गुरुवार, 28 जनवरी 2021

सरकारी और ठेका नहीं अब इस नाम से जानी जाएंगी यूपी में शराब की दुकानें

 लखनऊ l उत्तर प्रदेश में शराब, बीयर और भांग की दुकानों के साइनबोर्ड से 'सरकारी' और 'ठेका' शब्द को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है । सरकारी अमले द्वारा यह कार्रवाई बुधवार को की गयी। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय से आए आदेश के अनुपालन के क्रम में यह कार्रवाई की गयी है। 


अब इन मयखानों के साइन बोर्ड पर देसी मदिरालय या अंग्रेजी शराब की दुकान, बीयर शॉप आदि ही लिखा जाएगा। बताते चलें कि चूंकि शराब, बीयर व भांग की दुकानों के लाइसेंस प्रदेश सरकार ही जारी करती है इसलिए अब तक इन दुकानों सरकारी लाइसेंसी शराब/बीयर की दुकान, सरकारी भांग का ठेका आदि शब्द लिखे जाते थे। मगर प्रदेश सरकार को यह शब्द रास नहीं आए इसलिए इन्हें हटाए जाने के आदेश दिये गये।

घर में शराब या बीयर रखने के लिए अब लाइसेंस की होगी जरूरत 

उत्तर प्रदेश में अब घर में बार का इंतजाम रखने वाले शौकीनों को आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा। उ.प्र.सरकार की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जारी नयी आबकारी नीति में यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत व्यक्तिगत प्रयोग के लिए होम लाइसेंस लेना होगा। 

व्यक्तिगत प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक शराब या बीयर अपने पास रखने के लिए अब वैयक्तिक होम लाइसेंस लेना होगा। निजी प्रयोग के लिए व्यक्तियों को निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन एवं निजी कब्जे में निर्धारित शर्तों के अधीन रखने के लिए हर साल 12,000 रूपये की लाइसेंस फीस एवं जमानत राशि 51,000 रुपये जमा करनी होगी। बताते चलें कि प्रदेश की इस नयी आबकारी नीति को बीती 8 जनवरी को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गयी थी। 

भूकंप से फिर हिली दिल्ली


नई दिल्ली। भूकंप के झटके से एक बार फिर राजधानी दिल्ली की धरती हिली है। गुरुवार सुबह पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था।  अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

किसान आंदोलन को लेकर योगी का एक्शन, खत्म कराया धरना, पुलिस ने फटकारी लाठियां


 बागपत l दिल्ली की घटना के बाद बागपत में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दिन से चल रहे धरने को जबरन खत्म करा दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक साइड पर बैठे सैकड़ों किसानों से मौके से खदेड़ते हुए टैंट तक उखाड़ फेंक दिए और लाठियां भी फटकारी। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

बड़ौत में कृषि कानूनों के विरोध में करीब 40 दिन पूर्व खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरने की शुरुआत हुई थी। बाद में सुरेन्द्र सिंह धरने से अलग-थलग हो गए थे। सुरेन्द्र सिंह के हटने के बाद दूसरे खापों के चौधरियों ने बेमियादी धरने का नेतृत्व संभाला। धीरे-धीरे कई किसान संगठनों के साथ खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह दुबारा से धरनास्थल पर लौट आए। गत दिवस गणतंत्र दिवस पर बड़ौत धरनास्थल से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली में गए थे। दिल्ली की घटना के बाद बुधवार दोपहर तक अधिकांश किसान दिल्ली से अपने-अपने गांव और बेमियादी धरनास्थल पर लौट आए थे

बुधवार को पूरे दिन एडीएम अमित कुमार सिंह एवं एएसपी मनीष मिश्र ने धरनारत किसानों के साथ धरना समाप्त करने के लिए वार्ता की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। पुलिस प्रशासनिक अफसर रात 11 बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को खदेड़ते हुए धरना खत्म करा दिया। मौके पर एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह आदि मौजूद थे। मामले में एसपी अभिषेक सिंह कुछ भी बोलने से बच रहे थे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 12:45 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - प्रीति रात्रि 07:25 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, पौषी पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ, गुरुपुष्पामृत योग (सूर्योदय से 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक)*

