गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

MUZAFFARNAGAR : सपा जिलाध्यक्ष ने गठबंधन के रालोद विधायकों के खिलाफ उगला कही यह बड़ी बात ,देखें विडियो




 मुजफ्फरनगर । जिले के जिला अध्यक्ष को शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया गठबंधन रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते उनके द्वारा कई ऐसे बयान दिए गए हैं जिसको लेकर गठबंधन में खटास पैदा होती नजर आ रही है, हाल ही में मासिक बैठक के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ,रालोद के गठबंधन से जीत हासिल करने वाले विधायकों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कार्य ने करने का आरोप लगाया है। वही 2022 के उपचुनाव में खतौली से विधानसभा में जाने वाले मदन भैया पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं । जिसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।इससे साफ जाहिर होता है कि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष को गठबंधन हजम नहीं हो रहा है और अपने शीर्ष नेतृत्व पर उंगली उठा रहे हैं, हालांकि 2022 के चुनाव में प्रमोद त्यागी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष थे उनके द्वारा संगठन को एकत्रित करके बखूबी चलाया जा रहा था। परंतु जिया चौधरी के जिला अध्यक्ष बनते कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर या तो भाजपा, रालोद एवं बसपा में शामिल हो गए हैं । खास बात यह है कि चुनाव में सपा ने जिन नेताआें अनिल कुमार व चंदन चौहान को रालोद को उधार देकर उसके टिकट पर जीतने का मौका दिया था, वे सपा के कार्यक्रमों से दूर हैं। रालोद के आयोजनों में वे शामिल हो रहे हैं। सपा के आयोजनों में केवल पंकज मलिक आते हैं जो साइकिल के निशान पर जीते हैं।

SONBHADRA : थाना परिसर बना मंडप, पुलिस बनी बराती- घराती

 


सोनभद्र। जिले का रायपुर थाने का मंदिर एक प्रेमी युगल की शादी का गवाह बना। वहां प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। कहने को पुलिसकर्मी ही बराती और घराती बने। सिपाहियों ने ही मंत्र भी पढ़ा।  

जिले के आमडीह गांव निवासी युवक का कम्हरिया गांव निवासी युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो लड़के के पिता से बात कर दोनों के शादी की बात कही। इस पर लड़के पक्ष के लोग आनाकानी करने लगे। मामला बुधवार को रायपुर थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने शादी करवाने की गुहार लगाई। दोनों पक्ष कई घंटे पंचायत करने के बाद शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाने परिसर में बने शिव मंदिर पर प्रेमी जोडे़ की पूरे रीति रिवाज से शादी संपन्न हो गई। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर सदा संग रहने की कसम खाई।

पुलिस और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया। लड़की हंसी खुशी से ससुराल विदा हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिजनों की मौजूदगी और रजामंदी से यह शादी संपन्न हुई। प्रेमी युगल ने गुरुवार को कोर्ट में विवाह को रजिस्टर्ड कराया गया।

MUZAFFARNAGAR : डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर 2 करोड़ हड़पने के मामले में दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने डीआइजी सहारनपुर के आदेश पर दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ 1 करोड़ 98 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।


गांव सरवट निवासी मोहसीन ने डीआइजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि मदीना काॅलोनी निवासी राव जावेद अली से 3 जुलाई 2017 को 4 करोड़ 20 लाख रुपये में 20 बीघा जमीन का सौदा तय किया था। 1 करोड़ 98 लाख रुपये राव जावेद अली को बैंक के माध्यम से दिए गए थे। बैनामा होने से पहले राव जावेद अली ने अपने परिचित लद्दावाला निवासी दो सगे भाइयों राहिल त्यागी और दानिश त्यागी को जमीन में साझीदार बनाने की शर्त रख दी। अपना कब्जा होने के बावजूद मोहसीन ने शर्त मान ली।


आरोप है कि दोनों सगे भाई पिछले कुछ दिनों से मोहसीन पर जमीन छोड़ कर चले जाने का दबाव बना रहे हैं। यह जानकारी राव जावेद अली को दी तो उसने भी जमीन छोड़ने का दबाव बनाया। आरोप है कि मोहसीन ने अपने 1 करोड 98 लाख रुपये मांगे तो उसे रुपये व जमीन कुछ भी नहीं देने की धमकी दी गई। पीड़ित ने डीआइजी को बताया था राहिल त्यागी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। आरोपी लोग लालचवश उसकी हत्या भी कर सकते हैं। डीआइजी के आदेश पर राव जावेद अली, राहिल त्यागी और दानिश त्यागी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

