शुक्रवार, 5 जून 2020

 दो दिन देहरादून बंद, खुलेंगी केवल ये दुकानें


देहरादून। नगर निगम ने शनिवार और रविवार को शहर को सैनिटाइज करने के लिए कमर कस ली है। इस अभियान में 350 निगम कर्मचारी हिस्सा लेंगे। निगम ने अभियान को सफल बनाने के लिए पड़ोसी जिले सहारनपुर से 50 अतिरिक्त ट्रैक्टर व टैंकर भी मंगाए हैं। सरकार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार और रविवार को देहरादून शहर में सैनिटाइजेशन महाअभियान चलाने की घोषणा की। इसके बाद नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दो दिन के सैनिटाइजेशन महाअभियान में नगर निगम के करीब 350 कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि 100 हैंड स्प्रे मशीन के अलावा यूपी के सहारनपुर जिले से 50 ट्रैक्टर व टैंकर मंगाए गए हैं। दस टैंकर पहले से उपलब्ध हैं। शहर को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है।  
आधे हिस्से, जिसमें शहर की प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जिनमें शनिवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जबकि बाकी आधे हिस्से को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सैनिटाइजेशन अभियान में कोई कमी न हो, इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारी पूरे तन-मन से जुटकर शहर को दो दिन के भीतर सैनिटाइज करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर सुनील गोयल की Numax City को शराब और कई दलालों के बल पर मिली RERA की मंजूरी

 मुजफ्फरनगर। रियल एस्टेट और शहर के विकास की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है. सूत्रो की माने तो सुनील गोयल द्वारा शराब और शबाब के दम पर rera की ...