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत* 🌷 

👉🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा |*

🙏🏻 *पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव*

*माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |*

🙏🏻 *तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |*

🙏🏻 *यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखके दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |*

🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm

मेष 

आजकल आप परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो समय अच्छा नहीं है। जीवन साथी से बात करना आपको नुकसान दे सकता है। आज आपके कार्य स्थान का माहौल सुधरा होगा। आपके अधिकारी और साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे, अगर  आप कोई नया काम करते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह अपनी बुद्धि के कारण सफल नहीं होंगे। आज किसी जान पहचान वाले व्यक्ति की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

वृष 

आज का दिन आपका दूसरों के भरोसे बैठकर काम करने का नहीं है, अगर ऐसा करोगे, तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम को अपने  स्वयं करें। दूसरों के भरोसे ना छोड़े। व्यापार के लिए की जाने वाली यात्राएं लाभदायक रहेगी। आपके व्यापार में आज अच्छा लाभ दिख रहा है, लेकिन अगर किसी को पैसे का लेनदेन करना है, तो वह सोच समझ कर करें। छात्रों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान को उन्नति की ओर कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा

मिथुन

आज आपके पारिवारिक जीवन और बिजनेस में आपके पिता सहयोग देंगे और आज आपके काम में कुछ लोग पंगा कर सकते हैं, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य को पूरा करना है। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन के लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के कार्य में उन्नति से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और आज आपकी संतान जिस बिज़नेस में बिज़नेस में निवेश करेंगी, उससे स्थितियां उसमें स्थितिया लाभदायक रहेंगी। यदि आज आप कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो अपने जीवनसाथी और उसके जान पहचान वालों से सलाह अवश्य ले अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क 

सामाजिक कार्य करने पर आपकी ख्याति में विस्तार होगा। परिवार में छोटे सदस्य के आ जाने से पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। ईमानदारी से कार्य करेंगे तो आपको कई मौके मिलेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे लेकिन कुछ निवेश लाभप्रद रहेंगे। भाई-बहन के सहयोग से बिजनस में वृद्धि होगी और उनके विचार सकारात्मक माहौल बनाएंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सभी कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह 

आपने अपने कार्य क्षेत्र में अब तक, जो भी प्रयास किए हैं अब वह रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगे। आप अपने साथी कर्मचारियों के प्रति उदारता पूर्ण व्यवहार रखेंगे और उनकी गलतियों को भी क्षमा करने के लिए तैयार रहेंगे। यदि आप जीवन के लिए आज कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो आपके पिता आपका मार्गदर्शन करेंगे। अपने जीवनसाथी की सभी इच्छाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा, जो भी इस समय विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहे रहेगा।

कन्या 

मित्रों और प्रियजनों के प्रति आप चिंतित होंगे। आज का दिन आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। रोजगार के क्षेत्र में पद व गरिमा में वृद्धि होगी। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक वातावरण काफी आनंददायक रहेगा लेकिन फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिखावे से बचें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्य में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। कभी-कभी अपनी अपनी शर्तों पर भी काम करना चाहिए, जो भी छात्र विदेश से कोई पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छे समाचार लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ आपको मानसिक शांति देगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या है, तो उसको धैर्य रखकर सुलझाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाया है, तो आज सही समय नहीं है, जो लोग राजकीय सेवा करते हैं, उनके दायित्व में आज वृद्धि होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा और उनके पिता के आशीर्वाद से आज उनको भविष्य में उज्जवल बनाने के माग की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे, जिनके साथ से आमदनी से जुड़े नए स्रोतों के बारे में पता चलेगा। आज आपके भावों और दिल से जुड़े हुए कुछ प्रसन्न सामने आएंगे और वह आपकी उदारता पर भी भारी पड़ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज आपका पूरा समर्थन देंगे और आपके कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी वर्ग आप को समर्थन देगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज काफी समय बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है और आपका कोई जरूरी काम बनने से लाभदायक अफसरों की प्राप्ति होगी। आगे का समय भी उत्साह पूर्वक कटेगा। यदि आपका और कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको मिल जाएगा। कार्य का बोझ अधिक होगा, लेकिन लक्ष्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होता रहेगा। आप जो भी प्रयास करेंगे, जीवनसाथी उस में पूर्ण सहयोग देंगे और परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में आनी शुरू हो जाएंगी।

