शनिवार, 6 जून 2020

प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, हेडक्वार्टर सील 


नई दिल्ली।  दिल्ली में  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छह अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद ED मुख्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यालय में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है। साथ ही मुख्यालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। 
हाल ही में मुख्यालय में कार्यरत एक जूनियर रैंक अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे अर्धसैनिक बलों से संबंधित एक जांच के लिए प्रतिनियुक्ति पर थे। इसके बाद अब छह अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है। प्रशासन ED मुख्यालय को सील कर उसे सैनिटाइज करवा रहा है। ED मनी लांड्रिंग और हवाला जैसे अपराधों की जांच करती है। कोरोना के चलते बहुत ही कम संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही हफ्ते में दो बार मुख्यालय को सैनिटाइज भी करवाया जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर सुनील गोयल की Numax City को शराब और कई दलालों के बल पर मिली RERA की मंजूरी

 मुजफ्फरनगर। रियल एस्टेट और शहर के विकास की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है. सूत्रो की माने तो सुनील गोयल द्वारा शराब और शबाब के दम पर rera की ...