शनिवार, 6 जून 2020

शहर में मिला एक ओर कोरोंना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l शहर में नया केस मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप यह सुतरां शाही निवासी व्यक्ति है शहर के प्रसिद्ध हुए डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए गया था।


घनी आबादी वाले मोहल्ला सुथराशाही निवासी एक मरीज शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने आया था। वहां टेस्ट के लिए कहा गया तो आज पोजिटिव आया है। एक राहत भरी खबर यह है कि आज आई 65 रिपोर्ट में एक पॉजिटिव बाकी नेगेटिव  आई हंै। पांच रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई है।


25 जिलों में ड्यूटी कर यूपी की टीचर अनामिका शुक्ला हुई बर्खास्त

 
लखनऊ। साइंस की टीचर अनामिका शुक्ला का नाम इन दिनों खासा चर्चाओं में है। इसकी वजह है कि वो एक नहीं, बल्कि 25 स्कूलों में एक साथ ड्यूटी कर रही है। यही नहीं, वो 13 महीने की करीब 1 करोड़ की तनख्वाह भी ले चुकी है। साइंस टीचर के इस कारनामे से हर कोई हैरान और परेशान है। ये सोचने पर मजबूर है कि क्या ऐसा भी संभव है। वहीं, ऐसा मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए थे।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने आरोपित शिक्षिका अनामिका शुक्ला और उसके अभिलेखों का दुरुपयोग करने वाली अन्य शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पहले सभी केजीबीवी में शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर में मैनुअली दर्ज होती थी। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं होती थी। एक की जगह दूसरी शिक्षिका अटेंडेंस भर देती थीं। इस अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने प्रेरणा ऐप के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति की डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू की। इसमें पाया गया कि बागपत में बड़ौत क्षेत्र में स्थित केजीबीवी की विज्ञान शिक्षिका अनामिका शुक्ला लंबे समय से से अनुपस्थित हैं। यह तथ्य सामने आने पर उनका वेतन भुगतान रोक दिया गया। 
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अनामिका शुक्ला प्रदेश के 25 अलग-अलग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नौकरी कर रही हैं और वहां से मानदेय भी प्राप्त कर रही हैं। ऐसी खबर मीडिया में आने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बागपत में मामला उजागर होने पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। जिन अन्य स्थानों पर इस मामले में गड़बड़ी का पता चला है वहां भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
बता दें कि मैनपुरी की निवासी अनामिका शुक्ला नामक टीचर की पोस्टिंग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बागपत सहित अन्य जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) स्कूलों में पाई गई है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है और हर महीने 30 हजार रुपए की तनख्वाह रहती है। 13 महीनों के दौरान टीचर पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपए कमाने का आरोप लगा है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानव सेवा पोर्टल पर टीचर्स का डेटाबेस तैयार करते वक्त यह गड़बड़झाला सामने आया है। दरअसल, डिजिटल डेटाबेस में शिक्षकों के पर्सनल रिकॉर्ड, जुड़ने और प्रमोशन की तारीख की जरूरत होती है। एक बार रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद, यह पाया गया कि अनामिका शुक्ला, एक ही पर्सनल डिटेल्स के साथ 25 स्कूलों में सूचीबद्ध थीं। इस दौरान अनामिका को बीते 13 महीने में 25 केजीबीवी में करीब कुल एक करोड़ रुपए के मानदेय का भुगतान किया गया। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, हेडक्वार्टर सील 


नई दिल्ली।  दिल्ली में  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छह अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद ED मुख्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यालय में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है। साथ ही मुख्यालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। 
हाल ही में मुख्यालय में कार्यरत एक जूनियर रैंक अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे अर्धसैनिक बलों से संबंधित एक जांच के लिए प्रतिनियुक्ति पर थे। इसके बाद अब छह अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है। प्रशासन ED मुख्यालय को सील कर उसे सैनिटाइज करवा रहा है। ED मनी लांड्रिंग और हवाला जैसे अपराधों की जांच करती है। कोरोना के चलते बहुत ही कम संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही हफ्ते में दो बार मुख्यालय को सैनिटाइज भी करवाया जाता है। 


