गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

गीतकार राजेन्द्र राजन का कोरोना से निधन



सहारनपुर। मूलतः शामली के ऐलम निवासी जाने माने गीतकार राजेन्द्र राजन का गुरुवार सुबह दुखद निधन हो गया। 65 वर्षीय राजन दो दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार को तबीयत ज्यादा  बिगड़ने पर उन्हें  देर शाम सहारनपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।

गीतकार राजेंद्र राजन का साहित्य जगत में बड़ा नाम था। 

राजेंद्र राजन 1980 में सहारनपुर में आकर रहने लगे। उनके बड़े पुत्र पल्लव एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर बैंक में कार्यरत हैं जबकि छोटे पुत्र प्रशांत एक कंपनी में जॉब करते हैं। राजन के पुत्र प्रशांत ने बताया कि दो दिन पहले लखनऊ में एक कवि सम्मेलन से आने के बाद से उनके पिता की तबियत कुछ खराब थी। इसके चलते उन्होंने मुजफ्फरनगर में डॉ. पीके शर्मा से जांच कराई, जिसमें उनके फेफड़ों में इंफेक्शन आया था, साथ ही हल्का नमोनिया भी था। इसके चलते उनकी कोरोना जांच भी कराई गई थी। उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी गुरुवार दोपहर को आने की संभावना है।  बुधवार देरशाम तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उनका ऑक्सिजन लेवल 40 पर पहुंच गया है, गुरुवार सुबह राजन ने अंतिम सांस ली। कोरोना रिपोर्ट भले ही न आई हो लेकिन डॉक्टर के अनुसार राजन में सारे लक्षण कोरोना वाले ही थे, जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर को पूरी तहर प्लास्टिक में पैक कर दिया गया।   

राजन के पुत्र प्रशांत ने बताया कि उनके पिता कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके थे, जबकि अभी दूसरी लगनी बाकी थी। इसी बीच उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और दुनिया का अलविदा कह दिया। उनके निधन से साहित्य जगत को गहरा शोक छा गया


कार में मिली भाजपा पार्षद की गोली लगी लाश

 मेरठ। मेरठ नगर निगम के वार्ड 40 से भाजपा पार्षद मिंटू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मिंटू की लाश गुरुवार सुबह कंकरखेड़ा क्षेत्र में कार में मिली। फिलहाल पुलिस इस केस को आत्महत्या बता रही है।

इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि पावली खुर्द गांव के जंगल में एक क्रेटा कार चालू हालत में देर रात से संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। एक व्यक्ति की लाश क्रेटा कार में ड्राइवर सीट पर थी। उसको गोली लगी हुई थी। मौके पर ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। कार से शराब की बोतल और खाली गिलास भी बरामद हुआ। जिसे यह प्रतीत हुआ कि युवक ने मरने से पहले शराब का सेवन किया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि रात करीब 12रू30 बजे उसने अपने रिश्तेदार को एक ऑडियो मैसेज भेजा था। इसमें वह कह रहा है कि मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा। मृतक की पहचान मिंटू (38) के रूप में हुई है, जो वार्ड 40 से भाजपा पार्षद थे। मिंटू परिवार सहित कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेज-वन में रहते थे। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला है। फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


रुड़की में हॉस्टल के कमरे में क्वारंटीन छात्र की संदिग्ध मौत


रुड़की। एक सनसनीखेज मामले में आईआईटी रुड़की में हॉस्टल में क्वारंटीन एमटेक दूसरे साले के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आने के बाद उसकी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टरों के अनुसार बेहोश छात्र के मुंह से झाग निकल रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण पता चलेगा। एमटेक सेकंड ईयर का छात्र प्रेम सिंह निवासी चंडीगढ़ 11 अप्रैल से कोरोना पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आने के चलते अपने कमरे क्वारंटीन था। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी। बुधवार दोपहर बाद वे अपने कक्ष में बेहोशी की हालत में मिला। दूसरे छात्रों ने कमरे में प्रेम सिंह बेहोश पड़े देखने के बाद संस्थान प्रशासन को सूचित किया।  उन्हें आईआईटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।  

सहारनपुर में मतदान से पूर्व प्रधान पद के दो पक्षों में संघर्ष और आगजनी


सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान से पूर्व बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के मजरे किशनपुरा में रात करीब चार बजे प्रधान पद के दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

