सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

मेरठ के होटल में पकड़ा सैक्स रैकेट



मेरठ। बाई पास पर आज एएचटीयू के प्रभारी ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में हुई छापेमारी में ऐसे ही एक सेक्स रैकेट को पकड़ा। ये छापेमारी आज बाय पास स्थित होटल में हुई। ये छापेमारी मुखबिर की सूचना पर की गई। काफी दिनों से एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन लगी हुई थी आज सफलता प्राप्त हुई। छापेमारी में 3 लड़कियां और 1 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। लड़को को पुलिस ने थाना टीपी नगर भेज दिया और लड़कियों को एएचटी यू थाने भेज दिया गया। बताया जाता है होटल ग्रीन पैलेस में काफी समय से ये धंधा चल रहा था। प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों ने जानकारी दी है कि पूरी धंधे की डीलिंग वॉट्सएप पर होती थी। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है।

आज का पंचांग और राशिफल एक फरवरी 2021


 🌞 ~ *आज का  पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:24 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 09:46 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:40 से 10:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:27* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -* 

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *पौष्टिक गुणों से युक्त तिल की बर्फी* 🌷


🍛 *१ – १ कटोरी तिल व मूँगफली अलग – अलग सेंकलें व एक सूखा नारियल – गोला किस लें | ५०० ग्राम गुड़ की दो तार की चाशनी बनाकर इन सबकी बर्फी जमालें |*

💪🏻 *स्वादिष्ट व पौष्टिक गुणों से युक्त यह बर्फी शीत ऋतु में बहुत लाभकारी है |*


🌷 *वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियों में* 🌷


🌿 *३ नीम के पत्ते, २ बेल के पत्ते और २ काली मिर्च......उनको अच्छी तरह से पीसें और १ कप (७०-८० ml) पानी में घोल के सुबह शाम पिया करें .......तो वात और पित्त सम्बन्धी बीमारियाँ मिटेंगी और भूख भी अच्छी लगेगी l*


🌷 *ग्रह दोष की शांति के लिए* 🌷


🙏🏻 *कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति हो तो दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। किसी एक ग्रह की वजह से भी हमारे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यहां जानिए ज्योतिष शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय,जिनसे ग्रहों के दोष दूर होते हैं और बाधाएं दूर हो सकती हैं।*


▶ *सूर्य से संबंधित दोष को दूर करने के लिए शिवलिंग पर पीले फूल अर्पित करना चाहिए ।*


▶ *चंद्र से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।*


▶ *मंगल दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर कुम -कुम और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए ।*


▶ *बुद्ध संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर बिल्ब पत्र अर्पित करें ।*


▶ *गुरु के दोषों को दूर करने के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू अर्पित करें।*

सूर्योदय: 🌄 ०७:१८

सूर्यास्त: 🌅 ०५:५४

चन्द्रोदय: 🌝 २१:३९

चन्द्रास्त: 🌜०९:३८

अयन 🌕 उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)

ऋतु: ❄️ शिशिर

शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)

विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)

मास 👉 माघ

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 चतुर्थी (१८:२४ तक)

नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (२३:५८ तक)

योग 👉 अतिगण्ड (०९:४६ तक)

प्रथम करण 👉 बव (०७:२५ तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (१८:२४ तक)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 मकर

चंद्र    🌟 कन्या  

मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध   🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

गुरु   🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र  🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)

शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु   🌟 वृष

केतु   🌟 वृश्चिक

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰〰〰〰〰〰〰

अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५२

अमृत काल 👉 १७:१० से १८:४०

विजय मुहूर्त 👉 १४:१८ से १५:०१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०७

निशिता मुहूर्त 👉 ००:०४ से ००:५७

राहुकाल 👉 ०८:२८ से ०९:४९

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ११:१० से १२:३१

होमाहुति 👉 मंगल (२३:५८ तक)

दिशाशूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२३:५८ तक)

अग्निवास 👉 पाताल (१८:२४ से पृथ्वी)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - अमृत     २ - काल

३ - शुभ       ४ - रोग

५ - उद्वेग      ६ - चर

७ - लाभ      ८ - अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - चर         २ - रोग