छोटा भीम  की  इंदुमती से शादी भड़के लोग 


नई दिल्ली। बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी काफी पसंद किया जाने वाला एनिमेटेड कार्टून शो 'छोटा भीम' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है। दरअसल, 'छोटा भीम' के एक एपिसोड में शो का लीड कैरेक्टर भीम अपनी बचपन की दोस्त छुटकी को छोड़कर राजकुमारी इंदुमती से शादी कर लेता है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। #JusticeForChutki लिखकर यूजर्स ने छुटकी के लिए इंसाफ की मांग की है। 
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी थी कि भारत में कार्टून की दुनिया का बड़ा स्टार और बच्चों का पसंदीदा कैरेक्टर छोटा भीम अब शादी करने जा रहा है। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, भीम अपनी दोस्त छुटकी से नहीं बल्कि राजकुमारी इंदुमती से शादी करने वाला है। बस फिर क्या था ये खबर मिलते ही लोगों ने तो जैसे सोशल मीडिया पर अभियान ही छेड़ दिया हो। 
यूजर्स को जैसे ही यह बात पता चली वह नराज हो गए और मीम्स के जरिए जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। सोशल मीडिया पर अब लोगों के लिए यह बड़ी बहस की वजह बन गया है कि शो का लीड किरदार भीम ने पैसे को चुना और अपनी दोस्त छुटकी को धोखा देकर वह राजकुमारी इंदुमती से शादी करने जा रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ने शो की कहानी की तुलना 1990 के दशक में आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से की है। 
खैर कार्टून शो की कहानी कुछ भी लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर इसको लेकर वायरल हो रहे मीम्स काफी मजेदार हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि ट्विटर पर #JusticeForChutki ट्रेंड करने लगा। इतना ही नहीं गुस्साए यूजर्स ने मीम्स के माध्यम से छोटा भीम को धोखेबाज तक कह दिया और कई लोगों ने तो भीम से लड्डू के पैसे भी वापस मांगे हैं। ट्विटर पर अब लोग छुटकी की तरफ से आवाज उठा रहे हैं और उसके लिए न्याय की मांग की जा रही है।
बता दें कि भारत में बच्चे, बूढ़े, जवानों में लोकप्रिय यह एनिमेटेड शो साल 2008 से 'पोगो' चैनल पर प्रसारित होता रहा है। इस शो में भीम नाम के एक लड़के को निडर और न्याय प्रिय दिखाया गया है, शो की पूरी कहानी ढोलकपुर में रहने वाले कैरेक्टर भीम के भीम के इर्द -गिर्द घूमती है। अब तक शो में भीम के सबसे करीब उसकी दोस्त छुटकी को ही दिखाया गया है लेकिन अचानक से भीम द्वारा उसे छोड़ किसी और से शादी करना दर्शकों को पसंद नहीं आया।


रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन 


नई दिल्‍ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का आज सुबह देहांत हो गया। इस बात की जानकारी खुद पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर पीयूष गोयल ने लिखा- 'अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः। '
इस सूचना के बाद तमाम राजनीकित हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। आपको बता दें कि चंद्रकांता गोयल भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, 'प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति!'


सूबे के मुखिया मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन निर्माण कार्यो का उदघाटन करेंगे ,सभी जनप्रतिनिधी मौजूद

 


टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l कचहरी प्रांगण स्थित जिलाधिकारी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन नवनिर्माण कार्यो का किया जा रहा है लोकसभा में समाहित कार्यो का लोकार्पण किया जा रहा है वीसी में केंद्रीयमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान,राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल,राज्यमन्त्री विजय कश्यप,बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक,खतौली विधायक विक्रम सैनी,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रसासन अमित कुमार, सीडीओ आलोक यादव सहित प्रसासनिक अधिकारी मोजूद,सूबे के मुखिया द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया जा रहा l


व्यापारी पर लगा अवैध उगाही का आरोप

मुजफ्फरनगर lएंटी करप्शन ब्यूरो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया बताया जा रहा है की पहले एक महिला से पैसे लिए थे वहीं अब दोबारा झांसी की रानी पर लगाने वाले ठेला मालिक से अवैध का मामला सामने आया हैl  जिसके बाद ठेला मालिक ने नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी के नाम एक पत्र लिखकर बताया है कि झांसी की रानी पर एक व्यापारी मुझसे ठेला लगाने के नाम पर अवैध उगाही करता हैl लॉक डाउन के दौरान सफाई करने के नाम पर मुझसे चाबी ले गया और ठेला दूसरे को बेच दिया l


