मंगलवार, 1 जून 2021

आज का पंचांग और राशिफल एक जून 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 जून 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅  ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 04:06 तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - वैधृति 02 जून रात्रि 03:02 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:57 से शाम 05:37 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:15* 

जिले वार समय में अंतर संभव है

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

➡ *02 जून 2021 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि से 01:03 तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 

👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन मिटाने का मंत्र* 🌷

🙏🏻 *अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन साधक की शक्ति को निगल जाते हैं | इनको मिटाने के लिए एक सुंदर मंत्र  है | इसमें कोई विधि – विधान नहीं है | रात को सोते समय इस मंत्र का जप करो, संख्या का कोई आग्रह नहीं है | इस मंत्र से आपके चित्त की चिंता, तनाव, खिंचाव, दिक्कतें जल्दी शांत हो जायेगी और साधन – भजन में बरकत आयेगी | मंत्र उच्चारण में थोडा कठिन जैसा लगेगा लेकिन याद रह जाने पर आसान हो जायेगा | बाहर के रोग तो बाहर की औषधि से मिट सकते हैं लेकिन भीतर के रोग बाहर की औषधि से नहीं मिटेंगे और इस मंत्र से टिकेंगे नहीं |*

🙏🏻 *हमारी जो जीवनधारा है, जीवनीशक्ति है, चित्तशक्ति है उसीको उद्देश्य करके यह मंत्र है ।*

🌷 *ॐ चित्तात्मिकां महाचित्तिं चित्तस्वरूपिणीं आराधयामि चित्तजान रोगान शमय शमय ठं ठं ठं स्वाहा ठं ठं ठं स्वाहा |*

🙏🏻 *‘हे चित्तात्मिका, महाचित्ति, चित्तस्वरूपिणी ! मैं तेरी आराधना करता हूँ | जगत – शक्तिदात्री भगवती ! मेरे चित्त के रोगों का तू शमन कर |’*

🙏🏻 *‘ठं’ बीजमंत्र है, यह बड़ा प्रभाव करता है | किसीमें लोभ, किसीमें मोह, किसीमें शराब पीने का, किसीमें अहंकार का, किसीमें शेखी बधारने का दोष होता है | चित्त में दोष भरे है इसलिए तो चिंता, भय, क्रोध, अशांति है और जन्म – मरण होता है |*

🙏🏻 *इसके जप से आद्यशक्ति चेतना चित्त के दोषों को दूर कर देती है, चित्त को निर्मल कर देती है | सीधे लेट गये, यह जप किया | जब तक निद्रा न आये तब तक इसका प्रयोग करें | निद्रा आने पर अपने – आप ही छूट जायेगा | रात को जप करके सोने से सुबह तुम स्वस्थ, निर्भय, प्रसन्न होकर उठोगे |*

🙏🏻 *भगवान के मंत्र हों और भगवान को अपना मानकर प्रीतिपूर्वक जप करें तो चित्त भगवदाकार होकर भगवदरस से पावन हो जाता है | भगवदरस के बिना नीरसता नहीं जाती |*



📖 **

📒 **

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप परेशान हो सकते हैं। पुराने मित्रों का आज आपको सहयोग मिलेगा और मुलाकात भी होगी। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग और सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय में आज आपको आर्थिक लाभ रुक-रुक कर होने से धन संबंधी परेशानियां काफी हद तक नजर आ रही हैं। यदि आपका अपने आस पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज कम हो सकता है। दोपहर के समय आज आपको कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपका आलस्य से भरा रहेगा, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या भी परेशान कर सकती है। आज आप अपने आप को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय मे आज अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे। नौकर पेशा जातकों को आज आकस्मिक लाभ कि स्थिति बनती दिख रही है। सायंकाल के समय आज आपको किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्य को विलंब से करने पर आज आपके व्यवसाय की गति धीमी है, जिससे आप की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने की संभावना भी बनती दिख रही है। आपको अपने व्यापारिक खर्चों को नियंत्रण करने की आवश्यकता है और यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, तो भी सावधानी से करें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। आज आपको धन प्राप्ति के योग भी बनते दिख रहे हैं। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। छात्रों को आज अपनी तैयारियों का  परीक्षण करने का मौका मिलेगा, जिसे देखकर सफलता अवश्य मिलेगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपका उनके प्रति विश्वास और मजबूत होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसे आपके प्रशंसको की संख्या में भी वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में सुझाव आने के लिए आज आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए नए मार्ग खोलेगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे। आज उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से आज आपको अपने सभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है। गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने भाई से बिगड़ते संबंधों को सुधारने का भी मौका मिलेगा। आज आपको अपने किसी कार्य को आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके नुकसान का कारण बन सकता है।

