बुधवार, 7 अप्रैल 2021

गाँधी वाटिका में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

 


मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गाँधी वाटिका में बूथ न. 264 ध्वजा रोहण व प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा टी0वी0(दूरदर्शन) पर प्रसारण का कार्यक्रम नई मंडी मंडल के प्रभारी  राजकुमार छाबड़ा  व मंडल अध्यक्ष  राजेश पाराशर  व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य रूप से राजकुमार छाबड़ा, डॉ अशोक कुमार मंडल महामंत्री,  पवन छाबड़ा मंडल महामंत्री, प्रेमी छाबड़ा  सभासद, बशेश्वर दयाल मंडल उपाध्यक्ष, अर्ष सिंघल  युवा मोर्चा मंत्री, आयुष गोयल  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, संजीव अरोरा सेक्टर संजोयक, नवनीत गुप्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रशान्त गौतम, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा,  संजीव बालियान सेक्टर संजोयक व अनिल वाधवा बूथ अध्यक्ष, मुकेश कुमार नामित सभासद, जगदीश वाधवा, तरुण शर्मा, शुभम भारद्वाज उपाध्यक्ष, दिनेश पुंडीर मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे|

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 अप्रैल 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी 08 अप्रैल रात्रि 02:29 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 08 अप्रैल रात्रि 03:33 तक तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - साध्य दोपहर 02:30 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:27* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पापमोचनी एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पापमोचनी एकादशी* 🌷

➡ *07 अप्रैल 2021 बुधवार को रात्रि 02:10 से 08 अप्रैल, गुरुवार को रात्रि 02:29 तक (यानी 07 अप्रैल, बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 अप्रैल, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *जो श्रेष्ठ मनुष्य ‘पापमोचनी एकादशी’ का व्रत करते हैं उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है । ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी, सुरापान और गुरुपत्नीगमन करनेवाले महापातकी भी इस व्रत को करने से पापमुक्त हो जाते हैं । यह व्रत बहुत पुण्यमय है ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कलह-क्लेश, रोग व दुर्बलता मिटाने का उपाय* 🌷

 🏡 *जिसको घर में कलह-क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटाना हो वह इस चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे*

🌷 *बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन-कुमार |*

*बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||*

🙏🏻

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी, जिनको आप को समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आस पड़ोस में आज किसी से वाद-विवाद में ना उलझें।

वृष 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज आप से आगे निकलने का प्रयास करेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आप अपने दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से भी अधिक उत्साह से के साथ काम करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपने बॉस से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है और आपकी नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है। आज आय के नए नए साधन बनेंगे। व्यापार के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आज आप अपने परिवार में अपने भाई या बहन के विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी शुभ कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ी दिखेगी। आज आप अपने व्यापार के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आगे चलकर आपको लाभ होगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार सोच लेना होगा। आज आप कोई संपत्ति लेना चाहते हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानीपूर्वक जांच लें, नहीं तो धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें आज समाप्त होंगी। आज आपका सामाजिक स्तर बढा हुआ दिखेगा। आज आपका कोई ऐसा व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे आप अपना करीबी मानते हैं, इसलिए सावधान रखना। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज कुछ ऐसे कार्य होंगे, जिनकी आप बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विरोधीयो के षड्यंत्र असफल होंगे। आज आपके सभी कार्य समय से पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आप अपने सांसारिक सुख के साधनों के लिए कुछ धन भी व्यय भी व्यय कर सकते हैं। यदि आज आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए फैसला सोच समझ कर ही लें। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कटुता चली आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी और फिर से परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी संतान आपको कोई ऐसा कार्य करते हुए दिखेगी, जिससे आपको उनके ऊपर गर्व होगा। यदि बहुत लंबे समय से आप किसी रुके हुए की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। वृद्ध जनों की सेवा करेंगे तथा पुण्य कार्य पर धन भी व्यय करेंगे, जिसके मन में हर्ष की भावना रहेगी। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बन सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला रहेगा। भागदौड़ भी अधिक होगी और धन भी व्यय होगा। आज आपको अत्यधिक मेहनत करने पर भी आय कम और धन अधिक व्यय होगा। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय इसमें कुछ राहत हो सकती है, इसलिए परेशान ना हो। साइकिल का समय आज आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको कुछ सुकून मिलेगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं या व्यवसाय करते हैं, तो दोनों मे ही आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा भी होगा कि आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, जिससे मन में निराशा होगी, लेकिन आपको निराशा को छोड़कर खुशी से कार्य को करना होगा। आप अपना काम ईमानदारी और लगन से करेंगे, इसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आने वाले समय में आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु 