३ - काल       ४ - लाभ

५ - उद्वेग       ६ - शुभ

७ - अमृत      ८ - चर

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

*🙏बुध अस्त पश्चिम में २२:५४ से आदि।🅿*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज २३:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम  

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (पू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।🅿


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।

🙏🔥🌹🌞🅿🚩💖🎂🙏

▶ *शुक्र के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर हर रोज जल अर्पित करें ।*


▶ *शनि, राहु और केतु से संबंधित दोषों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना चाहिए ।*


🙏🏻🌷💐🌹🅿🍀🌺💐

रविवार, 31 जनवरी 2021

आम बजट से व्यापारी वर्ग को बडी उम्मीदें


 पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों की निगाहें कल केंद्रीय बजट पर टिकी हुई हैं। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अनिल कंसल (प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री)ने कहा कि,कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान देश भर में आवश्यक सामानों की आपूर्ति को बनाये रखने में देश के व्यापारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन उसके बावजूद भी विभिन्न आर्थिक पैकजों में व्यापारियों को कोई भी आवंटन न होने से निराश देश भर के व्यापारियों ने कल संसद में प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट पर भारी उमीदें बाँधी हुई हैं, सरकार अपनी आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए संभवत कुछ कर लगाने की घोषणा कर सकती है लेकिन सरकार को 60 साल से ऊपर के व्यापारियों का भी विशेष धयान रखते हुए उनके द्वारा बैंक व पोस्ट ऑफिस में जमा धन पर ब्याज दर बढ़ा कर उप्लब्ध कराये व उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग करे।सरकार को यह देखना होगा कि, कर कहाँ लगेगा और उसका व्यापार एवं उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ेगा की बजट में एक नेशनल ट्रेड पालिसी फॉर रिटेल ट्रेड, ई कॉमर्स पालिसी एवं एक ई कॉमर्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन तथा एक वोलंटरी डिस्क्लोज़र स्कीम (वीडीएस) भी घोषित होनी जरूरी है। हर्षवर्धन जैन (प्रदेश संगठन मंत्री) ने बताया कि वीडीएस स्कीम के अंतर्गत घोषित करने वालों से कोई पूछ ताछ न होने का आश्वासन भी दिया जाना आवश्यक है*

  *अमित गर्ग (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने कहा की देश में कथित रूप से छिपे हुए कारोबार को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके,व्यापारी वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है की बजट में व्यापारियों को बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से कम ब्याज पर तथा आसान शर्तों पर कारोबार के लिए धन मिले, इसकी नीति बजट में अवश्य घोषित होगी वहीँ कॉर्पोरेट सेक्टर पर जिस प्रकार से आय कर की उच्चतम सीमा 25 % है, व्यापारियों पर भी यह लागू होने का एलान भी बजट में होना चाहिए। जयवीर सिंह प्रदेश महामंत्री युवा ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकल पर वोकल तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए देश के व्यापारियों, कारीगरों,हस्तशिल्पी एवं देश की प्राचीन कला का काम करने वाले लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भी एक व्यापक योजना बजट में घोषित होनी चाहिए। देश में महिला उद्यमियों के बढ़ावा देने के लिए भी बजट में एक विशेष प्रावधान की उम्मीद व्यापारी लगाए बैठें।*

   *राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की जीएसटी कर प्रणाली जो बेहद जटिल हो गई है उसके सरलीकरण की नीति भी बजट में घोषित हो वहीँ दूसरी ओर व्यापारियों पर लगे सभी प्रकार के कानूनों की समीक्षा के लिए एक टास्क फाॅर्स के गठन की घोषणा भी बजट का हिस्सा हो सकती है ! देश में घरेलू व्यापार पर लगे लगभग 28 तरह के लाइसेंस के स्थान पर आधार की तरह केवल एक लाइसेंस लागू करने की घोषणा भी बजट में होनी चाहिए, राकेश अग्रवाल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने कहा कि,वहीँ इज ऑफ़ ड्यूइंग बिजनिस को बढ़ावा देने के लिए भी एक व्यापक योजना बजट का हिस्सा हो सकती है ! उन्होंने यह भी कहा की देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों तथा देश के सभी राज्यों की पुलिस के लिए एक विशेष कोष की स्थापना की घोषणा भी बजट में हो जिसमें देश के नागरिक स्वेच्छा से धन दे और वो दिया हुआ धन आयकर से मुक्त होना चाहिए।*