संघर्ष में एक कार को तोड़ा गया तो दूसरी में आग लगा दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। दिन निकलने से पहले पुलिस ने मौके से दोनों कारों को हटा दिया है। बता दें कि इस गांव में मोनू उर्फ नवीन त्यागी और पूर्व प्रधान के पति राकेश के बीच चुनावी मुकाबला है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी है। घटना में राकेश भी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत 17 शातिर अपराधियों को किया गया जिलाबदर


मुजफ्फरनगर।  त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूरण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में 17 शातिर अभियुक्तगण को जिलाबदर किया गया।

थाना कोतवाली नगर-

1. फैय्याज पुत्र अमीर अहमद 

2. रियासत पुत्र इरफान उर्फ काना

3. सरताज पुत्र अनवर 

4. शोएब उर्फ भूरा पुत्र छोटा सलीम

5. इस्तेखार पुत्र इलियास

6. सलमान पुत्र असलम

7. इस्तखार उर्फ खूटा पुत्र शराफत

थाना सिविल लाइन-

1. इन्तजार पुत्र अकरम

2. गुलाब पुत्र शरीफ अहमद

थाना मन्सूरपुर-

1. तौफिक पुत्र मुस्ताफ

2. रिजवान पुत्र रहीस कुरैशी

थाना खतौली-

1. अकरम पुत्र असलम

थाना जानसठ-

1. मुस्तफा पुत्र अख्तर 

थाना मीरापुर-

1. साबूदीन उर्फ साबू पुत्र बाबू

थाना ककरौली-

1. लाला उर्फ लालसिंह उर्फ रविन्द्र पुत्र मोहल्ड उर्फ बिजेन्द्र

थाना शाहपुर-

1. आदा पुत्र बाबू कुरैशी

2. सोनू उर्फ शाहरूख पुत्र नवाब अली

पंचायत चुनाव : वोटिंग के लिए सुबह से लगी कतारें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान के लिए भारी जोश सुबह से नजर आया। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र में जितने भी लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में आज अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हो रहा है। कई जगह वोटरों का टेंपरेचर चेक करके और सैनिटाइजेशन के बाद ही वोट डालने के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, वकीलों में शोक

 


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सैनी का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। अंकित विहार में उनके निवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। आज नोवर्क रहेगा। 

प्रधान पद के प्रत्याशी को गोली मारी


 गोरखपुुुर । जिले के खजनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार की देर रात तकरीबन 11 बजे चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी राघवेन्द्र दुबे उर्फ गिलगिल को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह भी विपक्षी प्रत्याशी से उनका विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन माहौल को पुलिस ठीक से भाप नहीं पाई और बदमाशों ने रात में वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार मिश्रौलिया गांव निवासी 50 वर्षीय राघवेंद्र पूर्व प्रधान रहने के साथ ही वर्तमान में सामान्य सीट होने पर चुनाव मैदान में थे। विपक्षी से प्रचार के दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई थी लेकिन इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 03:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 08:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 05:20 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:20* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:56* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मत्सय जयंती, गौरी-आंदोलन-मनोरथ तृतीया*

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा* 

 *नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप हैं । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

*तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गणगौर तीज* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर तीज का उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 15 अप्रैल, गुरुवार को है। गणगौर उत्सव में मुख्य रूप से माता पार्वती व भगवान शिव का पूजन किया जाता है।भगवान शंकर-माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कुछ उपाय भी कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-*

👉🏻 *1. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती का अभिषेक आम अथवा गन्ने के रस से किया जाए तो लक्ष्मी और सरस्वती ऐसे भक्त का घर छोड़कर कभी नहीं जातीं। वहां संपत्ति और विद्या का वास रहता है।*

👉🏻 *2. शिवपुराण के अनुसार, लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *3. माता पार्वती को घी का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा वह निरोगी होता है।*

👉🏻 *4. माता पार्वती को शक्कर का भोग लगाकर उसका दान करने से भक्त को दीर्घायु प्राप्त होती है। दूध चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है। मालपुआ चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती है।*

👉🏻 *5. भगवान शिव को चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है। अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*

👉🏻 *6. भगवान शिव की शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है। धतूरे के फूल के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो परिवार का नाम रोशन करता है। लाल डंठल वाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।*