कन्या 

आज का दिन आप को प्रत्येक कार्यों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति पर आज लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप धन के चक्कर में कहीं बुरी तरह फंस सकते हैं। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आपके हर काम में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकती है। आज आपका आपके परिजनों से किसी मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है, उससे सतर्क रहें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो इसमें दरार पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको दोपहर तक अपने सभी कार्यों को पूर्ण करना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देनेवाला रहेगा। आज सरकारी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है, लेकिन प्रयास करते रहें। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को दिल पर ना लगाएं, नहीं तो जीवन साथी से आपका वाद-विवाद हो सकता है। आज व्यापार में आप के अधिकांश कार्य थोड़े से परीक्षण से ही पूरे हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग भी मुश्किल कार्य में आज आपका सहयोग करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके शत्रु परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपके पिताजी की सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भाग-दौड़ भरा रहेगा। व्यापार में धन लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। यदि आज किसी संपत्ति के खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा, इससे आपको अपने भविष्य की आर्थिक स्थिति के चिंता कम होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्थता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु 

आज का दिन आपकी आशाओं के प्रति परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी, लेकिन बाद में विघ्न आने के कारण उनमें निराशा ही हाथ लगेगी, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पिताजी के सहयोग व आशीर्वाद आपकी योजना को गति मिलेगी, जिससे आप की आर्थिक स्थिति मजबूत की और बढ़ेगी। आज आपको अपने व्यापार में साझेदारी से धन को लेकर भी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपने मधुर विवाह के कारण इन परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।

मकर 

आज का दिन आपका लाभ के अच्छे अवसर तलाशने में व्यतीत होगा, लेकिन परेशान न हो वह आपको अवसर अवश्य मिलेंगे। आज आप संतान की पढ़ाई को लेकर भी कुछ यात्रा कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश में रह रहे प्रियजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके परिवार में आपके भाई के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता नजर आएगी और किसी मांगलिक  कार्यक्रम पर भी आज चर्चा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको इससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय योजनाओं में आज आपको अचानक से बदलाव करना पड़ सकता है। आपके लंबे समय से कुछ कार्य रूके हुए थे, तो वह आज किसी प्रियजन की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज आपकी अनबन हो सकती है। यदि आज कहीं पर निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज आप किसी भी कार्य को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे आपका नुकसान भी हो सकता है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। उत्तम सेहत रहने के कारण आज आप मन लगाकर कार्य करेंगे, लेकिन यदि किसी का हस्तक्षेप होता है, तो उनमें विघ्न आ सकते हैं। आज आपको अपने आइडिया को किसी दूसरे के सामने प्रस्तुत नहीं करना है, नहीं तो वह लटक सकता हैं। सामाजिक सामान मिलने से आज आपका मनोबल भी बढ़ता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में सफलता मिलने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनैतिक क्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

सोमवार, 31 मई 2021

धरने के दौरान रोहाना टोल प्लाजा पर भिड़े भाकियू कार्यकर्ता

 


मुजफ्फरनगर l भाकियू ने 26 मई को काला दिवस मनाने के बाद से ही जिले के दोनों टोल प्लाजा पर भी धरना शुरू किया था। इस धरने का नेतृत्व रोहाना के इलाके के ही एक भाकियू नेताओ के हाथ में दिया हुआ था । मिली जानकारी के अनुसार भाकियू के एक गुट के नेताओं ने नेतृत्व कर रहे दूसरे गुट के नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। आरोप साबित करने को जिलाध्यक्ष के पास कुछ लोग भी भेजे गए थे । इसके बाद इस नेता और उसके रिश्ते के भाई को रविवार की सुबह धरने से अलग कर दिया गया l जिसके बाद धरने को चलाने की जिम्मेदारी भाकियू के तहसील स्तर के बडे नेता और अन्य भाकियू नेताओ को सौंपी गई। दोनों नेता एक दूसरे के विरोधी हैं लेकिन भाकियू के हाईकमान के निर्देश पर दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए । रात में धरनास्थल पर उनके कुछ समर्थकों ने शराब पीकर एक दूसरे पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। इसके बाद पहले उनमे जमकर गाली गलौच हुई और बाद में दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड गए। उनमें जमकर बेल्ट और लात घूंसे चले। रोहाना टोल पर पुलिस भी तैनात थी। पुलिस ने भाकियू नेताओं का आपसी मामला मानकर हस्तक्षेप नही किया। बल्कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनकी वीडियोग्राफी की। टोल पर पहुंचे कुछ वाहन चालकों ने भी भाकियू कार्यकर्ताओं में मारपीट की वीडियो बनाई। हालांकि टोल पर लगे कैमरों में पूरी मारपीट रिकार्ड हो गई है। भाकियू के पदाधिकारी मारपीट पर चुप्पी साधे हुए हैं और इसे कार्यकर्ताओं के बीच छोटी मोटी बात कहकर मामले पर पर्दा डालने में जुटे हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी टोल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