   *विपुल भटनागर व जितेन्द्र कुच्छल प्रदेश मंत्री ने कहा की सरकार द्वारा सभी विभागों को ई सिस्टम से जोड़ चुकी है , इस दृष्टि से सभी कर एवं अन्य कानूनों की समय पर पालना के लिए जरूरी है की व्यापारियों को भी कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से जोड़ा जाए।नरेन्द्र मित्तल नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने कहा कि,इस दृष्टि से व्यापारियों को कंप्यूटर एवं उससे सम्बंधित सामन खरीदने पर सरकार की और से सहायता देने का प्रावधान भी बजट की एक उम्मीद है। वहीँ कमलकिशोर गोयल व प्रमोद गोयल व शिवम सिंघल ने कहा की देश के रिटेल व्यापार के वर्तमान स्वरुप के आधुनिकीकरण के लिए भी सरकार की कोई सहायता योजना समय की मांँग है।*

*नई मंडी अध्यक्ष प्रवीण जैन व कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता ने कहा की डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज को एक सब्सिडी के माध्यम से सरकार सीधे बैंकों को देने की नीतिगत घोषणा को भी बजट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, राजीव गुप्ता अंसारी रोड़ अध्यक्ष व नगर ऑडिटर अजय गर्ग व मुकेश गुप्ता ने देश के निर्यात व्यापार को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों एवं अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने की योजना भी बजट में घोषित होना भी आज की जरूरत है।*


   *विनोद अग्रवाल व सोहनलाल गर्ग मीडिया प्रभारी ने कहा की देश में लगभग 8.5 करोड़ व्यापारी हैं जो सालाना 80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करते हैं, और लगभग 40 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं सरकार इस पर भी ध्यान देते हुए व्यापारियों की हित की नितियाँ बनाये व्यापारी इस देश का भाग्यविधाता व कर दाता है, इसके कर के बिना देश का विकास संभव नहीं है।*

दूध के कैंटर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी समेत तीन की जान ली


 गाजियाबाद । विजय नगर इलाके में एक दूध के कैंटर ने सड़क पर खड़े राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हैं। मृतकों में एक ट्रैफिक पुलिस का जवान भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम एनएच-9 पर विजय नगर इलाके में सड़क पर कुछ लोग खड़े थे। तभी एक दूध का कैंटर आया और सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों में शामिल ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल मनोज सिह (32) पुत्र शिवराज सिंह निवासी बरौला अलीगढ़ के रहने वाले थे।

हादसे के वक्त मनोज सिंह विजय नगर तिराहे पर ट्रैफिक संचालित कर रहे थे। मनोज के परिवार में अब पत्नी के अलावा दो माह की बेटी है। बेटी के पैदा होने के बाद अवकाश नहीं होने की वजह से मनोज केवल एक बार उसका चेहरा देख पाए थे। हालांकि अब वह जल्दी ही अवकाश लेकर पत्नी और बेटी के पास जाने वाले थे।

अब मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मिली धमकी वाली कॉल

 


मुजफ्फरनगर । राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को भी उसी फोन नंबर से धमकी भरी कॉल आई है जिससे विधायक उमेश मलिक को धमकी दी गई थी। 

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के बाद यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी उसी नंबर से कॉल पर धमकी दी गई है। सूचना पर नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान मंत्री के घर पहुंचे और उनसे मामले की जानकारी ली।