👉🏻 *7. भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *8. देवी भागवत के अनुसार वेद पाठ के साथ यदि कर्पूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से माता पार्वती का अभिषेक करने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है तथा साधक को थोड़े प्रयासों से ही सफलता मिलती है।*

👉🏻 *9. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*

👉🏻 *10. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को केले का भोग लगाकर दान करने से परिवार में सुख-शांति रहती है। शहद का भोग लगाकर दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाकर दान करने से दरिद्रता का नाश होता है।*

👉🏻 *11. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।*

👉🏻 *12. द्राक्षा (दाख) के रस से यदि माता पार्वती का अभिषेक किया जाए तो भक्तों पर देवी की कृपा बनी रहती है।*

👉🏻 *13. शिवजी को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है व गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।*

👉🏻 *14. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को नारियल का भोग लगाकर उसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाकर गरीबों को दान करने से लोक-परलोक में आनंद व वैभव मिलता है।*

👉🏻 *15. माता पार्वती का अभिषेक दूध से किया जाए तो व्यक्ति सभी प्रकार की सुख-समृद्धि का स्वामी बनता है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। बीमा व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। यदि आपका कोई नया एक मामला चल रहा है, तो स्थिति आज आपके पक्ष में दिखेंगी। नौकरी मैं किसी सहयोगी के कारण आज विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा सायंकाल के समय दूर हो जाएगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई सुखद सूचना मिल सकती है, जिसके लिए उन्हें कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। भाइयों की मदद से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा भी आज जागृत होगी। मामा पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आवभगत में लगे रहेंगे।

मिथुन 

आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपको सचेत रहना है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अपने सभी खर्चों पर नियंत्रण करें और समझदारी से धन का व्यय करें। आपकी माता जी से किसी बात को लेकर आज मनमुटाव की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आपकी खोई हुई चीज मिलने के आसार दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रशासन के सहयोग से आज आपके कार्य पूरे होंगे और जरूरी दस्तावेजों भी पूरे होंगे। आज आप सामाजिक सेवा में भी कुछ धन व्यय करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे और अपने कार्यों को पूरा करने मे विध्न डाल सकते है। संतान के भविष्य से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लोगों का फायदा होगा, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सायंकाल के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात आनंददायक रहेगी। कारोबार में प्रगति होने के लाभ बनते दिख रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। परिवार और कार्य क्षेत्र में काफी दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति का आज अंत होगा और आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी प्रियजन से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कारोबार में आ रही रुकावट आज समाप्त होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

तुला 

छात्रों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता पड़ेगी, वह सफलता की सीढ़ी चढ़ाएंगी। व्यवसायिक यात्राएं मुश्किल भरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या खत्म होगी और व्यवस्था के प्रस्ताव पर बातचीत पूरी होती नजर आएगी। किसी सदस्य से आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज तरक्की होगी और अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कई प्रकार के विवाद आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य रखकर सभी को संभालना होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा।, उनका मान सम्मान बढेगा। कार्य क्षेत्र में समय लगाकर अपने कार्य कौशल में सुधार लाएं, जिससे आप की मुसीबतें कम होंगी। सायंकाल के समय किसी सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विभाग विवाद का किसी बड़े आदमी की सलाह से समाधान होगा। आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी व्यस्त रहने वाला है।

धनु

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। यदि आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट करेंगे और कुछ भविष्य के लिए भी निर्णय लेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो आज आप उनको पूरा करने का मन बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इस में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि पेट से संबंधित कोई समस्या आज परेशान कर सकती है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में भाग दौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थित सुधरने लगेंगी और एक-एक करके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। संतान आपके व्यापार में आज आपका हाथ बटायेगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपके कार्यों में कुछ अवरोध भी उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनके भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कई कार्य एक साथ आ जाने से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी नए कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके व्यावहारिक शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा और नए अवसरों का फायदा उठाकर आप व्यापार की योजनाएं बनाएंगे। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा। प्रेम जीवन में नया अध्याय जुड़ेगा। यदि कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कर्ज से राहत मिलेगी और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो भविष्य में आप को लाभ पहुंचाएगा। आपको अपने परिवार और रोजगार दोनों को ठीक तरह से संभाल कर चलना होगा, नहीं तो एक काम को सही करने के चलते दूसरा काम खराब हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

देशभर में 1 हजार से अधिक मौतों के बाद कोरोना ने पिछले सभी आंकड़े ध्वस्त कर, बनाया नया रिकार्ड


