सोमवार, 9 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 नवम्बर 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 09 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 08:43 तक तत्पश्चात मघा*


⛅ *योग - ब्रह्म 10 नवम्बर रात्रि 01:33 तक तत्पश्चात इन्द्र*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:10 से सुबह 09:34 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:47* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:57* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - नवमी वृद्धि तिथि*


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धनतेरस के दिन दीपदान* 🌷


👉🏻 *पहले बताई विधि के अनुसार यमदीपदान करें।*


🔥 *निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे . अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं.*


🔥 *घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।*


🔥 *घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिये, बुझना नहीं चाहिये ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


*दिवाली में करने योग्य* 🌷


➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*


➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*


➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*


➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं.*


➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*


➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है 


 


|*पंचक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


🙏मेष


आमतौर पर सोमवार का दिन आप अध्ययन-मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं। लेक‍ि‍न हो सकता है क‍ि आपके इस प्‍लान में थोड़ा ब्रेक लग जाए। लेक‍िन शाम तक आपको यह अवसर जरूर म‍िलेगा। पर‍िवारीजनों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। हो सकता है क‍िसी पुराने म‍ित्र से अचानक ही मुलाकात हो जाए। कार्यक्षेत्र में प्रयासों को सफलता म‍िलेगी।


 


वृषभ:


 


आमतौर पर आपका सोमवार का द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहता है। लेक‍िन आज आपको काम से थोड़ी राहत म‍िलेगी। इस दौरान आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को भी न‍िपटाने की कोश‍िश करेंगे। व्‍यवसाय में हैं तो आज का द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। साझेदारी में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले एक बार व‍िचार जरूर कर लें। 


 


मिथुन:


सोमवार का दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटाने का हो सकता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि क‍िसी भी कार्य में जल्‍दबाजी अच्‍छी नहीं होती। आप सोच-समझकर अपने कार्यों की एक ल‍िस्‍ट तैयार कर लें। देख लें कौन से काम पहले न‍िपटाने की जरूरत है और क‍िनके ल‍िए आज थोड़ा वक्‍त ले सकते हैं। आज ब‍िजनस संबंधी क‍िसी मीटिंग में भी जाना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी कार्य पेंड‍िंग न छोड़ें। 


 


कर्क:


 


आज आपके पास एक नहीं बल्कि कई सारे काम होंगे। घर पर भी और कार्यक्षेत्र में भी। इसलिए जरूरत है क‍ि आप इन दोनों चीजों को बैलंस करके चलें। इससे आपके कार्यक्षेत्र और पर‍िवार दोनों में ही वाद-व‍िवाद की संभावनाएं न के बराबर हो जाएंगी। व्‍यवसाय में हैं तो आज के द‍िन क‍िसी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सहयोग‍ियों की मदद म‍िलेगी।


 


सिंह:


आज हो सकता है क‍ि आपको अपने वाहन के मेंटिनेंस का जिम्मा उठाना पड़े। तो इस बारे में परेशान होने की बजाए शांत मन से कार्य करें। नौकरी के ल‍िए अगर प्रयासरत हैं तो आज मौके म‍िल सकते हैं। क‍िसी सेवा जॉब सेक्‍टर में हैं तो आज आपको कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। पर‍िवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। 


 


कन्या:


सोमवार आपके ल‍िए काफी ब‍िजी रहता है। लेक‍िन इन सबके बीच अपने पार‍िवार‍िक दायित्‍वों की उपेक्षा करना अच्‍छी बात नहीं। ध्‍यान रखें क‍ि कैसी भी मुश्किल घड़ी हो पर‍िवार साथ हो तो सारी टेंशन पलभर में ही दूर हो जाती है। इसलिए पर‍िवारीजनों का पूरा ख्‍याल रखें। न‍िवेश संबंधी कार्यों की शुरुआत करने से पहले एक बार बड़े-बुजुर्गों या फिर क‍िसी जानकार की राय जरूर ले लें। 


 


तुला:


आज आप नौकरी की द‍िक्‍कतें दूर करने में सक्षम होंगे। लेक‍िन फिर भी द‍िन भर कुछ न कुछ लगा ही रहेगा। बेहतर होगा क‍ि परेशान होने के बजाए आप अपने कार्य पर फोकस करें। अन्‍यथा व‍िरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते ही रहेंगे। आज प्रियजनों को भी आपसे श‍िकायत होगी। कभी वह समय न देने के उलाहने देंगे तो कभी दायित्‍वों को न‍िभाने में देरी करने के ताने। लेक‍िन आप अगर समझदारी से काम लेंगे तो बात बन भी सकती है। 


 


वृश्चिक:


 


आपने हाल-फिलहाल नई नौकरी जॉइन की है। ऐसे में आपकी कार्य संबंधी टेंशन भी बढ़ जाएगी। हो सकता है क‍ि कुछ नए दायित्‍वों को न‍िभाने में आज आपको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़े। खरीदारी का भी बोझ बढ़ेगा लेक‍िन समझदारी से खर्च करें। ताकि आने वाले समय में अगर रुपए-पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार लेने की नौबत न आए। ससुराल पक्ष से क‍िसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। 


 


धनु:


आज के दिन घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। इसलिए ब‍िना क‍िसी स्‍ट्रेस के आप एक लि‍स्‍ट तैयार कर लें। उसके बाद एक-एक करके उन्‍हें पूरा करने का प्रयास करें। सौंदर्य संबंधी खर्चों में भी वृद्धि का योग है। भाई-बहन में एक-दूसरे के प्रत‍ि स्‍नेह बढ़ेगा और दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। संतान संबंधी कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है। 


 


 


मकर:


घर से काम करते हैं तो आज आपका पूरा द‍िन व्‍यस्‍त ही रहेगा। लेक‍िन कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर ऑफिस में भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल सकते हैं। इसल‍िए वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। ताकि क‍िसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें। खाना बनाते समय क‍िचन में सावधानी बरतें। खानपान में भी संयम बरतें। शाम के समय क‍िसी धार्मिक आयोजन का ह‍िस्‍सा बन सकते हैं। 


 


कुंभ:


आज कार्यालय संबंधी कार्यों को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी स्‍नेहीजन का समाचार मिलेगा। व्‍यापार में हैं तो आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किये गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होने का योग है। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। किसी यात्रा का योग है। महिला वर्ग की तरफ से उपहार का योग बन रहा है। 


 


मीन:


सोमवार का द‍िन आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी पदोन्‍नति का भी योग बन रहा है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


 


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


रविवार, 8 नवंबर 2020

हाईवे पर पलटी कार, सगे भाईयों समेत चार की मौत


बागपत । देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तेज गति के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। मृतक शामली में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। कार चालक नशे की हालत में मिला है।


दक्षिणी दिल्ली के साकेत  थाना क्षेत्र निवासी सगे भाई धर्मेंद्र कुमार (40), कपिल (42) और प्रमोद कुमार (41), महरौली निवासी नरेश (41) कार चालक नरेश कुमार सैनी के साथ शामली में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैंड के पास तेज गति से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। रमाला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र कुमार, कपिल, प्रमोद और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक नरेश सैनी को चोट लगी है। पुलिस मृतकों के शव बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंची। घायल चालक से पूछताछ की जा रही है।


देवबंद के पास कार में आग, बाल बाल बचा मुजफ्फरनगर का युवक

सहारनपुर । थाना देवबंद क्षेत्र में मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर साईं धाम के पास देर रात अचानक स्विफ्ट कार में आग लग गई ओर देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया, मौका पाकर कार चालक कार से निकल गया जिससे कोई जन हानि नही हुई। कार चालक राजकुमार निवासी मुजफ्फरनगर  किसी कार्य से देहरादून से वापस आ रहा था।


कोरोना काल के दौरान सहारनपुर में हज यात्रा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

सहारनपुर।हजयात्रा 2021 के लिए आवेदन शुरू हो गए है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले साल कोरोना के चलते 1500 हज को जाने वाले यात्रियों की यात्रा कैंसिल हो गई थी। वही हज कमेटी की ओर से 10 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।


भारत समेत पूरे विश्व को कोरोना ने अपनी चपेट में ले रखा है। कोरोना वायरस चलते मुस्लिम जायरीनों का हज करने का सपने भी टूट गया था। सहारनपुर से 1500 लोगो ने हजयात्रा के लिए आवेदन किया था लेकिन कोरोना के चलते यात्रा पर नही जा सके थे। हज कमेटी ने इन यात्रियों का पैसा भी वापस कर दिया था। सऊदी अरब सरकार की ओर हजयात्रा की हरी झंडी मिलने के बाद अब हज कमेटी की ओर से 2021 में हजयात्रा के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए है। कमेटी की ओर से बकायदा हज के लिए शेडयूल भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। वही आवेदन के बाद जनवरी में हजयात्रियों के नामों पर मोहर लगेगी। हजयात्रियों का चयन लॉटरी के जरिए जनवरी में होगा। इस बार हजयात्रियों के बढ़ने की पूरी उम्मीद है।


हजयात्रा का शेड्यूल


-सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू


-10 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन


-जनवरी 2021 मे लॉटरी के जरिए होगा हजयात्रियों का चयन


-फरवरी में प्रशिक्षकों का होगा प्रशिक्षण


-26 जून को हजयात्रा के लिए पहली उड़ान


 


सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी

 


सहारनपुर। शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में मची अफरा तफरी क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली देहात पुलिस शव को कब्जे में लेकर के जांच में जुटी हुई है लेकिन सोचने का विषय यह है कि आखिर इन गर्भ के हत्यारों के साथ कब निपटे गा कानून सख्ती से आखिर कब गर्व के हत्यारे होंगे सलाखों के पीछे आपको बता दें की गर्भ के हत्यारों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है कहीं ना कहीं आए दिन नवजात शिशु का सव कूड़ेदान में पड़ा मिलता है कई बार तो कुत्ते भी नवजात के शव को घसीटते नजर आए लेकिन फिर भी गर्भ के हत्यारे अभी तक के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।


सहारनपुर में हो रहे विश्वविद्यालय के निर्माण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : अखिलेश सिंह

टीआर ब्यूरो सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सीएम की घोषणाओं पर समय से कार्य न करने वाले विभागों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। स्टेट यूनिवसिर्टी के निमार्ण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। सीएम की घोषणाओं वाले विकास कायोंर् प्राथमिकता के आधार पर कार्य को पूरा करें। समय पर कायों का पूरा नहीं किया गया तो संस्थाओं को काली सूची में डाला जायेंगा।


शनिवार को तहसील सदर सभागार में विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास के लिए की गयी घोषणाओं को समय से पूरा किया जाए। विधान सभा क्षेत्र रामपुर मनिहारान में राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना के बारे में बताया गया कि कार्य शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड को निर्देश दिये कि कार्य में किसी प्रकार की ढिलायी न बरती जाये।