मुजफ्फरनगर की महिला पुलिसकर्मी को गोली मार सिपाही ने खुद को भी मार ली गोली



अमरोहा । गजरौला थाना क्षेत्र में सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत देखते हुए दोनों को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार  मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी निवासी महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी पुत्री सर्वेंद्र बीते करीब दस माह से गजरौला थाने में तैनात हैं। वह शहर के मोहल्ला अंवतिका नगर निवासी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के मकान में किराए पर रहती है। पास ही में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में डायल 112 पर तैनात सिपाही मनोज शर्मा भी किराये पर रहता था जो फिलहाल सैदनगली थाना क्षेत्र में रह रहा है। रविवार देर शाम सिपाही मनोज शर्मा तमंचा लेकर सिपाही मेघा के कमरे पर पहुंचा और मेघा को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग़जरौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल सिपाहियों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया ओर पूरी जानकारी हासिल की।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि महिला सिपाही गजरौला थाना में जबकि आरोपी सिपाही मनोज डायल 112 में सैदनगली कस्बे में तैनात है। किसी बात को लेकर सिपाही ने तमंचे से महिला सिपाही को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और दोनों ही मुरादाबाद में भर्ती है।

अब 5 फरवरी को शामली में किसान महापंचायत की हुंकार

शामली l केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गए नये कृषि कानून के विरोध में आगामी 5 फरवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल पहुंचकर महापंचायत को सम्बोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रालोद नेताओं की बैठक हुई जिसमें उक्त महापंचायत को सफल बनाये जाने का आहवान किया गया।
गत दिवस जनपद मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में पहुंचने के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी अब आगामी 5 फरवारी को शामली जिले के गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल में होने वाली महापंचायत में भी भाग लेगे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी सतर्क हों गया है। रविवार को शहर के रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के रालोद कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार जबरन किसानों पर नये-नये कानून बनाकर थोपने का काम कर रही है। जिससे किसान परेशान है। कहा कि आगामी 5 फरवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गांव भैंसवाल में एक महापंचायत करेगे, जिसमें सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चैयरमैन, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अशरफ अली खान, चैयरमैन अब्दुल गफ्फार, वाजिद अली प्रमुख, तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, सतबीर पंवार, फिरोज खान, सुनील मलिक, रजनीश कुमार, देशराज भनेडा, मुबारक अली, देवराज पहलवाल, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।

पुलिस चौकी से निकलते छात्र की निर्मम हत्या


मुज़फ्फरनगर । तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में एक छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की  लापरवाही से छात्र की हत्या हुई। 

बताया गया है कि मृतक युवक के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन मारपीट  कर रहे युवकों को पुलिस ने चौकी से ही छोड़ दिया। बताया जाता है कि पुलिस चौकी से छूटने के बाद  चंद कदमो की दूरी पर युवकों ने छात्र की हत्या कर दी।  हत्या से पहले भी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही छात्र के दोस्त छात्र के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद छात्र ने  पुलिस चौकी पर भाग कर जान बचाई थी। बाद में पिटाई करने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहां से चंद मिनटों के बाद ही चौकी से ही आरोपियों को पुलिस ने रिहा कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से निकलते ही आरोपियों ने छात्र को मारपीट कर चलते ट्रक के नीचे डाल कर मार डाला। 

 तितावी थाने क्षेत्र के बघरा पुलिस  चौकी के पास की इस घटना से परिजनों में रोष है।

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उद्योगपतियों ने दिया चंदा

मुजफ्फरनगर l बिंदल पेपर्स ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े डायरेक्टरों के परिवार के सदस्यों ने श्रीराम मंदिर निर्माण को कुल मिलाकर 23.94 लाख रुपए की सहयोग निधि दी है। एक समारोह में आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व अन्य संघ पदाधिकारियों ने सहयोग निधि के चेक ग्रहण किए।
उद्यमी समाजसेवी राकेश बिंदल के पचैंडा रोड स्थित आवास पर सायं के समय आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमैन सुरेश बिंदल, अशोक बिंदल, राकेश बिंदल, अनिल बिंदल, पंकज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, अंबरीश कुमार, गोपाल बंसल, अंकित बिंदल, विनोद सिंघल, गौरव सिंघल, अंजी बिंदल, अभिनव अग्रवाल आदि ने अपने परिवार सहित अलग अलग सहयोग कर 23.94 लाख रुपए सहयोग निधि का स्वैच्छिक योगदान किया। इस अवसर पर सहयोग राशि के चेक ग्रहण करने को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार, जिला कार्यवाह ब्रजेश कुमार, जिला संपर्क प्रमुख कुलदीप जी, संघ के नगर कार्यवाह नितिन कुमार, प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, श्रीराम मंदिर निर्माण संग्रह समिति के जिला संयोजक कुशपुरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बिंदल परिवार के बच्चों और परिवार की महिलाओं ने भी अलग अलग अपनी ओर से सहयोग निधि दी।