मकर

आज कई प्रकार की उलझनों में आप ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान संबंधित समस्या का अंत होने से मन से भारी बोझ हल्का होगा। राजकीय क्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पिता का सहयोग विषम परिस्थितियों से लड़ने में सहयोग करेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने जो निर्णय लिए हैं, वह आज सही साबित होंगे और आप अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर सभी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन आपके पिता के साथ आपके संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी थोड़ा तनाव से ग्रस्त रहेगा और आपको कहीं अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ से आपको सहयोग मिलेगा और सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करने का रहेगा।

मीन 

आज आपके माता पिता का आपको आशीर्वाद मिलेगा और वह अच्छे जीवन के लिए आपको मार्गदर्शन भी करेंगे, जिससे आप भविष्य में सही और सटीक निर्णय ले पाएंगे। अपने जीवन साथी के नए बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको महिला से के सहयोग से लाभ होगा। आपको सरकार की योजनाओं से भी काफी लाभ मिलेगा और किसी नए स्त्रोत से भी आय में वृद्धि होगी। आपकी संतान कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी और उनको देख आपका मन प्रसन्न होगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  




 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

बुधवार, 27 जनवरी 2021

आईएएस अधिकारी पर रेप और धोखाधड़ी से शादी करने का मुकदमा दर्ज


अलीगढ़ । गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया पर अलीगढ़ के अतरौली थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अतरौली की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि आईएएस ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की थी। 

अतरौली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती दिल्ली में रहने लगी थी। तीन वर्ष पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रस्ताव आया और बात करने के लिए गुजरात बुलाया गया। युवती का कहना है कि आईएएस अधिकारी निवासी बिहाइंड गार्डन सेक्टर 9 गांधी नगर गुजरात की ओर से आये प्रस्ताव को ठुकरा नहीं सकी और वहां पहुंच गयी तो पता चला कि शादी करने वाला अधिकारी पहले से ही शादीशुदा है।

युवती के अनुसार आईएएस अधिकारी ने उसे बताया कि उसके पत्नी से संबध अच्छे नहीं है और तलाक होने वाला है। युवती ने कहा कि कुछ जीवन की परेशानियां हैं उनको दूर करने के बाद शादी के बारे में सोचा जाएगा। आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने एक होटल में कोल्डड्रिंक मंगाई। इसमें कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गयी। इसी दौरान अधिकारी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद अधिकारी ने फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अधिकारी दुर्व्यवहार करने लगा। अश्लील वीडियो बनाकर दिखाई और धमकी दी कि विरोध पर रिश्तेदारों में दिखा देगा। इससे वह डर गयी और शांत रही।

किसानों का संसद मार्च स्थगित


नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 फरवरी के लिए प्रस्तावित संसद मार्च को स्थगित कर दिया है। 

सिंघु बॉर्डर पर बुधवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, किसान संगठनों ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से प्रस्तावित मार्च को स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, ''शहीदी दिवस पर हम देशभर में रैली करेंगे। हम एक दिन का व्रत भी रखेंगे। 1 फरवरी को प्रस्तावित संसद मार्च कल हुई हिंसा की वजह से स्थगित कर दी गई है।'' गौरतलब है कि 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। बीकेयू (आर) के चीफ राजेवाल ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए यह केंद्र सरकार की साजिश है।