 नई दिल्ली l देशभर में कोरोना की दूसरी लहर लगातार ने रिकॉर्ड स्थापित करती रही है, जो उसकी डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। 

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 199,569 नए मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। पहली लहर में भी कोरोना का यह विकराल रूप देखने को नहीं मिला था l जितना आज के दिनों में देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि में 1037 लोगों की मौत हो गई। अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14070300 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है।

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

टलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं


लखनऊ । सीबीएसई, राजस्थान और हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं टलने के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर सवाल खड़े किए गए हैं। 

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों की मॉनिटरिंग करेगा। मंत्री लगातार वहां के जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क में रहेंगे। अभी आठ मई से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि कोरोना पीक का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। सभी के ठीक व स्वस्थ होने के बाद हम आपस में चर्चा करके मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे। 

सुमन नेगी की फिल्म नेता जी रिलीज

मुज़फ्फरनगर। पंचायत चुनाव का दौर ग्रामीणों क्षेत्रो शुरू हुआ तो वही प्रत्याशियों ने आपने जोर को आजमाने शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशियों में अपनी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हैं। 

' गांव की सरकार'  बनाने के लिए क्षेत्र का ही वोटर वोट करेगा। समाज की सेवा और विकास के लिए अपना नेता चुनेगा। राजनीति पर बनी शॉर्ट फ़िल्म ' नेता जी ' में भी दर्शया गया हैं कि पांच वर्षों के लिए अपना नेता चुनने के लिए सोच - समझकर ही मतदान करे। 

चुनाव के दौर में ही शॉर्ट फिल्म ' नेता जी ' जय कृष्णा म्यूजिक पर रिलीज हुई। सब्बो किरण प्रोडक्शन बैनर तले बन रही शॉर्ट फ़िल्म ' नेता जी ' की शूटिंग मुज़फ्फरनगर , नोएडा , बागपत आदि जनपदों में हुई।  सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने ' धाकड़ छोरा ' , धाकड़ छोरा - 2 , हद हो गई , यार बनेगा दूल्हा , ओ सनम थारे हो गए हम , हसीना, सुमन नेगी , दुल्हनिया , दिलरूबा , मेरी लाडो , जबरदस्त गड़बड़ घोटाला , गोरी तेरे गांव में आदि दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग कर मॉलीवुड ने अपनी धमाकेदार दस्तक दी।

शॉर्ट फिल्म ' नेता जी ' में अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता अमित शर्मा ने निभाई । अभिनेत्री के पिता का किरदार रामबीर तोमर व मॉलीवुड में विलन का बादशाह कहे जाने वाले भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने अपनी कला का जलवा बिखेरा। फ़िल्म ' नेता जी ' में पत्रकार की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी पत्रकारिता करते हुए नज़र आये। 

डारेक्टर धर्मेश जेटली तथा असिस्टेंट डारेक्टर काशी रहे। म्यूजिक कृष्णा स्टूडियो ने पेश किया। फ़िल्म में रश्मि शर्मा , रामबीर तोमर , कुशुम पांचाल , काशी मिश्रा , विकास शर्मा , संजय वर्मा , नाही रक्खा , कली राम तोमर , बीएल जोशी , रचना राजपूत , लक्ष्य खन्ना , श्री शती , बिट्टू कौशिक आदि कलाकारों ने अपनी की की फ़िल्म नेता जी मे धूम मचाई। तथा मेकअप निशा राज रही।


फ़िल्म के प्रड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने बताया कि राजनीति के ऊपर बनी इस फ़िल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है , निश्चित तौर पर यह फ़िल्म लोगों को बहुत पसंद आएगा। ' नेता जी '  फ़िल्म में बेटियों के सम्मान को दर्शाया गया हैं जो कि बेटी भी बेटो से कम नही होती।

तितोरिया ने कहा कि कभी ऐतिहासिक फिल्म ' धाकड़ छोरा ' भी मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र के कुरालसी गांव में ही बनी थी जिसने सुमन नेगी को ' शब्बो ' के रूप में एक अमिट पहचान दी।

 