कोरोना काल में सेवा कर संपन्न हुई भोजन सेवा


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी द्वारा कोविड प्रभावित परिवारों एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए पूरे नगर में 200 से 300 थाली भोजन प्रतिदिन पिछले 45 दिन से लगातार घर घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। आज इस व्यवस्था को विश्राम दिया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से  प्रमोद, नितिन, अनिल धमीजा, ऋषभ एवं राज्य मंत्री  कपिल देव अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं पंजाबी समाज के गणमान्य व्यक्ति ,गांधी कॉलोनी सभासद ,सोसाइटी टीम,व सेवा में सक्रिय सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

मंगल दो जून को बदल रहे हैं राशि, जानिए आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा

 मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन में छुपे कुछ राज़ 



2 जून 2021 से हो रहा मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए इसका देश पर प्रभाव एवं किन-किन राशियों का होगा भाग्योदय|


2 जून को प्रातः 6:38 पर मंगल ग्रह का मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश होगा (मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही शनि के मंगल से 1800 पर होने से सम सप्तक योग भी बन रहा है ), इसके फलस्वरूप कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट आएगी| केंद्र सरकार का सीमा पर व अंदरुनी विरोधियों पर शिकंजा कसेगा | रोजगार को बढ़ावा, ऋणों में छूट का मिलना व स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से चलना, वहीँ दूसरी ओर अर्थव्यवस्था के सुधार में विलम्ब भी होगा | उत्पात ज्यादा होने के कारण भारत के पश्चिमी देशों के साथ एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है | 


राशियों पर इसका प्रभाव:


मेष:- व्यापार व नौकरी में कठिन परिश्रम बावजूद भी लाभ में विलम्ब एवं गृहस्थ सुख में कमी | उपाय : सूर्य देव की आराधना (ॐ सूर्याय नमः) करें लाभ मिलेगा |


वृष:- जीवन में चल रहे तनाव में राहत मिलेगी | उत्तेजना में गलत निर्णय लेने से बचें | उपाय : माँ भगवती को प्रसन्न करें (दुर्गा सप्तशती के 5वें अदध्याय में दी गई स्तुति का पाठ करें) |


मिथुन:- जल्द्बाजी में पूंजी निवेश से बचें, संतान पक्ष के साथ सामंजस्य बनाएं| किसी के भी आर्थिक प्रस्ताव से बचें | उपाय : पितरों के लिये छत पर पक्षियों को गेहूं या रोटी डालें |


कर्क:- नौकरी व व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति परन्तु लाभ में विलम्ब, प्रेम प्रसंग में विवाद से बचें | उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें |


सिंह:- रोजगार के सम्बन्ध में यात्रा के योग बन रहे हैं | पडोसी, मित्र व अपने अनुज से वाद विवाद की स्थिति को संभालें | उपाय : सूर्य देव को ताम्बे के लोटे से किसी गमले में जल अर्पित करें (अंगूठे लोटे से स्पर्श ना हों) |


कन्या:-  निजी व व्यावसायिक संबंधो में निकटता आएगी | पत्नी/पति के साथ सामंजस्य में कमी एवं सलाहकार बनने से बचें | उपाय : पूजा करने के बाद कपूर व हरी इलायची की धूनी भगवान् को दें |\


तुला:- रोजगार में कार्यभार बढ़ेगा | अपने अधिकारीयों के साथ वाद विवाद से बचें, साझेदारी व विवाह से सम्बंधित शुभ समाचार की प्राप्ति | उपाय : छत पर पक्षियों को 3 बताशों का चूरा रखें |


वृश्चिक:- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लापरवाही के चलते स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है | आपसी संबंधो में दरार की स्थिति | उपाय : रामायण जी के बाल काण्ड का पाठ करें |

धनु:- पुराने किये कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा | बिना विचारे पूंजी निवेश ना करें, मित्रों व परिजनों के प्रस्ताव को विचार कर स्वीकार करें | उपाय : सुन्दर काण्ड का पाठ करें |


मकर:- साझेदारी के माध्यम से उन्नति के योग बन रहे हैं | बाहरी व्यक्ति के कारण पारिवारिक संबंधों मे खटास उत्पन्न हो सकती है | उपाय : छत पर पक्षियों के लिये बेसन की कोई वस्तु रखें |


कुम्भ:- विचार कर निर्णय लें शत्रु परास्त होंगे, हर संभावित क्षेत्र से लाभ की स्थिति परन्तु विलम्ब से | पेट व पैरों में कष्ट | उपाय : चींटियों को कसार दें व चप्पल पहन कर स्नान करें |


मीन:- शेयर मार्किट में सोच विचार कर निवेश करें, लाभ संभव | बिगड़े संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं | उपाय : घर पर पितरों के निमित्त 7 दिन तक सरसों के तेल का दिया जलाएं |