किसानों का नहीं रहा आंदोलन, इसमें अराजक तत्व घुसे: संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर । सांसद व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए किसान नेताओं पर भी जमकर भड़ास निकाली। आज रामपुर तिराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा है। इसमें अराजक तत्व घुस गए हैं। किसान नेताओं को भी समझना चाहिए कि अब आंदोलन उनके हाथ में नहीं रहा। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया है और आज किसानों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। वह मैदान में आए चुनाव लड़े सांसद और विधायक बने। अपना खुद कानून बनाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जो किसान का हित होगा सरकार उसी पर काम करेगी। उन्होंने दिल्ली आंदोलन में शामिल किसानों से भी अपील की है कि अब बहुत हो चुका है अब वह वापस आ जाए, क्योंकि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा। उन्होंने मुजफ्फरनगर के किसानों से भी अपील की है कि अब वह भी अपने घर वापस आ जाए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती पर बड़े से बड़े आंदोलन हुए हैं। चौधरी चरण सिंह से लेकर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत तक किसान नेताओं ने बहुत बड़े बड़े आंदोलन की है, मगर कभी किसान आंदोलनों पर उंगली नहीं उठी। जो अराजकता दिल्ली में हुई है उसमें कार्यवाही होगी और होनी भी चाहिए जो लोग उसमें शामिल है उन्हें सजा जरूर मिलेगी। लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2 माह पहले सांसद सनी देओल मना कर चुके थे कि दीप सिद्धू से उनका कोई संबंध नहीं है केवल चुनाव के दौरान प्रचार में साथ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में है जो भी कानून बनाएगी, वह किसानों के हित में होंगे। भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत के बक्कल उतारने वाले बयान पर मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ऐसे बयान को मीडिया में सनसनी के लिए दिए जाते है।

राकेश टिकैत सहित 37 पर कसा दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली। हिंसक घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने इन 37 किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, डकैती के दौरान घातक हथियार का प्रयोग और हत्या का प्रयास जैसी 13 गंभीर धाराएं लगाई हैं।

एफआईआर में शामिल नाम:

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप

2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब

3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा

4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप

5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप

6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप

7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी

8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन

9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप

10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब

11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां

12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी

13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर

14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां

15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल

16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा

17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा

18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी

19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन

20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच

21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी

22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति

23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी

24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी

25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब

26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा

27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल

28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन

29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी

30. राकेश टिकैत


, भारतीय किसान यूनियन

31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच

32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा

33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी

34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ

35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया

36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया

37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा।

स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । रामपुर तिराहे 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भाजपा के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  के साथ मंत्री, पूर्व सांसद, विधायकों  द्वारा स्थापित किया गया। स्वतंत्र देव सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता राहुल गोयल, विजय वर्मा, राजकुमार सिद्धार्थ, श्रवण गुप्ता आदि ने स्वागत किया। 

3382 लाभार्थियों को योगी ने दिए 18.17 करोड़

मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा 3382 लाभार्थियों को मुजफ्फरनगर में 18 करोड़ 17 लाख रुपए सिंगल क्लिक के द्वारा उनके खातों में भेजे गये। 

भारत सरकार  तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारतवर्ष में कहीं भी पक्का मकान न हो ऐसे व्यक्तियों के लिए भारत सरकार ने सबके लिए आवास मिशन  17 जून  2015 से लागू करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी  संचालित की गई जिसके अंतर्गत तीन किस्तों में ढाई लाख रुपए लाभार्थी के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं सरकार की मंशा के अनुसार योजना से जनपद मुजफ्फरनगर की नगर निकायों  के इच्छुक पात्र लाभार्थियों को भेजी गई। सफलतापूर्वक लाभान्वित किया जा रहा है। 



आज दिनांक 27 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिंगल  क्लिक द्वारा धनराशि कुल 3 लाख 42हजार 322 लाभार्थियों को रुपए 2409 करोड़ रुपए उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की  गई तथा 5 जनपदों के लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर की  10 नगर निकायों के 13752 पात्र लाभार्थियों में से 11971 लाभार्थियों की प्रथम किस्त के रूप मैं रुपए 50,000 तथा 10733 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 150000 तथा 7190 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 50,000 रुपए  दिए जा चुके हैं आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1535 लाभार्थियों की प्रथम किस्त के रूप में  50 हज़ार 126 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 1 लाख 50 हजार तथा 1721 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार इस प्रकार कुल 3382 लाभार्थियों के खाते में ₹18र करोड़  17 लाख रुपए पात्र लाभार्थियों के सीधे खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्त नगर निकायों के कार्यालय में एलईडी के माध्यम से कराया गया जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 50- 50 लाभार्थी संबंधित अधिशासी अधिकारियों के साथ सभासद भी उपस्थित रहे।  डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में कार्यक्रम में उपस्थित 15 लाभार्थियों को जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार द्वारा प्रमाण पत्र तथा चाबी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी  सेल्वा कुमारी जे,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार परियोजना अधिकारी,अमित अत्रे प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। वही उपस्थित लाभार्थियों ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह और परियोजना अधिकारी संदीप कुमार का आभार जताकर आशिर्वाद दिया लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