आज आपके व्यवसाय में सभी कार्य बिना बांदा के दूर होते देखेंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वह आपकी बुद्धि के कारण परास्त नजर आएंगे। वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्य में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से कुछ धन लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपने व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी, जो भविष्य में आपको उत्तम लाभ देंगी।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ती दिख रही है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यवसाय में लक्ष्मी जी की कृपा आप पर मेहरबान हो सकती है, जिससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप यदि धन का निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको आपके किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिसका आप बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको चारों ओर से लाभ की प्राप्ति के संकेत मिलते दिख रहे हैं, जिससे आपके चारो और का वातावरण भी आनंदमय और सुखमय रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में आपको उसका उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई अहम फैसला लेंगे, जिसमें सभी लोगों का भला होगा, सभी छोटे अपनी बातों को मानेंगे और बड़े आपको प्यार देंगे। विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

भाजपा ने मुलायम सिंह यादव की भतीजी को बनाया उम्मीदवार


मैनपुरी । जिले में भाजपा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाया है। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चचेरी बहन संध्या निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं।  संध्या यादव को भाजपा ने घिरोर के वार्ड 18 से सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के इस दावे से सपाई खेमा सकते में है। अब मैनपुरी में मुलायम की सगी भतीजी को सदस्य बनने से रोकने के लिए सपाई किस तरह से मुकाबला करेंगे राजनैतिक जानकार इस बात का इंतजार कर रहे हैं।

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

शादी विवाह और सार्वजनिक आयोजनों में बस इतने लोगों को शामिल किया जा सकेगा


लखनऊ । यूपी सरकार ने मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी लोगों की अधिकतम संख्या तय कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली, झांसी और गौतमबुद्ध नगर में उपचार व्यवस्था को मजबूत किया जाए। यहां विशेष सचिव स्तर के अधिकारी भेजे जाएं। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि सार्वजनिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थान पर 200 से अधिक और बन्द स्थानों पर 100 से अधिक लोग एकत्र न हों। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। 

सीएम योगी ने कहा कि कोविड मरीजों के लिए बेड की कोई कमी नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के कोविड अस्पतालों में अधिक से अधिक संख्या में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जिलों में जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री  ने कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि तय आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। सभी सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में इन्फ्रारेड थर्मामीटर और सेनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए। कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए।

भाजपा ने देर रात बदला एक उम्मीदवार

 मुजफ्फरनगर ।  भारतीय जनता पार्टी ने आज घोषित जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची में एक बदलाव किया है। संशोधित सूची यह है -



कोरोना : सावधान ये हैं लक्षण और उपचार


 *कोरोना के लिए घर पर आवश्यक चिकित्सा किट :--*


1. पारासिटामोल ।

2. बीटाडीन गार्गल- माउथवॉश के लिए ।

3. विटामिन 'सी' और 'डी' ।

4. बी कॉम्प्लेक्स ।

5. भाप लेने के लिए भाप पात्र, तपेली । चुटकी भर सैंदा नमक की भाप भी ले सकते हैं ।

6. पल्स ऑक्सीमीटर ।

7. ऑक्सीजन सिलेन्डर *(केवल आपातकाल के लिए) ।*

8. गहरी साँस लेने के व्यायाम करें।


*👉कोरोना के तीन चरण:-*


1. *केवल नाक में कोरोना* -

 

रिकवरी का समय आधा दिन होता है, 

इसमें आमतौर पर बुखार नहीं होता है और इसे *असिम्टोमाटिक* कहते हैं |

इसमें क्या करें :- 

स्टीम इन्हेलिंग करें व विटामिन 'सी' लें | 


2. *गले में खराश* -

 

रिकवरी का समय 1 दिन होता है 

इसमें क्या करें : -

गर्म पानी के गरारे करें, पीने में गर्म पानी लें, 

अगर बुखार हो तो पारासिटामोल लें | 

अगर गंभीर हो तो विटामिन 'सी' , बी.काम्पलेक्स और एंटीबायोटिक लें | 


3. *फेफड़े में खांसी* -


4 से 5 दिन में खांसी और सांस फूलना। 

इसमें क्या करें :--

गर्म पानी के गरारे करें, पीने में गर्म पानी लें, 

विटामिन 'सी' , बी कॉम्प्लेक्स, पारासिटामोल लें और गुनगुने पानी के साथ नींबू का सेवन करें। 