सुमन नेगी उर्फ शब्बो ने बताया कि उन्हें मुजफ्फरनगर में शूटिंग करते हुए बहुत आनंद आता है क्योकि पहली फ़िल्म धाकड़ छोरा शूटिंग की गई थी। और फ़िल्म को जो प्यार स्नेह मिला उसके लिए सदैव आभारी हूँ। यह क्षेत्र वास्तव में गुड और शक्कर का क्षेत्र है और यहां मिठास बहुत है। 


पत्रकार वसीम मंसूरी ने बताया कि 

ऐसी मूवी समाज मे एक अच्छा सन्देश देती हैं माँ -बाप का प्यार , दोस्ती , बलात्कार की सजा , लाड़ प्यार के बाद बच्चो की दुर्दशा , शिक्षा , हँसी - मजाक के साथ चेहरे पर मायूसी भी छाई , समाज को प्ररेरित करते हुए ये भी सन्देश दिया कि समाज का जो जिम्मेदार व्यक्ति होता हैं उसको फैसले स्वंम लेने चाहिए और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। यह फ़िल्म आने वाले समय में ऊंचाइयों को छुएगी । फ़िल्म ' नेता जी ' को लेकर दर्शको में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं।

आपको बता दे कि जनपद मुजफ्फरनगर में कई देहाती फिल्मों और गीतों का निर्माण हो चुका है। यह क्षेत्र फिल्मांकन की दृष्टि से देहाती फिल्म इंडस्ट्री को बहुत भा रहा है।

कोरोना के चौहरे शतक के करीब जाने के साथ दो मौतें


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज फिर कोरोना के महाविस्फोट के साथ दो मौतें हुईं हैं। इनमें हनुमान चौक की 42 वर्षीय महिला और इंदिरा कालोनी निवासी 65 वर्ष के बुजुर्ग शामिल हैं। दोनों की मौत मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में हुई।आज मिले 399 कोरोना पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से 17, रामपुरी से 11, प्रेमपुरी से नौ, सिविल लाइन से पांच, रामपुरम से छह, जिला पंचायत से एक, आवास विकास से चार, मेरठ रोड़ से एक, सीसीएस कॉलोनी से दो, रेनबो विहार से दो, साउथ सिविल लाइन से 10, ब्रह्मपुरी से पांच, नई मंड़ी गऊ शाला से 24, भरतिया कॉलोनी से पांच, मुजफ्फरनगर से दो, द्वारकापुरी से दो, नॉर्थ सिविल लाइन से चार, नंदपुरी से पांच, गन्ना सुसांधन से एक, प्रेमविहार से दो, इंदिरा कॉलोनी से छः, कृष्णापुरी से चार, पटेल नगर से 12, जैन मिलन विहार से एक, कृष्णा विहार से एक, साकेत से सात, आर्यपुरी से एक, लालबाग अग्रसेन विहार से चार, लद्दावाला से दो, जिला उद्योग केंद्र से तीन, रामलीला टीला से दो, त्रिरुपति ओम से एक, सराफा बाजार से तीन, आबकारी चौकी से दो, डीएम ऑफिस से एक, कंबल वाला बाग से पांच, पारस एंक्लेव से एक, त्यागी कॉलोनी से दो, डीएचएम से एक, नुमाइश कैंप से एक, लोहिया बाजार से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, शांति नगर से तीन, लक्ष्मण नगर से दो, इमामबाड़ा केवल पुरी से दो, महिंद्रा शोरुम से एक, गुड़ मंड़ी शिवनगर कॉलोनी से दो, सरवट योगेंद्रपुरी से दो, आबुपुरा से तीन, चुंगी नंबर दो से चार, सुथराशाही से एक, गंगारामपुरा से दो, नवाबगंज पुरुशार्थी कॉलोनी से दो, एटूजेड कॉलोनी से पांच, खालापार से एक, रोड़वेज बस स्टैंड से पांच, अलमासपुर से तीन, आरएसएच कॉलोनी से नौ, नरा से पांच, सूजड़ू से तीन, आदर्श कॉलोनी से पांच, पचैंडा से चार, अंकित विहार से दो, सल्तानगंज से तीन, रामपुर से छः, गुलशन विहार से दो, जडौदा से 10, सहावली से चार, वेनटेनरी से छः, वहलना से चार, पुरकाजी से 21, चरथावल से 10, बुढ़ाना से 21, बघरा से चार, मोरना से चार, खतौली से 22, जानसठ से 18, शाहपुर से 18 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