संजय मित्तल के नेतृत्व में मंडी समिति के अधिकारियों से मिला व्यापरियों का प्रतिनिधिमंडल

 मुजफ्फरनगर l


दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंडी समिति की डिप्टी डायरेक्टर रिंकी जायसवाल व मंडी सचिव आरके सिंह से मिला जिसमें गुड खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल सचिव श्याम सिंह सैनी विवेक गर्ग भारत कुमार मिले जिसमें मंडी समिति द्वारा 6 आर 9 आर व गेट पास ऑनलाइन बनवाने के लिए व्यापारियों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल वमंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि हमें ऑनलाइन गेट पास बनवाने में कोई दिक्कत नहीं है मगर आपके कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग में कुछ टेक्निकल दिक्कत है उनको दूर कर दे हम बनवा लेंगे इस पर वार्ता के दौरान कुछ समस्याओं का निदान मौके पर हुआ डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कुछ समस्या है जो लखनऊ स्तर से हैं वह एक-दो दिन में उनका भी निदान होने उम्मीद है उन्होंने व्यापारीयो को यह भी आश्वस्त किया कि अगर भविष्य में कोई समस्या आती है तो उसके लिए हम लोग हैं उसका निदान भी कराएंगे जिन लोगों के पास कंप्यूटर वगैरह नहीं है वह मंडी समिति परिसर में आ करके अपना 9 आर व गेट पासकटवा सकते हैं व्यापारियों ने भी उन को ऑनलाइन करने का भरोसा दिलाया

ब्वाय फ्रेंड नहीं तो कॉलेज में प्रवेश नहीं


चेन्नई।
 
कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) का एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कॉलेज के लेटरपैड पर जारी इस सर्कुलर में कहा गया है कि सिंगल गर्ल्स को कॉलेज कैंपस में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। छात्राओं के लिए ब्वायफ्रेंड बनाना अनिवार्य है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि यह कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है।


यह है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, एसआरएस इंस्टीट्यूट के लेटरपैड पर जारी सर्कुलर तमिलनाडु में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि यह सर्कुलर 22 जनवरी का है, जिस पर रजिस्ट्रार एन सेतुरमन के अलावा कुलपति और अध्यक्ष के भी हस्ताक्षर हैं, जिससे यह सर्कुलर असली लग रहा है।इस सर्कुलर में कहा गया कि कॉलेज छात्र-छात्राओं के बीच मुहब्बत बढ़ाना चाहता है। ऐसे में अब कॉलेज कैंपस में किसी भी ऐसी लड़की को नहीं आने दिया जाएगा, जिसका प्रेमी नहीं होगा। देखते ही देखते यह सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस से की मामले की शिकायत मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने बैठक की, जिसके बाद चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और चेन्नई पुलिस से मामले की शिकायत की गई। संस्थान ने कहा है कि जांच के दौरान जिन छात्रों का नाम सर्कुलर वायरल करने में शामिल पाया जाएगा, उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाएगा।

संस्थान ने जारी की नई सूचना इस मामले में संस्थान की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि संस्थान के रजिस्ट्रार के नाम पर कई फर्जी सर्कुलर फैलाए जा रहे हैं। इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अगर कोई छात्र इसमें संलिप्त मिलता है तो उसे संस्थान से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

अब एक फरवरी को सांकेतिक होगा किसानों का संसद मार्च


नई दिल्ली। हिंसा के बाद जहां कई संगठनों ने आंदोलन से पैर खींच लिए हैं वहीं किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि एक फरवरी को बड़ी तादाद में किसान संसद मार्च नहीं करेंगे। चुनिंदा प्रतिनिधि अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर पैदल मार्च करते हुए संसद तक जाएंगे।