ऑक्सीमीटर से अपने ऑक्सीजन लेबल की जाँच करते रहें | अगर आपके पास ऑक्सीमीटर 

नहीं हो तो आप किसी भी दवा दुकान में काल कर के होम डिलीवरी लें अथवा 

पीएमसीएच में कॉल सकते हैं |

गहरी साँस लेने का व्यायाम करें

अगर समस्या गंभीर हो तो ऑक्सीजन सिलेन्डर मंगाए और डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श लें | 


*अस्पताल जाने के लिए स्टेज:-*


ऑक्सीमीटर से अपने ऑक्सीजन लेवल की जाँच करते रहें । यदि यह 92 ( सामान्य 98 -100 ) के 

पास जाता है और आपको कोरोना के लक्षण

*(जैसे की बुखार, सांस फूलना इत्यादि)* है तो 

आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है। इसके लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर संपर्क करें व परामर्श लें | 


*स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें !*

 कृपया अपने परिवार और समाज का ख्याल रखें | घर पर रहें और सुरक्षित रहें |


 *ध्यान दें:-*


कोरोना वायरस का pH  5.5 से 8.5 तक होता है ।

इसलिए, वायरस को खत्म करने के लिए हमें बस इतना करना हैं कि वायरस की अम्लता के स्तर से अधिक क्षारीय खाद्य पदार्थों का सेवन करें।


 *जैसे कि:*


- *केले*

- *हरा नींबू - 9.9 पीएच*

- *पीला नींबू - 8.2 पीएच*

- *एवोकैडो - 15.6 पीएच*

- *लहसुन - 13.2 पीएच*

- *आम - 8.7 पीएच*

- *कीनू - 8.5 पीएच*

- *अनानास - 12.7 पीएच*

- *जलकुंड - 22.7 पीएच*

- *संतरे - 9.2 पीएच*


 *कैसे पता चलेगा कि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं ?*


 1.  *गला सूखना*

 2. *सूखी खांसी*

 3. *शरीर का उच्च तापमान* 

 4. *सांस की तकलीफ*

 5. *सिर दर्द*

 6. *बदन दर्द*


गर्म पानी के साथ नींबू पीने से वायरस फेफड़ों तक पहुँचने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। 


*इस जानकारी को खुद तक न रखें।* 

इसे अपने सभी परिवार और दोस्तों और सभी के साथ शेयर करें । 

आपको नहीं पता की इस जानकारी को शेयर करके आप कितनी जान बचा रहे हैं | 

इसे शेयर करें और लोगों की मदद करें | 

ताकि अधिक से अधिक लोगों को  जानकारी हो सके।


*डॉ.  किंजल जैन*

कोरोना के चलते एम्स दिल्ली की रुटीन वॉक इन ओपीडी बंद

 नई दिल्ली l राजधानी दिल्ली में चल रही कोरोना की चौथी लहर के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)


में इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। राजदानी में बेकाबू होते संक्रमण को देखते हुए एम्स ने मंगलवार को रुटीन वॉक इन ओपीडी बंद करने का आदेश दिया है।

एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कम्युनिटी स्प्रैड को कम करने को कोविड-19 के संदिग्ध / पुष्टि रोगियों की देखभाल और इलाज के लिए उपलब्ध स्टाफ और सामग्री का अनुकूल उपयोग करने के लिए एम्स में स्पेशल क्लीनिक सहित सभी ओपीडी के मरीजों के रजिस्ट्रेशन और नियमित रूप से चलने वाले ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन गुरुवार 08.04.121 अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए मंगलवार रात से कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। 30 अप्रैल तक लगाए गए नाइट कर्फ्यू के तहत रात 10 से लेकर सुबह पांच बजे तक लोगों को घर से निकलने पर मनाही होगी। डीडीएमए ने दिल्ली में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की जिसके बाद यह फैसला लिया है। हालांकि कुछ व्यवसायों से जुड़े लोगों को इसमें छूट दी गई है। 

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 






मुजफ्फरनगर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 24 जवानों को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और केंद्र सरकार से मांग की गई है कि नक्सल समस्या को जड से समाप्त किया जाए। झांसी रानी व्यापार मंडल ने एक शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि नक्सलियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे आगे से नक्सली ऐसी घिनौनी हरकत ना करें। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस कायराना हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र ठीक होने की कामना भी प्रभु श्री राम से की है। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख समाजसेवक मनीष चौधरी, झांसी रानी के व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्की चावला, संरक्षक अमरजीत सिंह सिडाना, विपिन सिंघल, प्रदीप उतरेजा, नदीम अंसारी, संजीव बंसल, हरप्रीत सिंह, सन्नी, संजय चावला, विकास कर्णवाल, सिद्धार्थ बाठला, राजू, केपी चौधरी, सरदार इंदरजीत सिंह आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