यमुना में डूबे पांच बच्चे, एक की बची जान, दूसरे का शव निकाला गया, तीन की तलाश जारी

 


शामली । हरियाणा सीमा के थाना सनौली के गांव तामसाबाद में बृहस्पतिवार को नहाते समय पांच बच्चे यमुना के कुंड में डूब गए। एक को तो मौके से ही ग्रामीणों ने सकुशल निकाल लिया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद एक का शव निकाला गया। वहीं, तीन की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। मगर सफलता नहीं मिल सकी है। यूपी के गोताखारों से भी सहयोग मांगा गया है।

पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव जालपाड़ से क्षेत्र के गांव तामशाबाद की मस्जिद में जमात आई हुई थी। जमात में कुछ बच्चे भी थे। बृहस्पतिवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद पांचों जमाती बच्चे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान यूपी के नगला राई और पानीपत के तामसाबाद के बीच रेत खनन माफिया द्वारा बनाए गए गहरे कुंड में पांचों डूब गए। शोर शराबा होने पर एक को तो ग्रामीणों ने किसी तरह सकुशल निकाल लिया। लेकिन समीर, सैफ अली, वादिल, अमीर का कोई पता नहीं लग पा रहा था। 

वहीं, करीब तीन घंटे बाद समीर के शव को बाहर निकाला गया, जबकि तीनों अन्य की तलाश जारी है। थाना सनौली के एसएचओ ने बताया कि यमुना में डूबे सभी चारों जमातियों की उम्र 16 और 18 साल के बीच है। शमी निवासी जालपाड़ का शव यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। बाकी को निकालने के लिए प्रयास जारी है। अन्य की तलाश के लिए यूपी से भी गोताखारों को भेजा जा रहा है।

पटाखा विक्रेताओं पर चेकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ नई मंडी हेमंत कुमार के नेतृत्व में पटाखे की दुकान पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन की छापेमारी से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। 


सत्तर छात्राओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा

 


चंडीगढ़। शहर के एक निजी स्कूल की 70 छात्राओं की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला तब खुला जब एक छात्रा ने अपने पिता को बताया था कि स्नैपचैट पर उसकी और अन्य छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड की गई है। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।शहर के एक निजी स्कूलों की तकरीबन 70 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जाने से अभिभावकों में चौतरफा हड़कंप मच गया। छात्राओं की यह तस्वीरें स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से अपलोड की गई थी। जानकारी मिल रही है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने वाले ने किया है। इस बेहद गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुडट गई है। मामले में एसपी को लिखित शिकायत देते हुए बताया गया है कि 10 अक्टूबर को एक छात्रा ने अपने पिता को बताया था कि सोशल मीडिया के स्नैपचैट वॉल पर उसकी और स्कूल की अन्य छात्राओं की अश्लील तस्वीरें अपलोड की गई है। स्कूल प्रशासन ने शिकायत किए जाने के बावजूद कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते अभिभावक पुलिस के पास तक पहुंचे। अब साइबर सेल की मदद से इस स्नैपचैट आईडी को इंटरनेट से हटा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

*डॉ लोहिया को पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि*


मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा व अपने संघर्ष से देश को क्रांतिकारी नई दिशा देने में अग्रणी डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, सलीम मलिक, शमशेर मलिक,रोहन त्यागी ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया की जीवन संघर्ष की गाथा आज के लिए भी लोकतंत्र में आवश्यक है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी विचारधारा को लेकर देश की सेवा करने को लेकर अग्रणी भूमिका निभा रहे है।

कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड नि०जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र तेजियांन,सपा पिछडा वर्ग नि० प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,राशिद जैदी,रवि कुमार,फैसल राणा,अभिषेक कुमार,हुसैन राणा,दुर्गेश पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे RapidX का निरीक्षण


गाजियाबाद। देश की पहली रैपिडएक्स की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर उद्धाटन करेंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैपिडएक्स के उद्धाटन से पूर्व दौरा करने के लिए गाजियाबाद आएंगे। पीएम 16 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। 

मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स से सीआइएसएफ इंदिरापुरम पहुचेंगे। यहां से वह वसुंधरा योजना सेक्टर-8 स्थित जनसभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह वह रैपिडेक्स स्टेशन साहिबाबाद पहुचेंगे, जहां से एनसीआरटीसी के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयार किया गया प्रजेंटेशन को देखेंगे।

पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश के दर्शन व पूजा

 


देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पर स्थित पार्वती कुंड में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव के लोगों से पीएम मोदी ने मुलाकात की । इसके पहले पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के इस दौरे को काफी खास बताया है। पिथौरागढ़ से ही प्रधानमंत्री उत्तराखंड को अरबों रुपये की सौगात दी और कई योजनाओं का शिलान्यास किया। विशेष पोशाक में पीएम डमरू बजाते नजर आए। उन्होंने पार्वती कुंड पर पूजा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुंजी में सेना के जवानों से मुलाकात की।
प्रधामनंत्री मोदी बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदि कैलाश) पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वे ज्योलिंकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करायी। उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन भी किये तथा डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल के किनारे बैठ कर उन्होंने आदि कैलाश पर्वत के दर्शन किये।
यहां से प्रधानमंत्री मोदी उच्च हिमालयी क्षेत्र में चीन की सीमा से लगे गुंजी पहुंचे। उन्होंने गुंजी, नाभि, कुटी और बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीन सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने यहां कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

ASTRO : क्या कहते हैं आपके सितारे ,किस उपाय से आज होगा कल्याण

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


~ वैदिक पंचांग ~*

 🌤️ *दिनांक - 12 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - गुरुवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - त्रयोदशी शाम 07:53 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी सुबह 11:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - शुक्ल सुबह 09:30 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 01:53 से शाम 03:21 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:34*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:16*

👉 *दिशाशूल- दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - त्रयोदशी का श्राद्ध,मासिक शिवरात्रि*

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

   🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 **

🌷 *चतुर्दशी तिथि पर न करें श्राद्ध* 🌷

➡ *13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को आग - दुर्घटना - अस्त्र - शस्त्र - अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*

🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में परिजनों की मृत्यु तिथि के अनुसार ही श्राद्ध करने का विधान है । महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया है कि इस तिथि पर केवल उन परिजनों का ही श्राद्ध करना चाहिए, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो।*

💥 *इस तिथि पर अकाल मृत्यु (हत्या, दुर्घटना, आत्महत्या आदि) से मरे पितरों का श्राद्ध करने का ही महत्व है। इस तिथि पर स्वाभाविक रूप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने से श्राद्ध करने वाले को अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उन परिजनों का श्राद्ध सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन करना श्रेष्ठ रहता है।*

🙏🏻 *महाभारत के अनुसार पर्व अनुसार पितरों की मृत्यु स्वाभाविक रुप से हुई हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि पर करने से श्राद्धकर्ता विवादों में घिर जाता हैं। उन्हें शीघ्र ही लड़ाई में जाना पड़ता है। जवानी में उनके घर के सदस्यों की मृत्यु हो सकती है।*

🙏🏻 *चतुर्दशी श्राद्ध के संबंध में ऐसा वर्णन कूर्मपुराण में भी मिलता है कि चतुर्दशी को श्राद्ध करने से अयोग्य संतान होती है।*

🙏🏻 *याज्ञवल्क्यस्मृति के अनुसार, भी चतुर्दशी तिथि को श्राद्ध नहीं करना चाहिए। इस दिन श्राद्ध करने वाला विवादों में फस सकता है।*

🙏🏻 *चतुर्दशी तिथि पर अकाल (हत्या), आत्महत्या (दुर्घटना), रुप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने का विधान है।*

🙏🏻 *जिन पितरों की अकाल मृत्यु हुई हो व उनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को करने से वे प्रसन्न होते हैं।*

     🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

**

🌷 *कौन सा वृक्ष लगाने से क्या फल मिलता है*🌷

🙏🏻 *भविष्यपुराण में आता हैं कि अशोक-वृक्ष लगाने से कभी शोक नहीं होता, प्लक्ष (पाकड़) वृक्ष उत्तम स्त्री प्रदान करवाता है ज्ञानरुपी फल भी देता हैं | बिल्ववृक्ष दीर्घ आयुष्य प्रदान करता है | जामुन का वृक्ष धन देता है, तेंदू का वृक्ष कुलबुद्धि कराता है | दाडिम (अनार) का वृक्ष स्त्री-सुख प्राप्त कराता है | बकुल पाप-नाशक, यंजुल (तिनिश) बल-बुद्धिप्रद है | धातकी (धव) स्वर्ग प्रदान करता हैं | वटवृक्ष मोक्षप्रद, आम्रवृक्ष अभीष्ट कामनाप्रद और गुवाक (सुपारी) का वृक्ष सिद्धिप्रद है | वल्वल, मधूक (महुआ) तथा अर्जुन-वृक्ष सब प्रकार का अन्न प्रदान करता है | कदम्ब-वृक्ष से विपुल लक्ष्मी की प्रप्ति होती है | तिन्तिडी )इमली) का वृक्ष धर्मदूषक माना गया है | शमी-वृक्ष रोग-नाशक है | केशर से शत्रुओं का विनाश होता है | श्वेत वट धनप्रदाता पनस (कटहल)वृक्ष मंद बुद्धिकारक है | मर्कटी (केंवाच)एवं कदम-वृक्ष के लगाने से संतति का क्षय होता है |*

*शीशम, अर्जुन, जयंती, करवीर, बेल तथा पलाश- वृक्षों के आरोपण से स्वर्ग की प्राप्ति होती है | विधिपूर्वक वृक्ष का रोपण करने से स्वर्ग-सुख प्राप्त होता है और रोपणकर्ता के तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं |*

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे


पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बुद्धि कौशल से आप आगे बढ़ेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ नए लोगों से आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। सेवा क्षेत्र में जुड़कर आप अच्छा काम करेंगे। नए लोगों पर भरोसा आपके लिए नुकसान दे सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांगने आ सकता है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों से अपने जूनियर को कोई सलाह दे सकते हैं, लेकिन संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मामले मन में बना रहेगा। आवश्यक मामलों में गति आएगी और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार अवश्य करें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। घरेलू मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए आप कोई निर्णय बिल्कुल ना ले, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको एक से अधिक संस्थाओं से जोड़ने का मौका मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में आप उत्साह से काम लेंगे, आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी भाई- बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप अपनी वाणी से आज लोगों को प्रसन्न करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में आज निखार आएगा। आपके कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद विवाद की स्थिति में अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको कोई समस्या हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चो के लिए एक बजट बनाकर चले और अपनी आय के अनुसार ही अपने खर्चे रखें, तभी आप अपने भविष्य में कुछ कर पाएंगे। कानूनी मामलों में आपको कोई समस्या हो सकती है जिससे फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी और आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आप आगे बढ़ेंगे और परिजनों से आपकी भेंट होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान लगाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आप बिजनेस में किसी योजना को पूरी करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, तभी वह पूरी हो सकती है। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और व्यापार में आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा। विभिन्न गतिविधियों से आप जुड़ेंगे और आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सामाजिक मामलों को आज बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप बड़े सदस्यों की मदद लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके आगे चले। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा और आप अपने कामों में कुशलता से आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए काम को करने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, सभी को जोड़ने में आपको कामयाबी मिल सकती है। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर आपका रूझान बढ़ेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है और आवश्यक कार्यों पर आप अपने पूरा ध्यान रखें और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी प्रियजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा और टीमवर्क के के जरिए काम करने का आपको मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं और आप आपने कार्यों में शिष्टता से आगे बढ़ेंगे। आपका कोई आवश्यक लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोग पूरे आत्मविश्वास से अपने कामों में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण मामले में सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

पालिका के दमदार बाबू को तहसील सदर से सम्बद्ध किया


मुजफ्फरनगर।  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और  उप जिलाधिकारी सदर ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को शासकीय पत्र लिखकर  अवगत कराना है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदाता सूची एवं निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य की महत्ता के दृष्टिगत  ओमवीर सिंह कर लिपिक / कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका  को तहसील सदर से सम्बद्ध किया जाता है। अतः ओमवीर सिंह कर लिपिक / कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक नगर पालिका परिषद को अपने कार्यालय से अवमुक्त कर तहसील सदर से सम्बद्ध कराना सुनिश्चित करे। एसडीएम सदर ने ई ओ हेमराज सिंह को याद दिलाया कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है। ओमवीर सिंह को तुरंत सदर तहसील से संबंध कर दें। यह पत्र मिलते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। 

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत


मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुजडू चुंगी के पास बाइक सवार युवक की ट्रक से भिड़ंत हो गई हभीषण भिड़ंत में बाइक सवार वसीम की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में लिया। 

बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

राम जन्मभूमि सेवा की बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार - सत्यप्रकाश रेशू

 अयोध्या । सत्यप्रकाश रेशू 7 अक्टूबर को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिले। दोनों के बीच 24 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में संक्षिप्त वार्ता हुई। जहां सत्यप्रकाश रेशू ने राम जन्मभूमि की सेवार्थ बड़ी जिम्मेदारी लेंने का आग्रह किया।


अयोध्या के कार सेवा पुरम मुख्य कार्यालय में सत्यप्रकाश रेशू सपरिवार महासचिव चंपत राय से मिले। जहां विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त वार्ता से पूर्व 7 अक्टूबर के अयोध्या भ्रमण एवं अध्ययन की जानकारी चंपत राय ने सत्यप्रकाश रेशू से ली। रेशू ने महासचिव को बताया कि मैं अब सांसारिक जिम्मेदारियों से पार पा चुका हूं। इसलिए मुझे देश सेवा या भगवान राम की सेवा में सेवा करने का कुछ अवसर अवश्य मिले। जिस पर चंपत राय ने कई महत्वपूर्ण सेवाओं से रेशू को अवगत कराया व शीघ्र ही बड़ी जिम्मेदार देने का आश्वासन दिया।


5 अगस्त 2020 को भी सत्यप्रकाश रेशू ने अयोध्या में उसी शिलान्यास स्थल पर बैठकर पूजन किया था। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया था। कुछ समय पहले राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव सत्यप्रकाश रेशू को अपना आशीर्वाद देने के लिए बेगराजपुर स्थित रेशू एडवरटाइजिंग फैक्ट्री पर भी आए थे। साथ ही दोनों के बीच समय-समय पर फोन पर भी वार्ता होती रहती है।


रेशू का मानना है कि 14 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहुंचने वाले भक्तों के लिए भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सबसे उत्तम रहेगी

MUZAFFARNAGAR : प्रभारी मंत्री ने की कई कार्यक्रमों में शिरकत



मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री व प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने न्याजीपुरा की बदहाल सड़कों का लिया संज्ञान कहा जल्द ही इस पर काम शुरू किया जायेगा आज प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सरकार की योजनाओं के बारे में विकास भवन मे प्रेस वार्ता की और सरकारी योजनाओ के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी वही विकास भवन में 10वी , 12वीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय आए 12 छात्र-छात्राओ को लैपटॉप भी वितरित किए

प्रभारी मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ,डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी एसएसपी संजीव सुमन व सीडीओ संदीप भागिया प्रोबेशन विभाग से शिवांगी बालियान नीना त्यागी भी मौजूद रहे।

MUZAFFARNAGAR : तिरुपति सिलेंडर में युवक का शव मिलने से हडकंप

 


मुज़फ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड स्थित तिरुपति सिलेंडर फक्ट्री में 50 वर्षीय कर्मचारी का शव पड़ा मिला की सूचना कर्मचारी के साथियों से परिजनों को मिली तो वह फैक्ट्री पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। उधर, फैक्ट्री में कुछ नकाबपोश गेट पर खड़े रहने पर वहाँ लोगों की भीड़ पीड़ितों के लिए एकत्रित हो गयी।


दरअसल, कूकड़ा के कमलनगर निवासी चरणसिंह तिरुपति सिलेंडर फैक्ट्री में चालक था। मृतक के परिवारजनों ने बताया की बुधवार दोपहर से उनकी बात नही हो पाई थी। मोबाइल भी नही उठ रहा था, जिसको लेकर वह चिंता में आ गये। परिवार वालों ने उनके साथियों ने वार्ता की तो अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। चरण सिंह फैक्ट्री के अंदर एक बंद कमरे में मृत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। इस बात पर परिजन सहित कूकड़ा, कमलनगर, अमित विहार के लोग एकत्रित हो गये। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। फैक्ट्री संचालक की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए लोग हंगामे करते हुए वार्ता की जिद पर अडे रहे। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री के अंदर कुछ दबंग युवक लठ लेकर बैठे हैं, जो पीड़ितों को डराने का प्रयास कर रहे है, जो पुलिस कर्मियों के सामने भी दबंग बनकर खड़े रहे।

*सपा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती मनाई*

 