आज का पंचांग तथा राशिफल 6 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 06 जून 2020*


⛅ *दिन - शनिवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:32 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 03:13 तक तत्पश्चात मूल*


⛅ *योग - साध्य शाम 05:20 तक तत्पश्चात शुभ*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:05 से सुबह 10:45 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:17* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - वटसावित्री व्रत पारणा*


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *व्रत विवेक(कौन से वार को व्रत करने से क्या लाभ)* 🌷


➡ *सोमवार का व्रत...उग्र है तो , क्रोध आदि दुर्गुण मिटाने के लिए*


➡ *मंगलवार का व्रत... शांति पाने, धन का अभाव मिटा ने* 


➡ *बुधवार का व्रत... ज्ञान विकसित करता है.. बुद्धि बढ़ाने के लिए*


➡ *गुरुवार का व्रत... बुद्धि का व्रत है..बुध्दि का छिछरापन दूर करेगा...मन की चंचलता दूर करने*


➡ *शुक्रवार का व्रत... ओज की रक्षा करेगा..वीर्यवान होने के लिए, स्वप्नदोष...प्रदर रोग की बीमारियाँ मिटाने के लिए*


➡ *शनिवार का व्रत... सांसारिक आपदाओं से रक्षा करता है.. हनुमानजी के लिए*


➡ *रविवार का व्रत... स्वास्थ्य के लिए करते...सूर्य का ध्यान करे.. आरोग्य प्रदायक मन जाता.... व्रत ना करे तो ध्यान से भी आरोग्य मिलाता...*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *क्षयरोग (टी.बी.) में विशेष हितकारी आँवला* 🌷


🍏 *क्षयरोग की प्रारम्भिक अवस्था में आँवला बड़ा ही गुणकारी पाया गया है | इसमें क्षयरोग-प्रतिरोधक क्षमता है | आँवला व आँवले से बने पदार्थों, विशेषकर च्यवनप्राश का नियमित सेवन इसमें लाभदायी है |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विद्याप्राप्ति और धंधे में सफलता पाने हेतु*


📝 *जिनको विद्याप्राप्ति में सफलता नहीं मिलती या तो व्यापार करते हैं पर कोई progress नहीं है ...वे बुधवार के दिन गुरु मंत्र का जप ज्यादा करें, रोज की अपेक्षा .... और उस दिन दोपहर को आप खाना खाने से पहले केवल ३ पत्ते तुलसी के गिनकर ..गंगा जल में डूबा कर यानि कटोरी में रखें थोड़ा गंगा जल उसमें धोकर ..वो तीन पत्ते खा जाएँ ..उसके बाद भोजन करें |इस से....*


📝 *विद्याप्राप्ति में लाभ होता है,*


💰 *धन प्राप्ति होती है,*


😊 *व्यापार में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है |*


🙏🏻 *और जप ज्यादा करें |*


🙏🏻 *💐🙏🏻🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता का है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले लोग, निवेश करने का एक सही समय। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।


 


वृषभ -


आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ आराम में गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम और उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।


 


मिथुन - 


आज का दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर की राह में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।


 


कर्क - 


आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। आपको कुछ मामलों में आज काफी परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा। अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें, परिस्थितियों को कुछ शांति और धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।


 


सिंह - 


आज काम में थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।


 


कन्या -


आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। दिन कुल मिलाकर काफी अच्छा और लाभ देने वाला रह सकता है।


 


वृश्चिक 


आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए। निवेशक निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।


 


धनु -


आज का दिन आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस करा सकता है। आपके लिए चीजें वैसे ही कुछ परेशानी भरी हो सकती हैं। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।


 


मकर - 


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है। आप कुछ मामलों में चीजों को संभाल पाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती है। आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।


 


कुंभ -


आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशान करने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। कुछ मामलों से परेशान हो सकते हैं। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।


 


मीन - 


आज का दिन कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026   


 