रालोद ने इन्हें बनाया जिला पंचायत के लिए उम्मीदवार


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल ने भी आज अपने सात और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें बाला किन्नर समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है। चयन समिति की ओर से आज की घोषणा की गई।

चुनावी रणनीति तय करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की बैठक बुलाई


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी चंद्रमोहन तथा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी के सक्षम और समर्पित कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि सभी घोषित 42 प्रत्याशियों की बैठक कल बुधवार को 10:00 बजे पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई है। इसमें पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक तथा तमाम पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में चुनाव की अगली रणनीति तय की जाएगी। आज प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकृत रूप से घोषित हुए प्रत्याशियों को पार्टी के तमाम नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के प्रवक्ता अचिंत मित्तल ने बताया कि संगठन पूरी ताकत के साथ  जिला पंचायत तथा पंचायत के सभी पदों पर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशियों को पूरी ताकत से विजय बनाने के लिए काम करेगा। 

गाँधी कॉलोनी के आठ साथी जिले में मिले 85 नए मरीज़

 मुजफ्फरनगर l जैसे जैसे गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है उसी तरीके से कोरोना भी अपना पारा बढ़ाता जा रहा है l जिले में आज 85 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए l दिन में गांधी कॉलोनी में आठ मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 6 मरीज़ पाए गए l


पंडित श्रीभगवान शर्मा के टिकट पर समर्थकों ने दिखाया उत्साह



मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के बाद वार्ड 10 फरवरी सरवट  से पंडित श्री भगवान शर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर एकत्र हुए और उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जिंदाबाद के नारे लगाए और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जिले में वार्ड 10 की सीट को लेकर सबसे बड़ी रस्साकशी भारतीय जनता पार्टी के बीच थी। तमाम आशंकाओं को निराधार साबित करते हुए आज पार्टी की ओर से घोषित सूची में पंडित श्रीभगवान शर्मा के प्रत्याशी घोषित किए जाने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पंडित श्री भगवान शर्मा ने कहा कि वे जिले के और प्रदेश के नेताओं द्वारा उनके प्रति जताए गये विश्वास को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे और यह सीट जीतकर पार्टी के नेताओं की झोली में डालेंगे। आगे जिला पंचायत का अध्यक्ष पद भी भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पिछले 5 वर्षों में अपनी पत्नी के प्रधान रहते समय जो विकास कार्य क्षेत्र में कराए हैं उनका लाभ उन्हें मिलेगा। आज उनका टिकट घोषित होने के बाद सैकड़ों की तादाद में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और उनकी जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प जताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार को वार्ड 33 और पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा को वार्ड 34 से टिकट


 मुज़फ्फरनगर l पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विभाग संयोजक भारतीय जनता पार्टी, जिला पंचायत चुनाव प्रभारी यशपाल पंवार को बनाया गया वार्ड 33 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी।



पूर्व जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा को वार्ड 34 से टिकट 

भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी, वार्ड नंबर 10 से श्री भगवान शर्मा प्रत्याशी

 मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई l जिसमें श्री भगवान शर्मा को वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी बनाया गया है l





यूपी में जल्द नाइट कर्फ्यू लागू करें सरकार : उच्च न्यायालय

 इलाहाबाद l हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार को प्रदेश के हर व्यक्ति को कोरोना के टीकाकरण करने के लिए विचार करने को कहा गया l राज्य में तत्काल प्रभाव से नाइट् कर्फ्यू को भी लागू करे l



हाई कोर्ट में आज कोरोना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण जिस तरीके से संक्रमण बढ़ रहा है l उसको देखते हुए राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना का टीकाकरण कराएं l प्रदेश में बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से नाइट् कर्फ्यू की घोषणा करें l

वेस्ट यूपी में धूल भरी आंधी के आसार


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी सामने आई है कि दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से बदलाव आएगा और 7 अप्रैल को जबरदस्त धूल भरी आंधी चलेगी। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। पिछले सप्ताह भी 3-4 दिन तक धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया था। सोमवार को भी सुबह मौसम में ठंडक रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तीन दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, सात अप्रैल को तेज आंधी चल सकती है। 8 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच आकाश साफ रहेगा। उस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में बारिश का भी अनुमान है।

