शनिवार, 13 जून 2020

आज का पंचांग और राशिफल 14 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 14 जून 2020*


⛅ *दिन - रविवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - नवमी 15 जून रात्रि 03:19 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 12:22 तक तत्पश्चात रेवती*


⛅ *योग - आयुष्मान् सुबह 11:53 तक तत्पश्चात सौभाग्य*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:29 से शाम 07:10 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:39 से सूर्यास्त तक)*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *नकसीर* 🌷


😪 *यह होने पर सिर पर ठंडा पानी डालें | ताज़ी व कोमल दूब ( दूर्वा ) का रस अथवा हरे धनिये का रस बूँद – बूँद नाक में टपकाने से रक्त निकलना बंद हो जाता है | दिन में दो – तीन बार १० ग्राम आँवले के रस में मिश्री मिलाकर पिलायें अथवा गन्ने का ताजा रस पिलाने से नकसीर में पूरा आराम मिलता है |*


            🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *बेहोश होने पर( Coma से बाहर लाने )*


😇 *कोई बेहोश हो गया हो तो उसके सिर पर तिल के तेल की मालिश करो, पैरों पर तिल का तेल रगड़ो । उस के कानों में "ऐं ऐं" अथवा "ॐ ॐ" बोलें ।*


              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *मनोरथ सिद्धि* 🌷


🙏🏻 *“गुरु ….गुरु” के जप से भक्तों का मनोरथ पूरा होता है |*


🙏🏻 *भगवान शिवजी कहते है: गुरु मंत्रों मुखे यस्य, तस्य सिद्धि न अन्यथा गुरु लाभात सर्व लाभों गुरु हीनस्थ बालिश: |*


🙏🏻 *जिसके जीवन में गुरु नही है उसका कोई सच्चा हित करने वाला भी नहीं है | जिसके जीवन में गुरु है वो चाहे बाहर से शबरी भीलन जैसा गरीब हो फिर भी सोने की लंका वाले रावन से शबरी आगे आ गयी, रहिदास चमार हो फिर भी गुरु मन्त्र है मीरा के तारणहार हो गए |*


🙏🏻 *गुरु शब्द बहुत powerful है और गुरुदर्शन, गुरु blessing बहुत बहुत कल्याण करता है | तो बोले 'गु'कार सिद्धि प्रोक्तो रेफ़ पापस्य हारक | गुरु में ‘र’ जो है पापनाशक है | 'ऊ'कारो विष्णु अव्यक्त: त्रेआत्मा: गुरु परः | ये तीनो शब्द गुरु शब्द के है | गुरु शब्द का ‘ग’कार सिद्धि देनेवाला, ‘र’कार पाप हरनेवाला ‘ऊ’कार अव्यक्त विष्णु भगवान से मिलानेवाला | गुरु वो है जो श्रेष्ठ है और तीनों से पार भी है | ये आगमसार ग्रंथ है उसका श्लोक मैंने तुमको सुनाया |*


 


#ग्रह प्रवेश#ग्रह प्रवेश#


 


घर का निर्माण शुभ तिथि अनुसार करना चाहिए। जिस तरह गृह निर्माण में शुभ मुहूर्त, तिथि और लग्नादिन का महत्व है उसस भी कहीं ज्यादा गृह प्रवेश में माह और तिथि का महत्व है। निम्न माह और तिथि में शुभ मुहूर्त देखकर ही गृह प्रवेश करेंगे तो सुखी रहेंगे। गृह प्रवेश के मुहूर्त का निर्धारण तिथि, नक्षत्र, लग्न और वार आदि के आधार पर किया जाता है।


 


 


1 माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ उत्तम माह है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन के साथ ही पौष माह में गृह प्रदेश नहीं करना चाहिए।


 


 


2. तिथि : अमावस्या, पूर्णिमा, पंचक, कृष्‍ण पक्ष और ग्रहण आदि को छोड़कर शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि को गृह प्रवेश करना शुभ होता है।


 


 


 


3. वार : मंगलवार और कुछ विशेष परिस्थिति में रविवार एवं शनिवार को छोड़कर सभी वारों को गृह प्रवेश किया जा सकता है।


 


 


 


4.स्थिर लग्न : गृह प्रवेश हमेशा स्थिर लग्न में करने से शुभ होता है। किसी पंडित से लग्न पूछकर यह कार्य करें। वैसे प्रवेश के समय आपके जन्म नक्षत्र से सूर्य की स्थिति पांचवें में अशुभ, आठवें में शुभ, नौवें में अशुभ और छठवे में शुभ होती है।


 


 


6.शुभ मुहूर्त : शुभ मुहूर्त में रुद्र, श्‍वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजित, रोहिण, बल, विजय, र्नेत, वरुण सौम्य और भग ये 15 मुहूर्त है। रवि के दिन 14वां, सोमवार के दिन 12वां, मंगलवार के दिन 10वां, बुधवार के दिन 8वां, गुरु के दिन 6टा, शुक्रवार के दिन 4था और शनिवार के दिन दूसरा मुहूर्त कुलिक शुभ कार्यों में वर्जित हैं।


 


ज्येष्ठ माह में ग्रह प्रवेश तिथि


 


शुभ मुहूर्त


 


15 जून 2020 


सुबह 5 बजकर 23 मिनट से  अगले दिन सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक 


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष रह सकता है। आपको लोगों से कुछ प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं। संभव है कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो। आपको अपने आप को परिस्थितियों के अनुरूप बदलना होगा। आज आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। इस कारण आपका कुछ समय पुरानी बातों को सोचने या उन यादों में गुजर सकता है।


 


वृषभ -


आज का दिन हर तरफ से सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण वाला रह सकता है। लोग खुद आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। किसी को आपकी बातों और विचारों से काफी प्रेरणा मिल सकती है। आपको आज अपनी छवि को मजबूत करने के लिए काम करने का बहुत अच्छा समय है। आपका अपने प्रियजनों के साथ समय बहुत अच्छा गुजरेगा।


 


मिथुन - 


आज का दिन आपके लिए लोगों की मदद से आगे बढ़ने का है। खुद के बल पर अगर आप आज आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। कामों को पूरा करने में आपको समय और श्रम दोनों ज्यादा लग सकता है। अतः जो काम आपके लिए थोड़ा ज्यादा बड़ा हो, उसके लिए अपने सहयोगियों या मित्रों से सहयोग मांगने में हिचकिचाएं नहीं।


 


कर्क - 


आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।


 


सिंह -


आज आपके लिए किसी बड़े आइडिया पर काम करने का है। आप अपने लिए किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपके लिए समय किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात का भी है, जो आपके भविष्य में एक विशेष स्थान रखता है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। अगर माइग्रेन जैसी कोई समस्या है तो आपको सावधान रहना चाहिए।


 


कन्या - 


आज का दिन ऊर्जा पूर्ण रहेगा। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए किसी नई शुरुआत का है। अगर आप अपने लिए किसी अन्य आय स्रोत के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। जो आगे चल कर आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डालेंगे। ये एक ऐसी शुरुआत हो सकती है, जो आपको भविष्य में काफी आत्मनिर्भर बना सकती है।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का है। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। आपको आज का दिन आराम के साथ ही, अपने परिवार या साथी के साथ कुछ अच्छी बातें शेयर करने का भी है। आपको कुछ दोस्तों के साथ किसी आउटिंग पर जाने का मौका भी मिल सकता है। दिन बेहतरीन रहेगा। इसे आप यादगार बना सकते हैं।


 


धनु - 


आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आज आप अपने टारगेट के आसपास पहुंच सकते हैं, जिससे आपको काफी सुकून और राहत का एहसास होगा। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। आपको अपनी टीम और अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मामले में आपको कुछ विलंब के कारण चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा।


 


मकर - 


आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।


 


कुंभ - 


आज का दिन आपके लिए किसी व्यर्थ बात में उलझकर परेशान या तनावग्रस्त होने का नहीं है। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे।


 


मीन - 


आज आपको कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। केवल अपने ईगो पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।


 


आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


शहर के एक और कोरोना पॉजिटिव की मेरठ में मौत

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l मौहल्ला नयां बांस निवासी एक युवक की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित भी मिला हैं। इससे पूर्व भी मुजफ्फरनगर के चार लोग मेरठ में कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नयाबांस निवासी युवक को बीमारी के कारण मेरठ मेडिकल रैफर किया गया था। उसे सांस लेने में कठिनाई थी। हालांकि काफी प्रयास करने के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव मिला।


कोरोंना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने ली हाई लेवल बैठक, नया प्लान तैयार


नई दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से जंग के बीच आज हाईलेवल बैठक की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कैबिनेट सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी और आईसीएमआर के डीजी भी शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री को देशभर में कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने यूं तो देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति पर चर्चा की, लेकिन दिल्ली पर उनकी खास तवज्जो रही। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के हालात को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, साथ ही अगले दो महीनों की तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा की। साथ ही पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के परामर्श से इमरजेंसी प्लान बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मानसून की शुरुआत के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय को तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि इस बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्थिति का जायजा लिया गया। प्रधानमंत्री ने एंपॉवर्ड ग्रुप के सुझावों के मुताबिक शहरों और जिलों में जरूरत के मुताबिक अस्पतालों में बेड्स और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को यहां समीक्षा बैठक करेंगे। गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया, शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। 


मुख्यमंत्री ने जिले के 2609 श्रमिकों के खाते में डाले 1000 - 1000 रुपये

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले के प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के खातों में, डीबीटी के माध्यम से ₹1000 की सहायता राशि ट्रांसफर की गई इनमें जिले के 2609 श्रमिक व कामगार शामिल है जिले भर में सदर तहसील के 1210 खतौली तहसील के 375 जानसठ तहसील के 607 बुढ़ाना तहसील के 407 निवासी श्रमिक शामिल हैं


केंद्रीय राज्य मंत्री परिवार संपर्क अभियान के लिए जनसम्पर्क

टीआर ब्यूरों l 


 मुज़फ्फरनगर l के अंतर्गत सदर विधानसभा की साउथ सिविल लाइंस के बूथ संख्या 9 में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित करते हुए मुजफ्फरनगर की जनता के चहेते व हरदिल अजीज केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान


 


 


Update : जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर जिले में सब रहेगा बन्द

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन / जनता कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए हैं lइसमें कुछ व्यापारियों को संशय बना हुआ है कि बाजार खुलेंगे या नहीं अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि संपूर्ण लोक डाउन का मतलब संपूर्ण लोक डाउन है इसमें केवल जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह के प्रतिष्ठान संपूर्ण रुप से बंद रहेंगे जिले में हर रविवार को 1 दिन का जनता कर्फ्यू लागू रहेगा तथा बेवजह घूमने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी l


शहर सहित कई अन्य हॉट स्पॉट सील

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर। जनपद व शहर में बेहिसाब बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के जिला प्रशासन सख्ती के रूप में आ गया है l शहर के केशवपुरी, कच्ची सडक, गढी गोरवान, मोती महल तथा लद्दावाला के हॉट-स्पॉटो को सील करने की कार्यवाही की गई हैं। शहर में कल के 19 पॉजिटिव मिलने के बाद आज भी तीन और कोरोना मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। बडी बात यह है कि यह तीनों मरीज किसी भी कोरोना मरीज के संपर्क के नहीं आए हुए है। वहीं जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर यह भी रही कि शनिवार को पांच कोरोंना पीड़ित मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बादचलते जनपद में अब कोरोंना के एक्टिव केसो की संख्या 83 रह गई है।जिसकी जानकारी 


अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार दी l उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिवो के तीन मामले सामने आए है। जिनमें एक शहर के मौहल्ला कुंदनपुरा, दूसरा अग्रसैन विहार तथा तीसरा आर्यपुरा का निवासी बताया गया है। शनिवार को जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जाँच रिपोर्ट आई है, उसमें यह तीनों पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जिले में तीन नये कोरोना मरीज मिलने से जिले में चिंता विषय बन गया है l वहीं राहत भरी खबर यह है कि पांच मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अब पांच मरीज ठीक हो जाने पर एक्टिव केस 83 रह गई हैं।


इसके अलावा शनिवार को शहर में जहां कोरोना के मामले पाये गये थे, उन क्षेत्रों को भी हॉट-स्पॉट घोषित कर सील करने की कार्यवाही की गई है । शहर के मोहल्ला केशवपुरी, कच्ची सड़क , गढी गोरवान, मोती महल व लद्दावाला को हॉट-स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।


नेपाल संसद में विवादित नक्शा पास

काठमांडू। नेपाल की संसद ने शनिवार (13 जून) को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को पास कर दिया। इसके साथ ही भारत से चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच उसने बातचीत की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है। अब देखना होगा कि भारत का अगला कदम क्या होता है। गौरतलब है कि नेपाल के इस नए नक्शे में भारतीय सीमा से लगे लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जैसे रणनीतिक क्षेत्र पर दावा किया गया है। 


निचले सदन से पारित होने के बाद अब विधेयक को नेशनल असेंबली में भेजा जाएगा, जहां उसे एक बार फिर इसी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। नेशनल असेंबली से विधेयक के पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे संविधान में शामिल किया जाएगा। 


शिक्षक भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई यूपी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्राइमरी स्कूलों की 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों द्वारा 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में दायर की याचिका पर 37,339 पदों को सुप्रीम कोर्ट ने होल्ड करने का का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा विचार करने के लिए यूपी सरकार ने फिर से अर्जी दाखिल की है.


यूपी सरकार ने अर्जी दाखिल कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट 69000 पदों की भर्ती करने की इजाजत दे. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यूपी सरकार से 40/45 के कटऑफ पर कितने शिक्षामित्र पास हुए हैं? इसका डाटा मांगा था. शिक्षामित्रों का कहना है कि लिखित परीक्षा में टोटल 45357 शिक्षामित्रों ने फॉर्म डाला था, जिसमें से 8018 शिक्षामित्र 60-65% के साथ पास हुए. लेकिन इसका कोई डेटा नहीं है कि कितने शिक्षामित्र 40-45 के कटऑफ पर पास हुए? इसीलिए 69000 पदों में से 37339 पद रिजर्व करके सहायक शिक्षक भर्ती की जाए या फिर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर स्टे किया जाए.


दरअसल यूपी के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक पद के लिए हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में गत मंगलवार (9 जून) को शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को 37,339 पदों को होल्ड करने का निर्देश दिया. बता दें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था. हाईकोर्ट के कट ऑफ मार्क्स को लेकर दिए गए फैसले के खिलाफ शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी. शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा था कि कोर्ट ने सरकार के पक्ष को बिना सुने यह आदेश दिया है. सरकार मामले में विधिक सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.


शामली की महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

शामली । शामली मे एक महिला ओर कोरोना पॉजिटिव मिली. है।


 शामली में बर्तन व्यापारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन इलाके को सील करने की तैयारी कर रहा है।  शिवचौक एरिया सील किया जा रहा है।


तेज हवाओं और बूंदाबांदी से राहत

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर . दिल्ली-एनसीआर  में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है. सुबह जहां तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं दोपहर होते होते बादल छाने लगे. शाम करीब 4 बजे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तथा मुजफ्फरनगर के कुछ इलाकों में तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. बारिश के होने से लोगों को तीन दिन से चल रहे तेज गर्मी और उमस के दौर से काफी हद तक राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार ये दौर रात तक जारी रह सकता है. दिल्ली और एनसीआर में रात को तेज बारिश और आंधी की संभावना है. इसके साथ ही यूपी के भी कई अन्य जिलों में तेज बारिश हो सकती है.


 


दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में बादल छा हैं और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. इससे लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी से राहत मिली है. वहीं, कई इलाकों में बारिश के आसार बढ़ गए हैं. दरअसल, पिछले दो दिनों से दिल्ली में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना से तड़-बतर हो जा रहे हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया था. अनुमान के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा , गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी. वहीं, दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने की बात कही गई थी. यहां तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी.


कांग्रेस जनों ने किया मौन प्रतिवाद

मुजफ्फरनगर । जुनैद रऊफ शहराध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी पार्क प्रेमपुरी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठकर मौन प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को  न्याय मिलेगा। 


योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं।रऊफ ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के 'अपराध' में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। 


आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। 


हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। 


मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, सेवादल शहराध्यक्ष विनोद धीमान, राहुल भारद्वाज, अहसान ज़मीर, धीरज महेश्वरी, क़ाज़ी सुल्तान, सगीर मलिक, सुशील झंझोट, विनय आदि मोजूद रहे।


गोवध पर सजा का स्वागत

 


मुजफ्फरनगर। आर्य समाज ने गौ वध के अपराध पर सजा 10 वर्ष किये जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को साहसिक कदम बताया है। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में पूजनीय गौ हत्या राष्ट्र के लिए कलंक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवंश की रक्षा के लिए कानून में सजा के सख्त प्रावधान कर मानवीय, संवेदनशील निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन गोवंश की रक्षा के लिए गम्भीरता बरते।


आर्य समाज नई मंडी के पूर्व प्रधान आंनद पाल सिंह तथा आर.पी.शर्मा ने कहा कि गोवध निवारण अधिनियम में सजा बढ़ने से कानून का डर पैदा होगा। गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आर्य समाज गांधी कालोनी के गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि गाय का दूध और घी अमृत है। बुजुर्ग गोवंश को लावारिस मत छोड़िए और परिवारों में गोपालन कीजिये।यह 


परिवार संपर्क अभियान में जुटे भाजपा नेता

मुजफ्फरनगर l परिवार संपर्क अभियान में ज़िला भाजपा ने 29 मण्डलों पर कार्यकर्ताओं की टीम उतारी हैं।


भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में ज़िले के सभी नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं समेत सभी सक्रिय सदस्यों को माननीय प्रधानमंत्री जी के पत्र को लेकर घरों पर दस्तक देनी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो-दो कार्यकर्ता एक साथ सम्पर्क कर रहे हैं।केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज नगर क्षेत्र में परिवार संपर्क अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री के पत्र और उपलब्धियों को घर घर संपर्क किया। माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नई मण्डी मण्डल के बूथ नम्बर 9 के क्षेत्र जाट कॉलोनी में परिवार संपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच पहुँचे और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


वही खतौली के विधायक श्री विक्रम सैनी ने बडसू में और बुढ़ाना के विधायक श्री उमेश मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिराल में सम्पर्क किया। 


पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल ने नई मण्डी और पूर्व विधायक श्री प्रदीप बालियान ने करवाडा में केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक देकर लोगों से वार्ता की। इसी क्रम में पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र देव शर्मा ने बड़ौदा, श्री यशपाल पंवार ने बसंत विहार, श्री रामकुमार सहरावत ने गढी सखावत और श्री रूपेन्द्र सैनी ने जाट कॉलोनी में सम्पर्क किया।परिवार संपर्क अभियान में अधिकांश परिवारो तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए ज़िला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, अमित चौधरी, रोहताश पाल, ज़िला मंत्री सुनील दर्शन एवं श्रीमती रेणु गर्ग, विपुल भटनागर, अमित रावल ने संपर्क किया। 


वहीं दिनभर विधानसभावार ज़िला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, ज़िला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, विनोद सैनी, मिथुन त्यागी अभियान को गति देने में लगे रहे। युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष कुशवेन्द्र तोमर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र पाल और अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिद्धार्थ ने अपने अपने बूथों पर संपर्क किया।


कॉलेजों में जमा नहीं होंगे छात्रों के परीक्षा फॉर्म


मेरठ । कोरोना संक्रमण से बंद कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म के प्रिंटआउट जमा कराने की बाध्यता से चौ.चरण सिंह विवि ने छात्रों को बड़ी राहत दे दी है। छात्र मोबाइल से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद केवल उसे अपने पास डाउनलोड करके सुरक्षित रखेंगे। छात्रों को संबंधित कॉलेज में प्रिंट आउट जमा नहीं करना होगा। कॉलेजों को भी छात्रों के परीक्षा फॉर्म विवि में जमा नहीं कराने होंगे। कॉलेज कंपनी से मिली छात्रों की नोमिनल रोल लिस्ट भी विवि को ऑनलाइन ही भेजेंगे। हालांकि, कॉलेज अपने स्तर से ऑनलाइन भरे छात्रों के परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट निकालते हुए अग्रसारित कर सुरक्षित रखेंगे।
मेरठ। छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते हुए उसका प्रिंटआउट लेकर संबंधित कॉलेज में निर्धारित तिथि तक जमा कराते थे। कॉलेज ये फॉर्म लेकर उनकी जांच कर विवि को तय तिथि तक अग्रसारित करते थे लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कॉलेज पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में ना तो छात्र प्रिंटआउट लेकर कॉलेज जमा कर सकते हैं और ना ही कॉलेज वर्तमान स्थिति में ऑफिस खोलकर फॉर्म ले सकते हैं। कॉलेजों के लिए भी छात्रों के फॉर्म विवि कैंपस में जमा कराना मुश्किल है। ऐसे में विवि ने इस वर्ष फॉर्म का प्रिंट कॉलेज में जमा कराने और फिर वहां से कैंपस लाने की व्यवस्था को खत्म कर दिया है।


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी  कोरोना पॉजिटिव  


नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस  से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। इंशाअल्लाह..। 
उल्लेखनीय है कि शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह काफी विवादों में भी रहे। इसकी वजह थी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर उनका बड़बोलापन।


शहर में आज तीन और कोरोना पाजिटिव मिले update


मुजफ्फरनगर। शहर में आज तीन और कोरोना पाजिटिव मिलने से हडकंप मच गया। इनमंे एक आर्यपुरी, एक कुदंनपुरा तथा एक अग्रसेन विहार का निवासी है। इन्हे मिलाकर जिले में अब कुल 83 कोरोना के एक्टिव मामले हो गए हैं। आज 102 मामलों की जांच आई हैं जिसमे 3 पॉजिटिव मिले। एक राहत भी है कि 5 संक्रमित ठीक हो गए हैं। इसके बाद एक्टिव मामले कुल 83 रह गए हैं।


शहर में आज पाॅजिटिव मिले लोगों को कोविड-19 एल वन अस्पताल भेजने के साथ उनकी टैªवल हिस्ट्री का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।  उनके परिवारांे को क्वारंटाइन करने के साथ वहां हाॅट स्पाॅट बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज भोपा रोड पर एसडी काॅलेज के बाहर रह रहे गडिया लुहारांे के परिजनों के सैंपिल  लेने का अभियान चलाया गया। वहां चिकित्सा विभाग की टीम ने इनकी जांच के लिए अभियान चलाते हुए उनके संैपिल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।