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


शुक्रवार, 5 जून 2020

डॉ मुकेश जैन के बड़े भाई श्रेयांस जैन का निधन


मुजफ्फरनगर l प्रमुख चिकित्सक डॉ मुकेश जैन के बड़े भाई श्रेयांस जैन का आज रात निधन हो गया I अंत्येष्टि शुक्रवार सुबह नई मंडी श्मशान घाट पर सुबह आठ बजे होगी I


अब उत्तराखंड सीमा पर चीन की नापाक हरकतें

देहरादून l लद्दाख के बाद चीन अब लिपुपास में भी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। चीनी सैनिक पिछले कुछ दिनों से भारत की ओर झंडे लहराकर सीमा पर बने भारत के टिन शेडों को हटाने की चेतावनी दे रहे हैं। चीनी सैनिकों की ऐसी हरकतों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।


पिथौरागढ़ जिले के लिपुपास में भारत और चीन की सीमाओं का विभाजन होता है। लिपुपास से कैलाश यात्रा और भारत चीन व्यापार का संचालन होता है। पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री और व्यापारी लिपुपास से ही चीन में प्रवेश करते हैं।


कर्मचारी की मौत के बाद जामिया यूनिवर्सिटी 30 तक बंद

नई दिल्ली l दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की गुरुवार को कोरोनावायरस से मौत हो गई, जिसके बाद संस्था को 30 जून तक बंद कर दिया गया। विश्वविद्यालय की तरफ से यह जानकारी मिली। यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स में एक वरिष्ठ क्लर्क की कोरोना से मौत हुई है।


विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में कहा, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स के एक वरिष्ठ क्लर्क की आज कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया 30 जून तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय ने अपने अधिकारियों को घर पर रहने के लिए कहा है। केवल आपातकालीन स्थिति में ही कायार्लय जाने के लिए कहा गया है।


 दो दिन देहरादून बंद, खुलेंगी केवल ये दुकानें


देहरादून। नगर निगम ने शनिवार और रविवार को शहर को सैनिटाइज करने के लिए कमर कस ली है। इस अभियान में 350 निगम कर्मचारी हिस्सा लेंगे। निगम ने अभियान को सफल बनाने के लिए पड़ोसी जिले सहारनपुर से 50 अतिरिक्त ट्रैक्टर व टैंकर भी मंगाए हैं। सरकार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार और रविवार को देहरादून शहर में सैनिटाइजेशन महाअभियान चलाने की घोषणा की। इसके बाद नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दो दिन के सैनिटाइजेशन महाअभियान में नगर निगम के करीब 350 कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि 100 हैंड स्प्रे मशीन के अलावा यूपी के सहारनपुर जिले से 50 ट्रैक्टर व टैंकर मंगाए गए हैं। दस टैंकर पहले से उपलब्ध हैं। शहर को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है।  
आधे हिस्से, जिसमें शहर की प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जिनमें शनिवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जबकि बाकी आधे हिस्से को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सैनिटाइजेशन अभियान में कोई कमी न हो, इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारी पूरे तन-मन से जुटकर शहर को दो दिन के भीतर सैनिटाइज करेंगे।


पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना ही हमारे जीवन का लक्ष्य: हाजी इकबाल

टीआर ब्यूरों l 


सहारनपुर l विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को ग्लोकल विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण को रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने इस मौके पर यूनिवर्सिटी प्रांगण में एक लाख औषधीय पौधे लगाने का संकल्प लिया है। कहां है कि विश्वविद्यालय की यूनानी, आयुर्वेद, कृषि और फार्मेसी विभाग सामने आकर अपने क्षेत्र के अनुसार जन कल्याण हेतु अपने शोधकर्ताओं को आगे बढ़ाएं।


शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि प्रकृति द्वारा मानव को दी गई प्राकृतिक व अनमोल संपत्ति हमारे जीवन और जंगल है। जो लगातार कम होते जा रहे हैं, जो चिंताजनक है। हमें संकल्प के साथ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य पर्यावरण, स्वास्थ्य भारत मिशन को आगे बढ़ाना है।