उन्होंने कहा कि श्री त्रिपुर बाला सुन्दरी देवी मन्दिर, देवबन्द के सौन्दर्यीकरण के संबंध में निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तथा कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह समिति का दी जाए विधानसभा क्षेत्र देवबन्द में ट्रांसमिशन सब स्टेशन का निर्माण में विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बाउण्ड्री वाल का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधान सभा क्षेत्र देवबन्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के संबंध में उप्र आवास एवं विकास परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील देवबन्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए भूति स्थानान्तरण का मामला अभी शासन स्तर पर लम्बित है। विधान सभा क्षेत्र नकुड में पर्यटन स्थल के विकास की स्वीकृत लागत के सापेक्ष 44 लाख रूपये प्राप्त हुए है जिसमें से 30 लाख रूपये व्यय किये जा चुके है। कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जायेगा। । बैठक में सीडीओ प्रणय सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव मौजूद रहे।


दुर्घटना के 59 मामलों का लोक अदालत में निपटारा

मुजफ्फरनगर । अधिकरण के अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह की अध्यक्षता में उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ई - लोक अदालत का आयोजन किया गया । ई - लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह द्वारा कुल 59 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण पक्षकारों के मध्य सुलहनामा के आधार पर करते हुए पीड़ित पक्षों को कुल 3 करोड़ 58 हजार रूपये की प्रतिकर धनराशि दिलाए जाने के निर्णय पारित किए गए हैं। इसके अतिरक्ति कुल 114 प्रकीर्ण वादों का भी निस्तारण इस ई - लोक अदालत में किया गया है। इस ई- लोक अदालत में सबसे मुख्य बात यही रही है कि वर्ष 1988 की दुर्घटना से सम्बन्धित सबसे पुराना वाद एम.ए.सी. संख्या 9 सन् 1996 रसीदन प्रति हरपाल सिंह भी निस्तारित हुआ। इस दौरान लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबन्धक ब्रिजेन्द्र कुमार, उप प्रबन्धक रमेश चन्द व सहायक हरपाल सिंह एवं यूनाईटेड इंडिया इंश्यारेंस कम्पनी के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबन्धक आरपीएस चौहान एवं उप प्रबन्धक आदेश यादव उपस्थित रहे। इस दौरान मनोज कुमार पंवार, संजय कुमार घींगरा, ईशान जैन, सुगन्ध जैन, प्रमेन्द्र कुमार कुच्छल, चन्द्रवी सिंह, धर्मेन्द्र बालियान, प्रवीण कुमार अरोड़ा, संजय पालीवाल, राजेश कुमार, संजीव त्यागी, योगेश मलिक, संजीव कुमार, अंकुरेश गौड़, सानुज मलिक, गौरव मोहन पालीवाल, योगेन्द्र कुमार व ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान विनोद कुमार सक्सैना आशुलिपिक, विनोद कुमार अग्रवाल सहायक लेखाकार एवं भूपेश कुमार कनष्ठि सहायक आदि भी उपस्थित रहे।


नाजायज संबंधोंं के चलते हत्या, पति व पत्नी गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली क्षेत्र के बुआडा रोड पर अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या करके शव को छिपा देने वाले दम्पति को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि करीब चार महीने पूर्व पत्नी को नशीला बर्गर खिलाकर बेहोश कर दुकर्श्म करने के बाद वीडियो बनाकर रॉबिन उसको ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन जब नहीं माना तो हत्या करने को मजबूर होना पडा। 


गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम बन्टी ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह निवासी मूलचन्द बिहार कस्बा व थाना खतौली और ज्योती पत्नी बन्टी ठाकुर निवासी मूलचन्द बिहार कस्बा व थाना खतौली हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा खतौली में बुआडा रोड निवासी 35 वर्षिय युवक रोबिन उर्फ गुड्डू पुत्र धर्मवीर कस्बे की एक हार्डवेयर की दुकान पर कार्य करता था। 5 नबम्बर को गुड्डू दुकान से वापस घर लौटते समय रास्ते से संगदिग्द परिस्थितियों में लापता हो गया था। गुड्डू के घर नही पहुचने पर उसके परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था। मगर गुड्डू का कोई सुराग परिजनों को नही मिला था। लापता होने के बाद गुड्डू का मोबाइल भी बंद हो गया था। उधर परिजनों ने युवक के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से युवक को बरामद करने की मांग की थी। वही शनिवार देर शाम नगर के बुआडा रेलवे फाटक के समीप राहगीरों ने कपड़े में बंधा एक शव देखा तो राहगीरों में सनसनी फैल गयी थी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने शव को कपड़े से बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया था। मगर शव का चेहरा श्रतिग्रस्त होने से पहचान नही हो सकी थी। युवक की गर्दन पर किसी धार धार हथियार से वार कर गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी थी। घण्टो बाद पुलिस ने शव की पहचान लापता युवक गुड्डू पुत्र धर्मवीर के रूप में करने के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया तो परिजनों भी शव की पहचान लापता रोबिन उर्फ गुड्डू के रूप में की थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। उधर परिजनों ने मोहल्ले के ही दम्पत्ति बंटी ठाकुर और उसकी पत्नी ज्योति ठाकुर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी दम्पति को दाबिसे देकर हिरासत में ले लिया जिनसे पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने गुड्डू की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक गुड्डू का बंटी से दोस्ताना था। इसलिये गुड्डू का बंटी के घर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान गुड्डू के बंटी की पत्नी से अवैध संबंध बन गये। जिसका पता चलने पर बंटी ने गुड्डू को बहुत समझाया मगर गुड्डू नही माना और उसने बंटी के घर आना जाना बंद नही किया गुड्डू के नही मानने पर बंटी ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार बंटी में गुड्डू को अपने घर बुलाया और दोनो ने शराब का सेवन करने के बाद गुड्डू के नशे में होने पर बंटी और उसकी पत्नी ने गुड्डू का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। दंपत्ति ने शव की पहचान नही हो सके इसके लिये मृतक के चेहरे और गर्दन पर धार धार से वार कर उसके चेहरे को श्रतिग्रस्त कर दिया था। हत्यारोपी दम्पत्ति ने घटना के बाद गुड्डू के शव को रस्सी से बांध कर शव को एक कपड़े में बांधकर सबूत मिटाने के लिये बुआडा रोड पर जंगल मे फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी दम्पत्ति से आलाकत्ल एक दांव, तीन रस्सी के टुकड़े, और मृतक की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दम्पत्ति से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। 


उनकी निशानदेही पर 01 दांव (आला कत्ल), 03 रस्सी के टुकडे (हत्या में प्रयुक्त) व मृतक की मोटर साइकिल पैशन गिरफ्तार अभियुक्त बन्टी उपरोक्त ने बताया कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ नाजायज समबन्ध थे, जिसके चलते उसने व उसकी पत्नी द्वारा मिलकर उसकी हत्या करने की घटना को अंजाम दिया गया।


ग्रैंड प्लाजा मॉल में लव जेहाद और आनर किलिंग का लफड़ा


मुजफ्फरनगर । हरियाणवी फिल्म या यूं कहिए देहाती फिल्म लफड़ा का आज टीम उत्तर कुमार ने मुजफ्फरनगर के अंदर जबरदस्त प्रमोशन किया।


विकास बालियान, प्रताप धामा, मोनू धनकड़, गायक राजू मलिक, सुपरस्टार राजेंद्र कश्यप उर्फ नोरंग रंगीले, शिवम बालियान, विजेंद्र सिंह, सचिन धनगर ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए दिवाली के बाद आने वाली लफड़ा फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म प्रमोशन के दौरान विभिन्न राजनेताओं के साथ, प्रिंट मीडिया-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-सोशल मीडिया, सामाजिक आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिल्म के विषय में जानकारी दी। दिवाली के बाद धाकड़ वर्ल्ड चैनल पर प्रदर्शित होने वाली लफड़ा फिल्म का निर्माण हापुड़ और मुजफ्फरनगर के ग्रामीण अंचल में हुआ है। इस फिल्म में उत्तर कुमार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रताप धामा और विवेक शर्मा ने किया है। मोनू धनकड़ ने इस फिल्म में अपनी जिंदगी का अभी तक सबसे अलग हटके किरदार निभाया है। यह फिल्म ऑनर किलिंग, लव जिहाद इत्यादि के इर्द-गिर्द घूमती हुई फिल्म है। एडिटिंग हरिश्चंद्र की है और कैमरामैन पंकज तेजा है। फिल्म में गीतों को अपनी आवाज से राजू मलिक ने सजाया है। मेकअप मैन की भूमिका में मुस्तकीम लकी अली है। 



इस फिल्म में सुरजीत सिरोही प्रिंसिपल बने है तो राजीव सिरोही ने अपने किरदार में चार चांद लगाए है। विकास बालियान, आरजू ढिल्लों, संतोष जांगरा, प्रिया संधू, सपना चौधरी, जिया चौधरी, वर्षा उपाध्याय, रतनपाल चौधरी, अमित सहोता, राजू मलिक शिवांक बालियान, राजेंद्र कश्यप, बिजेंद्र आदि ने अभिनय किया है।


मुजफ्फरनगर में सुबह सवेरे प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गुप्ता रिसोर्ट के पास लफड़ा फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करते हुए फिल्म के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म ग्रामीण अंचल, वहां के लोगों से जुड़ी हुई कहानियां सामने लाती हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी।


ततपश्चात खतौली में सीता शरण कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह क्रीडा प्रतियोगिता में टीम उत्तर कुमार का भरपूर स्वागत किया गया। लोगों ने वहां जमकर सेल्फी ली। वहां भी फिल्म का प्रमोशन किया गया, साथ ही प्रथम स्थान पर आने वाले काकड़ा के पारुल गोस्वामी को टीम उत्तर कुमार ने सम्मानित भी किया। अनुज सहरावत और साथियों ने फिल्म के प्रमोशन के लिए गई टीम उत्तर कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बाद में विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक चैनल में फिल्म का प्रमोशन किया गया और पोस्टर का विमोचन भी हुआ।



देर शाम भोपा रोड स्थित एएसजी ग्रैंड प्लाजा में रेडियो एसडी 90.8 एफएम द्वारा आयोजित किए जा रहे दिवाली कार्यक्रम में टीम उत्तर कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किये गए। जहां राजू मलिक द्वारा गाए गीत से समा बांध दिया। वही सुपरस्टार राजेन्द्र उर्फ नोरंग की हास्य अदाकारी पर देर तक तालियां बजती रही। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कई नृत्य, गीत प्रस्तुत किये। जिन्हें टीम उत्तरकुमार के हाथों पुरुस्कृत कराया गया। विकास बालियान ने चौकीदार फिल्म का डायलॉग सुनाया तो मोनू धनकड़ और प्रताप धामा ने भी अपने फिल्म के डायलॉग सुनाएं। रेडियो एसडी 90.8 एफएम डारेक्टर सिद्धार्थ शर्मा, मॉल के कार्यक्रम आयोजक अरविंद जैन, आरजे कबीर आदि उपस्थित रहे।