भाकियू भानु व किसान नेता वीएम सिंह ने आंदोलन से नाम वापस ले लिया है और साथ ही राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने भड़काया उन पर सख्त कार्रवाई हो। वीएम सिंह ने कहा कि, सरकार की भी गलती है जब कोई 11 बजे की जगह 8 बजे निकल रहा है तो सरकार क्या कर रही थी। जब सरकार को पता था कि लाल किले पर झंडा फहराने वाले को कुछ संगठनों ने करोड़ों रुपये देने की बात की थी तो सरकार क्या कर रही थी। वीएम सिंह आगे बोले, हिंदुस्तान का झंडा, गरिमा, मर्यादा सबकी है। उस मर्यादा को अगर भंग किया है, भंग करने वाले गलत हैं और जिन्होंने भंग करने दिया वो भी गलत हैं। आईटीओ में एक साथी शहीद भी हो गया। जो लेकर गया या जिसने उकसाया उसके खिलाफ पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकैत अलग रास्ते से जाना चाहते थे।



पं श्रीभगवान शर्मा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक रैली


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज रामपुर तिराहा पर 151 फुट के तिरंगा झंडा का उद्घाटन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पंडित श्री भगवान शर्मा ने रामपुर तिराहा पर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। ग्राम पंचायत सरवट क्षेत्र के मौहल्ला बचन सिंह कालोनी की गली नंबर 8 स्थित पंडित श्री भगवान शर्मा के आवास से आज सुबह तिरंगा बाइक रैली रवाना हुई, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर व रोहिल वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में 500 मोटरसाइकिल व 50 गाडियों का काफिला बचन सिंह कालोनी से रवाना होकर आदर्श कालोनी, देवपुरम, पचैंडा रोड, अंकित विहार, लालबाग, शिवनगर, सुभाषनगर पहुंचा, शिव शनि मंदिर सुभाषनगर पर पंडित श्री भगवान शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रुप से पं. सुभाषचंद शर्मा, के के शर्मा, उमेश कौशिक, राहुल शर्मा, अमित मैंबर आदि शामिल रहे। तिरंगा बाइक रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा बाइक रैली में मा. सोहनबीर सिंह, समेंद्र शर्मा, हरपाल शर्मा, मा. श्याम लाल शर्मा, मुकेश अंबेडकर, सेठपाल उपाध्याय, मा. नीरज त्यागी, ऋष शर्मा, कर्मवीर त्यागी, रोमित शर्मा, अनिकेत शर्मा, राहुल शर्मा, तनु पंडित, राहुल त्यागी, सचिन त्यागी, विक्की, रामपाल धीमान, दीपक धीमान, कार्तिक, अनिल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, रूबी शर्मा, कन्हैया शर्मा, अंकित शर्मा रमेश ठाकुर आदि शामिल रहे। सुभाषनगर से तिरंगा बाइक रैली भोपा रोड से होते हुए बाइपास से रामपुर तिराहा पर पहुंची, जहां पर तिरंगा झंडा का सम्मान करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर 151 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण व  ध्वजारोहण किया। 

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला,  केंद्रीयमंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक,विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता व भारी जनमानस मौजूद रहे।

देवर घर से बाहर गया और महिला की हत्या हो गई


मेरठ। बुधवार की सुबह जानी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल इतना बेरहम था कि चाकू टूटने तक महिला पर वार करता रहा। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं, हत्या के पीछे किसी भीख मांगने वाले पर शक जताया जा रहा है।

दरअसल, कलंजरी गांव का रहने वाला राजू राजस्थान में ठेकेदारी का काम करता है। इन दिनों राजू अपने काम से राजस्थान गया हुआ है। बताया जाता है बुधवार की सुबह राजू के बच्चे आशु और शैली अपने स्कूल चले गए। इस दौरान राजू की पत्नी कुमुद और उसका देवर दीपक घर पर अकेले थे। कुछ देर बाद दीपक भी किसी काम से घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जब दीपक वापस लौटा, तो कुमुद के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।दीपक ने भीतर जाकर देखा तो फर्श पर खून से लथपथ उसकी भाभी कुमुद की लाश पड़ी थी। कुमुद की हत्या बेरहमी के साथ चाकू से गोदकर की गई थी। टूटा हुआ आधा चाकू भी फर्श पर ही पड़ा था। वहीं, घर में सेफ और अन्य चीजों का सामान बिखरा हुआ था।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान सामने आया है कि दीपक के घर से जाने के कुछ देर बाद एक भीख मांगने वाला व्यक्ति घर में दाखिल हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात केशव मिश्रा ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है। 