विश्ववद्यिालय के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एमएलसी महमूद अली ने कहा कि पेड़ लकड़ी का ढांचा नहीं है। बल्कि हमारे जीवन में बहुत महत्व है इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। इस संबंध में स्कॉलर्स का कुछ महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों की पहचान कर इस घातक बीमारी की रोकथाम में अपना योगदान दे सकें। ग्लोकल विश्वविद्यालय ने अपने पूरे क्षेत्र खंड को ग्रीन मास्टर प्लान के तहत कवर किया है। ताकि आने वाले समय में संपूर्ण ग्लोकल विश्वविद्यालय कैंपस आकर्षण एवं हरा भरा दिखाई दे।


ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि पौधे हमारे वास्तविक मित्र हैं यह हमें सकारात्मक ऊर्जा वायु एवं सकारात्मक एहसास के साथ स्वास्थ्य वायु और वातावरण प्रदान करता है। साथ ही हमारा पालन-पोषण एवं आरोग्य प्रदान करने में भी सहायक है। इस मौके पर विश्वविद्यालय स्टाफ सहित प्रोफेसर यूसी शर्मा, प्रोफेसर इरशाद अहमद खान, डॉ. मोहम्मद कलीम, डॉ. कल्पना एवं डॉ. कुसुम आदि मौजूद रहे। 


संजय मित्तल ने की मृतक व्यापारी को मुआवजा देने की मांग

 



टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर lअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने जिलाधिकारी को एक पत्र द्वारा जनपद में व्यापारी अजय अग्रवाल द्वारा व्यवसाय बंद होने के चलते हुए लॉक डाउन की वजह से बस का कारोबार बंद हो जाने से व एआरटीओ कार्यालय की वजह से व्यापारी द्वारा आत्महत्या की गई l यह बात आप सभी के संज्ञान में है जनपद के मुख्य समाचार पत्रों में भी इस घटना का वर्णन हुआ है जिस प्रकार सिसौली के किसान को आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करने पर राज्य सरकार द्वारा 1000000 रुपए की मदद की गई है उसी प्रकार हम भी अपने व्यापारी के लिए आपके माध्यम से मांग करते हैं कि हमारे व्यापारी को भी 1000000 रुपए की मदद सरकार द्वारा दी जाए हम इस संदर्भ में एक पत्र माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को भी लिख रहे हैं l दोनों घटनाएं एक ही तरह की है इसीलिए दोनों घटनाओं में समान न्याय होना चाहिए


कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर


टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर।खतौली में  हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट में पति की मौत पत्नी घायल  हो गई


प्राप्त जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 के भैंसी कट पर हुई बाइक और कार की भिड़न्त में खालापार मुजफ्फरनगर के निवासी फैजान पुत्र सुलेमान बाइक सवार दंपत्ति हादसे का शिकार हुए हैl इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई और पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई l 


महिला को गंभीरावस्था के चलते  हायर सेंटर रैफर किया गया l सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया l 


जिले में कोरोना पॉजिटिवो में 4 से बढ़त

मुजफ्फरनगर l जिले में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप दिखाई दिया अब जिले में   संख्या 57 हो गई हैl  जिसकी जानकारी जिला सूचना विभाग द्वारा दी गई यह सभी कोरोना पॉजिटिव कवाल में पाए गए लोगों के संपर्क में आए हुए व्यक्ति है


पंडित श्रीभगवान शर्मा ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं: पं. श्रीभगवान शर्मा


मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मौहल्ला बचन सिंह कालोनी में पौधारोपण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने पौधारोपण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे लिए एक अनमोल खजाना है, पर्यावरण संतुलन बनाने में जहाँ पेड़ पौधे लगाना जरूरी है, वहीं उनकी सुरक्षा करना भी जरूरी है। इस मौके पर मा. सोहनवीर सिंह, मा. श्याम लाल, सुरेश शर्मा, रमेश ठाकुर, मा. राजपाल सिंह, घनश्याम, धर्मवीर, रविन्द्र राय, सतीश शर्मा, अजय चौहान, निशांत, मोहित, नेपाल, विजय, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।


दाऊद और उसकी बीवी को हुआ कोरोंना

नई दिल्ली. दुनिया के मशहूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कोरोना हो गया है. इस घटना के बाद दाऊद के गार्ड्स और दूसरे स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है. दाऊद की पत्नी महजबीन  को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उसे और उसकी पत्नी को कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस बात को बार-बार नकारा जा रहा है. टॉप सूत्रों के मुताबिक यह खबर पूरी तरह सही है और दाऊद और उसकी पत्नी को इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया है.