देर शाम टीम उत्तर कुमार केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंची, जहां डॉक्टर संजीव बालियान बड़ी आत्मीयता के साथ सभी से मिले। उन्होंने वहां फिल्म के पोस्टर को लांच किया साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फ़िल्म सफलता रिकॉर्ड तोड़ेगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में फ़िल्म सिटी बन रही है और इसमें देहाती सिनेमा के लिए भी बहुत कुछ होगा। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म धाकड़ छोरा उनके जेहन में आज तक बसी हुई है और वह आजकल भी देहाती फिल्म वक्त मिलते ही देखते हैं।फिल्म देखते हुए उन्हें पुराना समय याडी आता है।


उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए गूंज उठा डंका गीत की जमकर सराहना करते हुए कहा कि टीम उत्तरकुमार राष्ट्रवाद को समर्पित टीम है। जो राष्ट्रीय मुद्दों को अक्सर अपनी फिल्मों, गीतों के माध्यम से उठाती है।


अवैध रूप से वीडियो व गाने डाउन लोड कर बेचने पर सात दुकानदार फंसे

मुजफ्फरनगर । शहर के सात दुकानदारों पर म्युजिक व वीडियो बगैर एनओसी के बेचने का कार्य मिलने पर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सभी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा में कार्रवाई की गयी है। मास्टर कॉपीराइट व वॉइस ऑफ हार्ट के हरियाणवी गानों की वीडियो बेची जा रही थी।


तीन दिन दिन पूर्व लखनऊ से आयी एक टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र में कई मोबाइल की दुकानों पर छापेमारी की थी। मास्टर कॉपीराइट के प्रतिनिधि रमेश कुमार निवासी जानकीपुरम लखनऊ व अन्य ने पुलिस टीम को साथ लेकर दुकानों पर छापेमारी की थी। प्रतिनिधि का कहना है कि उनकी संस्था व सहयोगी संस्था वॉइस ऑफ हार्ट के हरियाणवी गानों व वीडियो बगैर एनओसी के दुकानों पर डाउनलोडिंग कर बेचे जा रहे थे। इस संबंध में अक्स न्यू मोबाइल केयर डाउनलोडिंग सैंटर रुडकी रोड, गैराज मोबाइल सहारनपुर बस स्टैंड के पास, इरशाद खान चुगी चौराहा सुजडू , विकास मोबाइल गैलरी खालसा पट्टी, सलामत मोबाइल गैलरी सुजडू चंुगी, सिटी मोबाइल आलू मंडी चौराहा निकट शिवचौक, टैक्नो मोबाइल लोहिया बाजार पर छापेमारी के दौरान कॉपीराइट का मामला पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी दुकान मालिकों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


दिवाली पर रोडवेज कर्मियों की बल्ले बल्ले


लखनऊ । दीपावली पर रोडवेज कर्मियों की बल्ले बल्ले रहेगी। यात्रियों को इस बार दीपावली पर दस दिनों तक बसों की सुविधा देने पर इनाम मिलेगा। रोडवेज यह इनाम अपने कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता के रूप में देगा। एमडी धीरज साहू ने प्रदेश भर के करीब 50 हजार कर्मियों को देने वाले प्रोत्साहन भत्ते की धनराशि तय कर दी है।


क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रोत्साहन योजना 12 से 21 नवंबर के बीच लागू रहेगा। इस दौरान शर्तो के मुताबिक बस संचालन करने वाले संविदा व नियमित कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है। जिसमें हर प्रकार के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को शामिल किया गया है। 


प्रोत्साहन भत्ता की तय की गई धनराशि इस प्रकार है


-संविदा चालक परिचालक दस दिन ड्यूटी करते है तो प्रति दिन 350 रुपये के आधार पर 3500 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक ज्यादा किमी. बस चलाते है तो उन्हें 400 प्रति दिन के हिसाब से 4000 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक तय किमी. से ज्यादा बस चलाते है तो 55 पैसे प्रति किमी. से अतिरिक्त भुगतान।


-दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कर्मियों को 1200 व नौ दिन की ड्यूटी पर 1000 रुपये मिलेगा। 


-10 हजार रुपये सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिलेगा। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।


-पांच हजार रुपये प्रति बस स्टेशन पर तैनात किए गए कर्मियों और पर्यवेक्षक को दिया जाएगा।


तीन आतंकी मारे, अफसर समेत चार जवान शहीद

श्रीनगर । सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि रात के समय आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को जवानों ने चुनौती दी और उनमें से तीन को मार गिराया।


उन्होंने कहा कि बहरहाल ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान, सेना के एक अधिकारी के अलावा तीन जवान शहीद हो गए। इस बीच, श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि रात के एक बजे के करीब बीएसएफ के गश्ती दल ने नियंत्रण रेखा से करीब 3.5 किलोमीटर दूर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्सटेकल सिस्टम (एलओसी बाड़) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं।


इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में इस्लामिक आतंकवाद एवं कट्टरवाद की शवयात्रा निकाल कर पुतले को शव को नाले में फेंका । आज प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हिन्दू महासभा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद एवं कट्टरवाद की शवयात्रा निकालकर रोष व्यक्त किया । हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कौशिक के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरवाद की शवयात्रा निकाली गई क्योंकि आज पूरी दुनिया पर समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरवाद दुनिया के लिए नासूर बन चुकी है । पाकिस्तान , टर्की सहित अनेक इस्लामिक देश दुनिया में आतंकवाद फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । इन देशों की नीति केवल दुनिया को बर्बाद करना है । दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता लेकिन इस्लाम केवल हिंसा सिखाता है । जिला अध्यक्ष शशांक त्यागी एवं जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी ने संयुक्त बयान में कहा कि यदि इस्लामिक आतंकवाद को समाप्त करना है तो हमें भी अपने अंदर कट्टरवाद लाना होगा तथा पूरी दुनिया को एक होकर आतंकवाद को समाप्त करना होगा । आतंकियों का साथ देने वाले देशों का पूर्ण बहिष्कार कर उन पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाना होगा । इन देशों को सबक सिखाने के लिये इनसे सभी व्यापार बंद करने होंगे तथा जो मदरसे चल रहे हैं उन्हें बंद कर उनके स्कूल या अस्पताल बना देने चाहिए । इनकी हर गतिविधियों पर नजर रख कर आंतक फैलाने वालों को सीधी गोली मारने के आदेश सरकार को देने होंगे । शवयात्रा निकालने वालों में मुख्य रूप से सुरेन्द्र मित्तल , एडवोकेट विनोद शर्मा , शशांक त्यागी , सचिन कपूर जोगी , एडवोकेट नीलम , श्रेया सिंह , तुषार पाल , अनिकेत , अंकुर प्रजापति , अंकुर सिंह , सचिन चौरसिया , शुभम , अंकित, सुशील आदि मौजूद रहे।


दीपावली पर योगी सरकार ने दिया रोडवेज कर्मियों को तोहफा

 


लखनऊ l दीपावली पर रोडवेज कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को इस बार दीपावली पर दस दिनों तक बसों की सुविधा देने पर इनाम मिलेगा। रोडवेज यह इनाम अपने कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता के रूप में देगा। एमडी धीरज साहू ने प्रदेश भर के करीब 50 हजार कर्मियों को देने वाले प्रोत्साहन भत्ते की धनराशि तय कर दी है।


क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रोत्साहन योजना 12 से 21 नवंबर के बीच लागू रहेगा। इस दौरान शर्तो के मुताबिक बस संचालन करने वाले संविदा व नियमित कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है। जिसमें हर प्रकार के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को शामिल किया गया है। 


प्रोत्साहन भत्ता की तय की गई धनराशि


-संविदा चालक परिचालक दस दिन ड्यूटी करते है तो प्रति दिन 350 रुपये के आधार पर 3500 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक ज्यादा किमी. बस चलाते है तो उन्हें 400 प्रति दिन के हिसाब से 4000 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक तय किमी. से ज्यादा बस चलाते है तो 55 पैसे प्रति किमी. से अतिरिक्त भुगतान।


-दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कर्मियों को 1200 व नौ दिन की ड्यूटी पर 1000 रुपये मिलेगा। 


-10 हजार रुपये सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिलेगा। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।


-पांच हजार रुपये प्रति बस स्टेशन पर तैनात किए गए कर्मियों और पर्यवेक्षक को दिया जाएगा।


यूनियनों ने बकाए भत्ते की मांग की  


यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने कर्मचारियों के देयक भुगतान में से 10 हजार रुपये भत्ते की मांग की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर कर्मियों को बकाया भत्ता दिए जाने की मांग एमडी को पत्र भेजकर किया गया है।   


योगी सरकार का आंगनबाड़ियों को दीपावली का तोहफा

लखनऊ l प्रदेश की योगी सरकार दिवाली पर प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़े लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार की ओर से लाभार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍ता का पौष्टिक आहार उपलब्‍ध कराया जाएगा। अभी तक आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी लाभार्थियों को कोटेदार के माध्‍यम से पुष्‍टाहार उपलब्‍ध कराया जाता था। अब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी से जुड़ी गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बालिकाओं को दूध पाउडर, दही व घी भी दिया जाएगा।


 


राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीवि‍का मिशन से जुड़े स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं की महिलाएं पुष्‍टाहार के यह पैकेट पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इससे स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं से जुड़ी महिलाएं भी रोजगार मिलने से आत्‍मनिर्भर बनेंगी । यही नहीं, स्‍वयं सेवी समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार की गुणवत्‍ता भी जांचेंगी।


 


उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के साथ, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कार्यकर्ता व सहायिकाओं के माध्‍यम से की जाती है। आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर लाभार्थियों को अब चावल, दाल व गेहूं के साथ दूध पाउडर, दही, घी भी उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी 1.64 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लखनऊ में 2015 आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 1.60 लाभार्थियों को कोटेदारों के माध्‍यम से राशन उपलब्‍ध कराया जाता था। सोमवार से राष्‍ट्रीय आजिवि‍का मिशन से जुड़ी स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं कोटेदार के यहां से राशन लेकर उसको पैक करेंगी। इसके अलावा वह दूध पाउडर, दही व घी के अलग पैकेट बनाएंगी। इन पैकेटों को वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर जाकर सौपेंगी। जहां से कार्यकत्रियां उन पैकेटों को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगी। इसमें राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन व बाल विकास पुष्‍टाहार विभाग व खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग बराबर की जिम्‍मेदारी निभाएंगे। लखनऊ में सोमवार से इस योजना की शुरुआत की जाएगी । दिवाली तक पुष्‍टाहार के पैकेट सभी लाभार्थियों तक पहुंचा दिए जाएंगे। राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन के उपायुक्‍त स्‍वत: रोजगार सुख राज बंधु बताते हैं कि कंपनियों से जो पुष्‍टाहार मिलता था वह पहले कोटेदारों के माध्‍यम से सीधा आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर जाता था। अब स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार का पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाएंगी। फरूर्खाबाद के 178 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर 3 हजार के करीब लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।