अक्षय शर्मा 

मो. 9837376839 – 9837378309

Whatsaap - 9756215555

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी

 


महाराणा प्रताप के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर पीएफआई नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


 मुजफ्फरनगर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बारे में अपशब्द लिखने वाले PFI से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ आज तितावी थाने में भाजपा,बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं और स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तथा आरपी पर NSA के तहत कार्यवाही करने की मांग की गईं।

उनका कहना है कि महाराणा प्रताप सम्पूर्ण भारत का गौरव है, भारतीयों का स्वाभिमान हैं, लेकिन आतंकी संगठन PFI द्वारा समय समय पर सनातन समाज की भावनाओ से खिलवाड़ किया जाता रहा है।   

महाराणा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ़ प्रशासन को कठोरतम कार्यवाही करके ऐसे तत्वों को कड़ी चेतावनी देनी होगी नही तो समाज मे इनके खिलाफ फैले रोष को अधिक समय तक नही रोक सकेंगे।

मंडी समिति में लगा वैक्सीनेशन कैंप

 


मुजफ्फरनगर l एक वैक्सीनेशन कैंप 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में नगर मजिस्ट्रेट व मंडी सचिव के कुशल निर्देशन में लगा जिसमें दी गुड खान सारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्याम सिंह सैनी का सहयोग रहा एसोसिएशन द्वारा सभी व्यापारियों कर्मचारियों पल्लेदारों को वैक्सीन के प्रति जागृत किया तथा सभी को बुलवा कर मौके पर वैक्सीन लगाई गई इस कैंप का मंडी परिसर के अलावा अन्य काफी लोगों ने भी मंडी समिति में आकर वैक्सीन लगवाई

रजनीगंधा सहित 11 पान मसालों पर लगा बैन

 


राँची l झारखंड में राज्य सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान मसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार की ओर जारी हुए इस आदेश के मुताबिक इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। 

 झारखंड में 11 पान मसालों पर बैन 8 मई 2020 को लगाया गया था। इसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश को जारी किया है। आदेश में कहा गया कि अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि 2019-20 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 41 प्रकार के पान मसाला के सैंपल्स लिये गए थे। जांच में इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि हुई थी। फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश में कहा कि मैग्नीशियम कार्बोनेट से लोगों को हाइपर मैग्निशया की शिकायत होती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

झारखंड सरकार ने जिन 11 पान मसालों पर एक साल के लिए बैन बढ़ाया है उनमें पान पराग मसाला, शिखर पान मसाला, रजनीगंधा, दिलरुबा, राज निवास पान मसाला, मुसाफिर, मधु, बिमल, बहार, सेहरत और पान पराग प्रीमियम पान मसाला शामिल है।

जिले में स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण व अनुदान

मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोध्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत (सेवा एवं उत्पाद सैक्टर हेतु) उधम की स्थापना के लिए अधिकतम रूपये 10 लाख व 25 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। लाभार्थियों की प्रोजेक्ट काॅस्ट का 25 प्रतिशत( 8.75 लाख) तक का अनुदान दिये जाने की व्यवस्था अनुमन्य है, एवं ग्रामीण क्षेत्र में उघम स्थापना के उपरान्त 03 वर्ष तक 13 प्रतिशत अधिकतम ब्याज नियमानुसार लाभार्थी को प0 दीन दयाल ग्रामोघोग रोजगार योजना के अन्तर्गत प्रदान किये जाने की अतिरिक्त सुविधा राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही है।

उन्होने निर्देश दिये कि इस योजना में उघम की स्थापना करने वाले लाभार्थियों को बहुत अधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिसके कारण उघम की सफलता की संभावनाए अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में उघम की स्थापना हेतु यह योजना काफी सार्थक एवं लाभप्रद है। ग्रामीण जन की सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चत करने हेतु आवेदन पत्र पंजीकृत स्वंय सहायता समूह अथवा व्यक्तिगत उघमी के द्वारा योजना के अन्तर्गत आॅनलाईन आवेदन किये जाने हेतु योजना की वेबसाइट (Kviconline.gov.in) पर किया जा सकता है।  आॅनलाईन आवेदन प्रक्रिया होने से यह योजना पूरी तरह से पारदर्शी है।

उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने विकास खण्ड में उघम की स्थापना हेतु इच्छुक पंजीकृत स्वंय सहायता समूह अथवा व्यक्तिगत उघमी के ऋण आवदेन पत्र 30 जून 2021 तक आॅनलाईन पोर्टल (Kviconline.gov.in) पर एजेन्सी Kvib का चयन करते हुए आवेदन कराना सुनिश्चत करे, ताकि ग्रामीण स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजन कराया जा सके।