 रविवार को रहेगा जिले में पूर्ण लाॅकडाउन जनता कफ्र्यू


मुजफ्फरनगर। प्रत्येक रविवार को जिले में  पूर्णतया लाॅक डाउन रहेगा। सभी प्रकार की व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने,होटल, माल, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद रहेंगे तथा सभी प्रकार का आवागमन निषि( रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने आदेश जारी कर दिए ।
उ.प्र. सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पत्र लिखकर जनपद में लगातार बढ रहे कोरोना पाॅजिटिव केस पर चिंता जताई थो और  कहा था कि अत्यंत चिंता का विषय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना पाॅजिटिव के केस निरंतर बढ रहे हैं और अब यह संख्या शहरी क्षेत्र में भी लगातार भयावह हो रही है। जनपद में आज भी 19 पाॅजिटिव केस आये हैं।  मंत्री कपिलदेव ने कहा कि बाजारों में भीड लगातार बढ रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के रात्रि 9 बजे से प्रातरू पांच बजे तक के सम्पूर्ण लाॅकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। इस सम्बंध में व्यापारी संगठनों, समाजसेवी बंधुओं से हुई वार्ता व सुझाव के क्रम में डीएम से आग्रह किया गया है कि जनहित में कोरोना पर नियंत्रण हेतु बेहद आवश्यक चीजों दूध, रिटेल दवाईयां, समाचार पत्र वितरण, फल, सब्जी आदि को छोडकर सप्ताह में सम्पूर्ण दिन यानि 24 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाकर उसका सख्ती से पालन कराया जाये। मंत्री ने इस सम्बंध में डीएम के अलावा प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश व एसएसपी मुजफ्फरनगर को भी पत्र भेज कर सम्पूर्ण लोकडाऊन लगाने की मांग की थी।


 


भोकरहेडी में क्वारन्टीन किये गए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

टीआर ब्यूरों l 


 


मुजफ्फरनगर l कस्बा भोकरहेडी में क्वारन्टीन किये गए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव व ग्राम शुक्रतारी में लिए गए सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव


 


मोरना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि ग्राम रथेड़ी में 24 वर्षीय विवाहिता की कोरोना से मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों को कस्बा भोकरहेड़ी में होम क्वारन्टीन किया गया था तथा उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। साथ ही ग्राम शुक्रतारी से लिये गए सभी सैंपल की जांच भी नेगेटिव आयी है।


यहां हो सकती है जल्द बारिश


नई दिल्ली। अगले 2 घंटे में अगर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यहां लोग पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल हैं। 
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटे के दौरान यूपी के अलीगढ़ और कासगंज, हरियाणा के रेवाड़ी, बावल, मानेसर, गुरुग्राम, रोहतक, भिवाड़ी, नूह, सोहना, पलवल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ व दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी भी चलेंगी। अगले तीन घंटों के दौरान यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर जिलों और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।


रोड रोलर से कुचलकर युवक की मौत


मुजफ्फरनगर। नई मंडी थानाक्षेत्र के जानसठ रोड पर आसिफ पुत्र छोटे निवासी मेरठ की रोड रोलर चढने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 सरधना विधायक प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत


 मोदीपुरम ।  सरधना विधायक के दौराला प्रतिनिधि की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मकान की पहली मंजिल के कमरे में प्रतिनिधि का गोली लगा शव बरामद हुआ। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से पुलिस को मृतक की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचा दिया। 
दौराला गांव में स्कूल के पास निवासी विकास उर्फ मोनू अहलावत पुत्र रविंद्र पाल सिंह भाजपा नेता था। मोनू अहलावत दो वर्ष पूर्व भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत दौराला के चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ा था, जो हार गया था। इस चुनाव में वर्तमान चेयरमैन रीमा शर्मा ने विजय प्राप्त की थी। उसके बाद मोनू अहलावत सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम से जुड़ गया और दौराला में विधायक प्रतिनिधि के रूप में काम करने लगा। पुलिस के मुताबिक मोनू की पत्नी ऋचा अपने 9 वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके शामली के गांव जाटीना गई है, जहां ऋचा के भतीजे अभि का जन्मदिन है। दौराला में घर पर मोनू की मां, पिता, चाचा और चाची मकान के निचले हिस्से में थे। जबकि मोनू मकान की पहली मंजिल के अपने बेडरूम में मौजूद था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन ऊपर कमरे में भागे तो वहां चारपाई पर मोनू खून से लथपथ पड़ा था। सीने में गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में मोनू को हाईवे परएसडीएस ग्लोबल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान का कहना है कि अभी तक की पूछताछ और जांच पड़ताल में हत्या या आत्महत्या नजर नहीं आ रही है। परिवार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। संपन्न परिवार है। करीब दो बीघा जमीन भी है। ऐसे में लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के दौरान गोली चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। गोली सीने से सट कर चली है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।


69000 शिक्षक भर्ती: शिक्षामित्र को 25 अंकों का अधिभार नहीं देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित शिक्षामित्र को 25 अंकों का अधिभार नहीं देने पर राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने शाहजहांपुर की अनुभा वर्मा की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया।
एडवोकेट सीमांत सिंह का कहना है कि याची ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग में आवेदन किया था। परिणाम में वह सफल घोषित हुई। उसे 93 अंक मिले और गुणांक 7.8 आया। उनका कहना है कि यदि इसमें 25 अंक भारांक के जोड़ दिए जाएं तो याची का गुणांक 85.5 हो जाएगा, जबकि 85 अंक से कम वालों को भी जिला आवंटित किया गया है। 
याची ने ऑन लाइन आवेदन में बीटीसी पत्राचार की जगह बीटीसी रेगुलर भर दिया था जबकि उसकी योग्यता बीटीसी पत्राचार की है। इस कारण उसे भारांक नहीं दिए गए। अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना है कि याची परीक्षा में सफल हुई है। आवेदन में गलती मानवीय भूल है। यदि याची ने वही भरा होता तो भी वह सफल ही है। इस‌ स्थिति में वह भारांक पाने की हकदार है।


चीन में फिर  कोरोना वायरस, बीजिंग में लाॅकडाउन


बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना को स्थगित कर दिया है।  
बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार (11 जून) को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार (12 जून) को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही बीजिंग के अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि स्थानीय स्तर पर संक्रमित आखिरी मरीज को नौ जून को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद शहर सामान्य जनजीवन की ओर लौट रहा था। फेंगताई जिले के उपाध्यक्ष झांग जेइ ने मीडिया को बताया कि दोनों संक्रमित जिले के चाइना मीट फूड रिसर्च सेंटर के कर्मचारी हैं। बीजिंग में लगातार तीन दिनों में दो मामले आने से शहर में चिंता बढ़ गई है क्योंकि सरकार ने गत महीनों शहर को अपेक्षाकृत अलग-थलग रखा था। सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान या विदेश में फंसे चीनी नागरिकों को वापस लेकर आ रहे विमान बीजिंग में नहीं उतरे। सभी उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ा गया और 14 दिनों के पृथक-वास सहित जांच अनिवार्य बनाया गया। आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में नए मामले आने के बाद स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाओं को खोलने की योजना स्थगित कर दी गई है। खबर है कि शुक्रवार को दो संक्रमितों में से एक ने बीजिंग से बाहर की यात्रा थी जिसके बाद अधिकारी उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। 


दारूल उलूम का फतवा सेनेटाइज़र का प्रयोग गलत नहीं


सहारनपुर. इस्लामिक धार्मिक स्थलों में अल्कोहल वाले सैनिटाइजर के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने जारी फतवे में साफ कर दिया है कि अल्कोहल की अलग-अलग किस्म होती हैं. इसलिए मौजूदा वक्त में इस्तेमाल किए जा रहे सैनिटाइजर के इस्तेमाल से काेई गुरेज नहीं है.


दरअसल बरेली के दरगाह आला हजरत की ओर से बयान दिया गया था कि अल्कोहल का इस्तेमाल गैर इस्लामिक है. इसलिए मस्जिदों में इसका इस्तेमाल नहीं हाे सकता. दारुल उलूम देवबंद इफ्ता विभाग की खंडपीठ ने दरगाह आला हजरत के फतवे को पलटते हुए कहा है कि, दवाओं और सैनिटाइजर में इस्तेमाल होने वाला अल्कोहल, गन्ने के रस एवं कई तरह की सब्जियों सहित पेट्रोल और कोयले सहित अन्य कैमिकल से बनाया जाता है. इसलिए इस तरह के अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर को इस्तेमाल किया जा सकता है.


श्रम मंत्रालय पर कोरोना का संकट


नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 कर्मचारी इस हफ्ते कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद मंत्रालय में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।


कई कर्मचारियों के परिवार वालों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में 25 लोग अभी संक्रमित मिले हैं और इससे पहले 11 लोग संक्रमित थे।


इन संक्रमितों में से छह कर्मचारी तो श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी स्टाफ के बताए जा रहे हैं, मंत्रालय में पिछले हफ्ते दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद बाकी कर्मचारियों की जांच की गई थी और श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सैनिटाइज करना पड़ा था।


फिलहाल खबरों के मुताबिक, एक बार फिर से श्रम शक्ति भवन को सैनिटाइज करने के लिए बंद करने पर विचार किया जा रहा है और संक्रमितों को होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।


सूत्र ने कहा कि हालांकि श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को सील कर दिया गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को कुछ काम के लिए पांच जून को बुलाया था।


 


इसलिए इमारत को आठ जून को नहीं खोलने का निर्णय किया गया। हालांकि श्रम मंत्रालय के कुछ अधिकारी आठ जून को भी कार्यालय आए थे। इमारत उसके बाद से अधिकारियों के लिए खुली रही।


श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में पूर्व में संक्रमित पाए गए 11 अधिकारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक चालक शामिल था।


अदिति सिंह ने छोड़े कांग्रेस के व्हाटस एप ग्रुप


रायबरेली. कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने अब कांग्रेस पार्टी के सारे वाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया था. हालांकि, कांग्रेस ने भी अदिति के बगावती रुख को देखते हुए पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता खत्म करने की अर्जी दे रखी है.


बता दें कि अदिति सिंह पिछले एक साल से कांग्रेस के खिलाफ बागवती तेवर अख्तियार किए हुए हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप उन पर लगाया गया था और कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब भी मांगा गया था. इतना ही नहीं कांग्रेस की अदिति सिंह को पार्टी के महिला संगठन से भी हटा दिया गया था. कांग्रेस के सारे वाट्सऐप ग्रुप से अदिति सिंह के बाहर होते ही उत्तर प्रदेश में सियासी चर्चाएं गर्म हैं.


सामूहिक नमाज पढने पर 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

टीआर ब्यूरों l 


 


मेरठ। सामूहिक रूप से दो मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ने पर 50 लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज।सरधना और किठौर की मस्जिदों में 25-25 लोग पढ़ रहे थे नमाज।


वीकेंड पर सील रहेगा पंजाब

टीआर ब्यूरों l


चंडीगढ़ l पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टनअमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को वीकेंड और अवकाश प्रतिबंध संबंधी दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी। इसके अनुसार ई-पास धारकों को छोड़कर अंतर-जिला मूवमेंट को प्रतिबंधित किया जाएगा, और बाकी दिन केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से निपटने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कोविड की तैयारियों की समीक्षा के दौरान वीसी की बैठक में कहा था कि उनकी सरकार का ध्यान महामारी के गंभीर अनुमानों के मद्देनजर पंजाबियों की जान बचाने पर है।


 


जारी किए गए दिशानिर्देश लॉकडाउन 5.0 / अनलॉक 1.0 के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले अधिसूचित किए गए हैं, और अगले आदेश तक सप्ताहांत और छुट्टियों पर लागू रहेंगे। नए दिशानिर्देशों के तहत - आवश्यक वस्तुओं / सेवाओं से संबंधित दुकानें शाम 7 बजे तक सभी दिन खुली रहेंगी। रेस्तरां (टेक-होम / होम डिलीवरी के लिए) और शराब की दुकानें भी सभी दिनों में 8.00 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि, अन्य दुकानें, चाहे वह स्टैंडअलोन हों या शॉपिंग मॉल, रविवार को बंद रहेंगी, जबकि शनिवार को वे शाम 5 बजे तक खुल सकती हैं। जिला अधिकारियों ने इन टाइमिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


 


रविवार के बंद के अलावा, जिलाधिकारी संबंधित बाजार संघों के साथ परामर्श करके, सप्ताह के किसी भी दिन गैर-आवश्यक दुकानों को बंद करने का आदेश दे सकते हैं, विशेषकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में जहां मामले अधिक हैं। ई-पास के खिलाफ अंतर-जिला आंदोलन की अनुमति दी जाएगी, जो केवल आवश्यक कार्य के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन चिकित्सा आपातकाल के मामले में ऐसी यात्रा के लिए कोई पास की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, विवाह कार्यों के लिए भी ई-पास की आवश्यकता होगी, और यह केवल 50 विशिष्ट व्यक्तियों के लिए जारी किया जाएगा।


दिन निकलते ही चार आतंकी मार गिराए

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने शनिवार को चार आतंकवादियों को मार गिराया . भारतीय सुरक्षाबलों ने पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों को घेर रखा है और मुठभेड़ जारी है. अनंतनाग और कुलगाम में दो-दो  आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में भारतीय सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों को मार गिराया है.


जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पुलवामा के गुलाब बाग त्राल, कुलगाम के निपोरा और अनंतनाग के ललन इलाके में कुछ आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और एक साथ तीनों इलाके का घेरावा शुरू कर दिया. इलाके में जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.


ये लक्षण भी हो सकते हैं कोरोना का संकेत




नई दिल्ली. कोरोना वायरस के आम लक्षण सर्दी, खांसी और बुखार हैं लेकिन एक नई स्टडी की मानें तो इन सबके पहले कोविड के कई मरीजों में न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई देने लगते हैं. ये स्टडी अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की है. मरीजों के न्यूरोलॉजिकल लक्षणों पर की गई ये समीक्षा एनल्स ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित की गई है. 


अस्पताल में भर्ती मरीजों में से आधे में COVID-19 के न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखे, जिसमें सिरदर्द, चक्कर आना, असजगता, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, गंध और स्वाद का ना महसूस होना, दौरे, स्ट्रोक, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द भी शामिल हैं. 


स्टडी के प्रमुख लेखक और न्यूरो-संक्रामक रोगों के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन चीफ डॉक्टर इगोर कोरालनिक ने कहा, 'आम जनता और चिकित्सकों को इसके बारे में पता होना जरूरी है, क्योंकि कोरोना वायरस इंफेक्शन बुखार, कफ और सांस की दिक्कत से पहले शरीर में न्यूरोलॉजिक लक्षणों के साथ मौजूद हो सकता है.'


आज का पंचांग तथा राशिफल 13 जून 2020

 



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 13 जून 2020*


⛅ *दिन - शनिवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 12:58 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 09:28 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*


⛅ *योग - प्रीति सुबह 11:03 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:06 से सुबह 10:46 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से निवारण मिलेगा। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🍝 *भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। न ही जूठे बर्तन देर तक सिंक में रखें।*


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


तुलसी के पोधे के बडे़ होने पर उसमें फूल आने लगते हैं। इसे मंजरी कहते हैं। जब यह मंजरी पक जाए तो इसे तोड़ लेना चाहिए। वरना तुलसी के पौधे में चींटियां और कीड़े लग जाते हैं और पौधा पूरी तरह से खराब हो जाता है। इन मंजरी में से काले-काले बीज निकलते हैं और इन्‍हें संभालकर अपने पास रख लें। सर्दियों के मौसम में जब तुलसी का पेड़ सूख जाता है तो इस बीज को मिट्टी में डाल देने पर उससे नए पौधे आ जाते हैं। इन पौधों को आप अलग-अलग गमलों में लगा सकते हैं।


 


गर्मियों में तुलसी के पौधे को ऐसे स्‍थान पर रखना चाहिए जहां कुछ वक्‍त के लिए छाया रहे और कुछ वक्‍त के लिए धूप। पूरा दिन धूप में रखने से तुलसी के पौधे मर जाते हैं। तुलसी के पौधे में रविवार को छोड़कर सुबह और शाम दोनों वक्‍त पानी देना चाहिए। वरना ये सूख जाएंगे। अगर आपके घर में कच्‍ची जमीन हो तो बेहतर होगा कि गमले की बजाए कच्‍ची जमीन में लगाएं।


 


 


 


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷


🙏🏻 *अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबोयें .... और आहूति दें .... ये मंत्र बोल के आहूति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷


👉 *14 जून 2020 रविवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*


🙏 *पुण्यकाल : दोपहर 12:39 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*


🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*


🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*


 


📖 🌺🙏🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - पॉजिटिव - चन्द्रमा का बृहस्पति के नक्षत्र में संचरण आपके भाग्योदय के मार्ग प्रशस्त कर रहा है। साथ ही राशि स्वामी मंगल का संबंध शुभ योग बना रहा है। पूरा ध्यान अपनी कार्यक्षमता पर लगायये। आअे वाला समय अधिक पक्ष में है।


नेगेटिव - आपकी बहुत अधिक मेहनत और दिमाग पर अधिक जोर देने की वजह से कुछ गुस्सा भी आयेगा जिससे घर के लोग परेशान होंगे। एल्कोहल आदि के सेवन से परहेज रखें। आसपास के लोगों के साथ वार्तालाप में कुछ समय व्यतीत करें जिससे तनाव दूर होगा।


 


लव - काफी समय पुराने किसी मित्र के अचानक मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी सिर्फ अपना अधिकार पूर्ण रवैया नरम रखें।


व्यवसाय - अभी परिस्थितियां ऐसी हैं कि कार्यक्षेत्र में बार-बार प्रयास करने पड़ रहे हैं। प्रोपर्टी से संबंधित रूके हुए मामले हल करने के लिए दिन उत्तम है। मीडिया से संबंधित कार्यों में भी गति आयेगी।


स्वास्थ्य - कुछ समय से आपको यही हिदायत दी जा रही है कि गले में किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना हैै। थोड़ी सी खांसी महसूस होते ही तुरन्त इलाज लें।


भाग्यशाली रंग: महरून, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृष - पॉजिटिव - आपका राशि स्वामी शुक्र देव आज आपको खुशी और आराम देने की पूरी तैयारी में है। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीददारी भी परिवार के साथ हो सकती है। आज कहीं से पेमेंट भी वसूल होगी। अतः परिस्थितियों का भरपूर आनंद लीजिए।


नेगेटिव - परन्तु आपके अहम और बेबाक भारूाा से कोई आहत हो सकता है। अपने स्वभाव का निरीक्षण भी करते रहें। जरा सी सावधानी आपका दिन मंगलमय बनायेगी और फैमिली के लोग भी खुश रहेंगे।


 


लव - आज आपका मन प्रफुल्ल्ति रहने के कारण जीवन साथी या दोस्त को कोई उपहार देंगे। आपस का मधुर वार्तालाप आप दोनों को ओर नजदीकियां प्रदान करेगा।


व्यवसाय - आज आप अपने कार्य स्थल पर अधिक ध्यान नहीं दे पायेंगे। परन्तु फोन द्वारा ही आपके काम हो जायेंगे उनमें कोई रूकावट नहीं आयेगी। बाहरी स्रोतों से भी काम संबंधी कुछ बातचीत होगी।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्त्रियों को कोई स्त्री जनित दिक्कत हो सकती है। सावधानी रखें।


भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7


 


मिथुन - पॉजिटिव - आजकल आपका पूरा ध्यान अपने ऊपर केन्द्रित है। काफी समय से दिमाग में योजनाएं चल रही हैं। आप अपने पिता का आशीर्वाद लें और उनका सहयोग लेकर अपनी योजनाओं को कार्यरूप देंगे तो सफल रहेंगे।


नेगेटिव - किसी नजदीकी मित्र के ऊपर ज्यादा विश्वास करना आपके काम को उलझा सकता है इसलिए अपनी बुद्धि पर भरोसा रखकर काम करते चलें। कुछ बाहरी वाद-विवाद की भी संभावना दिख रही है। अतः परिवार के लोगों के साथ ही अधिक समय व्यतीत करें।


 


लव - प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है। पारिवारिक निर्णय लेने में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में उत्सव का सा माहौल बना रहेगा।


व्यवसाय - व्यापारिक स्थल पर काम कुछ गति पकड़ेगा पर अभी जितनी उम्मीद है उससे कम ही रहेगा। परन्तु निराश न हों धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। अगर किसी से पार्टनरशिप करने कर सोच रहे हैं तो आज डील करने के लिए दिन अच्छा है।


स्वास्थ्य - जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आपको भी बदहजमी जैसी दिक्कत हो सकती है। सुपाच्य भोजन करें और काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 9


 


कर्क - पॉजिटिव - आज आप अपने अंदर की दबी हुई प्रतिभा का मूल्यांकन करने की कोशिश करें। क्योंकि उनका इस्तेमाल करने का उचित समय है। आप आत्म मंथन द्वारा अपने उददेश्य को पाने में सफल रहेंगे। किसी रिश्तेदार का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।


नेगेटिव - प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अपने अंदर कुछ नकारात्मक विचार महसूस करेंगे। परन्तु इसके लिए अपनी मानसिक स्थितियों का ही अवलोकन करना पड़े़गा। इल समस्याओं का हल दूसरों के पास न होकर आपके पास ही है।


 


लव - किसी संतान की वजह से जीवनसाथी का तनाव रहेगा जिसकी वजह से आप से भी कोई मतभेद हो सकता है। परिस्थितियों को समझें अैर आपसी तालमेल बनाकर हल निकालें।


व्यवसाय - आज का समय अपने कार्यों के बारे में गहराई से सोचने और नई नीतियां बनाने का है। आज के बदलते परिवेश में काम करने का तरीका भी अलग ढंग से तय करना होगा। परन्तु फिर भी आपको कहीं न कहीं से आमदनी होती रहेगी।


स्वास्थ्य - ब्लड प्रैशर संबंधी परेशानी हो सकती हैं इसलिए चैक जरूर करवायें और सावधानी बरतें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


सिंह - पॉजिटिव - कुछ समय से चल रही परेशानी से आज मुक्ति मिलेगी और आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर दे पायेंगे। इस समय हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कुछ सुन्दर योग बने हैं अतः अपनी क्षमता पर विश्वास रखकर समय का सदुपयोग करें।


नेगेटिव - किसी कर्मचारी पर अधिक विश्वास आपकी परेशानी का कारण बन सकता है और आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती है। बेहतर यही रहेगा कि आज सारे महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटायें। किसी और पर विश्वास न करें।


 


लव - जीवनसाथी की सलाह आपकी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करेगी। और किसी नये काम की शुरूआत रिश्तों में भावनात्मक मजबूत बनाएगी।


व्यवसाय - कोइ सरकारी मामले रूके हुए हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी सरकारी कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। कहीं से पेमेन्ट मिलने की भी संभावना है।


स्वास्थ्य - बदहजमी और गैस अफारा जैसीह दिक्कत महसूस हो सकती है। हल्का भोजन लें। तला-भुना खाने से बचें।


भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 1


 


कन्या - पॉजिटिव - काफी समय से आप जिस काम को करने के लिए प्रसासरत थे आज उस काम को शुरू करने का बेहतर समय है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी किसी कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही कोई उपलब्धि भी मिल सकती है।


नेगेटिव - किसी दोस्त या चचेरे भाईयों से मनमुटाव की स्थिति बन रही है। जिसकी वजह आपका ही किसी बात पर अधिक तर्क-वितर्क करना हो सकता है। अतः फालतूू की बहस में न उलझकर अपने काम में ध्यान लगायें तो बेहतर रहेगा।