दो लाख के पटाखों समेत नयी मंडी से एक गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । नई मंडी पुलिस ने 2 लाख रूपये के अवैध पटाखों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। 


थाना नई मंडी पुलिस द्वारा राजवंशी स्कूल के सामने वाले मकान में से भारी मात्रा में विस्फोटक व अवैध पटाखे रखने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम व पतासुनील पुत्र रामगोपाल निवासी राजवंशी स्कूल के सामने गांधी नगर थाना नई मण्डी है। उसके पास 295 विस्फोटक आतिशबाजी बरामद हुई जिसकी किमत लगभग 2 लाख रूपयें है।


जिले में मिले 34 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर l Date 08-11-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1044


 


आज पॉजिटिव-- 34


06 Rtpcr


19 Rapid antigen test 


07 pvt lab


02 other distt


= 34


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -33


टोटल डिस्चार्ज- 5751


टोटल एक्टिव केस- 277


छपार में मिले युवती की शिनाख्त नहीं

मुजफ्फरनगर । थाना छपार क्षेत्र बामन दर्रा पुल के पास एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष, कद 5 फुट 6 इंच, बाल काले व बॉय कट है, बदामी रंग का दुपट्टा, बदामी रंग की पजामी व बदामी रंग का कुर्ता जिस पर काले-लाल रंग की लाइन बनी है दोनों हाथों में पीली धातु की चूड़ियां पहने हुए हैं तथा मुंह पर काले रंग का मास्क पहने हैं उक्त अज्ञात महिला के शव के संबंध में यदि किसी को कोई सूचना मिलती हो तो थाना छपार को मोबाइल नंबर 94 5440 4079 पर दे सकते हैं।


पालिका बोर्ड के एजेंडे पर सभासद विपुल भटनागर के तीखे तेवर


मुजफ्फरनगर । वार्ड 32 के सभासद विपुल भटनागर द्वारा नगरपालिका बोर्ड बैठक में चर्चा हेतु अजेंडा में रखने के लिए जनहित के निम्न बिन्दु अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को भेजे गए थे। जिनमे शहर में विभिन्न स्थानो पर सड़के तो सही है पर कुछ गड्ढों की वजह से या थोड़ी सी नाली टूटने की वजह से पूरी सड़क टूटने की सम्भावना है अतः per sq feet के हिसाब से एक आम ठेका छोड़ दिया जाए जो सभासद की संतुति पर ठीक करा दिया जाए। 


ग्रहक़र व जलकर वर्तमान कर के सापेक्ष घरेलू 5-6 गुना व व्यावसायिक में 30 से 35 गुना हो गया है जिसे बोर्ड में चर्चा हेतु रख कर न्यायसंगत किया जाए। 


कोविड के समय व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकान बंद रही अतः लॉक डाउन अवधि का टैक्स उन पर माफ़ किया जाना चाहिए। 


शासन की गाइड्लाइन के अनुसार कर्मचारियों की उपस्तिथी बाइओमेट्रिक मशीनो द्वारा हो।


आवारा पशु जैसे कुत्ते व बंदर के लिए एक बड़ा स्थान चिन्हित कर उन्हें वहाँ बड़े जाल में रखा जाए व देखभाल लिए वहाँ मंदिर की स्थापना हो। 


परंतु अधिकारियों कर्मचारियों की हटधर्मिता व तानाशाही रवैए के कारण इस बोर्ड बैठक में उक्त बिंदुओ को नहीं रखा गया। 


नगरपालिका एक प्राइवट लिमिटेड कम्पनी की तरह कार्य कर रही है जिसमें जनता तो छोड़ो सभासद तक जनभावनाओ को बोर्ड में चर्चा के लिए नहीं रख सकते .. मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 


आम जनता को भी इसका विरोध करना चाहिए नहीं तो कई गुणे टैक्स देने के लिए तैयार रहना चाहिए।


अंजू अग्रवाल को आल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी ने किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी दोबारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल जी पहुंची कमेटी द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे शहर में विकास कार्य एवं कोरोना वायरस के समय पूरे शहर में घूम घूम कर हर गली मोहल्ले को सेनीटाइज करने एवं महिला सशक्तिकरण के रूप में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है चाहे बात जमीन की हो चाहे चांद की हर जगह महिलाओं का बोलबाला है। जब से मैंने अपना कार्यकाल संभाला है महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रही है शहर के लगभग सभी गर्ल्स स्कूलों के बाहर सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा जहां पर भी जरूरत है वहां पर सीसी कैमरा पालिका द्वारा लगवाए गए हैं और उनका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं मैं जानती हूं महिला सुरक्षा कितनी बड़ी चीज होती है। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, सभासद प्रेमी छाबड़ा, व्यापारी नेता विश्वदीप गोयल, बीना शर्मा, जर्नलिस्ट अंकुर दुआ, राजकुमार, देवेंद्र चौहान, सोनिया लूथरा आर्ट ऑफ लिविंग, पारुल कुमार इत्यादि एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।


दिवाली पर सफाई अभियान में जुटी अंजू अग्रवाल


मुजफ्फरनगर । दीपावली के महापर्व से पूर्व नगर पालिका को क्लीन करने के लिए संकल्प के साथ पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल क्षेत्रीय माननीय सभासद गण एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ लेकर दृढ़ संकल्पित भाव से प्रातः 7:00 बजे देवी अहिल्याबाई चौक पर सफाई मित्रों की उपस्थिति लेकर उन्हें वार्डों में भेजा गया वार्ड संख्या 1,33,5,8,3,18,42, मे युद्ध स्तर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अतिरिक्त विजेंद्र पाल और मनोज वर्मा, अरविंद धनकर, आबिद अली, दिलशाद, लक्ष्मण, सफीक अहमद, सभासद गण तथा अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह राठी, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, अशोक ढींगरा, रक्षित शर्मा लिपिक गण, प्रियेश कुमार सिंह आईटी ऑफिसर तथा सभी सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारी सम्मिलित रहे। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस विशेष अभियान की प्रशंसा की गई माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने के आरोप में के के डुप्लेक्स सहित कई फैक्ट्रियां सील

मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नई मंडी थाना क्षेत्र जानसठ रोड स्थित के के डुप्लेक्स सहित कई फैक्ट्रियों को वायु प्रदूषण फैलाने के चलते सील कर दिया है l


बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से के के डुप्लेक्स सहित कई अन्य फैक्ट्रियां लगातार वायु प्रदूषण फैला रही थी l जिसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय पर की गई थी l आज सुबह जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदूषण विभाग को वायु प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों को सील करने के आदेश जारी किए l जिसके बाद प्रदूषण विभाग ने अपनी आगे की कार्रवाई की lप्रदूषण विभाग ने मिल के प्रोडक्शन व बॉयलर को सील कर दिया। पेपर मिल में ईंधन के रूप में प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक प्रयोग की जा रही थी। प्रदूषण विभाग ने औचक छापेमारी के दौरान मिली खामियों के बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में पेपर मिल का प्रोडक्शन व बॉयलर को सीज कर दिया।


02 दिन पूर्व भी प्रदूषण विभाग ने 06 कोल्हुओं पर लाखों रुपये का जुर्माना किया था। जनपद की सभी फैक्टरी को कड़ी चेतावनी दी कि बढ़ते प्रदूषण पर होगी कार्यवाही। थाना सिखेडा के जानसठ रोड के के डुप्लेक्स पेपर मिल पर छापेमारी की गई।


अवैध संबंधों में की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


खतौली में बुआडा रोड पर लापता युवक का शव पड़ा मिला। बताया जाता है कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की। युवक की निर्मम हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खतौली क्षेत्र के बुआड़ा मार्ग की घटना से सनसनी फैल गई। 


खतौली पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खतौली पर CN-488/20 US-302,201 IPC बनाम नामजद अभियुक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक दाब बरामद किया गया है। अन्य कार्यवाही प्रचलित है।


यूपी में मैडिकल की फीस में इजाफा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की फीस तय कर दी गई है। पिछले सत्र की तुलना में फीस में 10 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। नीट यूजी-2020 के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए 24 मेडिकल कॉलेजों और 19 बीडीएस कॉलेजों की फीस निर्धारित की गई है। 


इन मेडिकल कॉलेजों की फीस 10.40 लाख से 12.72 लाख, जबकि बीडीएस की फीस 2.93 लाख से 3.65 लाख रुपये सालाना निर्धारित की गई है। तय फीस का शासनादेश जारी कर दिया गया है।


पाठ्यक्रम के अलावा शासन ने हॉस्टल, विविध शुल्क, सिक्योरिटी शुल्क भी तय किया है। मेडिकल कॉलेज एसी हॉस्टल के लिए 1.75 लाख रुपये, नॉन एसी के लिए 1.50 लाख रुपये सालाना ले सकेंगे।  इसके अलावा हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, लैब व अन्य सिक्योरिटी के लिए एक मुश्त तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे जो पाठ्यक्रम पूरा होने पर वापस मिलेंगे। विविध शुल्क के रूप में मेडिकल कॉलेज अधिकतम 80 हजार रुपये सलाना ले सकेंगे। 


श्री राम कालेज के खाते में एक और बड़ी सफलता


मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर में नोएडा की प्रतिष्ठित कम्पनी कोलेबरा टैक्नोलाॅजीज प्रा0 लि0 ने श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग संकाय एवं श्रीराम काॅलेज के कम्प्यूटर एप्लीेकेशन संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।


कम्पनी प्रतिनिधि सोनू त्यागी (सीनियर एच0आर0 मैनेजर, कोलेबरा टैक्नोलाॅजी) ने सर्वप्रथम आॅनलाईन प्लेटफार्म पर पाॅवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि कोलेबरा कम्पनी का मुख्य कार्य साॅफ्टवेअर इंडस्ट्री की मुख्य कम्पनियों (जैसे- एच0सी0एल0, टी0सी0एस0, विप्रो, ऐसेनचर आदि) के लिये छात्र-छात्राओं को चयनित करना है। वर्तमान चयन प्रक्रिया प्रतिष्ठित कम्पनी एच0सी0एल0 टैक्नोलाॅजीज के लिये की जा रही है। 


प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण आॅनलाईन लिखित परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप आॅफ काॅलेजेज के 120 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमे से 48 छात्र/छात्राऐ द्वितीय चरण के चयनित हुये। चयनित हुये 48 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। साक्षात्कार के उपरांत 22 विद्याथियों का एच0सी0एल0 टैक्नोलाॅजी के लिये चयन किया गया। चयनित हुये छात्रों को कम्पनी द्वारा आफर लैटर दिया गया। 


इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता तथा श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने चयनित छात्र छात्रों को बधाई दी। 


इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि काॅलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेगें। उन्होनंे कहा कि इंजीनियरिंग के सभी संकाय एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय रोजगार के क्षेत्र में सदाबहार बताये जाते है, विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार उद्योगीकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि काॅलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।  


इस अवसर पर श्रीराम गु्रप आॅफ कॉलेजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट काॅड्रिनेटर पवन कुमार गोयल ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है। इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न है तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेगें।


संस्थान डीन प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने सभी चयनित विद्यार्थियांे को बधाई दी एवं संस्था के टेªनिग एण्ड प्लेसमंेट सेल की सराहना करते हुए कहा कि टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से छात्रों की आकांशाओं को पूरा करने के लिये रोजगार ओर भी विविध अवसर प्रदान किये जा रहे है।


संस्था के इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।


कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 निशांत राठी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


       इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, डा॰ आदित्य गौतम, डीन एकेडेमिक अफेयर प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डा0 निशांत राठी, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डा0 पवन कुमार गोयल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष ई0रोहिताश सिंह, इलेक्ट्रानिक एण्ड कम्न्यूकेशन विभागाध्यक्ष ई0अशवनी कुमार, ई0 देवेश मलिक, मौ0 यूसुफ, रवि कुमार, अमित गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।


भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी अमेरिका की उपराष्ट्रपति


वाशिंग्टन। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहले अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी होंगी। यह पहली बार है जब दक्षिण एशियाई मूल की कोई महिला सरकार में इतने बड़े ओहदे पर काम करेगी।


शनिवार को (स्थानीय समयानुसार, शुक्रवार की देर रात) को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि हम इस कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पहले ही दिन से अपनी योजना को अमल में लाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी नागरिकों ने डेमोक्रेट्स को कोरोना वायरस संकट, आर्थिक मंदी और नस्लवाद की समस्या पर कार्रवाई करने के लिए चुना है और हम पहले दिन से ही इस पर काम करेंगे।'


आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 08 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 07:30 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - पुष्य सुबह 08:46 तक तत्पश्चात अश्लेशा*


⛅ *योग - शुक्ल 09 नवम्बर प्रातः 03:43 तक तत्पश्चात ब्रह्म*


⛅ *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 05:59 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:46* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालाष्टमी, रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से सुबह 07:30 तक), रविपुष्पामृत योग (सूर्योदय से सुबह 08:46 तक)*


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*


 


 🌞संतान के दीर्घायु और खुशहाल जीवन का व्रत अहोई अष्टमी हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। 


 


अखंड सौभाग्य के व्रत करवा चौथ के बाद 3 या 4 दिन बाद और दिवाली से 6 या 7 दिन पूर्व अहोई अष्टमी का व्रत होता है। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 08 नवंबर दिन रविवार को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की खुशहाल और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत मुख्यत: सूर्योदय से लेकर सूयोस्त के बाद तक होता है। शाम के समय में आकाश में तारों को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। कुछ स्थानों पर माताएं चंद्रमा दर्शन के बाद पारण करती हैं। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी की तिथि, पूजा का मुहूर्त तथा पारण का समय क्या है?


 


अहोई अष्टमी 2020 की तिथि


 


इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 08 नवंबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन 09 नवंबर को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा


 


🌷 *धनतेरस के दिन यमदीपदान* 🌷


➡ *13 नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस है ।*


🙏🏻 *इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं।*


👉🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है*


🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे ।*


*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनिश्यति ।।*


➡ *अर्थात कार्तिक मासके कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के उद्देश्य से दीप रखने से अपमृत्यु का निवारण होता है ।*


👉🏻 *पद्मपुराण में लिखा है*


🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां तु पावके।*


*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।*


➡ *कार्तिक के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीप देना चाहिए इससे दुरमृत्यु का नाश होता है।*  


🔥 *यम-दीपदान सरल विधि*


*यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए । इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से बने दीप में तमोगुणी ऊर्जा तरंगे एवं आपतत्त्वात्मक तमोगुणी तरंगे (अपमृत्यु के लिए ये तरंगे कारणभूत होती हैं) को शांत करने की क्षमता रहती है । तदुपरान्त स्वच्छ रुई लेकर दो लम्बी बत्तियॉं बना लें । उन्हें दीपक में एक -दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुँह दिखाई दें । अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें । प्रदोषकाल में इस प्रकार तैयार किए गए दीपक का रोली , अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें । उसके पश्चात् घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील अथवा गेहूँ से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है । दीपक को रखने से पहले प्रज्वलित कर लें और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा यम तरंगों के लिए पोषक होती है अर्थात दक्षिण दिशा से यमतरंगें अधिक मात्रा में आकृष्ट एवं प्रक्षेपित होती हैं) की ओर देखते हुए चार मुँह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें । ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।*


🔥 *यम दीपदान का मन्त्र :*


*मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |*


*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||*


➡ *इसका अर्थ है, धनत्रयोदशीपर यह दीप मैं सूर्यपुत्रको अर्थात् यमदेवताको अर्पित करता हूं । मृत्युके पाशसे वे मुझे मुक्त करें और मेरा कल्याण करें ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति की साधना-विधियाँ* 🌷


👉🏻 *धनतेरस से आरम्भ करें* 


➡ *सामग्री:*


*दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र,धूप , अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र l*


➡ *विधि: अपने सामने लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें l उस पर केसर से सतिया बना लें तथा कुम कुम से तिलक कर दें l*


🙏🏻 *बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की ७ मालाएँ करें l तीन दिन तक ऐसा करने योग्य है l इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है l मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें l*


🙏🏻 *कहते हैं- जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी l*


🌷 *मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरो ह्रीं ॐ नमः l*


🙏🏻 


🙏


 


 


मेष 


आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और इसी वजह से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा। अपने जीवन साथी से कोई समस्या हो तो उस पर बात करें।


वृष 


आज आप बहुत मेहनत करेंगे जिसकी वजह से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय से कहासुनी हो सकती है।


मिथुन 


आज अपने परिवार वालों से विशेष प्रेम महसूस करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले की गई मेहनत का नतीजा आज आपके सामने आ सकता है और आपको कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है।


कर्क 


आज का दिन अनुकूल रहेगा जिससे आपके मन में हर्ष उत्पन्न होगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।


सिंह 


आज उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा और बिजनेस में रिस्क लेने की सोचेंगे जिससे आपको अपने व्पायार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रिया के साथ गपशप करने का मौका भी मिलेगा।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर वालों के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।


तुला 


आज दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकता है।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि आपके भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ पुरानी बातें याद करने और प्यार जताने का मौका मिलेगा।


धनु 


आज परेशान हो सकते हैं क्योंकि आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल के लोगों से आपके संबंधों पर कुछ गलत असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को समझ पाने में आपको कुछ दिक्कत होगी जिससे आपके बीच विरोधाभास बढ़ सकता है।


मकर 


आज बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आवश्यक खर्च करेंगे। व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे। आपके पास आपकी प्रशंसा कर सकते हैं और मैनेजमेंट को आपका काम अच्छे से नजर आएगा जिससे आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है।


कुंभ 


आज खुश नजर आएंगे और आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आज शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आप खुश होंगे। आपके पिता जी का व्यवहार आप को आश्चर्यचकित कर सकता है। हालांकि उन से आपके संबंध मजबूत रहेंगे।


मीन


आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने मन की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी। उनका पूरे मन से सामना करें। आप देखेंगे कि आपको इससे फायदा होगा।


 


जिनका आज जान7है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  


 


शुभ दिनांक : 8 17, 26 


 


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2024, 2042


 


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।


शनिवार, 7 नवंबर 2020

भाकियू की चेतावनी : मांगे ना मानी तो शिवचौक को क्रांति चौक बना देंगे


मुजफ्फरनगर ।  जीआईसी मैदान में चल रही महापंचायत में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा निर्देशन में पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से गहन बातचीत करके मुद्दों को सुलझाया। चौ नरेश टिकैत ने कहा कि अफसरों के जो हालात है इनके बक्कल (खाल) उतारने पड़ेंगे। पार्टी में किसी को वोट दो इस संगठन को मजबूत कर लो। किसानों का सम्मान संगठन ही बचाएगा। गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा और भुगतान नहीं हुआ तो हम शिवचौक को क्रांति चौक बना देंगे। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के जेल जाने की घोषणा करते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने खड़े होकर घोषणा की कि चौधरी टिकैत जेल जाएंगे तो पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन होगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए भाकियू नेताओं को मनाना शुरू दिया। अधिकारियों ने भाकियू नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी कर ली जाएगी, तब कहीं जाकर महापंचायत और 11 दिन से एसई दफ्तर पर चला आ रहा धरना समाप्त हुआ।


भारतीय किसान यूनियन की धरने सहित महापंचायत को समाप्त कर दी गई। भारतीय किसान यूनियन की मांगे मानकर विरोध को खत्म करा कर लंबे समय से चल रहे धरने का भी समापन कराया दोनों अधिकारियों एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल की सूझबूझ से महापंचायत और धरना हुआ खत्म वही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह भी लगातार हर व्यवस्था पर बनाए रहे पैनी नजर लगातार अधिकारियों से चलती रही बातचीत वहीं भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन दोनों अधिकारी को सौंपा ओर धरना व महापंचायत के समाप्त करने की घोषणा की आज की महापंचायत में हजारों की संख्या में जनपद के किसान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अब आगे कोई भी बात लखनऊ में सरकार से ही होगी। 


अहोई अष्टमी : कथा और पूजन विधि

. दिनांक 08.11.20 दिन रविवार तदनुसार संवत् २०७७ कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आने वाला व्रत :-



                             "अहोई अष्टमी"


 


           अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। पुत्रवती महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। माताएं अहोई अष्टमी के व्रत में दिन भर उपवास रखती हैं, और सायंकाल तारे दिखाई देने के समय अहोई माता का पूजन किया जाता है। तारों को करवा से अर्ध्य भी दिया जाता है। यह अहोई गेरू आदि के द्वारा दीवार पर बनाई जाती है, अथवा किसी मोटे वस्त्र पर अहोई काढ़कर पूजा के समय उसे दीवार पर टांग दिया जाता है। अहोई अष्टमी का व्रत महिलायें अपनी सन्तान की रक्षा और दीर्घ आयु के लिए रखती हैं। इस दिन धोबी मारन लीला का भी मंचन होता है, जिसमें श्री कृष्ण द्वारा कंस के भेजे धोबी का वध प्रदर्शन किया जाता है।


 


                                 अहोई माता


 


           अहोई माता के चित्रांकन में ज़्यादातर आठ कोष्ठक की एक पुतली बनाई जाती है। उसी के पास सेह तथा उसके बच्चों की आकृतियां बना दी जाती हैं। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अहोई माता का स्वरूप वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार बनता है। सम्पन्न घर की महिलाएं चांदी की अहोई बनवाती हैं। ज़मीन पर गोबर से लीपकर कलश की स्थापना होती है। अहोई माता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात् एक पाटे पर जल से भरा लोटा रखकर कथा सुनी जाती है।