सुईं चुभाकर फेंक देती थी वैक्सीन, एएनएम निहा खान बर्खास्त



अलीगढ़। जिला प्रशासन ने जांच के बाद ANM निहा खान को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 

कोरोना काल में जहां देशभर के स्वास्थ्यकर्मियों को 'भगवान' का दर्जा दिया जा रहा है वहीं कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां पर कुछेक स्वास्थ्यकर्मियों पर जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगा है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें नर्स (ANM) निहा खान पर आरोप है कि वह टीकाकरण के समय वैक्सीन लगवाने आए व्यक्ति को टीका तो चुभा देती थी लेकिन वैक्सीन को व्यक्ति के अंदर इंजेक्ट नहीं करती थी और वैक्सीन से भरे इंजेक्शन को कचरे के डिब्बे में फैंक देती थी। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने जांच के बाद ANM निहा खान को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है निहा खान  खिलाफ आपदा अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तथ्यों को छुपाने, मिथ्या सूचना देने, जानबूझकर कूटरचित कृत्य करना, सांझा साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।

यूपी में सभी न्यायालयों के अंतरिम आदेश दो अगस्त तक बढ़ाए


प्रयागराज। कोरोना महामारी के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट व प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों, परिवार न्यायालयों, श्रम अदालतों, औद्योगिक अधिकरणों और न्यायिक व अर्द्धन्यायिक संस्थाओं के 31 मई तक बढ़ाए गए अंतरिम आदेशों को अब दो अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

आज यह सामान्य समादेश कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव एवं न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने कोविड 19 संक्रमण के कारण सीमित क्षमता के साथ चल रही वर्चुअल अदालतों की स्थिति में कोई बदलाव न दिखाई देने पर स्वतः कायम जनहित याचिका पर दिया है। कोर्ट ने यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 226 व 227, सीआरपीसी की धारा 482 और सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत प्राप्त अपनी अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया है। 

खंडपीठ के इस आदेश से समाप्त हो रहे अग्रिम जमानत व जमानत आदेश भी दो अगस्त तक जारी रहेंगे। कोर्ट ने प्रदेश सरकार, नगर निकाय, स्थानीय निकाय, सरकारी एजेंसियों, विभागों आदि के बेदखली, खाली कराने के आदेशों व ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर पर लगी रोक दो अगस्त तक जारी रखी है। साथ ही सभी बैंकों, वित्तीय संस्थाओं को संपत्ति या व्यक्ति के खिलाफ दो अगस्त तक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी को परेशानी हो तो वह सक्षम अदालत या अधिकरण में अर्जी दे सकता है, जिसका निस्तारण किया जाएगा। यह सामान्य आदेश उक्त अर्जी के निस्तारण में बाधक नहीं होगा।

वीरपाल निर्वाल भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी



मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के  पुराने कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने इसका ऐलान किया। मिठाई खिलाकर उनकी जीत का संकल्प लिया गया। देवव्रत त्यागी भी मौौजूद थे। 

जिले में 18 प्लस के लिए मंगलवार से वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 1 जून 2021 दिन मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 
उन्होंने बताया कि कल से आरंभ होने वाले 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन 14 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 4 केंद्र विशेष रुप से न्याय विभाग के लिए, मीडिया कर्मियों के लिए, कलेक्ट्रेट कर्मियों के लिए एवं मंडी समिति कर्मियों के लिए बनाए गए हैं जिनके लिए पहले से अपाॅइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है यहां पर प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 50 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मीडिया कर्मी एवं कलेक्ट्रेट कर्मी अपना आधार कार्ड एवं अपना परिचय पत्र लेकर सर्विस क्लब परिसर प्रकाश चैक मुजफ्फरनगर पर अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 10 अन्य केंद्र बनाए गए हैं जहां पर प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए आज सभी स्लाॅट बुक हो गए हैं। ये केंन्द्र जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर, आयुष विभाग जिला चिकित्सालय परिसर मुजफ्फरनगर, कार्यालय मंडी समिति मुजफ्फरनगर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली केंद्रों पर अपना टीकाकरण करा सकते है।

इसके अलावा 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों हेतु दो अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग रोडवेज के निकट एवं एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं जिनमें प्रत्येक सेंटर पर 100 लाभार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। इन दोनों केंद्रों पर ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण किया जाएगा जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है इसके लिए प्रतिदिन 11ः00 बजे प्रातः पोर्टल या एप के द्वारा बुक कराया जा सकता है अपाइंटमेंट मिलने के बाद अभिभावक को टीकाकरण स्थल पर बच्चे की आयु के लिए आधार कार्ड या जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा। प्रमाण पत्र दिखाए बिना या गलत प्रमाण पत्र पाए जाने पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई के ऐलान से राजनैतिक दलों में मचा हड़कंप