 


लव - गलत फहमियों की वजह से जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। इसलिए उनके किसी काम में ज्यादा मीनमेख न निकालकर उनके विचारों का सम्मान करें।


व्यवसाय - आज किसी अफवाह पर विश्वास करने पर कुछ झगड़े जैसे कारण बनने की स्थिति बन रही है। इसलिए फोन पर किसी से काम को लेकर कोई वार्तालाप न करें। और अपने कार्यस्थल पर अपने निर्णयों को सर्वोपरि रखें।


स्वास्थ्य - सिरदर्द और सरवाईकल का दर्द उठ सकता है। व्यायाम और आराम दोनों पर ध्यान दें। देशी इलाज करेंगे तो बेहतर रहेगा।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 5


 


तुला - पॉजिटिव - आपका कुछल दिनों से घर संबंधी बदलाव लाने का प्रोग्राम बन रहा था। अब उस योजना पर कार्य करने का उत्तम समय है। कोई वास्तु संबंधी सुधार भी करवा सकते हैं। इस समय अचानक ही कोई उपलब्धि सामने आयेगी जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी।


नेगेटिव - आज दोपहर बाद किसी नजदीकी व्यक्ति से बहस की स्थिति बन सकती है। यह वाद-विवाद किसी पैतृक सम्पत्ति को लेकर भी हो सकता है। इन मुद्दों में आने संतान का शामिल न होने दें। उनका उग्र स्वभाव परिस्थितियों को और अधिक उलझा सकता है।


 


लव - जीवनसाथी ने घर के सुधार संबंधी जो योजनाएं बनायी हैं उस पर अमल करने से काम सुगम हो जायेगा। क्योंकि आप पर कार्यभार की अधिकता से घर संबंधी निर्णय लेने में परेशानी होगी।


व्यवसाय - आज आपको जो भी प्रोफेशन संबंधी निर्णय लेना है या कार्य करना है उसे दोपहर से पहले ही पूरा कर लेंगे तो बेहतर रहेगा। क्योंकि बाद में परिस्थिति कुछ प्रतिकूल होने की संभावना है जिसका असर आपके प्रोफेशन संबंधी कार्यों पर पड़ेगा।


स्वास्थ्य - तनाव की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। स्त्रियां विशेषतौर पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8


 


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - राशि स्वामी मंगल की भाग्येश चन्द्रमा के साथ सुख स्थान में युति घर परिवार में खुशियों की दस्तक दे रही है। घर पर किसी मांगलिक कार्य को करने की योजना बनेगी। इन योजनाओं को दोपहर से पहले बना लें बाद में किसी अन्य कार्य में व्यस्त हो जाने की वजह से समय नहीं मिल पायेगा।


नेगेटिव - आपको ध्यान रखना है कि बीत गई कुछ अप्रिय घटनाओं को आज की खुशियों पर हावी न होने दें। विद्यार्थी अपने लिखित कार्यों को ध्यान से करें। कुछ भूलने की वजह से काम अधूरा रह जायेगा जिससे एकाग्रता में कमीं आयेगी।


 


लव - आपकी सफलता आपके जीवनसाथी को गर्व महसूस करायेगी और आप दोनों के भावनात्मक संबंध अधिक मजबूत होंगे।


व्यवसाय - साझेदार या किसी सहयोगी के साथ कर रहे कार्यों में फायदा होगा। आपकी योजनाएं और सहयोगी की कार्य क्षमता मिल कर सफलता के मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। कोई लेखन संबंधी कार्य भी पूरा करने का उचित समय है।


स्वास्थ्य - थकान की वजह से टांगों में दर्द महसूस हो सकता है। कुछ पुरानी अप्रिय बातों का प्रभाव भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है अतः ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


धनु - पॉजिटिव - आज आप किसी पाॅलिसी में पैसा लगा रहे हैं तो उसके बारे में उसके बारे में पहले पूरी जांड पड़ताल अवश्य कर लें। बल्कि दोपहर बाद इस कार्य को करेंगे तो अच्छा रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की देखभाल और उसकी सलाह दोनों पर ध्यान दें, फायदा होगा।


नेगेटिव - आपके पास बहुत योजनाएं हैं परन्तु अभी समय कुछ प्रतिकूल है। धैर्य बनाकर रखने में भलाई है। किसी पुरानी प्रोपर्टी को बेचने का प्लान बन रहा है तो उसके पेपर वगैराह का काम ध्यान से पूरा कर लें अन्यथा दोबार कार्य करना पड़ेगा।


 


लव - जीवन साथी का अपने ऊपर अधिक खर्च करना और मौजमस्तह आपको धन लाभ की वजह से विचलित कर सकती है। परन्तु वाद-विवाद में न उलझें और उनके भी मूड़ को खराब न करें।


व्यवसाय - आज आप अपने प्रोफेशन संबंधी निर्णय अपने पार्टनर या सहयोगी पर छोड़ देंगे तो अच्छा रहेगा। क्योंकि आज आप कार्य की अधिकता की वजह से ध्यान नहीें दे पायेंगे जिसका दुष्प्रभाव आपके संबंधों पर पड़ सकता है।


स्वास्थ्य - पेट संबंधी समस्या और कब्ज जैसी परेशानी रहेगी। अधिक गर्म तासीर वाले भोजन का सेवन न करें। ठंडे पेय पदार्थ अधिक मात्रा में लें।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6


 


मकर - पॉजिटिव - किसी कार्य को करने से पहले उसके बारे में रूपरेखा बनाने की अपनी आदत को बरकरार रखें। परिवार के साथ लिया गया कोई आर्थिक फैसला फायदेमंद साबित होगा। दोपहर बाद किसी दोस्त से मिलने को प्रोग्राम बनेगा।


नेगेटिव - किसी बाहरी व्यक्ति की मूर्खता पूर्ण सलाह से आपकी योजनाएं गलत हो सकती हैं। अतः किसी की बातों में आने की बजाय अपने ऊपर विश्वास रखें। किसी काॅल द्वारा कोई अफवाह या मित्र से हुई बातचीत आपको विचलित कर सकती है।


 


लव - आज किसी पुराने विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात होगी जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।


व्यवसाय - आज आपको कोई नया अनुबंध या कार्यभार मिलता है तो उस पर अच्छी तरह से सोच विचार करके ही कार्य प्रारम्भ करें। क्योंकि कोई गड़बड़ होने की संभावना है। बेहतर यही होगा कि आज उसे टाल दें।


स्वास्थ्य - ज्यादा मानसिक काम करने और सोचने के कारण सिर में भारीपन और गैस अफारा जैसी परेशानी महसूस होगी।


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - आज आपको किसी बात को लेकर पूर्वाभास होगा। अतः अदृश्य शक्ति को महसूस करें। प्रकृति आपको कुछ संकेत दे रही है। सिर्फ आपको उनको महसूस करने और अमन में लाने की जरूरत है।


नेगेटिव - दिन के दूसरे पक्ष में समय कुछ विपरीत परिस्थितियों के संकेत दे रहा है। किसी से पैसा उधार न लें। लोन आदि लेने के लिए भी आज का दिन बेहतर नहीं है। अचानक से किसी बाहरी स्रोत से कोई काम मिलेगा जिसके बारे में पहले जांच-पडताल अवश्य कर लेें।


 


लव - जीवनसाथी का घर की देखभाल और सुख सुविधाओं में पूरा योगदान रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर भी आपकी कोई चिन्ता दूर होगी।


व्यवसाय - दूसरों की अपेक्षा अपनी क्षमता और बुद्धिबल पर भरोसा रखकर कार्य करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि प्रकृति को समझने का मतलब अपनी आवाज को सुनना है। आज धन संबंधी लेनदेन न करें।


स्वास्थ्य - नजला-जुकाम जैसी कोई दिक्कत हो सकती है। दूषित वातावरण और इंफेक्शन से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 5


 


मीन - पॉजिटिव - आज पूरा ध्यान अपने ऊपर केन्द्रित रखें। कभी-कभी स्वार्थ भाव से अपने बारे में भी सोचना चाहिए। अभी तक आपको मेहनत के जो परिणाम नहीं मिल रहे थे वह दोपहर बाद से मिलने की उम्मीद है। अतः प्लानिंग करनी शुरू कर दें।


नेगेटिव - किसी से सहायता की उम्मीद करना और आपका अपने कार्यों पर ज्यादा सोच विचार करना कई बार आपके हाथ में आई हुई उपलब्धियों को गंवा देता है। अपनी पुरानी उपलब्धियों को ध्यान में रखकर आगे के निर्णय लेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।


 


लव - आज आप संवेदनशीलता महसूस कर रहे हैं। जबकि जीवनसाथी ने पूरी तरह से व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया हुआ है। अतः स्वभाव का टकराव लाजिमी है। दोनों ही अपने बेमेल इमोरूान पर काबे रखें।


व्यवसाय - आज प्रोफेशन संबंधी काम घर पर ही निपटाने का प्रयास करें। सहयोगियों की सलाह पर अधिक ध्यान न देकर स्वयं पर विश्वास रखें। आर्थिक गिरावट का प्रभाव आपके काम पर भी पड़ रहा है परन्तु घबरायें नहीं।


स्वास्थ्य -अकारण ही किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। जिसका असर आपकी नींद पर पड़ेगा। और शरीर में थकान महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


  


शुभ वर्ष : 2020, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


शुक्रवार, 12 जून 2020

पाकिस्तान की दस चौकियां तबाह की

श्रीनगर l पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए थे. इसके अलावा रजौरी के नौशेरा में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है.


आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को भारतीय सेना ने एक बार फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया है. गुरुवार को भारतीय सेना ने PoK में LoC से सटी 10 पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए थे.


हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेगी मेट्रो

देहरादून l हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। नेपाली फार्म से देहरादून में विधानसभा के पास तक मेट्रो का प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई।


गुरुवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट आथोरिटी की बैठक में यह निर्णय किया गया। सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि दून शहर और हरिद्वार शहर के भीतर यातायात को सरल बनाने के लिए भी सरकार ने निर्णय किया है।


इसके तहत देहरादून शहर में रोपवे बनाएं जाएंगे। जबकि हरिद्वार शहर में पीआरटी का संचालन किया जाएगा। कौशिक के अनुसार सरकार की योजना हरिद्वार में हर की पैडी से चंडी देवी तक रोप वे बनाने की है। इसी प्रकार ऋषिकेश से नीलकंठ को रोपवे से जोड़ने पर सहमति बनी है।


आज का पंचांग तथा राशिफल 12 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 12 जून 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:49 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*


⛅ *योग - विष्कम्भ सुबह 10:29 तक तत्पश्चात प्रीति*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:19* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *घुटने के दर्द का इलाज* 🌷


➡ *१) १०० ग्राम तिल को मिक्सी में पीस लो और उसमें १० ग्राम सोंठ डालो | ५ – ७ ग्राम रोज फाँको |*


➡ *२) अरंडी के तेल में लहसुन ( ३ -४ कलियाँ ) टुकड़ा करके डाल के गर्म करो | लहसुन तल जाय तो उतारकर छान के रखो | घुटनों के दर्द में इस तेल से मालिश करो |*


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🗾 *दर्पण*


*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए माता लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन की सभी समस्याएं दूर होंगी और रूका हुआ धन भी प्राप्त होगा। साथ ही बुद्धि के लिए माता सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाएं


🌷 *यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र* 🌷


🙏🏻 *कौनसा भी कार्य की शुरवात करने से पहिले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *अशुद्ध आत्मा से बचने* 🌷


🐄 *गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ झारते वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते |*