शाहपुर कन्या इन्टर कॉलेज में बालिकाओं ने किया पौधरोपण

मुजफ्फरनगरl शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन पर अपने घरों में पौधारोपण किया और पौधा रोपण करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने अनुभव बांटे। छात्राओं ने अपने घर में लगे हुए पौधों की देखभाल करते हुए भी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालें। इसके साथ ही छात्राओं ने यह कसम भी ली कि वह अपने जीवन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए 10 पेड़ जरूर लगाएंगे। इन सब कार्यों को कराने मे शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीमती उषा अस्थाना जी, श्रीमती रिंकी , श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पहले बच्चों को समझाया उसके बाद सभी बच्चों को पौधारोपण करने के लिए और पौधों की देखभाल करने के लिए कहा। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी ने और चेयरमैन श्री अजय भार्गव जी ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना की। और और छात्राओं को जीवन में इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। और छात्राओं को इस कार्य को करने के लिए धन्यवाद कहा।


ये है डी एम का गाईड लाईन मूल आदेश

मुजफ्फरनगर- 05 जून 2020..... जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश संख्या-40-3/2020डीएम-1(ए) दिनांक 31 मई 2020 एवं तत्क्रम में मुख्य सचिव, गृह (गोपन) अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-1382/2020 सीएक्स-3, दिनांक 31. मई 2020 के अन्तर्गत लाॅक-डाउन 30 जून 2020 तक घोषित करते हुए राज्य सरकार द्वारा कतिपय गतिविधियों को शर्तो एवं प्रतिबन्धों के अधीन अनुमति दी गई है, जिसके अनुपालन में इस कार्यालय के आदेश संख्या 1261/जे0ए0 दिनांक 01.06.2020 द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। 


अतः जनहित के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या-1382/2020 सीएक्स-3, दिनांक 31 मई 2020 के अनुक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में निम्नलिखित निर्देशों को लागू किया जाता हैः-


 


1-निम्नलिखित गतिविधियाॅ अग्रिम आदेशों तक निषिद्ध रहेंगी-


 समस्त स्कूल, काॅलेज, शैक्षिक/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान ।


 सिनेमा हाॅल, जिम्नेजियम, तरण-ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं सभागार, एसेम्बली हाॅल और इस प्रकार के अन्य स्थान।


 


(2) रात्रि-निषेधाज्ञा- रात्रि 9ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोडकर)।


 


(3) संक्रमण के खतरे के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा-


जनपद मुजफ्फरनगर में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, सह-रूग्णत अर्थात एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती स्त्रियां और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे, घरों के अन्दर ही रहेंगे, सिवाय ऐसी परिस्थितियों के जिनमें स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु बाहर निकलना जरूरी हो।


 


(4) निम्नलिखित गतिविधियों को सर्शत अनुमति होगी-


 सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों को कन्टेन्मेन्ट जोन के बाहर अनुमति होगी, लेकिन औद्योगिक इकाईयों को फेस मास्क, फेस कवर, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए बसों के इस्तेमाल पर भी उपरोक्त सावधानी बरती जायेगी।


 नर्सिंग होम एवं प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेन्सी एवं आवश्यक आपरेशन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की अनुमति तथा समस्त सुरक्षा उपकरण एवं प्रशिक्षण के बाद खोलने की अनुमति दी जाएगी।


 पार्को को सुबह की सैर/व्यायाम आदि हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग व सैनिटाइजेशन एवं सुरक्षा उपायों के साथ प्राप्त 05.00 बजे से 08.00 बजे तक खोला जा सकेगा।


 स्पोर्ट स्टेडियम, स्पोर्ट काॅम्पलेक्स, स्पोर्ट ग्राउण्ड, खेल परिसर को प्रतिदिन प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 09.00 तक खोले जा सकेंगे। किन्तु इनमें दर्शकों की अनुमति नही होगी।


 मुख्य सब्जी मण्डी प्रातः 06.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक।