आज 42 वर्षीय सुलेखा पत्नी प्रताप सिंह निवासी हनुमान चौक, 65 वर्षीय रामकुमार पुत्र सुरज सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी की कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 1424 हो गई है।

जिले में कोरोना का महाविस्फोट, मिले 399 पॉजिटिव

 



मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर जिले में आज कोरोंना ने अपने पिछले पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े जिले में आज 399 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें गांधी काॅलोनी में 17 नई मंडी में 24 और पटेल नगर में 11 मामले शामिल हैं।

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से 17, रामपुरी से 11, प्रेमपुरी से नौ, सिविल लिन से पांच, रामपुरम से छः, जिला पंचायत से एक, आवास विकास से चार, मेरठ रोड़ से एक, सीसीएस कॉलोनी से दो, रेनबो विहार से दो, साउथ सिविल लाइन से 10, ब्रह्मपुरी से पांच, नई मंड़ी गऊ शाला से 24, भरतिया कॉलोनी से पांच, मुजफ्फरनगर से दो, द्वारकापुरी से दो, नॉर्थ सिविल लाइन से चार, नंदपुरी से पांच, गन्ना सुसांधन से एक, प्रेमविहार से दो, इंदिरा कॉलोनी से छः, कृष्णापुरी से चार, पटेल नगर से 12, जैन मिलन विहार से एक, कृष्णा विहार से एक, साकेत से सात, आर्यपुरी से एक, लालबाग अग्रसेन विहार से चार, लद्दावाला से दो, जिला उद्योग केंद्र से तीन, रामलीला टीला से दो, त्रिरुपति ओम से एक, सराफा बाजार से तीन, आबकारी चौकी से दो, डीएम ऑफिस से एक, कंबल वाला बाग से पांच, पारस एंक्लेव से एक, त्यागी कॉलोनी से दो, डीएचएम से एक, नुमाइश कैंप से एक, लोहिया बाजार से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, शांति नगर से तीन, लक्ष्मण नगर से दो, इमामबाड़ा केवल पुरी से दो, महिंद्रा शोरुम से एक, गुड़ मंड़ी शिवनगर कॉलोनी से दो, सरवट योगेंद्रपुरी से दो, आबुपुरा से तीन, चुंगी नंबर दो से चार, सुथराशाही से एक, गंगारामपुरा से दो, नवाबगंज पुरुशार्थी कॉलोनी से दो, एटूजेड कॉलोनी से पांच, खालापार से एक, रोड़वेज बस स्टैंड से पांच, अलमासपुर से तीन, आरएसएच कॉलोनी से नौ, नरा से पांच, सूजड़ू से तीन, आदर्श कॉलोनी से पांच, पचैंडा से चार, अंकित विहार से दो, सल्तानगंज से तीन, रामपुर से छः, गुलशन विहार से दो, जडौदा से 10, सहावली से चार, वेनटेनरी से छः, वहलना से चार, पुरकाजी से 21, चरथावल से 10, बुढ़ाना से 21, बघरा से चार, मोरना से चार, खतौली से 22, जानसठ से 18, शाहपुर से 18 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