🙏🏻 🌺🙏


।🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - पॉजिटिव - मेष राशि के जातक जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उनके प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा। भाग्य भी साथ देगा। आप सभी नीतियां अपनाकर अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे।


नेगेटिव - आपका अधिक उत्तेजित स्वभाव और संतान पक्ष से ज्यादा उम्मीदें पारिवारिक वातावरण में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। अतः अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी रखें। किसी पड़ोसी से कुछ कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाद-विवाद में न पड़ें तो बेहतर है।


 


लव - प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परन्तु आपका किसी वजह से क्रोध करना पार्टनर को आहत कर सकता है। अपने स्वभाव का शांत रखें


व्यवसाय - आप अपनी क्षमताओं द्वारा व्यापारिक स्थल पर अपना प्रभुत्व रखेंगे। परन्तु जल्दबाजी ना करें। नहीं तो लेबर पक्ष से कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। बैंक संबंधी कोई अधूरे कार्य है तो उसे आज निपटा लें।


स्वास्थ्य - अपने काम पर अधिक ध्यान देने की वजह से थकान रहेगी और गले में थोड़ी एलर्जी हो सकती है। साथ ही ज्यादा क्रोध् करने से बचें।


भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 1


 


वृष - पॉजिटिव - समय आपके अनुकूल चल रहा है। इस समय जो भी उपलब्धि सामने आ रही है उसे तुरन्त हासिल करें। उच्च पद प्राप्त व्यक्तियों की सहायता भी मिलेगी। अतः समय का भरपूर सदुपयोग करते चलें।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका अहम और अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा आत्म विश्वास कुछ गलतियां करवा सकता है। अपने खानपान पर ध्यान न देना भी आपके स्वास्थ्य के लिए अहितकर है।


 


लव - जीवन साथी को आज अस्वस्थता की वजह से संवेदनशीलता रहेगी। उनका ध्यान रखें। आपको घर में भी उचित समय देने की आवश्यकता है।


व्यवसाय - पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पार्टनर की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। कोई समस्या उत्पन्न हो तो आपस में बैठकर सुलझा लें। शांति पूर्वक लिए गये निर्णय काम फायदा देंगे।


स्वास्थ्य - काम के अधिक बोझ से थोड़ा स्वभाव में उत्तेजना रहेगी। हल्का बुखार जैसा भी महसूस हो सकता है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6


 


मिथुन - पॉजिटिव - आपको आपका आत्म विश्वास किसी विपरीत परिस्थिति से निकलने में मदद करेगा। कोई रूका हुआ धन संबंधी काम आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे।


नेगेटिव - आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा विचार करके कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि कुछ भ्रम की वजह से निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि आप अपने ऊपर पूरा विश्वास रखते हैं।


 


लव - आज जीवनसाथी और अपने मित्रों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें, आपका एक नयी ऊर्जा मिलेगी और आपकी कार्यक्षमता मेें भी निखार आयेगा।


व्यवसाय - यह समय अपने कार्य क्षेत्र को लेकर थोड़ा सावधानीपूर्वक चलने का है क्योंकि आपको कुछ बदलाव लाने है जिसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। इस समय कोई सरकारी मामलो रूका हुआ है तो उस पर काम करें।


स्वास्थ्य - ज्यादा दिमागी काम करने की वजह से थकान का अनुभव करेंगे। कुछ समय के लिए काम को टालकर आराम करें कयोंकि कुछ विटामिन्स की कमीं से बाल झडने जैसी समस्या भी रहेगी।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3


 


कर्क - पॉजिटिव - आपने आज अपने फ्यूचर के लिए कुछ गुप्त जयोजनाएं बनायी हैं। आज समय है अपनी कार्यक्षमओं को समझने का है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकता है।


नेगेटिव - आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी उन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय नहीं है। और साथ ही ध्यान रखें आपके स्वभाव की वजह से किसी नजदीकी मित्र मतभेद हो सकते हैं।


 


लव - कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों की वजह से आपका व्यवहार असामान्य रहेगा। जिसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखें।


व्यवसाय - आज कार्य क्षेत्र से जुड़े नये काम स्थगित ही रखें और जो चल रहा है उसी पर ध्यान लगायें। किसी अन्य की सलाह पर भी ध्यान ना दें।


स्वास्थ्य - अपने अंदर ऊर्जा की कमीं महसूस करेंगे और वातवरण दूषित प्रभाव भी आपके स्वास्थ्य को थोड़ा नरम रखेगा। थोड़ा हाइजिनिक रहें।


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 8


 


सिंह - पॉजिटिव - आपका अपने ऊपर विश्वास ही आपको ऊर्जा प्रदान करता है। आपकी नीतियां आपको कोई भी परिस्थिति अपने पक्ष में करने में मदद करेगी।


नेगेटिव - कभी-कभी आपकी बहुत अधिक व्यवहारिक सोच अन्य लोगों के लिए आपकी नकारात्मक इमेज बना रही है। अपने व्यवहार को थोड़ा भावुकता भी प्रदान करें।


 


लव - जीवन साथी को कुछ मौसमी बदलाव की वजह से असहजता महसूस होगी। उन्हें आपकी देखभाल की जरूरत है इसलिए उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है।


व्यवसाय - मार्किटिंग संबंधी काम अपने कार्यालय में ही निपटायें क्योंकि कहीं आने जाने में आपका समय का दुर्पयोग होगा और कोई फायदा भी नहीं होना है। किसी नये प्रोजेक्ट पर भी आप काम शुरू कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2


 


कन्या - पॉजिटिव - कन्या राशि के जातक इस समय अपने कार्यों को गुप्त रखकर अपने भविष्य संबंधी योजनाएं बना रहे हैं जिसका परिणाम आपके पक्ष में ही होगा। पर अपनी योजनाएं किसी के आगे शेअर न करें, कोई मित्र ही उसका र्दुउपयोग कर सकता है।


नेगेटिव - अपने संकुचित विचारों को थोड़ा लचीला बनाएं। कभी-कभी आपसी वहम में पड़कर दूसरों की परेशानी का कारण भी बन जाते हैं।


 


लव - जीवन साथी का आपको किसी विपरीत परिस्थिति से उभरने में सहयोग मिलेगा और आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पायेंगे। इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें।


व्यवसाय - किसी मित्र की सलाह आपके काम में कोई नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं।


स्वास्थ्य - अधिक ठंड़ी वस्तुओं का सेवन करने से बचें और आयुर्वैदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। दवाईयों पर निर्भर ना रहें।


भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 7


 


तुला - पॉजिटिव - आज आप अपने स्वभाव में आत्म निरीक्षण द्वारा कुछ बदलाव लाने का प्लान किया है जो आपके लिए सुखद स्थिति रहेगी। आपका सौम्य स्वभाव आपको किसी भी काम को सहजता से पूरा करने में मदद करेगा।


नेगेटिव - आपको अपनी स्थितियों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है क्योंकि आपक आलस और काम को बीच में छोड़ने की वजह से नुकसान हो सकता है।


 


लव - जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। थोड़ा सा मनोरंजन के लिए समय निकालें इससे संबंधों में ओर मधुरता आयेगी।


व्यवसाय - आज आप अपने कार्य को करने के लिए अपने सहयोगियों या बिजनस पार्टनर की सलाह जरूर लें और उन पर अमल करें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने साथियों की नेटवर्किंग को अपने काम में शामिल करें।


स्वास्थ्य - छाती संबंधी में थोड़ा सा इंफेक्शन रहेगा। भारी खाने की वजह से सूजन आ सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आपके राशि स्वामी मंगल भाग्येश चंद्रमा के साथ बहुत ही सुन्दर संयोग बना रहा है। पारिवारिक सदस्यों को अपने-अपने काम में सफलता मिलेगी जिससे सुखद माहौल बना रहेगा।


नेगेटिव - किसी को पैसा उधार देते समय वापसी की संभावना को सुनिश्चित करें। क्योंकि दिया गया पैसा लम्बे समय तक लटक सकता है।


लव - प्रेम संबंधी रिश्ते विवाह में परिणित होने का अनुकूल समय है। अपने परिवार के लोगों का सहयोग भी मिलेगा।


व्यवसाय - इस समय अपने कार्य को बढ़ाने के लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं अभी लाभ की अपेक्षा काम पर अधिक ध्यान दें जिसका रिजल्ट भविष्य में मिलेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हल्का बुखार सा अनुभव हो सकता है परन्तु वो मौसम के बदलाव की वजह से रहेगा।


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 9


 


धनु - पॉजिटिव - अब समय आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का है। क्योंकि आपके अंदर क्षमताएं तो हैं पर उनका अवलोकन करने की जरूरत है।


नेगेटिव - कभी-कभी आप निर्णय लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं और आपकी ज्दि और रूखा व्यवहार काम खराब कर देता है।


 


लव - जीवन साथी के साथ बैठकर विचार विमर्श करना आपके लिए बिजनेस संबंधी नया और उचित परिणाम मिल सकता है क्योंकि उनका भाग्य आपको सहयोग दे रहा है।


व्यवसाय - इस समय आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगियों की सलाह जरूर लें क्योंकि आपके निर्णय कुछ गलत हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - त्रिदोष जैसी परेशानी महसूस करेंगे अतः घर से बाहर जाते दूषित वातावरण से दूर रहें।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5


 


मकर - पॉजिटिव - मकर राशि के लोगोें का पूरा ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लगा है। आजकल आप सेविंग में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज कोई पालिसी आदि करवाने के लिए बेहतर समय है।


नेगेटिव - आज किसी संतान की वजह से कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। परन्तु आप अधिक क्रोध न करके शांति पूर्वक समाधान निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। क्योंकि क्रोध से स्थितियां ओर बिगड़ सकती हैं।


 


लव - अपने जीवन साथी की आर्थिक निवेश में सलाह जरूर लें क्योंकि उनका भाग्य और आपकी योजना मिलकर सुअवसर प्रदान करेंगे।


व्यवसाय - आज कोई नया अनुबंध मिलता है तो उस पर काम शुरू करने से पहले पूरी रूपरेखा बना लें क्योंकि जल्दबाजी में कोई रूकावटें आ सकती है।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन रहेगा। ज्यादा गरम और तला भुने भोजन से परहेज रखें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2


 


कुंभ - पॉजिटिव - कुम्भ राशि के व्यक्ति आज आने विरोधियों की गतिविधियों से लाभदायक परिस्थितियां महसूस करेंगे जो कि एक विचित्र सी सुखद स्थिति है। विरोधी परास्त होंगे।


नेगेटिव - बस यह ध्यान रखना है कि दूसरों की बातों में न आयें। अपनी कार्य क्षमता और ऊर्जा पर विश्वास रखें।


 


लव - जीवनसाथी का घर का माहौल खुशनुमा बनाने में पूरा सहयोग रहेगा। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए भी आज कोई इससे संबंधित बात हो सकती है।


व्यवसाय - अचानक से ही कोई रूका हुआ काम बनेगा। किसी संतान की कोई बाल सुलभ सलाह आपको कोई निर्णय लेने में मदद करेगी।


स्वास्थ्य - आज अपने अंदर थोड़ी थकान महसूस करेंगे और किसी के द्वारा कोई नकारात्मक बात की वजह से आप व्यथित रहेंगे। इन चीजों का नजरअंदाज करके अपने ऊपर विश्वास रखें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 7


 


मीन - पॉजिटिव - मीन राशि के लोग कुछ दिनों से विदेशी संपर्क की तलाश कर रहे थे। आज इससे संबंधित कोई समाचार मिल सकता है। अपने निर्णय दोबारा जांच कर फिर उन पर कार्य करें। कुछ बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा।