 दूध, डेयरी, की दुकाने प्रातः 06.00 बजे से 8.00 बजे तक एवं शाम को 06.00 बजे से 08.00 बजे तक खोले जा सकंेगे।


 


4(1) निम्नलिखित दुकानों को प्रातः 09.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक खोलने की सर्शत अनुमति होगीः-


 जिला परिषद मु0नगर स्थित दवाईयों की हाॅलसेल मार्किट, रिटेल मेडिकल स्टोर बीज एवं पेस्टीसाईड्स की दुकाने।


 किरयाना, बर्तन, क्राॅकरी, जनरल स्टोर, काॅस्मेटिक, ज्वैलरी, कपडा, रेडीमेट-गारमेंट, जूता-चप्पल, स्टेशनरी, बिजली के सामान, इलेक्ट्रानिक सामान, सैनेटरी/हार्डवेयर, फ्रिज/ए0सी0/कूलर, साईकिल, टेलर(कपडे सीलने वाले), मोबाईल शाॅप, मोबाईल रिपेयरिंग, पेन्ट एवं टाईल्स, की दुकाने, फर्नीचर शोरूम, व फर्नीचर तैयार करने वाले (फर्नीचर कारखाना), गिफ्ट सैण्टर, मोटर साइकिल स्पेयर पार्टस एवं रिपेयरिंग सेण्टर, तथा एल्यूमिनियम/लकडी का कार्य करने वालों की दुकानें। 


 भारी वाहन/छोटे वाहन की मरम्मत की दुकानें, कृषि एवं सहवर्ती उपकरणों की दुकान, पशु चारा सर्विस सेन्टर, स्पेयर पार्टस की दुकानें, फोटो स्टेट, फोटो स्टूडियो, जिरोक्स, कम्पयूटर सम्बन्धी कार्य करने वाली दुकाने, डिजीटल प्रिन्टिंग, प्रिन्टिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स की दुकाने, आॅप्टिकल की थोक एवं रिटेल की दुकाने, ट्रांसपोर्टरों के गोदाम एवं बीडी सिगरेट की दुकानें।


 मिठाई की दुकान भी खोलने की अनुमति होगी, किन्तु दुकानों पर सिर्फ मिठाई बेचने का कार्य किया जाएगा दुकानों पर बैठकर खाने की कोई अनुमति नही होगी।


 हाइवे स्थित रेस्टोरेन्ट-किचन को खाने/खाद्य पदार्थो की केवल होम डिलीवरी करने की अनुमति होगी। दुकानों/रेस्टोरेंट आदि पर बैठकर खाने/खिलाने की की अनुमति नही होगी।


 जनपद में जो भी दुकाने/अधिष्ठान इत्यादि खुलेंगी उनके समस्त दुकानदारो आदि को फेस कवर/मास्क लगाना होगा, गलब्स का इस्तेमाल करना एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करना तथा सफाई व्यवस्था एवं अन्य प्रकार के सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा साथ ही दुकान में सेनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी जिससे की आने वाले समस्त व्यक्तियों को संक्रमण से बचाया जा सके। किसी भी खरीदार को यदि उसने मास्क नहीं पहना है तो उसे बिक्री नहीं की जाएगी।


 


(5) व्यक्तियों एवं माल/वस्तुओं आदि के आवागमन के सम्बन्ध में-


ऽ रोडवेज एवं प्राईवेट बसों के संचालन को इस शर्त के साथ अनुमति होगी कि निर्धारित सीट क्षमता पर ही संचालन किया जाए, स्टन्डिग की अनुमति नही होगी। संचालन के दौरान चालक/परिचालकों को मास्क,गल्ब्स का प्रयोग करना होगा। यात्रियों को भी मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा साथ ही बसों को नियमित सैनिटाइजेशन किया जाएगा।


ऽ जनपद के अन्दर एवं जनपद से बाहर चिकित्सा-व्यवसायी, नर्स एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ, सफाई-कार्मिक और एम्बुलेन्स को बिना किसी प्रतिबन्ध में साथ आवागमन की अनुमति होगी।


ऽ जनपद के अन्दर व्यक्तियों एवं माल आदि के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नही होगा एवं इस हेतु पृथक से किसी प्रकार की अनुमति/अनुमोदन/ई-परमिट की आवश्यकता नही होगी।


