इन मंत्र को पढ़कर डालें - स्थान देवताभ्यो नमः, ग्राम देवताभ्यो नमः, कुल देवताभ्यो नमः । फिर २-५ आहुतियाँ लक्ष्मीजी के लिए ये मंत्र बोलकर डालें -श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दिवाली में* 🌷


🎇 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *दिवाली की रात मंत्र सिद्धि* 🌷


🎇 *दिवाली की रात भूलना नहीं जप, ध्यान, सुमिरन सफल होता है, इसलिये स्वास्थ्य का मंत्र जप लेना और संम्पति प्राप्तिवाले संम्पति का लक्ष्मी का मंत्र अथवा श्री हरि वाला मंत्र जप लेना और भगवत प्राप्ति वाले तो संकल्प करना –*


🌷 *ॐकार मंत्र गायत्री छंद परमात्मा ऋषि |*


*अंतर्यामी देवता, अंतर्यामी प्रीति अर्थे जपे विनियोग |*


 *लंबा श्वास लो ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ .........


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग-अलग तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं। ऐसी चीजें जिन्हें आप धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी के भोग में शामिल कर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 


 


फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिघाड़ा,अनार, श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं। सिंघाड़ा भी नदी के किनारे पाया जाता है इसलिए मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी बहुत पंसद है। मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।


 


इसके साथ ही बेसन के लड्डू यानी पीले रंग की मिठाई भी मां लक्ष्मी को अर्पित की जा सकती हैं। वहीं माता लक्ष्मी को चकिशमिश, चारोली, मखाने और काजू जैसे नेवैद्य भी अर्पित करने चाहिए


माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पित करें। 


 गुलाब का इत्र चढ़ाने से रति और कामसुख की प्राप्ति होती है। 


माता महालक्ष्मी को केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 


 माता को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होने लगती है।


🌷दिवाली के समय बताई गयी कुछ बातें -*


कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है, इस दिन भगवान गणेश के साथ महालक्ष्मी की भी पूजा की जाती है और उनका आह्वान भी किया जाता है। दीपावली की रात सभी साधनाओं के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। अमावस्या की इस रात को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं


 


दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के दौरान 9 गोमती चक्र और पीली कोड़ी माता के पास रख दें। फिर उनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से वर्षभर घर में सृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की आशीर्वाद से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।


 


अगर आपको लगातार आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है तो दिवाली की पात लक्ष्मी पूजन के साथ 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को हल्दी से तिलक लगाएं और उनकी भी पूजा करें। इसके बाद अगली अमावस्या को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके बाद आपको जरूर फायदा शुरू हो जाएगा।


 


दीपावली की रात 5 साबुत सुपारी, काली हल्‍दी और 5 कौड़ी लेकर गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर दिवाली पूजन के समय चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजन करें। इसके बाद अगले दिन सुबह सारा सामान धन रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से हमेशा मां लक्ष्‍मी आपके घर विराजी रहेंगी।


 


दुकानदार और कारोबारी दिवाली की रात एक साबुत फिटकरी का टुकड़ा लें। टुकड़े को दुकान के चारों तरफ घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उत्तर दिशा की तरफ फेंक दें। ध्यान रहे कि फिर पीछे मुडकर न दें। ऐसा करने से ग्राहक आपकी दुकान की तरफ आकर्षित होंगे और धन लाभ में वृद्धि होगी।


 


दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन में पांच गोमती चक्र पर केसर और चंदन से ‘श्री ह्रीं श्री’ लिखें और उनको पूजा में उन्हें शामिल करें। इसके बाद उनके समक्ष लक्ष्मी मंत्रों का यथाशक्ति अधिक संख्या में जाप करें। तत्पश्चात उन्हें धन के साथ रखें। वर्ष पर्यंत धन की कमी नहीं होगी,


🎇 *पूजा के स्थान पर मोर-पंख रखने से लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है...*


🎇 *दीपावली की संध्या को तुलसी जी के निकट दिया जलायें, लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है; कार्तिक मास में तुलसीजी के आगे दिया जलाना पुण्य-दाई है, और प्रातः-काल के स्नान की भी बड़ी भारी महिमा है |*