नेगेटिव - कभी - कभी आपका ज्यादा सोचना और काम को आगे टालना आपके बनते कामों में रूकावट डाल देता है।


 


लव - आज किसी संतान संबंधी कोई निर्णय लेने के कारण आपसी तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि शांत मन से समस्या का हल निकालें।


व्यवसाय - इस समय कोई कलात्मक संबंधी कार्य या खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यवसाय वाले लोग काम में गति प्राप्त करेंगे। आप अभी जो योजना बनायेंगे तो उनका निकट भविष्य में इसका रिजल्ट मिलेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य का आज ध्यान रखने की विर्शेष जरूरत है बेहतर होगा डाक्टर की सलाह लें।


भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 4


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 


राज्य मंत्री कपिल देव ने सम्पूर्ण लॉक डाउन के लिए लिखा डीएम को पत्र

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए राज्यमंत्री कपिलदेव ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सप्ताह में 1 दिन जनता कर्फ़्यू लगाने के निर्देश दिए है। राज्यमंत्री रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक लगने वाले संपूर्ण लोकडॉउन का सख्ती से पालन न होने से भी असंतुष्ट दिखे।उ.प्र. सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पत्र लिखकर जनपद में लगातार बढ रहे कोरोना पॉजिटिव केस पर चिंता जताई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अत्यंत चिंता का विषय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव के केस निरंतर बढ रहे हैं और अब यह संख्या शहरी क्षेत्र में भी लगातार भयावह हो रही है। जनपद में आज भी 19 पॉजिटिव केस आये हैं।  मंत्री कपिलदेव ने कहा कि बाजारों में भीड लगातार बढ रही है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के रात्रि 9 बजे से प्रात: पांच बजे तक के सम्पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। इस सम्बंध में व्यापारी संगठनों, समाजसेवी बंधुओं से हुई वार्ता व सुझाव के क्रम में डीएम से आग्रह किया गया है कि जनहित में कोरोना पर नियंत्रण हेतु बेहद आवश्यक चीजों दूध, रिटेल दवाईयां, समाचार पत्र वितरण, फल, सब्जी आदि को छोडकर सप्ताह में सम्पूर्ण दिन यानि 24 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाकर उसका सख्ती से पालन कराया जाये। मंत्री ने इस सम्बंध में डीएम के अलावा प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश व एसएसपी मुजफ्फरनगर को भी पत्र भेज कर सम्पूर्ण लोकडाऊन लगाने की मांग की है


उद्धव ठाकरे सरकार के तीसरे मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव 

टीआर ब्यूरों l 


मुंबई। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें इस रोग के लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह बताया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता मुंडे इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की एक बैठक में शामिल हुए थे और उन्होंने यहां दो दिन पहले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।


धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले राज्य के तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले, अशोक चव्हाण (कांग्रेस) और जितेंद्र अव्हाड (एनसीपी) के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, ये दोनों मंत्री अब इस रोग से उबर चुके हैं।


यह पूछे जाने पर कि मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल क्या अन्य लोगों की भी जांच होगी, टोपे ने कहा कि दोनों मौकों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया था। टोपे ने कहा कि यदि किसी को संदेह (संक्रमित होने का) है या इस रोग के लक्षण नजर आ रहे हैं तो भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक उनकी जांच कराई जानी चाहिए।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, यह सच है कि उनकी (मुंडे की) कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें इस रोग के लक्षण नहीं हैं, लेकिन सांस लेने की थोड़ी समस्या है। टोपे ने कहा, हम उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल (दक्षिण मुंबई में) में भर्ती करा रहे हैं। वह एक योद्धा हैं। वह आठ-दस दिनों में सक्रिय हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुंडे से पहले उनके रसोइया, चालक और निजी सहायक सहित निजी कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।


एनसीपी के स्थापना दिवस समारोह में भी हुए थे शामिल


टोपे ने कहा कि वह मंत्रिमंडल की बैठक में और एनसीपी स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे लेकिन बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया था, जैसा कि दादा (उप मुख्यमंत्री अजीत पवार) ने निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि मुंडे बैठक में ज्यादा देर तक अन्य के संपर्क में नहीं थे। जिन लोगों के साथ आप दिन भर संपर्क में रहते हैं, उनसे संक्रमण का खतरा अधिक होता है, न कि घंटे भर की बैठक के दौरान साथ रहने से।


प्रधानमंत्री 16 और 17 जून को लॉक डाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। unlock 1.0 में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों से यह उनकी 6वीं बार बातचीत करने जा रहे हैं। इमसें वह कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा करेंगे। अनलॉक-1 की स्थिति का जायजा भी लेंगे। बताया जाता है कि इस बातचीत के बाद केंद्र सरकार कोरोना के रोकथाम के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकती है।


पहली बार होगा कि प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात करेंगे। 16 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बातचीत होगी जबकि 17 जून को केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री या फिर उप राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इसके पहले 11 जून को उन्होंने मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। जिसके बाद लॉकडाउन 4.0 का ऐलान किया गया था। मोदी 88 दिनों में 6वीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ पांच बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11, 27 अप्रैल और 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में की गयी मीटिंग

टीआर ब्यूरों l


टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l लोकवाणी सभागार कक्ष में कोरोना वायरस ( कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी। मीटिंग में जिलाधिकारी  सैल्वा कुमारी जै0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं पुलिस/प्रशासन/चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग से लोगों को जागरुक करने तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अधिनस्थों को अवगत कराया गया वही सभी को दिशा निर्देश दिए गए कि कोरोना से जनमानस को बचाव के लिये हर उपाय किये जायें,बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीएमओ प्रवीण चोपड़ा,सहित जनपद के आलाअधिकारी मौजूद रहे


अपर जिलाधिकारी प्रशासन के नेतृत्व में हुआ सेनेटाइजेशन

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l  जिला प्रशासन ने बाजारो में कराया, आज जिला प्रशासन ने बाजारों को समय से पहले बंद करा कर विशेष अभियान के तहत सेनीटाइज कराया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।।*


सहारनपुर में छह और मिले नए कोरोना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l 


सहारनपुर l जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं, अब जिले में 275 कोरोना पॉजिटिव हो गए, कोरोना संक्रमितों में चार देवबंद और एक-एक पुवारका व शहर का रहने वाला है, अब 235 ठीक हो गए, 40 एक्टिव केस शेष रह गए, कोरोना पॉजिटिवों को कोविड-19 अस्पताल भेजा गया।


उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

टीआर ब्यूरों l


लखनऊ l उत्तर प्रदेश में धमकी भरी फोन कॉल आने के बाद मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दरअसल यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेज कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर धमाके करने की धमकी दी गई है, जिसमें यूपी 112 की बिल्डिंग भी शामिल है. मैसेज में आगे लिखा है कि हम पूरी यूपी में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी. इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है और मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू हो गई है. बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था.


Unlock 1.0 नाइट् कर्फ्यू को लेकर गृह मंत्रालय ने की स्थिति स्पष्ट

टीआर ब्यूरों l


नई दिल्ली l देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय  ने अनलॉक 1.0 में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू को लेकर एक बार फिर स्थिति स्पष्ट की है. शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने कहा कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य लोगों के घरों से बाहर जाने पर रोक रहनी चाहिए. नाइट कर्फ्यू में हाइवे पर चलने वाली गाड़ियों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होता है.


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, 'रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है.' भल्ला ने कहा, 'अनलॉक 1.0 में कुछ राज्य नाइट कर्फ्यू में हाइवे से गुजर रहे लोगों, बस और माल ढुलाई वाले ट्रकों को भी रोक रहे हैं. उन्हें ऐसा नहीं करना है.' उन्होंने कहा कि देशभर में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर गृह मंत्रालय ने रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे.


अजय भल्ला द्वारा कही गई खास बातें


- भल्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच राजमार्गों पर लोगों और वाहनों की की गतिविधियों पर रोक लगा रहे हैं जिससे उनके सुगम आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है.


- रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का उद्देश्य प्राथमिक तौर पर लोगों को एकत्र होने से रोकने और भौतिक दूरी सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.


- भल्ला ने कहा, प्रतिबंध माल चढ़ाने/माल उतारने (आपूर्ति श्रृंखला और साजो-सामान लाने-ले जाने के तहत), राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को ले जाने वाली बसों और ट्रकों तथा अन्य मालवाहक वाहनों, या बसों, ट्रेनों तथा विमानों से उतरने के बाद अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले लोगों पर लागू नहीं होता.


- केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि तदनुसार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के आवागमन को न रोकें. इस संबंध में जिला और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिएl


इस कारण लगाया गया है नाइट कर्फ्यू


गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का अर्थ आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करना, लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोकना है. ये नियम हाइवे पर चलने वाली बसों, ट्रकों पर लागू नहीं होता है.


केंद्र ने पहले भी जारी किए हैं दिशा-निर्देश 


हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार ने जरूरी सामान लाने के लिए राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हों. इससे पहले केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्लादेश भेजे जा रहे सामान के वाहन रोक दिए गए थे. इसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार को अंतररराष्ट्रीय समझौतों की याद दिलाते हुए वाहनों को राज्य की सीमा से गुजरने की अनुमति देने की अपील की थी.


राज्यों ने किया था सीमाओं को सील


दरअसल अनलॉक 1.0 के दौरान भी कई राज्यों ने सीमाओं को सील कर दिया था. नाइट कर्फ्यू के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने हाइवे पर चलने वाले ट्रकों और बसों को भी रोकना शुरू कर दिया था. इसके बाद गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.


30 मई के बाद लागू किया गया था अनलॉक-1


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पहले 24 मार्च को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक विस्तारित किया गया और फिर इसे 17 मई तक विस्तारित कर दिया गया. फिर इसे 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया. वर्तमान में लॉकडाउन केवल निषिद्ध क्षेत्रों तक सीमित है और यह 30 जून तक जारी रहेगा. अब काफी हद तक सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों को अनुमति है जिसे गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-1’ करार दिया था.


Unlock 1.0 :केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन जारी

नई दिल्‍ली I कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने धार्मिक स्‍थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑफिस के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके तहत फेस मॉस्‍क, हैंड वॉश या सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है. इसके साथ ही थूकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. इससे पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के कार्यालय आने के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए थे. सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉज़िटिव मामले लगातार बढ़ने के बाद ये कदम उठाया गया था.


 


धार्मिक स्‍थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑफिस के लिए दिशा-निर्देश 


धार्मिक स्‍थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सरकार ने कहा कि हम अनलॉक 1.0 को आगे बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही हमें कोविड-19 से बचाव के लिए अपने व्‍यवहार में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए. जैसे:-


 


- चेहरा कवर करने के लिए फेस मॉस्‍क या कपड़े का उपयोग


 


 


- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.


 


 


- थूकना सख्त वर्जित


- साबुन / सैनिटाइज़र से हाथ धोएं


- सार्वजनिक स्‍थानों पर प्रवेश के लिए लाइन में लगते समय 6 फुट की दूरी बनाए रखें


- रूमाल या अन्‍य चीजों से मुंह और नाक को अच्‍छे से कवर करें. उपयोग के बाद इन्‍हें अच्‍छे से डिस्‍पोज करें


 


सामान्य निवारक उपाय


- अपने स्‍वास्‍थ्‍य की स्‍वयं निगरानी


- अगर बीमार हैं तो खुद ही जानकारी दीजिए.


- आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करिए


- बड़ी सभा और मंडली से दूरी बनाकर रखिए.


 


इन लोगों को घर में रहने की सलाह


- 65 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के बुजुर्ग


- 10 साल के कम उम्र के बच्‍चे


- गर्भवती महिलाएं


- ऐसे लोग जिन्‍हें बीपी, मधुमेह जैसी बीमारी है.