ऽ समस्त प्रकार के माल/माल परिवहन (खाली ट्रको सहित) को परिवहन की अनुमति होगी।


ऽ दो पहिया वाहनों को निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार चलने की अनुमति होगी। दो पहिया वाहन पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को हेलमेट एवं मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा।


 


(6) सार्वजनिक स्थल/कार्यस्थल


 सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थलांे पर फेसकवर/मास्क लगाना अनिवार्य होगा।


 सार्वजनिक स्थलों/कार्य स्थलों के उत्तरदायी अधिकारी गाइडलाइन्स के अनुसार सोशल डिस्टेंडिसं का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।


 कार्य स्थल पर प्रवेश/निकासी एवं काॅमन प्लेस पर थर्मल स्कैनिंग, हैण्डवाॅश/सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। सम्पूूर्ण कार्यस्थल क्षेत्र में जन-प्रसाधन आदि स्थानों पर लगे दरवाजे/हैण्डल आदि को निरन्तर सैनिटाइजेशन किया जाए।


 कोई भी संगठन/आयोजक सार्वजनिक स्थल पर एक साथ 05 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा नही होने देगा।


 शादी सम्बन्धी आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जायेगी एवं 30 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नही होगी। (शादी के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा)


 अन्तिम-संस्कार से सम्बन्धित गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जायेगी एवं 20 व्यक्ति से अधिक व्यक्तियों


के इकट्ठा होने की अनुमति नही होगी।


 सार्वजनिक स्थानों पर थूकना जुर्माने के साथ दण्डनीय (स्थानीय विधि अनुसार) होगा।


 


(7) कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिए सुरक्षा हेतु महत्वूपर्ण निर्देशः-


      कोरोना वायरस सतह पर 03 दिनों तक जीवित रहता है, इसलिए प्रत्येक तीसरे अथवा चैथे दिन सतह को सैनेटाइज करना आवश्यक है, इसलिए सैनेटाइजेशन हेतु दिनों का चिन्हिकरण किया जा सकता है। एम0एच0ए0 की गाइड-लाईन के अनुसार सोमवार से रविवार तक समस्त दुकाने खुल रही हैै, दुकानदार और उनके कर्मचारीगण सप्ताह में किसी भी दिन बाजार नीति के अनुसार स्वयं अथवा अपने कर्मचारियों के लिए दुकानबन्द करने हेतु स्वतन्त्र है। कोरोना संकमण के काल में जनहित में जनता के अधिक आवागमन वाले बाजार क्षेत्र को प्रत्येक तीसरे दिन सेनेटाइज करने के लिए समस्त मार्किट क्षेत्र को प्रत्येक ढाई दिन के बाद यथा मंगलवार एवं शुक्रवार को अपरान्ह 01 बजे के बाद बाजार बन्द करने के निर्देश दिए जाते है। 


      समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो एवं ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, एवं खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने बाजार क्षेत्रों मे उपरोक्त का निर्देशानुसार पालन करायेंगें और सम्बन्धित थाना एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ फायर टेन्डर की गाडियों में सोडियम हाइपो क्लोराईड केमिकल का प्रयोग कर मार्किट क्षेत्र को पूर्ण रूप से सैनेटाइजेशन करायेंगे। सैक्टर मजिस्टेªट, नगर पालिका/नगर पंचायते तथा ग्राम पंचायतों के कर्मचारीगण उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।


         जनपद में ढाई दिन के उपरान्त यथा मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 01 बजे से बाजार बन्दी के उपरान्त अगले दिन प्रातः 05.00 बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोडकर)।


         उपरोक्त आदेशों एवं लाॅकडाउन गाइडलाइन्स का आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अनुरूप समस्त प्रकार के निर्देशों का अनुपालन नगर पालिका क्षेत्र मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्टेªट तथा तहसील क्षेत्र में समस्त उप जिला मजिस्टेªट सुनिश्चित करायेंगें।


(8) दण्डात्मक प्रावधान-लाॅकडाउन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर किसी व्यक्ति के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-51 से 60 तथा भा0द0वि0 की धारा-188 में दिए गए प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। 


 


सूचना विभाग


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...