🎇 *दीपावली, जन्म-दिवस, और नूतन वर्ष के दिन, प्रयत्न-पूर्वक सत्संग सुनना चाहिए |*


🎇 *दीपावली की रात का जप हज़ार गुना फलदाई होता है; ४ महा-रात्रियाँ हैं - दिवाली, शिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी - यह सिद्ध रात्रियाँ हैं, इन रात्रियों का अधिक से अधिक जप करके लाभ लेना चाहिए |*


🙏🏻 *दीपावली के अगले दिन , नूतन वर्ष होता है ; उस दिन, सुबह उठ कर थोडी देर चुप बैठ जाएँ; फिर, अपने दोनों हाथों को देख कर यह प्रार्थना करें:*


🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर-मध्ये च सरस्वती,*


*कर-मूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनं ||*


➡ *अर्थात -*


*मेरे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी का वास है, मेरे हाथों के मध्य भाग में सरस्वती जी हैं; मेरे हाथों के मूल में गोविन्द हैं, इस भाव से अपने दोनों हाथों के दर्शन करता हूँ...*


🙏🏻 *फिर, जो नथुना चलता हो, वही पैर धरती पर पहले रखें; दाँया चलता हो, तो ३ कदम आगे बढायें, दांए पैर से ही; बाँया चलता हो, तो ४ कदम आगे बढायें, बाँए पैर से ही;*


🙏🏻 *नूतन वर्ष का दिन जो व्यक्ति हर्ष और आनंद से बिताता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष और आनंद से जाता है |*


🙏


मेष 


आज आपका खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों को आगे बढ़ कर हाथ में लेंगे जिससे सफलता मिलेगी। आपके परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। इससे आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्य पर ही ध्यान देना चाहिए और त्यौहार मनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।


वृष 


आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको  तलाश थी, आज आपको वैसा ही नतीजा मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं, बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी लोग त्योहार का आनंद लेंगे।


मिथुन 


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। परावार के लोग आपको खुशी देने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दिवाली होगी।


कर्क


आपके लिए आज का दिन खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माँ जी आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजन में आंवला जरूर रखें।


सिंह 


सिंह राशि के लोगों के लिए आज बिजनेस में ज्यादा एफर्ट लगाने का दिन है। आपके लाभ की गति भी बढ़ेगी। इनकम में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा और कोई नया आईडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।


कन्या 


आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। इससे अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसकी वजह किसी बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ हो सकता है। आप अपने साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज कहीं यात्रा पर ना जाएं और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।


तुला 


आपके लिए दिन बहुत बढ़िया है लेकिन मेहनत करें और भाग्य के सहारे ना बैठे रहें। आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।


वृश्चिक 


आज का दिन कुछ नया सिखाएगा। खर्चों को किस तरह नियंत्रित किया जाए, इसके लिए एक सही बजट की प्लानिंग करें क्योंकि इन खर्चों से आने वाले समय में आपको दिक्कत हो सकती है। कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जो आपके किसी अपने को कष्ट दे। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। कमजोरी महसूस होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है, जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको फुर्सत नहीं होगी। प्यार करने वाले आज इजहार कर सकते हैं।


धनु 


आपके लिए आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है, जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दे। आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आप की कोई अभिलाषा भी पूरी होगी। सेहत कमजोर रह सकती है इसलिए उस पर ध्यान जरूर दें। अपने परिवार की छोटो से किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी का मूड भाँपकर ही बात करें।


मकर 


मकर राशि के लोगों को अपने बिजनेस में आज तगड़ा मुनाफा होगा और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन लगेगा जैसे चुनौतियां समाप्त होंगी। खर्चे आपके बहुत होंगे, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए आज खुशी भरा समय रहेगा आज परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे।


कुंभ 


आपको आज लगेगा कि भाग्य आपके साथ खड़ा है और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन आज यात्रा ना करें। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिये प्रेम की भावना बढ़ेगी, जिससे परिवार और दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।


 


मीन 


आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। अपने काम को बिल्कुल साइडलाइन ना करें और अगर आपके कामों में रुकावट आ रही है तो उसे इग्नोर करें। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी से संतोष मिलेगा और दोनों पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...