 मुजफ्फरनगर l एक अखबार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों में डॉ0 वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा तथा सतेन्द्र बालियान के नाम का उल्लेख किया गया था। आज दोपहर सतेन्द्र बालियान की ओर से मीडिया को हाथ से लिखा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि आज अखबार में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों में उनका नाम दिया गया है, जबकि वह भाजपा के सदस्य नहीं है, ना ही वह भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सर्व समाज के समर्थन से चुनाव लड़े हैं। उन्होंने जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि वह भारतीय जनता पार्टी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वह विपक्ष के साथ रहेंगे और यदि उन्हें विपक्ष चुनाव लडाएगा तो वह विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ेगे।


वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कभी अपना माना ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को उनकी आवश्यकता ही नहीं है, तो वह विपक्ष के बन जाएंगे। जब सतेन्द्र बालियान से पूछा गया कि उनके चचेरे भाई डॉ0 संजीव बालियान भाजपा से केंद्रीय मंत्री है ओर परिवार में अभी दो दुखद हादसे भी हुए हैं, ऐसे में उनके विपक्ष से चुनाव लडने का क्या संदेश जाएगा तो उन्होने कहा कि कोई भी अपना भाग्य कहीं से भी आजमा सकता है, इसमें कोई बात नहीं है।उन्होने कहा कि वह चुनाव ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कहकर लडे थे, वह सिर्फ जिला पंचायत सदस्य रहने के लिए चुनाव नहीं लडे। उन्होने कहा कि उन्हे चुनाव लडना है, भाजपा उन्हे लडाती नही तो वह विपक्ष से चुनाव लड लेंगे, इसमें क्या दिक्कत है? उन्होने कहा कि मंत्रीजी उनके भाई हैं ओर उनके साथ उनके पारिवारिक रिश्ते बरकरार रहेंगे। उन्होने कहा कि उन्हे सर्वसमाज ने वोट दी है ओर उन्हे सबकी बात सुननी पडती है, सबकी बात माननी पडती है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उनके मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई।

डा संजीव बालियान के प्रयास से नौ मार्गों का होगा निर्माण


 मुजफ्फरनगर । सांसद एंव केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान जी के प्रयासों से केन्द्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री ग्राम संडक योजना से जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग 59 करोड की लागत से लगभग 98 कि0मी0 के 09 मार्गो का नव-निर्माण होगा। जिनमें से 06 मार्गो का शिलान्यास आज किया गया एंव शेष 03 मार्गो का शिलान्यास अगले सप्ताह किया जायेगा।

 आज  सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा अपने आवास पर कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए 06 मार्गो की समीक्षा की। 

                                 1.गुप्ता रिसोर्ट से पुरबालियान - यह मार्ग जडौदा-लच्छेडा-एवं मोल्हाहेडी होते हुए पुरबालियान तक जायेगा जिसकी लम्बाई 12.08 कि0मी0 एंव लागत 8 करोड 12 लाख हेागी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामो में अन्दर लगभग 3.1 कि0मी0 लम्बाई में सी0सी0/इंटरलाकिग का कार्य होगा एंव लगभग 04 कि0मी0 लम्बाई में दोनो ओर नाली निर्माण भी होगा

                              2.चरथावल से अकबरगढ मार्ग 

     यह मार्ग चरथावल-चैकडा-कसौली-न्यामू होते हुए अकबरगढ तक जायेगा जिसकी लम्बाई 14.35 कि0मी0 होगी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामों के अन्दर 1.2 कि0मी0 सी0सी0/इंटरलाकिग कार्य एंव 3.8 किमी0 लम्बाई में दोनो ओर निर्माण होगा, इसकी लागत 9 करोड 10 लाख होगी

                                  3.शाहपुर से सिसौली मार्ग

     यह मार्ग शाहपुर से गढी-दुल्हैरा-सद्वरूद्वीननगर होते हुए सिसौली तक जायेगा जिसकी लम्बाई 13.15 कि0मी0 होगी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामो के अन्दर लगभग 1.00 कि0मी0 सी0सी0/इंटरलाकिग एंव 1.8 कि0मी0 ग्रामो के अन्दर दोनो ओर की नाली एंव 200 मी0 नाला निर्माण होगा इसकी लागत 7 करोड 74 लाख होगी 

                                  4.टबीटा (एन0एच0-58 से) तिगई मार्ग

    यह मार्ग एन0एच0-58 के टबीटा से टिटौडा-ककराला-पिपलहेडा-मढकरीमपुर होते हुए तिगई तक जायेगा जिसकी लम्बाई 11.20 कि0मी0 होगी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामो के अन्दर लगभग 4.1 कि0मी0 सी0सी0/इंटरलाकिग एंव 4.1 कि0मी0 ग्रामो के अन्दर दोनो ओर की नाली निर्माण होगा इसकी लागत 7 करोड 10 लाख होगी। 