मुजफ्फरनगर में आज का तापमान

35.0

22.5

31%

कैटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित


मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ बालीवुड भी इसकी चपेट में है। मंगलवार को कटरीना कैफ के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई है। कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन हैं। वह घर पर ही आराम कर रही हैं। सोमवार को विकी कौशल और भूमि पेडनेकर को कोरोना होने की खबर आई थी।

मोदी योगी ने गरीबों की जिंदगी बदली: कपिल देव अग्रवाल


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मोदी-योगी की जनहितैषी योजनाओं ने प्रत्येक निर्धन-गरीब की जीवनशैली को बदलकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।

6 अप्रैल, 1980 को अपने वर्तमान रूप में अस्तित्‍व में आई भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ0 चंद्रमोहन एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराया और पार्टी को वटवृक्ष की तरह विशाल एवं विश्व के सबसे बडे राजनीतिक दल के रूप में पदासीन करने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन किया।

उसके बाद मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर विधानसभा के केशव मंडल के मौहल्ला रामपुरी स्थित फ्लोरेंस स्कूल में मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के ओजस्वी उद्बोधन को सुना।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के बताये मंत्र ‘व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश’ एवं ‘देश सेवा सर्वोपरि’ का अनुसरण करते हुए जन सेवा में जुटे रहना है। उन्होंने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवा को सराहा और देश के प्रति अपने सेवा भाव को अमिट बनाये रखने का आह्वान किया।

कपिल देव ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र अंत्योदय को मोदी-योगी की सरकार साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं सबको आवास, आयुष्मान भारत, शौचालय, हर घर नल, उज्ज्वला गैस योजना, सौभाग्य योजना, पीएम किसान सम्मान, सुकन्या समृद्धि योजना, सुमंगला योजना, जन-धन योजना आदि ने निर्धनों के चेहरों पर ना केवल मुस्कान लाने का काम किया है बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर किया है।

इस अवसर पर रोहताश पाल, संजय गर्ग, सुषमा पुंडीर, रोहिल बाल्मीकि, विनीत कात्यान, शरद शर्मा, प्रवीण, राजीव गुर्जर, सुरेश शर्मा, नंदकिशोर पाल, शिवकुमार धीमान, नमीष चंदेल, अरविंद लांबा, डॉ0 प्रदीप, मनोज लेमन, आरके त्यागी, कपिल त्यागी, प्रवीण वर्मा, रुकमेश पाल, रविंद्र धीमान, संजय त्यागी, पीयूष त्यागी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

ऑन लाईन दवा के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरतः सुभाष चौहान

 


मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे के मुजफ्फरनगर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कश्यप के प्रतिष्ठान सुशील मेडिकल स्टोर पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ऑन लाईन के माध्यम से दवा मंगाने वालो को उसके नुकसान के बारे में बताना चाहिए, क्योंकि ऑन लाईन से जो दवा मंगाई जाती है उसकी प्रमाणिकता का कोई आधार नहीं है। उसके नकली होने की सम्भावना ज्यादा है। ऑन लाईन के माध्यम से जो दवाई मंगाई जाती है यदि उसके उपयोग से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट हो जाता है तो मरीज उसका कोई क्लेम कही पर भी नहीं कर पाता है। सुभाष चौहान ने अपने सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया कि सभी मेडिकल स्टोर वाले कम से कम 20 लोगों को इस बारे में जाग्रत करें। सुभाष चौहान ने ड्रग पोर्टल के विषयमें भी अपने दवा व्यापारियों को जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर शैलेन्द्र त्यागी, सचिन त्यागी, राजकुमार, अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


अवैध संबंध में की थी युवक की हत्या. दो गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। जामिया नगर में युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते कई गई थी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जामियानगर तालाब में मिले शव के सम्बन्ध में थाना कोतवालीनगर पर पंजीकृत हत्या के मामले में दो लोगों को थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए 02 हत्यारोपियों  को गुप्ता रिसोर्ट के सामने कट से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम सारिक पुत्र आफताब उर्फ बब्बू निवासी मौहल्ला किदवईनगर तथा सोनी उर्फ सावेज पुत्र साकिर निवासी मौहल्ला चमारान हैं। उसके कब्जे से तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर(हत्या में प्रयुक्त) व  तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर(हत्या में प्रयुक्त) बरामद किए गए हैं। 

बताया गया है कि मृतक के फरार अभियुक्त नसीम पुत्र नूरमौहम्मद निवासी किदवईनगर की पत्नी से सम्बन्ध थे, जिसके चलते नसीम ने अपने दोस्त अभियुक्तगण सारिक व सावेज को हत्या के लिये तैयार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...