कुंभ का दूसरा शाही स्नान संपन्न





हरिद्वार। हरिद्वार कुम्भ मेला का दूसरा शाही स्नान आज बुध्वार की संपन्न हुआ। निर्धरित क्रमानुसार निरंजनी अखाड़ा,आनंद अखाड़े के सथ तय समय से पहले ही छावनी से हर की पैड़ी के लिए कूच कर गयी। निरंजनी अखाड़े के बाद जूना अखाड़ा के सथ आवाहन,अग्नि,दण्डी बाड़ा,माईबाड़ा तथा किन्नर अखाड़ा भी निर्धारित समय से पूर्व लगभग 8बजे शाही स्नान के लिए छावनी से निकल पड़ा। इस दूसरे शाही स्नान की विशेष बात यह रही कि श्रीनिरंजनी तथा श्री आनंद अखाड़े के सथ साथ जूना आवाहन,अग्नि,दण्डी बाड़ा तथा किन्नर अखाड़े ने तय समय से पहले ही स्नान कर हर की पैड़ी ब्रहमकुण्ड के घाट खाली कर दिए। जूना अखाड़े का नहाने का समय 11बजकर 15मिनट से 11बजकर 45मिनट का था,लेकिन मेला प्रशासन तथा जूना अखाड़े के पदाधिकारियों की चतुर रणनीति के चलते जूना अखाड़े ने 10बजकर45मिनट पर ही स्नान कर घाट खाली कर दिया। दरअसल 12अप्रैल के शाही स्नान मे स्नान के समय को लेकर अव्यवस्था हो गयी थी,जिसके चलते उदासीन अखाड़ा स्नान करने के समय से करीब डेढ़ घण्टा लेट हो गया,जिस कारण अखाड़े के संतो ने धरना दिया और स्नान के बहिष्कार की धमकी दे डाली थी। इस घटना से सबक लेते हुए मेला प्रशासन ने अखाड़ो से समन्वय बनाते हुए व्यवस्था की थी,जिसमे वह पूरी तरह सफल रहा।  आज जूना अखाड़े की जमात शाही स्नान के लिए सबेरे लगभग 8बजे दुःखहरण हनुमान मन्दिर में स्थापित ध्र्मध्वजा से स्नान के लिए निकला। जमात में करीब तीन हजार अवध्ूत नागा सन्यासियो ने जब दत्तात्रेय भगवान की डोली तथा पूज्य देवता सूर्य प्रकाश भैरव प्रकाश भालों को लेकर हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गंूज रहा था। नागा सन्यासियों की फौज के पीछे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज का शानदार रथ चल रहा था,जिसके पीछे सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेन्द्रानंद सरस्वती,चाॅदी के सिंहासन पर विराजमान थे। इसी क्रम में महामण्डलेश्वर अर्जुनपुरी महाराज,जगद्गुरू पंचानन्द गिरि,महामण्डलेश्वर आत्मप्रकाश यति,महामण्डलेश्वर यतिन्द्रानंद गिरि,महामण्डलेष्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि,महामण्डलेश्वर महेन्द्रानंद गिरि,महामण्डलेश्वर जयअम्बानंद गिरि,महामण्डलेश्वर हिमायनयोगी वीरेन्द्रानंद गिरि,महामण्डलेश्वर विमलगिरि,महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णानंद गिरि,निर्माण सचिव श्रीमहंत शैलजा गिरि,श्रीमहंत विजय गिरि,आदि भव्य रथों पर सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे आवाहन,अग्नि तथा किन्नर अखाड़े चल रहे थे। पूरे शाही जमात को समय से तथा सुरक्षित रूप से ले जाने की व्यवस्था अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि ने संभाल रखी थी। बीती रात ही उन्होने अखाड़े के पदाधिकारियों सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती,सचिव श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत महेशपुरी,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि,वरिष्ठ महामत्री श्रीमहंत केदारपुरी, थानापति नीलकंठ गिरि,दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि को शाही जुलूस की जिम्मेदारी सौप दी थी। बुधवार को स्नान के समय श्रीमहंत हरिगिरि महाराज पूरे समय हर की पैड़ी ब्रहमकुण्ड पर व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहे और निर्धारित समय में स्नान करवाकर सभी की वापिसी के लिए रवाना कर घाट खाली कराकर जमात के साथ ध्र्मध्वजा पहुचे,जहां दत्तात्रेय चरणपादुका पर पुकार की गयी। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज,श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज,श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत महेषपुरी,श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती,श्रीमहंत उमाशंकर भारती ने सकुशल स्नान सम्पन्न हो जाने पर मेला प्रशासन को बधाई देते हुए उनके कुशल प्रबंधन की सराहना की।

डल्लू देवता हादसे में मृतक की पत्नी को नौकरी और पांच लाख मुआवजे की मांग


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के डल्लू देवता मंदिर में बीते दिनों होली के अवसर पर हुए गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने की घटना पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा मृतकों के लिए सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा की गई थी। 

 उक्त सन्दर्भ में एस डी एम सदर  को द्वारकापुरी निवासी मृतक नवनीत शर्मा की पत्नी को 2 लाख का चेक देने की लिए भेजा गया लेकिन मुआवजे की राशि को लेकर परिजन तथा ब्राह्मण समाज इससे असंतुष्ट नजर आया तथा एसडीएम के समक्ष विनम्र प्रस्ताव रखा की मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, दोनों छोटे बच्चो को मुफ्त शिक्षा तथा 5 लाख का सहयोग अपेक्षित है क्योंकी पूर्व में मृतक आशु के परिजनों को सरकार द्वारा 5 लाख का आर्थिक सहयोग दिया गया ,जबकि मृतक नवनीत का 9 दिनों तक एम्स , ऋषिकेश में इलाज चला तथा खर्च भी हुआ  ।

