गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 15 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 15 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 03:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 08:33 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 05:20 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:20* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:56* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मत्सय जयंती, गौरी-आंदोलन-मनोरथ तृतीया*

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा* 

 *नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप हैं । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

*तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गणगौर तीज* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर तीज का उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 15 अप्रैल, गुरुवार को है। गणगौर उत्सव में मुख्य रूप से माता पार्वती व भगवान शिव का पूजन किया जाता है।भगवान शंकर-माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कुछ उपाय भी कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-*

👉🏻 *1. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती का अभिषेक आम अथवा गन्ने के रस से किया जाए तो लक्ष्मी और सरस्वती ऐसे भक्त का घर छोड़कर कभी नहीं जातीं। वहां संपत्ति और विद्या का वास रहता है।*

👉🏻 *2. शिवपुराण के अनुसार, लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *3. माता पार्वती को घी का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा वह निरोगी होता है।*

👉🏻 *4. माता पार्वती को शक्कर का भोग लगाकर उसका दान करने से भक्त को दीर्घायु प्राप्त होती है। दूध चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है। मालपुआ चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती है।*

👉🏻 *5. भगवान शिव को चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है। अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*

👉🏻 *6. भगवान शिव की शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है। धतूरे के फूल के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो परिवार का नाम रोशन करता है। लाल डंठल वाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।*

👉🏻 *7. भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *8. देवी भागवत के अनुसार वेद पाठ के साथ यदि कर्पूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से माता पार्वती का अभिषेक करने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है तथा साधक को थोड़े प्रयासों से ही सफलता मिलती है।*

👉🏻 *9. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*

👉🏻 *10. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को केले का भोग लगाकर दान करने से परिवार में सुख-शांति रहती है। शहद का भोग लगाकर दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाकर दान करने से दरिद्रता का नाश होता है।*

👉🏻 *11. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।*

👉🏻 *12. द्राक्षा (दाख) के रस से यदि माता पार्वती का अभिषेक किया जाए तो भक्तों पर देवी की कृपा बनी रहती है।*

👉🏻 *13. शिवजी को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है व गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।*

👉🏻 *14. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को नारियल का भोग लगाकर उसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाकर गरीबों को दान करने से लोक-परलोक में आनंद व वैभव मिलता है।*

👉🏻 *15. माता पार्वती का अभिषेक दूध से किया जाए तो व्यक्ति सभी प्रकार की सुख-समृद्धि का स्वामी बनता है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। बीमा व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। यदि आपका कोई नया एक मामला चल रहा है, तो स्थिति आज आपके पक्ष में दिखेंगी। नौकरी मैं किसी सहयोगी के कारण आज विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा सायंकाल के समय दूर हो जाएगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई सुखद सूचना मिल सकती है, जिसके लिए उन्हें कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। भाइयों की मदद से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा भी आज जागृत होगी। मामा पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आवभगत में लगे रहेंगे।

मिथुन 

आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपको सचेत रहना है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अपने सभी खर्चों पर नियंत्रण करें और समझदारी से धन का व्यय करें। आपकी माता जी से किसी बात को लेकर आज मनमुटाव की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज आपकी खोई हुई चीज मिलने के आसार दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रशासन के सहयोग से आज आपके कार्य पूरे होंगे और जरूरी दस्तावेजों भी पूरे होंगे। आज आप सामाजिक सेवा में भी कुछ धन व्यय करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे और अपने कार्यों को पूरा करने मे विध्न डाल सकते है। संतान के भविष्य से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लोगों का फायदा होगा, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सायंकाल के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात आनंददायक रहेगी। कारोबार में प्रगति होने के लाभ बनते दिख रहे हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। परिवार और कार्य क्षेत्र में काफी दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति का आज अंत होगा और आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी प्रियजन से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कारोबार में आ रही रुकावट आज समाप्त होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

तुला 

छात्रों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता पड़ेगी, वह सफलता की सीढ़ी चढ़ाएंगी। व्यवसायिक यात्राएं मुश्किल भरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या खत्म होगी और व्यवस्था के प्रस्ताव पर बातचीत पूरी होती नजर आएगी। किसी सदस्य से आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज तरक्की होगी और अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कई प्रकार के विवाद आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य रखकर सभी को संभालना होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा।, उनका मान सम्मान बढेगा। कार्य क्षेत्र में समय लगाकर अपने कार्य कौशल में सुधार लाएं, जिससे आप की मुसीबतें कम होंगी। सायंकाल के समय किसी सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विभाग विवाद का किसी बड़े आदमी की सलाह से समाधान होगा। आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी व्यस्त रहने वाला है।

धनु

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। यदि आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट करेंगे और कुछ भविष्य के लिए भी निर्णय लेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो आज आप उनको पूरा करने का मन बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी इस में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि पेट से संबंधित कोई समस्या आज परेशान कर सकती है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में भाग दौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थित सुधरने लगेंगी और एक-एक करके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। संतान आपके व्यापार में आज आपका हाथ बटायेगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपके कार्यों में कुछ अवरोध भी उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनके भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कई कार्य एक साथ आ जाने से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी नए कार्य को करने की योजना भी बना सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपके व्यावहारिक शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा और नए अवसरों का फायदा उठाकर आप व्यापार की योजनाएं बनाएंगे। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा। प्रेम जीवन में नया अध्याय जुड़ेगा। यदि कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कर्ज से राहत मिलेगी और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो भविष्य में आप को लाभ पहुंचाएगा। आपको अपने परिवार और रोजगार दोनों को ठीक तरह से संभाल कर चलना होगा, नहीं तो एक काम को सही करने के चलते दूसरा काम खराब हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष : 2022, 2026

   

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...