                                  5.दधेडूख्ुार्द से बाननगर

    यह मार्ग दघेडूख्ुार्द संे दिदाहेडी-होते हुए बाननगर तक जायेगा जिसकी लम्बाई 9.05 कि0मी0 होगी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामो के अन्दर लगभग 1.22 कि0मी0 सी0सी0/इंटरलाकिग एंव लगभग 2.00 कि0मी0 ग्रामो के अन्दर दोनो ओर की नाली निर्माण होगा इसकी लागत 5 करोड 73 लाख होगी 

                                  6.बढेडी से गाधला मार्ग

    यह मार्ग बढेडी से दतियाना-शाहदरा बांगर होते हुए गाधला तक जायेगा जिसकी लम्बाई 9.9 कि0मी0 होगी इस मार्ग पर पडने वाले ग्रामो के अन्दर लगभग 1.3 कि0मी0 सी0सी0/इंटरलाकिग एंव 2.00 कि0मी0 ग्रामो के अन्दर दोनो ओर की नाली निर्माण होगा इसकी लागत 6 करोड 43 लाख होगी।

        शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमत्री ग्राम सडक योजना के समस्त अधिकारीगण एंव सम्बन्ध्ति ग्रामो के समस्त ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यगण विजय चैधरी, एंव मनोज राजपूत, श्री अमित प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, श्री अक्षय पुडीर, मण्डल अध्यक्ष श्री मनीष गर्ग तथा गणमान्य व्यक्ति सम्मलित रहे।

बदतमीज बहस: कांग्रेस की सुप्रिया ने संबित पात्रा को कहा गकंक

 


नई दिल्ली। मोदी सरकार के 7 साल पूरे हो चुके हैं। तमाम मीडिया चैनल्स में उनकी सरकार के कामकाज पर डिबेट शो चल रहे हैं। मोदी सरकार के पार्ट-2 के दो साल पूरे होने पर कई सारे सर्वे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक डिबेट शो निजी न्यूज चैनल आजतक पर चल रहा था, जिसमें मोदी सरकार के कामकाज पर चर्चा हो रही थी। इसमें एक तरफ बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत थीं।

दोनों के बीच गहमा-गहमी-

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भाजपा पर बेरोजगारी, कोरोना, गरीबी रेखा जैसे तमाम आरोप लगा रहीं थीं। उनका कहना था कि बीजेपी ने आकर देश की बड़ी संस्थाओं को भी नुकसान पहुंचाया। श्रीनेत ने कहा कि आपकी सरकार तो चीन की नाम लेने से भी डरती है वहीं इंदिरा गांधी ने विश्व का भूगोल बदलकर पाकिस्तान के दो टुकड़ें कर दिए। इसी पर संबित पात्रा भी भड़क गए और दोनों के बीच गर्मा गर्मी हो गई।

भारत चीन मुद्दे पर भिड़े दोनों प्रवक्ता-

भारत और चीन के मुद्दे पर बहस चल रही थी। बात देशद्रोह तक पहुंच गई। संबित पात्रा ने कहा कि मैं बताता हूं कि देशद्रोह क्या होता है। उसके बाद पात्रा ने कहा कि जब डोकलाम में स्टैंडऑफ चल रहा हो और पूरा कांग्रेस का कुनबा चाइनीज टेंट के नीचे पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पहले तो बोल रहे थे कि हम नहीं लेकिन जब तस्वीर सामने आ गई तो कहने लगे हां हम गए थे। पात्रा यहीं तक नहीं रुके उन्होंने 2008 की घटना का जिक्र किया और कहां की मां और बेटे (राहुल गांधी और सोनिया गांधी) दोनों चीन जाते हैं और वहां पर जाकर साइन करके आ जाते हैं न जाने कितने पैसों का आदान-प्रदान होता है। 

सुप्रिया श्रीनेत और संबित पात्रा के बीच बहस तेज हो गई और फिर श्रीनेत ने कहा कि अभी ये जोकरपंती करेंगे इतने में पात्रा ने कहा कि हटाओ राहुल गांधी को। ये राहुल गांधी का नाम क्यों ले रही हो। बस इसके बाद थोड़ी गर्मा गर्मी और हुई फिर सुप्रिया श्रीनेत ने पात्रा को गंदी नाली का कीड़ा का बोल दिया। श्रीनेत ने कहा तू तो गंदी नाली का कीड़ा है।

