सोमवार, 31 मई 2021

मंगल दो जून को बदल रहे हैं राशि, जानिए आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा

 मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन में छुपे कुछ राज़ 



2 जून 2021 से हो रहा मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए इसका देश पर प्रभाव एवं किन-किन राशियों का होगा भाग्योदय|


2 जून को प्रातः 6:38 पर मंगल ग्रह का मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश होगा (मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही शनि के मंगल से 1800 पर होने से सम सप्तक योग भी बन रहा है ), इसके फलस्वरूप कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट आएगी| केंद्र सरकार का सीमा पर व अंदरुनी विरोधियों पर शिकंजा कसेगा | रोजगार को बढ़ावा, ऋणों में छूट का मिलना व स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से चलना, वहीँ दूसरी ओर अर्थव्यवस्था के सुधार में विलम्ब भी होगा | उत्पात ज्यादा होने के कारण भारत के पश्चिमी देशों के साथ एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है | 


राशियों पर इसका प्रभाव:


मेष:- व्यापार व नौकरी में कठिन परिश्रम बावजूद भी लाभ में विलम्ब एवं गृहस्थ सुख में कमी | उपाय : सूर्य देव की आराधना (ॐ सूर्याय नमः) करें लाभ मिलेगा |


वृष:- जीवन में चल रहे तनाव में राहत मिलेगी | उत्तेजना में गलत निर्णय लेने से बचें | उपाय : माँ भगवती को प्रसन्न करें (दुर्गा सप्तशती के 5वें अदध्याय में दी गई स्तुति का पाठ करें) |


मिथुन:- जल्द्बाजी में पूंजी निवेश से बचें, संतान पक्ष के साथ सामंजस्य बनाएं| किसी के भी आर्थिक प्रस्ताव से बचें | उपाय : पितरों के लिये छत पर पक्षियों को गेहूं या रोटी डालें |


कर्क:- नौकरी व व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति परन्तु लाभ में विलम्ब, प्रेम प्रसंग में विवाद से बचें | उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें |


सिंह:- रोजगार के सम्बन्ध में यात्रा के योग बन रहे हैं | पडोसी, मित्र व अपने अनुज से वाद विवाद की स्थिति को संभालें | उपाय : सूर्य देव को ताम्बे के लोटे से किसी गमले में जल अर्पित करें (अंगूठे लोटे से स्पर्श ना हों) |


कन्या:-  निजी व व्यावसायिक संबंधो में निकटता आएगी | पत्नी/पति के साथ सामंजस्य में कमी एवं सलाहकार बनने से बचें | उपाय : पूजा करने के बाद कपूर व हरी इलायची की धूनी भगवान् को दें |\


तुला:- रोजगार में कार्यभार बढ़ेगा | अपने अधिकारीयों के साथ वाद विवाद से बचें, साझेदारी व विवाह से सम्बंधित शुभ समाचार की प्राप्ति | उपाय : छत पर पक्षियों को 3 बताशों का चूरा रखें |


वृश्चिक:- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, लापरवाही के चलते स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है | आपसी संबंधो में दरार की स्थिति | उपाय : रामायण जी के बाल काण्ड का पाठ करें |

धनु:- पुराने किये कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा | बिना विचारे पूंजी निवेश ना करें, मित्रों व परिजनों के प्रस्ताव को विचार कर स्वीकार करें | उपाय : सुन्दर काण्ड का पाठ करें |


मकर:- साझेदारी के माध्यम से उन्नति के योग बन रहे हैं | बाहरी व्यक्ति के कारण पारिवारिक संबंधों मे खटास उत्पन्न हो सकती है | उपाय : छत पर पक्षियों के लिये बेसन की कोई वस्तु रखें |


कुम्भ:- विचार कर निर्णय लें शत्रु परास्त होंगे, हर संभावित क्षेत्र से लाभ की स्थिति परन्तु विलम्ब से | पेट व पैरों में कष्ट | उपाय : चींटियों को कसार दें व चप्पल पहन कर स्नान करें |


मीन:- शेयर मार्किट में सोच विचार कर निवेश करें, लाभ संभव | बिगड़े संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं | उपाय : घर पर पितरों के निमित्त 7 दिन तक सरसों के तेल का दिया जलाएं |


अक्षय शर्मा 

मो. 9837376839 – 9837378309

Whatsaap - 9756215555

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...