जिले में मिले कोरोना के छह नये मामले


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के छह नये मामले पाए गए हैं। इनमें तीन शहरी क्षेत्र में मिले हैं ।

नवाजुद्दीन के भाई ने किया शाहपुर में ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर ।



गणतंत्र दिवस पर शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यहां पर पहुंचे शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने गणतंत्र परेड में भाग लिया और कालेज के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल गुप्ता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों अतिथियों फैजुद्दीन सिद्दीकी और जयबीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश कर्णवाल भी शामिल हुए। यहां पर शाहपुर कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने दोनों मुख्य अतिथियों फैजुद्दीन सिद्दीकी और जयवीर सिंह के साथ साथ अति विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल का कालेज के समस्त स्टाफ से फूल मालाओं से भव्य स्वागत कराया। कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने सभी को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती वन्दना को छात्रा सदफ, स्वागत गान को छात्रा सदफ, नरगिस व बुशरा ने और स्पीच शहरीन और अवनी ने दी। एक्शन सोंग सलोनी, खुशी, बुशरा, सानिया, सानिया सैफी और तानिया ने प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। छात्रा बुशरा ने संदेशे आते हैं, रहनुमा ने मेरी शान तिरंगा और नरगिस ने ऐ मेरे वतन के लोगों को अपने मधुर कंठ से गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रा नरगिस, बुशरा व रहनुमा ने भी देशभक्ति गीत को अपनी सुरीली आवाज में गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर यहां सभी टीचर्स श्रीमती रिंकी रानी, श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी व श्रीमती अंजलि, राज एकेडमी से श्रीमती ज्योति शर्मा, टीचर श्रीमती रीता, कुमारी मुस्कान, फिरोज कुरैशी व शाहिद रहमानी आदि रहे। अंत में कालेज अध्यक्ष अजय भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली हिंसा : राकेश टिकैत सहित चार प्रमुख किसान नेता पर मुकदमा दर्ज

 नई


दिल्ली l कल ट्रैक्टर रैली के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा 4 किसान नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है l इनमे प्रमुखता के साथ योगेंद्र यादव, राकेश टिकैत, दर्शनपाल और गुरनाम चढूनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है

किसानों की अनदेखी गलत: महेश बंसल

 


मुजफ्फरनगर । पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल ने किसानों की मांगों की अनदेखी की आलोचना की है। नई हवा है, नई सपा है।बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव जी के निर्देश पर अन्नदाता के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर सभी किसान भाइयों का समर्थन किया।

न ई मंडी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया गणतंत्र दिवस


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल सम्बद्धः पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा 26 जनवरी, 2021 को 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नई मंडी में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि  अमित गर्ग (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष) व  अनिल कंसल (प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री) के द्वारा संयुक्त रूप से किया एवं सभा का आयोजन  प्रवीण जैन नई मंडी के सानिध्य में किया गया,एवं सभा का संचालन नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया।ध्वजारोहण में मुख्य रूप से कमल किशोर गोयल,विपुल भटनागर (प्रदेश मंत्री एवं सभासद), हर्ष वर्धन जैन (प्रदेश संगठन मंत्री), नरेन्द्र  मित्तल (नगर अध्यक्ष), विमल प्रसाद गुप्ता (कोषाध्यक्ष), राजीव सिंघल पंसारी, सोहन लाल गर्ग (मिडिया प्रभारी), राधेश्या‍म विश्वकर्मा, शिवम सिंघल, विनोद अग्रवाल, सुमित गर्ग, मनोज सिंघल,शिव कुमार (अलमासपुर), सुनील सैनी, कुलदीप मित्तल (मोबाइल), अमित अग्रवाल (वर्धमान ट्रेडर्स)ने अपने विचार रक्खे तथा अनेकों व्यापारियों ने ध्वाजारोहण में भाग लिया एवं उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरण किया गया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...