 


                                पूजन विधि


 


01. अहोई अष्टमी व्रत के दिन प्रात: उठकर स्नान करें और पूजा पाठ करके अपनी संतान की दीर्घायु एवं सुखमय जीवन हेतु कामना करते हुए, मैं अहोई माता का व्रत कर रही हूँ, ऐसा संकल्प करें।


02. अहोई माता मेरी संतान को दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी रखे। माता पार्वती की पूजा करें।


03. अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाएँ और साथ ही सेह और उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएँ।


04. संध्या काल में इन चित्रों की पूजा करें।


05. अहोई पूजा में एक अन्य विधान यह भी है कि चांदी की अहोई बनाई जाती है जिसे सेह या स्याहु कहते हैं। इस सेह की पूजा रोली, अक्षत, दूध व भात से की जाती है। पूजा चाहे आप जिस विधि से करें लेकिन दोनों में ही पूजा के लिए एक कलश में जल भर कर रख लें।


06. पूजा के बाद अहोई माता की कथा सुने और सुनाएं।


07. पूजा के पश्चात् सासू-मां के पैर छूएं और उनका आर्शीवाद प्राप्त करें।


08. तारों की पूजा करें और जल चढ़ायें तथा इसके पश्चात् व्रती अन्न जल ग्रहण करें।


 


                       अहोई अष्टमी व्रत कथाएँ


 


       (अहोई अष्टमी व्रत की दो लोक कथाएँ प्रचलित हैं)


 


                                  प्रथम कथा


 


           प्राचीन काल में किसी नगर में एक साहूकार रहता था। उसके सात लड़के थे। दीपावली से पहले साहूकार की स्त्री घर की लीपा-पोती हेतु मिट्टी लेने खदान में गई और कुदाल से मिट्टी खोदने लगी। दैव योग से उसी जगह एक सेह की मांद थी। सहसा उस स्त्री के हाथ से कुदाल सेह के बच्चे को लग गई जिससे सेह का बच्चा तत्काल मर गया। अपने हाथ से हुई हत्या को लेकर साहूकार की पत्नी को बहुत दु:ख हुआ परन्तु अब क्या हो सकता था? वह शोकाकुल पश्चाताप करती हुई अपने घर लौट आई। कुछ दिनों बाद उसके बेटे का निधन हो गया। फिर अकस्मात दूसरा, तीसरा और इस प्रकार वर्ष भर में उसके सभी बेटे मर गए। महिला अत्यंत व्यथित रहने लगी। एक दिन उसने अपने आस-पड़ोस की महिलाओं को विलाप करते हुए बताया कि उसने जान-बूझ कर कभी कोई पाप नहीं किया। हाँ, एक बार खदान में मिट्टी खोदते हुए अंजाने में उससे एक सेह के बच्चे की हत्या अवश्य हुई है और तत्पश्चात् मेरे सातों बेटों की मृत्यु हो गई। यह सुनकर पास-पड़ोस की वृद्ध औरतों ने साहूकार की पत्नी को दिलासा देते हुए कहा कि यह बात बताकर तुमने जो पश्चाताप किया है उससे तुम्हारा आधा पाप नष्ट हो गया है। तुम उसी अष्टमी को भगवती माता की शरण लेकर सेह और सेह के बच्चों का चित्र बनाकर उनकी अराधना करो और क्षमा-याचना करो। ईश्वर की कृपा से तुम्हारा पाप धुल जाएगा। साहूकार की पत्नी ने वृद्ध महिलाओं की बात मानकर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को उपवास व पूजा-याचना की। वह हर वर्ष नियमित रूप से ऐसा करने लगी। बाद में उसे सात पुत्र रत्नों की प्राप्ति हुई। तभी से अहोई व्रत की परम्परा प्रचलित हो गई।


 


                               द्वितीय कथा


 


          प्राचीन काल में दतिया नगर में चंद्रभान नाम का एक आदमी रहता था। उसकी बहुत सी संतानें थीं, परंतु उसकी संतानें अल्प आयु में ही अकाल मृत्यु को प्राप्त होने लगती थीं। अपने बच्चों की अकाल मृत्यु से पति-पत्नी दु:खी रहने लगे थे। कालान्तर तक कोई संतान न होने के कारण वह पति-पत्नी अपनी धन दौलत का त्याग करके वन की ओर चले जाते हैं और बद्रिकाश्रम के समीप बने जल के कुंड के पास पहुंचते हैं तथा वहीं अपने प्राणों का त्याग करने के लिए अन्न-जल का त्याग करके उपवास पर बैठ जाते हैं। इस तरह छह दिन बीत जाते हैं तब सातवें दिन एक आकाशवाणी होती है कि हे साहूकार! तुम्हें यह दु:ख तुम्हारे पूर्व जन्म के पाप से मिल रहे हैं। अतः इन पापों से मुक्ति के लिए तुम्हें अहोई अष्टमी के दिन व्रत का पालन करके अहोई माता की पूजा-अर्चना करनी चाहिए, जिससे प्रसन्न हो अहोई माता तुम्हें पुत्र प्राप्ति के साथ-साथ उसकी दीर्घ आयु का वरदान देंगी। इस प्रकार दोनों पति-पत्नी अहोई अष्टमी के दिन व्रत करते हैं और अपने पापों की क्षमा मांगते हैं। अहोई माँ प्रसन्न होकर उन्हें संतान की दीर्घायु का वरदान देती हैं। आज के समय में भी संस्कारशील माताओं द्वारा जब अपनी सन्तान की इष्टकामना के लिए अहोई माता का व्रत रखा जाता है और सांयकाल अहोई माता की पूजा की जाती है तो निश्चित रूप से इसका शुभफल उनको मिलता ही है और सन्तान चाहे पुत्र हो या पुत्री, उसको भी निष्कंटक जीवन का सुख मिलता है।


 


                    अहोई अष्टमी उद्यापन विधि


 


          जिस स्त्री का पुत्र न हो अथवा उसके पुत्र का विवाह हुआ हो, उसे उद्यापन अवश्य करना चाहिए। इसके लिए एक थाल में सात जगह चार-चार पूरियां एवं हलवा रखना चाहिए। इसके साथ ही पीत वर्ण की पोशाक-साडी, ब्लाउज एवं रुपये आदि रखकर श्रद्धा पूर्वक अपनी सास को उपहार स्वरूप देना चाहिए। उसकी सास को चाहिए कि वस्त्रादि को अपने पास रखकर शेष सामग्री हलवा-पूरी आदि को अपने पास-पड़ोस में वितरित कर दे। यदि कोई कन्या हो तो उसके यहाँ भेज दे।


 


                        अहोई माता की आरती


 


जय अहोई माता, जय अहोई माता!


          तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता॥जय॥


ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।


                  सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता॥जय॥


माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता॥


             जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता॥जय॥


तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।


              कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता॥जय॥


जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता॥


          कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता॥जय॥


तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।


            खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता॥जय॥


शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।


                     रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता॥जय॥


श्री अहोई माँ की आरती जो कोई गाता।


                 उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता॥जय॥


                        ----------:::×:::----------


 


                           "जय अहोई माता"


********************************************


 


         "श्रीजी की चरण सेवा"


मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया ग्रैंड दिवाली मेले का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मॉल पर ग्रैंड दिवाली मेले का उद्घाटन आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने किया। विशेष आकर्षण का केंद्र निरंतर चल रे आकर्षक गीत और नृत्य के आयोजन रहे । 


एएसजे प्लाजा ग्रैंड माल तथा रेडियो एसडी 90.8 एफएम की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में जहां तमाम आकर्षक स्टाल पर भीड़ नजर आ रही है, वहीं लगातार चलने वाले सांस्कृतिक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एएसजे ग्रैंड प्लाजा माल के निदेशक संदीप जैन और अभिनव रूप ने बताया कि ग्रैंड दिवाली मेले में तमाम स्टाल के साथ सिंगिंग, डांस और क्विज का आयोजन रेडियो एसडी 90.8 एफएम की ओर से किया जा रहा है। रेडियो एसडी 90.8 एफएम के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि समारोह में होने वाले विभिन्न आयोजनों में नगर के प्रतिभागियों को अपनी कला के प्रदर्शन और सजाने संवारने का मौका मिलेगा। युवाओं के लिए यह आयोजन आकर्षण के केंद्र रहे। प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आरजे शिखा, कबीर, अमरप्रीत, आकाश, और संपदा विशेष भूमिका निभा रहे हैं । पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के रोहन त्यागी, निखिल धीमान व नेहा विशेष भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में जहां तमाम लोगों के लिए यहां खरीदारी के लिए आकर्षक वस्तुओं के स्टाल सज चुके हैं। मेला 7 नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगा।


जानिए कब होंगे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव


लखनऊ । प्रदेश में पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल व मई के महीनों करवाने के आसार बन रहे हैं। सरकारी सूत्राें के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चार पदों पर मतदान एक साथ होगा।


सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक जिले के विकास खंड चार हिस्सों में बांटे जाएंगे। फिलहाल आयोग वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निपटाने में जुटा हुआ है। बूथ लेबल आफिसर इन दिनों घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन कर रहे हैं। यह काम 15 नवम्बर तक चलेगा। इसके बाद संकलित डेटा को फीड किया जाएगा। फिर 28 दिसम्बर को मतदाता सूची का फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। उधर पंचायतीराज विभाग ने अभी तक शहरी क्षेत्र में पूरी या आंशिक रूप से शामिल की जा चुकीं पंचायतों के ब्यौरे को अंतिम रूप नहीं दिया है। इस आंशिक परिसीमन के समय से पूरा न होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया पिछड़ रही है। आंशिक परिसीमन के बाद ही वार्डों का नए सिरे से निर्धारण होगा और फिर आरक्षण तय किया जाएगा। इस काम में करीब दो महीने का समय लगेगा। इस तरह से दिसम्बर व जनवरी वोटर लिस्ट, परिसीमन व आरक्षण निर्धारण आदि में ही लग जाएंगे। इसके बाद अगर चुनाव करवाया जाएं तो चार चरणों के मतदान में दो महीने लगेंगे, जिसमें फरवरी व मार्च लग जाएंगे। मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने और गेहूं की कटाई, वार्षिक परीक्षाओं की वजह से भी मार्च को पंचायत चुनाव के लिए मुफीद नहीं माना जा रहा है। इस लिहाज से अब यह चुनाव अप्रैल और मई के महीनों में ही करवाए जाने के आसार बन रहे हैं।


उत्तर प्रदेश में सभी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, रोक हटी


लखनऊ । प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के अलावा अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सरकारी छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि का वितरण किए जाने पर लगी रोक हटा ली है। वित्त विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश द्विवेदी ने इस बारे में आदेश जारी किया है।


समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ओबीसी के  गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा दी जाती है। दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को यह सुविधा दी जाती है। 


वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में अब इन सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की सुविधा चालू शैक्षिक सत्र के लिए दिये जाने पर सहमति प्रदान कर दी गयी है। मगर इन सभी वर्गों में बी.एड.व बी.टी.सी. का पाठ्यक्रम संचालित करने वाले शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फिलहाल यह सुविधा नहीं मिलेगी। 


ट्रंप का खेल खत्म, ब्राइडेन को मिली जीत


वॉशिंगटन. ट्रंप का खेल खत्म होने के साथ जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे. अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में वोटों की गिनती पूरी हो गई है. सूत्रों के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने 284 इलेक्टोरल वोट से अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैटलग्रांड स्टेट पेंसिलवेनिया में जीत के बाद हो गया तय कि जो बाइडेन ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे.


