गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

SONBHADRA : थाना परिसर बना मंडप, पुलिस बनी बराती- घराती

 


सोनभद्र। जिले का रायपुर थाने का मंदिर एक प्रेमी युगल की शादी का गवाह बना। वहां प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। कहने को पुलिसकर्मी ही बराती और घराती बने। सिपाहियों ने ही मंत्र भी पढ़ा।  

जिले के आमडीह गांव निवासी युवक का कम्हरिया गांव निवासी युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो लड़के के पिता से बात कर दोनों के शादी की बात कही। इस पर लड़के पक्ष के लोग आनाकानी करने लगे। मामला बुधवार को रायपुर थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने शादी करवाने की गुहार लगाई। दोनों पक्ष कई घंटे पंचायत करने के बाद शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाने परिसर में बने शिव मंदिर पर प्रेमी जोडे़ की पूरे रीति रिवाज से शादी संपन्न हो गई। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर सदा संग रहने की कसम खाई।

पुलिस और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया। लड़की हंसी खुशी से ससुराल विदा हुईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों परिजनों की मौजूदगी और रजामंदी से यह शादी संपन्न हुई। प्रेमी युगल ने गुरुवार को कोर्ट में विवाह को रजिस्टर्ड कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...