उक्त प्रतिनिधिमंडल के अनुसार मृतक की पत्नी शिक्षित तथा योग्य है अगर सरकार मदद करे तो पत्नी को जीवन यापन में आसानी हो सकती है ,वार्ता करने की लिए मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ,युवजनसभा महासचिव एडवोकेट शिवम त्यागी, आदर्श कॉलोनी ब्राह्मण सभा अध्यक्ष श्री रामानंद शर्मा एवं संरक्षक चंद्रशेखर शर्मा , अधिवक्ता रामवीर सिंह , अधिवक्ता अमित गौर तथा वैश्य समाज की वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सिंघल आदि लोग मौजूद थे। इस सन्दर्भ में आज शाम ब्राह्मण तथा सर्व समाज ने एक संयुक्त बैठक बुलाई है तथा प्रशासन से वार्ता करने की बात कही।

पंचायत चुनाव स्थगित होने के मैसेज पर बोली पंचायत राज विभाग की निदेशक


लखनऊ । सोशल मीडिया पर वायरल यह मैसेज फर्जी है जिसमें कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट को रिक्वेस्ट की गई है कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते पंचायत के चुनाव टाल दिये जाएं। मैसेज में बताया गया है कि हाईकोर्ट आज बुधवार की शाम ही इस पर सुनवाई करेगा और अपना फैसला देगा कि चुनाव होंगे या टाल दिये जायेंगे। ये मैसेज पूरी तरह से अफवाह हैं। पंचायती राज विभाग की निदेशक आइएएस किंजल सिंह ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है और ये मैसेज अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। पंचायत चुनाव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है। सरकार ने कोर्ट में ऐसी कोई अर्जी नहीं डाली है। पहले चरण के चुनाव कल 15 अप्रैल को होंगे और आगे के चुनाव अपने तय कार्यक्रम के तहत ही होंगे। किंजल सिंह ने अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाये।

दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड, होटल संचालकों समेत दर्जनभर युवक-युवतियां गिरफ्तार


नोएडा। बुधवार को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके के दो होटलों में छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर होटल संचालकों समेत दर्जनभर युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार कासना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापे मारे। दोनों होटलों में देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी के दौरान इन होटलों से लगभग दर्जनभर युवक युवतियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल संचालक भी शामिल हैं। पुलिस को पिछले काफी समय से इन होटलों में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले में कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने बुधवार को इन दोनों होटलों में छापेमारी की। छापेमारी से इन होटलों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस माह की शुरुआत में नोएडा के सेक्टर-61 स्थित एक मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस ने यहां से स्पा सेंटर से संचालक और मैनेजर सहित 9 लोगों के अलावा 14 युवतियों को पकड़ा था। पुलिस ने स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की थीं। उक्त मामले में चैकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

स्पा सेंटर में आने वाले प्रति ग्राहक से 5000 से 6000 हजार रुपये वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थीं। मोबाइल और लैपटॉप में ग्राहकों का डेटा शामिल था। इस स्पा सेंटर में कुछ सफेदपोश लोग भी ग्राहक के रूप में आते थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। 

67 कैदियों और 11 कर्मचारियों को हुआ कोरोना


नई दिल्ली। दिल्ली की तीनों जेलों में 67 से ज्यादा कैदियों और 11 कर्मचारियों का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें से जेल के 11 कर्मचारी भी हैं। संक्रमण के अब तक 190 मामलों में 121 कैदी ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मौत हो गई है। फिलहाल 67 एक्टिव मरीज हैं। जेल के 304 कर्मी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 293 कर्मचारी ठीक हो चुके हैं और 11 का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंडोली जेल के अधीक्षक और तिहाड़ जेल के दो डॉक्टरों समेत 11 कर्मी संक्रमित हुए हैं।

अफवाहों पर विराम नहीं टलेंगेे यूपी पंचायत चुनाव


लखनऊ। पंचायत चुनाव टलने की अफवाहों पर विराम लग गया है। पहले चरण का मतदान कल सुबह सात बजे   से शुरू होगा। सोशल मीडिया पर पंचायत चुनाव को टालने की चल ही अफवाह पर विराम लगाते हुए पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि चुुनाव नहीं टलेंगे। पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा। इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...