बीजेपी प्रवक्‍ता आदित्‍य झा ने लिखा, जनता जो लगातार कांग्रेस की पिटाई कर रही है उससे इनकी मानसिक हालात भी ख़राब हो गयी है अगर नेता नहीं रहे है तो कम से कम ऐसे प्रवक्ता तो मत भेजिए राहुल गांधी बाबा।' मेजर सुरेंद्र पूनिया ने लिखा कि 'ये कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं... राष्ट्रीय! भाषा इस तरह की उपयोग में लेती हैं जैसे किसी माफिया गिरोह की प्रवक्ता हों।' आदित्‍य त्रिवेदी ने कहा, "ये कैसी भाषा है? राहुल गांधी जी आप इस भाषा का समर्थन करते है? सोचिए अगर ऐसी भाषा संबित जी ने उपयोग की होती तो तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग का हंगामा किस कदर होता।"

नालियों में गोबर बहाने वालों पर कपिलदेव अग्रवाल ने दिए कार्रवाई के आदेश



मुज़फ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 38 व  41 का औचक निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया व नालियों में गोबर बहाकर सफाई व्यवस्था को चौपट करने का कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह तथा अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेट्री इंस्पेक्टर्स के साथ नगरपालिका द्वारा वार्डो में की जा रही साफ सफाई, सैनिटाइजर कार्य, आदि का निरीक्षण किया। नालियों में जमी गंदगी देखकर मंत्री कपिल देव ने नाराजगी व्यक्त की और नगरपालिका अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए नालियों में बह रहे गोबर, गंदगी, कूड़ा करकट को तुरंत साफ़ कराए जाने व ऐसे पशुपालक जो गंदगी करने के साथ साथ पानी का भी दुरूपयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कपिल देव ने मोहल्लेवासियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। वहीं कई दुकानदारों से पूछा कि पुलिस परेशान तो नहीं कर रही है। उन्होंने वार्डों में मिले सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों का भी हाल जाना और उनका उत्साहवर्धन किया तथा सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।

मंत्री कपिल देव ने नगरपालिका ईओ हेमराज सिंह को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्डो का निरिक्षण कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करें निरिक्षण के दौरान उन्होंने सडकों को गड्ढामुक्त करने तथा टूटी हुई सडकों को जल्द से जल्द बनवाये जाने के निर्देश दिए।

कपिल देव ने वार्ड सभासद अमित कुमार उर्फ़ बोबी तथा मनीषा तायल से अपने वार्डो में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण व कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन, आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की। 

कपिल देव ने कोरोना अवधि में मृत पूर्व सभासद अशोक उर्फ़ पप्पन, अनिल जैन (कालू), भारत विकास परिषद् के वरिष्ठ सदस्य मास्टर राधेश्याम सिंघल, के परिजनों से भेट कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा रोहित तायल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग,  मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, रविंद्र जैन, राहुल वर्मा, अमित जैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिले में 1041 एक्टिव केस और तीन मौतें, कर्फ्यू में राहत अभी दूर


मुजफ्फरनगर । जनपद में कोरोना कर्फ्यू में ढील की मंजिल अभी दूर नजर आ रही है। आज 51 मामले मिले और 175 डिस्चार्ज हुए। इसके बाद भी जिले में कोरोना के 1041 मामले बचे हैं। यह आंकड़ा छह सौ से नीचे आने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। आज तीन लोगों की मौत हो गई। 

*Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--31-05-2021* 

------------------

TOTAL RESULT RECVD--716

 

TOTAL NEGATIVE--686


TOTAL RTPCR POSITIVE 30


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --7


PVT LAB POSITIVE --14


Positive Other Distt--0


 *TOTAL POSITIVE CASE --51* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --30084


TOTAL DISCHARGE --175


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --28790


TOTAL DEATH---3


CUMMULATIVE DEATH- 253


TOTAL ACTIVE CASE--1041

बागपत और बिजनौर समेत छह और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत

 


लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार छूट दी है. जिसमें देवरिया, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, प्रयागराज, सोनभद्र जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलेगी. बताया जा रहा है कि इन जिलों में बीते 24 घंटे में 600 से कम केस आए हैं. अब प्रदेश के 61 ज़िले छूट की श्रेणी में आ गये है. नए निर्देशों के मुताबिक 1 जून से सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी.

क्या खुला और क्या बंद1- कोरोना की रोकथाम से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे.

ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत

 


मुजफ्फरनगर । खतौली इलाके में ट्रैक्टर के बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी युवक सूरज कई दिन पूर्व ट्रैक्टर द्वारा रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी अपने बहनोई टिंकू पुत्र महावीर के यहाँ आया था। बताया गया कि रविवार दोपहर बाद वापस लौटते समय गांव मुजाहिदपुर के राजबाहे की पुलिया के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से सूरज गम्भीर घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से घायल सूरज को निकालकर रतनपुरी पुलिस को सूचना दी। बताया गया पुलिस के मौके पर आने से पहले गम्भीर घायल सूरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा सूरज की अचानक मौत होने की ख़बर देने से परिजनों में कोहराम मच गया।कुछ ही देर में रोते पीटते परिजन मौके पर आ गये। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...