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे. उन्होंने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया लेकिन वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं सके. ऐसे में गुरुवार को अमेरिका के कई समाचार चैनलों ने ट्रंप की प्रेसवार्ता के अपने सीधे प्रसारण को बीच में रोक दिया. ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नेवाडा में मुकदमे दर्ज करा चुका है. उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है. बाइडेन के प्रचार दल ने आरोपों से इनकार किया है.


बिहार भी एनडीए के हाथ से खिसका!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की आंधी चलती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिल सकती हैं. जबकि एनडीए 100 से भी कम सीटों पर सिमट सकता है यानी नीतीश कुमार की सत्ता से विदाई होते दिख रही है.



*बिहार चुनाव का एग्जिट पोल.* 


 


ABP-CVoter


NDA 104-128


MGB 108-131


LJP 1-3


Others 4-8


 


AajTak-Axis


NDA 69-91


MGB 139-161


LJP 3-5


Oth 6-9


 


NewsX-dvresearch


NDA: 110-117


MGB 108-123


LJP 4-10


Oth 8-23


 


CNN News18-Todays Chanakya


NDA 55


MGB 180


Oth 8


 


Republic TV


NDA 91-117


MGB 118-138


LJP 5-8


Oth 3-6


उर्दू दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन होगा

मुजफ्फरनगर । उर्दू टीचर वेलफेयर एसोसिएशन और उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में दिनांक 8 नवंबर को 10 बजे सुबह विश्व उर्दू दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन गय्यूर महल तबल शाह रोड,निकट जेनबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर जुनैद हारिस एवम जनाब मोहम्मद अल्ताफ साहब वाइस प्रिंसिपल डाइट और उर्दू टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के कन्वीनर मोहम्मद साबिर खान मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा और जिला प्रोबेशन अधिकारी, बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे । इस समारोह में मुमताज़ उर्दू टीचर्स, उर्दू विषय के होनहार छात्र-छात्राओं और उर्दू शायरों को सम्मानित किया जाएगा । प्रोग्राम कन्वीनर शराफत अली और कलीम त्यागी ने तमाम पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पधारने का आग्रह किया है।


राकेश टिकैत को दी एन एस ए लगाने की धमकी


मुजफ्फरनगर । भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 11 दिन पूर्व जब धरना एसई कार्यालय पर शुरू किया गया तो अधिकारियों ने धरना उठाने के लिए कहा कि एनएसए की कार्रवाई होगी। तो हमने कहा कि हम जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बुरा हाल बिजली विभाग का है। यहा भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी बिजली विभाग के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। क्योंकि अधिकारियों को बिजली वाले परेशान नहीं करते हैं।



राकेश टिकैत ने प्रदेश में धान, गेंहू आदि कि फसलों के बारे में कहा कि किसान अपनी फसल को कोडि़यों के भाव बाजार में बेच रहा है। यहां मक्का 800, धान 800 से 1400, गेंहू 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव ने गन्ना रेट 40 रुपये बढ़ाया था, लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी रुपया गन्ना रेट नहीं बढ़ाया।


भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में किया मार्ग दर्शन


मुज़फ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी कूकड़ा मण्डल के पदाधिकारियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज दूसरे दिन प्रातः गॉव कूकड़ा में मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्रपाल की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह (चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक मुज़फ्फरनगर)ने दीप प्रज्वलित कर किया। 


शिविर में आज दूसरे दिन 5 सत्र सम्पन्न होने के साथ ही प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। आज के प्रशिक्षण शिविर में सतपाल सिंह चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक, उमेश मालिक विधायक बुढ़ाना विधानसभा, विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष, वीरपाल निर्वाल प्रदेश सहसंयोजक नमामि गंगे और अशोक कंसल पूर्व विधायक,आदि ने कार्यकर्ताओ को व्यक्तित्व विकास,पिछले 6 वर्ष में अन्त्योदय प्रयत्न, हमारी कार्य पद्धति संगठन संरचना में हमारी भूमिका आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरीश गोयल ने किया। 



प्रशिक्षण शिविर में प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, प्रमोद शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष,भोपाल सैनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सुधीर कुमार आर्य मण्डल उपाध्यक्ष, प्रमोद बलभद्र मण्डल महामंत्री, अमित शास्त्री मण्डल उपाध्यक्ष , सारिका मण्डल उपाध्यक्ष, पूनम शर्मा सेक्टर संयोजक, तरुण पाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,नवनीत गुप्ता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, प्रशांत गौत्तम महामंत्री मण्डल युवा मोर्चा अमित गौत्तम मीडिया प्रभारी, आदि कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सेक्टर संयोजक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


,


विष्णु धाम ट्रस्ट गोशाला का भूमि पूजन संपन्न


मुजफ्फरनगर । आज विष्णु धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में मुजफ्फरनगर के शांति नगर क्षेत्र में एक गौशाला जिसका नाम सुशीला गोवंश क्षेत्र के नाम से भूमि पूजन संपन्न हुआ जिसमें भूमि पूजन सभी विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा संपन्न कराया गया जिसके अंतर्गत आज के मुख्य अतिथि के रूप में पंडित राम देव शर्मा अध्यक्ष राम दरबार द्वारिका पुरी मुजफ्फरनगर एवं संस्था के संस्थापक पंडित विष्णु दत्त शर्मा ज्योतिषाचार्य रहे इस पुण्य कार्य को संपन्न कराने के लिए पंडित राजीव पराशर जी मुख्य अचार्य के रूप में रहे तथा विभिन्न संघों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए जिसमें अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष पंडित अमित शास्त्री जी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के मुजफ्फरनगर के प्रभारी श्री कमल शर्मा जी एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के मुख्य वरिष्ठ सम्मानित श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुंदरकांड पाठ के साथ आरंभ हुआ जिसको पंडित अजय कौशिक जी ने संपन्न कराया मुख्य अतिथि पंडित श्री रामदेव शर्मा जी ने कहा के दुग्ध रूप में अमृत प्रदान करने वाली गौ माता की सुरक्षा एवं पोषण का दायित्व सभी सनातन धर्म के मनुष्य का उत्तरदायित्व है यह गौशाला संपूर्ण गोवंश की सुरक्षा की दृष्टि से समर्पित है संस्था के संस्थापक पंडित श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने कहा अगर संसार को रोगों से मुक्त करना है तो गौ पालन एवं गौ रक्षा अत्यंत अनिवार्य है साथ ही संस्था के अध्यक्ष पंडित चिरायु गालव जी भागवत वक्ता ने कहा कि गौ को भारतवर्ष का राष्ट्रीय पशु घोषित करना अति आवश्यक है । इस कार्यक्रम को शोभित करने के लिए मुख्य उपस्थित पंडित विनय शर्मा, पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित शिवकुमार शर्मा, पंडित अजय कौशिक, पंडित पूर्णानंद शर्मा, सचिव  विकास गोयल, पंडित विकास कौशिक, लाला सुधाकर गर्ग  एवं समस्त क्षेत्र वासी उपस्थित रहे। 


जिले में मिले 34 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर l Date 07-11-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1837


 


आज पॉजिटिव-- 34


11 Rtpcr


19 Rapid antigen test 


03 pvt lab


01 meerut lab


= 34


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -38


टोटल डिस्चार्ज- 5718


टोटल एक्टिव केस- 276


एसडी काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट में दीप उत्सव-2020 प्रदर्शनी का भव्य आयोजन


मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी दीप उत्सव-2.2. का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति अंजु पुरी एवं   नीलकमल पुरी द्वारा किया गया। श्रीमति संतोष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन, इनरव्हील क्लब विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रही, कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य डा. सचिन गोयल व कार्यक्रम संयोजक ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अमित कुमार रहे। शहर के अनेक गणमान्य सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया जिनमें डा. रिंकु एस. गोयल, निदेशक, मदर्स प्राईड स्कूल, डा. विभूति शर्मा, डा. दीपक मलिक डा. राजीव पाल सिंह, डा. संजीव तायल थे।
ललित कला विभाग के छात्रध्छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार की कला कृतियों का निर्माण करके प्रदर्शित किया गया जिनमें मुख्य रूप से क्रियेटिव मास्क, डेकोरेटिव मिरर, मिटटी की बनाई हुई अनेक प्रकार की कलाकृतियां, रंगारंग कंडील, हैगिंग्स, रिमूवेबल रंगोलियां व क्रियेटिव मोबत्तियां व दीप सज्जा की गई जिनकों वेस्ट मैटिरियल द्वारा तैयार किया गया था। जिन्होंने आगन्तुकों का मन मोह लिया। आगन्तुकों ने छात्रध्छात्राओं द्वारा बनाई गई इन कलाकृतियों को अधिकाधिक मात्रा में खरीदा भी क्योंकि सभी के अनुसार दीवाली के उपलक्ष में अपने घरों को सजाने के लिए जितना उपयुक्त समान इस प्रदर्शनी मे मिल गया उतना किसी भी जगह मिलना असम्भव है।
प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के साथ-साथ सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं ललित कला विभाग के सभी सदस्यों एवं छात्रध्छात्राओं को बधाई एवं आशीष वचन दिया। विभागाध्यक्ष डा. अमित कुमार ने बताया की कोविड-19 जैसी महामारी के चलते भी हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए जिसका उदाहरण उन्होनें इस प्रदर्शनी को आयोजित करके दिया। ऋकार्यक्रम को सफल रूप से आयोजित करने में विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, गुंजन सिंधी, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, संकेत, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग रहा।