मुज़फ्फरनगर। सपा कार्यालय पर भारत रत्न व मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी आंदोलन के लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर प्रकाश डाला।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण को देश की आजादी के आंदोलन में उनके क्रांतिकारी साहसिक योगदान से जंहा उनको देश में निडर नेता के रूप में जाना गया वंही आजादी के बाद तानाशाही सत्ता के विरुद्ध उनके क्रांतिकारी आह्वान से देश मे चली सप्तक्रांति से पूरा देश बदलाव के लिए खड़ा हो गया इसलिये उनको लोकनायक कहा गया।सपा नेताओं ने कहा कि आज के हालात मे तानाशाही सत्ता के विरुद्ध उनके आंदोलन विचार से संकल्प लेने की जरूरत है।

 कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,मीर हसन,फिरोज अख्तर, दुर्गेश पाल,अनुज गुर्जर, हुसैन राणा,राशिद जैदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदू संघर्ष समिति ने फूंका आतंकवादी संगठन हमास का पुतला


मुज़फ्फरनगर। आज हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में आतंकवादी संगठन हमास के पुतले को लाठी डंडों से पीटते हुए आग के हवाले किया गया। समिति से जुड़े हुए सभी संगठन शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में इकट्ठा हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकी संगठन हमास का पुतला फूंका।

श्री नरेंद्र पवार ने बताया कि गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायली निर्दोष महिलाओं, पुरुषो  पर किए गए कायरता पूर्ण हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं की हैदराबाद के भाई जान और जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता महबूबा मुफ़्ती द्वारा आतंकी संगठन हमास का समर्थन करना हमास की बी टीम की ओर इशारा करता है और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हमास के समर्थन में निकाली गयी रैली वो भी उनकी बी टीम की ओर इशारा करती है, हमारी सरकार से मांग है की ऐसे लोगों की जांच कराकर इनके खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की जाए, उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। हमें ऐसा लगता है कि इनके तार अरब देशों से जुड़े हुए हैं जो इन्हें फंडिंग करते हैं, इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र की कार्रवाई भी की जाए।

मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ना हुई तो 15 को नगला राई में महापंचायत


 मुजफ्फरनगर । स्वामी यशवीर महाराज ने नंगला राई में  15 अक्टूबर को हिन्दू महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि चंडीगढ़ से अपहृत नाबालिग हिन्दू लडके का धर्मांतरण कराने वाले व खतना कराने वाले  मौलवी व बच्चे के आधार कार्ड मे मुस्लिम नाम कराने के लिए प्रयत्न करने वाले नंगला राई के प्रधान पर यदि चरथावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो 15 अक्टूबर को नंगला राई में ग्राम प्रधान के सामने अनिश्चित कालीन धरना होगा व बडी हिन्दू महापंचायत होगी जब तक धर्मातंरण कराने वाले मौलवी व प्रधान पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक आन्दोलन चलेगा। इस घटना से हिन्दू समाज में बहुत आक्रोश है। 


क्या कहते हैं आपके सितारे

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 11 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी शाम 17:37 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - मघा सुबह 08:45 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

🌤️ *योग - शुभ सुबह 08:42 तक  तत्पश्चात शुक्ल*


🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 13:54 तक*


🌞 *सूर्योदय-06:33*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:16*


 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*


 *व्रत पर्व विवरण - आज द्वादशी का श्राद्ध, सन्यासी-यति-वैष्णवो का श्राद्ध ।*


 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


   🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 

👉🏻 *12 अक्टूबर 2023 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना | बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 *सर्व पितृ अमावस्या* 

➡ *14 अक्टूबर 2023 शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या है।*

🙏🏻 *जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष।*

🙏🏻 *जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है।*

🙏🏻 *पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।"*

🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये।*

🙏🏻 *उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं ।*

🙏🏻 *आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं  तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें  और मंत्र  "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें ।*

🙏🏻 *और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ।*

🙏🏻 *वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु  आप विद्यमान हो।*

🙏🏻 *आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ !*

🙏🏻 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें.... ॐ....ॐ.....ॐ...." पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।*

🙏🏻 *क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें।*

👉🏻 *ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है।*

👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप...*

👉🏻  *श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली और कौओं को भी आहार दें । इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा ।*