विक्रम सैनी की भाकियू पर फेसबुक पोस्ट से मचा घमासान


मुजफ्फरनगर । भाकियू पर खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की फेसबुक पोस्ट से घमासान मच गया है। विधायक की भाकियू प्रवक्ता पर की गई पोस्ट से भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश बन गया है। कार्यकर्ताओं ने विधायक की पोस्ट पर माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर इस पोस्ट में विपक्षी दलों के सीधे तौर पर भाकियू के मंच पर दिखने के बाद की गई टिप्पणी को भाजपा की ओर से जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भाजपा विधायक ने फेस बुक पर विवादित पोस्ट की है। फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही पोस्ट से भाकियू कार्यकर्ताओं ने आक्रोश बना हुआ है।

अखिलेश यादव से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे। सपा मुखिया ने प्रमोद त्यागी एडवोकेट वे उनके साथ गए पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से किसान आंदोलन पर पूरी जानकारी लेते हुए किसान महापंचायत व विगत दिनों सपा द्वारा मुजफ्फरनगर में किसानों के समर्थन में किए गए आंदोलन की समस्त जानकारी लेते हुए प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में किए जा रहे पार्टी के प्रोग्रामों की प्रशंसा की,तथा सपा प्रतिनिधिमंडल को किसान आंदोलन व किसानों पर भाजपा सरकार  द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर खुलकर बोलने के लिए कहा। सपा प्रतिनिधि मंडल में सपा के पूर्व प्रत्याशी चरथावल मुकेश चौधरी,पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाक़त अली,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती विगत दिनों सपा में शामिल हुए सैयद अली अब्बास काजमी सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अंजुम कमाल जोली प्रधान शाह रजा नकवी सपा के छात्र नेता युसूफ गौर हनी डॉ नूर हसन सलमानी आदि मौजूद रहे।

एम एल सी दिनेश गोयल का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई मुजफ्फरनगर के द्वारा दिनेश गोयल विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का के•संस भगत सिंह रोड मार्केट पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया वैश्य समाज के व्यापारी बंधुओं द्वारा वह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी राहुल गोयल अध्यक्ष, शिशु कांत गर्ग एडवोकेट महासचिव, श्रवण गुप्ता सचिव ने मैं श्री दिनेश गोयल जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, राकेश गोयल के•संस,सतीश गोयल सर्राफ, श्रवण कुमार सर्राफ,  अशोक अग्रवाल, अमित गोयल बोबी सभासद,सुनील सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिनेश गोयल जी को फूलों का गुलदस्ता व आईवीएफ का फटका पहना कर अभिनंदन किया भगत सिंह रोड के व्यापारियों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया माननीय दिनेश गोयल एमएलसी ने कहा कि मेरा समाज मेरे साथ था इस कारण से  मेरी इतनी बड़ी जीत हुई है मैं सदैव वैश्य अग्रवाल समाज का ऋणी रहूंगा और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सम्मेलन के राहुल गोयल अध्यक्ष, श्रवण गुप्ता,शिशु कांत गर्ग,  रोहित गोयल, अंकुर जैन,सुरेश गोयल, नवीन गुप्ता वह अन्य सभी पदाधिकारी का दिल से आभारी रहूंगा इस अवसर पर एडीजी क्रिमिनल के पद पर मनोनीत हुए श्री जोगेन्दर गोयल एडवोकेट को श्री दिनेश गोयल एमएलसी द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया इस भव्य कार्यक्रम में राहुल गोयल,श्रवण गुप्ता,  संजय जिंदल काका, अरुण लाला, अश्वनी संगल, संजीव जैन, प्रमोद जैन, हिमांशु गोयल, सुनील तायल, नितिन जैन, जगत लाल जी, विकास ग्रोवर, सरदार मंजीत, आनंद अग्रवाल, राजीव मित्तल, संजय मुद्गल, नवीन गुप्ता ठेकेदार वह भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। 

छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो गुट


 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना के कालेज में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार के दिन कस्बा बुढ़ाना के बड़ौत रोड के समीप स्थित एक कालेज के कुछ छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि छात्रों के दो गुटों में हुई लड़ाई की लाइव मारपीट वायरल हो गई। बताया जाता है कि ये मारपीट कालेज की एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर हुई है। आरोप है कि एक पक्ष छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। जब दूसरे ग्रुप ने इस बात का विरोध किया तो फिर दोनों गुटों में आपस में मारपीट हो गई। आरोपी फरार हो गए। जिसमें एक गुट के छात्र की जमकर पिटाई की गई। घायल छात्र ने अपने साथियों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुढ़ाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को मिली हत्या की धमकी

मुजफ्फरनगर l बुढ़ाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक को देर रात व्हाट्सएप कॉल पर आई पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी दी गई है सूत्रों ने बताया कि कल देर रात पाकिस्तान से आई एक कॉल पर विधायक उमेश मलिक को जान से मारने की धमकी दी गई है

विधायक  उमेश मलिक को भी रात पाकिस्तान से 9412211911 पर whatsapp +923156267120से जान से मारने की धमकी मिली है

रात ही थाना सिविल लाइन पर रिपोर्ट करवा दी है

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर आरडी सिंह को दी भावपूर्ण विदाई


मुजफ्फरनगर । विद्युत विभाग के सुपरिटेंडेंट चीफ ई०आर० डी०सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आज तमाम लोगों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया। 

विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख सचिन त्यागी एवं ठा० कुलदीप सिंह ने उनको फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस बीच आर डी सिंह ने अपनी विदाई के मौके पर एक मार्मिक पत्र लिखा है - 

 आदरणीय अध्यक्ष महोदय उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिo, प्रबंध निदेशकगण/मुख्य अभियंतागण पश्चिमांचल एवं साथियों

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद/ उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन में आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से 33 वर्ष 11 महीने 3 दिन की सेवा के पश्चात आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो रहा हूँ। 

पश्चिमांचल के अंतर्गत नगरीय विद्युत वितरण  मुजफ्फरनगर के कार्य अवधि में मंडल की  राजस्व बढ़ाने , लाइन लॉस तथा ATC लॉस कम करने   एवं थ्रू रेट बढ़ाने के लिए प्रयास किया जिसमें बहुत हद तक सफलता मिली, जिसका श्रेय मेरी टीम को जाता है। 

यहां के औद्योगिक उपभोक्ताओं को अनवरत  विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए भी विशेष प्रयास किया। 

जिला प्रशासन का सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय होगा,  जिनके सहयोग के बिना कार्य करना सम्भव नहीं हो पाता है। यहां के प्रिंट  व सोशल मीडियाका भी आभार प्रकट करना चाहूँगा जिन्होंने समय समय पर विभाग में चल रही योजनाओं के प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग प्रदान किया। 

कोविड अवधि में अनवरत विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अपनी टीम  का  आभार व्यक्त करता हूँ।

अन्त में आशा करते हैं कि यदि किसी को भी मेरी वजह से किसी की  भावना को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करेंगे 

धन्यवाद 

आर डी सिंह 

निवर्तमान अधीक्षण अभियंता 

नगरीय विद्युत वितरण मंडल मुजफ्फरनगर 

7007141982

भाजपा को खत्म करने के लिए दंगों को भूल जाओ, भाकियू से हाथ मिलाओ: गुलाम मौहम्मद जौला