किसानों का उत्पीडन बर्दाश्त नहींः चौ. नरेश टिकैत


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के करीब दस दिन से चल रहे धरने के बाद आज बडी संख्या में किसान जीआईसी मैदान में किसानों की महापंचायत में जुटे तो पूरा इलाका जाम हो गया। भाकियू अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में  गन्ना मूल्य साढ़े चार सौ रुपये प्रति कुंटल किए जाने, बकाया भुगतान करने, देरी से भुगतान पर ब्याज देने की मांगें शामिल रहीं।   बिजली और प्रदूषण विभाग द्वारा किसानों के उत्पीडन सहित विभिन्न मांगों को लेकर भी भाकियू नेताओं ने कडा जताया और किसानों का उत्पीडन ना करने को कहा। भाकियू अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत ने इस मौके पर कहा कि प्रशासन और चीनी मिल मालिकों किसानोें की पीडा समझ नहीं रहे हैं।  किसानों के सब्र का इम्तहान लिया जा रहा है। बिजली और पराली आदि को लेकर किसानों को बेइज्जत किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात में उनके समक्ष गन्ना बकाया भुगतान दिलाने की मांग रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने अक्तूबर माह के अंत तक चीनी मिल चलने से पूर्व पूरा बकाया गन्ना भुगतान दिलाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शुगर मिल के सभी जीएम को छह नवम्बर तक बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा है कि किसान गन्ना गूल्य को लेकर पिछले कई साल से परेशान हैं। चार साल में एक पैसा भी नहीं बढ़ाया गया है। एक साल बाद भी पुराने बकाया का भुगतान नहीं हुआ। मिलों पर अभी भी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। भाकियू मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि चार साल से किसानों को गन्ना मूल्य का एक पैसा अधिक नहीं मिल रहा है। यहां तक कि अभी करोड़ों रुपया बकाया है। ऊपर से बिजली बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज महापंचायत में बडी संख्या में महिलाएं भी हरी चुनरी ओढे नजर आईं।
आज सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान महापंचायत के लिए पहुंचने लगे। इसके चलते महावीर चैक और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके अलावा सिवाया टोल प्लाजा पर किसानों की भीड़ लगी रही। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से किसान मुजफ्फरनगर की ओर बढे तो तमाम स्थानों पर जाम की स्थिति से लोग जूझते रहे।  धर्मेन्द्र मलिक तथा अन्य लोगों की निगरानी में रैली स्थल पर ही भोजन की व्यवस्था भी रही। पार्किंग भी अंदर जीआईसी मैदान में ही रही। व्यवस्था की निगरानी में एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सिटी राजेश द्विवेदी भी सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी व फोर्स के अन्य पुलिस अधिकारी भी जीआईसी मैदान में दिखाई दिए।   



ईट निर्माता कल्याण समिति ने धरना दिया


मुजफ्फरनगर। आज ईट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मजदूरों, किसानों  और भट्टा स्वामियों द्वारा सुबह 10.30 से दोपहर बाद 2.00 बजे तक जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। धरना शुरू होते ही सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से आदरणीय जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के साथ प्रस्तावित मुद्दों पर चर्चा हुई। गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि हम लगातार प्रयासरत हैं। भट्टों से संबंधित बिंदुओं पर उन्होंने कहा की हम प्रदेश और केंद्र सरकार को विचार के लिए भेज देंगे। 
इसके बाद धरने पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ताओं में अंकित आर्य, जियाउर रहमान, बलराम तायल, अजय मलिक, अजय पाल भैंसी, हाजी जमशेद प्रधान आदि ने अपने विचार रखे। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा हम लोग हर स्तर पर प्रयासरत हैं और जब तक समाधान नहीं हो जाता लगातार संघर्ष करते रहेंगे। भट्टों के लिए पूरे उत्तर भारत में  समान औद्योगिक प्रदूषण नीति तथा 1 फरवरी से 10 जुलाई के लिए पूरे उत्तर भारत में  नियत फुकाई समय सीमाश् तय करने की रकार से मांग की।  उन्होंने आगे कहा कि किसानों के ट्रैक्टर और गाड़ियों के लिए 10 और 15 साल की समय सीमा समाप्त हो। गन्ने की पत्ती जलने से प्रदूषण नगण्य, न हो किसानों पर कोई कार्यवाही। धरना स्थल पर उपरोक्त पांच मांगों का एक ज्ञापन श्रीमान अपर जिलाधिकारी वित्त  आलोक कुमार  को सौंपा गया।  


आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिए गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 03 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। 
पकडे गए अभियुक्तगण के नाम सालिम पुत्र मुस्तफा मौहल्ला इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, सालिम पुत्र सफी मौहल्ला इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा तथा  आजम पुत्र अब्दूल खालिक मौहल्ला इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल बताए गए हैं।
उनके पास से तीन हजार रुपये नकद, तीन एटीएम कार्ड व दो ग्रीन कार्ड, तीन मौबाईल फोन, सट्टा मैसेज की हार्ड कॉपी,  एक प्रोजेक्टर मय स्पीकर तथा सैट-टॉप बॉक्स एयरटेल कम्पनी बरामद किए गए।


सपा एमएलसी प्रत्याशियो को विजयी बनाने की रणनीति बनाई


मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी सजिद हसन ने बताया कि सपा की प्रत्येक माह होने वाली मीटिंग सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में  सम्पन्न हुई।
सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक एडवोकेट व शिक्षक प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को सपा नेता कार्यकर्ता अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाकर विजयी बनाएंगे। उन्होंने सेक्टर इंचार्ज व उनके साथ सपा नेताओ वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की टीम बनाकर चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है सभी को अपने क्षेत्रों में प्रत्याशी के लिए जुट जाना चाहिए।
पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व प्रत्यशी मीरापुर हाजी लियाकत अली ने अपनी अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्नातक व शिक्षक मतदाताओ में पहुंच बनाकर सपा प्रत्याशियो के पक्ष में बहुमत लाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री मुकेश चैधरी व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सपा के स्नातक व शिक्षक प्रत्याशियो को मुजफ्फरनगर से भारी बहुमत से निष्ठा व मेहनत से सफल बनाने की अपील की। सपा जिला महासचिव जिया चैधरी व सपा नेता सजिद हसन ने अपने सम्बोधन में स्नातक व शिक्षक चुनाव में सफलता के लिए अपील के साथ ही नगर पालिकाओं में बढ़ाये गए उत्पीड़नात्मक हाउस टैक्स व बिजली की बढ़ने वाली प्रस्तावित दरों पर सपा द्वारा बडे आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।
सपा नेता गौरव जैन,असद पाशा,हरीश कुमार व शौकत अंसारी ने सपा द्वारा जनहित के मुद्दों की अनदेखी पर सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। मीटिंग को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी,सपा महिला जिलाध्यक्ष शाहिन बेगम,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष मासूम त्यागी,मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,ब्रजराज सैनी,डॉ इसरार
अल्वी,विधानसभा अध्य्क्ष खतौली प सत्यदेवशर्मा,विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन,अरशद मलिक,सलमान त्यागी,पंकज सैनी,सपा नगर अध्यक्ष जानसठ तन्नू कुरैशी,इरशाद जाट ने भी सम्बोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सुमित पंवार बारी,निधिशराज गर्ग,बालमुकुंद ग्रेड,रमेशचंद शर्मा,जोगेंद्र सैनी,आशीष त्यागी,इकराम प्रधान,हाजी लियाकत अली,पवन पाल,संजीव कुमार त्यागी,आबाद त्यागी,सोफिया बेगम,जेबा परवीन,मास्टर अल्ताफ,गौरव कुमार,अमित कुमार,वीरेंद्र कुमार तेजियांन,दिलशाद कुरैशी,गोलू त्यागी,रेशमा खान,गुफरान तेवड़ा,प्रदीप बर्मन,सावन कुमार एडवोकेट,रामधन कश्यप एडवोकेट,हसीब गौर,राहुल कम्बोज, सत्यपाल कश्यप,काजी सरफराज,जावेद सैफी,सुकर्म पाल,जावेद त्यागी आदि मौजूद रहे।


गोली लगे युवक युवती के मिलने से हडकंप


मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके के गाँव पिपलेहड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक व युवती को गोली मार दी गई। जिससे दोनों की हालत गम्भीर हो गई। खतौली कोतवाली के पिपलेहड़ा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणो को युवक युवती को गोली मारने की सूचना लगी। बता दे कि शनिवार को युवती अंजली पुत्री सुनील अपने परिवार के साथ काम कर रही थी। तभी युवती को किसी ने फोन करके खेत पर बुलाया। जिसके बाद युवती अपने परिजनों को खेत पर जाने की बात कहते हुये घर से चली गई। तभी युवती के परिजनों को सूचना मिली कि अंजली को गोली मार दी गई है। जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन खेत की और दौड़ पड़े। लेकिन जैसे ही युवती के परिजन खेत पर पहुँचे तो वहां गांव का ही एक युवक संगम पुत्र नरेंद्र भी घायल अवस्था मे पड़ा था। उसे भी गोली लगी हुई थी ओर दोनों लहूलुहान पड़े थे। युवक व युवती को गोली लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को मेरठ होस्पिटल में भर्ती कराया।जहॉ दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है


पुलिस पूछताछ में लड़की के परिजनों ने खुलासा किया कि दोनों के बीच लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमे युवती के चचरे भाई ने इसका विरोध करते हुय युवक की पिटाई भी की थी। वही ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों को किसी ने खेत पर बुलाया था। जिसके बाद उन्हें गोली लगने की सूचना मिली। इस घटना से दोनों के परिवारों में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कारतूस और युवक व युवती के चप्पल बरामद कर कब्जे में लिए है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर हमलावर की तलाश जर रही है। यह खुलासा नही हो पाया कि किसने और क्यो दोनों को गोली मारी।


मीरांपुर में पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी


मुजफ्फरनगर। पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हडकंप मच गया है। बताया गया है कि दोनों के शव घर के अंदर कमरे में मिले। उनकी गोलीमारकर हत्या की गई थी। 
मृतकों में सुनील डागा व उनकी पत्नी नीरा डागा शामिल हें। सुनील डागा का शव कमरे के अंदर और नीरा डागा का शव कमरे के बाहर मिला। उन्हें गोली लगी थी और तमंचा भी पास पडा था। बताया गया है कि मीरापुर थाना क्षेत्र के बड़े बाजार के निवासी परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा चला आ रहा था। हालांकि सूचना पर मौके पर पहुंची ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। घटनास्थल पर भारी भीड जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी, है और  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




कडी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की कुकी 


मेरठ।  कुख्‍यात बदमाश दो लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की शनिवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इसी के मद्देनजर को फोर्स तैयार हो गई है। शहर के सभी थानों की पुलिस टीपीनगर बुलाई गई। उसके बाद पुलिस शहर के पंजाबी पुरा में बद्दो के घर की कुर्की के लिए फोर्स रवाना हुई। गौरतलब है कि फरार बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी है। 
पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने कई राज्यों की पुलिस को चुनौती दे रखी है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2010 में कालकाजी दिल्ली में चर्चित अनूप जुनेजा शूटआउट केस में बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने उसे गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था। उस पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम था। एक लाख रुपए यूपी पुलिस और 50 हजार रुपए का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित था। नोएडा के कई बड़े कारोबारियों ने भी दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों से उस समय शिकायत की थी कि बद्दो ने लगातार अवैध तरीके से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। बद्दो जेल गया तो उस पर फिर से साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...