 


प्रवेश के नियम


- प्रवेश के समय सैनिटाइजर और थर्मल स्‍क्रीनिंग का प्रावधान अनिवार्य


- जिनमें कोरोना का कोई लक्षण ना हो केवल उन्‍हीं को प्रवेश


- केवल उन्‍हीं लोगों को प्रवेश की इजाजत दी जाए जिनके चेहरे ढके हों या मॉस्‍क लगाए हों


- प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार


- पर्याप्‍त दूरी के लिए विशिष्‍ट चिन्‍ह बनाया गया जिससे सामाजिक दूरी मानदंड का पालन हो सके.


- पार्किंग और बाहर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रबंध.


 


धार्मिक स्‍थलों में लोगों को मानने होंगे ये नियम


- जूते या चप्‍पल को अपने वाहन या बाहर ही निकालना होगा.


- प्रवेश से पहले हाथ और पैर को साबुन से अच्‍छी तरह से धोना होगा.


- सामाजिक दूरी नियम के अनुसार ही बैठना होगा.


- मूर्ति, देव प्रतिमा और किताबों को स्‍पर्श करने की अनुमति नहीं होगी.


- समूह में भक्ति संगीत गाने बजाने से बचें


 


ऑफिस में मानने होंगे ये नियम


- अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी का घर कंटेनमेंट जोन में है तो उन्‍हें अपने अधिकारी और दफ्तर को इसकी जानकारी देनी होगी और घर से ही काम करना होगा.


- अगर स्‍टाफ या ड्राइवर कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं तो उन्‍हें ड्राइव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.


- ड्राइवरों को सामाजिक दूरी समेत अन्‍य नियमों का पालन करना होगा.


- फ्रंट लाइन वर्क को अवाइड किया जाए और उच्‍च जोखिम वाले कर्मचारी सामाजिक दूरी समेत विशेष सावधानी बरतें.


- अतिरिक्‍त लोगों को दफ्तर ना बुलाया जाए और जो लोग आते हैं उनका अस्‍थायी पास जारी किया जाए और उनकी स्‍क्रीनिंग की जाए.


- ऑफिस में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से ही मीटिंग की जाए.


- वैलेट पार्किंग संचालन


- लिफ्ट में एक बार में सीमित संख्‍या में लोग चढ़ें.


- थोड़ी-थोड़ी देर में या जब भी वॉशरूम जाएं तो हाथों में साबुन से अच्‍छी तरह से धोएं.


- सामानों की आपूर्ति की समय विशेष सावधानी बरतें


- दुकान, स्‍टॉल या कैफेटेरिया में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें.


- कैफेटेरिया में सामाजिक दूरी के हिसाब से ही बैठने की व्‍यवस्‍था की जाए.


- दुकान, स्‍टॉल या कैफेटेरिया के कर्मचारियों और वेटरों के लिए भी मुंह औ नाक को कवर करना अनिवार्य है.


- कैफेटेरिया, कैंटीन, डाइनिंग हॉल और किचन में भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा.


 


शॉपिंग मॉल के लिए नियम


- फ्रंट लाइन वर्क को अवाइड किया जाए और उच्‍च जोखिम वाले कर्मचारी सामाजिक दूरी समेत विशेष सावधानी बरतें.


- वैले पार्किंग परिचालन


- दुकान, स्‍टॉल और कैफेटेरिया अंदर और बाहर दोनों जगह सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें.


- सामानों की आपूर्ति और डिलीवरी के समय विशेष सावधानी बरती जाए.


- मॉल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए मैनेजमेंट अतिरिक्‍त लोगों को लगाए.


- मॉल के स्‍टॉफ और होम डिलीवरी करने के कर्मचारियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जाए.


- मॉल के अंदर दुकानदारों को सामाजिक दूरी और ग्राहकों की संख्‍या संबंधी निशा निर्देश का पालन करना होगा.


- एक बार में सीमित लोग ही लिफ्ट का उपयोग करें. कम से कम एक दूसरे व्‍यक्ति के बीच एक कदम की दूरी हो.


- फूडकोर्ट और रेस्टोरेंट्स सख्‍ती से नियमों का पालन करें.


- अभी सिनेमा हॉल और गेमिंग एरिया बंद रहेगा.


 


रेस्टोरेंट के लिए नियम


- फ्रंट लाइन वर्क को अवाइड किया जाए और उच्‍च जोखिम वाले कर्मचारी सामाजिक दूरी समेत विशेष सावधानी बरतें.


- रेस्‍टोरेंट खाने की डिलीवरी पर ज्‍यादा ध्‍यान दें. डिलीवरी कर्मचारी खाने को पैकेट को हाथ में देने की बजाय उसे दरवाजे पर रखें. टेकअवे के लिए स्‍टॉफ की थर्मली जांच की जाए.


- रेस्‍टोरेंट में सामाजिक दूरी के नियमों के तहत लोगों को बैठाया जाए.


- वैले पार्किंग परिचालन


- सामानों की आपूर्ति और डिलीवरी के समय विशेष सावधानी बरती जाए.


- रेस्‍टोरेंट के प्रवेश द्वार पर सोशल डिस्‍टेंसिंग नियम का पालन कराने के लिए मार्किंग की जाए.


- सोशल डिस्‍टेंसिंग के हिसाब से ही बैठने की व्‍यवस्‍था की जाए. क्षमता का 50 फीसदी ही बैठने की अनुमति होगी.


- डिस्पोजेबल मेनू का उपयोग किया जाए.


- कागज़ के रुमाल के बजाय कपड़ा नैपकिन की व्‍यवस्‍था की जाए


- सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए अतिरिक्‍त लोगों की नियुक्ति की जाए.


- कर्मचारी और वेटर फेस मॉस्‍क और हैंड ग्लब्स का उपयोग करें.


- स्‍टॉफ किचन एरियन में सामाजिक दूरी का पालन करें और किचन को बराबर सेनेटाइज किया जाए.


- वॉशरूम, ड्रिंकिंग और हैंडवाशिंग एरिया को बार-बार सेनेटाइज किया जाए.


- हर एक ग्राहक के जाने के बाद टेबल को सेनेटाइज किया जाए.


- रेस्‍टोरेंट में एक दूसरे के संकर्प में आने से बचने के लिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ाया दिया जाए.


- गेमिंग एरिया अभी बंद रहेंगे.


- एक बार में सीमित लोग ही लिफ्ट का उपयोग करें. कम से कम एक दूसरे व्‍यक्ति के बीच एक कदम की दूरी हो.


जिले में मिले 2 ओर नए कोरोंना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर . जिले में आज सुबह के बाद शाम को फिर फूटा कोरोना बम शहर में दो और नए पॉजिटिव केस मिले हैं. इनमें एक सिविल लाइन औेर दूसरा कच्ची सड़क का निवासी बताया गया है. इस तरह आज कुल 19 मामले मिल चुके हैं.


जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिनमे एक सिविल लाइन की पॉश कॉलोनी का और दूसरा कच्ची सड़क का है. इन दोनों की रिपोर्ट रेंडम सेम्पल में सामने आई है. इस तरह आज कुल 19 मामले सामने आए हैं। 


आप अवगत ही है कि आज सुबह भी जिले में फिर कोरोना बम फूट गया है ,आज एक साथ 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले है. आज सुबह 111 रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिनमे 17 पॉजिटिव मिले है. जिले में अब तक कोरोना से 8 की मौत भी हो चुकी है. 


सिविल लाइन क्षेत्र का व्यक्ति केशवपुरी मोहल्ले का है. 


जो आज सुबह मिले है उनमे 6 शहर के मोहल्ला गढ़ी गोरवान से मिले मरीज के परिजन है,जबकि 4 खालापार से मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये हुए मिले है. 3 खतौली के मोहल्ला देवीदास से पहले मिले मरीज के संपर्क में आये हुए है जबकि 3 मढकरीमपुर के मरीज के संपर्क में आये लोग है जबकि एक मरीज शहर के मोहल्ला लद्दावाला से मिला है. 


आज मिले कुल मरीजों के बाद जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 83 हो गयी थी ,कल 6 मरीज ठीक हो गए थे जबकि कल ही 2 की मौत हो गयी थी. अब दो और मिलने के बाद मरीजो की संख्या 85 हो गयी है.


मेरठ में कोरोना फिर हुआ बेकाबू

 


टीआर ब्यूरों l 


मेरठ l कोरोना से मेरठ में तीन मरीजों की मौत,


 सरधना के आढ़ती की सुभारती मेडिकल काॅलेज में मौत,


 परतापुर के एक व्यक्ति और पाॅश इलाके शास्त्रीनगर एल-ब्लाॅक के बुजुर्ग की मेडिकल में मौत, 


एक दिन में तीन मौत ने उड़ाई स्वास्थ्य महकमें की नींद, 


मेरठ में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 45, 


सीएमओ डा. राजकुमार ने की पुष्टि, 


कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी पहुंचा 564, 


119 एक्टिव केस।


आला ए कत्ल के साथ दो हत्यारीपियो को किया गिरफ्तार।

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l  पुलिस ने


चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफ़लता


चरथावल नहर के पास से पुलिस ने दो हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर किया आला ऐ कत्ल बरामद


7 जून में बिरालसी आए बेटी के देवर को 4 आरोपियों ने लोहे की रौड़ मारकर कर दिया था गम्भीर रूप से घायल।


घायल की उपचार के दौरान हो गयी थी मौत।


घायल की मौत होने पर पुलिस ने धारा 307 के मुकदमे को धारा 302 में कर दिया था तरमीम। 


चरथावल कोतवाली क्षेत्र के बिरालसी का मामला 


नगरपालिका ईओ व चेयरमैन ने छोड़े ठेके

टीआर ब्यूरों l


 


मुजफ्फरनगर l पालिका सभागार में वित्तीय वर्ष 2020- 21 के 5 पार्किंग ठेकों की सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अध्यक्षता में पारदर्शिता से खुली नीलामी पार्किंग शुल्क वसूलने हेतु की गई l इसमें टाउनहॉल परिसर का ठेका जो गत वर्ष अंकन 8,50,000 रुपए का था अबकी बार अंकन 2,59,000 रुपए के प्रॉफिट से लगभग ढाई महीने की कम अवधि हेतु अंकन 11 लाख 9 हजार रुपए की नीलामी बोली श्री प्रमोद कुमार पुत्र जयपाल सिंह के नाम छोड़ी गई l गांधी कॉलोनी पुल के नीचे का पार्किंग ठेका गत वित्तीय वर्ष में अंकन ₹1,55,000 रुपए का था ,जो वित्तीय वर्ष से 2,35,000 रुपए के प्रॉफिट से कृष्ण कुमार संकलिया पुत्र सोहनलाल के नाम अंकन ₹ 3,90,000 का ठेका छोड़ा गया एवं कॉपरेटिव बैंक के सामने कोर्ट रोड का गत वित्तीय वर्ष में ₹ 1,38,000 रुपए का था जो इस वर्ष ₹27,500 के प्रॉफिट से अंकन 1,65,500 रुपए की नीलामी सावेज पुत्र हाजी दिलशाद के नाम छोड़े गए l जानसठ पुल के नीचे तथा रेलवे स्टेशन के पास के ठेकों की नीलामी नहीं छूट पाई l पार्किंग ठेकों की नीलामी में माननीय पालिका अध्यक्ष के अलावा विनय कुमार मणि त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी, आरडी पोरवाल कर अधीक्षक,पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, प्रवीण कुमार लाइसेंस लिपिक, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागि एवं संबंधित नीलामी बोली ठेकेदार आदि मौजूद रहे l


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...