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे


पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

एकादशी तिथि

 अक्टूबर में

कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर सभी हैरान कर सकते हैं।  जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें घर से दूर नौकरी मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी अजनबी पर आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में यदि अपने ढील दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी भूमि वाहन, मकान आदि के खरीदारी की यदि योजना बना रहे थे, तो वह पूरी होगी और आवेश में आकर आपको कोई निर्णय नहीं लेना है। भौतिक विषयों पर आप सावधान रहें। आपको जिम्मेदारी से किसी काम को करने से समस्या आएगी। माता-पिता का कोई काम यदि आपने लंबे समय से टाला हुआ था, तो आपको उसे पूरा करना होगा, नहीं तो उनकी ओर से आपको खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है। आप हिम्मत व मेहनत से जिस काम को करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और यदि आप अपने कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो भविष्य में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ आवश्यक कामों में आलस्य दिखाई, तो बाद में आपको समस्या अवश्य आएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। धन संपत्ति के प्रयास आज तेज रहेंगे, लेकिन कुछ करीबियों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन को लगाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएगा। सृजनात्मक कार्यों से आप आगे बढ़ेंगे और आपको अधिक मात्रा में धन हाथ लगने से आप अपने जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगे। किसी मित्र की ओर से आपको कोई नई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने खर्चों को अपनी आय के अनुरूप करेंगे, तो ही आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकेंगे। परिवार में लोगों को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है, लेकिन आपको माता-पिता के साथ मिल बैठकर रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी प्रियजन से आपकी लंबे समय बाद भेंट होगी। व्यावसायिक गलतियों को करने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप सावधान रहें, नहीं तो उनको अपने करियर को लेकर कोई समस्या आ सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति को लिखा पढ़ी करके लेना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके महत्वपूर्ण प्रयास आज गति पकड़ेंगे और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति में एक अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। किसी सरकारी काम में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उनकी उस योजना की आज फिर से शुरुआत हो सकती है और आप धन संबंधित मामलों में निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने होंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों को गति मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपने आवश्यक कार्य में ढील दी, तो इससे आपके काम लटक सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम की पहल करने से बचे, नहीं तो उसमें यदि कोई गलती हुई, तो उसके लिए आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। अपने डेली रूटीन में बदलाव करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले करके देंगे। सबको साथ लेकर चलने में आप आगे रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप अपनी सोच में सकारात्मकति बनाए रखें और भावनात्मक मामलों में आप आगे रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी और आप अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। भविष्य में कोई बड़ी समस्या आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है। यदि अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अजबनी लोगों पर भरोसा किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी

फरमानी नाज के भाई की बीवी और साली से फोन पर बात की कीमत जान देकर चुकाई


मुजफ्फरनगर । रतनपुरी के मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद की हत्या में पुलिस ने यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता आरिफ और भाई फरमान नाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। बताया गया है कि फरमानी नाज के भाई की पत्नी व साली से मोबाइल पर बात करने के शक में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मदपुर माफी निवासी 18 वर्षीय खुर्शीद की पांच अगस्त की रात करीब सवा आठ बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने गांव में घूमने जाते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता वली मोहम्मद ने तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड मेंं यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता व भाई सहित चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपियों का चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरमान नाज के घर खुर्शीद का आना जाना था। इसी बीच खुर्शीद फरमान की हापुड़ निवासी साली से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। यही नहीं खुर्शीद का भाई मुर्शीद फरमान की पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करता था। इससे आरोपी पक्ष को शक हो गया। फरमान ने अपने पिता आरिफ व तीन अन्य साथियों जाकिर, शाकिर व फरियाद के साथ खुर्शीद की हत्या की योजना बनाई। घटना के समय जाकिर, शाकिर और फरियाद पास के गन्ने के खेत में छिप गए थे। खुर्शीद के घर से निकलते ही आरिफ ने इसकी सूचना फरमान को दी। फरमान ने व्हाट्सएप कॉल करके खेत में छिपे जाकिर को खुर्शीद के विषय में बताया। जैसे ही खुर्शीद खेत के पास से गुजरा, तभी खेत में छिपे हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में- आरिफ पुत्र बानी बाज, निवासी गांव मोहम्मदपुर माफी, फरमान नाज पुत्र आरिफ, निवासी गांव मोहम्मदपुर माफी, फरियाद पुत्र उजागर, पूठखास, मेरठ व जाकिर पुत्र साबिर, जानी खुर्द, मेरठ शामिल हैं। आरोपी शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...