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना ब्लाक के गांव जौला स्थित हयातुल इस्लाम मदरसे के भव्य मैदान में गांव के सैंकड़ों किसानों की पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बाबा गुलाम मोहम्मद और संचालन मौलवी जलील ने किया। इस पंचायत को संबोधित करते हुए बाबा गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 8 साल पहले जो दंगा हुआ था उसको भूल जाओ। अब हम सभी को मिल जुलकर रहना है और केन्द्र प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकारों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी एक हो जाएं तो मोदी व योगी कुछ और ही काम करते मिलेंगे। पंचायत में ये तय किया गया कि जब तक मोदी सरकार किसान बिल कानून वापस नही लेगी तब तक हम दिल्ली को छोडकर जाने वाले नहीं हैं। ब्लाक के गांव रियावली, नंगला, गढ़ी सखावतपुर, मंदवाडा, परासौली, रसूलपुर दभेडी, भनवाडा, भसाना, बुढ़ाना और जौला सहित अन्य आसपास गांवों के हजारों किसान अपने अपने वाहनों से एक फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए कूच करेंगे। सभी गाजीपुर बार्डर से तब तक नहीं आयेंगे जब तक सरकार बिल वापस नही ले लेगी। यहां पर काफी वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री फारुख हसन, साजिद मुन्ना, मास्टर फारुख, ताहिर ठेकेदार, इरशाद राणा, आरिफ राणा, अब्दुल जब्बार, तैमूर राणा, पूर्व प्रधान आस मौहम्मद, डॉक्टर भूरा, मुफ्ती आजाद, डॉक्टर जुल्फिकार, इकबाल एडवोकेट, तलाह, अख्तर व इसराइल आदि मौजूद थे। पंचायत में जौला यूथ क्लब का भी खूब सहयोग रहा।

जाटलैंड के शक्ति केंद्र में किसानों ने भरी हुंकार


बडौत। बड़ी महापंचायत के जरिए आज फिर किसान शक्ति का बड़ा प्रदर्शन जाटलैंड के बड़े शक्ति केंद्र में किया गया।महापंचायत में पहुंचे किसानों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश दिखा। 

बड़ौत में  किसानों पर लाठीचार्ज और गाजीपुर के घटनाक्रम के बाद बड़ौत तहसील की पंचायत में किसान जमा हुए। किसानों का कहना है कि सरकार को कृषि कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस होंगे। किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह पहुंचे। देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। थांबेदार बृजपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लड़ाई किसानों के हकों की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है।किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर । सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

फूल मालाएं पहनाकर, जोरदार नारों के साथ ,ढोल नगाड़े बजाकर प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

किसानों और सरकार के बीच दो फरवरी को फिर वार्ता, राकेश टिकैत ने पूछा सवाल


 नई दिल्ली। टकराव के हालात जारी रहने के बावजूद किसानों और सरकार की बैठक 2 फरवरी को फिर होगी।

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता पटरी पर लौटती दिख रही है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद वार्ता में गतिरोध पैदा गया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासन के बाद अगली बैठक अब 2 फरवरी को तय की गई है।

इस बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सवाल किया कि सरकार बताए वह कानून वापस क्यों नहीं ले सकती, हम सिर नहीं झुकने देंगे। राकेश टिकैत ने सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती और 'हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे.' ट्रैक्टर परेड में हिंसा के कारण किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, 'सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?'

राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे जो लोग जेल में बंद हैं वो रिहा हो जाएं फिर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री ने पहल की है और सरकार और हमारे बीच की एक कड़ी बने हैं। किसान की पगड़ी का भी सम्मान रहेगा और देश के प्रधानमंत्री का भी सम्मान रखा जाएगा।

समाजसेवी मनीष चौधरी तिरंगे का अपमान पर तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे

मुजफ्फरनगर l किसान आंदोलन की आड़ में दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी अपने साथियों संग तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं l
आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा तीन दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया गया l जिसको आज क्रियान्वित करते हुए मनीष चौधरी अपने साथियों सहित तीन दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए l साथ ही उन्होंने सरकार से लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है l

Featured Post

नवजात बच्चे का शव झोले में लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। पिता

लखीमपुर। व्यवस्था का शिकार एक पिता अपने नवजात बच्चे का शव झोले में लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। पिता ने रोते हुए बताया कि प्राइवेट अस्पताल के ड...